गुरुवार, 13 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*आज का राशिफल ⚜️
नक्षत्र - मघा 14 अगस्त प्रातः 04:38 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*
Jeetu dehati: 🚩 *~ आज का पंचांग ~* 🚩
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
🌤️ *दिनांक - 13 अगस्त 2026*
🌤️ *दिन - गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत - 1948*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु*
🌤️ *मास - श्रावण*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल*
🌤️ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 08:41 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र - मघा 14 अगस्त प्रातः 04:38 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*
🌤️ *योग - वरीयान दोपहर 12:16 तक तत्पश्चात परिघ*
🌤️*राहुकाल - दोपहर 02:20 से शाम 03:57 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:17*
🌤️ *सूर्यास्त - 07:09*
👉 *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
🚩*व्रत पर्व विवरण - अमावस्यांत श्रावण मास आरंभ*
💥*विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🚩~*The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें* ~🚩
👉🏻 *चूकना मत दुर्लभ संयोग में सिर्फ 1 लोटा जल, केसर ,दूध से मिलेगा करोड़ों यज्ञों का पुण्य बढ़ेगी समृद्धि*⤵️
🌷 *श्रावण में रुद्राभिषेक करने का महत्व* 🌷
*“रुद्राभिषेकं कुर्वाणस्तत्रत्याक्षरसङ्ख्यया, प्रत्यक्षरं कोटिवर्षं रुद्रलोके महीयते।* *पञ्चामृतस्याभिषेकादमृत्वम् समश्नुते।। ”*
🙏🏻 *श्रावण में रुद्राभिषेक करने वाला मनुष्य उसके पाठ की अक्षर-संख्या से एक-एक अक्षर के लिए करोड़-करोड़ वर्षों तक रुद्रलोक में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। पंचामृत का अभिषेक करने से मनुष्य अमरत्व प्राप्त करता है।*
🌷 *श्रावण मास में भूमि पर शयन* 🌷
🌷 *"केवलं भूमिशायी तु कैलासे वा समाप्नुयात" - स्कन्दपुराण*
🙏🏻 *श्रावण मास में भूमि पर शयन करने से मनुष्य कैलाश में निवास प्राप्त करता है।*
🚩 *~ The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें ~* 🚩
🌷 *पार्थिव शिवलिंग* 🌷
🙏🏻 *जो पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर एकबार भी उसकी पूजा कर लेता है, वह दस हजार कल्प तक स्वर्ग में निवास करता है, शिवलिंग के अर्चन से मनुष्य को प्रजा, भूमि, विद्या, पुत्र, बान्धव, श्रेष्ठता, ज्ञान एवं मुक्ति सब कुछ प्राप्त हो जाता है | जो मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण कर शरीर छोड़ता है वह करोड़ों जन्मों के संचित पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त हो जाता है |’*
🙏🏻 *कलियुग में पार्थिव शिवलिंग पूजा ही सर्वोपरि है ।*
*कृते रत्नमयं लिंगं त्रेतायां हेमसंभवम्*
*द्वापरे पारदं श्रेष्ठं पार्थिवं तु कलौ युगे (शिवपुराण)*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार पार्थिव शिवलिंग का पूजन सदा सम्पूर्ण मनोरथों को देनेवाला हैं तथा दुःख का तत्काल निवारण करनेवाला है |*
🌷 *पार्थिवप्रतिमापूजाविधानं ब्रूहि सत्तम ॥*
*येन पूजाविधानेन सर्वाभिष्टमवाप्यते ॥*
🙏🏻 *अग्निपुराण के अनुसार*
🌷 *त्रिसन्ध्यं योर्च्चयेल्लिङ्गं कृत्वा विल्वेन पार्थिवम् ।*
*शतैकादशिकं यावत् कुलमुद्धृत्य नाकभाक् ।। ३२७.१५ ।। अग्निपुराण*
🙏🏻 *जो मनुष्य प्रतिदिन तीनों समय पार्थिव लिङ्ग का निर्माण करके बिल्वपत्रों से उसका पूजन करता है, वह अपनी एक सौ ग्यारह पीढ़ियों का उद्धार करके स्वर्गलोक को प्राप्त होता है।*
🙏🏻 *स्कंदपुराण के अनुसार*
*प्रणम्य च ततो भक्त्या स्नापयेन्मूलमंत्रतः॥*
*ॐहूं विश्वमूर्तये शिवाय नम॥*
*इति द्वादशाक्षरो मूलमंत्रः॥ ४१.१०२ ॥*
🙏🏻 *"ॐ हूं विश्वमूर्तये शिवाय नमः" यह द्वादशाक्षर मूल मंत्र है। इससे शिवलिंग को स्नान कराना चाहिए।*
🚩 *~ The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें ~* 🚩
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻
Jitendra Kumar: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 13 अगस्त 2026*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपको आज मध्यान तक धैर्य धारण करने की आवश्यकता है। मध्यान तक जोभी कार्य करेंगे उसमे धन अथवा समय बर्बाद होने की संभावना अधिक रहेगी आप भी जल्दी से जोखिम लेने के लिये तैयार नही रहेंगे लेकिन किसी के उकसावे में आकर अनुचित कदम उठा सकते है। आर्थिक कार्यो को आज टालना ही बेहतर रहेगा। मध्यान बाद से परिस्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा। कही से लाभ की संभावना जागेगी धन भी अकस्मात मिलने से हिम्मत बढ़ेगी लेकिन स्वभाव में चंचलता भी बढ़ने से निर्णय गलत होने की संभावना भी अधिक रहेगी। पारिवारिक वातावरण में संध्या बाद थोड़ी बहुत खटपट के बाद सुधार होगा। संतान के सहयोग एवं स्वयं के विवेक से सरकारी क्षेत्र के अधूरे कार्य आगे बढ़ेंगे। वायरल बुखार अथवा शल्य चिकित्सा के कारण धन व्यय हो सकता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज मध्यान तक का समय मानसिक रूप से अशांति वाला रहेगा। घर और कार्य क्षेत्र में तालमेल बैठाने में खासी परेशानी आएगी। घर का वातावरण भी उग्र रहेगा अपने मन की बात किसी से बांटने पर सहयोग मिलने की जगह मजाक बनाये जाने से मन अधिक दुखी होगा। आज आपका मन किसी अरिष्ट की आशंका से भयभीत भी रहेगा लेकिन ऐसा कुछ घटित हुआ भी तो आपको डरने की आवश्यकता नही दोपहर बाद से स्थित आपके पक्ष में बनने लगेगी आपका विरोध करने वालो को भी आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग मोल।भाव मे समय खराब करेंगे जिसका प्रभाव आमदनी पर पड़ेगा। नौकरी करने वालो को काम।निकलने के लिये लालच दिया जाएगा परन्तु आज अनैतिक कर्म से बचे अन्यथा मान हानि निश्चित होगी। कफ अथवा खांसी से परेशानी हो सकती है।
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन बीते दिन की तुलना में धैर्य कम रहेगा। जो भी कार्य करेंगे उसका परिणाम शीघ्र ना मिलने पर अधीर हो उठेंगे। जल्दबाजी में किये कार्य मे कुछ न कुछ नुक्स निकलने पर दोबारा करना पड़ेगा इसका ध्यान रहे। कार्य क्षेत्र पर भी आज धन पाने की लालसा में अनैतिक मार्ग अपना सकते है आरंभ में इससे लाभ ही होगा लेकिन अंत यहां भी निराश करेगा । सफेद वस्तु एवं सौन्दर्यप्रसाधन-साजसज्जा के कार्यो में निवेश भविष्य में लाभ दिला सकता है। व्यावसायिक एवं धार्मिक कारणों से यात्रा हो सकती है इसमे सामान का ख्याल रखे गम होने की आशंका है। अचल संपत्ति के कार्यो में धन फंसने पर आगे की योजना अधर में लटकेंगी। घरेलू वातावरण संध्या पश्चात उग्र होने की संभावना है विवेक से काम लें। चर्म रोग, अथवा जुखाम से परेशानी हो सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन का अधिकांश समय समय खयाली पुलाव पकाने में व्यर्थ करेंगे। मन मे योजनाए बड़ी बड़ी बनाएंगे लेकिन इनको साकार करना सपना देखना जैसा रहेगा। धन एव सहयोग की कमी आज प्रत्येक कार्य मे बाधक बनेगी। आर्थिक विषयो में किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। बुद्धि विवेक के मामले में आप अन्य लोगो से अव्वल रहेंगे लेकिन व्यवहारिकता की कमी बने बनाये कार्यो को बिगाड़ सकती है। आज किसी से काम निकालने के लिये झूटी तारीफ एवं चापलूसी करनी ही पड़ेगी इसके बाद भी लाभ होने में संदेह ही रहेगा। घर मे माता अथवा किसी अन्य स्त्री वर्ग से अहम को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते है यहां स्वयं को छोटा मां लेने से कामनापूर्ति सहज हो जाएगा अन्यथा एक नई मुसीबत खड़ी कर लेंगे। मन मे लंबी यात्रा की योजना बनेगी पर धन की कमी के कारण टल सकती है। मानसिक भय को छोड़ सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। मध्यान तक का समय कार्यो के प्रति लापरवाही में बीतेगा इसके बाद कोई आवश्यक कार्य पूर्ण करने में व्यस्त हो जाएंगे। आज आपका ध्यान कार्य करते समय भी मनोरंजन की तरफ भटकेगा जिससे कार्य क्षेत्र पर स्थिरता नही बन पाएगी। हंसी मजाक में सहकर्मियो एवं परिजनों को बेवजह परेशान करना आगे भारी पड़ेगा। पैतृक एवं पुराने कार्य से धन लाभ होगा लेकिन रुक नही पायेगा आज संचित धन में से भी खर्च करना पास सकता है। घर ने भाई बंधुओ से कम ही पटेगी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के किये तैयार रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवान जैसी ही रहेगी लेकिन अंदर से इसके विपरीत अनुभव करेंगे। घर अथवा देव स्थल के धार्मिक कार्य मे मन मारकर सम्मिलित होना पड़ेगा। मौसम जनित बीमारी से सावधान रहें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज भी आपका स्वभाव साथ वालो के लिये परेशानी खड़ी करेगा। बात बात में शक करने की आदत प्रेम संबंधों में खटास लाएगी। कार्य क्षेत्र पर आज भाग्य का साथ मिलने पर भी अधिकांश कार्य या सौदे अंत समय मे लटकेंगे अथवा कम लाभ में करने पड़ेंगे। धन की स्थिति में बीते दिन से सुधार आएगा लेकिन घरेलू एवं व्यावसायिक खर्च भी अन्य दिन से अधिक रहने के कारण बचत नही हो सकेगी। कोर्ट कचहरी के कार्य मे अतिरिक्त समय और धन का व्यय हो सकता है फिर भी परिणाम आशाजनक नही मिलने से क्रोध आएगा। अचल संपत्ति संबंधित कार्य आज ना करें बेकार की उलझन बढ़ेंगी। घरेलू वातावरण में शांति रहेगी लेकिन स्वार्थ की भावना प्रबल सहने के कारण आत्मीयता की कमी देखने को मिलेगी। सार्वजिनक क्षेत्र पर दिखावे के कारण सम्मान मिलेगा। पुराने रोग से दोबारा परेशानी हो सकती है।
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपको लाभ के अवसर उपलब्ध कराएगा। कार्य व्यवसाय में लाभ कमाने के लिये सही गलत का विचार नही करेंगे किसी का टोकना अखरेगा। एक से अधिक कार्यो में भाग्य आजमाएंगे जिससे धन लाभ तो अवश्य और आवश्यकता से अधिक होगा लेकिन स्वभाव में दिखावे की प्रवृति रहने के कारण खर्च अनाप शनाप करेंगे जो आगे जाकर आर्थिक उलझनों का कारण बनेगा। कार्य क्षेत्र पर परिस्थित अनुसार स्वयं को ढाल लेंगे मीठा बोलकर काम सहजता से निकाल लेंगे। लेकिन घर परिवार में आचरण इसके विपरीत रहेगा। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति बहस के बाद ही करेंगे। जमीन जायदाद के कार्यो से अवश्य लाभ होगा पर भागीदारी के कार्य ना करें। निकट समय के लिये यात्रा की योजना बनेगी इसके लिये धन व्यय भी करेंगे। किसी से कड़वी बात बोलने के कारण अपमानित हो सकते है। कुछ समय के लिये कमजोरी अनुभव होगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपका ध्यान उलझे घरेलू मामलों को निपटाने पर अधिक रहेगा सन्तानो के साथ घर के अन्य सदस्यों की समस्याओं का मिल बैठकर समाधन करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज धन और सम्मान दोनो मिलेगा लेकिन कुछ न कुछ कमी भी अनुभव होगी। काले वस्तु अथवा तेल के व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए लाभ के अनुबन्ध मिलेंगे। नौकरी पेशाओ से आज लापरवाही में कोई गलती होने की संभावना है जिसका भुगतान लंबे समय तक किसी न किसी रूप में करना पड़ेगा। सरकारी क्षेत्र पर व्यवहारिकता बढ़ेगी लेकिन अपना कार्य निकालने की जगह अन्य के कार्यो को सुलझाने से स्वयं उलझ जाएंगे। कुछ समय के लिये कार्यो से ऊबन अनुभव होगी बाहर घूमने की योजना बनाएंगे लेकिन व्यर्थ की उलझनों के चलते टालनी पड़ेगी। सेहत आज छूट पुट बातो को छोड़ उत्तम रहेगी।
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप धर्म कर्म के प्रति विशेष ध्यान देंगे मन मे आध्यात्मिक भाव और भय दोनो रहेंगे। दिन का आरंभिक भाग मानसिक रूप से शांत रहेगा इसके बाद का अधिकांश समय भागदौड़ में बीतेगा किसी से किया वादा पूर्ण करना आपके लिये चुनौती भरा रहेगा इसके पीछे शारीरिक आवश्यकताओं की भी अनदेखी करेंगे कार्य व्यवसाय में कुछ समय के लिए तेजी बनेगी इसका लाभ उठायें दिन भर इसी के सहारे रहना पड़ेगा। आज सुखोपभोग में कटौती कर बचत करने में सफल रहेंगे लेकिन अंत समय मे कोई नया खर्च बनने से कामना अधूरी रह जायेगी। किसी परिजन का आवश्यकता से अधिक बोलना मन को अखरेगा लेकिन कलह के भय से अनदेखा करेंगे। माता अथवा किसी स्त्री वर्ग की सेहत चिंता का विषय रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन का आरंभिक भाग बेचैनी वाला रहेगा सेहत में सुधार अनुभव करेंगे लेकिन लापरवाही के चलते कोई नई समस्या खड़ी होगी। आज किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्य एवं यात्रा लोहे एवं ठंडे पदार्थो से संभलकर रहे किसी न किसी रूप में शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने के बाद भी इसका कोई विशेष लाभ नही उठा सकेंगे व्यवसाय में अस्थिरता रहेगी फिर भी कामचलाऊ आय बिना भागदौड़ किये मिल जाएगी लेकिन सरकारी कार्य ढीले पड़ने तथा उधारी एवं कर्ज को लेकर मानसिक अशांति रहेगी। संध्या के समय अपने पराक्रम से हानि वाले कार्यो को अपने पक्ष में कर लाभ कमाएंगे। महिलाए आज अनिद्रा एवं असंतोष की भावना से ग्रस्त रहेंगी। घर मे किसी की गलती पर विरोध करना उल्टा पड़ जायेगा। संध्या के समय धार्मिक भावनाएं जागृत होंगी धार्मिक कार्यो में उपस्थिति देंगे।
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भागदौड़ में बीतेगा दिन का पहला भाग पूजापाठ आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में लगाएंगे इससे कुछ समय के लिये आत्म शान्ति अनुभव होगी लेकिन सांसारिक कामनाओ को चाहता ज्यादा देर शांत नही रहने देगी। कार्य क्षेत्र पर बौद्धिक और शारीरिक मेहनत के बाद भी आज कुछ न कुछ कमी का अनुभव होगा। आपका स्वभाव हर किसी से मेल ना खाने के कारण अपनी बातों को स्पष्ट रूप से कहने में संकोच करेंगे। धन की आमद और खर्च बराबर रहेंगे सरकारी कार्यो में थोड़े प्रयास के बाद सफलता मिल जाएगी लेकिन परिणाम आने में समय लग सकता है। पारिवारिक कारणों से चिंतित रहेंगे लेकिन भाई बंधुओ के जिद्दी व्यवहार के कारण स्वय को मजबूर अनुभव करेंगे। खाली समय दिमाग मे उटपटांग विचार आएंगे। सेहत कभी नरम कभी गरम रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन व्यर्थ की उठापटक में बीतेगा जिस कार्य को करना चाहिये उसमे लापरवाही करेंगे नही करने वाले कार्यो को प्रसन्न होकर करेंगे जिससे सामाजिक।एव पारिवारिक सम्मान में कुछ कमी आएगी लेकिन आज आस पास के लोगो को आपकी हर प्रकार से मदद की आवश्यकता पड़ेगी जिसकारण कोई भी आपका प्रतिरोध करने से पहले एकबार अवश्य सोचेगा। कार्य क्षेत्र पर अपनी वाणी के प्रभाव से लोगो का दिल जीतेंगे फिर भी आर्थिक लाभ पाने के लिये अपने स्वाभिमान को त्यागना पड़ेगा। धन की आमद न्यून रहेगी लेकिन खर्च आकस्मिक होने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ायेगा। आज पारिवारिक मामलों की अनदेखी करेंगे किसी सदस्य के नाराज होने पर मनाने की जगह उल्टा आरोप लगाएंगे। यात्रा की कामना मन मे रह जायेगी। सेहत आज ठीक ही रहेगी।
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
Jitendra Kumar: 1️⃣3️⃣❗0️⃣8️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
*!! आलसी व्यक्ति !!*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
पुराने समय में एक व्यक्ति बहुत आलसी था। वह कोई काम नहीं करता, बस इधर-उधर से किसी तरह खाने की व्यवस्था कर लेता था। एक दिन वह जंगल में घूम रहा था। तभी उसने देखा कि एक लोमड़ी लंगड़ाकर चल रही है। उसका एक पैर टूट गया था। लोमड़ी की ये हालत देखकर आलसी व्यक्ति सोच रहा था कि इस जंगल में अभी तक ये लोमड़ी जीवित कैसे है? इसका किसी ने शिकार नहीं किया, इसे खाने के लिए मांस कैसे मिलता होगा?
वह व्यक्ति लोमड़ी के पीछे-पीछे चलने लगा, ताकि उसे मालूम हो सके कि इसके खाने की व्यवस्था कैसे होती है? तभी उस व्यक्ति को शेर की दहाड़ सुनाई दी। वह डर गया और तुरंत ही एक ऊंचे पेड़ पर चढ़कर छिप गया। कुछ ही देर वहाँ शेर पहुँच गया। उसने मुँह में शिकार पकड़ रखा था। जब शेर लोमड़ी के सामने पहुँचा तो शेर के शिकार में से मांस का एक टुकड़ा गिर गया। शेर वहां चला गया तो लोमड़ी ने मांस का टुकड़ा खा लिया। The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
आलसी व्यक्ति ये सब देख रहा था। वह सोचने लगा कि भगवान कितना दयालु है। एक लोमड़ी के खाने की व्यवस्था भी भगवान कर रहे हैं। मैं भी पूजा-पाठ करता हूँ तो भगवान मेरे लिए भी खाने की व्यवस्था जरूर करेगा। ये सोचकर वह अपने घर आ गया। घर आकर आलसी व्यक्ति बैठ गया और इंतजार करने लगा कि भगवान की कृपा से उसे भी खाना मिल जायेगा। बैठे-बैठे तीन दिन गुजर गए, लेकिन उसके खाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। खाना न मिलने की वजह से वह बहुत कमजोर हो गया था। तभी उसके घर की ओर एक संत पहुँचे। आलसी व्यक्ति तुरंत ही संत के पास पहुँचा।
व्यक्ति ने संत को पूरी बात बता दी। संत ने उससे कहा कि भगवान ने तुम्हें इस घटना के माध्यम से एक बहुत बड़ा संदेश दिया है। तुम एक लोमड़ी की तरह बनना चाहते हो, लेकिन भगवान तुम्हें शेर की तरह बनाना चाहता है। तुम दूसरों पर निर्भर रहना चाहते हो और भगवान तुम्हें दूसरों की मदद करने वाला इंसान बनाना चाहता है। आलसी व्यक्ति को संत की बात समझ आ गई और उसके बाद उसने आलस्य छोड़ दिया और कर्म करने लगा।
*शिक्षा:-*
हमें दूसरों पर निर्भर रहने वाला नहीं, दूसरों की मदद करने वाला इंसान बनने की कोशिश करनी चाहिये। भगवान भी ऐसे लोगों की मदद करता है, जो दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं..!!
*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
Jitendra Kumar: .. *जय श्री राम*
*गुरुवार, 13 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
🔶Jio Credit में Bank of America खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी, 1.9 अरब डॉलर का निवेश
🔶शाह बोले- स्पीकर चर्चा के लिए घंटे तय करें: मैं सदन में रहूंगा, ओम बिरला को लेटर लिखा; राहुल बोले- हमें लेक्चर नहीं सुनना
🔶कैश कांड में जस्टिस वर्मा पर लगे आरोप साबित: जांच समिति बोली- सबूतों से छेड़छाड़ हुई, नोटों की बोरी कहां से आई, नहीं बता पाए
🔶पश्चिम बंगाल में बॉर्डर से पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट: ISI से जुड़ा, फर्जी दस्तावेजों पर भारत में रह रहा था; कोलकाता के कारपेंटर ने की थी मदद
🔶भारत-तिब्बत ट्रेड- चीन गए 14 व्यापारियों को मिली दुकानें: 79 अभी अनुमति के इंतजार में, गुंजी में खुले में पड़ा करोड़ों का सामान
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
🔶सुप्रीम कोर्ट में भोजशाला मामले की सुनवाई टली: इंदौर हाईकोर्ट के मंदिर घोषित करने के फैसले को चुनौती; मुस्लिम पक्ष की 5 याचिकाएं लगीं
🔶मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड, 7 की मौत: पहाड़ का हिस्सा तीन घरों पर गिरा, मलबे में दबे लोगों को कैमरों से तलाशा
🔶स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी; चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
🔶बंगाल में भारत विरोधी नेटवर्क तैयार कर रही थी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, 2 संदिग्ध गिरफ्तार
🔶राहुल गांधी, नसीरुद्दीन शाह और बॉलीवुड पर भड़कीं कंगना रनौत, पूछा- पाकिस्तान से लव स्टोरी कब खत्म होगी?
🔶उज्बेकिस्तान से लड़कियां लाकर लखनऊ में सेक्स रैकेट चलाती थी, एक साल से थी फरार, प्लास्टिक सर्जरी करा बदल लिया था हुलिया, अब हुई गिरफ्तार
🔶पुतिन ने भारत के पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को बनाया अपना मध्यस्थ, रूस-यूक्रेन के बीच अरबों डॉलर के विवाद को सुलझाने की मिली जिम्मेदारी
🔶इमरान खान की मौत की खबर से पाकिस्तान में हड़कंप, पत्रकार के दावे के बाद PTI ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद मार्च का किया ऐलान
🔶'जंतर-मंतर' पर फिर बड़े आंदोलन की धमकी, CJP फाउंडर अभिजीत दिपके बोले, सीजन 2 जल्द होगा शुरू
🔶विपक्ष के वॉकआउट के बीच राज्यसभा से राष्ट्रीय ट्रिब्यूनल आयोग बनाने वाला विधेयक पास
🔶मोदी ने कहा- रील्स के दौर में शॉर्टकट न अपनाएं: जेन-जी को दूसरों के संघर्षों से सीखना चाहिए; पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की बायोग्राफी लॉन्च की
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
🔶'आजाद बलूचिस्तान' देख बौखलाए मुनीर ने करा दी एयरस्ट्राइक, 27 की मौत
🔶कर्नाटक सरकार ने गुटखा-पान मसाला समेत तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर लगाई 1 साल की रोक
🔶बृजभूषण भावुक होकर बोले-रेपिस्ट कहा, अच्छा होता गोली मार देते: लालच देकर जिन बच्चों से केस कराया, उन्होंने ही पोल खोली
🔶पीएम ने प्रियंका से पूछा- कैसी हैं आप: कांग्रेस सांसद बोलीं- अच्छी हूं; खड़गे ने कहा- भाई साहब आप बदल गए, मोदी हंस दिए
🔶तेलंगाना में ट्रक-ऑटो की टक्कर, 6 की मौत: 6 घायल; कर्नाटक की 11 महिलाएं काम से लौट रही थीं, मृतकों में ऑटो ड्राइवर शामिल
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
Jitendra Kumar: 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 13 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 13 अगस्त 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा - 20:43 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा - 06:07 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* किन्स्तुघ्ना - 09:52 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* वरियान - 12:16 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 05:48
*🌄सूर्यास्त-* 19:02
*🌙चन्द्रोदय-* 06:11
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - 06:07 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 14:05 से 15:44
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 श्रावण सुदी प्रतिपदा 20:43 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , श्रावण मास शुक्ल पक्षारम्भ , बृहस्पति पूजन , मूल संज्ञक नक्षत्र 28:39 तक , श्री द्वारयात्रा (चिंचवड) , मेला श्री छिन्नमस्तिका (चिन्तपूर्णी) हि.प्र. शुरु , आचार्य प्रहलाद केशव अत्रे जयन्ती , श्रीमती भीकाजी कामा स्मृति दिवस , वीर दुर्गादास राठौड़ जयन्ती (388वींं) , महारानी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि (231वीं) , देशभक्त दिवस (Patriot's Day , मणिपुर) , विश्व अंगदान दिवस (World Organ Donation Day) , अंतर्राष्ट्रीय भेड़िया दिवस (International Wolf Day) व अंतर्राष्ट्रीय बाएं हाथ वालों का दिवस (International Left-Handers Day)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 श्रावण सुदी द्वितीया 18:48 तक पश्चात् तृतीया शुरू , चन्द्रदर्शन शुभ , सिंधारा दूज (देशाचार से) , श्री अश्वत्थमारुती पूजन , जीवंतिका पूजन , श्री महालक्ष्मी स्थापना व पूजन , सर्वदोषनाशक रवियोग 27:43 से , राजयोग , बुध पूर्व में अस्त 29:10 पर , भगवान श्री सुमतिनाथ जी गर्भकल्याणक
(जैन , श्रावण शुक्ल द्वितीया) , धर्म-सम्राट यतिचक्र चूड़ामणि पूज्य चरण रज स्वामी करपात्र जी महाराज जयन्ती , श्री गुलाब सिंह पटेल शहीद दिवस व सिंधु स्मृति दिवस।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*जनापवादमात्रेण,*
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?
लगाना
0
Dislike
0
प्रेम
0
मजेदार
1
वाह
0
उदास
0
गुस्सा
0
टिप्पणियाँ (0)