मुख्यमंत्री ने जीविका दीदी के कार्यों को सराहा

Mar 12, 2026 - 09:13
 0  0
मुख्यमंत्री ने जीविका दीदी के कार्यों को सराहा
अररिया | समृद्धि यात्रा पर बुधवार को अररिया आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंवाद कार्यक्रम में नरपतगंज की भाजपा विधायक देवयंती यादव ने भी सभा संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने सीएम के कार्यों की तारीफ की।उन्होंने कहा कि बिहार को गर्त से उठाकर आज विकास की ओर ले गए। देवयंती यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। आज पूरा बिहार मायूस जरूर है लेकिन जो कीर्तिमान अपने स्थापित किया है वह काबिले तारीफ है। देवयंती यादव ने कहा कि जिस तरह से भगवान राम जब वनवास जा रहे थे और अयोध्यावासी फूट-फूट रोने लगे थे, भगवान कृष्ण जब गोकुल से वापस आ रहे थे लोग दहाड़ मार कर रो रहे थे। कमोबेश ,आज मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने से बिहार के लोगों के भी वही स्थिति है। अररिया | दीदी हम तो साथ ही हैं, उदास होने की जरूरत नहीं है, खुश होइए... यह बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से कही। दरअसल समृद्धि यात्रा के तहत बुधवार को अररिया पहुंचे सीएम ने जीविका दीदियों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया तो जीविका दीदी भावुक हो गईं। जीविका दीदियों की ओर से सीएम के बिहार छोड़कर जाने की बात पर उन्होंने दीदियों को चिंता नहीं करने को कहा। उन्होंने स्टॉल निरीक्षण के दौरान जीविका दीदी की तारीफ की। सीएम के राज्यसभा जाने की बात सुनकर कई जीविका दीदियों के मन में कई तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्हें ऐसा लगने लगा है कि पता नहीं सीएम नीतीश कुमार के जाने के बाद जीविका का क्या होगा। जीविका दीदियों की स्थिति कैसी होगी। उन्हें देखने वाला कोई होगा या नहीं। रोजगार के लिए जो और पैसे मिलने वाले हैं वो मिलेंगे कि नहीं। जीविका दीदियों का भविष्य अब क्या होगा। ऐसी स्थिति में जीविका दीदियों की दुविधा को दूर करते हुए स्वयं नीतीश कुमार ने बुधवार को जीविका दीदियों से कहा कि उन्हें किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। गीत के माध्यम से जब जीविका दीदियों ने अपनी चिंता या दुविधा बताने की कोशिश की तो उन्होंने सभी जीविका दीदियों से खुश होने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग खुश होइए,परेशान नहीं। जिसके बाद जीविका दीदियों को तसल्ली हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला