आज सुबह के 100 मुख्य समाचार पत्र ✉ *_💥✍इंदौर:- कल से महंगे होंगे ब्रेड-बिस्किट और जूते-चप्पल रोजमर्रा की चीजों पर 25% तक की बढ़ोतरी संभव ₹30 का ब्रेड पैकेट 35 में मिलेगा_* 🌠🌠 लेटेस्ट न्यूज ग्रुप

Breaking News UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने आर्मी ऑफिसर बनकर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना धर्मेंद्र पाण्डेय को किया गिरफ्तार!! STF ने धर्मेंद्र पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय बसावन को जनपद वाराणसी से किया गिरफ्तार!!

Apr 1, 2026 - 07:04
Apr 1, 2026 - 07:07
 0  3
आज सुबह के 100 मुख्य समाचार पत्र ✉ *_💥✍इंदौर:- कल से महंगे होंगे ब्रेड-बिस्किट और जूते-चप्पल रोजमर्रा की चीजों पर 25% तक की बढ़ोतरी संभव ₹30 का ब्रेड पैकेट 35 में मिलेगा_*   🌠🌠 लेटेस्ट न्यूज ग्रुप

नीलम गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि

 मुंगेर। पुरानी गंज रोड निवासी राजकिशोर गुप्ता की धर्मपत्नी दिवंगत नीलम गुप्ता के असामयिक निधन पर राष्ट्र जागृति मंच के देवघर जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। और कहा कि दुःख कि इस महान घड़ी में ईश्वर परिजनों को धैर्य धारण करने की असीम शक्ति प्रदान करें। और मृतात्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा की मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर है, यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुःख होता है। हमें ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें।

मौके पर अनेको गणमान्य लोग, समाजसेवी, नगरवासी, सगे-संबंधी, मित्र-शुभचिंतक एवं नाते-रिश्तेदार भारी संख्या में मौजूद थे।

Tejraftarnews.in: ... *जय श्री राम*

*बुधवार, 01 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार*

🔶मिडिल ईस्ट जंग का असर अमेरिका पर भी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 72% तक का भारी उछाल 

🔶J&K में आतंकियों व सुरक्षा बलों में मुठभेड़, दो आतंकवादी फंसे होने की आशंका

🔶पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले TMC को बड़ा झटका: टेनिस लीजेंड लिएंडर पेस BJP मे शामिल 

🔶देशभर के Toll Plaza पर कैश पूरी तरह बंद,  1 अप्रैल से 100% डिजिटल पेमेंट लागू

🔶पुलिस कस्टडी में लंगड़ाता दिखा मौलाना, CM योगी की मां पर की थी टिप्पणी, भेजा जेल

🔶IDF के आगे लेबनान सेना का सरेंडर, हथ‍ियार डाल भागे, नेतन्‍याह का संकल्प पूरा

🔶कोलकाता में EC ऑफिस के बाहर भाजपा-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प:ममता का आरोप- भाजपा ने बंगाल में अवैध वोटरों के नाम जोड़ने की कोशिश की

🔶अपग्रेड हो रहा शी-बॉक्स पोर्टल, 17000 थाने कनेक्ट होंगे:कोई ताने मारे, छेड़खानी करे तो पोर्टल में शिकायत दें, नजदीकी थाने से तुरंत मदद पहुंचेगी

🔶ईरान के बदले सुर: 'हम जंग खत्म करना चाहते हैं', पहली बार अमेर‍िका से सीधी बात

🔶दुबई पोर्ट पर खड़े कुवैती तेल टैंकर पर ईरानी ड्रोन हमला: 24 कर्मचारियों को सुरक्षित बचाया, समुद्र में तेल रिसाव का बढ़ा खतरा

🔶India-Portugal Ties: एस जयशंकर ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री से की बातचीत, पश्चिम एशिया संकट साझा किया विचार

🔶ईरान युद्ध: IRGC की धमकी-एप्पल माइक्रोसाॅफ्ट, गूगल सहित 18 अमेरिकी कंपनियों पर 1 अप्रैल से होगा हमला

🔶नालंदा भगदड़ में अब तक 9 लोगों की मौत, DGP ने माना- लापरवाही हुई, पुलिस की टीम होनी चाहिए थी

🔶फ्रांस से हथियार नहीं खरीदेगा इजराइल, एयरस्पेस बंद के बाद लिया फैसला

🔶ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य खोले बिना ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने को तैयार

🔶भारत में सुप्रीम कोर्ट ने पितृत्व अवकाश कानून पर जोर दिया है, ताकि बच्चे की देखभाल का पूरा बोझ अकेले मां पर ना आए.

🔶महावीर जयंती पर पीएम मोदी का संदेश: अहिंसा, सत्य और तप की राह अपनाने की अपील

🔶अमेरिका को बड़ी चोट दे गया ईरान, THAAD, पैट्रियट स्वाहा, मुस्कुराया चीन

🔶ईरान युद्ध का खर्च अरब देशों पर डालना चाहता अमेरिका! कितना बैठेगा पूरा बिल?

🔶MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे:जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में एवलांच; हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी; दिल्ली में धुंध छाई

🔷IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात को 3 विकेट से हराया, कूपर कॉनली ने खेली शानदार पारी

         *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*

                          जय हो🙏

Tejraftarnews.in: 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌤️ *दिनांक - 01 अप्रैल 2026*

🌤️ *दिन - बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*

🌤️ *शक संवत - 1948*

🌤️ *अयन - उत्तरायण* 

🌤️ *ऋतु - वसंत ऋतु* 

🌤️ *मास - चैत्र*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - चतुर्दशी सुबह 07:06 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*

🌤️ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी शाम 04:17 तक तत्पश्चात हस्त*

🌤️ *योग - वृद्धि दोपहर 02:51 तक तत्पश्चात ध्रुव*

🌤️*राहुकाल - दोपहर 12:43 से दोपहर 02:15 तक*

🌤️ *सूर्योदय - 06:33*

🌤️ *सूर्यास्त - 06:52*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - पूर्णिमा*

 💥 *विशेष - चतुर्दशी व  पूर्णिमा एवं व्रत के दिन स्त्री- सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *हनुमान जन्मोत्सव* 🌷

🙏🏻 *चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 02 अप्रैल, गुरुवार को है। हनुमानजी जन्मोत्सव के शुभ योग में यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-*

 🌷 *ऐसे चढाएं हनुमानजी को चोला* 🌷

*हनुमान जन्मोत्सव को हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। हनुमानजी को चोला चढ़ाने से पहले स्वयं स्नान कर शुद्ध हो जाएं और साफ वस्त्र धारण करें। सिर्फ लाल रंग की धोती पहने तो और भी अच्छा रहेगा। चोला चढ़ाने के लिए चमेली के तेल का उपयोग करें। साथ ही, चोला चढ़ाते समय एक दीपक हनुमानजी के सामने जला कर रख दें। दीपक में भी चमेली के तेल का ही उपयोग करें।*

🙏🏻 *चोला चढ़ाने के बाद हनुमानजी को गुलाब के फूल की माला पहनाएं और केवड़े का इत्र हनुमानजी की मूर्ति के दोनों कंधों पर थोड़ा-थोड़ा छिटक दें। अब एक साबुत पान का पत्ता लें और इसके ऊपर थोड़ा गुड़ व चना रख कर हनुमानजी को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उसी स्थान पर थोड़ी देर बैठकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। कम से कम 5 माला जप अवश्य करें।*

🌷 *मंत्र- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।*

*सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।*

🌹 *अब हनुमानजी को चढाए गए गुलाब के फूल की माला से एक फूल तोड़ कर, उसे एक लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी में रखें। इससे धन संबंधी समस्या हल होने के योग बनने लगेंगे।*

🌳 *करें बड़ के पेड़ का उपाय सुबह स्नान करने के बाद बड़ (बरगद) के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे साफ स्वच्छ पानी से धो लें। अब इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रखें और इसके बाद इस पर केसर से श्रीराम लिखें। अब इस पत्ते को अपने पर्स में रख लें। साल भर आपका पर्स पैसों से भरा रहेगा। अगली होली पर इस पत्ते को किसी नदी में प्रवाहित कर दें और इसी प्रकार से एक और पत्ता अभिमंत्रित कर अपने पर्स में रख लें।*

🏡 *घर में स्थापित करें पारद हनुमान की प्रतिमा अपने घर में पारद से निर्मित हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करें। पारद को रसराज कहा जाता है। पारद से बनी हनुमान प्रतिमा की पूजा करने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। पारद से निर्मित हनुमान प्रतिमा को घर में रखने से सभी प्रकार के वास्तु दोष स्वत: ही दूर हो जाते हैं, साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध होता है। प्रतिदिन इसकी पूजा करने से किसी भी प्रकार के तंत्र का असर घर में नहीं होता और न ही साधक पर किसी तंत्र क्रिया का प्रभाव पड़ता है। यदि किसी को पितृदोष हो, तो उसे प्रतिदिन पारद हनुमान प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए। इससे पितृदोष समाप्त हो जाता है।*

🔥 *शाम को जलाएं दीपक हनुमान जयंती की शाम को समीप स्थित किसी हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमानजी की प्रतिमा के सामने एक सरसों के तेल का व एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमानजी की कृपा पाने का ये एक अचूक उपाय है। करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ सुबह स्नान आदि करने के बाद किसी हनुमान मंदिर में जाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इसके बाद हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। जीवन में यदि कोई समस्या है, तो उसका निवारण करने के लिए प्रार्थना करें।*

                  🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🙏🏻 *यदि घर में देवी-देवताओं के चित्र लगे हों तो घर में कई तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से कई लाभ मिलते हैं। अगर घर में वास्तु के नियमानुसार सही दिशा में सही तरह से हनुमानजी की तस्वीर लगाई जाए तो कई लाभ हो सकते हैं।*

1⃣ *हनुमानजी बाल ब्रहमचारी है इसलिए उनकी तस्वीर बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। बेडरूम में लगाई गई हनुमानजी की तस्वीर शुभ फल नहीं देती।*

2⃣ *भगवान हनुमानजी की तस्वीर घर या दुकान में दक्षिण दिशा की ओर लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि हनुमानजी ने अपनी शक्तियों का प्रयोग दक्षिण दिशा की ओर दिखाया था।*

3⃣ *घर मे पंचमुखी, पर्वत उठाते हुए या राम भजन करते हुए हनुमानजी की तस्वीर लगाना सबसे अच्छा होता है। इससे घर के सभी दोष खत्म हो जाते हैं।*

4⃣ *उत्तर दिशा में हनुमानजी की तस्वीर लगाने पर दक्षिण दिशा से आने वाली प्रत्येक नकारात्मक शक्ति को हनुमानजी रोक देते हैं। इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।*

5⃣ *जिस रुप में हनुमानजी अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हो. ऐसी तस्वीर घर में लगाने से किसी तरह की बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाती।*

6⃣ *हनुमानजी की तस्वीर पर सिंदूर जरुर लगाना चाहिए। ऐसा न कर पाने पर सिंदूर का केवल तिलक भी किया जा सकता है। इससे सभी मनोकामनाएं जरुर पूरी होती हैं ।* 

🙏🏻🌹🍀🌺💐🌸🍁🌷🙏🏻

Tejraftarnews.in: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*

*दिनांक : 01 अप्रैल 2026*

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। आपको आज किसी की भलाई करने पर भी बदले में बुराई ही मिलेगी। बिना मांगे किसी को सलाह ना दें एवं ना ही किसी के व्यक्तिगत कार्यो में दख़ल दें सम्मान हानि हो सकती है। दिन के अधिकांश समय घरेलू उलझनों के कारण मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। भले बुरे का विवेक कम ही रहेगा। व्यवसाय में भी असफलता मिलने पर मन अनैतिक साधनों से कमाई की ओर आकर्षित होगा लेकिन इससे स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है। धैर्य से आज का दिन व्यतीत करें। धन को ज्यादा महत्त्व ना दें। 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप प्रत्येक कार्यो में आवश्यकता से कुछ अधिक दिमाग लगाएंगे स्वयं को लेकर भ्रम की स्थिति में रहेंगे हद से ज्यादा आत्मविश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य व्यवसाय में आज कार्यो को स्वाभाविक ही होने दें सहकर्मियों के कार्यो में टांग अड़ाना भारी पड़ेगा। व्यवसाय नए प्रयोग आज ना करें हानि हो सकती है। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा हाथ पैरों में शिथिलता आएगी। आज किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्य से बचें। परिजनों के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें इससे घर मे शांति बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज दिन का प्रारंभिक भाग सुख-शांति से बितायेंगे। मन खुश रहने से आसपास का वातावरण भी हास्यमय बनाएंगे। मित्र प्रियजनों के साथ भविष्य की योजनाओं पर खुल कर विचार करेंगे। परन्तु दोपहर के समय स्थिति एक दम उलट हो जायेगी। किसी मनोकामना के अपूर्ण रहने से ठेस पहुंचेगी इससे उबरने में भी थोड़ा समय लगेगा। आज स्वभाव में ज्यादा खुलापन भी ना रखें मन का भेद अन्य को देने से हानि भी हो सकती है। परिजनों से लाभ होने की संभावना है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिये लाभ के साथ ही खर्च वाला भी रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज संबंधों से ज्यादा धन को अधिक महत्त्व देंगे धन लाभ आवश्यकता से अधिक होगा लेकिन संबंधों में खटास आएगी। घर की अपेक्षा बाहर के लोग आप पर अधिक विश्वास करेंगे। लेकिन रोजगार संबंधित कार्य स्वयं के बल पर ही करने होंगे। दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर खर्च होगा महिलाये आज ज्यादा खर्चीली रहेंगी जिससे घर का बजट प्रभावित हो सकता है। घर के बुजुर्ग पुरानी बीमारी के कारण परेशान रहेंगे। आत्मसंतोष की कमी रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन शांति से बीतेगा। आज कार्यो के आरम्भ में ज्यादा काम देख कर घबराहट होगी परन्तु थोड़े परिश्रम के बाद सफलता मिल जाएगी। व्यवसायी लोगो को सरकारी सहायता मिलने की संभावना आज अधिक है अन्य सरकार संबंधित कार्य भी सहज पूर्ण होंगे। आर्थिक लेन देन भी आज निर्विघ्न चलते रहंगे धन संबंधित मामलों में आपकी छवि ईमानदार वाली बनेगी। घरेलू वातावरण में छोटी मोटी उलझने रहने पर भी परस्पर एकता दिखेगी। आज किसी के बहकावे में ना आये।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपके अंदर चंचलता अधिक रहेगी। मन किसी एक निर्णय पर नही टिकने से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। आज आप किसी पर भी जल्दी से विश्वास नही करेंगे। घर के सदस्यों को भी शक की दृष्टि से देखने पर माहौल खराब होगा। पूजा पाठ में श्रद्धा रहेगी फिर भी मन इधर उधर भटकने से एकाग्रता नही रहेगी। नौकरी पेशा जातक कामो में लापरवाही दिखाने पर अपमानित हो सकते है। काम चलाने लायक आर्थिक लाभ संध्या के आसपास हो जाएगा। पारिवारिक सदस्यों को आज संतुष्ट नही कर पाएंगे। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए हानिकारक रहेगा। सेहत में प्रातः काल से ही गिरावट बनेगा जिसका प्रभाव समस्त दिनचार्य पर पड़ेगा। अधिकतर कार्य मजबूरी में करने पड़ेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी सौदे के निरस्त होने अथवा कार्यो में त्रुटि रहने से निराश होंगे। सरकारी एवं सम्पति संबंधित मामलों में उलझने बढ़ेंगी इन्हें यथा सम्भव आज ना करें। आज किसी पर भी बिना विचार किये विश्वास ना करें किसी अपरिचित द्वारा धोखा हो सकता है। दाम्पत्य में खर्च करने पर भी शांति स्थापित करने में असफल रहेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपको धन के साथ ही सम्मान भी दिलाएगा। समाज के उच्च प्रतिष्ठित लोगो से जान-पहचान बढ़ेगी भविष्य में इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज लोगो की खातिरदारी पर खर्च भी करना पड़ेगा। कार्य-व्यवसाय में भी आकस्मिक वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज आप सांसारिक कार्यो में अधिक रुचि लेंगे। मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे। प्रेम प्रसंगों में निकटता आएगी। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आएंगे। आज आप जिस भी कार्य का प्रयास करेंगे देर अबेर उसमे सफल अवश्य होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आप निश्चिन्त होकर बिताएंगे कार्य स्थल पर आज व्यवसाय कुछ खास नही रहेगा फिर भी आत्मसंतोष की भावना रहने से मन विचलित नही होगा। समस्त कार्यो में अधिक प्रयास के बाद ही सफलता मिलेगी इसलिए आज के दिन अतिमहत्त्वपूर्ण कार्यो को टालना ही बेहतर रहेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा परन्तु आवश्यक कार्यो पर ही खर्च करेंगे। मध्यान के बाद लाभ के सौदे हाथ लगेंगे निकट भविष्य में इनसे धन लाभ होगा। घरेलू वातावरण किसी सदस्य के गलत आचरण के कारण कुछ समय के लिए अशांत बनेगा। बुजुर्गो की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपके अंदर नई चेतना जागृत होगी। धर्म-कर्म का प्रचार-प्रसार करने में रुचि लेंगे किसी तीर्थ स्थान पर यात्रा की योजना भी बन सकती है। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी के बाद निर्वाह योग्य आय हो जाएगी लेकिन आज सहकर्मियों का प्रति सकारात्मक सोच रखें अन्यथा मतभेद भी हो सकते है। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त कार्य मिलने से कुछ समय के लिए परेशानी रहेगी। घर के सदस्य इच्छा पूर्ति के लिए जिद करेंगे जिसे पूर्ण करने पर खर्च होगा। दूर स्थान की यात्रा में आ रही बाधा शांत होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप अपनी ही किसी गलती से हानि कराएंगे। अपने निर्णय पर नही टिकने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र अथवा परिवार में आपकी आलोचना होगी। कार्य स्थल पर भी अधिकांश समय अस्त-व्यस्त कार्यो को सुधारने में बीतेगा। धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी आशाजनक नही होगा। कार्यो का विस्तार एवं निवेश आज ना करें। संभव हो तो यात्रा भी टालें वाहन चलाते समय सावधानी रखें चोट लगने का भय है। परिवारके आवश्यकता पूर्ति में देरी होने से कलह होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए उन्नति कारक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आशानुकूल सहयोगी वातावरण मिलने से सुव्यवस्था बनाने में सफल रहेंगे इसका फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। आज आपके पास किसी आशा से आया कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नही जाएगा। कार्य क्षेत्र के साथ ही परोपकार पर भी ध्यान देंगे सामाजिक कार्यो में समय कम दे पाएंगे फिर भी आर्थिक सहयोग करने से मान बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धी आपके आगे टिक नही सकेंगे। गृहस्थ में आपके निर्णयों को सम्मान मिलेगा पारिवारिक सदस्यों को आपकी आवश्यकता भी रहेगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Tejraftarnews.in: 0️⃣1️⃣❗0️⃣4️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣

*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*

         *!! सच्चा न्याय !!*

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

एक बार एक राजा शिकार खेलने गया। उसका तीर लगने से जंगलवासियों में से किसी का बच्चा मर गया। बच्चे की माँ विधवा थी और यह बच्चा उसका एकमात्र सहारा था। विधवा न्यायधीश के पास पहुंची। रोती-पीटती विधवा न्यायधीश के पास पहुंची और उससे फरियाद की। जब न्यायधीश को पता चला कि बालक राजा के तीर से मरा है, तो उनको समझ में नहीं आया कि वह इंसाफ कैसे करें। अगर उसने विधवा के हक में फैसला दिया तो राजा को सजा सुनानी होगी। यदि विधवा के साथ अन्याय किया, तो ईश्वर को क्या जवाब देगा।

काफी सोच विचार कर वह फरियाद सुनने को राजी हुआ। उसने विधवा को दूसरे दिन अदालत में बुलवाया। विधवा की फरियाद सुनने के पश्चात राजा को भी अदालत में बुलवाना आवश्यक था। वह राजा के पास यह सूचना किसी दूत से भेज सकता था। उसने अपने एक सहायक को राजा के पास भेजा की वह अदालत में हाजिर हो।

सहायक किसी प्रकार हिम्मत करके न्यायधीश का संदेश राजा को सुनाने पहुंचा। वह हाथ जोड़कर राजा के समक्ष उपस्थित हुआ तथा न्यायधीश का संदेश सुनाया। राजा ने कहा कि वह दूसरे दिन अदालत में अवश्य हाजिर होगा।

दूसरे दिन सुबह राजा न्यायधीश की अदालत में हाजिर हुआ। वह जाते समय कुछ सोचकर अपने वस्त्रों के नीचे तलवार छिपाकर ले गया।

न्यायधीश की अदालत भीड़ से खचा-खच भरी हुई थी। इस फैसले को सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आये थे। राजा अदालत में आया तो प्रत्येक व्यक्ति उसके सम्मान में खड़ा हो गया। लेकिन न्यायधीश अपने स्थान पर बैठा रहा वह खड़ा नहीं हुआ। उसने विधवा को आवाज लगायी तो वह अंदर आयी। न्यायधीश ने उससे फरियाद करने को कहा। विधवा ने सबके सामने अपने बेटे के मरने की कहानी कह सुनायी।

अब न्यायधीश ने राजा से कहा- “महाराज! इस विधवा का बेटा आपके तीर से मारा गया है। आप पर उसको मारने का आरोप है। इस विधवा की यह हानि किसी भी स्थिति में पूरी नहीं हो सकती। मैं आदेश देता हूं कि किसी भी हालत में इसका नुकसान पूरा करें।

राजा ने उस विधवा से क्षमा मांगी और कहा- “मैं तुम्हारे इस नुकसान को पूरा नहीं कर सकता; किंतु इसकी भरपाई के लिए मैं पूरी उम्र तुम्हारा सारा खर्च उठाने तथा तुम्हारी सेवा करने का वचन देता हूं, जिसे तुम्हारी जिंदगी सुख-चैन से कट सके।”

विधवा राजी हो गयी। न्यायधीश अपने स्थान से उठ खड़ा हुआ तथा उसने अपनी जगह राजा के लिए खाली कर दी।

राजा बोला- “न्यायधीश जी! अगर आप ने फैसला करने में मेरा सम्मान नहीं किया होता तो मैं तलवार से आपकी गर्दन काट देता। कहकर उसने अपने वस्त्रों में छिपी तलवार बाहर निकालकर सब को दिखाई।”

न्यायाधीश सिर झुकाकर बोला- “महाराज! अगर आप ने मेरा आदेश मानने में जरा भी टाल-मटोल की होती तो मैं हंटर से आप की खाल उधड़वा देता।” इतना कहकर उसने भी अपने वस्त्रों के अंदर से एक चमड़े का हंटर निकालकर सामने रख दिया।

राजा न्यायधीश की बात से बड़ा प्रसन्न हुआ और उसने उसे अपनी बाहों में भर लिया।

*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*

*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

Tejraftarnews.in: .. *जय श्री राम*

*बुधवार, 01 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार*

🔶मिडिल ईस्ट जंग का असर अमेरिका पर भी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 72% तक का भारी उछाल 

🔶J&K में आतंकियों व सुरक्षा बलों में मुठभेड़, दो आतंकवादी फंसे होने की आशंका

🔶पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले TMC को बड़ा झटका: टेनिस लीजेंड लिएंडर पेस BJP मे शामिल 

🔶देशभर के Toll Plaza पर कैश पूरी तरह बंद, 1 अप्रैल से 100% डिजिटल पेमेंट लागू

🔶पुलिस कस्टडी में लंगड़ाता दिखा मौलाना, CM योगी की मां पर की थी टिप्पणी, भेजा जेल

🔶IDF के आगे लेबनान सेना का सरेंडर, हथ‍ियार डाल भागे, नेतन्‍याह का संकल्प पूरा

🔶कोलकाता में EC ऑफिस के बाहर भाजपा-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प: ममता का आरोप- भाजपा ने बंगाल में अवैध वोटरों के नाम जोड़ने की कोशिश की

🔶अपग्रेड हो रहा शी-बॉक्स पोर्टल, 17000 थाने कनेक्ट होंगे: कोई ताने मारे, छेड़खानी करे तो पोर्टल में शिकायत दें, नजदीकी थाने से तुरंत मदद पहुंचेगी

🔶ईरान के बदले सुर: 'हम जंग खत्म करना चाहते हैं', पहली बार अमेर‍िका से सीधी बात

🔶दुबई पोर्ट पर खड़े कुवैती तेल टैंकर पर ईरानी ड्रोन हमला: 24 कर्मचारियों को सुरक्षित बचाया, समुद्र में तेल रिसाव का बढ़ा खतरा

🔶India-Portugal Ties: एस जयशंकर ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री से की बातचीत, पश्चिम एशिया संकट साझा किया विचार

🔶ईरान युद्ध: IRGC की धमकी-एप्पल माइक्रोसाॅफ्ट, गूगल सहित 18 अमेरिकी कंपनियों पर 1 अप्रैल से होगा हमला

🔶नालंदा भगदड़ में अब तक 9 लोगों की मौत, DGP ने माना- लापरवाही हुई, पुलिस की टीम होनी चाहिए थी

🔶फ्रांस से हथियार नहीं खरीदेगा इजराइल, एयरस्पेस बंद के बाद लिया फैसला

🔶ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य खोले बिना ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने को तैयार

🔶भारत में सुप्रीम कोर्ट ने पितृत्व अवकाश कानून पर जोर दिया है, ताकि बच्चे की देखभाल का पूरा बोझ अकेले मां पर ना आए.

🔶महावीर जयंती पर पीएम मोदी का संदेश: अहिंसा, सत्य और तप की राह अपनाने की अपील

🔶अमेरिका को बड़ी चोट दे गया ईरान, THAAD, पैट्रियट स्वाहा, मुस्कुराया चीन

🔶ईरान युद्ध का खर्च अरब देशों पर डालना चाहता अमेरिका! कितना बैठेगा पूरा बिल?

🔶MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में एवलांच; हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी; दिल्ली में धुंध छाई

🔷IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात को 3 विकेट से हराया, कूपर कॉनली ने खेली शानदार पारी

         *आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*

                          जय हो🙏

Tejraftarnews.in: 🔸प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के वाव-थराड में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे

🔸गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ

🔸लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी की अहम बैठक आज, अध्यक्षता मायावती करेंगी, राज्य और जिला पदाधिकारी शामिल होंगे, संगठन की मजबूती, विस्तार और चुनावी तैयारियों पर मंथन, बैठक 12 मॉल एवेन्यू कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगी

🔸सरकार ने जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न अधिसूचित किए, प्रक्रिया कल से शुरू होगी

🔸देशभर में आज भगवान महावीर की जयंती मनाई जा रही है

🔸अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि समझौता नहीं होने पर ऊर्जा ठिकानों पर हमले किए जाएंगे

#आईपीएल2026

राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, नांद्रे बर्गर प्लेयर ऑफ द मैच रहे

स्कोर: चेन्नई 127, राजस्थान 128/2

आज का मुकाबला: पंजाब किंग्सऔर गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा

🔸भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी संघ ने ‘पैरा आर्चर ऑफ द ईयर 2025’ चुना

🔸मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर, केरल और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, जबकि दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा में गरज-चमक और ओलावृष्टि का अनुमान जताया है, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बिजली गिरने की भी चेतावनी

🔸स्पेन ने ईरान पर हमलों में शामिल अमरीकी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद किया, अब वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा

Tejraftarnews.in: *डोनाल्ड ट्रंप का यू टर्न, होर्मुज स्ट्रेट खोले बिना ईरान के साथ संघर्ष खत्म करने को हुए तैयार*

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य खोले बिना ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने को तैयार हैं। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ अखबार ने अमरीकी प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप और उनके सहयोगियों ने हाल के दिनों में आकलन किया कि इस अहम जलमार्ग को खोलने का कोई भी अभियान संघर्ष को उनकी तय समय-सीमा (चार से छह सप्ताह) से आगे बढ़ा देगा। उन्होंने फैसला किया कि अमरीका को अपने मुख्य लक्ष्य हासिल करने चाहिए और मौजूदा शत्रुता को खत्म करना चाहिए, जबकि साथ ही तेहरान पर कूटनीतिक दबाव बनाना चाहिए ताकि व्यापार का मुक्त प्रवाह फिर से शुरू हो सके।

अधिकारियों ने अखबार को बताया कि अगर यह तरीका नाकाम रहता है, तो अमेरिका यूरोप और खाड़ी देशों में अपने सहयोगियों पर दबाव डालेगा कि वे जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की पहल करें। गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमरीका और इज़रायल ने ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए, जिनमें तेहरान भी शामिल था। इन हमलों से काफी जान माल का नुकसान हुआ। ईरान ने इसके जवाब में इज़रायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में मौजूद अमरीकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए

ईरान के आसपास बढ़े इस तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य की प्रभावी रूप से नाकेबंदी हो गई है। यह मार्ग फारस की खाड़ी के देशों से वैश्विक बाज़ार तक तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) की आपूर्ति का एक प्रमुख मार्ग है।

Tejraftarnews.in: Ekana Cricket Stadium में IPL 2026 का पहला मैच 1 अप्रैल को Lucknow Super Giants और Delhi Capitals के बीच खेला जाएगा। Board of Control for Cricket in India ने फैंस के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की है, जिनका पालन जरूरी होगा।

एंट्री और टिकट नियम

मैच से करीब 3 घंटे पहले गेट खुलेंगे। एंट्री के लिए वैध टिकट जरूरी होगा—बारकोड से छेड़छाड़ या स्कैन न होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। एक टिकट सिर्फ एक व्यक्ति के लिए मान्य है और री-एंट्री की अनुमति नहीं होगी।

इन चीजों पर पूरी तरह रोक

स्टेडियम में बोतल, सिक्के, हेडफोन/ईयरबड, बैग, पावर बैंक, लैपटॉप, लाइटर, कैन, स्पीकर, हेलमेट, ज्वलनशील पदार्थ और अन्य खतरनाक सामान ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

झंडे-बैनर पर सख्ती

राजनीतिक, धार्मिक या प्रचार से जुड़े झंडे-बैनर लाने की अनुमति नहीं होगी। केवल बिना किसी संदेश वाला तिरंगा ही ले जा सकेंगे।

रिफंड नियम

यदि मैच में एक भी गेंद नहीं डाली जाती है, तभी टिकट का पैसा (कुछ कटौती के बाद) वापस मिलेगा। अन्य किसी स्थिति में रिफंड नहीं दिया जाएगा।

Tejraftarnews.in: *_प. बंगाल विधानसभा चुनाव: BJP ने 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, मैनागुड़ी सीट से उम्मीदवार बदला_*

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की. इस सूची में मैनागुड़ी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार को भी बदल दिया गया है.सूची के अनुसार आशुतोष बर्मा सीताई (एससी) से, गिरिजा शंकर रॉय नटबारी से, सोमा ठाकुर बागदा (एससी), उत्तम कुमार बनिक मगराहाट पुरब से, देबांगशु पांडा फाल्टा से, देबाशीष धर सोनारपुर उत्तर से, संतोष पाठक चौरंगी से, श्यामल हाती हावड़ा दक्षिण से, रंजन कुमार पुआल पंचला से, पीयूष कांतिल दास चांदीपुर से, प्रदीप लोढ़ा गरबेटा से, मानव गुहा मेमारी से और अरिजीत रॉय अरिजीत रॉय बाराबनी से से चुनाव लड़ेंगे.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले डालिम रॉय ने मयनागुड़ी (SC) विधानसभा क्षेत्र से कौशिक रॉय की जगह ली. इससे पहले, 25 मार्च को BJP ने राज्य की सभी 294 सीटों पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खिलाफ होने वाले कड़े मुकाबले के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी. आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया.

बीजेपी ने अब तक पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए कुल 287 उम्मीदवार घोषित किए हैं. पहली सूची में 144, दूसरी सूची में 111, तीसरी सूची में 19 और अब चौथी सूची में 13 उम्मीदवार शामिल हैं. राज्य में चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को जबकि दोनों चरणों के वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार इस चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल को होगी. उम्मीदवारों को 9 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस लेने की अनुमति होगी. दूसरे चरण के लिए जिसमें 142 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है और नामांकन पत्रों की जांच 10 अप्रैल को होगी. उम्मीदवार 13 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

Tejraftarnews.in: *_असम विधानसभा चुनाव 2026: BJP का घोषणापत्र जारी, ₹5 लाख करोड़ के निवेश और मूल निवासियों की सुरक्षा का वादा_*

गुवाहाटी: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को असम विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया. इसमें उन्होंने मूल निवासियों की जमीन, विरासत और गरिमा की रक्षा करने और 5 लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश का वादा किया है.बीजेपी के 'संकल्प पत्र' में 31 वादे शामिल हैं, जिनमें बांग्लादेशी मियाओं से कब्जाई गई जमीन वापस लेना, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करना, और राज्य का विकास व युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करना शामिल है. सीतारमण ने कहा कि यह घोषणापत्र 'राज्य में एक दशक के बदलाव' पर आधारित है, जिसे कांग्रेस 60 सालों में हासिल नहीं कर पाई थी.

सीतारमण ने आरोप लगाया, 'कांग्रेस का नॉर्थ ईस्ट के लंबे समय के विकास पर कोई ध्यान नहीं था, क्योंकि उसकी राजनीति इसी पर टिकी है.' उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा शासन के दौरान बड़े पैमाने पर विकास हुआ है. उन्होंने आगे कहा, 'कई युवा असमिया लोग अपने ग्लोबल करियर को छोड़कर असम लौट रहे हैं. यह किसी मजबूरी के कारण नहीं, बल्कि यहां मौजूद अवसरों के कारण है.'उन्होंने कहा कि भाजपा ने 'असम में शांति बहाल' की है, और विकास तभी संभव है जब स्थिरता हो. उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस की नीतियों के कारण असम को 32 सालों तक अफ्सपा अफस्पा एक्ट के साए में रहना पड़ा, लेकिन बीजेपी ने यह सुनिश्चित किया कि इस कानून को राज्य के ज्यादातर हिस्सों से हटा दिया जाए.'

मंत्री सीतारमण ने कहा, '2015-16 में असम का जीएसडीपी 2.24 लाख करोड़ रुपये था और आज 2025-26 में यह 7.41 लाख करोड़ रुपये है. 2020-21 में प्रति व्यक्ति आय 1.03 लाख रुपये थी, जबकि 2024-25 में यह 1.59 लाख रुपये है. यानी सिर्फ 4 सालों में 54फीसदी की बढ़ोतरी.'इस मौके पर मौजूद लोगों में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पवित्र मार्गेरिटा, राज्य बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, राज्य मंत्रिमंडल के मंत्री और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे. राज्य की 126 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 9 अप्रैल को होंगे, और वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी.

Tejraftarnews.in: *_रिटा. ब्रिगेडियर हत्याकांड: राहुल गांधी ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया, हरीश रावत ने 'देहरादून की हत्या' कहा_*

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह रोड रेज में हुई फायरिंग और उसकी चपेट में आकर एक निर्दोष फौजी अफसर की जान जाने के मामले की गूंज देहरादून से दिल्ली तक पहुंच गई है. कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हरीश रावत ने भी इसे एक नये मध्यम वर्गीय कलेवर के साथ बन रहे देहरादून की भी हत्या बताया है.राहुल गांधी ने कहा बीजेपी राज में सिर्फ अपराधी बेखौफ और महफूज हैं: राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जोशी जी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं - आम नागरिक और कई समुदाय डर कर जीने को मजबूर हैं।BJP राज में सिर्फ़ अपराधी बेखौफ और महफूज़ हैं।कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा है हमारा उत्तराखंड, आज BJP के ग़ैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है।सोमवार को रोड रेज फायरिंग के दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटा फौजी अफसर की गोली लगने से मौत हुई थी: गौरतलब है कि फौज के एक निर्दोष रिटायर्ड ब्रिगेडियर की अराजक तत्वों की आपसी लड़ाई में गोली लगने से मौत होने से लोगों में भारी नाराजगी है लोग तरह-तरह से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी अपनी नाराजगी जताई है.

हरीश रावत ने कहा हम कैसे गुस्सैल और हिंसक बन गए हैं: उधर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इन दिनों 15 दिन के राजनीतिक अवकाश पर चल रहे हरीश रावत ने भी कल भी इस घटना को लेकर पोस्ट किया था. उन्होंने कल लिखा था-जोहड़ी गांव के पास में सुबह-सुबह हुआ गोलीकांड हमारी आँख खोलने वाला है। हम कैसे असहिष्णु, गुस्सैल, हिंसक बन रहे हैं, उसका संकेत है। हमने अपनी शान, रिटायर्ड ब्रिगेडियर 🇮🇳 #BrigadierVKJoshi को खो दिया।

मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार के साथ हैं। भगवान उस गौरवपूर्ण सैन्य अधिकारी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

।।ॐ शांति, शांति।।

आज राहुल गांधी द्वारा देहरादून की इस घटना पर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद हरीश रावत ने उनकी पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए एक और पोस्ट लिखी-

हरीश रावत ने रिटा ब्रिगेडियर की हत्या को 'देहरादून की हत्या' बताया: आप राजनीति से विरत हो सकते हैं। मगर अपने हृदय और आत्मा से विरत नहीं हो सकते हैं। सेवानिवृत्ति मोस्ट डेकोरेटेड सोल्जर ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी जी जिन परिस्थितियों में मारे गए, वह अकेले उनकी मौत नहीं है बल्कि एक नये मध्यम वर्गीय कलेवर के साथ बन रहे देहरादून की भी हत्या है। राजपुर रोड जो कभी देश के प्रबुद्धजनों की पसंद थी, उसे तो हम लगभग मरणासन्न कर चुके हैं। अब जोहड़ी और इसके आस-पास गांवों में बस रहे एक मध्यम वर्गीय देहरादून की भी हत्या कर रहे हैं।

इस क्षेत्र में जिस प्रकार नशा और अपराध का नंगा खेल हो रहा है, एक अपभ्रंश संस्कृति पनप रही है, इस पर प्रत्येक उत्तराखंडी को चिंतित होना चाहिए। हमें तरक्की चाहिए, मगर ऐसी हाईस्पीड तरक्की नहीं चाहिए जो हमारे सपनों को तोड़ दे। मुझे खुशी है कि समाचार पत्रों में भी इस घटना को अत्यंत चिंतनीय मानकर अपने कलेवर में पर्याप्त स्थान दिया है।हम सबको चेतना है। नशे, देह सुख, गैंगस्टरीय संस्कृति से अपने राज्य को बचाना है। ब्रिगेडियर जोशी जी की मौत एक गौरवशाली शहीद का बलिदान है।

Tejraftarnews.in: *_बिहार: नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल_*

नालंदा: बिहार के नालंदा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां शीतला मंदिर में सुबह-सुबह भगदड़ मच गई. इस हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि, कई घायल हैं. मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. यह घटना जिले के दीपनगर थाना इलाके के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर की बताई जा रही है.

नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़ : घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. लोग मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराज हैं. दीपनगर थाना पुलिस, सदर डीएसपी और एसडीएम की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. मामले की जांच शुरू कर दी है.

भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत - जिलाधिकारी : नालंदा जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि, चैती माह का आखिरी मंगलवार है. बिहारशरीफ में मां शीतला मां का मंदिर है. यहां आज सुबह भगदड़ मच गई. 8 लोगों की मृत्यु हुई है और 5 का इलाज जारी है. एक को पटना पीएमसीएच और 2 को रिम्स पावापुरी रेफर किया गया है. मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4 लाख मुआवजा दिया जाएगा. सीएम रिलिफ फंड से भी मुआवजा दिया जाएगा.

''आज सवेरे की घटना है. मंदिर छोटा था, यहां इतना भीड़ कभी नहीं जुटती थी. लोगों ने बताया कि यहां श्रद्धालुओं की संख्या आज काफी ज्यादा थी, जिस कारण घटना हुई. भीड़ को लेकर प्रशासन के पास कोई सूचना नहीं थी. आखिरी मंगलवार था इसलिए भीड़ पूजा के लिए जुटी थी.'' - कुंदन कुमार, जिलाधिकारी, नालंदा

आखिरी मंगलवार…मंदिर में पूजा के बीच भगदड़ : स्थानीय लोगों ने बताया, चैत माह का अंतिम मंगलवार होने के कारण मंदिर में लगभग 25000 से अधिक लोगों की भीड़ एकत्रित हुई थी. यह घटना अचानक किसी शख्स के शोर मचाने से हुआ है, जो अपने परिवार को आवाज दे रहे थे, इसी पर हंगामा हुआ और भगदड़ मच गई. सभी मृतक महिलाएं हैं. मृतकों में 45 वर्षीय रेखा देवी, और 50 वर्षीय रीता देवी की पहचान हुई है.

भगदड़ से श्रद्धालुओं में दहशत: पटना से दर्शन के लिए आईं श्रद्धालु ममता देवी ने कहा, मंगलवार को यहां हमेशा भीड़ रहती है, लोग माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं, लेकिन इस बार भीड़ अनियंत्रित हो गई और कुप्रबंधन की वजह से हादसा हो गया.

''प्रशासन का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे स्थिति और बिगड़ गई. मंदिर परिसर में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की कमी को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है.'' - श्रद्धालु, पटना

मंदिर के पुजारी ने बताया कैसे हुआ हादसा? : मंदिर के पुजारी गुट्टू सिंहवाह ने बताया कि भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कई श्रद्धालुओं के ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट आ गई. इतनी अधिक भीड़ जमा हो गई कि लोगों को मंदिर के अंदर जाने तक की जगह नहीं बची. लोग को अंदर जाने के लिए जगह नहीं मिल पा रहा था. कोई बड़ी घटना नहीं हुई, लेकिन भीड़ के कारण कई लोगों का ब्लड प्रेशर गिर गया. उन्होंने एम्बुलेंस का इंतजार किया, लेकिन वह काफी देरी से पहुंची.

"आज त्योहार था, इसलिए बहुत भीड़ हो गई थी. इतनी भीड़ थी कि लोगों को अंदर जाने की जगह नहीं मिली. कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन भीड़ की वजह से लोगों का ब्लड प्रेशर लो हो गया. हमने एम्बुलेंस का इंतजार किया, लेकिन वह काफी देर से आई." - गुट्टू सिंहवाह, मंदिर के पुजारी

क्या बोले डिप्टी सीएम? : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान कर रही है तथा घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था की गई है. उन्होंने दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में बल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

"नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत ही पीड़ादायक है. इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान की जा रही है. घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है." - सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री

भीड़ प्रबंधन पर सवाल: मंदिर में त्योहार और पूजा के मौकों पर अक्सर भारी भीड़ जुटती है, लेकिन इस बार सुरक्षा इंतजामों की कमी साफ नजर आई. स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल या बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी. फिलहाल, प्रशासन ने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का वादा किया है.

The: *_पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस BJP में हुए शामिल_*

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले, भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार (31 मार्च, 2026) को पार्टी के हेडक्वार्टर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. लिएंडर पेस ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली.

इस मौके पर रिजिजू ने कहा, '1952 के खेलों के बाद भारत ने कोई व्यक्तिगत मेडल नहीं जीता था. मैं दुखी था कि भारत ने ओलंपिक में कोई मेडल नहीं जीता. यह 1996 के अटलांटा ओलंपिक में बदल गया, और उसके बाद हर ओलंपिक में भारत ने एक मेडल जीता है.' रिजिजू ने यह भी कहा कि लिएंडर उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने डेविस कप में सबसे ज्यादा मेडल जीते हैं और उन्होंने लगातार सात ओलंपिक खेले हैं.'

केंद्रीय मंत्री ने उनके बीजेपी में शामिल होने पर कहा, 'जब इतना बड़ा खिलाड़ी कोई फैसला लेता है, तो उसके पीछे कोई न कोई वजह जरूर होती है. 2020 में रिटायर होने के बाद, वह दूसरे खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं. इस मौके पर मैं बहुत खुश हूं और यह पार्टी के लिए गर्व की बात है. मैं पूरे दिल से पार्टी में उनका स्वागत करता हूं.'

लिएंडर पेस ने क्या कहा?

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद लिएंडर पेस ने कहा कि उन्होंने 40 साल तक देश के लिए खेला है. अब मैं देश के लोगों और युवाओं की सेवा करूंगा. मेरी राय में, 'खेलो इंडिया' और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छी योजनाएं हैं.'

उन्होंने 2020 के टोक्यो ओलंपिक्स से पहले केंद्रीय खेल मंत्री के तौर पर किए गए काम के लिए किरण रिजिजू की भी तारीफ की. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, 'भारत दुनिया का सबसे युवा देश है. हम 2036 में ओलंपिक्स की मेजबानी करने की दिशा में काम कर रहे हैं. जब मैं बड़ा हो रहा था, तब कोई इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था. आज भी, हमारे पास कोई इंडोर टेनिस कोर्ट नहीं है.'

पेस ने आगे कहा, 'यह बहुत बड़ी बात है कि मैं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में शामिल हुआ हूं. मैं भारत का बेटा हूं. मैं भारत के हर एक बच्चे को सशक्त बनाना चाहता हूं. किरण रिजिजू मेरे लिए प्रेरणा हैं. खेलों के प्रति उनमें जबरदस्त जुनून है. आज का दिन मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है.'

TMC छोड़ BJP में हुए शामिल

इस टेनिस स्टार ने हाल ही में कोलकाता में BJP प्रमुख नितिन नवीन से मुलाकात की थी, जिससे उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई थी. दिवंगत डॉ. वेस पेस के बेटे लिएंडर पेस 2021 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हुए थे और 2022 में गोवा चुनावों के दौरान पार्टी के लिए प्रचार भी किया था, लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था.

Tejraftarnews.in: *_ईरान युद्ध की वजह से श्रीलंका ने बिजली दरें बढ़ाईं, ऊर्जा बचत के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी_*

कोलंबो : श्रीलंका ने एक अप्रैल से बिजली की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. यह जानकारी देश के बिजली प्राधिकरण ने दी. पब्लिक यूटिलिटीज कमीशन ऑफ श्रीलंका (पीयूसीएसएल) के चेयरमैन केपीएल चंद्रलाल ने सोमवार को कहा कि सार्वजनिक बिजली कंपनी सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (सीईबी) ने उपभोग की इकाइयों के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में 13.5 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था.

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि सभी क्षेत्रों को होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए घरेलू उपभोक्ताओं एवं उद्योगों के लिए बढ़ोतरी को केवल 8.5 प्रतिशत तक सीमित रखा गया है.’’

चेयरमैन चंद्रलाल ने बताया कि सीईबी द्वारा प्रस्तुत शुल्क संशोधन प्रस्ताव का पीयूसीएसएल ने विश्लेषण किया और जन परामर्श के बाद आयोग ने बिजली दरें बढ़ाने का निर्णय लिया.इस बढ़ोतरी के तहत 180 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 25 प्रतिशत तक अधिक भुगतान करना होगा.उन्होंने कहा कि यदि ईंधन की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि होती है और सीईबी की लागत 15 प्रतिशत से अधिक बढ़ जाती है तो कंपनी नया प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकती है...‘‘ ऐसी स्थिति में हम उस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए तैयार हैं. ’’

इस बीच, सरकारी क्षेत्र में ऊर्जा बचत के लिए आवश्यक सेवाओं के महानिदेशक ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

सभी सरकारी संस्थानों में अपराह्न तीन बजे तक ‘एयर कंडीशनर’ (एसी) बंद कर दिए जाएंगे. बिजली वाले विज्ञापन होर्डिंग रात आठ बजे तक बंद करने होंगे. सभी स्थानीय परिषदों को शाम छह बजे से रात 10 बजे के बीच सड़कों पर लगीं लाइट बंद करने के लिए कदम उठाने होंगे. 100 से अधिक लोगों वाले कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय ग्रिड की बिजली का उपयोग नहीं किया जाएगा.

इस महीने की शुरुआत में पेट्रोल पंप पर लंबी कतारों के बाद ‘क्यूआर कोड’ आधारित ईंधन ‘राशनिंग’ प्रणाली लागू की गई थी.सरकार ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण आपूर्ति श्रृंखला में आई कठिनाइयों के बीच वह कच्चा तेल प्राप्त करने के लिए रूस के साथ काम कर रही है.पर्यटन प्राधिकरण ने सोमवार को बताया कि 25 मार्च तक पर्यटकों के आगमन में सालाना 18 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है जो पश्चिम एशिया युद्ध का सीधा असर दिखाता है.

Tejraftarnews.in: *_वाराणसी में सेना का फर्जी जवान और शामली में हथियार तस्कर गिरफ्तार_*

वाराणसी/शामली : यूपी पुलिस और एसटीएफ यूनिट ने मंगलवार को दो बड़े अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर ब्रिज एनक्लेव कॉलोनी से फर्जी आर्मी मैन धर्मेंद्र कुमार पांडे को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, 2 आईडी कार्ड मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, 3 पैन कार्ड, 3 आधार कार्ड, 2 ड्राइविंग लाइसेंस, 3 डेबिट कार्ड, 2 अंक पत्र, 1 शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद किया गया है. वहीं शामली पुलिस टीम ने हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है.

वाराणसी के एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर ब्रिज एनक्लेव कॉलोनी में रहने वाला धर्मेंद्र कुमार पांडे खुद को सेना का जवान बता कर लोगों पर रौब जमाता था. धर्मेंद्र कुमार पांडेय खुद को आर्मी में कमांडर बताता था. आरोपी मूलरूप से चंदौली के अलीपुर थाना के कई गांव का रहने वाला है. आरोपी ने कई युवाओं से आर्मी और अन्य संस्थानों में नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 15 लाख से ज्यादा रुपये लिए थे. इसकी शिकायत चंदौली समेत कई थानों में की गई थी. चंदौली पुलिस काफी दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी.

धर्मेंद्र कुमार पांडे की शिकायत मिलने के बाद एसटीएफ यूनिट ने आर्मी के अधिकारियों से संपर्क किया. जिसमें पता चला कि संबंधित प्रोफाइल का कोई भी व्यक्ति आर्मी की किसी भी यूनिट में नहीं है. जिसके बाद एसटीएफ और पुलिस टीम ने भेलूपुर पुलिस की मदद से सोमवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी वाराणसी से बाहर भागने की फिराक में था. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.

शामली में हथियार तस्कर गिरफ्तार, 10 कंट्री मेड पिस्टल, 5 तमंचे बरामद

शामिल पुलिस ने मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिम यूपी और हरियाणा में हथियारों की तस्करी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान शोएब निवासी ग्राम तितरवाड़ा, कैराना के रूप में हुई है. आरोपी के पास से 10 कंट्री मेड पिस्टल व 5 तमंचे, कई जिंदा कारतूस और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है. आरोपी मध्य प्रदेश के तस्कर से हथियार खरीद कर वेस्टर्न यूपी और हरियाणा में हथियारों की बिक्री करता था.

एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हथियार तस्कर शोएब पुलिस के हत्थे चढ़ा है. पूछताछ में शोएब ने बताया कि तमंचे और पिस्टल खरीदने के लिए अकरम नाम के व्यक्ति से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क करता था. अकरम उसे मध्य प्रदेश के बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर मिलता था और वहीं बैग में रखकर हथियार उसे सौंप देता था. इसके बाद शोएब इन अवैध असलहों को पश्चिम यूपी और हरियाणा में अन्य तस्करों के बेचता था. इस मामले में शामली के तीतरवाड़ा गांव निवासी कादिर पुत्र आबिद का भी नाम आया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Tejraftarnews.in: *_कानपुर: अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़; 9 लाख में ख़रीदकर 90 लाख में बेचते थे अंग_*

कानपुर: कमिश्नरेट पुलिस ने कानपुर में अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का पर्दाफाश किया है. जांच के बाद पुलिस ने कई संस्थानों, हॉस्पिटल्स और उनके कर्ता-धर्ताओं पर केस दर्ज कर लिया है. यह खुलासा किडनी ट्रांसप्लांट की एक शिकायत के बाद किया गया.कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि अवैध किडनी रैकेट ट्रांसप्लांट के गंभीर मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा.

आरोपियों में डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा, डॉ. प्रीती आहूजा, डॉ. राजेश कुमार, शिवम अग्रवाल, डॉ. राम प्रकाश और डॉ. नरेंद्र सिंह शामिल हैं. आरोपियों से पुलिस को भारी मात्रा में दवाइयां भी मिलीं हैं.

ACP कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात शहर के तीन अस्पतालों प्रिया हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, आहूजा हॉस्पिटल और मेडलाफ अस्पताल में छापेमारी की गई. क्राइम ब्रांच और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की संयुक्त टीम ने इस मामले की जांच की. जांच के बाद कई अस्पताल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

ACP आशुतोष कुमार ने बताया कि जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, उन सभी के विरुद्ध पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं. इनमें डॉ. इंदरजीत सिंह, डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा सहित अन्य आरोपी शामिल हैं.

आरोपियों ने एक दलाल के माध्यम से उत्तराखंड निवासी एक युवक की किडनी को 8 से 9 लाख रुपए में खरीदा था. इसके बाद महिला मरीज में वह किडनी ट्रांसप्लांट करते हुए उससे 80-90 लाख रुपए की मोटी रकम वसूली थी.

इस तरह के खेल में शहर के कई अन्य अस्पताल संचालकों के नाम भी सामने आए हैं. यह भी पता चला है कि जो डोनर होते थे और जो रिसीवर हैं, उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जाता था.

डोनर ने एक दलाल शिवम का नाम पुलिस को बताया, जिसने 50 हजार रुपए की रकम फंसा दी थी. रकम न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से जाकर शिकायत की थी.

इस शिकायत के बाद कमिश्नरेट पुलिस के अफसरों की टीम के सदस्यों ने कानपुर में अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया. खुद पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल इस मामले में मंगलवार दोपहर को कई अन्य जानकारियां देंगे.

कई राज्यों में फैला नेटवर्क: ACP कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों से जब इस मामले में पूछताछ की गई तो सामने आया कि उन्होंने देश के कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैला रखा है.

पहले डोनर की तलाश की जाती थी, फिर जो मरीज किडनी ट्रांसप्लांट कराना चाहता थे, उससे मोटी रकम ऐंठन की योजना बनाई जाती थी. रिसीवर के हामी भरते ही डोनर को बुलाया जाता था.

इसके बाद रिसीवर की किडनी में स्टोन या कोई अन्य बीमारी का पर्चा और फाइलें तैयार कर उसे भर्ती किया जाता था. इसके बाद किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को पूरा किया जाता था. कानपुर में जिस मामले का खुलासा कमिश्नरेट पुलिस ने किया है, उसमें महिला मरीज की किडनी ट्रांसप्लांट कराई गई.

JEETUDEHATI: *_CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार; UP STF ने बिहार से पकड़ा_*

बहराइच: CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार कर लिया गया है. UP STF और बहराइच पुलिस की टीम ने मौलाना को बिहार से गिरफ्तार किया है. उसे पूछताछ के लिए बहराइच कोतवाली लाया गया है.

सीओ नारायण दत्त मिश्रा ने बताया कि कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था. इसके बाद से पुलिस और UP STF लगातार गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी. इसके बाद मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर बहराइच लाया गया. इसके बाद आज उसे जेल भेजा जा रहा है.

8 मार्च को दर्ज हुआ केस: बहराइच जिले के नगर कोतवाली में विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने 8 मार्च 2026 को मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

केस के मुताबिक, बिहार के अररिया जिला निवासी मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने बिहार में रमजान के दौरान एक तकरीर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी की थी.

इस मामले में केस दर्ज करने के बाद यूपी पुलिस लगातार मौलाना की तलाश कर रही थी. मौलाना की सटीक लोकेशन मिलने के बाद UP STF और बहराइच पुलिस बिहार के पूर्णिया पहुंची. वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से मौलाना को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने मौलाना की कार को भी कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने शहर के मेडिकल कॉलेज में मौलाना का मेडिकल परीक्षण कराया और अब उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

वायरल हुई थी मौलाना की टिप्पणी: बिहार में रमजान के एक धार्मिक कार्यक्रम में मौलाना ने अभद्र टिप्पणी की थी. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

जगह-जगह मौलाना के खिलाफ प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई थी. लगातार मौलाना की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे. वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था. हालांकि सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

JEETUDEHATI: *_कानपुर के CSJMU में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, तीन स्टूडेंट्स पर आरोप_*

कानपुर: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय सीएसजेएमयू की हेल्थ साइंसेज विभाग की एक छात्रा ने तीन छात्रों पर दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.पीड़िता एक प्रोफेसर की बेटी बताई जा रही है. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पीड़िता के मुताबिक, घटना 16 मार्च की दोपहर की है. तीनों आरोपी छात्रों ने उसे खाने के लिए बुलाया. इसके बाद उसे कॉलेज के एक कमरे में ले जाया गया, जहां कोई अन्य मौजूद नहीं था.

आरोप है कि तीनों ने गलत तरीके से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे. इसी दौरान शोर सुनकर जब अन्य छात्र कमरे की ओर आने लगे, तो तीनों आरोपी वहां से भाग निकले.पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपी लगातार उसे धमका रहे थे, जिससे वह डर और तनाव में थी. कुछ दिन बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को पूरी जानकारी दी.

इसके बाद छात्रा ने अपने माता-पिता के साथ कुलपति और रजिस्ट्रार से शिकायत की. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में आंतरिक समिति बनाकर जांच शुरू कर दी है.

प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी के अनुसार, आंतरिक समिति को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं. कुछ छात्रों से पूछताछ भी की गई है

विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है और जांच में सहयोग किया जा रहा है.एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि एक छात्रा ने तीन छात्रों पर दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत की है. मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच जारी है.

Tejraftarnews.in: *_आगरा में महिला से दोस्ती, दुष्कर्म और ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज_*

आगरा: ताजनगरी के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में शादीशुदा से दोस्ती, दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि युवक उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है. आरोपी उससे लगातार वसूली कर रहा है. रुपये देने से इनकार करने पर अश्लील वीडियो पति और ससुरालीजनों को भेजने की धमकी देता है. अब-तक आरोपी कई बार 10-10 हजार रुपए वसूल चुका है. पीड़िता की तहरीर पर न्यू आगरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

नशीला पदार्थ लिखाकर किया दुष्कर्म: पीड़िता ने बताया कि लक्ष्मण नाम के युवक से उसकी पहले से पहचान थी. दोनों की पहचान दोस्ती में बदल गई. आरोपी ने दोस्ती का फायदा उठाकर धोखे से उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी ने मेरा अश्लील वीडियो बनाया. उन्हीं वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

पीड़िता ने बताया कि आरोपी लक्ष्मण लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा है. वीडियो वायरल करने के नाम पर शारीरिक शोषण किया. धमकी की उसकी बात नहीं मानी तो बदनाम कर देगा. आरोपी की बदनाम करने की धमकी से बदनामी के डर से चुप थी, जिससे आरोपी ने वसूली करना शुरू कर दिया.

आरोपी ने कई बार 10-10 हजार रुपये वसूले हैं. जब भी रुपये देने से इनकार किया तो आरोपी ने धमकाने के साथ ही वीडियो इंस्टाग्राम और ससुराल पक्ष को भेजने की धमकी दी, जिससे मैं घबरा गई. मानसिक तनाव में आ गई. लगातार ब्लैकमेल, आर्थिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर मैंने न्यू आगरा थाना पर शिकायत दी.न्यू आगरा थानाध्यक्ष योगेश नागर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी लक्ष्मण के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है. साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Tejraftarnews.in: *_आगरा में दहेजलोभी दरोगा लाइन हाजिर, फ्लैट-फॉर्च्यूनर नहीं मिलने पर पत्नी को जहर देने का आरोप, FIR दर्ज_*

आगरा: ताजनगरी के न्यू आगरा थाना में तैनात दहेजलोभी दरोगा लोकेश भाटी पर पत्नी ने फ्लैट और फॉर्च्यूनर के लिए जहर देकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है. महिला का आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. महिला और उसके मायके वालों ने न्यू आगरा थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. न्यू आगरा थाना में पीड़िता के परिजन के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी दरोगा इसी थाने में तैनात था. डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास से आरोपी दरोगा लोकेश भाटी को लाइन हाजिर कर दिया है.

दहेज के लिए पत्नी से मारपीट

दरोगा की पत्नी मीनाक्षी ने आरोप लगाया है कि रविवार को पति लोकेश भाटी ने मारपीट की. इसके बाद मुझे जहर पिला दिया. जब मैंने न्यू आगरा थाना पुलिस से शिकायत की तो मामला दर्ज नहीं किया गया. मीनाक्षी के परिजनों ने भी आरोप लगाया कि पति दरोगा लोकेश भाटी आए दिन और दहेज की मांग करते है जिसमें फ्लैट और फॉर्च्यूनर कार की डिमांड करता है. साथ ही डिमांड पूरा करने के लिए आए दिन मार पीट करता है.

वहीं आरोपी दरोगा लोकेश ने अपनी सफाई में कहा कि ड्यूटी से देरी से आने पर रविवार को पत्नी मीनाक्षी से मामूली कहासुनी हुई थी. इसके बाद पत्नी मीनाक्षी ने कोई पदार्थ खा लिया था. जिसकी जानकारी होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया. दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने के आरोप गलत हैं. न्यू आगरा थानाध्यक्ष योगेश नागर ने बताया कि पीड़िता मीनाक्षी का मेडिकल कराया गया तो चिकित्सक ने फूड पॉइजनिंग की रिपोर्ट दी है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है.

2021 में हुई थी शादी

दरअसल हरियाणा के फरीदाबाद जिले बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव चांदपुर में निवासी संजय भाटी ने अपनी बेटी मीनाक्षी की शादी 21 अप्रैल, 2021 को यूपी के बदायूं जिले में स्थित रामपुर निवासी लोकेश भाटी से की शादी की थी. दमाद लोकेश भाटी यूपी पुलिस में दरोगा है और हाल में आगरा पुलिस कमिश्नरेट के न्यू आगरा थाना में तैनात है. शादी के कुछ माह बाद से ही बेटी मीनाक्षी को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दमाद लोकेश भाटी और परिजन परेशान कर रहे थे. दामाद लोकेश भाटी से आगरा ले आया और लॉयर्स कालोनी में किराए के मकान में रह रहा था. दोनों का 6 माह का बच्चा भी है.

फॉर्च्यूनर और एक फ्लैट की डिमांड

साल 2021 में हरियाणा के फरीदाबाद के गांव चांदपुर में दरोगा लोकेश भाटी की शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों पति-पत्नी आगरा के लॉयर्स कालोनी में किराए के मकान में रहने लगे. दोनों का 6 माह का बच्चा भी है. लोकेश से ससुर संजय भाटी ने आरोप लगाया कि शादी में एक करोड़ रुपये से अधिक का खर्चा किया था. दामाद लोकेश भाटी को दहेज में स्कार्पियो कार दी थी, लेकिन अब दामाद की डिमांड फॉर्च्यूनर और एक फ्लैट दिलाने की कर रहे थे.

Tejraftarnews.in: *_लेबनान ने हिज्बुल्लाह की सैन्य शाखा पर प्रतिबंध लगाया: रिपोर्ट_*

अल हदथ ने एक राजनयिक अधिकारी के हवाले से बताया कि लेबनान ने संयुक्त राष्ट्र को सूचित किया है कि उसने हिज़्बुल्लाह की सैन्य शाखा को अपराधिक घोषित कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार बेरूत के संयुक्त राष्ट्र को लिखे पत्र में 2 मार्च के उस सरकारी फैसले का भी जिक्र किया गया है, जिसके तहत इस समूह की सभी सैन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

मध्य ईरान में हमले से 'सैन्य ठिकाने' प्रभावित: ईरानी मीडिया

ईरानी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि मध्य ईरान में हुए हमलों से कुछ 'सैन्य ठिकाने' प्रभावित हुए हैं, हालांकि उसने इन जगहों के बारे में विस्तार से नहीं बताया. फार्स न्यूज एजेंसी ने इस्फहान प्रांत में गवर्नर के कार्यालय के एक सुरक्षा अधिकारी अकबर सालेही के हवाले से कहा, 'शुरुआती जांच से पता चलता है कि इस्फहान में कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था.' अधिकारी ने यह भी कहा कि नुकसान की सीमा और किसी भी तरह की जान-माल की हानि के बारे में तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है.

दुबई में धमाकों की आवाजें सुनी गई

एएफपी के पत्रकारों के मुताबिक मंगलवार को दुबई में धमाकों की आवाजें सुनी गई. संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी दी है. मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को एक महीना हो चुका है, जिसमें ईरान खाड़ी देशों पर रोजाना हमले कर रहा है. रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक बयान में कहा, 'यूएई का हवाई रक्षा तंत्र मिसाइलों और यूएवी से होने वाले खतरों का सक्रिय रूप से मुकाबला कर रहा है.'

Tejraftarnews.in: *_ईरानी संसद के स्पीकर ने चेताया, दुश्मन की धमकियों का मिलेगा करारा जवाब_*

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने दुश्मन की आक्रामकता की निंदा करते हुए कहा कि इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा. यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना की तैनाती बढ़ने की खबरें आ रही हैं. इसमें अमेरिकी ट्रिपोली पर हजारों अमेरिकी मरीन सैनिकों का पहुंचना भी शामिल है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईरान की जनता सुप्रीम लीडर के नेतृत्व में न केवल अपने अधिकारों की रक्षा करेगी, बल्कि दुश्मन को उनके कृत्यों पर पछताने पर भी मजबूर कर देगी. यह दावा करते हुए कि 'दुश्मन अपनी इच्छाओं को ही खबर बनाकर पेश करता है.' गालिबफ ने विरोधियों पर आरोप लगाया कि वे सैन्य कार्रवाई से पहले या उसके साथ-साथ देश को अस्थिर करने के लिए मनोवैज्ञानिक अभियानों या 'सॉफ्ट वॉर' का इस्तेमाल कर रहे हैं. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, 'दुश्मन अपनी इच्छाओं को ही खबर बनाकर पेश करता है, जबकि साथ ही हमारे राष्ट्र को धमकाता भी है. यह एक बड़ी गलती है. अगर वे हम पर एक वार करेंगे, तो उन्हें बदले में कई वार झेलने पड़ेंगे.'

Tejraftarnews.in: 🛑यह सच में भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के लिए गर्व की बात है कि गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकॉन OSAT फैसिलिटी का उद्घाटन किया गया है। इससे भविष्य की टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में लीडर बनने की भारत की कोशिशों को बढ़ावा मिलेगा।

*पीएम*

Tejraftarnews.in: *_ईरान होर्मुज में जहाजों से टोल वसूलेगा_*

ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा. ईरान के सरकारी मीडिया आईआरआईबी के अनुसार इस योजना को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी गई. फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के एक सदस्य ने बताया कि सांसदों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के नियंत्रण को कानूनी रूप देने के लिए एक औपचारिक योजना को मंजूरी दे दी है. इस प्रस्ताव में नए वित्तीय इंतजाम और आवाजाही पर रियाल-आधारित टोल शामिल हैं. साथ ही सुरक्षा और नौसैनिक नियंत्रण के उपायों का भी विस्तार किया गया है. इस योजना में अमेरिका और इजराइल के जहाजों के गुजरने पर रोक लगाने, ईरान पर एकतरफा प्रतिबंध लगाने वाले देशों पर पाबंदी लगाने और अपने सशस्त्र बलों के जरिए ईरान की संप्रभुता वाली प्रवर्तन भूमिका को औपचारिक रूप देने की बात भी कही गई है.

ईरानी नौसेना के जहाजों पर अमेरिकी हमले का वीडियो जारी

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें कथित तौर पर ईरानी नौसेना के जहाजों और विमानों पर अमेरिकी सेना के हमले दिखाए गए हैं. वीडियो के साथ एक सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी सेंट्रल कमांड फोर्स ने लिखा, 'अमेरिकी सेना, ईरान की सीमाओं के बाहर सार्थक तरीकों से अपनी ताकत दिखाने की ईरानी शासन की क्षमता को खत्म करना जारी रखे हुए है.'

Tejraftarnews.in: *_दक्षिणी लेबनान में 4 इजराइली सैनिक मारे गए_*

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने मंगलवार को पुष्टि की कि दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान उसके चार सैनिक मारे गए. यह जानकारी जेरूसलम पोस्ट ने दी है. इसकी रिपोर्ट के अनुसार सेना ने तीन सैनिकों के नाम बताए हैं - कैप्टन नोआम मैडमनी, स्टाफ सार्जेंट बेन कोहेन और स्टाफ सार्जेंट मैक्सिम एंटिस - जबकि चौथे सैनिक का नाम अभी भी गुप्त रखा गया है. इस घटना के दौरान दो अन्य सैनिक भी घायल हो गए. एक की हालत गंभीर है, जबकि दूसरे को मध्यम चोटें आई हैं. सेना ने बताया कि प्रभावित सभी सैनिकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है. जेरूसलम पोस्ट के अनुसार 28 फरवरी को 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' की शुरुआत के बाद से लेबनान में लड़ाई के दौरान अब तक नौ आईडीएफ सैनिक मारे जा चुके हैं. युद्ध की शुरुआत से अब तक लेबनान और ईरान की ओर से दागे गए रॉकेट और मिसाइलों के हमले में 22 नागरिकों की मौत हो चुकी है. जेरूसलम पोस्ट के अनुसार, गुरुवार को नाहरिया में 43 वर्षीय उरी पेरेत्ज की सीधे हमले में मौत हो गई. यह हमला तब हुआ जब हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेटों की बौछार कर दी थी, जिसमें पच्चीस अन्य लोग भी घायल हो गए थे.

ज्यादातर अमेरिकी यहूदी ईरान के खिलाफ युद्ध का विरोध करते हैं: सर्वे

जे स्ट्रीट द्वारा सोमवार को जारी एक पोल के अनुसार ज्यादातर अमेरिकी यहूदी ईरान के खिलाफ अमेरिका के युद्ध का विरोध करते हैं. इस पोल में 800 रजिस्टर्ड अमेरिकी-यहूदी वोटरों का सर्वे किया गया, जिसमें पाया गया कि 60 प्रतिशत लोग सैन्य कार्रवाई का विरोध करते हैं और 58 प्रतिशत लोगों का मानना ​​है कि इससे अमेरिका कमजोर होता है. जे स्ट्रीट के प्रेसिडेंट जेरेमी बेन-अमी ने एक बयान में कहा, 'यह डेटा उन सभी लोगों के लिए एक चेतावनी है जो युद्ध का नगाड़ा बजाते हुए अमेरिकी यहूदी समुदाय की तरफ से बोलने का दावा करते हैं.' ज़्यादातर अमेरिकी यहूदी इस युद्ध को वैसा ही देखते हैं जैसा यह असल में है. एक ऐसे प्रेसिडेंट की तरफ से की गई एक लापरवाह, बेवजह की गलती, जिसके पास कोई साफ, हासिल करने लायक लक्ष्य या बाहर निकलने की कोई रणनीति नहीं है.

Tejraftarnews.in: *_रूसी मंत्री ने खाड़ी देशों के राजतंत्रों को किसी और के युद्ध में घसीटने के खिलाफ चेताया_*

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को खाड़ी देशों के राजतंत्रों को 'किसी और के युद्ध' में घसीटने के खिलाफ चेताया और पश्चिम एशिया में तुरंत लड़ाई रोकने की अपील की. खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए लावरोव ने 'मित्र अरब राजतंत्रों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए रूस के अटूट समर्थन' को दोहराया. रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने, 'इन देशों को किसी और के युद्ध में घसीटने की अस्वीकार्यता पर, साथ ही उनकी नागरिक बुनियादी सुविधाओं जिसमें ऊर्जा और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं शामिल हैं पर हमलों की अस्वीकार्यता पर जोर दिया.'

ईरान में कुछ हफ्तों में लक्ष्य हासिल कर लेंगे: अमेरिकी विदेश मंत्री

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ने ईरान की नौसेना और रक्षा औद्योगिक आधार को काफी नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि जैसे ही हम ईरान में अपने लक्ष्य हासिल कर लेंगे, हम 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' का मकसद पूरा कर चुके होंगे. इसमें महीनों नहीं लगेंगे, बल्कि यह कुछ हफ्तों की ही बात है.

दुबई में ड्रोन अटैक, कुवैती तेल टैंकर में लगी आग पर काबू

दुबई के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि प्रतिक्रिया टीमों ने कुवैती तेल टैंकर में लगी आग को सफलतापूर्वक बुझा दिया है. संबंधित टीम स्थिति का आकलन करना और आवश्यक कदम उठाना जारी रखे हुए हैं, और जैसे-जैसे नई जानकारी उपलब्ध होगी, उसे साझा किया जाएगा. ऑफिस ने कहा कि चालक दल के सभी 24 सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है. ब्रिटिश सेना द्वारा संचालित यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने इस हमले की जानकारी देते हुए बताया कि यह जहाज दुबई से 31 नॉटिकल मील (57 किलोमीटर) उत्तर-पश्चिम में था. उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात चीज ने टैंकर के दाईं ओर टक्कर मारी, जिससे जहाज में आग लग गई. सेंटर ने कहा कि पर्यावरण पर किसी तरह के असर की कोई खबर नहीं है.

Tejraftarnews.in: *_भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हुए हमलों की निंदा की_*

भारत ने लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हुए हालिया हमलों की सोमवार को निंदा की और सभी पक्षों से शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया. अदचित अल कुसैर के पास लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) के एक ठिकाने पर 29 मार्च को हुए मिसाइल हमले में कुल तीन शांति रक्षक मारे गये. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने यूएनआईएफआईएल में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हुए हालिया हमले की निंदा की.

राहत सामग्री के लिए भारत आने वाले विमान पर अमेरिकी हमले से ईरान नाराज

ईरानी अधिकारियों ने दावा किया कि सोमवार को ईरान के मशहद हवाई अड्डे पर हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में महान एयर का एक विमान क्षतिग्रस्त हो गया. इससे भारत से मानवीय सहायता लाने का एक मिशन बाधित हो सकता है. अधिकारियों ने बताया कि यह विमान कथित तौर पर इस सप्ताह नई दिल्ली जाने वाला था, ताकि ईरानी लोगों के लिए जरूरी चिकित्सा सामग्री और सहायता लाई जा सके. भारत में ईरान के दूतावास ने इस अमेरिकी कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे वॉर क्राइम कहा. इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन करार दिया.

Tejraftarnews.in: *_अमेरिका ने ईरान के गोला-बारूद डिपो पर 'बंकर बस्टर' बम गिराए_*

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के शहर इस्फहान में गोला-बारूद के एक बड़े डिपो पर 2000 पाउंड के 'बंकर बस्टर' बमों से हमला किया. अधिकारियों के हवाले से वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि इस हमले के लिए बड़ी संख्या में 'बंकर बस्टर' या 'पेनेट्रेटर गोला-बारूद' का इस्तेमाल किया गया. राष्ट्रपति ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर बिना किसी कैप्शन के एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें धमाकों की एक पूरी लाइन रात के आसमान को रोशन करती हुई दिखाई दे रही थी. अधिकारी ने बताया कि इस वीडियो में ही वह हमला कैद हुआ था.

होर्मुज को फिर से खोले बिना भी युद्ध खत्म करने को तैयार हैं ट्रंप: अमेरिकी मीडिया

वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सहयोगियों को बताया है कि वे ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को तैयार हैं, भले ही होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) ज्यादातर बंद ही रहे. अब योजना यह है कि व्यापार के मुक्त प्रवाह को बहाल करने के लिए तेहरान पर कूटनीतिक दबाव डाला जाए. रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि अगर यह कोशिश नाकाम रहती है, तो वॉशिंगटन यूरोप और खाड़ी देशों में अपने सहयोगियों पर दबाव डालेगा कि वे जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की पहल करें. अमेरिकी अधिकारियों ने यह तय किया कि होर्मुज को फिर से खोलने के लिए सीधे तौर पर कोई मिशन चलाना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि इससे युद्ध राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा तय की गई चार से छह हफ़्ते की समय-सीमा से भी ज्यादा लंबा खिंच सकता है. इसके बजाय, अब रणनीति में बदलाव किया गया है. इसके तहत सक्रिय सैन्य अभियानों को धीरे-धीरे खत्म करते हुए ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने पर जोर दिया जाएगा.

अमेरिकी रक्षा मंत्री पर ईरान युद्ध से पैसा बनाने की कोशिशों का खंडन

पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता और रक्षा मंत्री के वरिष्ठ सलाहकार शॉन पार्नेल ने ट्वीट किया, 'यह आरोप पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत है. न तो रक्षा मंत्री हेगसेथ और न ही उनके किसी प्रतिनिधि ने इस तरह के किसी निवेश के संबंध में ब्लैक रॉक से संपर्क किया.'

Tejraftarnews.in: *_नेतन्याहू ने कहा कि वह ईरान युद्ध खत्म करने के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं करेंगे_*

न्यूजमैक्स के अनुसार इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह ईरान युद्ध को खत्म करने के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं करेंगे. नेतन्याहू, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा युद्ध अपराधों के लिए वांछित घोषित किया गया है, ने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध ने अपने आधे से ज्यादा लक्ष्य हासिल कर लिए हैं, लेकिन वह इसके लिए कोई समय-सारिणी तय नहीं करना चाहते. उनके अनुसार ईरान की शासन व्यवस्था अंततः अंदर से ही ढह जाएगी और उन्होंने तर्क दिया कि संघर्ष समाप्त होने के बाद तेहरान काफी कमजोर हो जाएगा.

ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले 90 फीसदी कम हो गए: कैरोलिन लेविट

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने ईरान युद्ध पर अपेडट दिया. उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी सफलतापूर्वक और योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है. ऑपरेशन की शुरुआत की तुलना में ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले लगभग 90फीसदी कम हो गए हैं. हम देख रहे हैं कि शासन के बाकी बचे तत्व तबाही को खत्म करने और बातचीत की मेज पर आने के लिए ज्यादा से ज्यादा उत्सुक हो रहे हैं, जब कि उनके पास अभी भी मौका है. तमाम सार्वजनिक दिखावों और झूठी रिपोर्टिंग के बावजूद बातचीत जारी है और अच्छी चल रही है. जो बातें सार्वजनिक रूप से कही जा रही हैं, वे उन बातों से बहुत अलग हैं जो हमें निजी तौर पर बताई जा रही हैं. यह शासन के लिए अमेरिका के साथ एक अच्छा समझौता करने, अपने परमाणु हथियारों को हमेशा के लिए छोड़ देने का मौका है.'

Tejraftarnews.in: *_UN कर्मियों की मौत के बाद फ्रांस ने UN सुरक्षा परिषद की बैठक का अनुरोध किया_*

लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की मौत के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एक आपातकालीन बैठक करेगी. फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरो ने कहा कि उन्होंने इस बैठक का आह्वान किया है और फ्रांस इन मौतों की निंदा करता है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लेबनान में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना ने कहा कि ये कर्मी तब मारे गए जब बानी हयान के पास एक अज्ञात कारण से हुए धमाके में उनका वाहन नष्ट हो गया. फ्रांसीसी भाषा से अनुवादित एक एक्स पोस्ट में बैरो ने कहा, 'सुरक्षा का यह उल्लंघन और यूएन कर्मियों के खिलाफ इजराइली सेना के सैनिकों द्वारा की गई यह धमकियां अस्वीकार्य और अनुचित हैं. खासकर तब, जब संघर्ष-निवारण प्रक्रियाओं का पालन किया गया था.' उन्होंने आगे कहा कि ये भावनाएं पेरिस में इजरायली राजदूत को भी बता दी गई हैं. लेबनान के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष समन्वयक, जेनीन हेनिस-प्लासकार्ट ने भी एक बयान में इन हत्याओं की निंदा की. उन्होंने तत्काल युद्धविराम का आह्वान करते हुए कहा कि लेबनान अब अपनी पुरानी पहचान की परछाई मात्र बनकर रह गया है.

लेबनान में तीन शांति सैनिकों की मौत: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि पिछले 24 घंटों में दक्षिणी लेबनान में तीन शांति सैनिकों की मौत हो गई. ये तीनों इंडोनेशियाई सेना के थे. लेबनान में संयुक्त राष्ट्र की अंतरिम सेना (UNIFIL) ने सोमवार (स्थानीय समय) को पुष्टि की कि दक्षिणी लेबनान में एक अज्ञात धमाके की चपेट में आने से उसके शांति सैनिकों की मौत हो गई. संयुक्त राष्ट्र की अंतरिम सेना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार यह घटना दक्षिणी लेबनान के बानी हय्यान के पास हुई.पिछले 24 घंटों में मिशन के कर्मियों से जुड़ी यह दूसरी जानलेवा घटना है. संयुक्त राष्ट्र की अंतरिम सेना ने कहा कि शांति के उद्देश्य की सेवा करते हुए किसी को भी अपनी जान नहीं गंवानी चाहिए.

Tejraftarnews.in: *_भारत सरकार ने 11 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया की रद्द, निवेशक रिस्पांस रहा बेहद ठंडा_*

नई दिल्ली: भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 11 खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. यह कदम छठे दौर की नीलामी के दौरान उठाया गया है. नीलामी रद्द होने का मुख्य कारण निवेशकों का कम उत्साह और योग्य बोलीदाताओं की कमी बताया जा रहा है.

नीलामी रद्द होने की मुख्य वजहें

खान मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, नीलामी प्रक्रिया को मुख्य रूप से दो कारणों से रोका गया है, 5 ऐसे खनिज ब्लॉक थे, जिनके लिए एक भी कंपनी ने बोली नहीं लगाई. 5 अन्य ब्लॉकों के लिए नीलामी इसलिए रद्द करनी पड़ी क्योंकि वहां तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाताओं की संख्या तीन से कम थी. सरकारी नियमों के अनुसार, किसी भी निष्पक्ष नीलामी के लिए कम से कम तीन योग्य प्रतिस्पर्धियों का होना जरूरी है. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के 'बेकू रेयर मेटल ब्लॉक' की नीलामी को भी अलग से रद्द कर दिया गया है.

क्या था सरकार का लक्ष्य?

सरकार ने पिछले साल सितंबर में 13 राज्यों में फैले कुल 23 खनिज ब्लॉकों की नीलामी शुरू की थी. इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल थे. इन खदानों में लिथियम, कोबाल्ट, नियोबियम और वैनेडियम जैसे कीमती खनिज मौजूद हैं.

ये खनिज क्यों हैं जरूरी?

आज की आधुनिक दुनिया में ये खनिज 'भविष्य का सोना' माने जाते हैं. ये इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बैटरी बनाने, स्मार्टफोन, लैपटॉप, सेमीकंडक्टर और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों के लिए बेहद जरूरी हैं. भारत वर्तमान में इन खनिजों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है. सरकार का लक्ष्य घरेलू स्तर पर इनका खनन बढ़ाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाना है.

भले ही छठे दौर में सरकार को निराशा हाथ लगी हो, लेकिन अब तक छह अलग-अलग चरणों में कुल 46 खनिज ब्लॉकों की सफल नीलामी की जा चुकी है. विशेषज्ञों का मानना है कि इन 11 ब्लॉकों में निवेशकों की कम रुचि का कारण वहां मौजूद संसाधनों की सटीक जानकारी का अभाव हो सकता है.

Tejraftarnews.in: *_ईडी ने समन पर पेश नहीं होने के मामले में अरविंद केजरीवाल को बरी करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी_*

नई दिल्ली: ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में समन पर पेश नहीं होने के मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की ओर से जारी समन के मामले में बरी करने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच एक अप्रैल को सुनवाई करेगी.

दरअसल, 22 जनवरी को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को इस मामले में बरी कर दिया था. ईडी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के पहले ईडी ने केजरीवाल से पूछताछ के लिए जारी समन पर पेश न होने के चलते दो शिकायतें कोर्ट में दाखिल की थी. केजरीवाल के खिलाफ ये मामला ईडी के समन की अवहेलना करने का है. ये शिकायत केजरीवाल के खिलाफ उनकी गिरफ्तारी से पहले दायर की थी.

दिल्ली आबकारी घोटाला के सीबीआई से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 27 फरवरी को केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को बरी करने का आदेश दिया था. इस फैसले को सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सीबीआई पर किए गए प्रतिकूल टिप्पणियों पर रोक लगा दिया था. दिल्ली आबकारी घोटाला के मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को 4 अक्टूबर, 2024 को उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. ईडी ने इस मामले में मनीष सिसोदिया को 9 मार्च, 2023 को पूछताछ के बाद तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था. सिसोदिया को पहले सीबीआई ने 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया था. इस मामले में केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह समेत सभी आरोपियों को जमानत मिल चुकी है.

Tejraftarnews.in: *उत्तर प्रदेश के पूर्व PCS अधिकारी व बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पहुंचे रामनगरी* 

*जहां पर उन्होंने प्रभु श्री राम की विधि विधान से पूजा अर्चना की*

*तत्पश्चात बीजेपी सरकार पर हमलावर होते हुए अग्निहोत्री ने कहा हमारी पार्टी के नाम में ही बसे हैं राम साथ ही साथ उन्होंने सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी को भस्मासुर पार्टी' करार दिया। और आरोप लगाया कि यह पार्टी कॉर्पोरेट की तरह काम कर रही है और सवर्ण/सनातनी समाज को प्रताड़ित कर रही है, जिस अयोध्या की धरती से भाजपा ने अपनी राजनीतिक पहचान बनाई थी आज उसी पावन धरा से उनके पतन की शुरुआत होने जा रही है।*

अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी पार्टी के नाम की महत्ता बताते हुए कहा कि हमारी पार्टी 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' के नाम में ही स्वयं प्रभु श्री राम समाहित हैं जो अधर्म के नाश का प्रतीक है। उन्होंने अपनी यात्रा को दैवीय संकेत बताते हुए साझा किया कि जैसे ही रामनगरी की सीमा में कदम रखा। तो मुझे एहसास हुआ कि सर्व समाज के उत्थान का समय आ गया है। वही मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने समाज के हर वर्ग चाहे वह सरकारी अधिकारी हो या आम जनता सभी का मानसिक और आर्थिक शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विपक्षी हमलों और जांच एजेंसियों के डर पर बेबाकी से जवाब देते हुए अग्निहोत्री ने चुनौती दी कि मेरे पीछे ईडी सीबीआई या जितनी भी खुफिया एजेंसियां हैं, सब लगा दी जाएं, लेकिन मैं सर्व समाज की आवाज बुलंद करता रहूंगा। 

जब जब पत्रकार साथियों ने सवाल किया गया कि आप सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद बिना पैसों के वे इतना बड़ा अभियान कैसे चला रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हमारा समाज ही हमारी ताकत है,उन्होंने साफ कहा कि हमें न दारू बांटनी है और न ही दिखावा करना है, हम साधारण लोग हैं और साधारण जनता के हितों की बात करेंगे। भ्रष्टाचार से कमाने वालों को सोचने की जरूरत है हमें नहीं। उन्होंने भीड़ तंत्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भीड़ से केवल दिखावा हो सकता है लेकिन भीड़ कभी वोट की गारंटी नहीं होती; जनता अब जागरूक हो चुकी है और साइलेंट तरीके से अपना काम करेगी। उन्हें विश्वास है कि लोग खुद जागरूकता के साथ उनके संदेश को आगे बढ़ाएंगे और साल 2027 में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने समाजसेवी अर्चना तिवारी, कृपा निधान तिवारी, रामानंदन त्रिपाठी, दिग्विजय शुक्ला,वरुण शुक्ला ,गुलशन तिवारी के साथ कई घंटों तक विशेष रणनीति पर गंभीर चर्चा की, साथ ही साथ भावुक होते हुए कहा कि प्रभु श्री राम अयोध्या नगरी और सनातन धर्म हमारे हृदय में बसते हैं और इन्हीं आदर्शों को लेकर हम आगे बढ़ेंगे। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से वेद पांडे,प्रतीक पाठक,अशोक तिवारी,बृजेश सिंह,अजय श्रीवास्तव,काजल पाठक,अभय मिश्रा राजन पांडे, राजेश नारायण तिवारी सोनू और केशव सहित बड़ी संख्या में अयोध्या वासी वह पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tejraftarnews.in: IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा

UP कैडर के 2022 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वे 2009 में मुज़फ्फरनगर के 100 करोड़ के घोटाले का खुलासा करने के बाद चर्चा में आए थे, जिसमें उन पर हमला भी हुआ था।

हाल ही में शाहजहांपुर में एसडीएम रहते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद जुलाई 2025 में उन्हें राजस्व परिषद से अटैच कर दिया गया था।

Tejraftarnews.in: *डीपीसी न्यूज़ नेटवर्क*

*बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं, 12 से ज्यादा घायल...*

*बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में दबने से 8 महिलाओं की मौत हो गई है। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हर मंगलवार को शीतला माता मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। आज चैत्र का अंतिम मंगलवार होने के कारण भीड़ काफी उमड़ी हुई थी। मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान कई महिलाएं भीड़ में हीं दब गईं और उनकी मौत हो गई।*

Tejraftarnews.in: *_चित्तौड़गढ़ जेल की सुरक्षा में पोल: अजयराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी की बैरक से मोबाइल बरामद_*

चित्तौड़गढ़: शहर के कोतवाली थाना इलाके में गत वर्ष बजरी विवाद में हुए अजयराज सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार बंदी हिस्ट्रीशीटर ईश्वर सिंह डेट और इसके सहयोगी की जेल बैरक से तलाशी में एक मोबाइल और चार्जर बरामद हुआ है. चित्तौड़गढ़ जिला जेल में मोबाइल मिलने के संबंध में जेल प्रशासन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इससे कड़ी सुरक्षा की बात करने वाले जेल प्रशासन के दावों की भी हवा निकल गई. जघन्य हत्याकांड में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर आरोपी से जेल में मोबाइल मिलना कहीं बड़ी साजिश की ओर इशारा तो नहीं कर रहा है.

कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर एवं अनुसंधान अधिकारी पारस कुमार ने बताया कि कोतवाली थाने पर जेल प्रहरी वेदराम चौधरी ने रिपोर्ट दी. इसमें बताया कि सोमवार शाम 6.30 जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का जेल में निरीक्षण था. इस दौरान जिला जेल के वार्ड के सेल नंबर तीन में जेल अधीक्षक की मौजूदगी में तलाशी ली गई. इसमें सेल के मंदिर में एक सिल्वर कलर का मोबाइल बरामद किया गया. इसमें सिम थी. मंदिर में बैट्री मय चार्जिंग केबल भी बरामद की गई.

भगवान की तस्वीर के पीछे छुपा रखा था: पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि जिला जेल में विचाराधीन बंदी गंगरार थाना क्षेत्र के डेट निवासी ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह चौहान तथा राशमी थाना क्षेत्र के सिंहाना निवासी हर्षवर्धन सिंह जिला जेल में बंद है. इनके सेल की तलाशी में जेल प्रहरी चंद्रप्रकाश गुर्जर ने बंदी के मंदिर की तस्वीर के पीछे कीपेड मोबाइल मय बैट्री, सिम एवं चार्जिंग केबल बरामद की गई. जेल प्रशासन ने ड्यूटी स्टाफ की उपस्थिति में फर्द जब्ती तैयार की. कोतवाली थाना पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर कारागार अधिनियम 2015 में प्रकरण दर्ज किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर के अनुसंधान शुरू किया. सब इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट पर जांच की जा रही है. कॉल डिटेल निकलवाएंगे.

होटल पर मारी थी गोली: 1 जून 2025 की रात मोड़ जी का मिन्नाणा निवासी अजयराज सिंह अपने साथियों के साथ कोतवाली थाना इलाके में सेमलपुरा स्थित होटल पर खाना खा रहा था. रात करीब 10.30 बजे ईश्वरसिंह डेट, भैरूं झूंपडा समेत कई आरोपी पहुंचे और गोली मार कर अजयराज की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच की. इस मामले में करीब 30 आरोपी गिरफ्तार किए, जो हत्या, षड़यंत्र और आरोपियों को शरण देने के आरोपी हैं. एक आरोपी भैरूं झूंपडा की गिरफ्तारी बाकी है. पांच छह दिन पूर्व भैरूं झूंपडा को भीलवाड़ा पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया. इसे अब चित्तौड़गढ़ पुलिस भी गिरफ्तार करेगी.

ईश्वर चार व हर्षवर्धन नौ माह से जेल में: पुलिस के अनुसार, अजयराज हत्याकांड में ईश्वर करीब चार माह से जिला जेल में बंद है. न्यायालय के आदेश पर इसे 5 नवंबर 2025 को जेल निरुद्ध किया था. हर्षवर्धन 12 जून 2025 से जिला जेल में निरुद्ध है.

जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल: जिला जेल में दोतरफा सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया जाता है. मुलाकात में आने वाले बंदियों के परिजनों से सख्ती बरती जाती है. जेल में राजकीय और अन्य कार्यों से आने वाले व्यक्तियों को भी तलाशी देकर अंदर जाना पड़ता है. वहीं इनके बीच हिस्ट्रीशीटर आरोपियों के पास मोबाइल पहुंचना जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.

Tejraftarnews.in: *_RBSE Board Result : 12वीं कक्षा के कला, विज्ञान और वाणिज्य का परिणाम जारी, बेटियों ने लहराया परचम_*

अजमेर/उदयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया है. बोर्ड ने 12वीं कक्षा का कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय का परिणाम एक साथ जारी किया है. रिजल्ट उदयपुर से घोषित किया गया, जहां मंत्री जिला कलेक्टर कार्यालय से वर्चुअली अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से जुड़े. इस बार 20 दिन में ही 12वीं का परिणाम जारी हुआ है. परीक्षार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं.

बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह ने बताया कि बोर्ड दसवीं कक्षा का परिणाम भी जारी कर चुका है. घोषणा के मुताबिक इसी माह की अंतिम तिथि को 12वीं कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्ग का परिणाम बोर्ड जारी किया गया है. विज्ञान संकाय का परिणाम 97.52 फीसदी, कॉमर्स का 93.64 फीसदी और आर्ट्स का 97.54 फीसदी रहा. ऐसा पहली बार हो रहा है जब 12वीं का परिणाम 10वीं के परीक्षा परिणाम के बाद आया है. बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थी. परीक्षा का परिणाम 20 दिन में जारी कर बोर्ड ने रिकॉर्ड बना दिया है. बोर्ड 10वीं का परिणाम 22 मार्च को जारी कर चुका है. 10वीं की परीक्षा 11 से 27 मार्च तक हुई थी. बोर्ड के इतिहास में 12वीं के परीक्षा परिणाम से पहले 10वीं का परिणाम जारी हुआ है. दोनों ही परिणाम मार्च माह में ही जारी कर दिए गए हैं, जो बोर्ड के लिए रिकॉर्ड बन चुका है.

आरबीएसई ने बनाया रिकॉर्ड : बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह ने बताया कि बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का ही नतीजा है कि देशभर के सभी बोर्ड में सबसे पहले परीक्षा परिणाम आरबीएसई ने घोषित किया है. बोर्ड के इतिहास में मार्च माह में इससे पहले कभी भी परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुए हैं.

विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का कम और कला वर्ग का बढ़ा परिणाम: वर्ष 2025 में विज्ञान वर्ग का 98.43 और 2026 में 97.52 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा है. वाणिज्य वर्ग का परिणाम इस बार 93.64 फीसदी रहा है, जबकि गत वर्ष 99.07 फीसदी परिणाम रहा है. कला वर्ग का परीक्षा परिणाम 2025 में 97.78 फीसदी रहा था, इस बार 97.54 फीसदी रहा है. इस वर्ष वरिष्ठ उपाध्याय का परीक्षा परिणाम 97.20 फीसदी रहा है जबकि गत वर्ष 97.78 रहा है.

विज्ञान वर्ग का परिणाम 97.52 फीसदी रहा : उन्होंने बताया कि 12वीं के विज्ञान विषय में कुल 2 लाख 87 हजार 68 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इनमें से 2 लाख 85 हजार 299 परीक्षा में बैठे थे. परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या 1 लाख 78 हजार 51 थी, जबकि 1 लाख 72 हजार 48 छात्राएं परीक्षा में बैठी थी. विज्ञान विषय का कुल परीक्षा परिणाम 97.52 फीसदी रहा है. इनमें 2009 परीक्षार्थियों की सप्लीमेंट्री आई है, जबकि 2 लाख 78 हजार 217 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. छात्रों का परिणाम 97.02 फीसदी और छात्राओं का 98.93 फीसदी रहा. गत वर्ष की तरह इस बार भी विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में छात्राओं का दबदबा रहा.

वाणिज्य वर्ग का परिणाम 93.64 फीसदी : वाणिज्य वर्ग में 30 हजार 798 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इनमें से 30 हजार 580 ने परीक्षा दी. इनमें 20 हजार 666 छात्र और 9 हजार 914 छात्राएं परीक्षा में बैठी. छात्रों का 94.04 और छात्राओं का 92.82 फीसदी परिणाम रहा. वाणिज्य संकाय के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी है. वाणिज्य वर्ग का कुल परीक्षा परिणाम 93.64 फीसदी रहा है. इनमें 28 हजार 636 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 121 परीक्षार्थियों के सप्लीमेंट्री आई है.

कला वर्ग का परीक्षा परिणाम 97.54 फीसदी : कला वर्ग के 5 लाख 91 हजार 23 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. इनमें से 5 लाख 83 हजार 201 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिसमें छात्रों की संख्या 2 लाख 63 हजार 917 और छात्राओं की संख्या 3 लाख 4 हजार 933 थी. छात्रों का 96.68 और छात्राओं का 98.29 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा है. कुल परीक्षा परिणाम की बात करें तो 97.54 परीक्षा परिणाम रहा है. इसमें 5 लाख 68 हजार 850 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं और 5 हजार 970 परीक्षार्थियों के सप्लीमेंट्री आई है.

वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम 97.20 फीसदी : वरिष्ठ उपाध्याय के लिए 4 हजार 114 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. इनमें से 4 हजार 67 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 1 हजार 718 छात्र और 2 हजार 235 छात्राएं शामिल थी. परिणाम पर गौर करें तो छात्रों का परीक्षा परिणाम 96.46 और छात्राओं का 97.77 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा है. कुल परीक्षा परिणाम 97.20 फीसदी रहा है. 3 हजार 953 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. 70 परीक्षार्थियों के सप्लीमेंट्री आई है.

रिजल्ट जारी करने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान के इतिहास में पहली बार 12वीं बोर्ड के सभी संकायों का परिणाम मार्च माह में जारी किया गया है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. उन्होंने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और परिश्रम का परिणाम बताते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं. मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इस बार से नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसे समय पर लागू किया जा रहा है.

इससे विद्यार्थियों के लिए कार्यदिवसों की संख्या 235 से बढ़कर 244 हो जाएगी, जिससे पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल सकेगा. साथ ही प्रवेशोत्सव अभियान के जरिए अधिकतम नामांकन बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर उन्होंने कहा कि इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है, जिसके चलते समय पर परिणाम जारी करना संभव हुआ है. उन्होंने यह भी बताया कि इस बार गणित के साथ-साथ विज्ञान और अंग्रेजी विषयों में भी री-चेकिंग की सुविधा शुरू की गई है, जिससे विद्यार्थियों का भरोसा बढ़ेगा. मंत्री दिलावर ने आगामी सत्र से साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की योजना की भी जानकारी दी.

उनका कहना है कि इससे विद्यार्थियों को सुधार का अवसर मिलेगा और मानसिक दबाव कम होगा. इसके अलावा उन्होंने बताया कि पाठ्यपुस्तकों का वितरण समय पर सुनिश्चित किया गया है और यूनिफॉर्म की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के खातों में भेजी जा रही है. विद्यालयों में मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग पर रोक लगाई गई है और शिक्षकों की उपस्थिति व अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. मंत्री ने कहा कि प्रार्थना सभा, राष्ट्रगान और सूर्य नमस्कार जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कार विकसित किए जा रहे हैं. साथ ही जर्जर विद्यालय भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं.

Tejraftarnews.in: *_भरतपुर के ज्वेलर हत्याकांड के आरोपियों की खेड़ली में पुलिस पर फायरिंग, बाल-बाल बचे थानाधिकारी व हेड कांस्टेबल, तीन गिरफ्तार_*

अलवर: जिले के खेड़ली थाना पुलिस ने गत दिनों भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र में ज्वेलर की गोली मारकर हत्या करने के मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. ये बदमाश खेड़ली थाना क्षेत्र के घाटा भंवर के रिंग्सपुरा गांव के पहाड़ की तलहटी पर लीज एरिया में छिपे थे. आरोपियों को नदबई व खेड़ली पुलिस ने पकड़ा. पुलिस को देख आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इसमें नदबई थाना अधिकारी अरुण सिंह एवं हेड कांस्टेबल बाबूलाल बाल-बाल बचे. खेड़ली पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

एसएचओ के कान के पास से गुजरी गोली: खेड़ली थाना अधिकारी विजय कुमार चंदेल ने बताया कि नदबई थाना अधिकारी अरुण सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. इसमें कहा था कि नदबई में बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी व्यापारी के गले में गोली मारकर हत्या करने के मामले में नदबई पुलिस आरोपियों की तलाशती हुई खेड़ली थाना क्षेत्र पहुंची. पुलिस को पता चला कि खेड़ली थाना क्षेत्र के रिंग्सपुरा में कुछ बदमाश छुपकर बैठे हैं. जो ज्वेलर हत्याकांड में आरोपी हो सकते हैं. इस पर थाना अधिकारी अरुण सिंह मय जाप्ते मौके पर पहुंचे, जहां आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसमें थाना अधिकारी अरुण सिंह के कान के पास एवं हेड कांस्टेबल बाबूलाल के सिर के पास से गोली निकली.

कच्चे रास्ते में गिरे: थानाधिकारी विजय चंदेल ने बताया कि फायरिंग के बाद पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया. आरोपी भागने लगे, लेकिन रास्ता कच्चा होने के चलते गिर पड़े. इस पर पुलिस मांगीलाल उर्फ मानसिंह (27) निवासी दौसा, आकाश (27) निवासी उत्तर प्रदेश व नरेश (22) निवासी नगर को गिरफ्तार कर थाने ले आई.

अंतरराज्यीय गैंग से संबंध: थाना अधिकारी विजय चंदेल ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों का अंतरराज्यीय गैंग से संबंध है. इन पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. आरोपी खेड़ली थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.

Tejraftarnews.in: *_नालंदा शीतला मंदिर भगदड़: मृतकों के परिवार वालों को मिलेगा 8 लाख रुपये_*

पटना: बिहार के नालंदा शीतला मंदिर में भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की मौत को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है. सीएम ने आपदा प्रबंधन विभाग से मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये, कुल 6 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है.

"यह घटना काफी दुखद है. मैं इससे मर्माहत हूं. आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख और सीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपये मृतकों के आश्रितों को देने का निर्देश दिया गया है. घटना के बाद वरीय अधिकारी राहत-बचाव कार्य में लगे हुए हैं." -नीतीश कुमार, सीएम, बिहार

मुख्य सचिव को जांच के आदेश: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कहा चैत्र के अंतिम मंगलवार को काफी भीड़ उमड़ी, जिससे भगदड़ मच गई. कई श्रद्धालुओं की मौत हुई है. संजय सरावगी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि 'हम उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. जो घायल हैं उनका सरकार समुचित इलाज करा रही है. आयुक्त को घटनास्थल पर भेजा गया है. मुख्य सचिव को जांच के आदेश दिए गए हैं.

25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़: यह मंदिर नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा में स्थित है. चैत माह के अंतिम मंगलवार को मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए करीब 25 हजार से अधिक श्रद्दालु जुटे थे. बताया जा रहा है कि किसी श्रद्धालु ने अपने परिवार को आवाज दी. शोर होने के कारण भगदड़ मच गयी.

दम घुटने से श्रद्धालुओं की मौत: नालंदा के SP भारत सोनी ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने भगदड़ में 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है. बताया कि महिलाएं स्नान के बाद मंदिर परिसर में प्रवेश कर रही थीं, तो दम घुटने और पानी की कमी के कारण उनमें से कई बेहोश होकर गिरने लगीं. इसी अफरा-तफरी के बीच, भीड़ बेकाबू हो गई.

Tejraftarnews.in: *_बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 53 नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, 43 नए चेहरे_*

पटना: बिहार में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की पहले करते हुए पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है. इसी कड़ी में पार्टी ने प्रदेश में 53 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है. कांग्रेस ने बिहार में पार्टी को मजबूत करने के लिए बड़े संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत 53 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला कांग्रेस समितियों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है.

कांग्रेस में 53 नए जिलाध्यक्षों की हुई नियुक्ति : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने अपने एक्स अकाउंट पर इन जिला अध्यक्षों की सूची करते हुए लिखा, नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने पर सभी सम्मानित साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आइए, हम सब मिलकर संगठन को मजबूती दें और बिहार के विकास, न्याय एवं बदलाव के इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएं.

43 नए चेहरे, 10 को दोबारा मिला मौका : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठनात्मक जिलों को पुनर्गठित करने और नए डीसीसी अध्यक्षों की तत्काल नियुक्ति करने का प्रस्ताव मंजूर किया. इस प्रक्रिया में एआईसीसी पर्यवेक्षकों ने जिलास्तरीय समीक्षा की, पार्टी कार्यकर्ताओं और हितधारकों से बातचीत की और विस्तृत रिपोर्ट सौंपी. इसके बाद वरिष्ठ नेतृत्व ने पर्यवेक्षकों के साथ व्यक्तिगत चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया. इनमें 43 नए चेहरे, जबकि 10 को दोबारा मौका मिला है.

2025 में 61 पर चुनाव लड़ा, 6 सीटें जीतीं : पार्टी के हालिया कमजोर प्रदर्शन ने इस पुनर्गठन को जरूरी बना दिया है. 2025 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 61 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन केवल छह सीटें ही जीतीं. 2020 में भी यही हाल रहा, जब पार्टी ने 70 में से सिर्फ 19 सीटों पर जीत हासिल की.

कांग्रेस में आंतरिक चुनौती : इतना ही नहीं, आंतरिक चुनौतियां भी गंभीर हैं. फरवरी 2024 में बिहार फ्लोर टेस्ट के दौरान कई कांग्रेस विधायक क्रॉस वोटिंग में शामिल हुए. इसके अलावा 2026 के राज्यसभा चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों में से तीन मतदान में अनुपस्थित रहे, जिससे भाजपा के शिवेश कुमार राम ने राजद के अमरेंद्र धारी सिंह को हराया.

नए डीसीसी अध्यक्ष कई जिलों में नियुक्त : इन सभी कारणों से पार्टी नेतृत्व ने जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने का फैसला किया. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के कार्यालय की सूची के अनुसार, नए डीसीसी अध्यक्ष कई जिलों में नियुक्त किए गए हैं. प्रमुख नियुक्तियों में मोहम्मद मासूम रजा (अररिया), मोहम्मद कैफ (अरवल), आनंद शंकर सिंह (औरंगाबाद), जितेन्द्र सिंह (बांका), शिव प्रकाश गरीबदास (बेगूसराय), प्रवीन सिंह कुशवाह (भागलपुर) समेत कई नाम शामिल हैं

Tejraftarnews.in 

Tejraftarnews.in: *_💥✍सतना। जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र के सज्जनपुर में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक सह प्रभारी लेखापाल को रीवा लोकायुक्त पुलिस ने 1200 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी पर ग्राम बरहा प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक मनोज प्रताप सिंह से क्रमोन्नति संबंधी कार्य के लिए पैसों की मांग करने का आरोप था शिकायत मिलने पर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सज्जनपुर विद्यालय में दबिश दी और आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया_*

Tejraftarnews.in: *_सतना महापौर का बड़ा फैसला: संपत्ति कर में 10% बढ़ोतरी का प्रस्ताव वापस लिया_*

सतना। शहरवासियों को राहत देते हुए महापौर योगेश ताम्रकार ने संपत्ति कर में प्रस्तावित 10% की वृद्धि को वापस लेने का निर्णय लिया है। महापौर ने बताया कि इस वर्ष रिकॉर्ड 26 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स वसूली हुई है, जिसके चलते जनता पर अतिरिक्त बोझ न डालने का फैसला MIC में लिया गया। महापौर ने कहा, "जनता ईमानदारी से टैक्स जमा कर रही है, इसलिए हम उनके साथ हैं। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है।" उन्होंने अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने का संकल्प दोहराया और कहा कि वे आलोचनाओं की परवाह किए बिना शहर की उन्नति के लिए पूरी ईमानदारी से प्रतिबद्ध हैं।

Tejraftarnews.in: *कल से बदल जाएंगे आपसे जुड़े कई नियम*

➡कैश निकालने, जमा करने का नियम बदला

➡10 लाख से अधिक कैश ट्रांजैक्शन पर नजर

➡आपके ट्रांजैक्शन पर इनकम टैक्स की नजर 

➡वित्तीय वर्ष में 10 लाख कैश ट्रांजैक्शन न हो

➡कैश ट्रांजैक्शन बढ़ा तो आएगी IT की नोटिस

➡अभी तक 20 लाख कैश ट्रांजैक्शन का था नियम

➡रेलवे टिकट कैंसिलेशन के नियम भी बदले

➡8 से 24 घंटे पहले टिकट रद्द तो 50% रिफंड

➡ट्रेन निकलने से पहले टिकट रद्द तो नो रिफंड

➡30 मिनट पहले तक बोर्डिंग प्वाइंट बदल सकेंगे

➡एटीएम से पांच मुफ़्त ट्रांज़ैक्शन के बाद शुल्क

➡UPI कैश विद्ड्रॉल पर प्रति ट्रांज़ैक्शन 23 रुपए

➡होटल में 1 लाख का कैश भुगतान कर सकेंगे

Tejraftarnews.in: *पश्चिम एशिया संकट: सरकार संसद में जवाब दे!*

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब हमारी रसोई और जेब पर पड़ने लगा है। गैस सिलेंडर की किल्लत और पेट्रोल-डीजल के संभावित संकट ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है।

सरकार को तुरंत संसद में चर्चा कर देश को बताना चाहिए कि इस स्थिति से निपटने के लिए उनके पास क्या योजना है? वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं? विपक्ष चर्चा के माध्यम से अपने सुझाव देने को तैयार है। संकट के इस समय में हमें एकजुट होकर समाधान ढूंढना होगा।

Tejraftarnews.in: *✳️शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...........!!*

                 👇🏻

➡लखनऊ- मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में आई तेजी, लखनऊ सहित 20 क्षेत्रों से 1000 से अधिक आवेदन, लखनऊ क्षेत्र से अबतक 42 आवेदन प्राप्त हुए, सहारनपुर में 144, प्रयागराज में 118 आवेदन आए, मई से ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी बसों का संचालन शुरू, 59,163 ग्राम पंचायतों को मुख्यालय से जोड़ने की तैयारी, 12,200 गांवों में निजी मिनी बसों का संचालन होगा

➡लखनऊ- कन्नौज मामले पर असीम अरुण का बयान, ‘DM ने मुझसे माफी मांगी, मैंने माफ किया’, सभी को समय से काम करना चाहिए- अरुण, समय से दफ्तर पहुंचना चाहिए- असीम अरुण, ‘ये मेरे व्यक्तिगत आहत होने का विषय नहीं है’, कहीं भी कोई कार्यक्रम देर से शुरू न हो- अरुण, कलेक्ट्रेट में 80% कर्मचारी आए थे- असीम अरुण, 20% कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है- अरुण

➡लखनऊ- इंटरस्टेट मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 200 किलो गांजा STF ने किया बरामद, बरामद गांजे की कीमत 52 लाख रुपये, अभियुक्त अजीत कुमार बिहार निवासी, थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से अरेस्ट

➡लखनऊ- BSP प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का बयान, 2027 में सरकार बनाने का लक्ष्य - पाल, ‘14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती मनाएंगे’, बूथ गठन करने के निर्देश दिए गए - पाल

➡लखनऊ- 50 हजार का इनामी इब्राहिम हुआ गिरफ्तार, यूपी STF ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया, प्रतापगढ़ से 50 हजार का इनामी है इब्राहिम, गोवध निवारण अधिनियम में था वांछित

➡अयोध्या- बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, डेड बॉडी लेकर लौट रही बोलेरो टकराई, हादसे में बोलेरो चालक की मौत, बोलेरो में रखी थी एक डेड बॉडी, एक की हादसे के दौरान मौत, गोसाईगंज के पकरेला के पास हादसा

➡प्रयागराज- नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, सराय इनायत पुलिस, SOG की कार्रवाई, 4 अभियुक्तों गिरफ्तार किया गया, चारों नकली नोटों के साथ पकड़े गए, 1,18,300 रुपये के जाली नोट बरामद, 500 के 200, 100 के 183 नकली नोट मिले, हबूसा मोड़ के पास से हुई गिरफ्तारी

➡वाराणसी- बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म का आरोप, पिता बेटी से 8 महीने से करता था दुष्कर्म, मां की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र का मामला

➡अलीगढ़- छात्रों और शिक्षकों के बीच नोकझोंक, डीएस डिग्री कॉलेज में खींचतान हो गई, आक्रोशित छात्रों ने पुतला भी फुंका, छात्राओं ने कॉलेज मेन गेट पर तालाबंदी की, शिक्षक की कार के आगे छात्र लेट गए, एक परीक्षार्थी की मां की तबियत खराब थी, निरीक्षक ने परीक्षार्थी को जाने से रोका था, गांधी पार्क थाना इलाके के कॉलेज में हंगामा

➡नोएडा- नोएडा की बेटी करिश्मा चौहान ने रचा इतिहास, यूपीपीसीएस परीक्षा में हासिल की 17वीं रैंक, परिवार में खुशी का माहौल, मिल रही बधाइयां, करिश्मा की 5-6 साल की कड़ी मेहनत लाई रंग, दूसरे अटेम्प्ट में करिश्मा को मिली बड़ी सफलता, करिश्मा ने बताया पैरेंट्स का मिला पूरा सपोर्ट, समाज के तानों के बावजूद था पूरा भरोसा- पिता

➡मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में 4 लोगों ने आत्महत्या की, एक परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की, घर में पति-पत्नी, दो बच्चों के शव मिले, पंखे पर फांसी के फंदे से लटक कर दी जान, आत्महत्या करने का कारण पता नहीं लगा, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट की घटना

➡हापुड़- SDM कार्यालय के पास महिला का हंगामा, महिला ने अधिवक्ता के चैम्बर से सामान फेंका, सामान फेककर महिला ने जमकर हंगामा किया, नगर कोतवाली इलाके का मामला

➡जालौन- बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, हादसे में वृद्ध की मौत, बेटी घायल, घायल किशोरी को कराया गया भर्ती, रामपुरा के करन देवी मोड़ की घटना

➡कानपुर- बसंत चौराहे पर दबंगों की दबंगई, पुलिस पिकेट पॉइंट पर मारपीट की, ओवरटेक को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक पक्ष ने 6 लड़कों को बुलाकर मारपीट की, पीड़ित चालक हार्ट का मरीज बताया जा रहा, गुजैनी थाना क्षेत्र के बसंत चौराहे का मामला

➡गोंडा- गोंडा पहुंचे मंत्री आशीष पटेल का बयान, धुरंधर-2 में दिखाए गए जाली नोट पर बोले, 'जाली नोटों का नेक्सस तो है देश, प्रदेश में', मैंने अभी धुरंधर-2 नहीं देखी है- आशीष पटेल, आप टिकट दिलाएंगे तो देख लूंगा- आशीष पटेल

➡अलीगढ़- LPG क्राइसिस के दौरान हंगामे का वीडियो, ग्राहक, गैस एजेंसी सेल्समैन के बीच हंगामा, ग्राहक ने सेल्समैन पर लगाए गंभीर आरोप, पालीमुकीमपुर थाना इलाके का मामला

➡हापुड़- युवक की गोली मारकर हत्या का मामला, रंजिश में युवक को उतारा था मौत के घाट, रिश्ते में लगने वाले भाई ने ही हत्या की थी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार, थाना कपूरपुर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

➡जालौन- बच्चे की मौत के बाद न्याय मांग रही मां, एक दंपति पर बच्चे की हत्या का आरोप, बाइक से टक्कर के बाद ले गए थे दंपति, दूसरे दिन तालाब में मिला बच्चे का शव, आरोपियों की शिनाख्त फिर भी अरेस्ट नहीं, जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र का मामला

➡बहराइच- पुलिस गिरफ्त में गिड़गिड़ाने लगा मौलाना, मौलाना अब्दुल सलीम मांगने लगा माफी, UP-STF ने बिहार से की सलीम की गिरफ्तारी, कोतवाली नगर की पुलिस ने जेल भेजा

➡जालौन- ट्रैक्टर ने एक वर्षीय मासूम को रौंदा, हादसे में किशोरी की दर्दनाक मौत, घर के बाहर खेल रही थी मासूम, उरई कोतवाली क्षेत्र के पडूरी का मामला

➡सोनभद्र- संदिग्ध हालत में 2 लोगों की मौत, पुलिस हादसे में मौत की कह रही बात, परिजन युवक की हत्या का लगा रहे आरोप, दोनों गोरडिहा गांव के निवासी बताए जा रहे, राबर्ट्सगंज क्षेत्र के गोरडिहा गांव की घटना

➡दिल्ली- नालंदा में मंदिर में हुई भगदड़ का मामला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरी संवेदना व्यक्त की, श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद-मुर्मू, शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना-मुर्मू, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना- मुर्मू।

--------------------------------------------------------------------------------------

देश राज्यों से बड़ी खबरें..*

                        👇

===============================

*1* पीएम मोदी ने साणंद में केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन किया, आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

*2* सोनिया गांधी की सेहत पर आया अपडेट, हालत में सुधार, सर गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी

*3* असम में भाजपा का वादा- लव जिहाद पर एक्शन लेंगे, बांग्लादेशी मुस्लिमों की कब्जाई जमीन वापस लेंगे, UCC भी लागू करेंगे

*4* घरों तक जंग की आंच, दूध-किराना-इलाज महंगे होंगे, रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कॉमर्शियल LPG की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद

*5* केरल में BJP का घोषणा पत्र: गरीबों को हर साल दो मुफ्त LPG सिलिंडर, महिलाओं का बनेगा राशन-दवा के लिए BAS कार्ड

*6* किरेन रिजिजू का दावा: वामपंथी उग्रवादियों को जानते हैं राहुल गांधी, कई कांग्रेस नेता का नक्सलियों से संबंध

*7* बंगाल चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस, बढ़ी सियासी हलचल

*8* केरल विधानसभा चुनाव में कुछ दिन ही बचे हैं। इसी बीच राज्य में चुनावी प्रचार तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान माकपा और भाजपा पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि माकपा अब वामपंथी नहीं रही है।

*9* वैश्विक संघर्षों पर दलाई लामा ने जताई चिंता, शांति की अपील करते हुए कहा- बातचीत से सुलझेंगे विवाद

*10* नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओंं की मौत; 8-8 लाख रुपये मुआवजे का एलान

*11* जानकारी के अनुसार, चैत माह का अंतिम मंगलवार होने के कारण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर अचानक अफवाह फैली और देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति बन गई। भीड़ के दबाव में कई लोग गिर पड़े। भागदौड़ में लोग एक-दूसरे पर चढ़ते चले गए। कुछ देर बाद जब भीड़ नियंत्रित हुई तो कुचल कर मरने वालों के शव निकलने शुरू हुए।

*12* नालंदा भगदड़, चश्मदीद बोले- कुछ मिनटों में लाशें बिछीं, लोग उन्हें कुचलते हुए गुजर रहे थे; पैसे लेकर एंट्री पर श्रद्धालु भड़के, फिर भगदड़ हुई

*13* सूरत की बिल्डिंग में आग, 5 की मौत, इनमें चार महिलाएं, एक बच्चा शामिल, घर में भर रखा था 8 टन साड़ियों का स्टॉक

*14* ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाएगा, संसदीय समिति की मंजूरी; नेतन्याहू बोले- जंग कब खत्म होगी, नहीं बता सकता

*15* अमेरिका ने ईरान में हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की, इस्फहान पर 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों से अटैक; ट्रम्प ने वीडियो पोस्ट किया

*16* MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में एवलांच; हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी; दिल्ली में धुंध छाई

*17* महावीर जयंती के अवसर पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद, जापान,चायना, कोरिया के बाजार गिरावट के साथ बंद

===============================

TRN LIVE in New Jersey 

[: , :       *🙏श्री गणेशाय नम:🙏*    :

          ‼️ *जय माता दी* ‼️

 *वैदिक ज्योतिष से जानें मंगल-गुरु-शनि की दृष्टि से जीवन पर प्रभाव* 

ज्योतिष में ग्रहों का स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है. किसी स्थान से ग्रहों की दृष्टि कुण्डली को काफी प्रभावित करती है. ज्योतिष में नौ ग्रहों का अध्ययन किया जाता है, जिसमें से सात ग्रहों के पास दृष्टि होती है. इन सात ग्रहों में सबके पास सातवीं दृष्टि अवश्य होती है, लेकिन तीन ग्रहों के पास सातवीं के अलावा दो दृष्टियां और होती हैं. ये ग्रह हैं मंगल, बृहस्पति और शनि...

 *मंगल की दृष्टि* 

मंगल के पास तीन दृष्टियां होती हैं. मंगल के पास चतुर्थ, सप्तम और अष्टम दृष्टि होती है. मंगल की दृष्टि मिश्रित परिणाम देती है. मंगल की दृष्टि अपने मित्रों पर पढ़कर शुभ परिणाम देती है. 

शत्रु और पाप ग्रहों पर पड़कर इसकी दृष्टि अशुभ हो जाती है. मंगल की दृष्टि शनि पर पड़ने से सबसे ज्यादा भयंकर हो जाती है.

*ᴷᵘⁿᵈˡⁱ ᵒⁿˡⁱⁿᵉ ⁹⁸⁶⁰²⁹⁸⁰⁹⁴ * ⁸⁷⁹⁰⁴⁶⁶¹⁹⁴*

 *बृहस्पति की दृष्टि* 

बृहस्पति के पास तीन दृष्टियां होती हैं. इनके पास पंचम, सप्तम और नवम दृष्टि होती है. बृहस्पति की दृष्टि, गंगाजल की तरह पवित्र होती है. यह जिस भाव और जिस ग्रह पर पड़ती है, उसे शुभ कर देती है. यहां तक अशुभ योग भी इनकी दृष्टि से निष्फल हो जाते हैं, लेकिन मकर का बृहस्पति शुभ दृष्टि नहीं देता है.

 *शनि की दृष्टि* 

शनि के पास भी तीन दृष्टियां होती हैं. इसके पास तृतीय, सप्तम और दशम दृष्टि होती है. शनि की दृष्टि विध्वंसक होती है. यह जिस भाव और जिस ग्रह पर पड़ती है, उसका नाश कर देती है. शनि की दृष्टि, सूर्य और मंगल पर हो तो नुकसान सबसे ज्यादा होता है. शनि की दृष्टि शुभ से शुभ योग को भी निष्फल कर देती है.

*`पुण्य लाभ के लिए इस पोस्ट को कृपया औरो  को भी अवश्य भेजिए`* 

, ▬▬▬▬▬⁂⧱⁂▬▬▬▬▬

       ,, *`पंडित.संजय शास्त्री`* ,,

Tejraftarnews.in* 

*कुंडली विश्लेषण, हस्तरेखाविद*

*ASTROLOGY*

*नाम*

*जन्म तिथि*

*जन्म स्थान*

*जन्म का समय*

*Google,phone pay,No.- 8790466194*

*एक बार सेवा का मोका दे*

🌞🌝🌞🌝🌞🌞🌝🌞

*ज्योतिष से संबंधित एवं कुंडली, हस्तरेखा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क करें.*

Tejraftarnews.in: *शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*

                        👇

===============================

*1* पीएम मोदी ने साणंद में केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन किया, आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

*2* सोनिया गांधी की सेहत पर आया अपडेट, हालत में सुधार, सर गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी

*3* असम में भाजपा का वादा- लव जिहाद पर एक्शन लेंगे, बांग्लादेशी मुस्लिमों की कब्जाई जमीन वापस लेंगे, UCC भी लागू करेंगे

*4* घरों तक जंग की आंच, दूध-किराना-इलाज महंगे होंगे, रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कॉमर्शियल LPG की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद

*5* केरल में BJP का घोषणा पत्र: गरीबों को हर साल दो मुफ्त LPG सिलिंडर, महिलाओं का बनेगा राशन-दवा के लिए BAS कार्ड

*6* किरेन रिजिजू का दावा: वामपंथी उग्रवादियों को जानते हैं राहुल गांधी, कई कांग्रेस नेता का नक्सलियों से संबंध

*7* बंगाल चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस, बढ़ी सियासी हलचल

*8* केरल विधानसभा चुनाव में कुछ दिन ही बचे हैं। इसी बीच राज्य में चुनावी प्रचार तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान माकपा और भाजपा पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि माकपा अब वामपंथी नहीं रही है।

*9* वैश्विक संघर्षों पर दलाई लामा ने जताई चिंता, शांति की अपील करते हुए कहा- बातचीत से सुलझेंगे विवाद

*10* नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओंं की मौत; 8-8 लाख रुपये मुआवजे का एलान

*11* जानकारी के अनुसार, चैत माह का अंतिम मंगलवार होने के कारण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर अचानक अफवाह फैली और देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति बन गई। भीड़ के दबाव में कई लोग गिर पड़े। भागदौड़ में लोग एक-दूसरे पर चढ़ते चले गए। कुछ देर बाद जब भीड़ नियंत्रित हुई तो कुचल कर मरने वालों के शव निकलने शुरू हुए।

*12* नालंदा भगदड़, चश्मदीद बोले- कुछ मिनटों में लाशें बिछीं, लोग उन्हें कुचलते हुए गुजर रहे थे; पैसे लेकर एंट्री पर श्रद्धालु भड़के, फिर भगदड़ हुई

*13* सूरत की बिल्डिंग में आग, 5 की मौत, इनमें चार महिलाएं, एक बच्चा शामिल, घर में भर रखा था 8 टन साड़ियों का स्टॉक

*14* ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाएगा, संसदीय समिति की मंजूरी; नेतन्याहू बोले- जंग कब खत्म होगी, नहीं बता सकता

*15* अमेरिका ने ईरान में हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की, इस्फहान पर 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों से अटैक; ट्रम्प ने वीडियो पोस्ट किया

*16* MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में एवलांच; हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी; दिल्ली में धुंध छाई

*17* महावीर जयंती के अवसर पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद, जापान,चायना, कोरिया के बाजार गिरावट के साथ बंद

===============================

Tejraftarnews.in: *काकोरी के मोहिउद्दीनपुर गांव में चोरी करते पकड़े गए चोर।*

*लखनऊ के काकोरी कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।* 

*बताया जा रहा है कि चोर घर में घुसकर चोरी कर रहे थे, तभी गांव के लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया घटना की सूचना तत्काल काकोरी पुलिस को दी गई,*

 *जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।*

*पीड़ित ने काकोरी कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों से पूछताछ कर*

*मामले की जांच में जुटी*

Tejraftarnews.in: 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌤️ *दिनांक - 01 अप्रैल 2026*

🌤️ *दिन - बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*

🌤️ *शक संवत - 1948*

🌤️ *अयन - उत्तरायण* 

🌤️ *ऋतु - वसंत ऋतु* 

🌤️ *मास - चैत्र*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - चतुर्दशी सुबह 07:06 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*

🌤️ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी शाम 04:17 तक तत्पश्चात हस्त*

🌤️ *योग - वृद्धि दोपहर 02:51 तक तत्पश्चात ध्रुव*

🌤️*राहुकाल - दोपहर 12:43 से दोपहर 02:15 तक*

🌤️ *सूर्योदय - 06:33*

🌤️ *सूर्यास्त - 06:52*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - पूर्णिमा*

 💥 *विशेष - चतुर्दशी व  पूर्णिमा एवं व्रत के दिन स्त्री- सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *हनुमान जन्मोत्सव* 🌷

🙏🏻 *चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 02 अप्रैल, गुरुवार को है। हनुमानजी जन्मोत्सव के शुभ योग में यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-*

 🌷 *ऐसे चढाएं हनुमानजी को चोला* 🌷

*हनुमान जन्मोत्सव को हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। हनुमानजी को चोला चढ़ाने से पहले स्वयं स्नान कर शुद्ध हो जाएं और साफ वस्त्र धारण करें। सिर्फ लाल रंग की धोती पहने तो और भी अच्छा रहेगा। चोला चढ़ाने के लिए चमेली के तेल का उपयोग करें। साथ ही, चोला चढ़ाते समय एक दीपक हनुमानजी के सामने जला कर रख दें। दीपक में भी चमेली के तेल का ही उपयोग करें।*

🙏🏻 *चोला चढ़ाने के बाद हनुमानजी को गुलाब के फूल की माला पहनाएं और केवड़े का इत्र हनुमानजी की मूर्ति के दोनों कंधों पर थोड़ा-थोड़ा छिटक दें। अब एक साबुत पान का पत्ता लें और इसके ऊपर थोड़ा गुड़ व चना रख कर हनुमानजी को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उसी स्थान पर थोड़ी देर बैठकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। कम से कम 5 माला जप अवश्य करें।*

🌷 *मंत्र- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।*

*सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।*

🌹 *अब हनुमानजी को चढाए गए गुलाब के फूल की माला से एक फूल तोड़ कर, उसे एक लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी में रखें। इससे धन संबंधी समस्या हल होने के योग बनने लगेंगे।*

🌳 *करें बड़ के पेड़ का उपाय सुबह स्नान करने के बाद बड़ (बरगद) के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे साफ स्वच्छ पानी से धो लें। अब इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रखें और इसके बाद इस पर केसर से श्रीराम लिखें। अब इस पत्ते को अपने पर्स में रख लें। साल भर आपका पर्स पैसों से भरा रहेगा। अगली होली पर इस पत्ते को किसी नदी में प्रवाहित कर दें और इसी प्रकार से एक और पत्ता अभिमंत्रित कर अपने पर्स में रख लें।*

🏡 *घर में स्थापित करें पारद हनुमान की प्रतिमा अपने घर में पारद से निर्मित हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करें। पारद को रसराज कहा जाता है। पारद से बनी हनुमान प्रतिमा की पूजा करने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। पारद से निर्मित हनुमान प्रतिमा को घर में रखने से सभी प्रकार के वास्तु दोष स्वत: ही दूर हो जाते हैं, साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध होता है। प्रतिदिन इसकी पूजा करने से किसी भी प्रकार के तंत्र का असर घर में नहीं होता और न ही साधक पर किसी तंत्र क्रिया का प्रभाव पड़ता है। यदि किसी को पितृदोष हो, तो उसे प्रतिदिन पारद हनुमान प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए। इससे पितृदोष समाप्त हो जाता है।*

🔥 *शाम को जलाएं दीपक हनुमान जयंती की शाम को समीप स्थित किसी हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमानजी की प्रतिमा के सामने एक सरसों के तेल का व एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमानजी की कृपा पाने का ये एक अचूक उपाय है। करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ सुबह स्नान आदि करने के बाद किसी हनुमान मंदिर में जाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इसके बाद हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। जीवन में यदि कोई समस्या है, तो उसका निवारण करने के लिए प्रार्थना करें।*

                  🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🙏🏻 *यदि घर में देवी-देवताओं के चित्र लगे हों तो घर में कई तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से कई लाभ मिलते हैं। अगर घर में वास्तु के नियमानुसार सही दिशा में सही तरह से हनुमानजी की तस्वीर लगाई जाए तो कई लाभ हो सकते हैं।*

1⃣ *हनुमानजी बाल ब्रहमचारी है इसलिए उनकी तस्वीर बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। बेडरूम में लगाई गई हनुमानजी की तस्वीर शुभ फल नहीं देती।*

2⃣ *भगवान हनुमानजी की तस्वीर घर या दुकान में दक्षिण दिशा की ओर लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि हनुमानजी ने अपनी शक्तियों का प्रयोग दक्षिण दिशा की ओर दिखाया था।*

3⃣ *घर मे पंचमुखी, पर्वत उठाते हुए या राम भजन करते हुए हनुमानजी की तस्वीर लगाना सबसे अच्छा होता है। इससे घर के सभी दोष खत्म हो जाते हैं।*

4⃣ *उत्तर दिशा में हनुमानजी की तस्वीर लगाने पर दक्षिण दिशा से आने वाली प्रत्येक नकारात्मक शक्ति को हनुमानजी रोक देते हैं। इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।*

5⃣ *जिस रुप में हनुमानजी अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हो. ऐसी तस्वीर घर में लगाने से किसी तरह की बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाती।*

6⃣ *हनुमानजी की तस्वीर पर सिंदूर जरुर लगाना चाहिए। ऐसा न कर पाने पर सिंदूर का केवल तिलक भी किया जा सकता है। इससे सभी मनोकामनाएं जरुर पूरी होती हैं ।* 

📖 *सनातन पंचांग संपादक ~ अंजनी निलेश ठक्कर*

📒 *सनातन पंचांग प्रकाशित स्थल ~ सुरत शहर (गुजरात)*

             🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺💐🌸🍁🌷🙏🏻

Tejraftarnews.in: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*

*दिनांक : 01 अप्रैल 2026*

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। आपको आज किसी की भलाई करने पर भी बदले में बुराई ही मिलेगी। बिना मांगे किसी को सलाह ना दें एवं ना ही किसी के व्यक्तिगत कार्यो में दख़ल दें सम्मान हानि हो सकती है। दिन के अधिकांश समय घरेलू उलझनों के कारण मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। भले बुरे का विवेक कम ही रहेगा। व्यवसाय में भी असफलता मिलने पर मन अनैतिक साधनों से कमाई की ओर आकर्षित होगा लेकिन इससे स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है। धैर्य से आज का दिन व्यतीत करें। धन को ज्यादा महत्त्व ना दें। 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप प्रत्येक कार्यो में आवश्यकता से कुछ अधिक दिमाग लगाएंगे स्वयं को लेकर भ्रम की स्थिति में रहेंगे हद से ज्यादा आत्मविश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य व्यवसाय में आज कार्यो को स्वाभाविक ही होने दें सहकर्मियों के कार्यो में टांग अड़ाना भारी पड़ेगा। व्यवसाय नए प्रयोग आज ना करें हानि हो सकती है। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा हाथ पैरों में शिथिलता आएगी। आज किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्य से बचें। परिजनों के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें इससे घर मे शांति बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज दिन का प्रारंभिक भाग सुख-शांति से बितायेंगे। मन खुश रहने से आसपास का वातावरण भी हास्यमय बनाएंगे। मित्र प्रियजनों के साथ भविष्य की योजनाओं पर खुल कर विचार करेंगे। परन्तु दोपहर के समय स्थिति एक दम उलट हो जायेगी। किसी मनोकामना के अपूर्ण रहने से ठेस पहुंचेगी इससे उबरने में भी थोड़ा समय लगेगा। आज स्वभाव में ज्यादा खुलापन भी ना रखें मन का भेद अन्य को देने से हानि भी हो सकती है। परिजनों से लाभ होने की संभावना है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिये लाभ के साथ ही खर्च वाला भी रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज संबंधों से ज्यादा धन को अधिक महत्त्व देंगे धन लाभ आवश्यकता से अधिक होगा लेकिन संबंधों में खटास आएगी। घर की अपेक्षा बाहर के लोग आप पर अधिक विश्वास करेंगे। लेकिन रोजगार संबंधित कार्य स्वयं के बल पर ही करने होंगे। दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर खर्च होगा महिलाये आज ज्यादा खर्चीली रहेंगी जिससे घर का बजट प्रभावित हो सकता है। घर के बुजुर्ग पुरानी बीमारी के कारण परेशान रहेंगे। आत्मसंतोष की कमी रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन शांति से बीतेगा। आज कार्यो के आरम्भ में ज्यादा काम देख कर घबराहट होगी परन्तु थोड़े परिश्रम के बाद सफलता मिल जाएगी। व्यवसायी लोगो को सरकारी सहायता मिलने की संभावना आज अधिक है अन्य सरकार संबंधित कार्य भी सहज पूर्ण होंगे। आर्थिक लेन देन भी आज निर्विघ्न चलते रहंगे धन संबंधित मामलों में आपकी छवि ईमानदार वाली बनेगी। घरेलू वातावरण में छोटी मोटी उलझने रहने पर भी परस्पर एकता दिखेगी। आज किसी के बहकावे में ना आये।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपके अंदर चंचलता अधिक रहेगी। मन किसी एक निर्णय पर नही टिकने से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। आज आप किसी पर भी जल्दी से विश्वास नही करेंगे। घर के सदस्यों को भी शक की दृष्टि से देखने पर माहौल खराब होगा। पूजा पाठ में श्रद्धा रहेगी फिर भी मन इधर उधर भटकने से एकाग्रता नही रहेगी। नौकरी पेशा जातक कामो में लापरवाही दिखाने पर अपमानित हो सकते है। काम चलाने लायक आर्थिक लाभ संध्या के आसपास हो जाएगा। पारिवारिक सदस्यों को आज संतुष्ट नही कर पाएंगे। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए हानिकारक रहेगा। सेहत में प्रातः काल से ही गिरावट बनेगा जिसका प्रभाव समस्त दिनचार्य पर पड़ेगा। अधिकतर कार्य मजबूरी में करने पड़ेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी सौदे के निरस्त होने अथवा कार्यो में त्रुटि रहने से निराश होंगे। सरकारी एवं सम्पति संबंधित मामलों में उलझने बढ़ेंगी इन्हें यथा सम्भव आज ना करें। आज किसी पर भी बिना विचार किये विश्वास ना करें किसी अपरिचित द्वारा धोखा हो सकता है। दाम्पत्य में खर्च करने पर भी शांति स्थापित करने में असफल रहेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपको धन के साथ ही सम्मान भी दिलाएगा। समाज के उच्च प्रतिष्ठित लोगो से जान-पहचान बढ़ेगी भविष्य में इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज लोगो की खातिरदारी पर खर्च भी करना पड़ेगा। कार्य-व्यवसाय में भी आकस्मिक वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज आप सांसारिक कार्यो में अधिक रुचि लेंगे। मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे। प्रेम प्रसंगों में निकटता आएगी। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आएंगे। आज आप जिस भी कार्य का प्रयास करेंगे देर अबेर उसमे सफल अवश्य होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आप निश्चिन्त होकर बिताएंगे कार्य स्थल पर आज व्यवसाय कुछ खास नही रहेगा फिर भी आत्मसंतोष की भावना रहने से मन विचलित नही होगा। समस्त कार्यो में अधिक प्रयास के बाद ही सफलता मिलेगी इसलिए आज के दिन अतिमहत्त्वपूर्ण कार्यो को टालना ही बेहतर रहेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा परन्तु आवश्यक कार्यो पर ही खर्च करेंगे। मध्यान के बाद लाभ के सौदे हाथ लगेंगे निकट भविष्य में इनसे धन लाभ होगा। घरेलू वातावरण किसी सदस्य के गलत आचरण के कारण कुछ समय के लिए अशांत बनेगा। बुजुर्गो की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपके अंदर नई चेतना जागृत होगी। धर्म-कर्म का प्रचार-प्रसार करने में रुचि लेंगे किसी तीर्थ स्थान पर यात्रा की योजना भी बन सकती है। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी के बाद निर्वाह योग्य आय हो जाएगी लेकिन आज सहकर्मियों का प्रति सकारात्मक सोच रखें अन्यथा मतभेद भी हो सकते है। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त कार्य मिलने से कुछ समय के लिए परेशानी रहेगी। घर के सदस्य इच्छा पूर्ति के लिए जिद करेंगे जिसे पूर्ण करने पर खर्च होगा। दूर स्थान की यात्रा में आ रही बाधा शांत होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप अपनी ही किसी गलती से हानि कराएंगे। अपने निर्णय पर नही टिकने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र अथवा परिवार में आपकी आलोचना होगी। कार्य स्थल पर भी अधिकांश समय अस्त-व्यस्त कार्यो को सुधारने में बीतेगा। धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी आशाजनक नही होगा। कार्यो का विस्तार एवं निवेश आज ना करें। संभव हो तो यात्रा भी टालें वाहन चलाते समय सावधानी रखें चोट लगने का भय है। परिवारके आवश्यकता पूर्ति में देरी होने से कलह होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए उन्नति कारक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आशानुकूल सहयोगी वातावरण मिलने से सुव्यवस्था बनाने में सफल रहेंगे इसका फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। आज आपके पास किसी आशा से आया कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नही जाएगा। कार्य क्षेत्र के साथ ही परोपकार पर भी ध्यान देंगे सामाजिक कार्यो में समय कम दे पाएंगे फिर भी आर्थिक सहयोग करने से मान बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धी आपके आगे टिक नही सकेंगे। गृहस्थ में आपके निर्णयों को सम्मान मिलेगा पारिवारिक सदस्यों को आपकी आवश्यकता भी रहेगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Tejraftarnews.in: 0️⃣1️⃣❗0️⃣4️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣

*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*

         *!! सच्चा न्याय !!*

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

एक बार एक राजा शिकार खेलने गया। उसका तीर लगने से जंगलवासियों में से किसी का बच्चा मर गया। बच्चे की माँ विधवा थी और यह बच्चा उसका एकमात्र सहारा था। विधवा न्यायधीश के पास पहुंची। रोती-पीटती विधवा न्यायधीश के पास पहुंची और उससे फरियाद की। जब न्यायधीश को पता चला कि बालक राजा के तीर से मरा है, तो उनको समझ में नहीं आया कि वह इंसाफ कैसे करें। अगर उसने विधवा के हक में फैसला दिया तो राजा को सजा सुनानी होगी। यदि विधवा के साथ अन्याय किया, तो ईश्वर को क्या जवाब देगा।

काफी सोच विचार कर वह फरियाद सुनने को राजी हुआ। उसने विधवा को दूसरे दिन अदालत में बुलवाया। विधवा की फरियाद सुनने के पश्चात राजा को भी अदालत में बुलवाना आवश्यक था। वह राजा के पास यह सूचना किसी दूत से भेज सकता था। उसने अपने एक सहायक को राजा के पास भेजा की वह अदालत में हाजिर हो।

सहायक किसी प्रकार हिम्मत करके न्यायधीश का संदेश राजा को सुनाने पहुंचा। वह हाथ जोड़कर राजा के समक्ष उपस्थित हुआ तथा न्यायधीश का संदेश सुनाया। राजा ने कहा कि वह दूसरे दिन अदालत में अवश्य हाजिर होगा।

दूसरे दिन सुबह राजा न्यायधीश की अदालत में हाजिर हुआ। वह जाते समय कुछ सोचकर अपने वस्त्रों के नीचे तलवार छिपाकर ले गया।

न्यायधीश की अदालत भीड़ से खचा-खच भरी हुई थी। इस फैसले को सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आये थे। राजा अदालत में आया तो प्रत्येक व्यक्ति उसके सम्मान में खड़ा हो गया। लेकिन न्यायधीश अपने स्थान पर बैठा रहा वह खड़ा नहीं हुआ। उसने विधवा को आवाज लगायी तो वह अंदर आयी। न्यायधीश ने उससे फरियाद करने को कहा। विधवा ने सबके सामने अपने बेटे के मरने की कहानी कह सुनायी।

अब न्यायधीश ने राजा से कहा- “महाराज! इस विधवा का बेटा आपके तीर से मारा गया है। आप पर उसको मारने का आरोप है। इस विधवा की यह हानि किसी भी स्थिति में पूरी नहीं हो सकती। मैं आदेश देता हूं कि किसी भी हालत में इसका नुकसान पूरा करें।

राजा ने उस विधवा से क्षमा मांगी और कहा- “मैं तुम्हारे इस नुकसान को पूरा नहीं कर सकता; किंतु इसकी भरपाई के लिए मैं पूरी उम्र तुम्हारा सारा खर्च उठाने तथा तुम्हारी सेवा करने का वचन देता हूं, जिसे तुम्हारी जिंदगी सुख-चैन से कट सके।”

विधवा राजी हो गयी। न्यायधीश अपने स्थान से उठ खड़ा हुआ तथा उसने अपनी जगह राजा के लिए खाली कर दी।

राजा बोला- “न्यायधीश जी! अगर आप ने फैसला करने में मेरा सम्मान नहीं किया होता तो मैं तलवार से आपकी गर्दन काट देता। कहकर उसने अपने वस्त्रों में छिपी तलवार बाहर निकालकर सब को दिखाई।”

न्यायाधीश सिर झुकाकर बोला- “महाराज! अगर आप ने मेरा आदेश मानने में जरा भी टाल-मटोल की होती तो मैं हंटर से आप की खाल उधड़वा देता।” इतना कहकर उसने भी अपने वस्त्रों के अंदर से एक चमड़े का हंटर निकालकर सामने रख दिया।

राजा न्यायधीश की बात से बड़ा प्रसन्न हुआ और उसने उसे अपनी बाहों में भर लिया।

*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*

*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

Tejraftarnews.in: .. *जय श्री राम*

*बुधवार, 01 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार*

🔶मिडिल ईस्ट जंग का असर अमेरिका पर भी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 72% तक का भारी उछाल 

🔶J&K में आतंकियों व सुरक्षा बलों में मुठभेड़, दो आतंकवादी फंसे होने की आशंका

🔶पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले TMC को बड़ा झटका: टेनिस लीजेंड लिएंडर पेस BJP मे शामिल 

🔶देशभर के Toll Plaza पर कैश पूरी तरह बंद, 1 अप्रैल से 100% डिजिटल पेमेंट लागू

🔶पुलिस कस्टडी में लंगड़ाता दिखा मौलाना, CM योगी की मां पर की थी टिप्पणी, भेजा जेल

🔶IDF के आगे लेबनान सेना का सरेंडर, हथ‍ियार डाल भागे, नेतन्‍याह का संकल्प पूरा

🔶कोलकाता में EC ऑफिस के बाहर भाजपा-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प: ममता का आरोप- भाजपा ने बंगाल में अवैध वोटरों के नाम जोड़ने की कोशिश की

🔶अपग्रेड हो रहा शी-बॉक्स पोर्टल, 17000 थाने कनेक्ट होंगे: कोई ताने मारे, छेड़खानी करे तो पोर्टल में शिकायत दें, नजदीकी थाने से तुरंत मदद पहुंचेगी

🔶ईरान के बदले सुर: 'हम जंग खत्म करना चाहते हैं', पहली बार अमेर‍िका से सीधी बात

🔶दुबई पोर्ट पर खड़े कुवैती तेल टैंकर पर ईरानी ड्रोन हमला: 24 कर्मचारियों को सुरक्षित बचाया, समुद्र में तेल रिसाव का बढ़ा खतरा

🔶India-Portugal Ties: एस जयशंकर ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री से की बातचीत, पश्चिम एशिया संकट साझा किया विचार

🔶ईरान युद्ध: IRGC की धमकी-एप्पल माइक्रोसाॅफ्ट, गूगल सहित 18 अमेरिकी कंपनियों पर 1 अप्रैल से होगा हमला

🔶नालंदा भगदड़ में अब तक 9 लोगों की मौत, DGP ने माना- लापरवाही हुई, पुलिस की टीम होनी चाहिए थी

🔶फ्रांस से हथियार नहीं खरीदेगा इजराइल, एयरस्पेस बंद के बाद लिया फैसला

🔶ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य खोले बिना ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने को तैयार

🔶भारत में सुप्रीम कोर्ट ने पितृत्व अवकाश कानून पर जोर दिया है, ताकि बच्चे की देखभाल का पूरा बोझ अकेले मां पर ना आए.

🔶महावीर जयंती पर पीएम मोदी का संदेश: अहिंसा, सत्य और तप की राह अपनाने की अपील

🔶अमेरिका को बड़ी चोट दे गया ईरान, THAAD, पैट्रियट स्वाहा, मुस्कुराया चीन

🔶ईरान युद्ध का खर्च अरब देशों पर डालना चाहता अमेरिका! कितना बैठेगा पूरा बिल?

🔶MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में एवलांच; हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी; दिल्ली में धुंध छाई

🔷IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात को 3 विकेट से हराया, कूपर कॉनली ने खेली शानदार पारी

         *आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*

                          जय हो🙏

Tejraftarnews.in: 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 01 अप्रैल 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*

     *📝आज दिनांक 👉*

     *📜 01 अप्रैल 2026*

                 *बुधवार*

 *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* चैत्र 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्दशी - 07:08 तक

*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा 

*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी - 16:18 तक

*🌠पश्चात्-* हस्त

*💫करण-* वणिज - 07:08 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* वृद्धि - 14:49 तक

*✨पश्चात्-* ध्रुव 

*🌅सूर्योदय-* 06:11

*🌄सूर्यास्त-* 18:38

*🌙चन्द्रोदय-* 18:06

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:25 से 13:58

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 चैत्र सुदी चतुर्दशी 07:08 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , अप्रैल मास प्रारम्भ , शिव दमनक चतुर्दशी , सर्वदेव दमनकोत्सव , शिव पूजन , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 16:18 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 16:18 तक , विघ्नकारक भद्रा 07:07 से 19:15 तक , श्रीसत्यनारायण व्रत , व्रत की पूर्णिमा , चांडक पूजा (बंगाल) , अन्वाधान , मन्वादि , बुध पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 20:02 पर , रत्नत्रय व्रत पूर्ण (जैन) , श्री सत्यदेव महाराज जयंती- नवी भरवाड़ी (अमरावती) , गुरु श्री हरकिशन ज्योति - ज्योत (प्राचीनपरम्परानुसार) , श्री हाटकेश्वर जयन्ती (भगवान शिव , चैत्र शुक्ल चतुर्दशी , नागर समुदाय) , मेला श्री इच्छादेवी , श्री चैत्र मेला (अमरापुर) , डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जयन्ती (तारीख से) , वित्तीय वर्ष प्रारम्भ , बैक वार्षिक लेखा बंदी (अवकाश) , पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी जन्म दिवस , श्री अजित लक्ष्मण वाडेकर जन्म दिवस , श्री प्राण कृष्ण पारिजा जयन्ती , उडिसा (उत्कल) स्थापना दिवस , भारतीय रिजर्व बैंक स्थापना दिवस , अप्रैल फूल (मूर्ख) दिवस (पाश्चात्य) व अंधापन रोकथाम सप्ताह’ (Prevention of Blindness Week , 01से 07 अप्रैल)।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 चैत्र सुदी पूर्णिमा 07:44 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान - व्रत - दानादि की परमपुण्यदायिनी हस्त नक्षत्रयुता चैत्री पूर्णिमा , व्रत की पूर्णिमा , श्री सत्यनारायण व्रत , श्री हनुमान जन्मोत्सव (दक्षिण भारत)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹

 *मान्येन रक्ष्यते धान्यम्,* 

     *अश्वान् रक्षत्यनुक्रमः।* 

 *अभीक्ष्णदर्शनं गावः,* 

     *स्त्रियो रक्ष्याः कुचैलतः।।* 

      ★महाभारत (उद्योगपर्व ३४-४०)

*अर्थात् 👉* 

        _अनाज को सावधानीपूर्वक संग्रह करने से उसकी रक्षा होती है। घोड़ों की रक्षा नियमित अभ्यास (दौड़ाने-चलाने) से होती है। गायों की रक्षा बार-बार देखभाल करने से होती है। स्त्रियों (यहाँ आशय परिवार की मर्यादा/गरिमा से है) की रक्षा स्वच्छ एवं सुसज्जित वस्त्रों से होती है।_ 

🌹

*1 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1582 – फूल्स डे की शुरूआत फ्रांस में 1582 में हुई।

1582 - पोप चार्ल्स IX ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया।

1793 – जापान में उनसेन ज्वालामुखी में विस्फोट से 53000 लोगों की मौत हुई।

1839 – कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तरों के साथ शुरू किया गया।

1867 – सिंगापुर, पेनांग और मलक्का क्षेत्र ब्रिटेन के उपनिवेश बने।

1878 – कलकत्ता (अब काेलकाता) संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला गया।

1881 – यरुशलम में यहूदियों के खिलाफ दंगा भडका।

1891 – ब्रिटेन की राजधानी लंदन और फ्रांस की राजधानी पेरिस के बीच दूरभाष संपर्क शुरुआत हुई।

1912 – कलकत्ता की बजाए पुरानी दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया और दिल्ली को एक प्रांत घोषित किया गया (कन्फर्म नहीं)।

1930 – देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष की गई।

1931 – निकारागुआ के मानागुआ क्षेत्र में भूकंप से दो हजार लोगों की मौत हुई।

1933 – कराची (अब पाकिस्तान) में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गयी।

1935 – भारतीय रिर्जव बैंक की स्थापना की गई और नोट जारी करने का जिम्मा इस बैंक को सौंपा गया।

1936 – उडीसा (अब ओडिशा) को बिहार से अलग कर एक नया राज्य बनाया गया, जो पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।

1956 – कंपनीज़ एक्ट 1913 में बदलाव लाकर कंपनीज़ एक्ट 1956 को लागू किया गया।

1969 – भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरु हुआ।

1973 - भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीतों को बचाने के लिए 'टाइगर बचाओं' अभियान चलाया गया।

1976 – दूरदर्शन को रेडियो से पृथक किया गया और दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।

1976 – स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की। 2007 में इस कंपनी का नाम बदलकर एप्पल इंक कर दिया गया।

1979 - ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित।

1986 – कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 10 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चली गई।

1987 – भारतीय मानक ब्यूरो को भारतीय मानक संस्थान के रुप में बदला गया।

1992 – आठवीं पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई।

1996 – बैंक ऑफ़ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ़ टोकियो।

1997 – मार्टिन हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नम्बर एक महिला खिलाड़ी बनीं।

1999 - मध्य पूर्व के विशेषज्ञ, चिन्तक और आलोचक प्रो. एडवर्ड डब्ल्यू. सेड को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने न्यूयार्क में आयोजित एक समारोह में डि-लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

2001 - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच का आत्मसमर्पण।

2001 – नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को कानूनी तौर पर अपनाने वाला दुनिया का प्रथम देश बन गया।

2004 - मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर क्रिकेट में पहली जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।

2005 - नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।

2006 - रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु।

2007 - नेपाल की अंतरिम सरकार में 5 माओवादी नेता शामिल।

2008 - मुम्बई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख व हितेन दलाल सहित पाँच को एक-एक साल की सज़ा सुनाई।

2008 - अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने एक नया इमेजिंग सिस्टम तैयार किया।

2008 - दक्षिण अमेरिका के पेरु में 4000 साल पुराना सोने का हार मिला।

2010 - राष्ट्रपति भवन में भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। इसके तहत आबादी का बायोमीट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा ये निश्चित हुआ।

2012 – पश्चिमी साइबेरिया में हुए विमान दुर्घटना में कम से कम 31 लोग मारे गए।

2019 - इसरो ने भारत के एमीसेट रक्षा उपग्रह तथा अन्‍य 28 विदेशी उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया।

2019 - एलओसी पर भारत की जोरदार कार्रवाई, पाक की आठ चौकियां तबाह, सात पाक सैनिक ढेर।

2019 - चीन के जंगल में लगी भयंकर आग, अब तक 30 लोगों की मौत; राहत एवं बचाव कार्य जारी।

2020 - अफगानिस्‍तान के दक्षिणी इलाके में सड़क के निकट बम विस्‍फोट में छह बच्‍चों सहित आठ आम नागरिक मारे गए।

2021 - यूक्रेन की तरफ बढ़ते रूसी सेना के टैंकों का वीडियो देख दुनिया सहमी , युद्ध का खतरा बढा।

2021 - वर्ष 2019 का दादासाहेब फाल्‍के पुरस्‍कार सुपरस्‍टार रजनीकांत को देने की घोषणा हुई।

2021 - डीआरडीओ प्रयोगशाला ने कम वजन की बुलटप्रूफ जैकेट बनाई।

2022 - श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने एक गजट जारी करके सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा की।

2022 - IFSCA ने IRDAI के साथ हैदराबाद में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2023 - अमेरिका में विनाशकारी तूफान व बवंडर से 21 लोगों की मौत हुई व दर्जनों घायल हुए।

2023 - वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने नौसेना संचालन के महानिदेशक (डीजीएनओ) का पदभार संभाला।

2023 - दूसरी जी-20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक सिलीगुड़ी में शुरू हुई।

2023 - पहली G20 आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह (DRR WG) की बैठक गांधीनगर में सम्पन्न हुई।

2023- 'सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक माध्यम के रूप में साहसिक पर्यटन' पर आयोजित एक सह-कार्यक्रम के साथ पर्यटन कार्य समूह की दूसरी बैठक शुरू हुई।

2023 - भोपाल से नई दिल्‍ली के बीच देश की ग्‍यारहवीं वंदेभारत एक्‍सप्रेस रेलगाडी शुरू हुई।

2024 – अरविंद केजरीवाल को अदालत ने 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल (न्यायिक हिरासत) भेजा।

2025 – गुजरात के डीसा (बनासकांठा) में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में लगभग 21 लोगों की मौत हुई।

 

*1 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति👉*

1889 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक क्रांतिकारी डा. केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म हुआ (8 अप्रैल का भी वर्णन)।

1891 - प्राण कृष्ण पारिजा - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।

1907 - डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु एक भारतीय मानवतावादी, आध्यात्मिक नेता, शिक्षक और सुपरसेंटेरियन थे।

1911 - केदारनाथ अग्रवाल- प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि एवं लेखक ।

1911 – भारतीय एथलीट फ़ौजा सिंह का जन्म हुआ।

1927 - जोगेश दास असमिया भाषा के विख्यात साहित्यकार।

1936 - जबीन जलील - हिन्दी सिनेमा की 1950 और 60 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

1937 - मोहम्मद हामिद अंसारी - भारत के 13वें उपराष्ट्रपति।

1941 - अजित वाडेकर - भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे।

1952 - जादूगर ओम प्रकाश शर्मा ( ओपी शर्मा ) एक भारतीय जादूगर थे (कन्फर्म नहीं)।

1986 - वीरेन्द्र सिंह - भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान।

*1 अप्रैल को हुए निधन👉*

1907 - गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी - आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार।

1977 - सीरिल रैडक्लिफ़, एक ब्रिटिश वकील थे जिन्होंने भारत-पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार की थी।

2004 - गुरुचरण सिंह तोहड़ा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और सिखों के लोकप्रिय नेता थे।

2010 - हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स, पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले।

2015 - कैलाश वाजपेयी, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

2020 - कोविड -19 के कारण एमी पुरस्कार विजेता गायक-गीतकार एडम स्लेसिंगर का निधन। 

2021 - इसामु अकासाकी - जापानी वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता।

2022 - कैनेडियन हॉकी एचओएफ, लैक्रोस एचओएफ स्पोर्ट्सराइटर नील स्टीवंस (74) का कैंसर से निधन हुआ।

2023 - ऑस्ट्रियाई फुटबॉल मिडफील्डर हंस "बफी" एटमायर (76) का निधन हुआ।

2023 - स्कॉटिश मुक्केबाज केन बुकानन (77) का मनोभ्रंश से निधन हुआ।

2024 – पूर्व क्रिकेटर पालीथ रवि अचन (96) का निधन हुआ।

2024 - गायिका शांतिलता बारिक (65) का निधन हुआ।

2025 –अमेरिकी अभिनेता वैल किल्मर (65) का निधन हुआ।

 

*1 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री सत्यदेव महाराज जयंती- नवी भरवाड़ी (अमरावती)।

🌟 गुरु श्री हरकिशन ज्योति - ज्योत (प्राचीनपरम्परानुसार)।

🌟 श्री हाटकेश्वर जयन्ती (भगवान शिव , चैत्र शुक्ल चतुर्दशी , नागर समुदाय)।

🌟 मेला श्री इच्छादेवी।

🌟 श्री चैत्र मेला (अमरापुर)।

🌟 डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जयन्ती (तारीख से)।

🌟 वित्तीय वर्ष प्रारम्भ।

🌟 बैक वार्षिक लेखा बंदी (अवकाश)।

🌟 पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी जन्म दिवस।

🌟 श्री अजित लक्ष्मण वाडेकर जन्म दिवस।

🌟 श्री प्राण कृष्ण पारिजा जयन्ती।

🌟 उडिसा (उत्कल) स्थापना दिवस।

🌟 भारतीय रिजर्व बैंक स्थापना दिवस।

🌟 अप्रैल फूल (मूर्ख) दिवस (पाश्चात्य)।

🌟 अंधापन रोकथाम सप्ताह’ (Prevention of Blindness Week , 01से 07 अप्रैल)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला