RJD ने CM नीतीश कुमार को बताया 'जिंदा लाश':JDU बोली- काश ऐसा 'लाश' तुम्हारा बाप भी होता, बिहार अस्तित्व तो ना खोता
बिहार की राजनीति में एक बार फिर सोशल मीडिया वॉर तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है। दोनों दलों ने अपने X अकाउंट से एक-दूसरे पर कड़े शब्दों में हमला बोला है। पहले RJD ने X पर पोस्ट किया, जिंदा लाश कुछ समय और अगर गद्दी पर बैठा रहा तो बिहार जिंदा मुर्दा हो जाएगा। इससे जवाब में JDU ने भी पोस्ट किया- 'काश ऐसा 'लाश' तुम्हारा बाप होता, कम से कम बिहार अपना अस्तित्व तो न खोता।' अब जानिए सोशल मीडिया पर विवाद शुरू कहां से हुआ तारीख- 9 फरवरी नीतीश ने राबड़ी को लड़की कहा था 9 फरवरी को विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को ‘लड़की’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा ‘ये जो लड़की है, इसका क्या है? इसको कुछ आता है? ई कोई काम की है? इसके पति हट गए, तो कुछ दिन बाद इसी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। ई लोग 15 साल तक कुछ काम नहीं किए और आज बोल रहे हैं। ये कोई तरीका है? ई लोग फालतू हैं। इन पर तो एक्शन लिया जाना चाहिए।’ नीतीश कुमार ने आगे कहा- ‘ये लोग आज तक कुछ किए ही नहीं, तो यहां आकर क्यों खड़े हो रहे हैं? जो लोग पहले सरकार में थे, क्या उन्होंने कोई काम किया? कुछ नहीं किया। जब 2005 में हमारी सरकार आई, तो हमने एक-एक काम किया।’ उन्होंने वेल में नारेबाजी कर रहीं तीन महिला विधान पार्षदों की ओर इशारा करते हुए कहा- “तीन गो बोल रही हैं। बताओ, क्या इन लोगों ने कभी महिलाओं को आगे बढ़ाया? कोई काम किया? कुछ नहीं किया।” मां को लड़की कहा, तेजस्वी ने CM को बीमार बताया तेजस्वी ने X पर लिखा था- 'डिमेंशिया और अल्जाइमर का दुष्प्रभाव जब बढ़ता है तो व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में चला जाता है जहां आप सहानुभूतिपूर्वक रोगी के मानसिक स्वास्थ्य लाभ की कामना ही कर सकते हैं। प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री को “लड़की” कहने तथा महिलाओं के प्रति अपनी संकीर्ण, नकारात्मक और दोषपूर्ण सोच का कई बार प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री को आप क्या कहेंगे। मुख्यमंत्री जी की इसी मानसिकता के कारण ही प्रतिदिन बिहार की सैंकड़ों बच्चियों, छात्राओं और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को प्रोत्साहन मिलता है।' तारीख- 10 फरवरी 'ई लड़की' के बाद आया आया टपोरी लड़का CM ने राबड़ी देवी को 9 जनवरी को विधान परिषद में लड़की कहा। इसके विरोध में अगले ही दिन राजद MLC बेल में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे को देखते हुए सभापति अवधेश नारायण सिंह ने विपक्ष के MLC को पूरे दिन की कार्यवाही के लिए सदन से बाहर कर दिया। सभापति ने सदन में मार्शल को भी बुलाया, ताकि MLC को बाहर किया जा सके। इस दौरान अशोक चौधरी और सुनील सिंह के बीच तीखी बहस हुई। अशोक चौधरी ने सुनील सिंह से कहा, 'तुम क्या हो।' वहीं सुनील सिंह ने बेल में आकर, 'अशोक चौधरी होश में आओ' के नारे लगाए। दोनों ओर से औकात दिखाने देने तक की बातें हुईं। सुनील सिंह ने अशोक चौधरी को टपोरी कहा। उन्होंने कहा, 'टपोरी मंत्री ने मुझे गालियां दीं। प्रोसिडिंग के पेपर से मुझे मारने की कोशिश की गई।' वहीं उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘राजद सदस्य ने लोकतंत्र के मंदिर में दलित मंत्री को गाली दी है। वीडियो फुटेज देखकर कार्रवाई हो और वो माफी मांगे।’ इसपर सभापति ने कहा, ‘इस पर हमने संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय है, उस पर भी विचार होगा।’ अब RJD और JDU के पोस्ट देखिए… RJD की ओर से किए गए पोस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना तीखा हमला किया गया। पोस्ट में #बेशर्मCM हैशटैग का इस्तेमाल किया गया। इस पोस्ट को इसे सीधे तौर पर मुख्यमंत्री पर निशाना माना जा रहा है। JDU ने हैशटैग 9वीं फेल लुटेरा का इस्तेमाल किया RJD के पोस्ट के बाद JDU ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। JDU ने पोस्ट में #9वीं_फेल_लुटेरा हैशटैग का भी इस्तेमाल किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Admin
तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला