आज दोपहर तक का मुख्य समाचार पत्र ✉ लखनऊ- थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के ऐरा हॉस्पिटल के गार्डो ने अधिवक्ता पर किया हमला। अधिवक्ता की हालत गंभीर,
*तीसा, : PM SHRI राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तीसा में कक्षा 6वीं एवं 9वीं की प्रवेश चयन परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है।*
TRN LIVE: 2️⃣5️⃣💎0️⃣2️⃣💎2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
*🔥 आज का प्रेरक प्रसंग 🔥*
*🌹 चालाक मछली 🌹*
एक बार की बात है, एक मछुआरा था। वह रोज़ तालाब में जाकर मछली पकड़ता था। जिसे बेचकर वह अपना गुजारा करता था। कभी उसके जाल में बहुत सारी मछली आती थी और कभी कम। एक दिन वह तालाब पर मछली पकड़ने के लिए गया। वह अपना जाल लगाकर कुछ देर बैठ गया। कुछ देर के बाद जब उसने अपना जाल निकाला तो उसके जाल में बहुत सारी मछली थी। वह बहुत खुश हुआ। उसने वह सारी मछली बाज़ार ले जाकर बेच दी। जिससे उसको अच्छे पैसे मिले। अगले दिन वह उसी उम्मीद से तालाब गया। उसने अपना जाल तालाब में डाला और कुछ देर इंतज़ार किया। कुछ देर के बाद उसके जाल में कुछ सरसराहट सी होने लगी। जब उसने अपना जाल खींचा तो उसमें एक छोटी सी मछली थी। जब वह उस मछली को निकालने लगा तो वह मछली मछुआरे से बोली तुम मुझे छोड़ दो नहीं तो पानी के बिना मैं मर जाउंगी। उसकी इस बात को मछुआरे ने अनसुना कर दिया। मछली मछुआरे से बोली अगर तुम मुझको छोड़ दोगे तो मैं अपने सभी साथी मछलियों को कल तुम्हारे लिए बुलाकर लाऊंगी जिससे तुम बहुत सारी मछली पकड़ सकते हो। मछुआरे को मछली की बात फ़ायदेमन्द लगी। उसने सोचा अगर मुझे एक छोटी सी मछली के बदले बहुत सारी मछली मिलती है तो यह अच्छा है। यह सोचकर उसने उस छोटी मछली को छोड़ दिया। मछली मछुआरे के जाल से छूट कर बहुत खुश हुई और बहुत दूर चली गयी। अगले दिन मछुआरा बहुत सारी मछली मिलने की उम्मीद से आया। लेकिन उस दिन भी उसको कोई मछली नहीं मिली। इस तरह मछली ने चालाकी से अपनी जान बचा ली।
*👉शिक्षा:-*
हमें मुसीबत में घबराना नहीं चाहिए बल्कि होशियारी से काम करना चाहिए..!!
*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
TRN LIVE: 2️⃣5️⃣❗0️⃣2️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*
*!! गजराज और मूषकराज की दोस्ती !!*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
एक बार की बात है, किसी नदी के किनारे एक शहर बसा हुआ था। एक बार वहां बहुत बारिश हुई, जिससे नदी ने अपना रास्ता बदल लिया। इससे शहर में पानी की कमी होने लगी, यहां तक कि लोगों के लिए पीने तक का पानी न रहा। धीरे-धीरे लोग उस शहर को छोड़कर जाने लगे और एक वक्त आया जब पूरा शहर खाली हो गया और वहां सिर्फ चूहे ही रह गए। चूहों ने वहां अपना राज्य बसा लिया। एक बार वहां की जमीन से पानी का एक स्रोत फूटा और वहां एक बड़ा सा तालाब बन गया।
दूसरी ओर, उस शहर से कुछ ही दूरी पर एक जंगल था, जहां कई जंगली जानवर रहते थे। उन जानवरों के साथ कई हाथी भी वहां रहते थे, जिनका राजा था गजराज नाम का हाथी। एक बार की बात है, वहां भयानक सूखा पड़ा। सभी जानवर पानी के लिए हाहाकार मचाने लगे। भारी-भरकम हाथियों की भी बुरी हालत हो चुकी थी। हाथियों के बच्चे बिना पानी के परेशान होने लगे थे। इतने में गजराज का दोस्त चील वहां आया और उसने खबर दी कि खंडहर बने शहर में एक पानी का तालाब है। यह सुनते ही हाथी अपने बच्चों और बाकी साथियों को लेकर शहर की तरफ चल पड़ा। कई हाथी उस ओर चल पड़े, रास्ते में चूहों का शहर भी पड़ा, उन विशाल हाथियों के पैरों तले कई चूहे दबकर मर गए। इतना ही नहीं हाथी फिर उसी रास्ते से वापस आए और कई और चूहे फिर मारे गए।
ऐसा कई दिनों तक चलता रहा और इस बात की खबर चूहों के राजा मूषकराज तक भी पहुंची। वो इस बात को लेकर बहुत चिंतित हुआ। उसके मंत्रियों ने मूषकराज को कहा, “महाराज आपको जाकर गजराज से इस बारे में बात करनी चाहिए।” उनकी बात सुनकर मूषकराज, गजराज के जंगल उससे बात करने गया। एक बड़े से पेड़ के नीचे गजराज खड़ा था। मूषकराज वहां सामने पड़े एक बड़े से पत्थर पर चढ़ गया और कहने लगा, “गजराज को मेरा नमस्कार! मैं मूषकराज हूं। मैं उस खंडहर बने शहर में अपनी प्रजा के साथ रहता हूं।”
हाथी को मूषकराज की बात ठीक से सुनाई नहीं दे रही थी। वो थोड़ा नीचे झुका और चूहे की तरफ अपने कान करके बोला, “हे नन्हें प्राणी आप कुछ कह रहे थे, क्या आप फिर से कहेंगे?” यह सुनकर मूषकराज ने फिर से अपनी बात दोहराई, “मैं मूषकराज हूं। मैं उस खंडहर बने शहर में अपनी प्रजा के साथ रहता हूं। आप और आपके अन्य हाथी मित्र जब भी तालाब की ओर जाते हैं, तो कई चूहे आपके पैरों तले दबकर मर जाते हैं। कृपया करके ऐसा न करें वरना बहुत जल्दी हम में से कोई नहीं बचेगा।”
यह सुनने के बाद गजराज दुखी होकर बोला, “मुझे पता ही नहीं था कि हम इतना बुरा कर रहे थे। हम तालाब तक जाने के लिए कोई और रास्ता ढूंढेंगे।”
यह सुनते ही चूहा बहुत खुश हुआ और बोला, “गजराज आपने मुझ जैसे छोटे से प्राणी की बात सुनी, मैं आपका आभारी हूं।” भविष्य में कभी भी अगर आपको किसी मदद की जरूरत हो तो मुझे जरूर बताएं।”
गजराज ने मन में सोचा कि यह इतना छोटा सा जीव मेरे किस काम आएगा। इसलिए, उसने चूहे को मुस्कुराकर विदा किया। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चल रहा था कि एक बार पड़ोसी देश के राजा ने अपनी सेना को मजबूत करने के लिए हाथी रखने का फैसला किया। राजा के मंत्री और उनकी सेना ने जंगल में कई हाथी पकड़े। हाथियों के पकड़े जाने की चिंता गजराज को सताने लगी। एक रात गजराज इसी चिंता में जंगल में टहल रहा था कि अचानक उसका पैर सूखी पत्तियों में छिपाए जाल पर पड़ा और वो जाल में फंस गया।
हाथी जोर-जोर से चिंघाड़ने लगा, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। इसी बीच एक भैंस ने हाथी की आवाज सुनी, वो गजराज का बहुत आदर-सम्मान करता था, क्योंकि एक बार गजराज ने भैंस को गड्डे से निकालकर उसकी जान बचाई थी। गजराज को जाल में फंसा देख वो बहुत चिंतित हुआ और बोलने लगा, “गजराज मैं आपकी मदद के लिए क्या करूं? अपनी जान देकर भी मैं आपकी मदद करूंगा गजराज।” गजराज ने कहा, “तुम जल्दी से जाकर उस खंडहर शहर में रहने वाले मूषकराज को मेरी खबर दो।” गजराज की बात सुनकर भैंस दौड़ता हुआ मूषकराज के पास गया और उसे सारा हाल बताया।
मूषकराज ने जैसे ही यह बात सुनी वो अपने कई सैनिकों को लेकर भैंस की पीठ पर बैठ गया और गजराज के पास पहुंचा। फिर चूहों ने मिलकर जाल को काटा और गजराज आजाद हो गया।
इसके बाद गजराज ने मूषकराज को धन्यवाद कहा। सभी खुशी-खुशी रहने लगे। गजराज और मूषकराज की दोस्ती भी गहरी हो गई।
*शिक्षा:-*
कोई भी प्राणी छोटा नहीं होता है, जरूरत होती है तो बस प्यार और विश्वास की। आपसी प्यार हर तरह के दुखों को दूर कर सकता है।
*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
TRN LIVE: .. *जय श्री राम*
*बुधवार, 25 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार*
🔶ओटीटी की गंदगी पर डिजिटल स्ट्राइक, सरकार ने जुगनू समेत 5 ऐप्स को किया ब्लॉक
🔶शंकराचार्य को गिरफ्तारी का डर, हाईकोर्ट पहुंचे: युवक का दावा-आशुतोष महाराज ने लालच दिया, अविमुक्तेश्वरानंद को फंसवा दो
🔶राजस्थान- दूसरे राज्यों से आए पैसेंजर्स फंसे, बस-टैक्सी की हड़ताल:वार्ता विफल; जयपुर में लोगों को खींचकर उतारा; सूरत में भी 300 बसों के थमे पहिए
🔶भारत बना रहा बेबी ब्रह्मोस, 20 गुना कम कीमत: भविष्य की जंग की तैयारी, सुरक्षा का नया फॉर्मूला
🔶तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, AIADMK के घोषणा पत्र का तीसरा फेज: हर परिवार की एकमुश्त ₹10 हजार की मदद, ग्रेजुएट बेरोजगारों को ₹2 हजार महीना
🔶PM मोदी के इजरायल दौरे से हेक्सागन अलायंस से उठेगा पर्दा, डिफेंस पर डील संभव
🔶उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी, सिंगापुर में 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर किए हस्ताक्षर
🔶'मुझे अपने बब्बर शेरों पर गर्व है', युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी का बयान
🔶'राहुल गांधी ने भारत को शर्मिंदा करने के लिए यह साजिश रची': यूथ कांग्रेस प्रमुख की गिरफ्तारी पर भाजपा
🔶UN: रूस-यूक्रेन के बीच बिना शर्त सीजफायर की मांग वाला मसौदा प्रस्ताव, भारत ने मतदान से किया परहेज
🔶अजित पवार विमान हादसा: डीजीसीए की विमानन कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, उड़ान भरने से रोके गए VSR के चार प्लेन
🔶चार्टर्ड विमान हादसे हुए तो संचालक जिम्मेदार, डीजीसीए ने कड़े किए नियम, कहा- केवल पायलटों पर दोष मढ़ना ठीक नहीं
🔶टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम का साथ छोड़कर घर लौटे रिंकू सिंह, पिता की बिगड़ी तबीयत: रिपोर्ट
🔶अंडमान में पवन हंस का हेलीकॉप्टर क्रैश, सात सवार लोगों को बचाया गया
🔶विधानसभा से पहले केरल का नाम ‘केरलम’ करने को मिली केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंज़ूरी
🔶प्रधानमंत्री की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन
🔶'सेवा तीर्थ' में पहली बार बैठा मोदी मंत्रिमंडल, नये कार्यालय को बताया देश के नवनिर्माण की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति
🔶बड़े कारपोरेट के हित में किया गया अमेरिका से व्यापार समझौता : खरगे-राहुल
🔶केरल का नाम 'केरलम' करने का फैसला जनभावना के अनुरूप, संघीय व्यवस्था को मजबूत करने वाला: भाकपा
🔶40 साल से ज्यादा उम्र वालों का फ्री हेल्थ चेकअप, एक करोड़ लोगों को होगा फायदा
🔶Pakistan: आंतकियों ने पुलिस वाहन व एंबुलेंस को बनाया निशाना, हमलों में DSP समेत 9 सुरक्षाकर्मियों की मौत
🔷ENG vs PAK : हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान को धो डाला, टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
TRNLIVE: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*
*25 - फरवरी - बुधवार*
👇
==============================
*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय इस्राइल यात्रा पर रवाना होंगे इस दौरे में आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली, करीब 71 हजार करोड़ रुपये के संभावित रक्षा सौदे और एआई आधारित ड्रोन तकनीक पर अहम चर्चा होने की उम्मीद है।
*2* बतौर प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी इस्राइल यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 2017 में इस्राइल की यात्रा की थी और तब वे इस यहूदी बहुल देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। पीएम मोदी का यह दौरा भारत के सैन्य आधुनिकीकरण में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
*3* केरल का नाम अब केरलम, कैबिनेट की मंजूरी, सेवातीर्थ में पहली मीटिंग; रेल-मेट्रो और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स के लिए ₹12,236 करोड़ मंजूर।
*4* राहुल बोले-मोदी पर एपस्टीन-अडाणी के केस का दबाव, PM ने अमेरिका से देश बेचने की डील की, भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल।
*5* लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए, हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे।
*6* जेपी नड्डा ने कहा, स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण से मिला लाभ, आम लोगों तक पहुंची क्रिटिकल सेवाएं।
*7* स्वास्थ्य सेवाएं देते समय अपनी जिम्मेदारी निभाएं', राष्ट्रपति मुर्मू का निजी अस्पतालों को संदेश।
*8* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि सभी के लिए सस्ती और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हम सबका लक्ष्य होना चाहिए। मुर्मू मुंबई के लोक भवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल की ओर से आयोजित 'सेविंग लाइव्स एंड बिल्डिंग अ हेल्दीयर भारत' अभियान की शुभारंभ के अवसर पर संबोधित कर रही थीं।
*9* विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जीसीसी के महासचिव जसीम मोहम्मद अलबुदैवी से मुलाकात कर ऊर्जा, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान भारत-जीसीसी के बीच FTA वार्ता औपचारिक रूप से शुरू हुई, जिससे खाड़ी देशों के साथ आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।
*10* बिहार-झारखंड और मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार की सौगात, तीन नई रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी।
*11* DGCA ने VSR के 4 लियरजेट विमान ग्राउंड किए, उड़ानों पर रोक लगी; अजित पवार की मौत के बाद कंपनी के सेफ्टी ऑडिट में खामियां मिलीं।
*12* शशिकला ने नई द्रविड़ पार्टी बनाने का लिया फैसला, चुनाव से पहले तमिलनाडु में राजनीतिक हलचल।
*13* अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे।
*14* भारत-बांग्लादेश के बीच शुरू हुई मैत्री बस सेवा, राजनीतिक अस्थिरता के चलते 18 महीनों से थी ठप।
*15* उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 26 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में 26 से 28 फरवरी के बीच हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
*16* इंग्लैंड टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंची, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, हैरी ब्रूक का शतक।
*17* रिंकू सिंह T-20 वर्ल्ड कप छोड़कर घर लौटे, पिता नोएडा के अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर; जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना तय नहीं।
==============================*
एस. पी. ओ. को सीमित मानदेय में परिवार चलाना हुआ मुश्किल*
*मनरेगा से वंचित, मानदेय बढ़ाने और स्थायी समायोजन की मांग*
चंबा जिले के समीपवर्ती और अतिसंवेदनशील इलाकों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारी (एस.पी.ओ.) इन दिनों आर्थिक तंगी से गुज़र रहे हैं। *सोमवार को एस.पी.ओ. की प्रतिनिथिमंडल एस.डी.एम. चुराह राजेश जरयाल से मिला और अपनी मांग व समस्याएं बताईं।*
एस.पी.ओ. जवानों ने बताया कि वर्ष 2025 में जारी नए सरकारी दिशा-निर्देशों के बाद उनके परिवारों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम नहीं मिल पा रहा है। पहले मनरेगा से होने वाली अतिरिक्त आय परिवार के खर्चों को संभालने में सहायक होती थी। लेकिन अब यह सहारा भी छिन जाने से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। उन्होंने कहा कि सीमित मानदेय के सहारे परिवार चलाना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उन्हें केंद्र सरकार से लगभग 6000 रुपये और प्रदेश सरकार से करीब 2900 रुपये मिलते हैं, जो बढ़ती महंगाई के बीच बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों में जवानों का कहना है कि अन्य राज्यों में एस.पी.ओ. के लिए बेहतर मानदेय और समायोजन की नीतियां लागू हैं; जबकि हिमाचल प्रदेश में वे अब भी उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके मानदेय में वृद्धि की जाए या योग्यता के आधार पर विभाग में स्थायी समायोजन की नीति बनाई जाए।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल एस.पी.ओ. ने प्रशासन से आग्रह किया कि उनके परिवारों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाए और एस.पी.ओ. के लिए दीर्घकालिक नीति बनाकर उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में पहल की जाए।
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 25 फरवरी 2026*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन साधारण रहेगा दिन के पूर्वार्ध में स्वास्थ्य ठीक रहने पर भी आलस्य के कारण कार्यो में विलंब होगा घरेलू कार्य भी धीमी गति से चलेंगे बाद में हड़बड़ी करने पर नुकसान होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर लाभ पाने के लिये विविध युक्तियां लगाएंगे लेकिन आज अधिकांश में असफलता ही मिलेगी धन लाभ अवश्य होगा पर पुराने उधार एवं दैनिक खर्च के आगे कम ही रहेगा। धर्म कर्म में आस्था रहने पर भी आज भाग्य का साथ कम ही मिलेगा नौकरी वालो को आज पुराना अधूरा कार्य मुसीबत लगेगा। विरोधी पक्ष पर ढील न बरतें अन्यथा बाद में परेशानी में डालेंगे। घर मे खर्चो को लेकर आपसी मतभेद उभरेंगे। ठंड का प्रकोप सेहत पर देखने को मिलेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मन मे चंचलता बढ़ने के कारण आज आपका स्वभाव पल पल में बदलेगा किसी भी कार्य मे अनिर्णय की स्थिति बाधा डालेगी जिससे कार्यो में विलंब होगा। स्वभाव में आडंबर रहने पर सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी पहचान धनवानों जैसी बनेगी इसको बनाये रखने पर भी व्यर्थ खर्च करेंगे। कार्य व्यवसाय से आज कामना पूर्ति करना सम्भव नही माथापच्ची के बाद आय अवश्य होगी लेकिन नियमित ना होकर अंतराल पर होने से अधिक चौकन्ना रहना पड़ेगा। छाती अथवा छाती से ऊपरी भाग में कोई न कोई समस्या बनेगी समय से उपचार ले गंभीर भी हो सकती है। भावुकता अधिक रहेगी विपरीत लिंगीय के प्रति आकर्षित होंगे लेकिन मन ना मिलने पर दुख भी होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन विपरीत फलदायक है स्वभाव की मनमानी आज किसी न किसी रूप में हानि कराएगी। आज भी आपका मन अनैतिक कर्मो में अधिक रहेगा किसी के टोकने पर अभद्र व्यवहार करने से भी नही शर्माएंगे। मौज शौक के पीछे संचित धन भी खर्च कर सकते है बाद में आर्थिक संकट में फसेंगे। कार्य व्यवसाय की स्थिति आज दयनीय रहेगी सहयोगी एवं समय की कमी के कारण बड़े लाभ से वंचित रह जाएंगे। मध्यान बाद थोड़ी बहुत आय होगी लेकिन आकस्मिक नुकसान भी होने से भरपाई नही कर पाएंगे। किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है आज वह भी मिलना मुश्किल है। घर मे माता से कलह के बाद अनैतिक लाभ उठाएंगे किसी न किसी से तकरार लगी रहेगी। किसी भी प्रकार के जोखिम से बचे दुर्घटना की सम्भवना है सेहत में उतारचढ़ाव लगा रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन ध्यान रहे आपका व्यवहार होने वाले लाभ को कम या अधिक करने में महत्तवपूर्ण भूमिका रखेगा। वैसे तो आज काम निकालने के लिये मीठा व्यवहार ही करेंगे लेकिन जिससे ख़ट पट हुई उसकी शक्ल भी देखना पसंद नही करेंगे चाहे हानि ही क्यो ना हो। कार्य व्यवसाय के साथ अन्य मार्ग से धन की आमद अवश्य होगी माता का व्यवहार आज कुछ अटपटा रहने के बाद भी इनके सहयोग अथवा अचल संपत्ति से भी लाभ की संभावना है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर ठनेगी फिर भी मामला ज्यादा गंभीर नही होने देंगे। व्यावसायिक यात्रा से धन मिल सकता है। विदेश जाने के इच्छुक आज प्रयास अवश्य करें सफल होने की संभावना अधिक है। सेहत छोटी मोटी समस्या को छोड़ ठीक रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शुभफलदायक रहेगा। भागदौड़ आज किसी न किसी काम से लगी रहेगी लेकिन इसका सफल परिणाम दिन भर उत्साहित रखेगा। दिन के आरंभ में पेट अथवा मासपेशियो मे थोड़ी बहुत तकलीफ होगी लेकिन मध्यान तक स्वतः ही सही हो जाएगी। काम-धंधे को लेकर आज गंभीर रहेंगे अन्य आवश्यक कार्य भी इसके लिये निरस्त करेंगे धन लाभ भाग्य का साथ मिलने से अवश्य होगा लेकिन तुरंत कही न कही खर्च भी हो जाएगा आज खर्च दिखावे के ऊपर भी करने पड़ेंगे। घर का वातावरण मध्यान तक शांत रहेगा इसके बाद इसके बाद व्यवसाय अथवा अन्य घरेलू कारणों से किसी से खींचतान होने की संभावना है वाणी का प्रयाग संभालकर करें अन्यथा संबंधों में लंबे समय के लिये कड़वाहट बन सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिये मिश्रित फलदायक रहेगा। पूर्व में किसी गलती को लेकर मन मे ग्लानि होगी लेकिन सुधार करने की जगह दोबारा वही गलती करने पर किसी से अनबन के साथ शत्रुओ में वृद्धि भी होगी। आज घरेलू एवं व्यक्तिगत सुख सुविधा जुटाने के चक्कर मे अनैतिक कार्यो करने से परहेज नही करेंगे इससे बचे अन्यथा सरकारी उलझनों में फंसने की संभावना है। कार्य व्यवसाय में स्थिरता नही रहेगी धन अन्य लोगो की नजर में आपका व्यवसाय उत्तम रहेगा लेकिन होगा इसके विपरीत ही पूर्व में किये किसी सौदे को छोड़ अन्य किसी मार्ग से धन की आमद रुकेगी। स्त्री वर्ग बोल चाल में सावधानी बरतें छोटी सी बात पर कलह हो सकती है। सेहत कुछ समय के लिये नरम रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। घर मे मौसमी बीमारियों के कारण सर्दी जुखाम से कोई ना कोई परेशान रहेगा दैनिक कार्य भी विलंब से होंगे जिससे अन्य कार्यो में भी विलंब होता जाएगा। कार्य व्यवसाय से आज लाभ की आशा ना रखे उल्टे किसी से धन अथवा अन्य कारणों से विवाद होने पर भविष्य के लाभ से भी हाथ धो बैठेंगे। संध्या के आस पास किसी के सहयोग से धन संबंधित कोई काम बनने से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन आज पैतृक धन अथवा संपत्ति में हास होने के योग भी है। घरेलू एवं व्यावसायिक खर्चो को लेकर विशेष चिंता रहेगी। धर्म कर्म में आज निष्ठा तो रहेगी फिर भी रुचि नही दिखाएंगे। परिजनों को अधिक समय दे गलतफहमियां दूर होंगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन भागदौड़ लगी रहेगी दिन के आरंभ से ही आकस्मिक यात्रा की योजना बनेगी इसके अंत समय पर टलने की संभावना भी है। आज आप जो भी कामना करेंगे परिस्थिति स्वतः ही उसके अनुकूल बनने लगेगी कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहने पर भी आपके कार्यो में बाधा नही पहुचेगी पूर्व में बनाई योजना आज फलीभूत होगी धन लाभ भी आवश्यकता पड़ने पर हो जाएगा लेकिन अतिरिक्त खर्च आने से हाथ मे रुकेगा नही। घर के सदस्यों से जबरदस्ती बात मनवाएँगे फिर भी परिजनों से भावनात्मक संबंध बने रहेंगे। संध्या बाद का समय अत्यधिक थकान वाला रहेगा फिर भी बेमन से सामाजिक व्यवहारों के कारण आराम करने का मौका चाह कर भी नही मिलेगा। सेहत में विकार आने की संभावना है सतर्क रहें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा आपका स्वभाव आज संतोषी ही रहेगा फिर भी आकस्मिक आने वाले क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। आज आपका स्वभाव शंकालु रहेगा हर कार्य को करने से पहके हानि लाभ की परख करेंगे लेकिन किसी के दबाव अथवा बहकावे में आकर गलत निर्णय लेंगे बाद में इससे पछतावा हो इससे बेहतर आज ज्यादा झमेले वाले कार्यो से दूर ही रहे। भाई बंधुओ से संबंध ईर्ष्या युक्त होने पर भी कार्य क्षेत्र पर सहयोग अथवा मार्गदर्शन मिलने से आवश्यकता अनुसार धन सहज ही मिल जाएगा। घर मे पति-अथवा पत्नी की किसी गुप्त कामना को पूर्ण ना कर पाने पर खटास आ सकती है। धर्म कर्म में केवल व्यवहारिकता मात्र ही रहेगी। आरोग्य बना रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप प्रत्येक कार्य बुद्धि विवेक से करेंगे लेकिन पूर्व में बरती अनियमितता के कारण आज शत्रु पक्ष प्रबल रहेंगे घर के सदस्यों का व्यवहार भी आज विपरीत रहेगा फिर भी आपको सबकी कमजोरी पता होने का फायदा मिलेगा लोग पीठ पीछे ही आलोचना करेंगे सामने कोई नही आएगा। व्यवसाय की गति आज अन्य दिनों को तुलना में धीमी रहेगी किसी कार्य से लाभ होते होते अंत समय मे लटक सकता है फिर भी खर्च निकालने लायक आय किसी पुराने अनुबंध द्वारा सहज हो जाएगी। भागीदारी के कार्य मे आज निवेश से बचे नाही किसी वस्तु का संग्रह करें आगे धन फंस सकता है। घर मे आवश्यकता के समय ही बोले शांति बनी रहेगी। सेहत में कुछ न कुछ विकार लगा रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये प्रतिकूल रहेगा दिन के आरंभ से ही किसी से कहासुनी की संभावना रहेगी इसके लिये ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा संतान अथवा किसी अन्य परिजन का उद्दंड व्यवहार कलह करवाएगा फिर भी आप धैर्य से काम लें अन्यथा एक बार मानसिक अशान्ति बनी तो संध्या तक परेशान करेगी। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा संभावना नही रहेगी फिर भी किसी न किसी माध्यम से आकस्मिक लाभ संचित कोष में वृद्धि करेगा। आज वाणी एवं व्यवहार पर अधिक संयम रखने की आवश्यकता है अन्यथा कई दिनों में बनी गरिमा धूमिल होने में वक्त नही लगेगा। संध्या के समय थकान अधिक होगी लेकिन स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपके मन मे उधेड़ बुन लगी रहेगी जो करना चाहेंगे उसे नही कर पाएंगे उल्टे जिस का को करने से चिढ़ते है मजबूरी में वही करना पड़ेगा। मध्यान तक का समय फिर भी मानसिक एवं पारिवारिक रूप से शांतिदायक रहेगा घर मे पूजा पाठ दानपुण्य होने से वातावरण ऊर्जावान रहेगा। मध्यान बाद का समय विविध उलझनों वाला रहेगा। कार्य व्यवसाय में भी आज मंदी का सामना करना पड़ेगा भागदौड़ करने पर भी खर्च निकलने लायक आय मुश्किल से ही मिल पाएगी। सहकर्मी अपना काम आपके सर थोपेंगे व्यवहारिकता में मना भी नही कर पाएंगे। लघु यात्रा के योग है सम्भव हो तो टाले खर्च के अलावा कुछ नही मिलेगा।
TRN LIVE
TRN LIVE: *🚩श्री गणेशाय नम:🚩*
*📜 दैनिक पंचांग 📜*
*नमस्कार सुबह की*
*ताजा खबर के साथ*
*आपका स्वागत है*🙏
*🌲24 - Feb - 2026🌲*
☀ पंचांग
🔅 तिथि :
सप्तमी 07:04 AM
अष्टमी 07:04 AM
🔅 नक्षत्र कृत्तिका 03:07 PM
🔅 करण :
वणिज 07:04 AM
विष्टि 07:04 AM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग :
एन्द्र 07:23 AM
वैधृति 07:23 AM
🔅 वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:51 AM
🔅 चन्द्रोदय 10:58 AM
🔅 चन्द्र राशि वृषभ
🔅 सूर्यास्त 06:17 PM
🔅 चन्द्रास्त +01:38 AM
🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 11:25 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास अमांत फाल्गुन
🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:11:48 - 12:57:30
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 09:09 AM - 09:54 AM
🔅 कंटक 07:37 AM - 08:23 AM
🔅 यमघण्ट 10:40 AM - 11:26 AM
🔅 राहु काल 03:26 PM - 04:51 PM
🔅 कुलिक 01:43 PM - 02:28 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 09:09 AM - 09:54 AM
🔅 यमगण्ड 09:43 AM - 11:08 AM
🔅 गुलिक काल 12:34 PM - 02:00 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन
TRN LIVE: *नई इलेक्ट्रिक बसों से हटेंगे लगेज को बने बॉक्स, बढ़ेगी सीटिंग कैपेसिटी, अब बैठ पाएंगे 32 यात्री*
प्रदेश में आने वाली नई इलेक्ट्रिक बसों में लगेज के लिए बने बॉक्स को हटाकर दो नई सीटें लगवाई जाएंगी। इससे इस नई बस में सीटिंग कैपेसिटी की संख्या बढक़र 32 हो जाएगी व पीछे बैठने वाले यात्री को भी सामने क्लियरिटी नजर आएगी। प्रदेश में आने वाली इलेक्ट्रिक बसों में अब 32 यात्री बैठ पाएंगे। बसों में यात्रियों की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे। ट्रायल के लिए पहुंची इलेक्ट्रिक बसों में करीब एक दर्जन सुधार किए जाएंगे, जिसे जल्द ही सरकार की ओर से संबंधित कंपनी को अवगत करवाया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों की एवरेज 180 बताई गई है, जबकि पहाड़ी पर्यटन स्थल धर्मशाला में 174 तक एवरेज सामने आई है। अप्रैल माह तक 50 फीसदी इलेक्ट्रिक बसें हिमाचल प्रदेश पहुंच जाएंगी। करीब एक करोड़ 71 लाख की लागत की प्रति इलेक्ट्रिक बस की मेंटेनेंस संबंधित बस कंपनी द्वारा की जाएगी
हिमाचल पथ परिवहन निगम एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि सोमवार को ट्रायल के लिए धर्मशाला पहुंची निगम की नई इलेक्ट्रिक बस मॉडल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में नई इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल किया जा रहा है। इस ट्रायल में बस संबंधित जो कमियां आएंगी, उनके बारे में संबंधित बस कंपनी को अवगत करवाया जाएगा। अजय वर्मा ने बताया कि ट्रायल के दौरान नई इलेक्ट्रिक बस में 180 किलोमीटर एवरेज आने की संभावना है, लेकिन शिमला में विभागीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर एवरेज करीब 173-174 आई है। श्री वर्मा ने बताया कि इन नई बसों की खासियत यह है कि इसकी बैटरी अच्छी है।
TRN LIVE: *सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली दवा? हिमाचल में बनीं दवाओं के 71 सैंपल फेल*
देश के फार्मा हब कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश की साख को एक बार फिर बड़ा गहरा धक्का लगा है। केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा जारी ताजा ड्रग अलर्ट में हिमाचल में बनी दवाओं के 71 सैंपल फेल पाए गए हैं। इस महीने देशभर में कुल 218 दवाओं के सैंपल फेल हुए, जिनमें से अकेले हिमाचल का योगदान करीब 33 प्रतिशत है। चिंताजनक बात यह है कि जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें आम बीमारियों से लेकर गंभीर रोगों की दवाएं शामिल हैं। इसमें बुखार, शरीर दर्द, हाई ब्लड प्रैशर (बीपी), दिल की बीमारी, एलर्जी और किडनी से संबंधित दवाएं शामिल हैं। दवाओं के बार-बार फेल हो रहे सैंपल से न केवल प्रदेश की छवि खराब हो रही है, बल्कि मरीजों की सेहत पर भी बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है
दवा उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी
पिछले कुछ समय में फेल हो रहीं दवाओं के सैंपल का आंकड़ा 50 से ऊपर बना हुआ है। हर माह दवाओं के सैंपल फेल हो रहे हैं। ड्रग विभाग ने हर बार की तरह इसका कड़ा संज्ञान लिया है। उन सभी दवा उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं, जिनकी दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। यही नहीं, उन सभी दवाओं के बैच के स्टॉक बाजार से रिकॉल करने के निर्देश जारी किए हैं, जिनके सैंपल फेल हुए हैं। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि उन सभी उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिनकी दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।
TRN LIVE: *चम्बा मे भाई की माैत मामले में ग्रामीणाें के साथ सड़क पर उतरा फाैजी जवान, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी*
चम्बा जिले की बरौर पंचायत के छमैरी गांव में 3 दिन पूर्व सोनू कुमार की संदिग्ध परिस्थितियाें में हुई मौत के मामले में उसके फौजी भाई समेत ग्रामीणों ने शहर के मुख्य चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके अलावा करीब 2 घंटे तक चक्का जाम भी किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। फौजी अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि उसके भाई की सड़क विवाद को लेकर हत्या की गई है। बावजूद इसके अभी तक पुलिस इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास उठने लगा है। अनिल कुमार अब वे भाई को न्याय दिलवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की वीडियो सबूत के साथ पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसका खमियाजा युवक को अपनी जान देकर गंवाना पड़ा। अनिल ने बताया कि जनवरी माह में उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी गई थी और थप्पड़ जड़े गए थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उनके हौंसले बुलंद हो गए। पुलिस की कथित लापरवाही से ही उसके भाई की मौत हुई है। चक्का जाम के दौरान सोनू कुमार को थप्पड़ जड़ने वाले वीडियो भी दिखाए गए
दुकानदारों ने आश्वासन पर खाेला जाम, सीबीआई जांच की उठाई मांग
ग्रामीणों ने सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे चक्का जाम किया। इसके बाद डेढ़ बजे 2 घंटे तक सड़क पर ब
TRN LIVE: *जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार काे लिया आड़े हाथ, कहा-CM की मौजूदगी में असामाजिक तत्वों को संरक्षण दुर्भाग्यपूर्ण*
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में एआई समिट के दौरान प्रदर्शन करने वाले युवकों के ठहरने की खबरों पर प्रदेश की सुक्खू सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाए हैं और केंद्र व दिल्ली सरकार से इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। जयराम ठाकुर ने कहा कि क्या यही मुख्यमंत्री का वह व्यवस्था परिवर्तन है, जिसके तहत उस स्थान पर असामाजिक तत्व कमरा लेकर हुड़दंग मचा रहे हैं, जहां स्वयं मुख्यमंत्री ठहरे हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी लोकप्रिय केंद्र सरकार के खिलाफ साजिश रचने वालों को न केवल हिमाचल सदन में पनाह दी गई, जो राज्य की छवि के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है
जयराम ठाकुर ने इस घटनाक्रम को कांग्रेस के असली चरित्र का प्रमाण बताते हुए कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि सरकारी संपत्ति का उपयोग देश के शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके इशारे पर इन प्रदर्शनकारियों को सदन में ठहराया गया और दिल्ली में उन्हें कौन राजनीतिक संरक्षण प्रदान कर रहा था, क्योंकि बिना किसी ऊंचे रसूख के ऐसे संवेदनशील स्थान पर रुकना संभव नहीं है। जयराम ने कहा कि प्रदेश की जनता का पैसा उन वकीलों पर लुटाया जा रहा है,
TRN LIVE: *मंडी मे पति की प्रताड़ना नहीं हुई सहन! महिला ने बेटी के साथ मिलकर उठाया खाैफनाक कदम, गंभीर हालत में टांडा अस्पताल रैफर*
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल जोगिंद्रनगर में घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। जोगिंद्रनगर के भराड़ू क्षेत्र स्थित आलगा-बाड़ी गांव में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर स्थिति में अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय सुमना देवी और उसकी बेटी पूनम ने घर पर किसी जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों और स्थानीय लोगों को जैसे ही इसकी भनक लगी ताे तुरंत 108 एंबुलैंस को सूचित किया गया। इसके बाद दोनों मां-बेटी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (टांडा) रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मां सुमना देवी की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस आत्मघाती कदम के पीछे पारिवारिक कलह और घरेलू हिंसा की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला का पति बेसर राम कामकाज के सिलसिले में घर से बाहर रहता है। आरोप है कि जब भी वह घर लौटता, तो शराब के नशे में धुत्त होकर पत्नी और बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था।
TRN LIVE: *वफादारी की मिसाल: मौत के जबड़ाें से 2 जिंदगियां छीन लाए गद्दी कुत्ते; 3 घंटे की जंग के बाद शिकारी जिंदा काबू*
जिला सिरमौर में वन मंडल नाहन के अंतर्गत सतीवाला पंचायत में रविवार-सोमवार रात वफादारी और वन्य शक्ति के बीच ऐसी मूक जंग छिड़ी, जिसने सुबह होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पंचायत के जोगीबन गांव स्थित एक गोट (बकरी) फार्म में घुसे तेंदुए ने खौफ का मंजर खड़ा कर दिया, लेकिन फार्म की सुरक्षा में तैनात शेरदिल गद्दी कुत्तों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मोर्चा संभाला और न केवल दर्जनों बकरियों को बचाया, बल्कि 2 युवकों संग्राम और नीरज को भी मौत के जबड़ों से खींच लाए।
जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में जैसे ही तेंदुआ फार्म में दाखिल हुआ तो गद्दी कुत्तों की टोली सतर्क हो गई। भौंकते और घेरा बनाते हुए उन्होंने शिकारी को एक कोने में जकड़ दिया। रातभर यह मूक टकराव जारी रहा। सुबह गेट खुलते ही घिरा हुआ तेंदुआ बौखला गया। बच निकलने की कोशिश में वह पास के नाले के संकरे कलवर्ट (पाइप) में जा घुसा, लेकिन उससे पहले उसने संग्राम और नीरज पर हमला कर दिया। कुछ पल के लिए माहौल सन्न रह गया। अचानक हुए इस हमले से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गद्दी कुत्तों ने बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए का ध्यान भटकाया और युवकों को उसके पंजों से छुड़ा लिया। इस घटनाक्रम का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है।
सोमवार दोपहर करीब 1 बजे वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चुनौती बेहद कठिन थी,
TRN LIVE: *कूरियर से हिमाचल पहुंच रही थी नशीली खेप, पुलिस ने UP के जौनपुर से 2 मेन सप्लायर किए गिरफ्तार*
ऊना जिला के धुसाड़ा में गत दिनों पकड़े गए नशीली दवाइयां के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने जौनपुर (यूपी) में नशीली दवाइयां हिमाचल को सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को सुनियोजित ढंग से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अश्विनी मौर्य (30) पुत्र घनश्याम मौर्य निवासी मोहल्ला सुल्तानपुर हाय जौनपुर (उत्तर प्रदेश) व विशाल मौर्य (20) पुत्र संजय मौर्य गांव परसनी डाकघर सादिकपुर जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपियों को सोमवार को अम्ब पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
कार से बरामद हुई थी प्रतिबंधित दवाइयाें की बड़ी खेब
जानकारी के अनुसार 10 फरवरी की देर सायं गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई रजनीश कुमार के नेतृत्व में एएसआई रणजीत सिंह, मुख्य आरक्षी हिमांशु जरियाल, एचसी वीरेन्द्र कुमार, एचएचजी वीरेन्द्र कुमार, संजय कुमार व राजकुमार पर आधारित पुलिस टीम ने धुसाड़ा क्षेत्र में गश्त व नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोका। कार की तलाशी के दौरान डिक्की से 2 गत्ता पेटियां बरामद हुईं। खोलने पर पुलिस को 31800 ट्रामाडोल टैबलेट तथा 3735 अल्प्राजोलाम टैबलेट्स बरामद हुईं, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित दवाइयां हैं। इसके अलावा 8000 प्रेगाबालिन व मिथाइलकोबालामिन कैप्सूल (प्रतिबंधित दवाइयां) भी मिले,
TRN LIVE: *स्कूल शिक्षा बाेर्ड ने CBSE सब कैडर में प्रतिनियुक्ति के लिए पात्रता में दी राहत, आवेदन की तारीख 5 मार्च तक बढ़ी*
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. राजेश शर्मा ने बताया कि सीबीएसई सब-कैडर में प्रतिनियुक्ति के लिए आयोजित होने वाले स्क्रीनिंग टैस्ट से संबंधित प्रोस्पैक्टस के नियम 10.3 में आंशिक संशोधन किया गया है। यह संशोधन विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अनुरूप किया गया है, ताकि योग्य और अनुभवी शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। डाॅ. राजेश ने बताया कि प्रधानाचार्य पद के लिए न्यूनतम अवशिष्ट सेवा अवधि की शर्त को 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष कर दिया गया है। इस निर्णय से सीबीएसई से संबद्ध राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य पद के लिए अधिक योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों को अवसर मिलेगा। यह छूट केवल प्रधानाचार्य पद के लिए लागू होगी।
बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि प्रधानाचार्य पद को छोड़कर अन्य सभी पात्रता शर्तें तथा स्क्रीनिंग/चयन प्रक्रिया पूर्ववत रहेगी। संबंधित शिक्षकों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध इन-सर्विस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। डाॅ. राजेश ने जानकारी दी कि ऑनलाइन आवेदन बिना विलंब शुल्क के जमा करने की अंतिम तिथि 5 मार्च तक बढ़ा दी गई है। इसके अतिरिक्त पहले से जमा आवेदनों में संशोधन के लिए करैक्शन विंडो 6 से 7 मार्च तक खुली रहेगी।
TRN LIVE: *UP गया था पति पीछे से पत्नी ने चुन ली ऐसी खौफनाक मौत, 2 मासूम बच्चियों के सिर से उठा मां का साया*
बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं के तहत कसारू पंचायत के बद्धाघाट गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से संबंध रखने वाली 21 वर्षीय प्रवासी महिला ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक महिला की पहचान सोमती पत्नी राम बाबू के रूप में की गई है। महिला अपने पीछे 2 छोटी मासूम बच्चियों को रोता-बिलखता छोड़ गई है। बताया जा रहा है कि महिला का पति राम बाबू कुछ दिन पहले ही अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश गया हुआ था।
जानकारी के मुताबिक सोमती का परिवार पिछले कई वर्षों से बद्धाघाट में रह रहा था और मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर करता था। सोमवार सुबह जब परिवार के अन्य सदस्य रोजाना की तरह काम पर निकल गए तो सोमती घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे के भीतर पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता तब चला जब कमरे के भीतर से सोमती की छोटी बच्चियों के जोर-जोर से रोने और चिल्लाने की आवाजें आईं। मासूमों की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां का मंजर देख हर कोई सन्न रह गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही थाना घुमारवीं की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
TRN LIVE: *आतंकवाद पर अब होगा प्रहार, गृह मंत्रालय ने जारी की भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी नीति*
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जंग को अब एक नया नाम और नई धार दे दी है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी नीति जारी की है, जिसे प्रहार नाम दिया गया है। यह उन अदृश्य खतरों के खिलाफ भारत का अभेद्य किला है, जिसमें अब युद्ध के मैदान केवल सरहदें नहीं, बल्कि आपके मोबाइल स्क्रीन और इंटरनेट का डार्क वेब भी है। आठ पेज की इस नीति में आतंकी हमलों को रोकने पर खास जोर दिया गया है। साथ ही खतरे के मुताबिक तेज और संतुलित कार्रवाई की बात कही गई है। केंद्र ने पहले पेज पर इंट्रोडक्शन और प्रहार का फुल फॉर्म बताया है। इंट्रोडक्शन में लिखा है कि कुछ पड़ोसी देशों ने आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति के एक औजार के रूप में इस्तेमाल किया है। सबसे पहली बात यह पालिसी साफ कहती है कि आतंकवाद का न तो कोई धर्म होता है, न कोई जाति होती है और न कोई राष्ट्रीयता, लेकिन खतरे अब बदल गए हैं, इसलिए साइबर अटैक और हैकरों को टेरर के अंतर्गत लाया गया है। नीति में कहा गया है कि आतंकी इंटरनेट का इस्तेमाल आपस में संपर्क, संगठन में भर्ती और जेहाद के महिमामंडन के लिए करते हैं। सरकार ने नीति में भारत की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई है
इसमें कहा गया है कि आतंकवाद को किसी भी धार्मिक, जातीय या वैचारिक आधार पर सही नहीं ठहराया जा सकता। सरकार ने प्रहार में कहा है कि भारत हर तरह के आतंकवाद की हमेशा कड़ी निंदा करता रहा है।
TRN LIVE: *वन विकास निगम में भी होगी वन मित्रों की भर्ती, 100 पदों पर भर्ती की तैयारी, सरकार को मंजूरी के लिए भेजा प्रस्ताव*
हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के तहत भी अब प्रदेश में वन मित्रों की भर्ती होगी। इसके लिए निगम प्रबंधन की ओर से एक प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा है। इसके तहत निगम के अधीन 100 वन मित्रों की भर्ती की जानी है। राज्य सरकार की ओर से अनुमति मिलने के उपरांत निगम प्रबंधन इनकी भर्ती को लेकर आगामी प्रक्रिया आरंभ करेगा। वन विभाग के प्रमुख एवं प्रबंध निदेशक राज्य वन विकास निगम संजय सूद ने खबर की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में सरकार ने वन विभाग के तहत 2000 से अधिक पदों पर वन मित्रों की भर्ती की है, जो मौजूदा समय में प्रदेश भर में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वन मित्रों को सरकार की ओर से 10 हजार रपए मासिक वेतन दिया जाता है। उधर, प्रदेश में अब राज्य वन विकास निगम ने भी वन मित्रों की भर्ती को लेकर तैयारी कर ली है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि आरंभिक तौर पर राज्य में फोरेस्ट कारपोरेशन के तहत 100 पदों पर वन मित्रों की नियुक्तियां करने की योजना है। इसके लिए निगम प्रबंधन की ओर से एक प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भी भेज दिया है। निगम राज्य सरकार को भेजे गए इस प्रस्ताव की मंजूरी का इंतजार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में फोरेस्ट कारपोरेशन के तहत लकड़ी के टाल की निगरानी की जिम्मेदारी रहती है। पेड़ों के कटान से लेकर इन्हें डिपो तक भेजने का पूरा कार्य निगम ही देखता है। सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से निगम में भर्ती भी नहीं हुई है
TRN LIVE: *पंजाब में चुनाव से पहले फ्री दाल-चीनी देगी आप सरकार, ‘मेरी रसोई स्कीम’ लांच, नमक, तेल, हल्दी भी मिलेगी*
मुख्यमंत्री मान ने लांच की ‘मेरी रसोई स्कीम’; नमक, तेल, हल्दी भी मिलेगी
मंत्रिमंडल की बैठक में आबकारी नीति को दी मंजूरी, पंजाब में महंगी नहीं होगी शराब
पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले आप सरकार लोगों को मुफ्त दाल और चीन बांटेगी। पंजाब कैबिनेट की सोमवार को हुई बैठक में मंजूरी मिलने के बाद भगवंत मान सरकार ने ‘मेरी रसोई स्कीम’ लांच कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इस योजना का लाभ प्रदेश के 40 लाख परिवारों को मिलेगा। इसके तहत सरकार एक फूड किट तैयार करेगी, जो तिमाही आधार पर नीले कार्ड धारकों को मिलेगी। इस किट में गेहूं के साथ, उड़द-चने की दो किलो दाल, दो किलो चीनी, एक किलो आयोडीन नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर, एक लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने बजट सेशन का ऐलान भी किया। उन्होंने बताया कि छह मार्च से बजट सेशन शुरू होगा, जो 16 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने बहुत सारी स्कीमें शुरू की हैं, जिसमें बिजली, पानी और शिक्षा जैसी सुविधाएं हैं।
मैं एक गारंटी, जो लिखकर नहीं दी, जो लोगों में जाकर पता चलती है। यह स्कीम मेरी रसोई है। मेरी रसोई स्कीम 40 लाख परिवारों को प्रभावित करेगी। वहीं पंजाब की एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दी गई है। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 2022-23 में जब हमारी सरकार बनी, तो उस समय पंजाब में सिर्फ 6200 करोड़ सरकार को राजस्व मिलता था। वह अब बढक़र 11020 करोड़ हो गया है। पूरे साल के दौरान कोई किश्त लेट नहीं हुई। अब रेवेन्यू बढ़ाकर टारगेट 12800 करोड़ रखा है।
TRN LIVE: *कनाडा भेजने के नाम पर 25 लाख का चूना, महिला जवान को शातिरों ने लगाई चपत, फरार महिला गिरफ्तार*
विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना बालूगंज की टीम ने लंबे समय से फरार चल रही महिला आरोपी मंजू कुमारी को चंडीगढ़ के खरड़ स्थित शिवालिक सिटी के एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता की बहन को कनाडा भेजने का झांसा देकर भारी रकम ऐंठने का आरोप है। पुलिस के अनुसार थाना बालूगंज, शिमला में दिनांक 21 नवंबर 2025 को बीएनएस की धारा 318 (4), 61 (2), 352(2) के तहत मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन भावना को विदेश भेजने के नाम पर आरोपियों ने करीब 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। मामले के पंजीकरण के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन वे लगातार ठिकाने बदलते रहे। जांच में सामने आया कि आरोपी जानबूझकर मोबाइल सिम बदल रहे थे और व्हाट्सऐप कॉल के जरिए संपर्क में रहकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस टीमों ने पहले भी पंजाब और हरियाणा में संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। इसके बाद पुलिस ने गहन तकनीकी जांच शुरू की। इसी कड़ी में गत रविवार को एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने चंडीगढ़ के खरड़ स्थित शिवालिक सिटी में छापा मारकर मंजू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों की पुष्टि हुई है। शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने इस धोखाधड़ी में एक महिला की चंडीगढ़ से गिरफ्तारी की पुष्टि की है। शिकायतकर्ता महिला गुजरात के गांधीनगर की मूल निवासी है
TRN LIVE: *पहले साथ में शराब पी, फिर हाथ-पैर बांध कर ली जान, शिमला पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी*
दारू पीने के बहाने बडियारा पुल के पास ले गए
पत्थरों से वार कर बिगाड़ा मृतक का चेहरा
शिमला पुलिस ने बडियारा पुल के पास युवक के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में कुल्लू जिला के कसौल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने शिमला में पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना चिडग़ांव में अभियोग संख्या 16/2026 दिनांक 18 फरवरी, 2026 को धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। 18 फरवरी को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि बडियारा पुल के समीप पब्बर नदी के किलोचा नाला क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। मृतक के दोनों हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। पुलिस छानबीन में मृतक की पहचान राकेश प्रताप उर्फ सेती राम कामी नेपाल के रूप में हुई तथा मौके पर हत्या में इस्तेमाल पत्थर और खंजर भी बरामद किए गए। आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों के फोटो मीडिया के माध्यम से जारी किए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना वाले दिन मृतक को दो नेपाली मूल के व्यक्तियों के साथ घूमते देखा गया था।
जांच के दौरान गवाहों से पूछताछ, डिजिटल साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर पता चला कि 17 फरवरी, 2026 को दो संदिग्ध व्यक्ति मृतक से मिलने बडियारा पहुंचे थे। उन्होंने दिन में मृतक के कमरे में शराब पी और शाम करीब सात बजे और शराब पीने के बहाने उसे पब्बर नदी के किनारे किलोचा नाला ले गए। वहां मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने तेजधार हथियार और पत्थरों से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
TRN LIVE: *सरकारी दफ्तरों में प्री-पेड स्मार्ट मीटर, सरकार के आदेश पर बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक ने दिए निर्देश*
जरूरी सेवाएं प्रदान करने वाले विभागों को छोड़ कर अन्य सभी
हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर प्री-पेड होंगे। राज्य सरकार की ओर से राज्य बिजली बोर्ड को यह आदेश जारी किए है, जिसके बाद बोर्ड ने सभी मुख्य अभियंताओं को मार्च से पहले सरकारी कार्यालयों में इस व्यवस्था को बनाने के निर्देश जारी किए है। हांलाकि आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले विभागों के लिए अभी तक यह आदेश नहीं है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक साढ़े छह लाख से अधिक स्मार्ट मीटर राज्य बिजली बोर्ड स्थापित कर चुका है। हालांकि स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध भी हो रहा है।
आरंभिक तौर पर बिजली बोर्ड ने अपने कार्यालयों में 1400 से अधिक स्मार्ट मीटर को प्री-पेड करने की कवायद शुरू की थी। जाहिर है कि सरकारी कार्यालयों में प्री-पेड स्मार्ट मीटर की व्यवस्था बनने से बिजली खपत की सटीक जानकारी मिलेगी। उधर, हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी ने बताया कि सरकार की ओर से सरकारी विभागों में प्री-पेड स्मार्ट मीटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए है, जिसके मध्यनजर आगामी निर्देश जारी कर दिए गए है।
TRN LIVE: *जयराम का आरोप, कांग्रेस ने दी हुड़दंगियों को पनाह*
नेता प्रतिपक्ष का हमला; पूछा, क्या यही है प्रदेश सरकार का व्यवस्था परिवर्तन
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में एआई समिट के दौरान प्रदर्शन करने वाले युवकों के ठहरने की खबरों पर प्रदेश की सुक्खू सरकार को आड़े हाथों लेते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं और केंद्र व दिल्ली सरकार से इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। जयराम ठाकुर ने कड़े शब्दों में पूछा कि क्या यही वह व्यवस्था परिवर्तन है, जिसके तहत उस स्थान पर असामाजिक तत्व कमरा लेकर हुड़दंग मचा रहे हैं, जहां स्वयं मुख्यमंत्री ठहरे हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ साजिश रचने वालों को न केवल हिमाचल सदन में पनाह दी गई, बल्कि वहां पैसों का अवैध लेन-देन तक होने की सूचनाएं हैं, जो राज्य की छवि के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। नेता प्रतिपक्ष ने इस घटनाक्रम को कांग्रेस के असली चरित्र का प्रमाण बताते हुए कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि सरकारी संपत्ति का उपयोग देश के शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध गतिविधियों के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके इशारे पर इन प्रदर्शनकारियों को सदन में ठहराया गया और दिल्ली में उन्हें कौन राजनीतिक संरक्षण प्रदान कर रहा था, क्योंकि बिना किसी ऊंचे रसूख के ऐसे संवेदनशील स्थान पर रुकना संभव नहीं है। जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की जनता का पैसा उन वकीलों पर लुटाया जा रहा है, जो सरकार के गलत कार्यों को सही ठहराने के लिए मोटी फीस वसूल रहे हैं, जबकि प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल है।
TRN LIVE: *भारत आ रहे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी: पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; इन मुद्दों पर होगी अहम चर्चा*
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी इस हफ्ते भारत का दौरा करेंगे। अपने दौरे की शुरुआत में कार्नी गुरुवार को मुंबई पहुंचेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बड़े उद्योगपतियों के साथ बातचीत करेंगे।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी इस हफ्ते भारत आ रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका के साथ कनाडा के व्यापारिक संबंधों में तनाव बना हुआ है। प्रधानमंत्री कार्नी गुरुवार को मुंबई पहुंचेंगे। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि पिछले कुछ समय से दोनों देशों के रिश्तों में खटास चल रही है।
*खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें*
TRN LIVE: *हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, 10 हजार शिक्षकों के होंगे तबादले, तैयार हो रही सूची*
*शिक्षा विभाग में अप्रैल के पहले सप्ताह में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी है। विभाग करीब दस हजार शिक्षकों के तबादले करेगा।*
हिमाचल शिक्षा विभाग में अप्रैल के पहले सप्ताह में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी है। *विभाग करीब 10 हजार शिक्षकों के तबादले करेगा। सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होने के साथ चयनित 145 स्कूलों में नई नियुक्तियों की प्रक्रिया भी इसी दौरान पूरी की जाएगी। इसके चलते पहले से कार्यरत शिक्षकों को अन्य स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा।* सामान्य तबादलों और सेवानिवृत्ति की वार्षिक प्रक्रिया भी इसी दौरान शुरू होगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एक वर्ष में एक बार होने वाली नियमित ट्रांसफर प्रक्रिया के तहत विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। अप्रैल के पहले सप्ताह से आदेश जारी होने शुरू होंगे। प्रदेश में चयनित 145 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की तैयारी अंतिम चरण में है। इन स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की नई तैनाती की जाएगी।
इसके लिए स्क्रीनिंग परीक्षा और मेरिट के आधार पर चयनित शिक्षकों को पोस्टिंग दी जाएगी। इन स्कूलों में पहले से तैनात शिक्षकों को अन्य जरूरत वाले स्कूलों में समायोजित किया जाएगा, जिससे पूरे प्रदेश में शिक्षकों की उपलब्धता का संतुलन बनाया जा सके। विभाग का मानना है कि नई व्यवस्था से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आएगा। सूत्रों के अनुसार लंबे समय से एक ही स्कूल या शहरी क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में खाली पद भरने को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्य क्षेत्रों से बदले जाने वाले शिक्षकों की एडजस्टमेंट के लिए कई स्कूलों की व्यवस्था में भी बदलाव होगा। जरूरत के अनुसार कुछ स्कूलों में विषयवार पदों का पुनर्गठन किया जा सकता है। अप्रैल से शुरू होने वाली सामान्य प्रक्रिया के तहत सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के पदों को भी नए तबादलों से भरा जाएगा।
विभाग का प्रयास है कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत तक अधिकतर स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर कर दी जाए। नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ होने से पहले तबादलों और नई तैनाती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। *-आशीष कोहली, स्कूल शिक्षा निदेशक*
TRN LIVE: *हिमाचल: सीबीएसई स्कूलों में पद खाली रहने पर शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, दाखिले के लिए आए 6,000 आवेदन*
*सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किए जा रहे सरकारी स्कूलों में स्वीकृत पद खाली रहने की स्थिति में उन्हें सीधे भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा।*
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पाठ्यक्रम लागू किए जा रहे सरकारी स्कूलों में स्वीकृत पद खाली रहने की स्थिति में उन्हें सीधे भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। किसी भी स्वीकृत पद को रिक्त नहीं रहने दिया जाएगा। शिक्षकों की कमी के कारण सीबीएसई स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार ने स्कूल शिक्षा निदेशालय को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा निदेशालय के अनुसार सीबीएसई स्कूलों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यकता पड़ने पर नई नियुक्तियां की जाएंगी। शिक्षकों की चयन परीक्षा से पहले पद भरे जाएंगे। पद रिक्त रहने की स्थिति में सीधी भर्ती की जाएगी। शिक्षा निदेशालय के अनुसार सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने के साथ कई स्कूलों में स्टाफ की आवश्यकता बढ़ेगी। ऐसे में यदि तबादलों या अन्य कारणों से पद खाली रहते हैं तो उन्हें सीधे भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। इससे चयनित सीबीएसई स्कूलों में शिक्षण और शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित हो सकेंगी। सरकार ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से इन निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि ये फैसले विद्यार्थियों और प्रदेश की सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं।
*मर्ज हुए स्कूलों के परीक्षा केंद्र नहीं बदलेंगे*
जिन राजकीय छात्र या छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को इस वर्ष बोर्ड परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है और जिन्हें हाल ही में अन्य स्कूलों के साथ मर्ज किया गया है, वहां परीक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होगा। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं पहले की तरह उन्हीं स्कूल परिसरों में आयोजित की जाएंगी, जहां राज्य शिक्षा बोर्ड के तहत पहले परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा, भ्रम या अंतिम समय में बदलाव का सामना न करना पड़े, इसके लिए यह फैसला लिया गया है।
*सीबीएसई में बदले स्कूलों में पढ़ाने के लिए 6000 आवेदन*
सरकारी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूलों में पढ़ाने के लिए 24 फरवरी को समाप्त हुई आवेदन करने की तिथि तक शिक्षा बोर्ड के पास केवल 6000 ही आवेदन पहुंचे, जबकि इनमें से 2000 के करीब आवेदकों ने फीस ही जमा नहीं करवाई है। हालांकि, आवेदन के लिए शिक्षकों के कम रुझान को देखते हुए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आवेदन करने की तिथि को बिना लेट फीस के 5 मार्च तक बढ़ा दिया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से करीब 145 स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम में पढ़ाई करवने को लेकर शिक्षकों और प्रिंसिपलों से स्क्रीनिंग टेस्ट को 11 से 24 फरवरी तक पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन माध्यम से बिना लेट फीस के आवेदन मांगे थे, जबकि 600 रुपये लेट फीस के साथ 27 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते थे। लेकिन 24 फरवरी शिक्षा बोर्ड के पास 5623 पदों के लिए मात्र 6000 आवेदन ही पहुंचे हैं, जबकि इनमें से भी 2000 के करीब ऐसे आवेदन हैं, जिनमें फीस ही जमा नहीं करवाई गई है। वहीं अब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन बिना विलंब शुल्क के जमा करने की अंतिम तिथि 5 मार्च तक बढ़ा दी गई है। इसके अतिरिक्त, पहले से जमा आवेदनों में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो 6 से 7 मार्च, 2026 तक खुली रहेगी।
*दो साल सेवा अवधि वाले प्रधानाचार्य पद पर कर सकेंगे आवेदन*
प्रधानाचार्य पद के लिए न्यूनतम अवशिष्ट सेवा अवधि की शर्त को तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष कर दिया गया है। इस निर्णय से सीबीएसई से संबद्ध राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य पद के लिए अधिक योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों को अवसर मिलेगा। यह छूट केवल प्रधानाचार्य पद के लिए लागू होगी, जबकि अन्य शर्तें पूर्व की तरह ही निर्धारित होंगी, जबकि चयन प्रक्रिया में भी किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होगा।
शिक्षकों के स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर मांगे गए आवेदनों की कम संख्या के चलते अब आवेदन करने की तिथि को 5 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। अब पात्र शिक्षक ऑनलाइन आवेदन बिना विलंब शुल्क के साथ 5 मार्च तक कर सकते हैं, जबकि पहले से जमा आवेदनों में छह और सात मार्च तक संशोधन कर सकेंगे। *- डॉ. राजेश शर्मा, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।*
TRN LIVE: *चंबा में बहन ले जाने लगी सामान, दूसरी ने बुलाई पुलिस*
चंबा। पुलिस थाना क्षेत्र डलहौजी के अंतर्गत बकरोटा स्थित एक फ्लैट को लेकर दो सगी बहनों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। *घरेलू सामान और फर्नीचर को लेकर शुरू हुआ यह विवाद उस समय तूल पकड़ गया, जब छोटी बहन कथित रूप से फ्लैट का सामान ट्रक में लादकर पंजाब ले जाने लगी। वहीं, बड़ी बहन ने पुलिस बुलाकर सामान जब्त करवा दिया।*
जानकारी के अनुसार फ्लैट की मालिकिन राजविंदर कौर की दो बेटियां नवरीत कौर और धनप्रीत कौर हैं। बड़ी बेटी नवरीत कौर का दावा है कि फ्लैट और उसमें रखा सारा सामान बुजुर्गों द्वारा उन्हें दिया गया है। दोनों बहनें अब तक इसी फ्लैट में साथ रह रही थीं। आरोप है कि छोटी बहन धनप्रीत कौर ने अचानक फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान ट्रक में लादकर ले जाने का प्रयास किया। नवरीत ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक को तुन्नूहट्टी चेक पोस्ट बैरियर पर रोक लिया। ट्रक में लदा घरेलू सामान जब्त कर वापस पुलिस थाना डलहौजी लाया गया। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है।
TRN LIVE: *चंबा,सोनू की मौत का मामला : ग्रामीणों ने चक्का जाम कर कहा- हत्या हुई, सीबीआई करे जांच*
चंबा। साहो क्षेत्र की बरौर पंचायत के छमेरी गांव में शुक्रवार को हुई सोनू कुमार (36) की मौत को परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या बताकर सोमवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। *इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। दोपहर 12 बजे मुख्य चौक से शुरू हुई आक्रोश रैली 12:30 बजे धरने में बदल गई और करीब 1 बजे शहर में चक्का जाम कर दिया गया।*
प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी से पूरा शहर गूंज उठा। मृतक के भाई अनिल कुमार, जो फौज से छुट्टी लेकर आए हैं, ने आरोप लगाया कि छमेरी सड़क निर्माण विवाद के दौरान कुछ लोगों ने उनके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद ही शव मिला।
उनका कहना है कि सुनियोजित साजिश के तहत हत्या कर इसे दुर्घटना दिखाने की कोशिश की गई। शरीर पर मिले चोट के निशान हत्या की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया, जिससे परिवार को न्याय नहीं मिल रहा।
मृतक के चाचा अनूप कुमार ने कहा कि धमकियों के बाद हुई मौत संदेह पैदा करती है, लेकिन पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही। इसी कारण उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो अगली बार चक्का जाम कार्रवाई के बाद ही हटेगा।
दोपहर 2 बजे प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
*प्रदर्शन में लापता युवती के परिजन भी हुए शामिल*
प्रदर्शन में बालू से लापता सलूणी निवासी बीना कुमारी के परिजन भी शामिल हुए और उसकी तलाश तेज करने की मांग उठाई। साथ ही अब तक की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।
*नहर के पास मिला था शव*
20 फरवरी की रात को घर न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने छमेरी के सोनू कुमार की तलाश शुरू की तो संदिग्ध हालत में देर रात वह नहर के पास बेसुध हालत में पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीण उसे मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जांच के दौरान चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। सोनू पेशे से चालक था। इसके बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। अब सोमवार को शहर आकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है।
TRN LIVE: *एस.टी. के लिए आरक्षित की जाए चुराह गड़फरी पंचायत प्रधान की सीट*
विकास खंड तीसा की ग्राम पंचायत गढ़फरी के पूर्व प्रधान भूरी सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने पंचायत में प्रधान पद को अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग की है।
*भूरी सिंह ने बताया कि इस मांग को लेकर डी.सी. चंबा मुकेश रेपस्वाल को भी ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि जब से पंचायत का गठन हुआ है तब से लेकर पंचायत प्रधान पद की सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नहीं हुई है, जिससे अनुसूचित वर्ग के लोग अपने अधिकारियों से वंचित हो रहे हैं।* उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रधान पद की सीट सामान्य वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए मिल चुका है पहले मौका एस.टी. वर्ग के उम्मीदवारों को मिल चुकी है, लेकिन अनुसूचित वर्ग के लिए पुरुष और महिला के लिए और नहीं मानते हुए कि इस बार होने वाले पंचायती राज के चुनाव में गढ़फरी पंचायत प्रधान पद को आरक्षित किया जाए।
उन्होंने कहा कि गढ़फरी पंचायत में अनुसूचित जनजाति के लोगों की संख्या 8 प्रतिशत है, ऐसे में उन्हें भी प्रधान पद की सीट का अधिकार मिलना चाहिए। इस मौके पर लोकी नंद, ओम प्रकाश, ओमी, लक्की, धर्म पाल, हेमराज, धीरू राम, योगराज व गणेश आदि मौजूद रहे।
TRN LIVE: *चंबा,लापता युवती केस में शिक्षक के खिलाफ चालान कोर्ट में दायर*
चंबा के बालू कस्बे में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई युवती के मामले में पुलिस जांच पूरी कर नामजद आरोपी शिक्षक खिलाफ अदालत में चालान पेश कर दिया है। *पुलिस को जांच के दौरान शिक्षक के खिलाफ परिस्थितिजन्य साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर उसे आरोपी बनाया गया। हालांकि, अब तक लापता युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया है।*
*मामला सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत भंडेला के नवनियुक्ति गांव की युवती से जुड़ा है, जो पढ़ाई सिल्ले में चंबा के बालू स्थित एक क्वार्टर में रहती थी। 29 सितंबर, 2025 को युवती अचानक रहस्यमय हालात में लापता हो गई।* स्वजन ने हरसंभव स्थानों पर तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में स्वजन ने इलाके के एक शिक्षक पर संदेह जताते हुए शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की और संदेह के आधार पर शिक्षक को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपी शिक्षक युवती के लापता होने के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के लाई डिटेक्टर टेस्ट भी करवाया। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पुलिस ने अदालत की अनुमति से जिला कारागार में भी आरोपी से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।
बालू से लापता युवती प्रकरण में पुलिस ने सभी पहलुओं की गहन जांच की है। तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य परिस्थितिजन्य प्रमाणों के आधार पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ अदालत में चालान प्रस्तुत किया गया है। युवती की तलाश अभी भी जारी है और जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से की जा रही है। आगे की कार्रवाई न्यायिक निर्देशानुसार की जाएगी।
विजय कुमार सकलानी, पुलिस अधीक्षक।
TRN LIVE: *एक बार आरोपी शिक्षक से मिलने दिया जाए- पूछेंगे, बेटी जिंदा है भी या नहीं*
*लापता बेटी के माता-पिता ने उपायुक्त कार्यालय पहुंच प्रशासन से लगाई गुहार*
चंबा। शहर के बालू से पांच माह से लापता सलूणी की युवती बीना कुमारी के माता-पिता ने जिला प्रशासन के समक्ष भावुक अपील की है। *माता देवकी देवी और पिता लोकी राम ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर मांग की कि उन्हें जेल में बंद आरोपी शिक्षक से एक बार मिलवाया जाए, ताकि वे उससे पूछ सकें कि उनकी बेटी जिंदा है या नहीं।*
परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को आखिरी बार नूरपुर में संबंधित शिक्षक के साथ देखा गया था। इसके बाद से वह लापता है। पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन अब तक बीना का कोई सुराग नहीं मिला है।
लोकी राम ने कहा कि रोजाना यह सोचकर घुटन होती है कि उनकी बेटी जिंदा भी है या नहीं। उनका आरोप है कि बेटी के साथ जो कुछ भी हुआ, उसके बारे में आरोपी शिक्षक को पूरी जानकारी है।
उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को उनकी बेटी उसी शिक्षक के साथ थी। इस संबंध में शिक्षक की पत्नी ने स्वयं फोन कर जानकारी दी थी। पहले शिक्षक ने इंकार किया, बाद में नूरपुर में छोड़ने की बात कही।
पुलिस की जांच नूरपुर तक ही सीमित रह गई। बेटी की तलाश में चमेरा बांध जलाशय में दो दिन तक गोताखोरों की मदद ली गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
अब माता-पिता का कहना है कि उनकी अंतिम उम्मीद आरोपी शिक्षक से सच्चाई जानने की है। वे उससे सिर्फ इतना पूछना चाहते हैं कि उनकी बेटी के साथ आखिर क्या हुआ, ताकि उन्हें मानसिक शांति मिल सके। जिला प्रशासन से उन्होंने इस दिशा में मानवीय आधार पर सहयोग की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

