नीतीश ने सम्राट को माला पहनाई, विधायकों से कहा-ताली बजाइए:एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नई सरकार का नेता चुना गया

Apr 15, 2026 - 09:07
 0  0
नीतीश ने सम्राट को माला पहनाई, विधायकों से कहा-ताली बजाइए:एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नई सरकार का नेता चुना गया
कार्यवाहक सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को माला पहनाई और सभी विधायकों से ताली बजवाई। सम्राट ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सम्राट माला उतारने लगे तो नीतीश ने कहा- पहनकर रखो। बैठे हुए विधायकों से कहा- खड़े होकर ताली बजाइए। इससे पहले विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में एनडीए के पांचों घटक दलों भाजपा, जदयू, लोजपा (आर), हम (से.) और रालोमो विधानमंडल दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नई सरकार का नेता चुना गया। खुद नीतीश कुमार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आप सबको इसके लिए धन्यवाद देता हूं। नीतीश जी के मार्गदर्शन में ही बिहार आगे बढ़ेगा : सम्राट|सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश जी ने हमलोगों को बढ़ाया है। मैं धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने ही मुझे नेता चुनने का प्रस्ताव दिया है। उनके मार्गदर्शन में बिहार विकास की दिशा में निरंतर बढ़ेगा। नीतीश कुमार का सफलतम कार्यकाल और सुशासन का मॉडल प्रेरणास्रोत है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताया है। भाजपा के बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने के लिए हृदय से आभार है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि कुछ क्षण ऐसे होते हैं जब एक आंख में खुशी होती है और दूसरी में दुख। आज का क्षण ऐसा ही है। नीतीश जी के नेतृत्व में हमने केवल देश की ही सीमा में ही नहीं विदेश में भी बिहार का नाम रोशन किया है। बिहार में राजनीति के नए दौर की शुरुआत : प्रेम कुमार पटना| विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी बिहार की राजनीति में नए दौर की शुरुआत का संकेत है। सम्राट की कर्मठता, नेतृत्व कौशल और प्रशासनिक समझ से बिहार के विकास को नई गति मिल सकती है। मंगल पांडेय ने सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार का सर्वांगीण विकास भाजपा की प्राथमिकताओं में रहा है और नई सरकार से जनता को तेज विकास व बेहतर प्रशासन की उम्मीद है। भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी अनुभवी और जनसरोकारों से जुड़े नेता हैं। उनके नेतृत्व में बनने वाली एनडीए सरकार बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। बिहार बहुत आगे बढ़ेगा, टॉप राज्यों में शामिल होगा : नीतीश नीतीश कुमार ने मंगलवार की दोपहर 3:20 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे। इसलिए कैबिनेट की बैठक के बाद राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार बिहार का काम देखेगी। बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा। देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। नीतीश कुमार ने सबको धन्यवाद देते हुए नई सरकार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि । इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। सबके लिए हर क्षेत्र में काम किया। एनडीए शासन में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, कृषि क्षेत्र के साथ ही महिलाओं एवं युवाओं के लिए बहुत काम किया गया है। अगले 5 वर्षों (2025-2030) के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। आखिरी कैबिनेट सिर्फ 20 मिनट की मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट सिर्फ 20 मिनट चली। नीतीश 6 मिनट बोले। कहा-जितना संभव हुआ, मैंने किया। अब आप लोगों को सबकुछ देखना है। बिहार को 5 सर्वाधिक विकसित राज्यों में शामिल कराना है। उन्होंने ग्रुप फोटोग्राफी कराई। नीतीश ने कहा-भले मैं जा रहा हूं, लेकिन आने वाली सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा। कमांडर के निर्देश पर प्रस्तावक बना : विजय विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मैं भाजपा का सिपाही हूं। इस नाते अपने कमांडर के आदेश पर सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया। पार्टी के लिए हमारी ये तीसरी और चौथी जेनरेशन है। हमने वर्षों-बरस तक जमीन पर मेहनत की। आज कमल खिलाने का अवसर आया, तो मैंने कमांडर का आदेश माना। शिवराज ने नीतीश की तारीफ की भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जनसंघ के समय से ही कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत, संघर्ष के बल पर संगठन को खड़ा किया। नीतीश कुमार राजनीति में ईमानदारी, नैतिकता की मिसाल हैं। कैबिनेट भंग की अधिसूचना जारी मंत्रिमंडल सचिवालय ने मंत्रिपरिषद के भंग होने की अधिसूचना जारी की। नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक के दौरान अपने इस्तीफे की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला