भगवान शिव त्याग और करुणा के साक्षात स्वरूप शिव तत्व ही जीवन का आधार: आचार्य कमलेश्वर

Feb 16, 2026 - 09:09
 0  0
भगवान शिव त्याग और करुणा के साक्षात स्वरूप शिव तत्व ही जीवन का आधार: आचार्य कमलेश्वर
भास्कर न्यूज|अमौर/ पूर्णिया प्रखंड मुख्यालय स्थित राजगढ़ी शिव दुर्गा मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर कलश शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा में 501 महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा मुख्य बाजार होते हुए थाना चौक से अस्पताल चौक होते हुए हलालपुर से पुनः वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान हर- हर महादेव के जयकारे लगते रहे। भास्कर न्यूज | रानीपतरा भोगा करियात पंचायत स्थित भटगामा हाट में आयोजित सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कलश यात्रा और शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा समारोह ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया। कथा के अंतिम दिन निकाली गई कलश यात्रा में लगभग 2500 महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण कर हिस्सा लिया। यह यात्रा भटगामा हाट से शुरू होकर आधा दर्जन गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः आयोजन स्थल पहुंची। इस दौरान देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण भी कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला