सेंसेक्स में 208 अंक चढ़कर 84,274 पर बंद:निफ्टी में 68 अंको की तेजी रही; ऑटो और मीडिया शेयरों में खरीदारी
शेयर बाजार में आज यानी 10 फरवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स करीब 208 अंक की तेजी के साथ 84,274 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में 68 की अंक बढ़त रही, ये 25,935 पर कारोबार कर रहा है। वहीं आज ऑटो, आईटी और मीडिया शेयर्स में बढ़त रही है। ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा 1.37% चढ़ा है। ग्लोबल मार्केट में बढ़त विदेशी निवेशकों ने 9 फरवरी को 2,222 करोड़ के शेयर खरीदे आज आय फाइनेंस और फ्रैक्टल एनालिटिक्स के IPO का दूसरा दिन
नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) आय फाइनेंस और फ्रैक्टल एनालिटिक्स कंपनी के IPO का आज दूसरा दिन है। निवेशक 11 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। आय फाइनेंस इस इश्यू के जरिए 1,010 रुपए जुटाना चाहती है। वहीं फ्रैक्टल एनालिटिक्स का 2,833.90 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान है। कल बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले कल यानी 9 नवंबर को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 485 अंक की तेजी के साथ 84,066 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 174 अंक की बढ़त रही, ये 25,867 पर बंद हुआ था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Admin
तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला