आज दोपहर 🕛 का मुख्य समाचार पत्र ✉ आज हमारे फौजी भाइयों की गाड़ी पलट गई भगवान से दुआ करना सब ठीक हो 😭

*बर्फबारी में पिकअप पलटी, बाल-बाल बचे सवार* चंबा, बर्फबारी के दौरान एक पिकअप पलट गई, जिससे सवार बाल-बाल बच गए। *हादसा सलूणी-हिमगिरि सड़क मार्ग पर दलियूंड नाली के पास हुआ।

Jan 25, 2026 - 14:30
Jan 25, 2026 - 15:03
 0  0
आज दोपहर 🕛 का मुख्य समाचार पत्र ✉ आज हमारे फौजी भाइयों की गाड़ी पलट गई भगवान से दुआ करना सब ठीक हो 😭

TRNLIVE: *T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ बांग्लादेश, इस टीम की एंट्री* 

T20 World Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शनिवार को बांग्लादेश के अड़ियल रवैये पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्वकप में उसकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में शामिल करने की आधिकारिक घोषणा कर दी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी संजोग गुप्ता ने बोर्ड को औपचारिक रूप से पत्र लिखा कि बांग्लादेश की मांगें बोर्ड की पॉलिसी के हिसाब से नहीं है।

बोर्ड के सभी सदस्यों को लिखे गए इस पत्र में गुप्ता ने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) आईसीसी बोर्ड के फैसले का पालन नहीं कर रहा था और इस बड़े इवेंट के लिए बांग्लादेश की जगह किसी दूसरे देश, इस मामले में स्कॉटलैंड को बुलाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था। इस पत्र की कॉपी बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम को भी भेजी गई है, जो आईसीसी बोर्ड के सदस्य हैं।

TRN LIVE: *Himachal NEWS : बर्फ से 5856 ट्रांसफार्मर ठप छुट्टी में भी ड्यूटी देंगे कर्मचारी* 

बिजली बोर्ड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना ने अधिकारियों को दिए निर्देश

राज्य में बर्फबारी के कारण तहस-नहस हुई बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कर्मचारियों को छुट्टियों में भी ड्यूटी के आदेश जारी किए गए है। राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना ने अधिकारियों रविवार और सोमवार को भी सेवाएं देने को कहा है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को मौके पर कार्यों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए है। प्रदेश में बर्फबारी के कारण अभी भी 5856 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हुए है।

जानकारी के अनुसार बर्फबारी के चलते राज्य में 7142 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए। इनमें से शनिवार तक बिजली बोर्ड 1276 ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर आपूर्ति को बहाल करने में कामयाब रहा है। शिमला जिला के ठियोग में 335 में से 16 को ठीक किया गया है। चौपाल के 436 में से दस, शिमला शहर में 377 में से 82, सुन्नी में 17 ट्रांसफार्मर अभी बंद पड़े हुए है। जिला के डोडरा क्वार में 25, जुब्बल 186, कोटखाई 260, कुपवी 100, कुमारसैन 29 और रामपुर सब-डिवीजन में 176 ट्रांसफार्मर अभी भी बंद पड़े हुए है।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग से नुकसान का जायजा

प्रदेश में बिजली बहाली के कार्य की समीक्षा को लेकर राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के अध्यक्ष सुबोध सक्सेना अपने कार्यालय पहुंचे और वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की स्थिति का जायजा लिया है। इस दौरान अधिकारियों से उन्होंने ट्रांसफार्मरों की बहाली के चल रहे कार्यों की रिपोर्ट मांगी और इसे गति प्रदान करने के निर्देश दिए है। बोर्ड अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि बिजली बहाली के कार्य के दौरान स्नो किट या अन्यों की आवश्यकता है, तो प्राथमिकता के आधार पर मुहैया करवाई जाए।

कुल्लू में एचआरटीसी के 70 बस रूट ठप

कुल्लू। जिला कुल्लू में एक बार फिर से बर्फबारी शुरू होने के बाद सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुल्लू में बर्फबारी का दौर शुरू होने के चलते कई पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। कुल्लू जिला की बात करें तो ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फबारी होने से एचआरटीसी और निजी बसों का संचालन बंद हो गया है। एचआरटीसी के मुताबिक जिला कुल्लू में शुक्रवार और शनिवार सुबह तक हुई बर्फबारी से 70 बस रूट्स प्रभावित हुए हैं।

TRN LIVE: *HP WEATHER : प्रदेश में इस दिन से फिर बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट* 

HP WEATHER

27 जनवरी को फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से यलो अलर्ट जारी,11 शहरों का तापमान में शुन्य से नीचे

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद अब एक बार फिर से एक और वैस्टर्न डिस्टर्बसेंस एक्टिव हो रहा है। ऐसे में राज्य में फिर से बर्फबारी की संभावनाएं बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी को राज्य में भारी बर्फबारी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 29 जनवरी से राज्य में मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है ।

25 जनवरी को राज्य के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और कहीं-कहीं बारिश की भी संभावनाएं जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार सुंदरनगर, शिमला, कांगड़ा, मुरारी देवी, भुंतर और जोत के क्षेत्रों में बादलों की तेज गर्जना और बिजली गिरने की संभावनाएं व्यक्त की गई है।

प्रदेश की राजधानी शिमला

सहित मनाली, कल्पा, कुकुमसेरी, नारकंडा, कुफरी, मशोबरा और ताबो सहित 11 स्थानों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिसमें कुकुमसेरी में माइनस 7.2, कल्पा माइनस 3.8, शिमला माइनस 0.5 और मनाली माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कहां, कितनी बारिश-बर्फबारी

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान धर्मपुर में 91.4 एमएम बारिश, सोलन में 68.6, कंडाघाट में 67.0, ऊना में 54.2, काहू में 53.3, पालमपुर व नगरोटा सूरियां 53.2 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। उधर, कोठी में 105 सेटीमीटर बर्फबारी, गोंदला में 85, केलांग में 75, खदराला में 68.6, कुफरी में 66, मनाली में 45.8 और शिमला में 40.0 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया।

हिमपात से 126 पेयजल परियोजनाएं प्रभावित

राज्य में बर्फबारी से 126 पेयजल परियोजनाएं बंद हो गई है। साथ ही एचआरटीसी के प्रदेश भर में 780 रूट बंद हो गए हैं। 235 बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी हुई है।

TRNDKB JITENDRA KUMAR JEETUDR JEETUDEHATI 

: 🕉️🟢 *ॐ गं* 🟢🕉️

 🌞 *पञ्चाङ्ग 25 _ जनवरी _ 2026* 🌞

⛅ *दिन _ रविवार*

⛅ *विक्रम संवत _ 2082 सिद्धार्थी*

⛅ *शाक संवत _ 1947*

⛅ *सूर्यायन _ उत्तरायण*

⛅ *ऋतु _ शिशिर*

⛅ *मास _ माघ*

🌕 *पक्ष _ शुक्ल* 

⛅ *तिथि _ सप्तमी रात्रि 11:10 तक तत्पश्चात अष्टमी*

🌟 *नक्षत्र _ रेवती दोपहर 01:35 तक तत्पश्चात अश्विन*

⛅ *योग _ सिद्ध 11:45 तक तत्पश्चात साध्य*

🌥️ *करण _ गर 11:58 तक तत्पश्चात वणिज*

🌜 *चन्द्र राशि _ मीन /#13:35 मेष*

🌞 *सूर्य राशि _ मकर*

🌑 *राहुकाल _ शाम 04:31 से शाम 05:50:19 तक*

🌞 *सूर्योदय _ 07:20*

🌒 *सूर्यास्त _ 05:51* 

💫 *दिशाशूल_ पश्चिम दिशा में*

🦜 *व्रत पर्व विवरण _ सूर्य सप्तमी , राहु शतभिषा ३ केतु पूर्वाफाल्गुनी १, भद्रा, पंचक, सर्वार्थसिद्धि योग ,रवियोग ,पुत्र रथ अचला भानु विजया भानु सप्तमी।*

1️⃣ *रविवार🌞 के #शुभाशुभ_मुहूर्त*

राहुकाल शाम 04:31 - 05:50

यमगण्ड 12:39 - 13:59

गुलिक काल 15:19 - 16:39

*अभिजित 11:50 -12:35*

दूरमुहूर्त 09:57 - 09:58

🌞2️⃣ *#दिन_का_चौघड़िया*

उद्वेग 07:20 - 08:38 अशुभ

*चर 08:38 - 09:58 शुभ*

*लाभ 09:58 - 11:18 शुभ*

*अमृत 11:18 - 12:38 शुभ*

काल 12:38 - 01:58 अशुभ

*शुभ 01:58 - 03:18 शुभ*

रोग 03:18 - 04:38 अशुभ

उद्वेग 04:38 - 05:58 अशुभ

🌒3️⃣ *रात_का_चौघड़िया*

*शुभ 05:58 - 07:38 शुभ*

*अमृत 07:38 - 09:18 शुभ*

*चर 09:18 - 10:58 शुभ*

रोग 10:58 - 12:38 अशुभ

काल 12:38 - 02:18 अशुभ

*लाभ 02:18 -03:58 शुभ*

उद्वेग 03:58 - 05:38 अशुभ

*शुभ 05:38 - 07:20 शुभ*

🌞4️⃣ *दिन_का_होरा*

सूर्य 07:20 - 08:20

शुक्र 08:20 - 09:20

बुध 09:20 - 10:20

चन्द्र 10:20 - 11:20

शनि 11:20 - 12:20

गुरु 12:20 - 13:20

मंगल 13:20 - 14:20

सूर्य 14:20 - 15:20

शुक्र 15:20 - 16:20

बुध 16:20 - 17:20

चन्द्र 17:20 - 18:20

शनि 18:20 - 19:20

🌒5️⃣ *रात_का_होरा*

गुरु 19:20 - 20:20

मंगल 20:20 - 21:20

सूर्य 21:20 - 22:20

शुक्र 22:20 - 23:20

बुध 23:20 - 24:20

चन्द्र 24:20 - 01:20

शनि 01:20 - 02:20

गुरु 02:20 - 03:20

मंगल 03:20 - 04:20

सूर्य 04:20 - 05:20

शुक्र 05:20 - 06:20

बुध 06:20 - 07:20

TRN LIVE: 🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉  

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻रविवार, २५ जनवरी २०२६🌻

सूर्योदय: 🌄 ०७:१९

सूर्यास्त: 🌅 ०५:५९

चन्द्रोदय: 🌝 १०:५४

चन्द्रास्त: 🌜२४:२३

अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)

ऋतु: 🏔️ शिशिर

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 माघ 

पक्ष 👉 शुक्ल 

तिथि 👉 सप्तमी (२३:१० से अष्टमी)

नक्षत्र 👉 रेवती (१३:३५ से अश्विनी)

योग 👉 सिद्ध (११:४६ से साध्य)

प्रथम करण 👉 गर (११:५७ तक)

द्वितीय करण 👉 वणिज (२३:१० तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥ 

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 मकर 

चंद्र 🌟 मेष (१३:५५ से)

मंगल 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम , मार्गी)

बुध 🌟 मकर (अस्त , पूर्व, मार्गी )

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, वक्री)

शुक्र 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)

राहु 🌟 कुम्भ 

केतु 🌟 सिंह

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अभिजित मुहूर्त 👉 १२:१२ से १२:५५

अमृत काल 👉 ११:१५ से १२:४९

सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 १३:३५ से ३१:१२

रवि योग 👉 ०७:१३ से १३:३५

विजय मुहूर्त 👉 १४:२१ से १५:०३

गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:५२ से १८:१९

सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:५४ से १९:१४

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०७ से २५:००

राहुकाल 👉 १६:३४ से १७:५४

राहुवास 👉 उत्तर

यमगण्ड 👉 १२:३४ से १३:५४

दुर्मुहूर्त 👉 १६:२९ से १७:१२

होमाहुति 👉 बुध - १३:३५ से शुक्र

दिशा शूल 👉 पश्चिम

अग्निवास 👉 आकाश 

भद्रावास 👉 स्वर्ग (२३:१० से) 

चन्द्र वास 👉 उत्तर (पूर्व १३:३५ से)

शिववास 👉 भोजन में (२३:१० से श्मशान में)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥ 

१ - उद्वेग २ - चर

३ - लाभ ४ - अमृत

५ - काल ६ - शुभ

७ - रोग ८ - उद्वेग

॥रात्रि का चौघड़िया॥ 

१ - शुभ २ - अमृत

३ - चर ४ - रोग

५ - काल ६ - लाभ

७ - उद्वेग ८ - शुभ

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

उत्तर-पूर्व (पान का सेवन कर यात्रा करें)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

अचला-रथ-आरोग्य सप्तमी (अरूणोदय स्नान), पंचक समाप्त 13:34 पर, माँ नर्मदा जन्मोत्सव आदि।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज १३:३५ तक जन्मे शिशुओ का नाम रेवती नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (च, चि) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अश्विनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (चू, चे, चो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

उदय-लग्न मुहूर्त

मकर - ३०:३६ से ०८:१९

कुम्भ - ०८:१९ से ०९:४६

मीन - ०९:४६ से ११:११

मेष - ११:११ से १२:४६

वृषभ - १२:४६ से १४:४२

मिथुन - १४:४२ से १६:५७

कर्क - १६:५७ से १९:१७

सिंह - १९:१७ से २१:३४

कन्या - २१:३४ से २३:५०

तुला - २३:५० से २६:१०+

वृश्चिक - २६:१०+ से २८:२८+

धनु - २८:२८+ से ३०:३२+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त - ०७:१३ से ०८:१९

मृत्यु पञ्चक - ०८:१९ से ०९:४६

अग्नि पञ्चक - ०९:४६ से ११:११

शुभ मुहूर्त - ११:११ से १२:४६

मृत्यु पञ्चक - १२:४६ से १३:३५

अग्नि पञ्चक - १३:३५ से १४:४२

शुभ मुहूर्त - १४:४२ से १६:५७

रज पञ्चक - १६:५७ से १९:१७

शुभ मुहूर्त - १९:१७ से २१:३४

चोर पञ्चक - २१:३४ से २३:१०

शुभ मुहूर्त - २३:१० से २३:५०

रोग पञ्चक - २३:५० से २६:१०+

शुभ मुहूर्त - २६:१०+ से २८:२८+

मृत्यु पञ्चक - २८:२८+ से ३०:३२+

अग्नि पञ्चक - ३०:३२+ से ३१:१२+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप परस्पर सम्बंधो को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी व्यवहार की कमी के कारण पुराना अनुबंद अथवा व्यवसायिक रिश्ता खत्म हो सकता है। जिस भी कार्य को बचाने का प्रयास करेंगे वह और ज्यादा बिगड़ेगा। मेहनत करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे फिर भी धन संबंधित समस्या यथावत बनी रहेगी। मध्यान से पहले कोई अशुभ समाचार मिलने से मन विचलित रहेगा। व्यवसायी भी आज हानि की आशंका से प्रत्येक कार्य को डर कर करेंगे। नए कार्य मे निवेश कर सकते है लेकिन अपने आस-पास के लोगो में स्वार्थ ना खोजे अन्यथा सम्मान हानि हो सकती है। भले बुरे का विवेक ना होने से काम उटपटांग होंगे इसे ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। परिजनों के स्वास्थ्य पर खर्च होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन लाभदायक है व्यस्तता आज अधिक रहेगी चाह कर भी सुस्ताने का समय नही निकाल सकेंगे। मेहनत खाली नही जाएगी। जहां से लाभ की उम्मीद नही वहां से भी कुछ ना कुछ अवश्य मिलेगा। नौकरी पेशाओ को अन्य दिनों की अपेक्षा सहयोग कम मिलेगा फिर भी कार्यो में बाधा नही आने देंगे। व्यवसायी वर्ग आकस्मिक धन लाभ होने से उत्साहित रहेंगे लेकिन खर्च भी अधिक होंगे। शेयर सट्टे आदि में धन का निवेश शीघ्र लाभ देगा विदेश संबंधित वस्तुओं के व्यवसाय में आज हानि हो सकती है इसमे निवेश से बचें। परिजनों का व्यवहार अपेक्षित रहेगा महिलाये थोड़ी चंचल रहेंगी। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन कार्यसफलता देने वाला है। जिस भी कार्य को करें दृढ़ निश्चय के साथ करें विजय अवश्य मिलेगी। आज आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे है अथवा अचानक किसी कार्य के आने से पूर्व निर्धारित कार्यो में फेरबदल करना पड़ेगा। आपका स्वभाव शांत एवं मिलनसार रहेगा हर किसी से जल्द ही घुल-मिल जाएंगे। महिलाओ के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाए विवाद से बचे रहेंगे। व्यवसाइयों का काम-धंधा बेहतर चलेगा धन की आमद भी समय पर होने से आर्थिक उलझने नही रहेंगी फिर भी आज धन के लेनदेन में अधिक स्पष्टता बरते उधारी के कारण किसी से झगड़ा हो सकता है। नौकरी पेशा जातक आज जल्दी काम खत्म करने का प्रयास करेंगे परन्तु कोई नया काम आने से परेशानी होगी। घर का वातावरण सामान्य ही रहेगा। 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज भी आपका मन धार्मिक भावो से भरा रहेगा लेकिन अन्य आवश्यक कार्य रहने से ज्यादा समय नही दे पाएंगे। व्यवसायी वर्ग धन कमाने के लिये अनैतिक मार्ग को ज्यादा पसंद करेंगे बाद में इससे लाभ की जगह हानि होगी फिर वो किसी भी रूप में ही हो। कार्य क्षेत्र पर बेमन से कार्य करना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप सीमित लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोग किसी की चुगली का शिकार बनेंगे फिर भी धैर्य से काम लें व्यवहार में कमी ना आने दें। धन संबंधित कार्य लिख कर ही करें भूल होने की संभावना है। महिलाये धन को लेकर असंतुष्ट रहेंगी अन्य लोगो को भी इस कारण परेशान कर सकती है। किसी से किया वादा अवश्य पूरा करें अन्यथा अपमानित होना पड़ेगा। घर में किसी ना किसी को शारीरिक कष्ट होगा। 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज भी सेहत संबंधित समस्याओं के कारण मन खराब रहेगा। किसी की भी बातो को अनसुनी करेंगे जिससे वातावरण अशान्त बनेगा। शारीरिक समस्याओ के साथ ही आर्थिक कारणों से भी परेशान रहेंगे। दिन के आरंभ से ही शारीरिक शिथिलता रहने के कारण काम करने का मन नही होगा। उत्साह की कमी के कारण लाभ-हानि की परवाह नही करेंगे। प्रयास करने पर धन की आमाद कही ना कही से हो जाएगी परन्तु व्यर्थ के खर्च भी रहने से आय-व्यय में तालमेल रहेगा। सुदूर प्रदेश की यात्रा के योग भी है लेकिन अतिआवश्यक होने पर ही करें चोटादि का भय भी है किसी भी कार्य मे जोखिम लेने से बचें। पारिवारिक वातावरण भी किसी ना किसी कारण से अस्त-व्यस्त रहेगा इसे सुधारना आज सम्भव नही।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपकी किसी बहुप्रतीक्षित कामना पूर्ति होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। दिन के आरंभ में नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर दुविधा होगी इसमे किसी की सहायता के बाद ही आगे बढ़ सकेंगे। धन की आमाद ठीक-ठाक रहेगी लेकिन व्यवहारिकता में कमी के कारण कुछ ना कुछ कमी अवश्य रहेगी। सहकर्मियों का ऊपर बेवजह क्रोध करना भारी पड़ सकता है संभल कर व्यवहार करें अन्यथा अकेले ही कार्य करना पड़ेगा। महिलाओ की मनोकामना पूरी होने में देरी होने पर जानबूझ कर कार्यो को बिगाड़ भी सकती है। घर के बुजुर्ग के ऊपर भी ध्यान दें आपसे नाराज हो सकते है। भाई बंधुओ से मेल जोल केवल स्वार्थ के लिए ही रहेगा। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी दिन के आरंभिक भाग में किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति से भेंट की योजना बनाएंगे लेकिन इससे उतना लाभ नही होगा जितनी आप आशा लगाए है। कार्य व्यवसाय में आज लाभ तो होगा लेकिन अनजान लोगों के माध्यम से ही। महिलाये भी स्वयं को अन्य से निम्नतर आकेंगी अन्य लोगो से बराबरी करने के चक्कर मे स्वयं ही परेशान रहेंगी। कार्य व्यवसाय में वृद्धि होने से आय के नए स्त्रोत्र बनेंगे पर आज आप जितना भी कमाई करे उससे संतोष नही होगा। ज्यादा कमाने के लोभ में अनैतिक कार्य भी कर सकते है आरम्भ में इससे लाभ ही होगा लेकिन बाद में कोई नई समस्या बनेगी। संध्या के समय आकस्मिक लाभ अथवा उपहार मिलेगा थकान भी इस अवधि में ज्यादा रहेगी। परिवार में किसी की जिद पूरी करने में खर्च भी करना पड़ेगा। 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप अपनी बुद्धि एवं विवेक के बल पर मान-सम्मान के हकदार बनेंगे। लेकिन अपनी राय किसी के मांगने पर ही दे अन्यथा उपेक्षा होने पर क्रोध आएगा। पारिवारिक की अपेक्षा सामाजिक जीवन बेहतर रहेगा घर से बाहर रहने में ज्यादा आनंद मिलेगा। धन लाभ की कामना थोड़े प्रयास के बाद पूर्ण हो जाएगी आपकी जरूरते कम रहेंगी फिर भी घरेलु बेमतलब के खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य की योजनाए बिगड़ेंगी। कार्य क्षेत्र पर मध्यान बाद तक व्यस्तता रहेगी इसका लाभ भी आशाजनक मिल जाएगा इसके बाद किसी से धन को लेकर तकरार होने की संभावना है। पत्नी को छोड़ अन्य कोई भी आपकी भावनाओं को नही समझ सकेगा। संध्या के समय सेहत नरम रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आप आज के दिन मानसिक रूप से अशान्त रहेंगे। पारिवारिक वातावरण गलतफहमियों के कारण उग्र रहेगा पति-पत्नी एक दूसरे पर छींटा कशी करेंगे बुजुर्ग एवं बच्चे पारिवारिक माहौल से दुखी रहेंगे। भाई बंधुओ अथवा आस-पड़ोसी से मामूली बात बड़े झगड़े का रूप ले सकती है। वाणी एवं व्यवहार में नरमी रखे अन्यथा परिस्थिति गंभीर होते देर नही लगेगी। महिलाये भी अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने में असफल रहेंगी। नौकरी करने वाले लोग अधिकारी वर्ग से नाराज रहेंगे। आज पैतृक संबंधित अथवा अन्य सामूहिक घरेलू कार्य से बचकर रहें अवश्य झगड़ा होगा। आवश्यक व्यावसायिक कार्य अधूरे रहेंगे। धन लाभ कम खर्च अधिक रहेगा संताने उद्दंड व्यवहार करेंगी। यात्रा से बचें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप जिस भी कार्यो को करेंगे विशेषकर सरकार संबंधित उनके आरंभ में उलझने ज्यादा बढ़ेंगी लेकिन हतोत्साहित ना हो प्रयास करने में कसर ना रखें निश्चित ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी वाले लोग कार्य बोझ से परेशान रहेंगे फिर भी निष्ठा से समय पर खत्म कर लेंगे। आपके कार्यो में टांग अड़ाने वाले या सही मार्ग से भटकाने वाले भी मिलेंगे इनकी सुने अवश्य पर करें विवेक से ही। कार्यो को जल्दी निपटाने के चक्कर मे गलती करेंगे स्वयं ही सुधार भी कर लेंगे लेकिन समय बर्बाद करके। व्यवसाय में आज बिक्री बढ़ेगी धन लाभ भी ठीक ठाक हो जायेगा खर्च आज कम रहने से बचत कर लेंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य बना रहेगा महिलाये शक की आदत से बचे कलह हो सकती है। आरोग्य में कुछ कमी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप भाग-दौड़ की जिंदगी से बचने का प्रयास करेंगे लेकिन किसी ना किसी कारण से आज ज्यादा ही करनी पड़ेगी। दिन का पहला भाग शांति से व्यतीत होगा। आज आर्थिक मामलों को लेकर वैसे तो ज्यादा माथा पच्ची नही करेंगे फिर भी किसी के उकसावे में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बेहतर है शांत बैठे धन की हानि हो सकती है। आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये अन्य के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। आपकी मानसिक स्थिति पल पल पर परिवर्तित होगी महिलाये भी आज अपने कार्य को औरो के ऊपर डालेंगी काम बिगड़ने पर बाद में पछताएगी। व्यवसायी वर्ग नए कार्य पाने के लिये जोड़तोड़ करेंगे परन्तु सफलता संदिग्ध ही रहेगी। सरकारी कार्य मे समय खराब होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज दिन भर चंचलता मन पर हावी रहेगी बच्चों जैसी बातें कर हास्य के पात्र बनेंगे लेकिन आज का दिन कार्य व्यवसाय से शुभ फल दिलाएगा। लोग पहले आपकी बाते गंभीर नही लेंगे परन्तु बाद में पछतावा होगा। नौकरी पेशाओ को पदोन्नति में आरही बाधा दूर होने पर कुछ राहत मिलेगी लेकिन इसके लिये अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में अलावा भी अन्य काम आने से परेशान होंगे परन्तु बड़े बुजुर्गो का सहयोग मिलने से शीघ्र ही समाधान भी हो जाएगा। पैतृक संपत्ति के मामलों को आज टालना ही बेहतर रहेगा अन्यथा नई मुसीबत खड़ी हो सकती है। उच्च अधिकारियों को प्रसन्न रखें बनते काम मे बाधा डाल सकते है। शारीरिक स्वास्थ्य कुछ समय के लिए खराब होगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

TRN LIVE: 🌐🌞 *सनातन पंचांग* 🌞

🍁 भारतीय दिनांक ०५ माघ

🍁 अंग्रेजी दिनांक - २५ जनवरी २०२६

🍁 गतकलियुग- ५१२६

🍁 विक्रम संवत - २०८२

🍁 शक संवत - १९४७

🍁 सम्वत्सर - सिद्धार्थ

🍁 अयन - उत्तरायण

🍁 ऋतु - शिशिर

🍁 मास - माघ

🍁 पक्ष - शुक्ल

🍁वार - रविवार

🍁 तिथि - सप्तमी रात २३:०९:३६ तक

🍁 नक्षत्र - रेवती दोपहर १३:३४:४५ तक

🍁 योग - सिद्ध प्रातः ११:४४:४१ तक

🍁 करण- प्रथम- गर द्वितीय- वणिज

🍁 सूर्योदय(म.स.)-०७:२०:२६

🍁 सूर्यास्त (म.स.)-१८:०३:१९

🍁 ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः ०५:३३ से प्रातः ०६:२६ तक

🍁 भद्रा - रात २३:१० से

🍁 मूल - सम्पूर्ण दिवस

🍁 पंचक - दोपहर १३:३५ तक

🍁 दिशाशूल - पश्चिम दिशा 

🍁 राहुकाल - शाम १६:४४ से शाम १८:०५ तक

*व्रत पर्व विवरण:-*

भानु सप्तमी, रथ सप्तमी, अचला सप्तमी, नर्मदा जयंती

*📌 विशेष :-*

सप्तमी को ताड़ का फल खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खण्ड २७.२९-३४)

*👉नोट:-२५ जनवरी को करोड़ों सूर्य ग्रहण व अक्षय पुण्य एवं उत्तम संतान प्राप्ति महायोग का लाभ अवश्य ले*

👉🏻 *२५ जनवरी २०२६ रविवार को (सूर्योदय से रात्रि २३:०९:३६ तक) रविवारी सप्तमी है।*

🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-*

🌷 *"जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।"*

🌷 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि* 

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*

🌷 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।*

🙏🏻 *(शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याया (१०)*

🌷 *रविवार सप्तमी* 🌷

🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन जप/ध्यान करने का वैसा ही हजारों गुना फल होता है जैसा की सूर्य/चन्द्र ग्रहण में जप/ध्यान करने से होता |*

🌞 *सूर्य भगवान पूजन विधि* 🌞

🙏🏻 *१) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें |*

🙏🏻 *२) जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड , लाल फूल या लाल कुम कुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें |*

🌞 *सूर्य भगवान अर्घ्य मंत्र* 🌞

🌷 *१. ॐ मित्राय नमः।*

🌷 *२. ॐ रवये नमः।*

🌷 *३. ॐ सूर्याय नमः।*

🌷 *४. ॐ भानवे नमः।*

🌷 *५. ॐ खगाय नमः।*

🌷 *६. ॐ पूष्णे नमः।*

🌷 *७. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।*

🌷 *८. ॐ मरीचये नमः।*

🌷 *९. ॐ आदित्याय नमः।*

🌷 *१०. ॐ सवित्रे नमः।*

🌷 *११. ॐ अर्काय नमः।*

🌷 *१२. ॐ भास्कराय नमः।*

🌷 *१३. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः।*

TRN LIVE: 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*

     *📜 25 जनवरी 2026*

                 *रविवार*

 *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 23:12 तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी 

*🌠नक्षत्र-* रेवती - 13:36 तक

*🌠पश्चात्-* अश्विनी 

*💫करण-* गर - 12:00 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* सिद्ध - 11:45 तक

*✨पश्चात्-* साध्य

*🌅सूर्योदय-* 07:12

*🌄सूर्यास्त-* 17:54

*🌙चन्द्रोदय-* 10:54

*🌛चन्द्रराशि-* मीन - 13:36 तक

*🌛पश्चात्-* मेष

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:12 से 12:54

*🤖राहुकाल-* 16:34 से 17:54 

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 

*✍विशेष👉*

_*🔅आज रविवार को 👉 माघ सुदी सप्तमी 23:12 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , अचला सप्तमी व्रत , रथ / पुत्र / आरोग्य / सूर्य / विधान सप्तमी , नर्मदा सप्तमी , चन्द्रभागा सप्तमी (उड़ीसा) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:36 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 23:11 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:36 तक , राहु शतभिषा नक्षत्र में , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , केतु (वक्री) पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में , पंचक समाप्त 13:36 पर , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , भगवान श्री देवनारायण जयंती 2026 (गुर्जर एवं सर्व समाज , माघ शुक्ल सप्तमी) , श्री नर्मदा जयन्ती (माघ शुक्ल सप्तमी) , आचार्यकल्प श्री ज्ञानभूषण जी महाराज मुनि दीक्षा (मर्यादा महोत्सव, जैन , माघ शुक्ल सप्तमी) , भगवान सूर्य का जन्मदिन / विश्व सूर्य नमस्कार दिवस (रथ / मघा सप्तमी , माघ शुक्ल सप्तमी) , महर्षि मात्रंग नवल स्वामी जी जन्मोत्सव (243वाँ , माघ शुक्ल सप्तमी) , मेला श्री तामडिया (भैरुजी) , भारतीय पर्यटन दिवस , राष्ट्रीय मतदाता दिवस (16वां) , भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) व राष्ट्रीय रोग सूचना विज्ञान और अनुसंधान केन्द्र (NDCIR) का स्थापना दिवस व हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस।*_

_*🔅कल सोमवार को 👉 माघ सुदी अष्टमी 21:20 तक पश्चात् नवमी शुरू , भीष्माष्टमी , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , भारतीय गणतंत्र दिवस (77वां)।*_

*🎯आज की वाणी👉*

🌹

*आनृशंस्यं परो धर्मो* 

      *याचते यत् प्रदीयते।* 

*अयाचतः सीदमानान्* 

     *सर्वोपायैर्निमन्त्रयेत्॥* 

        ★महाभारतम् अनुशासनपर्व 

*अर्थात् 👉* 

        _याचक को जो दान दिया जाता है, वह दयारूप परम धर्म है, परंतु जो लोग क्लेश उठाकर भी याचना नहीं करते, उन ब्राह्मणों को प्रत्येक उपाय से अपने पास बुलाकर दान देना चाहिए।_

🌹

*25 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं 👉*

1565 - तेल्लीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।

1579 - डच गणराज्य की स्थापना हुई।

1755 - मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1791 - ब्रिटिश संसद ने संवैधानिक अधिनियम 1791 पारित किया, क्वीबेक के पुराने प्रांत को ऊपरी और निचले कनाडा में विभाजित किया।

1831 - पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1839 - चिली में भूकम्प से 10,000 लोगों की मौत हुई।

1952 - सार के प्रशासन को लेकर फ्राँस और जर्मनी के बीच विवाद हुआ।

1959 - ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया।

1969 - अमेरिका और उत्तरी विएतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ।

1971 - हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।

1975 - शेख मुजीबुर्रहमान बांगला देश के राष्ट्रपति बने।

1980 ‌- मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

1983 - आचार्य विनोबा भावे को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा।

1991 - यूगोस्लाविया में तनाव दूर करने के लिए सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं की बैठक हुई।

1992 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्त्सिन ने अमेरिकी शहरों को लक्ष्य करके तैनात परमाणु प्रक्षेपास्त्रों को हटाने की घोषणा की।

1994 - तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह 'तुर्कसैट प्रथम' अटलांटिक महासागर में गिरा।

2002 - अर्जुन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले 'एयर मार्शल' बने।

2002 - दो अमेरिकी सांसदों सहित 98 को पद्म सम्मान दिये जाने की घोषणा की।

2003 - चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को देश निकाला दिया गया।

2004 - अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।

2005 -‌‌‌ महाराष्ट्र के सतारा स्थित एक देवी के मंदिर में भगदड़‌ मचने से 300 से अधिक मरे।

2006 - लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन जिनेवा में वार्ता के लिए सहमत।

2008 - उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की।

2008 - सरकार ने 13 लोगों को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित नागरिक अलंकरण पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषण की।

2008 - पाकिस्तानी सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र शाहीन-I (हत्फ़-4) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2009- केन्द्र सरकार ने पद्मश्री व पद्मभूषण पुरस्कारों की घोषणा की।

2010 - इराक की राजधानी बगदाद में तीन मिनी बसों में बम विस्फोट के जरिए होटलों को निशाना बनाया गया। इनमें कम से कम 36 व्यक्ति मारे गए और 71 अन्य घायल हो गए।

2015 - मिस कोलम्बिया पोलिना वेगा वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं।

2019 - सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निजी टीवी चैनलों की विज्ञापन दरों को 11 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया।

2019 - नानाजी देशमुख, भूपेन हजारिका और प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न , 112 हस्तियों को अलग-अलग कैटिगरी में पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।

2020 - गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। जॉर्ज फर्नान्‍डीस, अरूण जेटली और सुषमा स्‍वराज को मरणोपरांत पदम विभूषण देने का ऐलान किया गया।

2020 - ब्रिटेन के चांसलर साजिद जाविद ने 50 पेंस (आधा पौंड) का विशेष ब्रेक्जिट सिक्का जारी किया। इस पर 'सभी देशों के साथ शांति, समृद्धि और दोस्ती' लिखा है।

2021 - रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आकाश-एनजी (न्यू जेनरेशन) मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2021 - जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक पायलट की मौत हुई।

2021 - अमेरिका के 46वें राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप के फैसले को पलटकर अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर लगे बैन को हटाया।

2021 -पद्म पुरस्कारों की घोषणा - जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे , पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को इस साल के पद्म सम्मान पाने वालों में शामिल किया गया (कुल सात लोगों को पद्म विभूषण, 10 लोगों को पद्म भूषण और 102 लोगों को पद्म श्री)।

2021 - फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैट्रिक और जर्मन चांसलर ओल्फ शोल्ज, बर्लिन में बैठक के लिए सहमत हुए।

2022 - लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर ने सीमा सड़क संगठन (BRO) के 10 कर्मियों को पहली बार 'प्रशंसा प्रमाण पत्र' से सम्मानित किया।

2022 - केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल फ्रांस के G20 शेरपा इमैनुएल बोने के साथ एक आभासी बैठक की।

2022 - दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर चल रहे आजादी का अमृत महोत्सव (AKAM) के एक हिस्से के रूप में एक मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई।

2023 - क्रिस हिपकिंस ने न्यूजीलैंड के 41वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

2023 - पहला इंडिया स्टैक डेवलपर सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ।

2023 - यूनेस्को ने यूक्रेन के ओडेसा को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया।

2023 - भारत और मिस्र ने सामग्री के आदान - प्रदान, क्षमता निर्माण और सह - उत्पादन की सुविधा के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2023 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 पद्म पुरस्कार- 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी व 43 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रृंखला 2022 प्रदान करने की घोषणा की।

2024 - मंगल ग्रह पर उड़ान भरने वाले नासा के हेलीकॉप्टर इंजीन्यूटी ने अपना मिशन समाप्त किया।

2024 - जम्मू कश्मीर में सबसे लंबी रेलवे सुरंग पर पहली बार रेल इंजन चलाकर सफल परीक्षण किया गया।

2024 - शाहजहांपुर के गांव दमगड़ा से गंगा स्नान करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को कंटेनर ने टक्कर मारने से 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई।

2024 - झारखंड में 30 लाख पेड़ लगाने वाली सरायकेला की चामी मुर्मू को पद्म श्री पुरस्कार की घोषणा हुई।

2025 - 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा में शारदा सिन्हा समेत सात को पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री का भी एलान हुआ।

 

*25 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1824 - माइकल मधुसूदन दत्त - बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि ।

1874 - ब्रिटिश साहित्यकार समरसेट मॉम का जन्म हुआ।

1882 - वर्जीनिया वुल्फ का जन्म हुआ।

1894 - परशुराम मिश्रा - एक भारतीय वनस्पतिशास्त्री, शिक्षाविद् और संबलपुर विश्वविद्यालय के पहले कुलपति थे।

1930 - राजेन्द्र अवस्थी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और 'कादम्बिनी पत्रिका' के सम्पादक।

1958 - कविता कृष्णमूर्ति - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध पार्श्वगायिकाओं में से एक ।

1960 - कौशल किशोर - बीजेपी के राजनीतिज्ञ और 16वीं लोकसभा के सांसद।

*25 जनवरी को हुए निधन👉*

1918- विलियम वेडरबर्न - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।

1953- नलिनी रंजन सरकार - भारतीय व्यापारी, उद्योगपति, अर्थशास्त्री और सार्वजनिक नेता थे।

1969 - अनंता सिंह - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।

1999 - जी. जी. स्वेल - भारत की लोकसभा के उपाध्यक्ष थे।

2001 - विजयाराजे सिंधिया - 'भारतीय जनता पार्टी' की प्रसिद्ध नेता थीं।

2019 - कृष्णा सोबती - प्रसिद्ध लेखिका, जिन्होंने हिन्दी की कथा-भाषा को अपनी विलक्षण प्रतिभा से अप्रतिम ताज़गी़ और स्फूर्ति प्रदान की।

2020 - जाने-माने कलाकार एवं मूर्तिकार शेर सिंह कुक्कल का निधन।

2022 - प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी का निधन हुआ।

2023 - लखनऊ बिल्डिंग हादसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां बेगम अख्तर (72) का निधन हुआ।

2023 - लावर्न एंड शर्ली' की अभिनेत्री सिंडी विलियम्स (75) का निधन हुआ।

2023 - एन्कीबॉयज के टिकटॉक स्टार रैंडी गोंजालेज (35) का निधन हुआ।

2024 - भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा (96) का निधन हुआ।

2024 - पाकिस्तानी इकबालवादी , शोधकर्ता और यात्रा लेखक रफीउद्दीन हाशमी (83) का निधन हुआ। 

2024 - भारतीय पार्श्वगायिका और संगीतकार भवतारिणी राजा (47) का निधन हुआ।

2025 - सर्बियाई बास्केटबॉल हॉल ऑफ फेम के सदस्य, स्मॉल फॉरवर्ड ड्रेज़ेन डालिपागिक (73) का निधन हुआ।

*25 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 भगवान श्री देवनारायण जयंती 2026 (गुर्जर एवं सर्व समाज , माघ शुक्ल सप्तमी)।

🌟 श्री नर्मदा जयन्ती (माघ शुक्ल सप्तमी)।

🌟 आचार्यकल्प श्री ज्ञानभूषण जी महाराज मुनि दीक्षा (मर्यादा महोत्सव, जैन , माघ शुक्ल सप्तमी)।

🌟 भगवान सूर्य का जन्मदिन / विश्व सूर्य नमस्कार दिवस (रथ / मघा सप्तमी , माघ शुक्ल सप्तमी)।

🌟 महर्षि मात्रंग नवल स्वामी जी जन्मोत्सव (243वाँ , माघ शुक्ल सप्तमी)।

🌟 मेला श्री तामडिया (भैरुजी)।

🌟 भारतीय पर्यटन दिवस।

🌟 राष्ट्रीय मतदाता दिवस (16वां)।

🌟 भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) व राष्ट्रीय रोग सूचना विज्ञान और अनुसंधान केन्द्र (NDCIR) का स्थापना दिवस।

🌟 हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

TRN LIVE: 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल* 

 *25 जनवरी 2026 , रविवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका दिन अच्छा रहेगा। आज हर काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने / बात करने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के कई नए मार्ग खुलेंगे। थकान व व्यस्त रहेंगे। सेहत के लिहाज से आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगें। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपको कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी पूरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे। 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को अपने गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा। 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स के छात्र को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के लिये नए उपाय मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन संयम से बात करने पर बात संभल भी सकती है। नए लोगों से मिलने से आपको फायदा हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगें। बिजनेस के मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के भी योग बन रहे है। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। काम में आप बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए।परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। बाहर का खाने से बचें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

TRN LIVE: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

       *25- जनवरी - रविवार*

                      👇

*===============================*

*1* पीएम मोदी आज 11 बजे से मन की बात करेंगे। यह मन की बात का 130वां संस्करण है। इसकी शुरुआत 3 अक्तूबर 2014 से हुई थी। हर महीने के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय महत्व के विषयों, सकारात्मक कहानियों और जन-भागीदारी पर बात करते हैं।

*2* BJP का बंगाल मिशन: 27-28 को नितिन नवीन तो 30-31 जनवरी को शाह जाएंगे बंगाल; कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

*3* केंद्रीय पंचायती राज एवं पशुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब मेढक की तरह राजनीति में इधर-उधर उछलते रहते हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस पार्टी देश और जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है और अब उसके पास न तो कोई स्पष्ट नीति बची है और न ही सिद्धांत

*4* खड़गे बोले- केंद्र सरकार राज्यपालों को कठपुतली बना रही, गवर्नर गैर-बीजेपी सरकारों को परेशान करते हैं, उन्हें पीएम ऑफिस से ऑर्डर मिल रहे

*5* राहुल बोले- चुनाव आयोग अब लोकतंत्र का रक्षक नहीं, वोट चोरी की साजिश में शामिल; दावा- गुजरात SIR में गड़बड़ी, कांग्रेस का वोटर काटा गया

*6* बंगाल SIR,EC ने गड़बड़ी वाले 1.25 करोड़ नाम सार्वजनिक किए, पंचायत-ब्लॉक ऑफिस में चिपकाई जाएगी लिस्ट; अमर्त्य सेन बोले- जल्दबाजी में SIR हो रहा

*7* जस्टिस उज्जल भुइयां बोले–जजों का तबादला न्यायपालिका का आंतरिक मामला, सरकार के खिलाफ फैसला देने पर ट्रांसफर ठीक नहीं, संविधान सर्वोच्च है

*8* बजट सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 27 जनवरी को विपक्ष संग होगा मंथन

*9* गुजरात में भीषण सड़क हादसा: बनासकांठा में ट्रक और कार की भिड़ंत, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

*10* Border 2 : सनी देओल की फिल्म ने दूसरे दिन सुनामी ला दी, धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ा, जबरदस्त किया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

*11* तेलंगाना में जहरीला इंजेक्शन देकर 300 कुत्तों की हत्या, सरपंच ने चुनाव में वादा किया था; एक महीने में 900 कुत्तों को मारा जा चुका

*12* बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, भारत में खेलने से इनकार किया था; ICC ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया

*13* न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार पांचवीं सीरीज जीत सकता है भारत, तीसरा टी-20 आज, पिछले दोनों मुकाबलों में 400+ रन बने; अक्षर की वापसी संभव

*14* 'अगर चीन के साथ की ट्रेड डील तो लगा देंगे 100% टैरिफ', डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा को दी धमकी

*15* कनाडा के बाद ब्रिटेन से झगड़ बैठे ट्रम्प, कहा- अफगानिस्तान में NATO सैनिक लड़ाई से दूर रहे, ब्रिटिश PM बोले- यह हमारे सैनिकों का अपमान

*16* पहाड़ों पर भारी हिमपात से जनजीवन ठप: दिल्ली-यूपी में शीतलहर का सितम, पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट

*=============================*

TRNLIVE TRNDKB JITENDRA KUMAR: . *🚩जय श्री राम🚩*

*25 जनवरी, रविवार सुबह तक के मुख्य समाचार*

                       👇🏻 

*========================* 

🔸 *भारत पहुंचीं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर*, फ्री ट्रेड और डिफेंस डील पर लगेगी मुहर, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ गणतंत्र दिवस समारोह की होंगी मुख्य अतिथि

🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में शीतलहर, दिन के तापमान में गिरावट, कल उदयपुर में तापमान 6 डिग्री गिरा, अधिकतम तापमान 19.2 और रात को 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@7.6, राजसमंद@8

🔸 उदयपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, *807 ठिकानों पर दबिश, 289 अपराधी गिरफ्तार*, ऑपरेशन में 101 टीमों में 463 पुलिसकर्मी रहे शामिल

🔸 चित्तौड़गढ़: व्यापारी की *आंखों में मिर्च डालकर 2 लाख से भरा बैग* ले भागे बदमाश, गोलप्याऊ चौराहा के पास की घटना

🔸 *भारी बर्फबारी से मनाली में यातायात बाधित*, पर्यटकों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह

🔸 झारखंड: *हजारीबाग में मूर्ति विसर्जन के दौरान हंगामा*, दो पक्ष भिड़े, तनाव

🔸 प्रयागराज: *अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर के बाहर बवाल*, दावा- लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग, जबरन घुसने की कोशिश की

🔸 गुजरात: बनासकांठा में *गलत दिशा से आए ट्रैक ने इनोवा को मारी टक्कर*, पाली-सिरोही के 7 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

🔸 मामूली कहासुनी पर *मुंबई लोकल में प्रोफेसर की चाकू से गोदकर हत्या*, सीसीटीवी की जांच कर रही पुलिस, मलाड स्टेशन की घटना

🔸 यूरोपीय देश *अल्बानिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन*, राजधानी तिराना में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प

🔸 *ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ने का असर*, मध्य पूर्व में एयरलाइंस ने कई उड़ानों के रूट बदले और रद्द कीं

🔸 हरियाणा: *50 तक गिनती न लिख पाई 4 साल की बेटी*, बेरहम पिता ने बेलन से पीट-पीट कर डाला मार, फरीदाबाद की घटना

🔸 *अजब गजब न्यूज़*: चीन के बीजिंग से आई एक खबर ने दफ्तरों में बनने वाली दोस्ती की खोल दी है पोल, मामला है शादी का, इमोशन का, सबसे ज्यादा है खाली कुर्सियों का, युवती एक ऑफिस में कर रही थी 5 सालों से काम, अपनी शादी पर किसे बुलाऊं-किसे नहीं के असमंजस में अपने पूरे डिपार्टमेंट को दिया रिसेप्शन पर आने का न्योता, पर शादी के दिन 70 में से पहुंचा सिर्फ 1 सहकर्मी, खाली कुर्सियां, बर्बाद खाना और ससुराल के सामने जबरदस्त शर्मिंदगी ने दुल्हन को किया इतना आहत कि अगले ही दिन उसने नौकरी से दे दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर अब छिड़ी है बहस, क्या ऑफिस की दोस्ती सिर्फ फाइलों तक है सीमित, सामाजिक कार्यों के आते-आते हो जाती है फुस्स

🔸 चित्तौड़गढ़: भूपालसागर के बबराणा में *घर में घुसे 3 लुटेरे, 1 किलो चांदी की कड़ियां छीन भागे*

🔹 *बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर*, भारत में खेलने से किया था इनकार, ICC ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को किया शामिल

*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, NEWS HEADLINES की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽

*=============================*

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला