सेंसेक्स 703 अंक गिरकर 76,848 पर आया:निफ्टी भी 208 फिसलकर 23,870 पर बंद; ऑटो और FMCG शेयरों में बिकवाली

Apr 15, 2026 - 09:08
 0  0
सेंसेक्स 703 अंक गिरकर 76,848 पर आया:निफ्टी भी 208 फिसलकर 23,870 पर बंद; ऑटो और FMCG शेयरों में बिकवाली
आज यानी सोमवार, 13 अप्रैल को सेंसेक्स 703 अंक (0.91%) की गिरावट के साथ 76,848 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 208 अंकों (0.86%) की गिरावट रही, ये 23,843 पर आ गया। दिन के शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स ने 75,868 और निफ्टी ने 23,555 का डे लो बनाया था। फिर निचले स्तर से सेंसेक्स में करीब 1,000 अंक और निफ्टी में लगभग 300 अंक की रिकवरी आई। वहीं कारोबार में चौतरफा बिकवाली के बीच मेटल के शेयरों में सबसे कम गिरावट रही, जबकि ऑटो और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई। ईरान-अमेरिका वार्ता बेनतीजा, इसलिए गिरा बाजार ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में चली 21 घंटे की लंबी बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वे बिना किसी डील के वापस लौट रहे हैं। इसका सीधा असर दुनियाभर के बाजारों पर दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड एक बार फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार ईरान के साथ शांति वार्ता फेल होने के बाद अमेरिकी नौसेना ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी करने की तैयारी कर ली है। ऐसे में ब्रेंट क्रूड एक बार फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। ये आज 7% से ज्यादा चढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। FII की बिकवाली और रुपए की चाल विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) अप्रैल में अब तक 48,213 करोड़ रुपए की शेयर बेच चुके हैं, जो बाजार के लिए चिंता का विषय है। हालांकि शुक्रवार को उन्होंने 672 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की थी। दूसरी ओर, रुपए की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपया आने वाले दिनों में 93.50 से 94 के स्तर तक गिर सकता है। सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। शुक्रवार को सेंसेक्स 919 अंक चढ़कर बंद हुआ था शेयर बाजार में 10 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 919 अंक (1.20%) नीचे 77,550 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 276 अंक (1.16%) गिरकर 24,051 पर आ गया। कारोबार में बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला