आज सुबह के 50 मुख्य समाचार पत्र ✉ और इस दौरान राशिफल और पंचांग प्रकाशित हुआ

BAHRAICH_X_BIOGGER___बहराईच_घंटाघर_इंडिया_जीत_गयी💥💥_#bahraich_271801_#training_#viral_#reel___Instagram

Mar 10, 2026 - 07:22
 0  2
आज सुबह के 50 मुख्य समाचार पत्र ✉ और इस दौरान राशिफल और पंचांग प्रकाशित हुआ

TRN LIVE: 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌤️ *दिनांक - 10 मार्च 2026*

🌤️ *दिन - मंगलवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2082*

🌤️ *शक संवत - 1947*

🌤️ *अयन - उत्तरायण* 

🌤️ *ऋतु - वसंत ऋतु* 

🌤️ *मास - चैत्र (गुजरात-महाराष्ट्र-फाल्गुन)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - सप्तमी 11 मार्च रात्रि 01:54 तक तत्पश्चात अष्टमी* 

🌤️ *नक्षत्र - अनुराधा शाम 07:05 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*

🌤️ *योग - हर्षण सुबह 08:21 तक तत्पश्चात वज्र*

🌤️*राहुकाल - शाम 03:46 से शाम 05:15 तक*

🌤️ *सूर्योदय - 06:53*

🌤️ *सूर्यास्त - 06:45*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण -* 

💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *बुधवारी अष्टमी* 🌷

➡ *11 मार्च 2026 बुधवार को (सूर्योदय से 12 मार्च प्रात: 04:19 तक) बुधवारी अष्टमी है ।* 

👉🏻 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*

🙏🏻 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान, दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)*

             🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩 

🌷 *इससे आपका मन लगने लगेगा* 🌷

➡ *यदि दूकान अथवा व्यवसाय-स्थल पर आपका मन नहीं लगता है तो इसके लिए आप जिस स्थान पर बैठते हैं वहाँ थोडा-सा कपूर जलायें, अपनी पसंद के पुष्प रखें और स्वस्तिक या ॐकार को अपलक नेत्रों से देखते हुए कम-से-कम 5 – 7 बार ॐकार का दीर्घ उच्चारण करें |*

➡ *अपने पीछे दीवार पर ऊपर ऐसा चित्र लगायें जिसमें प्राकृतिक सौंदर्य हो, ऊँचे-ऊँचे पहाड़ हों परंतु वे नुकीले न हों और न ही उस चित्र में जल हो अथवा यथायोग्य किसी स्थान पर आत्मज्ञानी महापुरुषों, देवी-देवताओं के चित्र लगायें | इससे आपका मन लगने लगेगा |*

🙏🏻 *ऋषिप्रसाद – जुलाई 2019*

             🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌷 *बेटी की शादी, या परिवार में कोई समस्या* 🌷

👩🏻 *जिनके घर में बेटी की शादी, या परिवार में कोई समस्या है तो ऐसी बहनों के लिए स्कंद पुराण में बताया हुआ मंत्र श्री सुरेशानंदजी ने भी कहा है*

🌷 *ॐ ह्रीं गौरयै नमः* 

🌳 *अगर आश्रम में जाना संभव है तो वहाँ के वड़-दादा को प्रदक्षिणा करें, वड़-दादा की मिट्टी कुमकुम में मिलाकर उत्तर दिशा में मुख करके तिलक करें और ऊपर दिया हुआ मंत्र बोलें कुछ ही दिनों में आपको लाभ होगा, बेटी की शादी होनी है तो हो जायेगी, परिवार में कोई अनबन है, चिड़चिड़ापन है तो शांति आ जायेगी।*

🙏🏻 *श्री सुरेशानंदजी*

📖 *सनातन पंचांग संपादक ~ अंजनी निलेश ठक्कर*

📒 *सनातन पंचांग प्रकाशित स्थल ~ सुरत शहर (गुजरात)*

           🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🌷🙏🏻

TRN LIVE: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*

*दिनांक : 10 मार्च 2026*

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन बीते दिन की अपेक्षा थोड़ा बेहतर रहेगा। सेहत में सुधार अनुभव करेंगे फिर भी ज्यादा मानसिक अथवा शारीरिक बोझ ना डालें। दिन का आरंभिक भाग आज भी उलझनों वाला रहेगा कार्य क्षेत्र पर अनमने मन से काम करना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप धन की आमद कम ही रहेगी उधारी के व्यवहार ना बढ़ाये वसूली में परेशानी आएगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपके विचारों के विपरीत आचरण करेंगे। नौकरी वाले लोगो का कार्य क्षेत्र पर किसी से झगड़ा हो सकता है। धैर्य से काम लें। महिलाये किसी गुप्त चिंता से व्याकुल रहेंगी। वाहन अथवा मशीनरी से सावधानी रखें। संध्या बाद स्थिति सुधरेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज भी दिन अनुकूल बना रहेगा बुद्धि के प्रयोग से कार्यो में सहज विजय पाएंगे अन्य लोगो के लिए भी आप मार्गदर्शक का कार्य करेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी भी निर्णय को लेने में संकोच नही करेंगे जिसका परिणाम सकारत्मक रहेगा। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा हृदय में आज कोमलता अधिक रहेगी परोपकार के लिए प्रेरित होंगे। धन लाभ आशाजनक तो नही फिर भी संतोषजनक अवश्य रहेगा। महिलावर्ग अत्यंत भावुक रहेंगी किसी काम के लिये मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन कार्य क्षेत्र पर आशानुकूल वातावरण ना मिलने से मन मे बेचैनी रहेगी। लेकिन आप कुछ ना कुछ काम मे लगे ही रहेंगे खाली बैठना पसन्द नही करेंगे इसका फल भी देर अबेर आपके लिये हितकर ही रहेगा। परिवार के सदस्य आपस मे उलझेंगे महिलाओ में धैर्य की कमी रहेगी बिना तथ्यों को जाने बहस पर उतारू रहेंगी। धन लाभ के लिये किसी की चापलूसी करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल नही होगा। आप अपने कार्यो पर ध्यान दें आज किया परिश्रम निकट भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। सेहत मध्यान बाद नरम रहेगी रक्तचाप अथवा अन्य शारीरिक दर्द की समस्या होगी। बुजुर्गो के पास कुछ समय अवश्य बिताये। संतानों की बातों को अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपकी तार्किक शक्ति प्रखर रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि भी बुद्धिमानो जैसी बनेगी। परन्तु आर्थिक रूप से इसका लाभ नही ले पाएंगे। कार्य व्यवसाय मंदा रहने से उदासीनता आएगी। आपका मन एक जगह केंद्रित नही रहेगा। धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवार में भी आपके विचारो की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। महिलाये अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी। मानसिक विकारों को छोड़ सेहत ठीक रहेगी ।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज भी आपका विपरीत स्वभाव दिनचार्य खराब बनाएगा गलती करने पर स्वीकार नही करेंगे उल्टे समझाने वालो को भी नैतिक आचरण का पाठ सिखाएंगे। घर मे आज आपकी बातों को गंभीरता नही मिलेगी। किसी प्रियपात्र से विचार मेल ना खाने पर मतभेद बढ़ेंगे। स्वयं के बल पर लिए निर्णय अधिक फलदायी सिद्ध होंगे। धन लाभ थोड़े परिश्रम के बाद जरूरत के अनुसार हो जाएगा लेकिन उधारी के कारण दिक्कते आएंगी। धन को लेकर किसी से तकरार हों सकती है। नौकरी पेशाओ पर अधिकारी मेहरबान रहेंगे फिर भी सतर्क रहें किसी अन्य की गलती की भरपाई आपको ही करनी पड़ेगी। महिलाओ में अहम की भावना रहेगी व्यवहार में भी स्वार्थ दिखेगा। सेहत की लापरवाही भारी पड़ेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन बुद्धि भ्रम के कारण इनमे से कुछएक ही हाथ लग पाएंगे। आज आप तुरंत निर्णय लेने की जगह लोगो से विचार विमर्श के बाद ही कदम उठायेंगे इसमे केवल समय ही बर्बाद होगा लाभ शून्य रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज निवेश का जोखिम ले सकते है अवश्य लाभ होगा। परिवार में सुख के साधनों की वृद्धि होगी खर्च भी अधिक रहेगा। आध्यात्म अथवा साधना क्षेत्र से जुड़े जातको में अभिमान आएगा। नौकरी पेशा लोगो का आज काम के समय भी मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा। मन में चल रही कामना अतिशीघ्र पूर्ण होने के योग है। ध्यान रहे आज किसी भी कार्य में आलस्य किया तो दोबारा अवसर नही मिल सकेगा। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपको घरेलू कार्यो के अकस्मात आने से दिनचार्य में फेर बदल करना पड़ेगा। दिन का आरंभिक भाग दुविधा में बीतेगा जल्दी से किसी काम को करने का मन नही बनेगा जिससे अधिकांश कार्य मध्यान बाद तक लटके रहेंगे। पूर्व में की गई गलतियों का भय बना रहेगा। महिलाओ का मिजाज भी आज बिगड़ा रहेगा लेकिन किसी के भड़काने पर ही विवाद करेंगी। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था को सुधारने की असफल कोशिश करेंगे लापरवाही अधिक करेंगे। धन संबंधित कार्यो को लेकर धैर्य दिखाये आंशिक मात्रा में मध्यान के बाद ही अचानक से होगा। कोई नई योजना ना बनाए धैर्य से समय व्यतीत करे शीघ्र ही स्थिति आपके पक्ष में होने वाली है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके अनुकूल तो रहेगा लेकिन आज निर्णय लेने में कोई चूक होगी जिससे बाद में पछताना पड़ेगा कोई भी बड़ा काम करने से पहले ही अनुभवियों से सलाह कर लें हानि से बचेंगे। कार्य क्षेत्र पर काम के समय मन कही और भटकने के कारण कुछ ना कुछ नुक्स रह जायेगा फिर भी आज आपका व्यक्तित्त्व उच्च कोटि का रहेगा। लोग आपकी गलती को स्वार्थ सिद्धि के कारण अनदेखा करेंगे। रिश्तेदार अथवा पड़ोसी अपनी उलझनों को सुलझाने के लिये आपकी सहायता मागेंगे लेकिन किसी को बिन मांगे सलाह ना दे। ना ही किसी के कार्यो में दखल दें। धन लाभ मध्यान के बाद ही अल्प मात्रा में होगा। शारीरिक अकडन जोड़ो में दर्द संबंधित व्याधि सताएगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज भी परिस्थितियां भ्रम में डालने वाली बन रही है विशेषकर प्रलोभन से दूर रहें अन्यथा परिणाम हानिकर ही होंगे। दिन के आरम्भ से ही धन संबंधित मामलों को लेकर बेचैनी रहेगी धैर्य से लक्ष्य बनाए कर मेहनत करें आज का परिश्रम कल अवश्य ही लाभदायक सिद्ध होगा। भागीदारों से अनबन होने की संभावना है। व्यावसाय की गति मंद रहेगी फिर भी पुराने व्यवहारों से धन लाभ हो जाएगा। निवेश भविष्य के लिये लाभ देने वाला रहेगा। महिलाये छोटी बचत से जमा धन खर्च होने पर उदास होंगी लेकिन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च भी करेंगी। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। सेहत को लेकर भी चिंता रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं आपको आश्चय में डालेंगी निश्चिन्त रहें आपके लिये लाभदायक ही रहेंगी और इनका प्रभाव निकट भविष्य में भी देखने को मिलेगा। धन लाभ उम्मीद ना होने पर भी अचानक होगा। सहकर्मी आपको बिना मांगे सहयोग करेंगे परन्तु अंदर स्वार्थ सिद्धि की भावना भी छुपी होगी कार्य व्यवसाय में दोपहर के समय कुछ समय के लिये रुकावट आएगी। सरकार संबंधित कार्य आज ले देकर ही पूर्ण कर पाएंगे। महिलाये केवल खाना पूर्ति के लिए ही धार्मिक कार्यो पूजा पाठ में सम्मिलित होंगी। सामाजिक व्यवहार के लिये मित्र-रिश्तेदारों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। सेहत उत्तम रहेगी। 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये विशेष रहेगा आज किसी बहुप्रतीक्षित योजना के कारण मध्यान तक व्यस्त रहेंगे मन मे असफल होने का भय भी रहेगा लेकिन अंत मे विजय मिलने से भविष्य की धन संबंधित उलझने शांत होंगी। आज व्यापार विस्तार की सोच रहे है तो अवश्य करने। नौकरी पेशाओ को अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिए मानसिक श्रम करना पड़ेगा फिर भी सफलता संदिग्ध ही रहेगी। सामाजिक क्षेत्र हो या पारिवारिक अथवा अन्य सभी जगह आपकी जय होगी। अपरिचित भी आपसे संपर्क बनाने को उत्सुक रहेंगे। महिलाओं का स्वभाव अधिक नखरे वाला रहेगा इस वजह से हास्य की पात्र भी बनेंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन भी उठापटक वाला रहेगा। किसी पुराने विवाद अथवा अन्य व्यावसायिक कारणों से मध्यान तक दौड़धूप करनी पड़ेगी आज आपको जिसकी जरूरत पड़ेगी वही आपके कार्यो से दूर भागेगा जिससे असुविधा के साथ विलम्ब होगा। समाज मे मान-सम्मान बढेगा परन्तु घर मे आपका अनादर होगा। आर्थिक मामले लचीले व्यवहार के कारण लंबित रहेंगे फिर भी निर्वाह योग्य आय बना ही लेंगे। जोडतोड़कर काम चलाना आर्थिक दृष्टिकोण से हित में ही रहेगा। परिवार के बुजुर्ग आपकी किसी बुरी आदत से परेशान रहेंगे महिलाये आध्यात्म में ज्यादा रुचि लेंगी घर अस्त-व्यस्त कार्यो को सुधारने में गुस्सा आएगा। सेहत आलस्य को छोड़ सामान्य ही रहेगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

TRN LIVE: 1️⃣0️⃣❗0️⃣3️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣

*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*

            *!! वास्तविक मूल्य !!*

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

बहुत समय पहले की बात है। किसी गाँव में एक बूढ़ा व्यक्ति रहता था। उसके दो बेटे थे। बूढ़ा वस्तुओं के उपयोग के मामले में कंजूस था और उन्हें बचा-बचा कर उपयोग किया करता था।

उसके पास एक पुराना चांदी का पात्र था। वह उसकी सबसे मूल्यवान वस्तु थी। उसने उसे संभालकर संदूक में बंद कर रखता था। उसने सोच रखा था कि सही अवसर आने पर ही उसका उपयोग करेगा।

एक दिन उसके यहाँ एक संत आये। जब उन्हें भोजन परोसा जाने लगा, तो एक क्षण को बूढ़े व्यक्ति के मन में विचार आया कि क्यों न संत को चांदी के पात्र में भोजन परोसूं? किंतु अगले ही क्षण उसने सोचा कि मेरा चांदी का पात्र बहुत कीमती है। गाँव-गाँव भटकने वाले इस संत के लिए उसे क्या निकालना? जब कोई राजसी व्यक्ति मेरे घर पधारेगा, तब यह पात्र निकालूंगा। यह सोचकर उसने पात्र नहीं निकाला।

कुछ दिनों बाद उसके घर राजा का मंत्री भोजन करने आया। उस समय भी बूढ़े व्यक्ति ने सोचा कि चांदी का पात्र निकाल लूं। किंतु फिर उसे लगा कि ये तो राजा का मंत्री है। जब राजा स्वयं मेरे घर भोजन करने पधारेंगे, तब अपना कीमती पात्र निकालूंगा।

कुछ दिनों के बाद स्वयं राजा उसके घर भोजन के लिए पधारे। राजा उसी समय पड़ोसी राज्य से युद्ध हार गए थे और उनके राज्य के कुछ हिस्से पर पड़ोसी राजा ने कब्जा कर लिया था। भोजन परोसते समय बूढ़े व्यक्ति ने सोचा कि अभी-अभी हुई पराजय से राजा का गौरव कम हो गया है। मेरे पात्र में किसी गौरवशाली व्यक्ति को ही भोजन करना चाहिए। इसलिए उसने चांदी का पात्र नहीं निकाला।

इस तरह उसका पात्र बिना उपयोग के पड़ा रहा। एक दिन बूढ़े व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

उसकी मृत्यु के बाद उसके बेटे ने उसका संदूक खोला। उसमें उसे काला पड़ चुका चांदी का पात्र मिला। उसने वह पात्र अपनी पत्नी को दिखाया और पूछा, “इसका क्या करें?”

पत्नी ने काले पड़ चुके पात्र को देखा और मुँह बनाते हुए बोली, “अरे इसका क्या करना है। कितना गंदा पात्र है। इसे कुत्ते को भोजन देने के लिए निकाल लो।”

उस दिन के बाद से घर का पालतू कुत्ता उस चांदी के पात्र में भोजन करने लगा। जिस पात्र को बूढ़े व्यक्ति ने जीवन भर किसी विशेष व्यक्ति के लिए संभालकर रखा, अंततः उसकी ये गत हुई।

*शिक्षा:-*

मित्रों, किसी वस्तु का मूल्य तभी है, जब वह उपयोग में लाई जा सके। बिना उपयोग के बेकार पड़ी कीमती वस्तुओं का भी कोई मूल्य नहीं। इसलिए यदि आपके पास कोई वस्तु है, तो यथा समय उसका उपयोग कर लें।

*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*

*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

TRN LIVE: *📜 10 मार्च 📜*

*🌹 भारत की प्रथम महिला शिक्षिका 'सावित्रीबाई फुले' // पुण्यतिथि 🌹*

➡️JOIN🔜 Tejraftarnews.in 

जन्म : 03 जनवरी 1831

मृत्यु : 10 मार्च 1897

महाराष्ट्र के सतारा जिले के नयागांव में माली जाति में 3 जनवरी 1831 को जन्‍मी सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थी। इनके पिता का नाम खन्दोजी नैवेसे और माता का नाम लक्ष्मी था। सावित्रीबाई फुले शिक्षक होने के साथ भारत के नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता, समाज सुधारक और मराठी कवयित्री भी थी। इन्‍हें बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए समाज का कड़ा विरोध झेलना पड़ा था। कई बार तो ऐसा भी हुआ जब इन्हें समाज के ठेकेदारों से पत्थर भी खाने पड़े।

आजादी के पहले तक भारत में शूद्र और स्त्री की गिनती दोयम दर्जे में होती थी। आज की तरह उन्‍हें शिक्षा का अधिकार नहीं था। वहीं अगर बात 18वीं सदी की करें तो उस समय शूद्र और स्त्री का स्कूल जाना भी पाप समझा जाता था। ऐसे समय में सावित्रीबाई फुले ने जो कर दिखाया वह कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। वह जब स्कूल पढ़ने जाती थीं तो लोग उन पर पत्थर फेंकते थे। इस सब के बावजूद वह अपने लक्ष्य से कभी नहीं भटकीं और लड़कियों व महिलाओं को शिक्षा का हक दिलाया। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है। भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई ने अपने पति समाजसेवी महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर 1848 में उन्होंने बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की थी।

>> नौ साल की उम्र में हो गया था विवाह <<

सावित्रीबाई का विवाह बहुत ही छोटी उम्र में हो गया था। उनका विवाह महज नौ साल की उम्र में वर्ष 1940 में ज्योतिराव फुले से हो गया। शादी के बाद वह जल्द ही अपने पति के साथ पुणे आ गईं। विवाह के समय वह पढ़ी-लिखी नहीं थीं। लेकिन पढ़ाई में उनका मन बहुत लगता था। उनके पढ़ने और सीखने की लगन से प्रभावित होकर उनके पति ने उन्हें आगे पढ़ना और लिखना सिखाया। सावित्रीबाई ने अहमदनगर और पुणे में शिक्षक बनने का प्रशिक्षण लिया और एक योग्य शिक्षिका बनीं।

>> 9 छात्राओं के लिए पहले स्‍कूल की स्‍थापना की <<

सावित्रीबाई ने 3 जनवरी 1848 में पुणे में अपने पति के साथ मिलकर विभिन्न जातियों की नौ छात्राओं के साथ महिलाओं के लिए पहले स्‍कूल की स्थापना की। एक वर्ष में सावित्रीबाई और महात्मा फुले पांच नये विद्यालय खोलने में सफल हुए। तत्कालीन सरकार ने इन्हे सम्मानित भी किया। एक महिला प्रिंसिपल के लिये सन् 1848 में बालिका विद्यालय चलाना कितना मुश्किल रहा होगा, इसकी कल्पना शायद आज भी नहीं की जा सकती। लड़कियों की शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी। सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ खुद पढ़ीं, बल्कि दूसरी लड़कियों के पढ़ने का भी बंदोबस्त किया।

>> लोग पत्‍थर मारते, गंदगी फेंकते <<

भारत में आजादी से पहले समाज के अंदर छुआ-छूत, सतीप्रथा, बाल-विवाह और विधवा-विवाह जैसी कुरीतियां व्याप्त थी। सावित्रीबाई फुले का जीवन बेहद ही मुश्किलों भरा रहा। महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने, छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें एक बड़े वर्ग द्वारा विरोध भी झेलना पड़ा। वह स्कूल जाती थीं, तो उनके विरोधी उन्हें पत्थर मारते और उनपर गंदगी फेंकते थे। सावित्रीबाई एक साड़ी अपने थैले में लेकर चलती थीं और स्कूल पहुंच कर गंदी हुई साड़ी बदल लेती थीं। आज से एक सदी पहले जब शूद्र और स्त्री का शिक्षा ग्रहण करना महापाप माना जाता था उस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में पहला बालिका विद्यालय खोल पूरे देश में एक नई पहल की शुरुआत की।

>> समाज में महिलाओं को हक दिलाना था उनका लक्ष्य <<

देश में विधवाओं की दुर्दशा भी सावित्रीबाई फुले को बहुत दुख पहुंचाती थी। इसलिए 1854 में उन्होंने विधवाओं के लिए एक आश्रय खोला। वर्षों के निरंतर सुधार के बाद 1864 में इसे एक बड़े आश्रय में बदलने में सफल रहीं। उनके इस आश्रय गृह में निराश्रित महिलाओं, विधवाओं और उन बाल बहुओं को जगह मिलने लगी जिनको उनके परिवार वालों ने छोड़ दिया था। सावित्रीबाई उन सभी को पढ़ाती लिखाती थीं। उन्होंने इस संस्था में आश्रित एक विधवा के बेटे यशवंतराव को भी गोद लिया था। उस समय आम गांवों में कुंए पर पानी लेने के लिए अतिशूद्र या नीच जाति के लोगों का जाना वर्जित था। यह बात उन्हें और उनके पति को बहुत परेशान करती थी। इसलिए उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर एक कुआं खोदा ताकि वह लोग भी आसानी से पानी ले सकें। उनके इस कदम का उस समय खूब विरोध भी हुआ।

>> अपने पति का किया अंतिम संस्कार, खुद का प्‍लेग से निधन <<

सावित्रीबाई के पति ज्योतिराव का निधन 1890 में हो गया। उस समय उन्‍होंने सभी सामाजिक मानदंडों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने अपने पति का अंतिम संस्कार किया और उनकी चिता को अग्नि दी। इसके करीब सात साल बाद जब 1897 में पूरे महाराष्ट्र में प्लेग की बीमारी फैला तो वे प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद करने निकल पड़ी, इस दौरान प्लेग की बीमारी से पीड़ित एक अछूत जाति के बच्चे को पीठ पर लादकर लाने की वजह से वे खुद भी प्लेग की शिकार हो गई, इस तरह शिक्षा ममता समता की देवी जैसे विशेषणों को चरितार्थ करते हुए उन्होंने 10 मार्च 1897 को अंतिम सांस ली।

➡️JOIN🔜 TRN  

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

TRN LIVE: *📜 10 मार्च 📜*

*🎀 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) // स्थापना दिवस 🎀*

हर साल 10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। आपको बता दें कि साल 1969 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम, 1968 के तहत की गई थी।

>> जानिए इस दिवस का इतिहास <<

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एक अर्धसैनिक बल है। इसका काम सरकारी कारखानों और अन्य सरकारी उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करना है। 10 मार्च साल 1969 को देश की संसद में एक अधिनियम पारित होने के बाद की गई थी। CISF अधिनियम के तहत CISF की स्थापना तीन बटालियनों के साथ की गई थी। देश में औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना की गई थी। 

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का मुख्य काम बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही सरकार के संवेदनशील प्रतिष्ठानों और अन्य अहम सुविधाओं की सुरक्षा करना शामिल है। CISF पूरे देश में 300 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों और सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को सुरक्षा प्रदान करता है।

>> कैसे हुई CISF की शुरूआत <<

सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी की स्थापना 10 मार्च 1969 को संसद के एक अधिनियम के पारित होने के बाद की गई थी। साल 1983 में संसद के एक अन्य अधिनियम ने भारत के एक सशक्त बल के रूप में CISF यानी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना की गई थी। फिर 15 जून 1983 को कानून को हस्ताक्षरित किया गया। जिसके बाद से हर साल 10 मार्च केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना के सम्मान में CISF का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

➡️JOIN🔜Tejraftarnews.in 

➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿

TRN LIVE: *📜 10 मार्च 📜*

*🎀 अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस 🎀*

अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस हर साल 10 मार्च को मनाया जाता है ताकि न्यायपालिका में महिलाओं के योगदान को पहचाना जा सके। न्यायिक प्रणाली में महिलाओं की भागीदारी निष्पक्षता, समानता और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला न्यायाधीशों की उपस्थिति न्यायिक संस्थानों की वैधता को मजबूत करती है और समावेशिता एवं न्याय का संदेश देती है।

यह विशेष दिन दुनिया भर में महिला न्यायाधीशों की न्याय, लोकतंत्र और मानवाधिकारों की रक्षा में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करता है। साथ ही, इसका उद्देश्य भविष्य की पीढ़ियों को कानून और न्यायपालिका में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना भी है।

>> अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस का इतिहास <<

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 28 अप्रैल 2021 को संकल्प 75/274 पारित कर 10 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस घोषित किया। इस निर्णय का उद्देश्य महिला न्यायाधीशों की उपलब्धियों का सम्मान करना और न्यायिक प्रणाली में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना था।

यह पहल तब गति पकड़ी जब संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (UNODC) ने 24 से 27 फरवरी 2020 के बीच दोहा, कतर में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में अफ्रीकी महिला विधि संस्थान (IAWL) ने न्यायपालिका में महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसमें कार्यस्थल पर उत्पीड़न, भेदभाव और महिला न्यायाधीशों के प्रति पक्षपात जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद, पहली बार 10 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस मनाया गया। तब से हर साल यह दिन महिला न्यायाधीशों के योगदान को स्वीकार करने और न्यायपालिका में उनकी अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।

>> अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस का महत्व <<

न्यायपालिका में महिलाओं की भागीदारी न्यायिक निर्णय लेने की प्रक्रिया में विविध दृष्टिकोणों को शामिल करने के लिए आवश्यक है। ऐतिहासिक रूप से, न्यायिक पेशा पुरुष-प्रधान रहा है, और महिलाओं के लिए इसमें सीमित अवसर उपलब्ध रहे हैं। लेकिन समय के साथ, महिला न्यायाधीशों ने सामाजिक और पेशेवर बाधाओं को पार किया और न्याय एवं कानून के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।

➡️JOIN🔜 httpstejraftarnews.in

➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿

TRN LIVE: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*

       *10 - मार्च - मंगलवार*

                       👇

===============================

*ट्रंप-पुतिन की फोन पर क्या हुई बात, रुक जाएगा ईरान-इस्राइल युद्ध?*

*तेहरान पर भीषण बमबारी, कई शहरों में जोरदार धमाके; ट्रंप बोले- युद्ध खत्म होने के करीब*

*पाकिस्तान में गहराया तेल संकट, स्कूल-दफ्तर बंद करने के आदेश,हफ्ते में 4 दिन दफ्तर, नेताओं की इफ्तार पार्टी पर बैन, मंत्री नहीं लेंगे सैलरी... ईरान युद्ध ने पाकिस्तान की लगाई लंका*

*अमेरिकी बाजार और आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हरियाली से आज भारतीय बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में अच्छी बढ़त की संभावना*

*1* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने ईरान युद्ध को जल्द राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से खत्म करने पर चर्चा की।

*2* हम निर्णायक तौर पर जीत रहे', ट्रंप ने दोहराया- मैं ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दूंगा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा कि सैन्य अभियान में ईरान की नौसेना, ड्रोन और मिसाइल क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है।

*3* रूस की ओर से कहा गया कि पुतिन ने युद्ध खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने खाड़ी देशों के नेताओं और ईरान के राष्ट्रपति से हुई बातचीत का भी जिक्र किया। पुतिन का मानना है कि राजनीतिक बातचीत के जरिए इस संघर्ष को जल्दी समाप्त किया जा सकता है। रूस इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संपर्क बनाए हुए है

*4* 'सिर्फ एक फोन कॉल...', पीएम मोदी एक झटके में खत्म कर सकते हैं ईरान-इजरायल की जंग; UAE के राजदूत का बड़ा दावा

*5* बजट सत्र का दूसरा चरण, दूसरा दिन, लोकसभा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा संभव; विपक्ष चुनाव आयुक्त के खिलाफ भी प्रस्ताव की तैयारी में

*6* डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक होगा, सरकार ने 4 दिन समय बढ़ाया, ईरान जंग के बीच जमाखोरी रोकने के लिए फैसला

*7* राज्यसभा चुनाव से पहले ही 26 नेता निर्विरोध चुने गए, शरद पवार, रामदास आठवले, विनोद तावड़े, अभिषेक मनु सिंघवी जैसे दिग्गज शामिल

*8* सैन्य संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में अचानक तेज उछाल आया है। लेकिन, आम जनता और निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा बताया कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई इस तेजी का भारत की महंगाई दर पर फिलहाल कोई असर पड़ेगा, इसकी आशंका नहीं है।

*9* पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह से फोन पर की बात, नेपाल चुनाव में जीत पर दी बधाई

*10* पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कई उड़ानें बंद हो गई थीं, लेकिन उड़ानों की बढ़ती मांग को देखते हुए एअर इंडिया ने मंगलवार से 18 मार्च के बीच नौ मार्गों पर 78 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का निर्णय लिया है। एयरलाइन ने कहा है कि ये अतिरिक्त उड़ानें दिल्ली से न्यूयॉर्क, लंदन, फ्रैंकफर्ट, पेरिस, एम्स्टर्डम, ज्यूरिख, कोलंबो, माले और मुंबई से लंदन के लिए संचालित होंगी

*11* इजराइल ने ईरान पर फिर हमले शुरू किए, तेहरान, इस्फहान समेत कई शहरों को निशाना बनाया, ईरान बोला- हमले जारी रहे तो बातचीत की गुंजाइश नहीं

*12* आयकर विभाग ने कर चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के 60 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स के खिलाफ छापेमारी की। हैदराबाद के एक बिरयानी रेस्टोरेंट समूह द्वारा हजारों करोड़ रुपये की कर चोरी के खुलासे के बाद यह छापेमारी की गई है। शक है कि रेस्टोरेंट्स द्वारा सैंकड़ों करोड़ रुपये की बिक्री कम करके दिखाई गई

*13* मध्यप्रदेश के विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त, नामांकन में क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाया था; ग्वालियर हाईकोर्ट ने बीजेपी के रामनिवास को MLA घोषित किया

*14* जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश, बर्फबारी-ओलावृष्टि की चेतावनी, हिमाचल, गुजरात, महाराष्ट्र में हीट वेव का अलर्ट, MP में रनवे पर डामर पिघला, फ्लाइट डायलर्ट

================================

TRN LIVE: .. *जय श्री राम*

*मंगलवार, 10 मार्च 2026 के मुख्य समाचार*

🔶अमेरिका की टॉमहॉक मिसाइल ने ईरान में बरसाई मौत ! स्कूल पर हमले में मारे गए 165 बच्चे, नई जांच से बढ़ा विवाद

🔶ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले – 'लगभग खत्म है लड़ाई'

🔶ईरान की बड़ी चेतावनी, युद्ध बढ़ा तो $200 प्रति बैरल तक जा सकता है कच्चा तेल

🔶इजरायली हमलों में ईरान के तेल डिपो जलकर राख; 4 टैंकर चालकों की मौत, तेहरान में आसमान से बरसा तेल ! 

🔶LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बदले नियम

🔶ईरान जंग पर विपक्ष का दोनों सदनों में हंगामा: चर्चा की मांग; सरकार बोली- स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर बहस के लिए तैयार

🔶बजट सत्र का दूसरा चरण, दूसरा दिन:लोकसभा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा संभव; विपक्ष चुनाव आयुक्त के खिलाफ भी प्रस्ताव की तैयारी में

🔶मंत्रियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, स्कूल-कॉलेज बंद, पाक‍िस्‍तान तो फट पड़ा

🔶समंदर में फंसे लाखों बैरल रूसी तेल को रिलायंस ने खरीदा, ईरान जंग के बीच इतना सस्ता मिला ऑयल

🔶तेल संकट पर भारत का 'इंडिया फ‌र्स्ट' रुख, देश में पेट्रोल-डीजल और एटीएफ का पर्याप्त भंडार

🔶वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का फिलहाल भारत पर कोई खास असर नहीं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

🔶राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

🔶UP Education News: योगी सरकार सख्त, विश्वविद्यालय तय दर से ज्यादा परीक्षा शुल्क लेंगे तो होगी ऑडिट

🔶भारत में दिखने लगा युद्ध का असर: होटलों में एलपीजी संकट गहराया, गैस शवदाह गृह अस्थायी तौर पर बंद

🔶विपक्ष की संसद में पश्चिम एशिया पर ‘विस्तृत बहस’ की मांग, विदेश मंत्री के बयान को नाकाफ़ी बताया

🔶मजबूरी में जंग लड़ रहा है ईरान, इजराइली हमले में ईरान के नए सुप्रीम लीडर घायल

🔶आयकर विभाग ने 22 राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापे मारे, 408 करोड़ का राजस्व छिपाने का खुलासा

🔶इन्फ्लुएंसर नेन्सी ग्रेवाल मर्डर केस में नया मोड़! गुरपतवंत पन्नू का वीडियो आया सामने

🔶पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह को मिलाया फोन, नेपाल चुनाव जीतने पर दी बधाई

🔷ICC ने T20 World Cup 2026 के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट का किया एलान, 4 भारतीयों को मिली जगह; विनिंग कैप्टन सूर्या बाहर

🔷'बुमराह के बारे में कुछ ना लिखूं तो ही अच्छा है', T20 में इंडिया की जीत पर MS Dhoni का किलर पोस्ट!

         *आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*

                          जय हो🙏रणजीत टाइम्स

सोमवार, 9 मार्च 2026

📰 टॉप 15 खबरें

1️⃣ 🏏 भारत बना ICC T20 विश्व कप 2026 का विजेता, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। 

2️⃣ 🇮🇳 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद देश की मिट्टी को सिर से लगाकर किया नमन। 

3️⃣ 🏏 फाइनल में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी से भारत का बड़ा स्कोर। 

4️⃣ 🎯 जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की घातक गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ढेर। 

5️⃣ 📚 महंगी किताबों और मनमानी फीस के खिलाफ भोपाल में अभिभावकों का प्रदर्शन। 

6️⃣ 🚧 उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा को भोपाल बुलाया गया। 

7️⃣ 🧑‍⚖️ विधायक बोले – अब सिंहस्थ से जुड़े कार्यों में सहयोग करूंगा। 

8️⃣ 💔 भोपाल में मां की साड़ी का फंदा बनाकर युवक ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट में प्रेमिका पर आरोप। 

9️⃣ 🚰 पानी की लाइन में मृत केंचुआ मिलने से हड़कंप, कमिश्नर से शिकायत। 

🔟 🌡️ मध्यप्रदेश में तेज धूप से गर्मी बढ़ी, इंदौर में पारा 36°C के पार। 

1️⃣1️⃣ 🏛️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि दी। 

1️⃣2️⃣ 💊 मुख्यमंत्री ने जन औषधि दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। 

1️⃣3️⃣ 🕉️ स्वामी परमहंस योगानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित। 

1️⃣4️⃣ 🥩 भोपाल में गौमांस से भरे कंटेनर मामले में चालान पेश, जांच जारी। 

1️⃣5️⃣ 🏙️ ग्रामीण विकास के बजट उपयोग पर सरकार पर सवाल, कांग्रेस ने उठाए मुद्दे।

TRN  LIVE: पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, गिरफ्तारी की तैयारी

अम्बेडकरनगर। जनपद में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। आलापुर तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार जगदीप गौतम पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना बसखारी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने की तैयारी में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रामकोला निवासी पत्रकार जगदीप गौतम पिछले लगभग पाँच वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। बताया जाता है कि 6 मार्च 2026 की रात लगभग 11:15 बजे वह मालीपुर क्षेत्र से एक सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। जैसे ही वह रुस्तमपुर चौराहे के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार और अनियंत्रित तरीके से आ रही एक अर्टिगा कार उनकी गाड़ी से टकरा गई, जिससे उनकी कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद जब पत्रकार जगदीप गौतम अपनी गाड़ी से उतरकर स्थिति देखने लगे, तभी दूसरी गाड़ी से अनिल कुमार शर्मा अपने लगभग पाँच साथियों के साथ उतरकर आया। आरोप है कि उनके हाथों में हॉकी और डंडे जैसे हथियार थे। पीड़ित पत्रकार के अनुसार उन्होंने स्थिति को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनके वाहन में रखे विजिटिंग कार्ड को पढ़कर फाड़ दिया और नाम में “गौतम” शब्द देखकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और इसके बाद हॉकी व डंडों से पत्रकार पर हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं तथा अंदरूनी चोट लगने की भी आशंका जताई जा रही है।

बताया जाता है कि पत्रकार द्वारा शोर मचाने और मदद की गुहार लगाने पर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद हमलावर मारपीट बंद कर कथित रूप से धमकी तथा 60 हजार रुपए की मांग करने लगे और धमकी देने लगे कि यदि इस घटना की शिकायत की गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

पीड़ित पत्रकार जगदीप गौतम ने थाना बसखारी में दिए गए अपने प्रार्थना पत्र में पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी पत्रकारिता से नाराज होकर योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बसखारी थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 0053 में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जा सकती है।

इस बीच बसपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश मौर्य भी घायल पत्रकार से मिलने पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला अत्यंत निंदनीय है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

घटना को लेकर जिले के पत्रकारों और सामाजिक संगठनों में भी भारी आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

दूरभाष पर हुई वार्ता में पत्रकार जगदीप गौतम ने कहा कि इस मामले में सभी सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों तथा पत्रकारों ने लगातार संपर्क करके अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ साथ हर संभव मदद की भरपूर भरोसा दिया है ।

TRN LIVE: *31 मार्च तक चालु वित्तीय वर्ष का सम्पत्तिकर जमा कर 1 अप्रेल से लगने वाले दोहरे कर के भुगतान से बचे करदाता - आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा*

शेष दिवसों में अधिक से अधिक कर की राशि वसूली हेतु निगम आयुक्त द्वारा 108 कर्मचारियों को वसूली कार्य हेतु लगाया गया

आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा निर्देशित किया कि शहर के ऐसे करदाता जिनके द्वारा अभी तक अपना चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का सम्पत्तिकर जमा नहीं कराया गया है वे आज की अपना सम्पत्तिकर जमा कराकर शहर विकास में अपना सहयोग प्रदान करें। 31 मार्च 2026 तक यदि सम्पत्तिकर दाता अपना सम्पत्तिकर जमा नहीं कराते है तो 1 अप्रेल से उन्हें दोगुना सम्पत्तिकर का भुगतान करना पड़ेगा, इसी के साथ निगम के आर्थिक हित को दृष्टिगत रखते हुए वित्तीय वर्ष 2025 - 26 के शेष दिवसों (31 मार्च तक) में अधिक से अधिक बकाया संपत्ति कर जमा हो इस हेतु बकाया संपत्तिकर दाताओं को बकाया संपत्ति कर जमा कराए जाने की कार्यवाही अंतर्गत जोन कार्यालय के संपत्ति कर शाखा से जारी किए जाने वाले बिल, मांग का सूचना पत्र आदि का वितरण कर संबंधित बकायदारों से उनकी बकाया राशि जमा करने के लिए निगम आयुक्त द्वारा शहर के समस्त 54 वार्डों में 108 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है जो बकाया राशि जमा करने के लिए घर-घर जाकर नागरिकों को प्रेरित एवं सूचित करने का कार्य करेंगे

    उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवासीय स्वयं उपयोग की सम्पत्तियों पर अधिरोपित सम्पत्तिकर का भुगतान करने पर सम्पत्तिकर में 50 प्रतिशत छूट की पात्रता रहेगी। मध्यप्रदेश नगर पालिक विधि (द्वितीय संशोधन) अधिनियम 2021 के प्रावधान अनुसार दिनांक 31.03.2026 के पश्चात् 50 प्रतिशत छूट का लाभ प्राप्त नहीं होकर शत् प्रतिशत सम्पत्तिकर का भुगतान नियमानुसार मय अधिभार के करना होगा इसलिए संपत्तिकर दाता आज ही अपना सम्पत्तिकर जमा कर सम्पत्तिकर में मिलने वाली 50 प्रतिशत छूट का लाभ प्राप्त कर नगर विकास में सहायोग प्रदान करें। अधिक जानकारी के लिये सम्बन्धित झोन कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं

     सम्पत्तिकर दाता अपना सम्पत्तिकर सम्बंधित झोन कार्यालय में पहुंचकर या ई नगर पालिक पोर्टलhttps://enagarpalika.mp.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाईन जमा भी कर सकते है। नगर निगम सम्पत्तिकर विभाग द्वारा आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार घर घर पहुंचकर सम्पत्तिकर वसूली की कार्यवाही की जा रही है इसके साथ ही विशेष शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है

अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे झोन कार्यालय

   आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार करदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शनिवार एवं रविवार अवकाश के दिनों में भी झोन कार्यालय खुले रहेंगे करदाता कार्यालयीन समय में अपने सम्बंधित झोन कार्यालय पहुंचकर सम्पत्तिकर जमा करा सकते है।

#उत्कृष्ट_उन्नत_उज्जवल_उज्जैन

#स्वच्छ_उज्जैन_स्वस्थ_उज्जैन

TRN LIVE: _*मधावपुर में ‘मिट्टी पटाई’ पर 1.69 लाख खर्च, मनरेगा पार्क के भुगतान पर उठे सवाल*_ 

अम्बेडकरनगर।

जनपद के विकास खंड भियांव की ग्राम पंचायत मधावपुर में मनरेगा के तहत कराए गए एक कार्य को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा तेज हो गई है। आरोप है कि मनरेगा पार्क में मिट्टी पटाई के नाम पर बड़ी धनराशि खर्च दर्शाई गई है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि पार्क का निर्माण काफी पहले हो चुका था। ग्रामीणों और संबंधित पोर्टल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में 6 फरवरी 2026 को मनरेगा पार्क में मिट्टी पटाई के लिए 1 लाख 69 हजार 520 रुपये का भुगतान दर्शाया गया है। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि जिस पार्क में मिट्टी पटाई का भुगतान दिखाया गया है, वहां पहले से ही निर्माण कार्य पूरा हो चुका था। गांव के चौराहों और चौपालों पर इस मुद्दे को लेकर बहस का माहौल है। कुछ ग्रामीणों ने पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि यदि विकास कार्य वास्तव में हुए हैं तो उनका भौतिक सत्यापन कराया जाना चाहिए। वहीं कई लोग इसे कागजी खर्च बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की प्राथमिकताओं में भी असंतुलन दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि गांव की कई नालियां जाम पड़ी हैं और सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है, जबकि कागजों में विकास कार्यों पर खर्च लगातार दिखाया जा रहा है। इस मामले में कुछ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत में हुए विकास कार्यों और खर्च की जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। फिलहाल मधावपुर के लोग प्रशासनिक कार्रवाई और जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच होने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मनरेगा पार्क में मिट्टी पटाई का कार्य वास्तव में हुआ या केवल अभिलेखों तक सीमित है।

TRN LIVE: _*मधावपुर में ‘मिट्टी पटाई’ पर 1.69 लाख खर्च, मनरेगा पार्क के भुगतान पर उठे सवाल*_ 

अम्बेडकरनगर।

जनपद के विकास खंड भियांव की ग्राम पंचायत मधावपुर में मनरेगा के तहत कराए गए एक कार्य को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा तेज हो गई है। आरोप है कि मनरेगा पार्क में मिट्टी पटाई के नाम पर बड़ी धनराशि खर्च दर्शाई गई है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि पार्क का निर्माण काफी पहले हो चुका था। ग्रामीणों और संबंधित पोर्टल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में 6 फरवरी 2026 को मनरेगा पार्क में मिट्टी पटाई के लिए 1 लाख 69 हजार 520 रुपये का भुगतान दर्शाया गया है। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि जिस पार्क में मिट्टी पटाई का भुगतान दिखाया गया है, वहां पहले से ही निर्माण कार्य पूरा हो चुका था। गांव के चौराहों और चौपालों पर इस मुद्दे को लेकर बहस का माहौल है। कुछ ग्रामीणों ने पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि यदि विकास कार्य वास्तव में हुए हैं तो उनका भौतिक सत्यापन कराया जाना चाहिए। वहीं कई लोग इसे कागजी खर्च बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की प्राथमिकताओं में भी असंतुलन दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि गांव की कई नालियां जाम पड़ी हैं और सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है, जबकि कागजों में विकास कार्यों पर खर्च लगातार दिखाया जा रहा है। इस मामले में कुछ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत में हुए विकास कार्यों और खर्च की जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। फिलहाल मधावपुर के लोग प्रशासनिक कार्रवाई और जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच होने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मनरेगा पार्क में मिट्टी पटाई का कार्य वास्तव में हुआ या केवल अभिलेखों तक सीमित है।

TRN  LIVE 

TRN LIVE: *दीपांशु जिंदल को UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 38वां रैंक* 

हिमाचल कैडर की आईएएस अधिकारी रितिका जिंदल के भाई ने भी इसी सर्विस में कदम रखा है। मोगा शहर के रहने वाले दीपांशु जिंदल ने संघ लोकसेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 38वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। दीपांशु ने अपनी स्कूली शिक्षा मोगा के डीएन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। कक्षा 11वीं और 12वीं में उन्होंने कॉमर्स विषय चुना और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद उनका चयन दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कालेज ऑफ कॉमर्स एसआरसीसी में हुआ। कालेज के दौरान उन्होंने अकादमिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्हें अकादमिक उत्कृष्टता के लिए कालेज गोल्ड मेडल, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित होरा मेडल और सोशल सर्विस मेडल से सम्मानित किया गया। दीपांशु के जीवन में वर्ष 2019 बेहद कठिन रहा। उसी वर्ष उन्होंने अपने पिता को कैंसर के कारण खो दिया और लगभग दो महीने बाद उनकी माता का भी निधन हो गया।

कम उम्र में माता-पिता को खोने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। कोविड महामारी के दौरान मोगा स्थित अपने घर में अकेले रहते हुए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी और अनुशासन, आध्यात्म और पढऩे की आदत से मानसिक मजबूती हासिल की। उन्होंने वर्ष 2022 में स्नातक पूरा किया और उसके बाद पूरी तरह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। यह उनका तीसरा प्रयास था। दूसरे प्रयास में वह साक्षात्कार तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम सूची में स्थान नहीं बना पाए थे। इस वर्ष उन्होंने 38वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। दीपांशु का परिवार भी प्रशासनिक सेवा से जुड़ा हुआ है। उनकी बहन रितिका जिंदल भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस की 2019 बैच की अधिकारी हैं। वह वर्तमान में उद्योग विभाग में एडिशनल कंट्रोलर स्टोर्स के पद पर कार्यरत हैं। वहीं दीपांशु के जीजा विजय वर्धन भी आईएएस अधिकारी हैं। वह 2021 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में विशेष सचिव वित्त सह निदेशक ट्रेजरी, अकाउंट्स एंड लॉटरी के पद पर कार्यरत हैं।

TRN LIVE: *हिमाचल से लौटने लगे विदेशी परिंदे, मौसम के बदले मिजाज से मार्च में ही वतन वापसी, जलवायु परिवर्तन का असर* 

हिमाचल प्रदेश के जलाशयों और वेटलैंड क्षेत्रों में इस वर्ष सर्दियों की रौनक उम्मीद से पहले ही फीकी पड़ गई है। हर साल सर्दियों के मौसम में प्रदेश के जलाशयों और नदियों के किनारों पर हजारों किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर आने वाले विदेशी प्रवासी पक्षियों ने इस बार सामान्य समय से पहले ही अपने वतन की ओर रुख कर लिया है। वन्यजीव विशेषज्ञों और पर्यावरणविदों के अनुसार इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन और फरवरी के अंत में अचानक बढ़ा तापमान है। आमतौर पर साइबेरिया, तिब्बत, मंगोलिया और मध्य एशिया के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले प्रवासी पक्षी मार्च के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह तक हिमाचल की वादियों और जलाशयों में डेरा जमाए रहते थे, लेकिन इस वर्ष फरवरी के अंतिम सप्ताह से ही इन पक्षियों की वापसी शुरू हो गई।

कई स्थानों पर तो अधिकांश झुंड फरवरी के अंत तक ही प्रदेश छोड़ चुके थे, जिससे जलाशयों में उनकी चहल-पहल अचानक कम हो गई। प्रदेश के कई प्रमुख जलाशयों में इस बार प्रवासी पक्षियों की संख्या में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष फरवरी माह में तापमान सामान्य से लगभग तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। तापमान में हुई इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने जलाशयों के पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित किया है। इस बारे में उप अरण्यपाल मंडी वासु डागेर का कहना है कि इस वर्ष समय से पहले गर्मी का मौसम हो गया, जिसके चलते फायर सीजन को लेकर एंडवास तैयारियां की गई। तापमाप की बढ़ोतरी के कारण विदेशी परिंदे भी जलाशयों से अपने देश लौट रहे हैं।

भोजन की कमी

विशेषज्ञों के अनुसार भोजन की उपलब्धता में कमी और जलाशयों के इकोसिस्टम में आए बदलाव से पक्षियों ने अर्ली माइग्रेशन यानी समय से पहले वापसी का फैसला किया। यह बदलाव प्रवासी पक्षियों के पारंपरिक प्रवास चक्र में हो रहे परिवर्तन का संकेत माना जा रहा है।

TRN LIVE: *Cyber Crime : खुद को बैंक कर्मी बताकर ठग रहे शातिर, सस्ते बैंक लोन, क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का दे रहे झांसा* 

साइबर ठग खुद को बैंक कर्मी बताकर लोगों को ठग रहे हैं। साइबर ठग लोगों को सस्ते बैंक लोन, क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के लिए व्हाट्सऐप, मैसेज एवं मोबाइल पर कॉल के जरिए झांसा दे रहे हैं। शातिर खुद को निजी बैंक का कर्मचारी बताकर लोगों को ठग रहे हैं। साइबर पुलिस साइबर ठगों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। सस्ते बैंक लोन, क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने को लेकर हिमाचल में भी लोगों को बारे फोन आ रहे हैं। साइबर ठग लोगों को जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके से खोज रहे है। सस्ते बैंक लोन, फास्ट टैग के अलावा अब साइबर ठग क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी का प्रयास कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों में लगातार आ रहे मामलों के चलते साइबर पुलिस ने हिमाचल की जनता को अलर्ट किया है। साइबर पुलिस का मानना है कि हिमाचल में भी लोगों को इस बारे फोन आ रहे हैं।

शातिर ठग सबसे पहले व्हाट्सऐप, मैसेज या मोबाइल पर कॉल के माध्यम से क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने की बात कहते हैं। इसके तहत शातिर अपने आप को निजी बैंक का कर्मचारी बताकर लोगों को विश्वास में ले लेते हैं। उसके बाद शातिर क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने की बात करते हैं। इसको लेकर ओटीपी शेयर करने को कहा जाता है। व्यक्ति ओटीपी शेयर करते ही उसके क्रेडिट कार्ड का विवरण शातिर प्राप्त कर लेते हैं । साइबर सैल की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए आए दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसके अलावा अपने बैंक खाते सहित निजी जानकारी किसी से भी सांझा न करें। अगर कोई ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करें। जाएगा।

TRN LIVE: *धर्मशाला में खुलेगा वेलनेस सेंटर, आकाशवाणी के पास स्थित भवन में केंद्र बनाने का काम आरंभ* 

वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में सेंट्रल गवनर्मंेट हैल्थ स्कीम (सीजीएचएस) का वेलनेस सेंटर धर्मशाला के आकाशवाणी के साथ लगते भवन में खोला जाएगा। केंद्र के कर्मचारियों व पेंशन भोगियों को अब पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इसके लिए केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय दिल्ली की ओर से कांगड़ा के धर्मशाला में सेंट्रल गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम (सीजीएचएस) का एलोपैथिक वेलनेस सेंटर खोलने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। टीम व प्रशासन के संयुक्त दौरे के तहत आकाशवाणी धर्मशाला के पास शिक्षा बोर्ड के समीप धर्मशाला-गगल सडक़ के मोड़ पर स्थित भवन में सेंटर खोलने की सहमति दी गई है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर मार्च माह के अंत तक मरम्मत कार्य पूरा करने सहित सभी औपचारिक्ताएं पूरी कर अप्रैल माह के पहले से दूसरे सप्ताह तक इलाज शुरू कर दिया जाएगा। इसके उद्घाटन के लिए कांगड़ा जिला एक्स सेंट्रल गवर्नमेंट और सीएपीएफ पैरामिलिट्री कर्मचारी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेशक की ओर से केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा को निमंत्रण देकर बुलाया जाएगा। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के इस फैसले से हिमाचल में हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

जिला कांगड़ा में लगभग 20 से ज्यादा केंद्र सरकार के कार्यालय हैं, जिनमें लगभग दस हजार से अधिक सीजीएचएस का लाभ लेने वाले केंद्रीय कर्मचारी कार्यरत हैं, इसके अलावा आर्मी व अन्य पैरा मिलिट्री फोर्स में सेवा दे रहे जवान व उनके परिवार के सदस्य भी रहते हैं। जिनमें बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। इन जिलों में लगभग हर घर का एक सदस्य आर्मी या पैरा मिलिट्री फोर्स में कार्यरत हैं। उधर, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से धर्मशाला में सीजीएचएस के हैलोपैथिक वेलनेस सेंटर खोलने की धर्मशाला में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीसी ने बताया कि औपचारिक्ताएं पूरी होने के बाद कर्मियों को इलाज की सुविधाएं मिल पाएंगी।

TRN LIVE: *मरीजों को प्रदेश में ही मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सरकार खर्च करेगी 3 हजार करोड़: CM* 

 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के नाहन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के उपरांत डॉक्टरों के साथ संवाद किया। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वे आज उनकी बात सुनने आए हैं ताकि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी वह अन्य मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों के साथ इसी तरह संवाद कर चुके हैं ताकि चिकित्सकों के सुझावों को नीति में शामिल किया जा सके और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज सिर्फ रैफरल स्वास्थ्य संस्थान बन कर रह गए हैं, लेकिन इनमें सुधार करके प्रदेश में ही लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल सुविधाओं में सुधार के लिए हाई-एंड मेडिकल टेक्नोलॉजी ला रही है, जिसके लिए आने वाले समय में 3 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

सीएम सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सीनियर रेज़िडेंट डॉक्टरों का स्टाइपंड 40 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया है, जबकि सीनियर रेज़िडेंट सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का स्टाइपंड एक लाख रुपए से बढ़ाकर 1.30 लाख रुपए किया गया है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटें बढ़ाई जाएगी। मेडिकल कॉलेजों में छात्रों के लिए 60-60 के सेक्शन बनाए जाएंगे। उसी अनुपात में स्टाफ भी उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

TRN LIVE: *शिव प्रताप शुक्ल को विदाई, हिमाचल सरकार ने विशेष समारोह में सम्मानित किए राज्यपाल* 

प्रदेश सरकार ने शनिवार को शिमला स्थित पीटरहॉफ में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर को पारंपरिक शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि हिमाचल को छोडक़र नई जिम्मेदारी संभालने जाना उनके लिए भावनात्मक क्षण है। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति किसी राज्य या क्षेत्र में कार्य करता है, तो उस स्थान से लगाव होना स्वाभाविक है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के साथ उनका अनुभव वास्तव में विशेष रहा है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों तथा प्रदेश सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों से जो सहयोग मिला, उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगे। राज्यपाल ने नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए वे राज्य सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोगों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व, मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, लेडी गवर्नर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा पिछले तीन वर्षों के दौरान राज्यपाल के प्रदेश के प्रति महत्त्वपूर्ण योगदान को याद किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह क्षण भावनाओं से भरा हुआ है क्योंकि राज्य एक गरिमामय और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को विदाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल के नेतृत्व में लोक भवन जन सरोकारों से जुड़ा एक संवेदनशील केंद्र बना, जिसने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सद्भाव और सहयोग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल हमेशा लोगों से जुड़े रहे और छात्रों, युवाओं, सामाजिक संगठनों तथा नागरिकों से नियमित रूप से संवाद करते रहे। विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में उनकी उपस्थिति ने युवाओं को ज्ञान, मूल्यों और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

TRN LIVE: *मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित* 

 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के नाहन में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने तथा विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सिरमौर जिला की उपायुक्त प्रियंका वर्मा को जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण में किए गए सराहनीय कार्यों, मांऊट एवरेस्ट फतह करने वाली सिरमौर जिला के संगड़ाह तहसील के गांव गत्ताधार की कृतिका शर्मा तथा सिरमौर जिला के राजगढ़ के गांव पझोता की मेघा सिंह कंवर को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक परीक्षा-2025 में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए भी सम्मानित किया।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत सोलन जिला की शांति जैसवाल, बिलासपुर जिला की निर्मला धीमान, कांगड़ा जिला के इंदौरा की गृहिणी स्वयं स्वरोजगार संघ तथा ऊना जिला की निशू लता को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया और उन्हें एक-एक लाख रुपए प्रदान किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत शिखा, सिमरन कौर, शिया तथा प्रेम लता को विवाह अनुदान के अन्तर्गत 60-60 हजार रुपए, महबूब हसन तथा रवि को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में दी जाने वाली मकान निर्माण के लिए दूसरी किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपए दिए।

मुख्यमंत्री शगुन योजना के अन्तर्गत संतोष देवी, शीला देवी तथा नीमो देवी को 31-31 हजार रुपए, विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत नसिफा, नितेश तथा विधा देवी को दो-दो लाख रुपए, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बबीता, सुनीता देवी तथा अनीता देवी को 51-51 हजार रुपए प्रदान किए गए।

TRN LIVE: *क्लास थ्री पदों में महिलाओं को 25% आरक्षण, पुलिस में महिला सब-इंस्पेक्टर के लिए विशेष भर्ती की घोषणा* 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिरमौर जिला के नाहन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कहा कि सरकारी विभागों में क्लास थ्री पदों की भर्ती में भी महिलाओं को 25 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए कानून बनाए जाएंगे। उन्होंने पुलिस विभाग में महिला सब-इंस्पेक्टर की विशेष भर्ती करने, नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए 500 करोड़ रुपए देने तथा महिला सम्मान राशि को एक लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपए करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने पीजी कॉलेज नाहन में अगले सत्र से एमएससी जिओलॉजी, एमबीए और एमए हिस्ट्री की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की पहली प्राथमिकता महिलाओं का कल्याण है और राज्य सरकार की हर योजना के केंद्र में महिलाओं को विशेष स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि बेटियों को बेटों के बराबर अधिकार देते हुए 150 बीघा पैतृक संपत्ति में अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना आरंभ की, जिसके तहत विधवा महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि आज लाहौल-स्पीति जिला की पूरी प्रशासनिक कमान महिलाओं के हाथ में है। जिला सिरमौर के साथ-साथ जिला हमीरपुर की उपायुक्त भी एक महिला अधिकारी हैं जो प्रदेश सरकार की महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच का प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों की विवाह की आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष किया गया है। विधवाओं के पुनर्विवाह को भी राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि को 65 हजार से बढ़ाकर दो लाख रुपये किया गया है। पुलिस की भर्ती में 30 प्रतिशत में महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन अगले वर्ष से देने पर विचार किया जाएगा।

सीएम सुक्खू ने कहा कि वर्ष 2023 की आपदा के दौरान प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने नियमों को बदलकर मुआवजा राशि में ऐतिहासिक बढ़ौतरी की। प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों के घरांे के पुनर्निमाण के लिए सात लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने बार-बार विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की, जबकि पूरा प्रशासनिक अमला लोगों की मदद के लिए लगा हुआ था। जब आपदा प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज का प्रस्ताव आया तो भाजपा विधायक वॉकआऊट कर गए। वर्ष 2025 में आपदा के दौरान भी प्रदेश सरकार ने प्रभावितों को राहत दी, जबकि भाजपा के सांसद चुप रहे। प्रधानमंत्री ने 1500 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी परन्तु आज भी यह पैसा प्रदेश के लोगों को नहीं मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 फरवरी, 2026 हिमाचल प्रदेश के इतिहास का काला दिन है, जब केंद्र सरकार ने राज्य के लोगों को आरडीजी के रूप में प्रति वर्ष मिलने वाली 10 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता बंद कर दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक छोटा राज्य है, जिसके आय के साधन सीमित हैं। उन्होंने कहा हम पंजाब के खेतों को सींचते हैं, उत्तर भारत को पानी देते हैं, जंगलों को बचा कर रखते हैं लेकिन इसके बावजूद हिमाचल के अधिकारों का ध्यान नहीं रखा गया। मैंने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं के नेतृत्व में हिमाचल के अधिकारों के लिए दिल्ली जाने को तैयार हूं लेकिन भाजपा विधायक विधानसभा सत्र में नारे लगाते रहे और हिमाचल के अधिकार की कोई बात नहीं की। आज मैं फिर कहना चाहता हूं कि हम इसका भी सामना करेंगे। हमें जनता के अधिकारों की लड़ाई को युद्ध की तरह लड़ना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेताओं को हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी इसी जिला से हैं, उन्हें भी प्रदेश के लोगों के अधिकारों की बात करनी चाहिए। भाजपा ने धनबल से राज्य में चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया लेकिन देवी-देवताओं और लोगों के आशीर्वाद से कांग्रेस के विधायकों की संख्या फिर से 40 हो गई।

सीएम सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में गुणात्मक शिक्षा के मामलों में हिमाचल प्रदेश 21वें स्थान पर पहुंच गया था, जो विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रदेश के लोगों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि गुणात्मक शिक्षा के लिए राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है और हम स्कूलों में सीबीएसई की शुरूआत कर रहे हैं। यहां म्यूज़िक और ड्राइंग की पढ़ाई भी होगी, जिसके लिए राज्य चयन आयोग के माध्यम से अध्यापकों की भर्तियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही है और हमारी सरकार ने सात गारंटियां पूरी कर दी है। प्रदेश सरकार ने आंगवबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 10,500 रुपए तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाकर 5800 रुपए किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस हिमाचल प्रदेश से किसी को भी उठा कर नहीं ले जा सकती। नियमों को दरकिनार करते हुए बिना सूचना कार्रवाई पर दिल्ली पुलिस पर एफआईआर दर्ज की गई और जब वह दोबारा हिमाचल आए तो पुलिस को सूचित किया, जिस पर राज्य सरकार ने दिल्ली पुलिस का पूरा सहयोग किया।

TRN LIVE: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*

*दिनांक : 10 मार्च 2026*

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन बीते दिन की अपेक्षा थोड़ा बेहतर रहेगा। सेहत में सुधार अनुभव करेंगे फिर भी ज्यादा मानसिक अथवा शारीरिक बोझ ना डालें। दिन का आरंभिक भाग आज भी उलझनों वाला रहेगा कार्य क्षेत्र पर अनमने मन से काम करना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप धन की आमद कम ही रहेगी उधारी के व्यवहार ना बढ़ाये वसूली में परेशानी आएगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपके विचारों के विपरीत आचरण करेंगे। नौकरी वाले लोगो का कार्य क्षेत्र पर किसी से झगड़ा हो सकता है। धैर्य से काम लें। महिलाये किसी गुप्त चिंता से व्याकुल रहेंगी। वाहन अथवा मशीनरी से सावधानी रखें। संध्या बाद स्थिति सुधरेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज भी दिन अनुकूल बना रहेगा बुद्धि के प्रयोग से कार्यो में सहज विजय पाएंगे अन्य लोगो के लिए भी आप मार्गदर्शक का कार्य करेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी भी निर्णय को लेने में संकोच नही करेंगे जिसका परिणाम सकारत्मक रहेगा। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा हृदय में आज कोमलता अधिक रहेगी परोपकार के लिए प्रेरित होंगे। धन लाभ आशाजनक तो नही फिर भी संतोषजनक अवश्य रहेगा। महिलावर्ग अत्यंत भावुक रहेंगी किसी काम के लिये मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन कार्य क्षेत्र पर आशानुकूल वातावरण ना मिलने से मन मे बेचैनी रहेगी। लेकिन आप कुछ ना कुछ काम मे लगे ही रहेंगे खाली बैठना पसन्द नही करेंगे इसका फल भी देर अबेर आपके लिये हितकर ही रहेगा। परिवार के सदस्य आपस मे उलझेंगे महिलाओ में धैर्य की कमी रहेगी बिना तथ्यों को जाने बहस पर उतारू रहेंगी। धन लाभ के लिये किसी की चापलूसी करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल नही होगा। आप अपने कार्यो पर ध्यान दें आज किया परिश्रम निकट भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। सेहत मध्यान बाद नरम रहेगी रक्तचाप अथवा अन्य शारीरिक दर्द की समस्या होगी। बुजुर्गो के पास कुछ समय अवश्य बिताये। संतानों की बातों को अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपकी तार्किक शक्ति प्रखर रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि भी बुद्धिमानो जैसी बनेगी। परन्तु आर्थिक रूप से इसका लाभ नही ले पाएंगे। कार्य व्यवसाय मंदा रहने से उदासीनता आएगी। आपका मन एक जगह केंद्रित नही रहेगा। धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवार में भी आपके विचारो की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। महिलाये अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी। मानसिक विकारों को छोड़ सेहत ठीक रहेगी ।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज भी आपका विपरीत स्वभाव दिनचार्य खराब बनाएगा गलती करने पर स्वीकार नही करेंगे उल्टे समझाने वालो को भी नैतिक आचरण का पाठ सिखाएंगे। घर मे आज आपकी बातों को गंभीरता नही मिलेगी। किसी प्रियपात्र से विचार मेल ना खाने पर मतभेद बढ़ेंगे। स्वयं के बल पर लिए निर्णय अधिक फलदायी सिद्ध होंगे। धन लाभ थोड़े परिश्रम के बाद जरूरत के अनुसार हो जाएगा लेकिन उधारी के कारण दिक्कते आएंगी। धन को लेकर किसी से तकरार हों सकती है। नौकरी पेशाओ पर अधिकारी मेहरबान रहेंगे फिर भी सतर्क रहें किसी अन्य की गलती की भरपाई आपको ही करनी पड़ेगी। महिलाओ में अहम की भावना रहेगी व्यवहार में भी स्वार्थ दिखेगा। सेहत की लापरवाही भारी पड़ेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन बुद्धि भ्रम के कारण इनमे से कुछएक ही हाथ लग पाएंगे। आज आप तुरंत निर्णय लेने की जगह लोगो से विचार विमर्श के बाद ही कदम उठायेंगे इसमे केवल समय ही बर्बाद होगा लाभ शून्य रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज निवेश का जोखिम ले सकते है अवश्य लाभ होगा। परिवार में सुख के साधनों की वृद्धि होगी खर्च भी अधिक रहेगा। आध्यात्म अथवा साधना क्षेत्र से जुड़े जातको में अभिमान आएगा। नौकरी पेशा लोगो का आज काम के समय भी मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा। मन में चल रही कामना अतिशीघ्र पूर्ण होने के योग है। ध्यान रहे आज किसी भी कार्य में आलस्य किया तो दोबारा अवसर नही मिल सकेगा। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपको घरेलू कार्यो के अकस्मात आने से दिनचार्य में फेर बदल करना पड़ेगा। दिन का आरंभिक भाग दुविधा में बीतेगा जल्दी से किसी काम को करने का मन नही बनेगा जिससे अधिकांश कार्य मध्यान बाद तक लटके रहेंगे। पूर्व में की गई गलतियों का भय बना रहेगा। महिलाओ का मिजाज भी आज बिगड़ा रहेगा लेकिन किसी के भड़काने पर ही विवाद करेंगी। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था को सुधारने की असफल कोशिश करेंगे लापरवाही अधिक करेंगे। धन संबंधित कार्यो को लेकर धैर्य दिखाये आंशिक मात्रा में मध्यान के बाद ही अचानक से होगा। कोई नई योजना ना बनाए धैर्य से समय व्यतीत करे शीघ्र ही स्थिति आपके पक्ष में होने वाली है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके अनुकूल तो रहेगा लेकिन आज निर्णय लेने में कोई चूक होगी जिससे बाद में पछताना पड़ेगा कोई भी बड़ा काम करने से पहले ही अनुभवियों से सलाह कर लें हानि से बचेंगे। कार्य क्षेत्र पर काम के समय मन कही और भटकने के कारण कुछ ना कुछ नुक्स रह जायेगा फिर भी आज आपका व्यक्तित्त्व उच्च कोटि का रहेगा। लोग आपकी गलती को स्वार्थ सिद्धि के कारण अनदेखा करेंगे। रिश्तेदार अथवा पड़ोसी अपनी उलझनों को सुलझाने के लिये आपकी सहायता मागेंगे लेकिन किसी को बिन मांगे सलाह ना दे। ना ही किसी के कार्यो में दखल दें। धन लाभ मध्यान के बाद ही अल्प मात्रा में होगा। शारीरिक अकडन जोड़ो में दर्द संबंधित व्याधि सताएगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज भी परिस्थितियां भ्रम में डालने वाली बन रही है विशेषकर प्रलोभन से दूर रहें अन्यथा परिणाम हानिकर ही होंगे। दिन के आरम्भ से ही धन संबंधित मामलों को लेकर बेचैनी रहेगी धैर्य से लक्ष्य बनाए कर मेहनत करें आज का परिश्रम कल अवश्य ही लाभदायक सिद्ध होगा। भागीदारों से अनबन होने की संभावना है। व्यावसाय की गति मंद रहेगी फिर भी पुराने व्यवहारों से धन लाभ हो जाएगा। निवेश भविष्य के लिये लाभ देने वाला रहेगा। महिलाये छोटी बचत से जमा धन खर्च होने पर उदास होंगी लेकिन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च भी करेंगी। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। सेहत को लेकर भी चिंता रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं आपको आश्चय में डालेंगी निश्चिन्त रहें आपके लिये लाभदायक ही रहेंगी और इनका प्रभाव निकट भविष्य में भी देखने को मिलेगा। धन लाभ उम्मीद ना होने पर भी अचानक होगा। सहकर्मी आपको बिना मांगे सहयोग करेंगे परन्तु अंदर स्वार्थ सिद्धि की भावना भी छुपी होगी कार्य व्यवसाय में दोपहर के समय कुछ समय के लिये रुकावट आएगी। सरकार संबंधित कार्य आज ले देकर ही पूर्ण कर पाएंगे। महिलाये केवल खाना पूर्ति के लिए ही धार्मिक कार्यो पूजा पाठ में सम्मिलित होंगी। सामाजिक व्यवहार के लिये मित्र-रिश्तेदारों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। सेहत उत्तम रहेगी। 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये विशेष रहेगा आज किसी बहुप्रतीक्षित योजना के कारण मध्यान तक व्यस्त रहेंगे मन मे असफल होने का भय भी रहेगा लेकिन अंत मे विजय मिलने से भविष्य की धन संबंधित उलझने शांत होंगी। आज व्यापार विस्तार की सोच रहे है तो अवश्य करने। नौकरी पेशाओ को अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिए मानसिक श्रम करना पड़ेगा फिर भी सफलता संदिग्ध ही रहेगी। सामाजिक क्षेत्र हो या पारिवारिक अथवा अन्य सभी जगह आपकी जय होगी। अपरिचित भी आपसे संपर्क बनाने को उत्सुक रहेंगे। महिलाओं का स्वभाव अधिक नखरे वाला रहेगा इस वजह से हास्य की पात्र भी बनेंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन भी उठापटक वाला रहेगा। किसी पुराने विवाद अथवा अन्य व्यावसायिक कारणों से मध्यान तक दौड़धूप करनी पड़ेगी आज आपको जिसकी जरूरत पड़ेगी वही आपके कार्यो से दूर भागेगा जिससे असुविधा के साथ विलम्ब होगा। समाज मे मान-सम्मान बढेगा परन्तु घर मे आपका अनादर होगा। आर्थिक मामले लचीले व्यवहार के कारण लंबित रहेंगे फिर भी निर्वाह योग्य आय बना ही लेंगे। जोडतोड़कर काम चलाना आर्थिक दृष्टिकोण से हित में ही रहेगा। परिवार के बुजुर्ग आपकी किसी बुरी आदत से परेशान रहेंगे महिलाये आध्यात्म में ज्यादा रुचि लेंगी घर अस्त-व्यस्त कार्यो को सुधारने में गुस्सा आएगा। सेहत आलस्य को छोड़ सामान्य ही रहेगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

[TRN LIVE: _*Rajya Sabha MP Anurag Sharma: अनुराग बने राज्यसभा सांसद, रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा प्रमाणपत्र*_

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर सोमवार को निर्विरोध सांसद को चुनाव हो गया। रिटर्निंग ऑफिसर एवं विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने अनुराग शर्मा के सांसद निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की। साथ ही उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र भी सौंपा। इस मौके पर उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा के अलावा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप राठौर समेत अन्य मौजूद रहे। हिमाचल में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया 26 फरवरी को आरंभ हुई थी। इस दौरान इकलौता नामांकन कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अनुराग शर्मा ने दाखिल करवाया था, जबकि भाजपा की तरफ से नामांकन नहीं भरा गया। नौ मार्च को नामांकन वापस लेने का दिन था।

लिहाजा इस दौरान नियमानुसार रिटर्निंग ऑफिसर ने अनुराग शर्मा के निर्विरोध सांसद चुनने की औपचारिक घोषणा की और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र भी सौंपा। बता दें कि हिमाचल से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त होने जा रहा है। उनकी सीट पर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की यह प्रक्रिया हुई है।

विधानसभा अध्यक्ष से मिले नवनिर्वाचित सांसद

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वह सांसद के रूप में भारतीय संसद में हिमाचल के विषयों को प्रमुखता के साथ उठाएंगे तथा प्रदेश के हितों की पैरवी करेंगे।

रिलीजियस-मेडिकल टूरिज्म पर रहेगा फोकस

वरिष्ठ संवाददाता — शिमला

हिमाचल से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रदेश में साहसिक, धार्मिक, एजुकेशन और मेडिकल टूरिज्म पर उनका फोकस रहेगा। साथ ही रेलवे को सदृढ़ करने के लिए भी संसद में आवाज उठाई जाएगी। अनुराग शर्मा सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक कार्यकर्ता को ओहदा दिया है, जिसकी वह कभी उम्मीद नहीं कर कर सकते। इस दौरान वह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1994 में एनएसयूआई से शुरुआत की और यूथ कांग्रेस तथा प्रदेश कांग्रेस में काम किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह से संगठित है। उन्होंने कहा कि वह कांगड़ा जिला के अध्यक्ष भी हंै। लिहाजा उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ-साथ जिला कांगड़ा से सभी 15 सीटों को पार्टी की झोली में डालेंगे। इससे पहले अनुराग शर्मा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्यों के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। इस मौके पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, यादविंद्र गोमा समेत विधायक व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

सामान्य कार्यकर्ता को सांसद बना दिल्ली भेजा

शिमला — प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूरे देश में विरला ही जिला अध्यक्ष होगा, जो सांसद होगा। उन्होंने कहा कि अनुराग शर्मा के लिए यह गौरवमयी मौका है। उप मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता को सांसद बनाकर दिल्ली भेजा गया है। अब अनुराग शर्मा के सामने जिम्मेदारियां और चुनौतियां शुरू हुई हैं और उन्हें दिल्ली में हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई लडऩी होगी। उन्होंने कहा कि बहुत बड़े-बड़े दिग्गज नेता भी राज्यसभा की दौड़ में थे, लेकिन पार्टी ने एक आम कार्यकर्ता को सांसद बनाया। कांग्रेस के 40 निष्ठावान विधायकों ने यह साबित किया कि वे पूरी मजबूती से राज्य सरकार के साथ खड़े हैं और सरकार पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया कि वे प्रदेश का बजट रुकवाने के प्रयास करते हैं, जबकि राज्य सरकार तमाम आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है।

TRN LIVE: _*खुले में फेंकी एक्सपायरी दवाइयां, मेडिसिन के पत्तों के साथ बोतलें-इंजेक्शन बरामद, कार्यप्रणाली पर सवाल*_

सोलन शहर के बसाल में खुले में फेंकी गई एक्स्पायरी दवाइयों ने एक बार फिर खलबली मचा दी है। रात के अंधेरे में कोई चुपचाप भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां व बोतलों सहित इंजेक्शनों को बसाल स्थित हेलिपैड के समीप खुली खाई में फेंक गया। मजेदार बात तो यह है कि इन दवाइयों के साथ-साथ सोलन के ही होलसेलर की बिल बुक भी मिली है, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसने इस तरह की हरकत की है। बहरहाल इन दवाइयों व बोतलों के यूं खुले में फेंकने से न केवल विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगे हैं, वहीं पर्यावरण को भी खासा नुकसान पहुंचा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा रोष है और उनका कहना है कि ऐसे मामले से उनकी सेहत से भी खिलवाड़ हो सकता है।

बताया जा रहा है कि यह मामला रविवार देर रात का है। सोमवार सुबह जब बसाल हेलिपैड के समीप गडियाला गांव के लोग अपने कार्यों के लिए घरों से निकले, तो इतनी भारी मात्रा में फेंकी गई दवाइयों, ग्लूकोज की बोतलों व इंजेक्शनों को देखकर हैरान रह गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस स्थान को पहले ही कुछ अज्ञात लोगों ने डंपिंग जोन बना रखा है और रात के अंधेरे में यहां पर कूड़ा कचरा सहित अन्य वेस्ट मैटिरियल फेंका जाता है। इसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों से भी कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्लूकोज की बोतलें

इन एक्सपायरी दवाइयों में केवल गोलियों के पत्ते ही नहीं बल्कि खांसी की दवाई की बोतलें, ग्लूकोज की बोतलें व ढेर सारे इंजेक्शन भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, इन्हीं दवाइयों के बीच सोलन के एक दवाई होलसेलर की बिल बुक भी मिली है। लोगों का कहना है कि इस तरह खुले में एक्सपायरी दवाइयों को फेंकना उनकी सेहत से भी खिलवाड़ है।

TRN LIVE: _*स्कूल बस ने कुचली दो बच्चियां, एक की मौत, गाड़ी रिवर्स करते चपेट में आई दोनों बहनें, एक घायल*_

ऊना मुख्यालय के साथ लगते रायंसरी में स्कूल बस ने दो मासूम बच्चियों को कुचल दिया। हादसे में आशवी (3) पुत्री सुशील कुमार निवासी रायंसरी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन पृशा (5) का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। सूचना मिलते ही ऊना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बस के मालिक व चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार आशवी व पृशा दोनों सगी बहने हंै। दोनों ऊना के एक नामी स्कूल में एलकेजी व यूकेजी की छात्राएं है। आशवी का सोमवार को स्कूल का पहला ही दिन था। सुबह माता-पिता ने दोनों बच्चियों को तैयार कर स्कूल भेजा था। स्कूल में पढऩे के बाद आशवी व पृशा स्कूल बस से वापस घर आ रही थी। स्कूल बस चालक ने रायंसरी में दोनों बच्चियों को उतारा था और चालक बस को बैक कर रहा था तो अचानक ही दोनों बच्चियां बस की चपेट में आ गई।

इस दौरान बच्चियों की चीखो पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और दोनों बच्चियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों बच्चियों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चियों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने आशवी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन पीजीआई पहुंचने से पहले ही आशवी ने जख्मों के ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया, जबकि पृशा का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में ही चल रहा है। एसपी सचिन हिरेमथ ने बताया कि पुलिस ने बस मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरु कर दी है।

TRN LIVE: _*एचपीयू में छात्र के पेट में घोंपा चाकू, छात्र संगठनों में खूनी संघर्ष से अफरा-तफरी, आईजीएमसी में चल रहा इलाज*_

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में छात्र संगठनों के बीच पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच सोमवार को झड़प के दौरान एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में छात्र को पेट में गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्र का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। वहीं आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से एचपीयू परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह छात्र गुटों के बीच पहले झगड़ा हुआ। इसके बाद दोपहर के समय विधि विभाग के बाहर एक बार फिर छात्र आमने-सामने आ गए और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार दोपहर विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी परिसर में हुई। थाना बालूगंज को फोन के जरिए सूचना मिली थी कि लॉ फैकल्टी के पास दो छात्र गुटों के बीच झगड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत विश्वविद्यालय परिसर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता मुकेश कुमार का बयान दर्ज किया है। मुकेश कुमार चंबा जिला के तीसा क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है। अपने बयान में मुकेश कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों योगराज, धनराज और अमन कुमार के साथ लॉ फैकल्टी के प्रांगण में खड़ा था। इसी दौरान मोहित लॉ फैकल्टी के गेट से बाहर आया और अचानक चाकू निकालकर उन्हें धमकाने लगा। शिकायत के मुताबिक इसी दौरान मोहित ने धनराज पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार फिलहाल घायल छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ बालूगंज थाना में मामला दर्ज किया है। अभियोग संख्या 40/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 और 351(3) के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को इस मामले में थाना बालूगंज की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

TRN LIVE: *बनखंडी चिडिय़ाघर में गूंजेगी शेरों की दहाड़, दिसंबर महीने तक तैयार होगा हिमाचल का पहला पर्यावरण अनुकूल जू*

TRN LIVE: _*10 लाख तक के एजुकेशन लोन पर 3% ब्याज सबसिडी, संपत्ति गिरवी रखने या किसी व्यक्ति की गारंटी देने की जरूरत नहीं*_

मेधावी विद्यार्थियों को भारत सरकार ने आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत छात्रों को बिना किसी गारंटी और बिना किसी संपत्ति गिरवी रखे शिक्षा ऋण प्राप्त करने की सुविधा दी जाती है। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय शिमला ने विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की विभिन्न शिक्षा ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। निदेशालय ने बताया कि योजना के तहत जिन परिवारों की वार्षिक आय आठ लाख रुपए तक है, उनके बच्चों को 10 लाख रुपए तक के शिक्षा ऋण पर तीन प्रतिशत ब्याज सबसिडी दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहायता मिलेगी और उन्हें पढ़ाई के लिए धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा केंद्र सरकार की पीएम-यूएसपी सीएसआईएस (प्रधानमंत्री ब्याज सबसिडी योजना) के अंतर्गत भी विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी गई है। इस योजना के तहत जिन परिवारों की वार्षिक आय 4.50 लाख रुपए तक है और जो छात्र भारत के मान्यता प्राप्त संस्थानों में तकनीकी या व्यावसायिक पाठ्यक्रम कर रहे हैं, उन्हें 10 लाख रुपए तक के शिक्षा ऋण पर मोरेटोरियम अवधि के दौरान पूरा ब्याज सरकार द्वारा दिया जाएगा।

वहीं, क्रेडिट गारंटी फंड स्कीम फॉर एजुकेशन लोन के तहत सरकार 7.50 लाख रुपए तक के शिक्षा ऋण पर 75 प्रतिशत तक की गारंटी कवर प्रदान करती है। इस योजना में भी छात्रों को किसी प्रकार की संपत्ति गिरवी रखने या किसी तीसरे व्यक्ति की गारंटी देने की आवश्यकता नहीं होती। विद्यार्थी इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जबकि विस्तृत दिशा-निर्देश शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों और संबंधित विभागों से कहा है कि इन योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी उच्च शिक्षा के सपनों को पूरा कर सकें।

TRN LIVE: *चीड़ के सूखे पेड़ों के कटान के नियम बदले, वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जारी की अधिसूचना*

हिमाचल में सूखे चीड़ के पेेड़ों के कटाने के लिए सरकार ने नियम बदल दिए हैं। सूखे और क्षतिग्रस्त चीड़ के पेड़ों की कटाई को लेकर महत्त्वपूर्ण संशोधन करते हुए यह नया आदेश हुआ है। इसके तहत अब प्राकृतिक आपदाओं, बीमारियों या कीट हमलों के कारण सूख चुके चीड़ के पेड़ों की कटाई निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जा सकेगी। यह संशोधन हिमाचल प्रदेश भूमि संरक्षण अधिनियम 1978 की धारा-4 और धारा-7 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है। इसके तहत 10 सितंबर, 2002 को जारी आदेश के पैरा-7 में नया प्रावधान जोड़ा गया है। वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से यह आदेश जारी हुआ है। आदेशों के तहत प्राकृतिक आपदाओं, बीमारी या कीट हमले के कारण सूख चुके चीड़ के पेड़ों की कटाई सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृत 10 वर्षीय फेलिंग प्रोग्राम के अनुसार की जाएगी।

यानी वन विभाग द्वारा तय दीर्घकालिक योजना के तहत ही इन पेड़ों को काटने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि सरकार ने यह भी प्रावधान किया है कि यदि 10 वर्षीय फेलिंग प्रोग्राम से बाहर किसी क्षेत्र में सूखे चीड़ के पेड़ पाए जाते हैं, तो विशेष परिस्थितियों में संबंधित वन संरक्षक (कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट) ऐसे मामलों को सरकार की मंजूरी के लिए भेज सकते हैं। इसके तहत पूरे फॉरेस्ट सर्कल में एक वर्ष में अधिकतम 500 पेड़ों तक की कटाई की अनुमति दी जा सकेगी। इस प्रक्रिया के तहत किसी भी पेड़ को काटने से पहले भौतिक सत्यापन अनिवार्य होगा। यह सत्यापन उस अधिकारी द्वारा किया जाएगा जो डिप्टी कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट या डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर से नीचे के पद का नहीं होगा।

TRN LIVE: _*अतिरिक्त निर्माण को चुकानी होगी ज्यादा फीस, सरकार ने बदले TCP नियम, इतने रुपए प्रति वर्ग मीटर होगा शुल्क*_

प्रदेश में भवन और रियल एस्टेट परियोजनाओं में अतिरिक्त निर्माण करवाना अब महंगा हो गया है। प्रदेश सरकार ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग नियम-2014 में संशोधन करते हुए अतिरिक्त निर्माण क्षेत्र यानी प्रीमियम फ्लोर एरिया रेशो (एफएआर) लेने पर शुल्क तय कर दिया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार सरकार ने हिमाचल प्रदेश टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (18वां संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं। सरकार का कहना है कि इन बदलावों का मसौदा छह जनवरी को जारी किया गया था और 15 जनवरी को इसे राजपत्र (ई-गजट) में प्रकाशित कर लोगों से 30 दिनों के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे, लेकिन तय समय में कोई आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद टाउन एंड कंट्री प्लानिंग अधिनियम 1977 की धारा 87 के तहत यह संशोधन लागू कर दिया गया। नए नियमों के तहत यदि कोई डिवेलपर या मालिक अपनी रियल एस्टेट परियोजना में तय सीमा से अधिक निर्माण क्षेत्र लेना चाहता है तो उसे इसके लिए सरकार को प्रीमियम शुल्क देना होगा।

अधिसूचना के अनुसार यदि प्रीमियम एफएआर 0.25 तक लिया जाता है, तो प्रति वर्ग मीटर निर्मित क्षेत्र के लिए 3000 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं, 0.25 से अधिक और 0.50 तक प्रीमियम एफएआर लेने पर 5000 रुपए प्रति वर्ग मीटर तथा 0.50 से अधिक और 0.75 तक के लिए 7000 रुपए प्रति वर्ग मीटर शुल्क देना होगा। नई या प्रस्तावित परियोजनाओं में डिवेलपर या मालिक प्रारंभिक विकेास योजना के साथ अतिरिक्त एफएआर खरीद सकते हैं, लेकिन कुल निर्माण क्षेत्र निर्धारित सीमा के भीतर ही रहेगा और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग नियमों में तय ऊंचाई तथा अन्य शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।

इन परियोजनाओं पर लागू नहीं होगा नया प्रावधान

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह प्रावधान उन रियल एस्टेट परियोजनाओं पर लागू नहीं होगा, जिनका निर्माण पूरा हो चुका है और जिन्हें पहले ही कम्प्लीशन सर्टिफिकेट मिल चुका है। जिन परियोजनाओं का निर्माण अभी चल रहा है या आंशिक रूप से पूरा हुआ है, उनमें भी उन ब्लॉकों या हिस्सों पर यह नियम लागू नहीं होगा, जहां कम्प्लीशन सर्टिफिकेट जारी हो चुका है, जबकि जिन हिस्सों में अभी निर्माण शुरू नहीं हुआ है, वहां प्रीमियम एफएआर का विकल्प लिया जा सकेगा।

TRN LIVE: अब किसानों को ‘कृषि मैपर ऐप’ से मिलेंगे बीज, कृषि विभाग की नई पहल, बिचौलियों का खेल खत्म

हिमाचल प्रदेश के कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए कृषि विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। आगामी खरीफ सीजन 2026-27 के लिए विभाग ने ‘कृषि मैपर ऐप’ का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य सरकारी सबसिडी वाले बीजों की कालाबाजारी को रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि लाभ केवल पात्र किसानों तक ही पहुंचे। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सरकारी सबसिडी वाले उन्नत किस्म के बीज पात्र किसानों के बजाय बिचौलियों और रसूखदार लोगों के हाथों में चले जाते थे। अब तक की वितरण प्रक्रिया मुख्य रूप से कागजी रजिस्टरों पर टिकी थी, जिसमें हेरफेर करना और फर्जी नाम दर्ज करना आसान था। ‘कृषि मैपर ऐप’ इस पूरी व्यवस्था को रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के दायरे में लाकर कागजी फर्जीवाड़े को पूरी तरह खत्म कर देगा।

अब किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं हो सकेंगे। बीजों के निर्धारित दाम सीधे तौर पर किसानों तक पहुंचेगे। जियो-टैगिंग और फोटो वेरिफिकेशन-जब किसान बीज प्राप्त करेगा, तो उस समय की लोकेशन और किसान की पहचान को ऐप के माध्यम से वेरिफाई किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि वितरण केवल अधिकृत केंद्रों पर ही हो रहा है। विभाग ने उक्त प्रक्रिया जिला के समस्त ब्लॉक के लिए शुरू कर दी है। इसमें ब्लॉक प्रभारियों की सीधी जिम्मेदारी-बल्ह, सराज, करसोग, सुंदरनगर और गोहर जैसे सभी ब्लॉकों के प्रभारियों के लिए यह अनिवार्य है कि वे बीज की किस्म, मात्रा और प्राप्तकर्ता किसान का विवरण तुरंत अपलोड करें।

किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि विभाग का लक्ष्य तमाम सुविधाओं को किसानों तक पहुंचाना है, जिसके चलते कृषि मैपर ऐप के माध्यम से बीजों के वितरण को लेकर नई तकनीक शुरू की गई है। आगामी खरीफ सीजन में धान, मक्का और अन्य बीजों का वितरण पूरी तरह इसी ऐप के माध्यम से संचालित होगा।

TRN LIVE: *हिमाचल में भर्ती होंगे 600 जेबीटी, चयन आयोग में फिर निकली भर्तियां, अभ्यर्थी 16 मार्च से कर सकेंगे आवेदन*

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर में एक बार फिर बंपर नौकरियां निकाली गई हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय में जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) (पोस्ट कोड 26015) के 600 पदों के लिए जॉब ट्रेनी आधार पर भर्ती निकाली गई है। ऐसे में प्रदेश भर के पात्र अभ्यर्थी 16 मार्च सुबह 10 बजे से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल रात 11:59 बजे तक रहेगी। अंतिम तिथि के बाद कोई भी अभ्यर्थी चाहकर भी आवेदन नहीं कर सकेगा। ऐसे में पात्र अभ्यर्थी समय पर इन पदों के लिए आवेदन करना सुनिश्चित करें।

इन पदों के लिए 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जमा दो पास व जेबीटी या डीएलएड कोर्स या डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी ही इसके लिए आवेदन कर सकेंगें। अभ्यर्थी टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) पास होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने का शुल्क 800 रुपए निर्धारित किया गया है, जबकि आवेदन में त्रुटि सुधार करने के लिए 100 रुपए अतिरिक्त फीस देनी होगी।

किस श्रेणी में कितने पद

जेबीटी के 600 पदों में से सामान्य श्रेणी के 224 पद, ईडब्ल्यूएस के 73 पद, डब्ल्यूएफएफ के आठ पद, ओबीसी सामान्य वर्ग के 95 पद, बीपीएल के 22 पद, डब्ल्यूएफएफ के दो पद, एससी सामान्य के 118 पद, बीपीएल के 22 पद, डब्ल्यूएफएफ के तीन पद और एसटी सामान्य वर्ग के 25 पद और बीपीएल के आठ पद भरे जाने हैं।

नौकरी का फिर सुनहरा मौका

राज्य चयन आयोग हमीरपुर द्वारा गत जनवरी माह में भी जेबीटी के 467 पदों को भरने के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) आयोजित किया गया है। इस भर्ती के लिए 17 हजार से अधिक जेबीटी अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब आयोग ने जेबीटी (जॉब टे्रनी) के 600 पदों के लिए भर्ती निकाली है। ऐसे में पात्र जेबीटी अभ्यर्थियों के लिए नौकरी पाने का एक बार फिर सुनहरा मौका है।

TRN LIVE: _*Himachal Weather: हिमाचल के पांच जिलों में लू का यलो अलर्ट, कैसा रहेगा आपके यहां का हाल, जानिए*_

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। सोमवार को भी लाहुल-स्पीति के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी व चंबा व कांगड़ा में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही। मैदानी जिलों में लू जैसे हालात बनने लगे हैं और तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को ऊना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और कुल्लू में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार के लिए कांगड़ा, कुल्लू, ऊना, मंडी और सोलन जिलों में गर्म हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार दस और 13 मार्च को राज्य की ऊंची चोटियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है, जबकि 11, 12 और 14 मार्च को निचल क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।

अधिकतम तापमान

ऊना 35.0, नेरी 34.1,सुंदरनगर 33.4, मंडी 33.2, कांगड़ा 32.1, बरठीं 31.9, भुंतर 31.0, सोलन 30.2, धर्मशाला 29.1, नाहन 28.7, मनाली 24.5 व शिमला 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

न्यूनतम तापमान

शिमला 14.6, सुंदरनगर 11.7, भुंतर 10.1, कल्पा 6.0, धर्मशाला 10.4, ऊना 14.5, नाहन 15.1, केलांग 4.7, पालमपुर 14.5, सोलन 10.5, मनाली 8.5, कांगड़ा 14.4 डिग्री सेल्सियस

TRN LIVE: बीएड काउंसिलिंग का पहला राउंड आज, मेडिकल; नॉन-मेडिकल, कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र होंगे शामिल

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) में बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए मंगलवार को काउंसिलिंग का पहला राउंड आयोजित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में सुबह 10 बजे से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। सत्र 2025-26 के तहत जनवरी बैच के लिए बीएड में प्रवेश के लिए ऑफलाइन काउंसिलिंग शुरू होगी। बीएड एडमिशन कमेटी का भी गठन किया गया है। इस कमेटी के चेयरमैन प्रो. कुलदीप सिंह कटोच होंगे, जबकि समन्वयक डा. मोनिका सूद होंगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया 13 मार्च तक चलेगी। 10 मार्च को काउसलिंग के पहले दिन मेडिकल, नॉन-मेडिकल और कॉमर्स स्ट्रीम के विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी।

इसके अलावा 11 से 13 मार्च तक आट्र्स स्ट्रीम के की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान अ यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। बीएड एडमिशन कमेटी के चेयरमैन प्रो. कुलदीप सिंह कटोच ने बताया कि बीएड में प्रवेश के लिए 10 मार्च मंगलवार को काउंसलिंग का पहला राउंड होगा। प्रवेश की पुष्टि होने पर अ यर्थियों को फीस भी जमा करना होगी।

परिणाम घोषित

प्रदेश विश्वविद्यालय ने नवंबर-दिसंबर में आयोजित विभिन्न स्नातकोत्तर कोर्सों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। एमएससी एनवायरनमेंट साइंस (रेगुलर बैच) प्रथम सेमेस्टर (ऑल) का परिणाम 100 प्रतिशत, रेगुलर बैच तीसरे सेमेस्टर (ऑल) का परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा है। एमए एजुकेशन (रेगुलर बैच) तीसरे सेमेस्टर (फ्रेश) का परिणाम 99.32 प्रतिशत, एमए एजुकेशन (जनवरी बैच) दूसरे सेमेस्टर (फ्रेश) का परिणाम 100 प्रतिशत और जनवरी बैच चौथे सेमेस्टर का परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो श्यामलाल कौशल बताया कि छात्र परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आईडी के माध्यम से देख सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला