आज दोपहर के 100 मुख्य समाचार जो इस तरीके से जो आपको मैं बता रहा हूं हर गली और शहर की खबरों को सॉन्ग
🚩🚩आज के दर्शन जय श्री हर हर नमामि नमामि गंगे मैयाजी के उत्तरा खंड के हरिद्वार के ऋषिकेश से 🚩🚩🚩🚩आज के दर्शन जय श्री हर हर नमामि नमामि गंगे मैयाजी के उत्तरा खंड के हरिद्वार हरकी पौड़ी से 🚩🚩
♦️♦️♦️♦️♦️♦️
High Cholesterol Symptoms
हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल चुपचाप बढ़ने वाला बड़ा खतरा - आज की भागदौड़ भरी लाइफ में हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल या हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया ऐसी समस्या बन चुकी है जो दुनिया भर में तेजी से फैल रही है। दिक्कत यह है कि ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल कब और कितना बढ़ गया।
लक्षण धीरे-धीरे आते हैं, और अक्सर हम उन्हें इग्नोर करते रहते हैं। हो सकता है इस वक्त आपके शरीर में भी कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा हुआ हो और आपको इसकी खबर तक न हो।
वैश्विक स्तर पर दिल की बीमारियां मौत का सबसे बड़ा कारण बन चुकी हैं। इस्कीमिक हार्ट डिजीज जैसी स्थितियों में दिल तक खून और ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुंच पाती, और हार्ट अटैक का खतरा लगातार बना रहता है।
इन समस्याओं के पीछे सबसे बड़ी वजहों में से एक है बढ़ा हुआ एलडीएल कोलेस्ट्रॉल। भारत में भी हर साल लाखों लोग दिल की बीमारियों की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं, और इसमें युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।
कोलेस्ट्रॉल आखिर है क्या
कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा, हल्का पीला और चिकना पदार्थ है जो हमारे शरीर के लिए जरूरी है। इसे पूरी तरह दुश्मन समझ लेना गलत है। असल में यह शरीर की कई अहम प्रक्रियाओं में काम आता है।
लीवर में बाइल एसिड बनाने में कोलेस्ट्रॉल की भूमिका होती है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है। धूप की मदद से विटामिन डी के निर्माण में भी यह सहायक है। इसके अलावा शरीर में बनने वाले सेक्स हार्मोन भी इसी पर निर्भर करते हैं। यानी कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन सही मात्रा में।
लगभग 70 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल हमारा लीवर खुद बनाता है, जबकि करीब 30 प्रतिशत हमें खाने से मिलता है।
अच्छा और बुरा कोलेस्ट्रॉल
कोलेस्ट्रॉल mainly से दो types का होता है:
एचडीएल
हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन, जिसे अच्छा कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है।
एलडीएल
लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन, जिसे बुरा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है।
एचडीएल शरीर से अतिरिक्त फैट को हटाने में मदद करता है और धमनियों को साफ रखने में सहायक होता है। वहीं एलडीएल धमनियों की दीवारों पर जमा होने लगता है और प्लाक बनाता है। यही प्लाक आगे चलकर ब्लॉकेज और हार्ट अटैक की वजह बन सकता है।
कौन सी चीजें बढ़ाती हैं एलडीएल
आज की डाइट में ऐसी बहुत सी चीजें शामिल हैं जो एलडीएल को तेजी से बढ़ाती हैं:
डीप फ्राइड फूड, samosa
तला हुआ नॉनवेज
मैदा से बनी चीजें
घी, बटर, डालडा और रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल
केक, पेस्ट्री, मिठाइयां
तले हुए स्नैक्स
अत्यधिक अंडे
सिगरेट और शराब
ये सभी चीजें शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाकर धमनियों में जमाव पैदा करती हैं।
शरीर में क्या होता है जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है
जब एलडीएल ज्यादा हो जाता है, तो यह खून ले जाने वाली नसों यानी आर्टरीज में जमा होने लगता है। धीरे-धीरे ये नसें संकरी होने लगती हैं। दिल तक खून पहुंचाने वाली कोरोनरी आर्टरी और दिमाग तक खून ले जाने वाली कैरोटिड आर्टरी सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। यही कारण है कि अचानक हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
कई बार व्यक्ति बाहर से बिल्कुल स्वस्थ दिखता है, लेकिन अंदर ही अंदर नसों में प्लाक जमा हो रहा होता है।
लाइफस्टाइल की बड़ी भूमिका
दो बड़ी वजहें हैं जिनसे कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है:
पहली – शारीरिक गतिविधि की कमी।
दूसरी – भारी और ज्यादा फैट वाला भोजन।
जब शरीर को पर्याप्त एक्सरसाइज नहीं मिलती और डाइट हैवी व ऑयली होती है, तो फैट जमा होने लगता है और एलडीएल बढ़ता जाता है।
शुरुआती लक्षण जिन्हें नजरअंदाज न करें
हाई कोलेस्ट्रॉल अक्सर साइलेंट होता है, लेकिन कुछ संकेत मिलते हैं।
हाथ-पैर सुन्न होना
पैरों में झुनझुनी या चींटी काटने जैसा एहसास
रात में ऐंठन या नस चढ़ना
हाथ-पैर का ठंडा रहना
ये सब संकेत हो सकते हैं कि मसल्स तक खून सही मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा।
लगातार थकान और सुस्ती
अगर आप बिना ज्यादा काम किए ही थक जाते हैं, ज्यादा पसीना आता है या थोड़ी सी मेहनत में ही सांस फूलने लगती है, तो यह भी संकेत हो सकता है कि दिल तक ब्लड फ्लो कमजोर हो रहा है। एलडीएल के कारण धमनियों में प्लाक बनने से खून का बहाव कम हो जाता है।
वजन बढ़ना और कोलेस्ट्रॉल
जब एचडीएल कम और एलडीएल ज्यादा होता है, तो शरीर में फैट तेजी से जमा होने लगता है। इसलिए ओवरवेट लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की संभावना ज्यादा होती है। बढ़ता वजन, दिल और दिमाग दोनों के लिए जोखिम बढ़ा देता है।
सीने में दर्द और एंजाइना
धमनियों में फैट जमा होने से ब्लड फ्लो बाधित होता है। इससे सीने में भारीपन, दबाव या चुभन जैसा दर्द महसूस हो सकता है। इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।
सिरदर्द, चक्कर और माइग्रेन
जब दिमाग तक खून पहुंचाने वाली नसें प्रभावित होती हैं, तो सिर के पिछले हिस्से में दर्द, आधे सिर में तेज दर्द, चक्कर या घबराहट हो सकती है। कई मामलों में बढ़े हुए ट्राइग्लिसराइड्स माइग्रेन को भी ट्रिगर कर सकते हैं।
सांस फूलना और ज्यादा पसीना
दिल और फेफड़ों में खून का संचार कमजोर होने पर थोड़ी सी एक्टिविटी में ही सांस फूलने लगती है। व्यक्ति जल्दी हांफने लगता है। कुछ लोगों को ज्यादा पसीना आना और सांसों में बदबू की समस्या भी होने लगती है।
पाचन पर असर
जब लिवर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ने लगता है। बाहर का या ज्यादा फैट वाला खाना खाने पर पेट फूलना, गैस, कब्ज या अपच की समस्या होने लगती है। कुछ मामलों में बार-बार पतला मल आना भी इससे जुड़ा हो सकता है।
आंखों के आसपास पीले दाने
एलडीएल बढ़ने पर आंखों के आसपास हल्के पीले रंग के छोटे-छोटे दाने दिख सकते हैं। समय के साथ ये बड़े हो सकते हैं। यह स्थिति जैंथेलाज्मा कहलाती है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
समय पर जांच क्यों जरूरी है
क्योंकि हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हमेशा साफ नजर नहीं आते, इसलिए समय-समय पर ब्लड टेस्ट कराना जरूरी है। खासकर अगर परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास है, वजन ज्यादा है, या लाइफस्टाइल बैठने वाला है।
♦️Conclusion♦️
कोलेस्ट्रॉल दुश्मन नहीं है, लेकिन असंतुलन खतरनाक है। सही डाइट, नियमित व्यायाम, तनाव नियंत्रण और समय पर जांच से इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। शरीर जो छोटे-छोटे संकेत देता है, उन्हें अनदेखा न करें। समय रहते कदम उठाना ही सबसे बड़ी समझदारी है।
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होते हैं, तो देरी न करें और अपना लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जरूर करवाएं। जागरूक रहना ही सुरक्षा है।
क्या आपका कोलेस्ट्रॉल चेक हुआ है हाल ही में?
अगर आपको किसी बीमारी का इलाज करवाना हो तो आप बीमारी के बारे में बताकर या परेशानी के बारे मे बता कर आयुर्वेदिक औषधियां मंगवा सकते हैं।..
किसी भी जानकारी के लिए या ट्रीटमेंट के लिए आप पहले हमें अपनी प्रॉब्लम व्हाट्सप्प कर दीजिये समय मिलते ही आपको जवाब दिया जायेगा...
सभी सुखी और निरोगी रहे
शिवाय आयुर्वेदिक सेंटर
वैद्य रोहित गुप्ता
TRNDKB
TRNDKB : आज गोचर, ओरण भूमि पर सोलर ऊर्जा वाली कंपनयां क्यों गिद्ध दृष्टि गड़ाए बैठी है?
क्या सोलर ऊर्जा की प्लेट्स, नहरों पर नही लगाई जा सकती?
जैसलमेर जिले में लगभग 1700 किलोमीटर लम्बी नहरो का जाल है. ओर इस तरह से पानी की वाष्पन दर में भी कमी आयेगी ओर सोलर ऊर्जा की प्लेट्स को धोने के लिए पानी भी वहीं मिल जायेगा. जो पुनः नहर में गिरने से पानी की भी बचत होगी.
नहरों के आस पास जो नहरों के पानी का रिसाव होता है वह भी वहां सोलर ऊर्जा से चलायमान ट्यूब वेल संचालित कर, कीचड़ होकर जमीन की बारबादी को भी रोका जा सकता है, ओर इस पानी को पुनः नहरों में डाला जा सकता है.
ऐसा कार्य क्यों नहीं किया जा रहा है?
तो इसका उत्तर है-
इनका सोलर ऊर्जा का बहाना है, मूल मकसद है गौचर / oran भूमि हड़पना, जिससे गौ वंश ( विशेषकर देशी गौ वंश) को सदा सदा के लिए विलुप्त करने के लिए, विधाता द्वारा प्रकृति के माध्यम से की गई स्थाई व्यवस्था को धवस्त करना!
यही शैतानी मनोवृति है, जिसके आधार पर आसुरी संस्कृति के मूल्यों ( Greed, Lust, Envy )को पौषण एवं प्रोत्साहन दिया जा रहा है, इन कम्पनियों के माध्यम से.
मूल मकसद है, देवी संस्कृति के मूल्यों ( दया, तपस्या, पवित्रता, सत्य - धर्म के चार मुख्य स्तंभ )को मिटाना.
यह सब गतिविधियां इस युद्ध का एक अंग है, जो अभी उच्च स्तर पर देवताओं एवं शैतान के मध्य चल रहा है!
बाकी अडानी को भी पत्ता है, सोलर ऊर्जा का भविष्य नहीं है! इस कारण पिछले ही साल उसकी सम्पति 51 लाख करोड़ से घटकर आधी रह गई है! फिर भी वो ओर ऐसी ओर कम्पनियां ऐसा क्यों कर रही है? क्योंकि कंपनियो की अर्थ व्यवस्था की संस्कृति का संचालन मूल रूप से जो लोग कर रहे है, वे शैतान के पूजक है! स्वयं अडानी भी चाहे तो उनको रोक नहीं सकता.
शैतान का टारगेट है, धर्म के आधार गौ वंश को खत्म करना!
अन्यथा, सोलर प्लेट्स लगाना है तो, जैसा आपने जिक्र किया, नहरों पर लगायें न?
हर तरह से उपयुक्त!
न खेजड़ी जैसे बहु मूल्य पैड़ काटने, न कीमती अंडर ग्राउंड पानी को प्लेट्स धोने के लिए बरबाद करना.
सही काम करना ही किसको है?
शैतानी संस्कृति को तो सब बरबाद करना है!
गौवंश खत्म होगा तो वर्षा नहीं होगी! वर्षा नहीं होगी तो अन्न नहीं होगा! भूखमरी फैलेगी! जो शैतान का लक्ष्य भी है! जीवों को सताना!
तो अब हम देवी संस्कृति के उपासक क्या करें?
बस, इस तरह से हाथ पर हाथ धर के बैठ कर शैतानी संस्कृति को कोसते रहे? ओर इस संस्कृति से चलायमान आज की तथाकथित सरकारों का विरोध करते रहे? धरना, प्रदर्शन, यात्राओं, सोसिअल मीडिया, प्रिंट मिडिया पर विरोध दर्ज करा कर?
इससे कुछ नहीं होने वाला है!
आज की सरकारें, नेता, अधिकारी, तथाकथित धर्म गुरु, समाज सुधारकर सभी इन्फेलुअंसर सभी शैतानी संस्कृति की आधुनिक शैतानी कुत्सिक अर्थ व्यवस्था से जकड़े हुवे है, चाह कर भी कुछ नहीं कर सकतें!
तो फिर समाधान क्या है?
समाधान है, असुरों की नाभि में जो शक्ति है, उनकी कुत्सिक अर्थ व्यवस्था, उसको नष्ट करने के लिए, इसके आदर्श विकल्प, आध्यत्मिक अर्थ व्यवस्था ( सनातन अर्थ व्यवस्था, जिसे Cow Economy भी कहते है ) को नये सिरे से पुनः प्रचलन में लाना! जिसके आधार पर ही यह देश 17 वीं शताब्दी तक इस धरा का सबसे धनी एवं समृद्ध देश था, वो भी युगों युगों से!
यही एक मात्र स्थाई समाधान है, इस शैतानी संस्कृति के खात्मे का.
तो यह आध्यत्मिक अर्थ व्यवस्था ( Spiritual Economics System, SES ) कैसे स्थापित होगी?
इसके लिए आम जन को जागृत करने के लिए, SES के समग्र प्रदर्शन के लिए आदर्श वैदिक गाँवों के मॉडल स्थापित किये जायँ!
जिसमें SES का जीवंत प्रदर्शन ( LIVE DEMONSTRATION) देखकर आज की 99% जनता इस आसुरी संस्कृति के मोह से मुक्त हो जाएगी, तो शैतान को भोग का अंश नहीं मिलने से वह शक्ति हीन हो जायेगा! क्योंकि उसकी शक्ति हम ही बढ़ा रहे है, उसकी कुत्सिक अर्थ व्यवस्था पर निर्भर रहकर!
आदर्श वैदिक गाँवो की स्थापना का कार्य वाली बात?
यह तो वही बात हो गई कि आग लगी हुई है, ओर अब इसको बुझाने के लिए कुँवा खोदो!
नहीं ऐसा नहीं है!
ऐसे कार्य पूरे विश्व में ( लगभग 50 जगहों ) पर शुरू हो चुके है, स्वयं USA यूरोप के देशों में, जहाँ इस शैतानी संस्कृति की कुत्सिक अर्थ व्यवस्था अस्तित्व में आई थी! वहां भी आम जनता दुःखी है, इस शैतानी संस्कृति से.
तो इन 50 प्रोजेक्ट्स का रिजल्ट क्या रहा फिर?
रिजल्ट?
कम से कम सही दिशा में कार्य तो शुरू हुवा! जो अकल्पनीय था!
वह कम से कम अस्तित्व में तो आया!
तो अब?
ये जो आदर्श वैदिक विलेज( वृन्दावन विलेज), जिन्हें विश्व में हरे कृष्ण कम्युनिटीज( Hare Krishna Comnunities, HKC) के नाम से जाना जाता है ओर जिसका सम्पूर्ण विचार, मय शुरुआत की गतिविधियों के, प्रदान किया था, पूर्ण लीला पुरुषोतम भगवान श्री कृष्ण के शुद्ध भक्त, श्रील प्रभुपाद ( ISKCON संस्थापक आचार्य ) ने.
जिनके अनुयायी ये कार्य कर रहे है, पूरे विश्व भर में!
USA, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, इंडिया ओर यहां तक की अफ्रीका( जैसे घाना, केन्या जैसे देशों में ),दक्षिणी अमेरिका के देशों ( ब्राज़ील, चिले जैसे देशों) में भी.
जिनमे, यूरोप के हंगरी देश का, " गोवेर्धन इको विलेज " प्रोजेक्ट सबसे अग्रणी अवस्था में है.
इसकी अगली कड़ी में यूरोप के मुस्लिम देश कजाकिस्तान में भी, शानदार ऐसा विलेज अस्तित्व में आगया है, जहाँ बैलों से भी खेती होना पुनः शुरू हो चुका है अर्थात वैदिक संस्कृति के लगभग सभी पहलुवों को उभारा जा चुका है, प्रभावशाली तरीके से. यहां इंडिया में भी ऐसे 4 प्रोजेक्ट्स शुरू है, विशेषकर, गुजरात के वडोदरा निकट नंदगाँव में.
तो ऐसे प्रोजेक्ट्स का इतना प्रचार प्रसार क्यों नहीं हो रहा है?
इसका कारण दूसरा है, वह यह है कि इन प्रोजेक्ट्स का आधार जल्दबाजी में कच्चा रख दिया गया( डोनेशन का), श्रील प्रभुपाद के अति उत्साही शिष्यों ने, जिसके कारण असुरों की कुत्सिक अर्थ व्यवस्था पर पूरी निर्भरता अभी यहां से भी गई नहीं! इस कारण इस महान कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं आ पाई! जो बहुत पहले आ जानी थी!
तो अब?
अब यदि ऐसे प्रोजेक्ट्स को सही ठोस आधार पर शुरुआत की जाय तो ऐसे प्रोजेक्ट्स रॉकेट की गति से बढ़ सकतें है! कम समय में पूरे विश्व में छा सकतें है!
ओर इसके लिए स्वयं श्री कृष्ण ने, अपने अंतिम राज्य स्थल,जैसलमेर का चुनाव किया है!
क्योंकि यह क्षेत्र ऐसे प्रोजेक्ट्स के लिए आदर्श परिस्थितियों लिए हुवे है!
पूरे विश्व में सबसे अधिक जो hot tourist स्पॉट, जैसलमेर बनता जा रहा है, उसके पीछे स्वयं विधाता की प्रेरणा है! आज की क्रूर आसुरी संस्कृति से त्रस्त आज की निरीह जनता, जैसलमेर आने को आकर्षित हो रही है, उनको कुछ अनुकूल सुकून महसूस हो रहा है, तो उसके पीछे, स्वयं श्री कृष्ण, हर जीव के हृदय में बैठे अपनी अनुभूति के दूसरे चरण, परमात्मा के रूप में कुछ भाग्यशाली, जागरूक, बुद्धिमान आत्माओं को आंतरिक प्रेरणा देकर, जैसलमेर जाने की प्रेरणा दें रहे है!
वहां जाओ! जो तुम्हारे ह्रदय में बेचैनी का जो अहसास हो रहा है, उसका समाधान, जैसलमेर के वैदिक संस्कृति के बचे खुचे स्थलों को देखकर कुछ रहता महसूस होगी, कुछ आशा बंधेगी! जो उतराखण्ड, कश्मीर जैसे टूरिस्ट स्थलों पर भी नहीं महसूस होगी! ओर अब प्रकृति स्वयं उनको हादसों के माध्यम से उनको वहां जाने से रोक रही है! जैसलमेर जाओ! जैसलमेर जाओ! ओर इस इस कारण अबकी बार यहां पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली, जो आने वाले वर्षो में अकल्पनीय तरीके से बढ़ने जा रही है!
ओर यहां हम इन पर्यटकों को वैदिक संस्कृति के समग्र स्वरूप को दिखा ही नहीं पा रहे है! क्योंकि हमें आदर्श वैदिक गाँवों को स्थापित करने का कोई विचार ही नहीं आया! जबकि जैसलमेर क्षेत्र में ऐसे 1000 नये आदर्श वैदिक गाँव स्थापित हो सकतें है! जबकि साथ वाले जिलों, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर तक न केवल ऐसे हजारों नये गाँव स्थापित हो सकते है, बल्कि अभी जो जो गाँव है उसको विकास के नाम के आधार पर, आसुरी संस्कृति के मूल्यों से विकृत किया जा रहा है, उनको सुधारकर, करोड़ों पर्यटकों की वैदिक संस्कृति के जीवंत प्रदर्शन की भूख को मिटाकर उनके जीवन की दिशा को सही करने में मदद दी जा सकती है! अर्थात आज की त्रस्त मानवता को इन आदर्श वैदिक गाँवों से राहत दी जा सकती है! क्योंकी आज के पूरे विश्व की आम जनता, वैकल्पिक जीवन पद्धति की तलाश में है, जिसमें उनको न केवल क्रूर आसुरी संस्कृति के जीक्न से सुरक्षा मिल सकें, सुकून मिल सकें बल्कि मानव जीवन के मूल उद्देश्य, आत्म साक्षात्कार के लिए, स्वस्थ एवं उद्देश्य पूर्ण जीवन जीने का अनुकूल वातावरण मिल सकें!
ओर यह केवल संभव है, आदर्श वैदिक गाँवों में! न कि आधुनिक नरकों ( नगरो ) में! जो वैसे ही पाप के अड्डों की वज़ह से, प्रकृति के आने वाले भयावह हादसों के माध्यम से उसके निशाने पर आ चूके है! महंगाई, दूषित खान पान, परिवारीक, सामाजिक विघटन एवं पर्यावरण बीघाड़ ओर सबसे अधिक तीसरे सिश्व युद्ध का आसान लक्ष्य, जो होना अब अपरिहार्य हो चुका है!
तो अगला युग जो, नूतन युग आरहा है, इस तीसरे विश्व युद्ध के बाद, वह वैदिक सभ्यता ओर संस्कृति का होगा, ओर इसकी शुरुआत यहां कृष्ण के सबसे प्रिय क्षेत्र से होने जा रही है! ओर इसकी भविष्यवाणी, देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषीयों ने भी कर रखी है!
तो अब प्रश्न उठता है कि ऐसे आदर्श वैदिक गाँव ( अर्थात वृन्दावन विलेज ) कैसे स्थापित किये जायँ? इसकी शुरुआत कहाँ से ओर कैसे की जाय?
तो इसके लिए ISSCOP संस्थान के विविध प्रोजेक्ट्स है! इसमें आप युद्ध स्तर पर सहभागिता निभाने के लिए आगे आए!
विस्तृत जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट, www Go Vedic.org पर जाएं! या वाट्सअप नम्बर, 8949609536 पर, हरे कृष्ण लिखकर,संदेश छोड़े!
हरे कृष्ण!
जय श्रील प्रभुपाद!
जय गौमाता!
जय गौ पिता!( बैल- धर्म एवं सज्जनता, Rightiousnes का प्रतिक)
TRN LIVE : *बड़ी खबर*
*"सिर्फ पूछताछ के लिए गिरफ्तारी नहीं, पुलिस की मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा प्रहार"*
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पुलिस की गिरफ्तारी की शक्तियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं, जो व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं।
▪️7 साल से कम सजा वाले मामलों में नोटिस अनिवार्य: फरवरी 2026 के एक ऐतिहासिक फैसले में, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत उन अपराधों के लिए नोटिस देना अनिवार्य है जिनमें सजा 7 साल तक की है। पुलिस ऐसे मामलों में सीधे पूछताछ के लिए गिरफ्तार नहीं कर सकती।
▪️ जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि गिरफ्तारी केवल तभी की जानी चाहिए जब वह 'अत्यंत आवश्यक' हो। पुलिस की शक्ति केवल एक 'विवेकाधीन' शक्ति है, कोई अनिवार्य आदेश नहीं।
▪️कोर्ट ने धारा 35(6) BNSS का हवाला देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को पहले नोटिस (Section 35(3)) दिया गया है, तो उसे बाद में गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के पास 'नया मटीरियल' या नए सबूत होने चाहिए। पुराने आधारों पर गिरफ्तारी नहीं की जा सकती।
▪️कोर्ट ने साफ किया कि पुलिस किसी व्यक्ति को "सिर्फ सवाल पूछने" के लिए गिरफ्तार नहीं कर सकती। जांच के लिए हिरासत तभी ली जानी चाहिए जब वह बेहद अनिवार्य हो।
▪️गिरफ्तार व्यक्ति को लिखित में गिरफ्तारी के कारण बताना संवैधानिक रूप से अनिवार्य है। यदि ये कारण आरोपी की समझ में आने वाली भाषा में नहीं दिए जाते, तो गिरफ्तारी और रिमांड दोनों को "अवैध" माना जाएगा।
▪️लिखित आधार मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने से कम से कम दो घंटे पहले आरोपी को मिल जाने चाहिए।
▪️व्यक्तिगत स्वतंत्रता सर्वोपरि: सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को याद दिलाए संविधान के अनुच्छेद 21 और 22"
TRN LIVE : *सुल्तानपुर के एक मामले पर हाईकोर्ट सख्त*
थानों के CCTV बंद होने पर हाईकोर्ट की सख्ती, मुख्य सचिव को खुद जांच करने का आदेश दिया, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की टिप्पणी, बार-बार तकनीकी खराबी बताई जाती है- हाईकोर्ट, ये सब थानों की तय कहानी है और कुछ नहीं- HC,23 फरवरी तक थानों में लगे CCTV की रिपोर्ट मांगी, अगर उस दिन जांच रिपोर्ट पेश नहीं की जाएगी, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ेगा, जस्टिस अब्दुल मोइन, जस्टिस बबीता रानी की बेंच, बेंच ने साफ कहा कि ये बहाना बार-बार नहीं चलेगा, हमेशा खराब, बंद होने का बहाना दिया जाता है- HC,टॉप पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय हो- HC,सुल्तानपुर के मोतीगरपुर थाने से जुड़ा है मामला।
TRN LIVE : *अवध सूत्र पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*1* पीएम मोदी कल नए ऑफिस में शिफ्ट होंगे, सेवा तीर्थ के साथ कर्तव्य भवन 1-2 का उद्घाटन; नॉर्थ-साउथ ब्लॉक से सभी मंत्रालय भी हटेंगे
*2* भाजपा सांसद का नोटिस-राहुल की सदस्यता खत्म हो, कहा- वे देश को गुमराह कर रहे; रिजिजू ने स्पीकर चैंबर में हंगामे का VIDEO जारी किया
*3* राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर लगे रोक, सदस्यता खत्म हो; BJP सांसद ने दिया प्रस्ताव
*4* लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया भाषण को लेकर राजनीतिक विवाद सातवें आसमान पर पहुंच गया है। हालांकि अब यह भी साफ हो गया है कि राहुल गांधी के सामने से एक बड़ी मुसीबत टल गई है। इसका बड़ा कारण है कि राहुल गांधी के खिलाफ सरकार विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी
*5* सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के इरादे में नहीं है। हालांकि, बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने कल लोकसभा में जो भाषण दिया था, उसमें कही गई कुछ बातें और आरोप प्रमाणित नहीं थे। ऐसे में संभावना इस बात की तेज हो गई है कि राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए भाषण के कुछ अंश सदन की कार्यवाही से हटाए जा सकते हैं।
*6* लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को संसद के बाहर मीडियाकर्मियों पर भड़क गए। राहुल गांधी ने मीडिया पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने पत्रकारों को ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी।
*7* सुप्रीम कोर्ट बोला- घूसखोर पंडत फिल्म का नाम बदलें, नया नाम बताओ, तब रिलीज होगी; किसी वर्ग को ऐसे बदनाम नहीं कर सकते
*8* 10 ट्रेड यूनियनों के भारत बंद का मिला-जुला असर, US से ट्रेड डील के खिलाफ पंजाब में हड़ताल, देश में बैंकिंग सेवाओं पर असर नहीं
*9* सेना की बढ़ेगी ताकत : 114 राफेल और 6 P-8I विमान खरीद को मंजूरी, 3.25 लाख करोड़ रुपये का है रक्षा सौदा
*10* डीके शिवकुमार के दिल्ली दौरे से कर्नाटक तक सियासी हलचल, डिप्टी सीएम बोले- समय देगा हर सवाल का जवाब
*11* दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। सरला माहेश्वरी अपनी सादगी और शालीनता से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती थीं। 70 और 80 के दशक में सरला माहेश्वरी दूरदर्शन न्यूज का चेहरा रहीं।
*12* नरवणे की किताब लीक के पीछे कोई साजिश तो नहीं? पेंगुइन इंडिया से पुलिस के 15 सवाल
*13* राजस्थान विधानसभा में राइट टू हेल्थ पर घमासान, नेता प्रतिपक्ष और मंत्री में तीखी बहस; कांग्रेस का वॉकआउट
*14* बांग्लादेश चुनाव- झड़प के बाद BNP कार्यकर्ता की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर धमाके; अब तक 33% वोटिंग, BNP-जमात में मुकाबला
*15* राजस्थान में गर्मी बढ़ी, बिहार-झारखंड में पारा 10° से नीचे, हिमाचल में 42 दिन बाद स्कूल खुले, जम्मू-कश्मीर में अगले 9 दिन बर्फबारी नहीं
*16* सेंसेक्स 559 अंक गिरकर 83,675 पर बंद, निफ्टी भी 147 अंक लुढ़का, IT और रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही।
TRNDKB : *देवरिया जेल से रिहा हुए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर*
देवरिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को देवरिया जेल से रिहा कर दिया गया है। अदालत ने जमानतदारों के सत्यापन के बाद उनकी रिहाई का आदेश दिया, जिसके बाद बुधवार शाम उन्हें जेल से छोड़ दिया गया।
अमिताभ ठाकुर 10 दिसंबर 2025 से देवरिया जेल में बंद थे। उन्हें वर्ष 1999 के एक औद्योगिक भूखंड आवंटन से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) में रखा गया था। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अदालत ने जमानत मंजूर करते हुए रिहाई का आदेश जारी किया।
रिहाई के बाद समर्थकों ने जेल के बाहर उनका स्वागत किया। मामले को लेकर आगे की सुनवाई नियत तिथि पर होगी।
TRN LIVE : *लखनऊ*
KGMU बाल रोग विभाग में तनावपूर्ण मामला सामने आया।
जूनियर डॉक्टर ने लगाया आरोप एडिशनल प्रोफेसर पर अभद्र व्यवहार का आरोप।
पीड़िता की रिपोर्ट पर तुरंत कदम उठाया गया।
विशाखा कमेटी गठित, 11 फरवरी को मामला देखने के लिए कमेटी बनाई गई।
प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए।
आरोपी एडिशनल प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया।
डॉक्टर और स्टाफ की सुरक्षा पर विशेष ध्यान।
विस्तृत जांच अभी चल रही है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मामला अस्पताल में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आगे के कदम पर प्रशासन की निगरानी।
बाइट- डाॅ. केके सिंह , प्रवक्ता KGMU
TRN LIVE : *प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई*
• *एएनटीएफ द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही, अभियान को मिल रही लगातार सफलता*
• *चार अलग-अलग यूनिटो द्वारा 07 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार*
• *07.140 किग्रा अफीम व 514.745 किग्रा गांजा सहित कुल अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 03 करोड़ रूपये के अवैध मादक पदार्थ बरामद*
*मा० मुख्यमंत्री उ०प्र० श्री योगी आदित्यनाथ जी* द्वारा प्रदेश को नशामुक्त बनाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में *पुलिस महानिदेशक उ०प्र० श्री राजीव कृष्ण* द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों, गिरोहों एवं संगठित नेटवर्क के विरुद्ध प्रभावी, सुनियोजित एवं समन्वित अभियान चलाकर कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित किये जाने तथा मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क की फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की गहन जांच कर आपूर्ति श्रृंखला को जड़ से समाप्त कर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देशों के क्रम में *अपर पुलिस महानिदेशक अपराध, उ0प्र0 लखनऊ* के मार्गदर्शन एवं *पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ* के निर्देशन में दिनांक 11.02.2026 की रात्रि में चलाये गये समन्वित अभियान में एएनटीएफ थाना सहारनपुर, एएनटीएफ यूनिट बरेली, एएनटीएफ आपरेशनल यूनिट आगरा द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए चार प्रकरणों में *07 अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार* कर उनके कब्जे/निशादेही से *07 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम, 514.745 किग्रा अवैध गांजा, 01 स्वराज ट्रैक्टर, 01 कार, 04 मोटरसाइकिल, 07 मोबाइल फोन (एंड्रॉयड सहित), 4,900 रुपये* नगद बरामद हुए। अवैध मादक पदार्थों की कुल अनुमानित *अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 03 करोड़ रूपये* है।
**एण्टी नारकोटिक्स टास्क के गठन से लेकर अब तक कुल 361 अभियोगों में 1003 अभियुक्तों को गिरफ्तार* कर, उनके *कब्जे से 13.740 किग्रा0 मार्फीन, 63.273 किग्रा0 हेरोइन/स्मैक, 220.700 किग्रा0 चरस, 211.100 किग्रा0 अफीम, 15096.113 किग्रा0 डोडा पोस्त, 22351.765 किग्रा0 गांजा, 2.074 किग्रा0 कोकीन एवं 6.700 किग्राम0 एम0डी0एम0ए* 0 बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी, जिसकी *अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 381 करोड़ 70 लाख 72 हजार 500 रुपये* है ।
*दिनांक 11.02.2026 की रात्रि में चलाये गये समन्वित अभियान में कार्यवाही का विवरणः-*
*1-ए0एन0टी0एफ0 थाना सहारनपुर* द्वारा दिनांक 11.02.2026 को पुलिस चौकी मऊखास, थाना मुण्डाली जनपद मेरठ के सामने से 03 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 03 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम (अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये), 01 मोटरसाइकिल, 03 मोबाइल फोन एवं 900 रुपये नगद बरामद हुए। इस सम्बन्ध में थाना मुण्डाली पर मु0अ0सं0 41/26 धारा 8/18/29/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. विजेन्द्र पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम तिगाई दत्तनगर थाना अलीगंज जनपद बरेली ।
2. खुन्नीलाल पुत्र वेदराम निवासी ग्राम धनैती खरगपुर थाना अलीगंज जनपद बरेली ।
3. मानसिंह पुत्र कचंनलाल निवासी ग्राम धनैती खरगपुर थाना अलीगंज जनपद बरेली ।
*2-एएनटीएफ यूनिट बरेली* द्वारा दिनांक 12.02.2026 को थाना सुभाषनगर क्षेत्र में 01 सक्रिय मादक पदार्थ तस्कर वीरेंद्र (निवासी जनपद बरेली) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 04 किलोग्राम अवैध अफीम (अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये), 01 मोबाइल फोन एवं 3,400 रुपये नगद बरामद हुए। इस संबंध में थाना सुभाषनगर, जनपद बरेली पर मु0अ0सं0 86/2026 धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1-वीरेंद्र पुत्र मूलचंद निवसी ग्राम बरसेर थाना सिरौली जनपद बरेली ।
*3-एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट आगरा* व जनपद अलीगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 12.02.2026 को थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ क्षेत्र से 01 सक्रिय मादक पदार्थ तस्कर पुष्पेंद्र (निवासी ग्राम सिकुर्रा) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 490.745 किग्रा अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपये), 01 स्वराज ट्रैक्टर, 01 कार, 03 मोटरसाइकिल एवं 01 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस संबंध में थाना इगलास पर मु0अ0सं0 62/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1-पुष्पेंद्र पुत्र बच्चू सिंह निवासी ग्राम सिकुर्रा थाना इगलास जनपद अलीगढ़ ।
*4-एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट आगरा* द्वारा 02 सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों—मनोज कुमार एवं जाकिर (निवासी जनपद अलीगढ़) को दिनांक 12.02.2026 को थाना ट्रांसयमुना, कमिश्नरेट आगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 24 किग्रा अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये), 02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 600 रुपये नगद बरामद किए गए। इस संबंध में थाना ट्रांसयमुना पर मु0अ0सं0 39/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1- मनोज कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी मोहकमपुर धुनई पोस्ट लोधा थाना लोधा जनपद अलीगढ।
2- जाकिर पुत्र सफी मोहम्मदपुर ग्राम जलालपुर थाना रोराबर जनपद अलीगढ ।
TRNDKB : पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश
विधानसभा में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026 पुरस्थापित
उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल - मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय
लखनऊ, 12 फरवरी 2026
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026 तथा उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2026 को सदन में पुरस्थापित किया।
उच्च शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में दोनों विधेयकों को प्रस्तुत करते हुए सदन से इन्हें पुरस्थापित करने की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया। प्रस्ताव पर सदन में मत व्यक्त कराया गया, जिसमें बहुमत से विधेयकों को पुरस्थापित करने की अनुज्ञा प्रदान की गई।
मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन संशोधन विधेयकों के माध्यम से विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक ढांचे को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।
TRNDKB : पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश
योगी सरकार की ओडीओपी योजना से 3.16 लाख लोगों को रोजगार : मंत्री राकेश सचान
सहारनपुर में 2275 कारीगर प्रशिक्षित, 16.26 करोड़ की मार्जिन मनी वितरित
लखनऊ, 12 फरवरी 2026
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 में प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2018 में प्रारंभ की गई ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) योजना ने प्रदेश के पारंपरिक कारीगरों और उत्पादकों को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि यह योजना परंपरागत उत्पादों को प्रोत्साहन देने, कारीगरों को प्रशिक्षण, टूल किट और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रभावी रूप से संचालित हो रही है।
मंत्री सचान ने बताया कि अब तक प्रदेश में 1,31,000 कारीगरों को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं टूल किट प्रदान की गई है। सहारनपुर जनपद में 2275 लाभार्थियों को उन्नत टूल किट उपलब्ध कराई गई तथा 454 हस्तशिल्पियों को 16 करोड़ 26 लाख रुपये की मार्जिन मनी का लाभ दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत कारीगरों को 5 लाख रुपये तक की सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 में प्रदेश का निर्यात 86 हजार करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 1 लाख 86 हजार करोड़ रुपये हो गया है, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत योगदान ओडीओपी एवं हस्तशिल्प उत्पादों का है। वर्ष 2018 से अब तक इस योजना के माध्यम से 3,16,000 लोगों को रोजगार सृजित हुआ है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ओडीओपी योजना की सफलता को देखते हुए इसे देशभर में लागू किया गया है।
मंत्री ने बताया कि पिछले बजट में 145 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, जिसमें से 135 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी वितरित की जा चुकी है। चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही प्रदेश में 79 उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त हुआ है, जिससे वैश्विक स्तर पर ब्रांडिंग को बल मिला है।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार कारीगरों के स्वास्थ्य और शिक्षा की भी चिंता कर रही है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा तथा निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ओडीओपी उत्पादों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग हो रही है और प्रदेश सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन व्यंजन’ जैसी नई पहल भी प्रारंभ कर रही है।
TRNDKB : *गृह मंत्रालय ने वंदे मातरम् के लिए आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी किया है.*
अब गीत का 6 पदों वाला मूल संस्करण मान्य किया गया है. इसकी अवधि 3 मिनट 10 सेकंड तय की गई है.
जब भी राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् गाया या बजाया जाएगा,तो श्रोता/दर्शक को सावधान मुद्रा में खड़ा होना होगा. फिल्मों/डॉक्यूमेंट्री में बजने पर यह नियम लागू नहीं होगा.
राष्ट्रपति के आगमन पर, तिरंगे के ध्वजारोहण के समय, राज्यपालों के भाषण, सरकारी कार्यक्रम, स्कूलों और औपचारिक अवसरों पर पूरा संस्करण गाया/बजाया जाएगा.
निजी आयोजनों और सिनेमा हॉल को इससे छूट दी गई है.
जब 'वंदे मातरम्' और 'जन गण मन' एक साथ प्रस्तुत किए जाएंगे, तो पहले वंदे मातरम् का पूरा संस्करण गाया जाएगा।
TRNDKB : 📰 विकास की राह पर सिंगहा कलां पंचायत
*ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित के कार्यों से विपक्ष बौखलाया*
*लखीमपुर खीरी, निघासन।
ग्राम पंचायत सिंगहा कलां के प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित ने अपने कार्यकाल में गांव को विकास की राह पर अग्रसर किया है। सड़क, आवास, शौचालय, गौशाला, पानी की टंकी सहित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में पात्रों को लाभ पहुंचाया गया है। पंचायत के आकार और चुनौतियों के बावजूद अब तक उल्लेखनीय काम हुए हैं
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इतने कम समय में गांव की तस्वीर बदलना आसान नहीं था, लेकिन ग्राम प्रधान ने हर स्तर पर मेहनत कर विकास कार्यों को धरातल पर उतारा।
वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि विपक्षी दल और कुछ विरोधी लोग उनकी लोकप्रियता को देखते हुए तरह-तरह की अफवाहें और झूठी खबरें फैलाकर प्रधान की छवि धूमिल करने की साजिश कर रहे हैं।
*गांव के बुजुर्गों का कहना है – “ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित ने गांव के हित में ईमानदारी से काम किया है। सड़क से लेकर आवास और शौचालय तक, हर घर में विकास की झलक दिख रही है।*
👉 कुल मिलाकर सिंगहा कलां पंचायत विकास की नई मिसाल बनकर उभर रही है।
TRNDKB तेज रफ्तार न्यूज
ये महिला लोगों को हनीट्रैप में फंसा कर पैसा वसूला करती थी, अब पुलिस ने बरेली में गिरफ्तार किया है,नाम पूजा शर्मा है
ये लोगों को अपने जाल में फंसाती थी,फिर उनसे संबंध बनाती थी
उसके बाद बलात्कार का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देकर पैसे ऐंठती थी
TRNDKB : वेस्टर्न हॉक
खबर मुंडन की कलम से उभरता सच
खबर सूत्रों के आधार पर
*सहारनपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला*
सहारनपुर नगर निगम के निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि सफाई और सिल्ट के नाम पर भ्रष्टाचार को छिपाया जा रहा है। नगर में एक भी नाला ऐसा नहीं है जिसमें बेस बनाया गया हो, जिससे जल धरती में जा रहा है। सिल्ट और कबाड़ नालों में जमा रहता है, जिससे घटिया सीमेंट और हल्की फुल्की मानक के विपरीत सी सी दीवारें बनाई जा रही हैं।
*घटिया निर्माण से जनता परेशान*
नगर में एक सड़क भी मरम्मत के नाम पर ठीक नहीं की गई है, लेकिन फाइलों में कार्य हुआ और भुगतान हुआ है। सरकार को आर्थिक चोट दी गई है। इसका प्रमाण यह है कि सत्तर से अधिक दरों के काम में रजिस्टर किए गए, लेकिन काम सात आठ ठेकेदारों को दिए गए, जो अपने थे।
*एक्सीयेंन निर्माण पर आरोप*
एक्सीयेंन निर्माण सहारनपुर दस वर्ष से अधिक समय से डटे हुए हैं और अपना ट्रांसफर रुकवा लेते हैं। कुछ तो बात है सहारनपुर में।
*क्या करना चाहिए?*
1. *शिकायत दर्ज करें*: सहारनपुर नगर निगम के मेयर या आयुक्त को लिखित शिकायत दर्ज करें।
2. *लोकायुक्त में शिकायत करें*: लोकायुक्त में भी शिकायत दर्ज करें।
3. *मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत करें*: मुख्यमंत्री कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करें।
4. *मीडिया में खबर चलाएं*: मीडिया में खबर चलाकर भी इस मामले को उठाएं।
नियम एक्ट धारा सहित जानकारी निम्नलिखित है:
*नगर निगम अधिनियम, 1959*
- *धारा 2(1)*: नगर निगम के कार्यों की परिभाषा
- *धारा 3(1)*: नगर निगम के अधिकारियों की नियुक्ति
- *धारा 4(1)*: नगर निगम के कार्यों का विवरण
- *धारा 5(1)*: नगर निगम के आयुक्त की शक्तियां
*नियम*
- *नियम 1*: नगर निगम के कार्यों के लिए नियम
- *नियम 2*: नगर निगम के अधिकारियों की शक्तियां
- *नियम 3*: नगर निगम के कार्यों का विवरण
- *नियम 4*: नगर निगम के आयुक्त की शक्तियां
*धारा*
- *धारा 1*: नगर निगम के कार्यों की परिभाषा
- *धारा 2*: नगर निगम के अधिकारियों की नियुक्ति
- *धारा 3*: नगर निगम के कार्यों का विवरण
- *धारा 4*: नगर निगम के आयुक्त की शक्तियां
रिपोर्ट पुनम चौधरी / इरशाद खान मुंडन मुख्य सम्पाँदक वेस्टर्न हॉक
TRNDKB : बांग्लादेश का नया अध्याय: राष्ट्रवाद, संतुलन और भारत की कूटनीतिक परीक्षा
भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन का यह नया अध्याय दक्षिण एशियाई राजनीति के लिए महज़ एक देश-विशेष की घटना नहीं, बल्कि क्षेत्रीय संतुलन, कूटनीति और आंतरिक सुरक्षा के जटिल समीकरणों का दर्पण है। पिछले दो वर्षों में जो घटनाक्रम विकसित हुआ — शेख हसीना की सरकार का पतन, उनका भारत में शरण लेना, मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम शासन, और अब तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार का उदय — वह हमें यह याद दिलाता है कि लोकतंत्र में परिवर्तन जितना स्वाभाविक है, उतना ही अनिश्चितताओं से भरा भी।
बांग्लादेश की राजनीति दशकों तक व्यक्तित्व-केंद्रित ध्रुवों के इर्द-गिर्द घूमती रही — अवामी लीग, खालिदा जिया, और शेख हसीना जैसे नामों के साथ सत्ता का चक्र चलता रहा। अब जब ‘बेगमों का युग’ इतिहास की ओर बढ़ता दिख रहा है और तारिक रहमान कमान संभालने जा रहे हैं, तो यह बदलाव प्रतीकात्मक भी है और वास्तविक भी। प्रतीकात्मक इसलिए कि नेतृत्व की विरासत अब नई पीढ़ी के हाथों में है; वास्तविक इसलिए कि इससे नीतिगत दिशा, पड़ोसी देशों के साथ संबंध और घरेलू सामाजिक-सांस्कृतिक वातावरण प्रभावित होंगे।
## राष्ट्रवाद का नया शिल्प
‘बांग्लादेश फ़र्स्ट’ का नारा आज के वैश्विक राजनीतिक फैशन का हिस्सा है। यह नारा सुनने में आकर्षक, परंतु व्यवहार में जटिल है। हर राष्ट्र अपने हितों को सर्वोपरि रखता है; किंतु ‘फलाना फ़र्स्ट’ की भाषा अक्सर कूटनीतिक संतुलन को भावनात्मक आवरण में ढक देती है। तारिक रहमान का ‘न दिल्ली, न पिंडी’ वाला कथन एक स्पष्ट संदेश देता है — विदेश नीति में आत्मनिर्भर संतुलन। परंतु संतुलन की वास्तविक कसौटी नारे नहीं, निर्णय होते हैं।
यदि नई सरकार सचमुच देश-हित आधारित नीति अपनाती है, तो उसे तीन मोर्चों पर विवेकपूर्ण संतुलन साधना होगा — भारत के साथ ऐतिहासिक-सांस्कृतिक समीपता, चीन के साथ विकासात्मक साझेदारी, और पाकिस्तान के साथ संवेदनशील ऐतिहासिक स्मृतियाँ। यह संतुलन जितना बांग्लादेश के लिए आवश्यक है, उतना ही भारत के लिए भी महत्वपूर्ण।
## भारत-बांग्लादेश संबंध: इच्छा से आगे
भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इतिहास, संस्कृति, भाषा और भूगोल की साझा परतों से निर्मित हैं। 1971 की स्मृति, जिसमें इंदिरा गांधी की निर्णायक भूमिका रही, केवल अतीत का गौरव नहीं — वह वर्तमान की जिम्मेदारी भी है। नरेन्द्र मोदी और तारिक रहमान के बीच हालिया संवाद सकारात्मक संकेत देता है, किंतु संबंधों की वास्तविकता केवल सद्भावना के वक्तव्यों से नहीं बदलती।
दोनों देशों के बीच व्यापार, जल-विवाद, सीमा प्रबंधन, अवैध आव्रजन और सुरक्षा सहयोग जैसे मुद्दे ठोस नीतिगत निरंतरता मांगते हैं। विशेषतः शेख हसीना के प्रत्यर्पण का प्रश्न — यह एक संवेदनशील कानूनी, राजनीतिक और कूटनीतिक विषय है। इसका समाधान न तो भावनात्मक आग्रहों में संभव है, न तात्कालिक दबावों में।
## जमात का प्रभाव और सुरक्षा का प्रश्न
नई संसद में जमात-ए-इस्लामी की उल्लेखनीय उपस्थिति स्वाभाविक रूप से भारत के नीति-निर्माताओं और सुरक्षा तंत्र के लिए चिंता का विषय बनती है। सीमा से सटे क्षेत्रों में उसकी चुनावी सफलता यह संकेत देती है कि बांग्लादेश की सामाजिक-राजनीतिक धारा में वैचारिक पुनर्संयोजन चल रहा है।
भारत के लिए यह चुनौती बहुस्तरीय है। एक ओर सीमा प्रबंधन — जहाँ सीमा सुरक्षा बल (BSF) की भूमिका निर्णायक है — दूसरी ओर सामाजिक-सांप्रदायिक संवेदनशीलता, विशेषकर असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में। सीमा के वे हिस्से जहाँ भौतिक अवरोध कमज़ोर हैं, लंबे समय से तस्करी, मानव-व्यापार और अवैध गतिविधियों के लिए उपयोग होते रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा सतर्कता एक व्यावहारिक आवश्यकता है, न कि राजनीतिक विकल्प।
परंतु यहाँ एक सूक्ष्म अंतर समझना आवश्यक है — सुरक्षा चिंता को राजनीतिक विमर्श का औजार बना देना और उसे पेशेवर, संस्थागत दृष्टिकोण से संभालना। राष्ट्रीय सुरक्षा की भाषा यदि चुनावी शोर में बदल जाए, तो उसका उद्देश्य ही क्षीण हो जाता है।
## ध्रुवीकरण की राजनीति बनाम नीति का धैर्य
भारत के आंतरिक राजनीतिक परिदृश्य में चुनाव समीप हैं। ऐसे समय पड़ोसी देशों के घटनाक्रम अक्सर घरेलू राजनीति का विषय बन जाते हैं। किंतु विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा का क्षेत्र दीर्घकालिक दृष्टि, स्थिरता और संस्थागत निरंतरता मांगता है।
भाजपा हो या कोई अन्य दल — सत्ता का धर्म यही है कि वह चुनावी हित और राष्ट्रीय हित के बीच स्पष्ट रेखा बनाए रखे। पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को तात्कालिक राजनीतिक लाभ-हानि के तराजू पर तौलना अंततः दोनों पक्षों के लिए अस्थिरता ही लाता है।
## दक्षिण एशिया की व्यापक तस्वीर
सार्क (SAARC) की प्रासंगिकता वर्षों से प्रश्नों के घेरे में रही है। यदि बांग्लादेश का यह नया अध्याय क्षेत्रीय सहयोग की संभावनाओं को पुनर्जीवित करता है, तो यह पूरे दक्षिण एशिया के लिए सकारात्मक संकेत होगा। किंतु इसके लिए आवश्यक है कि सदस्य राष्ट्र आपसी अविश्वास, सुरक्षा शंकाओं और वैचारिक कटुता से ऊपर उठें।
भारत, क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और स्थिर लोकतंत्र होने के नाते, स्वाभाविक रूप से नेतृत्वकारी भूमिका में देखा जाता है। यह भूमिका प्रभुत्व से नहीं, विश्वास-निर्माण से सुदृढ़ होती है।
## स्थिरता का साझा दायित्व
बांग्लादेश में नई सरकार का उदय एक अवसर है — न केवल ढाका के लिए, बल्कि नई दिल्ली के लिए भी। अवसर यह कि दोनों देश परिपक्वता, व्यावहारिकता और पारस्परिक सम्मान के आधार पर संबंधों को नई दिशा दें।
राष्ट्रवाद की भाषा यदि सहयोग की नीति में रूपांतरित हो, सुरक्षा चिंता यदि संस्थागत दक्षता में बदले, और कूटनीति यदि दीर्घकालिक धैर्य के साथ संचालित हो — तभी यह परिवर्तन स्थिरता का आधार बनेगा।
दक्षिण एशिया की शांति, समृद्धि और स्थायित्व किसी एक देश की आकांक्षा से नहीं, साझा विवेक से सुनिश्चित होगी। यही इस समय की सबसे बड़ी राजनीतिक और नैतिक आवश्यकता है।
TRNDKB : वेस्टर्न हॉक
खबर मुंडन की कलम से उभरता सच
सहारनपुर
डॉक्टर राव यास्मिन खान एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हैं जिन्होंने आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किया है। उन्होंने मदरसों के संचालन से अपनी सामाजिक कार्य की शुरुआत की और बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए काम किया। उनका मानना है कि शिक्षा ही समाज को बदलने का एकमात्र तरीका ह
डॉक्टर यास्मिन खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा और चिकित्सा पर सरकार का ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं को हिंसा, दुर्व्यवहार और उपेक्षा से बचाने की तत्काल आवश्यकता है
सरकार की योजनाओ मे प्रचार प्रसार की कमी के कारण महिलाओ को लाभ नहीं मिल रहा हे डॉक्टर राव यास्मीन खान
महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा और चिकित्सा पर सरकार का ध्यान देना बहुत जरूरी है। सरकार ने इस दिशा में कई पहल की हैं, जैसे कि उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान, जो महिलाओं की कठिन मेहनत और समय की कमी को कम करने और उनके बेहतर स्वास्थ्य परिणाम बनाने में मदद करते हैं
*महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सरकार की योजनाएं:*
- *प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी)*: महिलाओं को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं प्रदान करने के लिए।
- *स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान*: महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए।
- *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी)*: लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए।
- *महिला स्वास्थ्य सुरक्षा योजना*: महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिये
रिपोर्ट पुनम चौधरी / इरशाद खान मुंडन मुख्य सम्पाँदक वेस्टर्न हॉक
TRNDKB : जिस किसी को भी बीटीसी मे छात्रवृति पर एडमिशन कराना है।। तो जनरल और ओबीसी वालो का दोनों साल का 30 हजार मे कम्पलीट हो जायेगा।। और sc और st वालो का दोनों साल का 5 हजार मे कम्पलीट हो जायेगा।। और जिस किसी को भी फूल पेमेंट पर एडमिशन कराना है।। तो उन लोगो का किसी भी केटेगरी का 40 हजार मे कम्पलीट हो जायेगा।। जल्दी से जल्दी हमारे यहाँ एडमिशन करा लीजिये।। अब समय बहुत कम है।।और जिस किसी को भी टू विलर और फोर विलर गाड़ी का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है।। तो तुरन्त हमारे व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज करे।।
लास्ट डेट - 22 फरवरी तक है
छात्र नेता रोशन सिंह
मोबाइल नम्बर -8423276574
स्वामी सहजानंद स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर।।
TRN LIVE : ♦️♦️♦️♦️♦️♦️
High Cholesterol Symptoms
हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल चुपचाप बढ़ने वाला बड़ा खतरा - आज की भागदौड़ भरी लाइफ में हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल या हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया ऐसी समस्या बन चुकी है जो दुनिया भर में तेजी से फैल रही है। दिक्कत यह है कि ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल कब और कितना बढ़ गया।
लक्षण धीरे-धीरे आते हैं, और अक्सर हम उन्हें इग्नोर करते रहते हैं। हो सकता है इस वक्त आपके शरीर में भी कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा हुआ हो और आपको इसकी खबर तक न हो।
वैश्विक स्तर पर दिल की बीमारियां मौत का सबसे बड़ा कारण बन चुकी हैं। इस्कीमिक हार्ट डिजीज जैसी स्थितियों में दिल तक खून और ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुंच पाती, और हार्ट अटैक का खतरा लगातार बना रहता है।
इन समस्याओं के पीछे सबसे बड़ी वजहों में से एक है बढ़ा हुआ एलडीएल कोलेस्ट्रॉल। भारत में भी हर साल लाखों लोग दिल की बीमारियों की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं, और इसमें युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।
कोलेस्ट्रॉल आखिर है क्या
कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा, हल्का पीला और चिकना पदार्थ है जो हमारे शरीर के लिए जरूरी है। इसे पूरी तरह दुश्मन समझ लेना गलत है। असल में यह शरीर की कई अहम प्रक्रियाओं में काम आता है।
लीवर में बाइल एसिड बनाने में कोलेस्ट्रॉल की भूमिका होती है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है। धूप की मदद से विटामिन डी के निर्माण में भी यह सहायक है। इसके अलावा शरीर में बनने वाले सेक्स हार्मोन भी इसी पर निर्भर करते हैं। यानी कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन सही मात्रा में।
लगभग 70 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल हमारा लीवर खुद बनाता है, जबकि करीब 30 प्रतिशत हमें खाने से मिलता है।
अच्छा और बुरा कोलेस्ट्रॉल
कोलेस्ट्रॉल mainly से दो types का होता है:
एचडीएल
हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन, जिसे अच्छा कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है।
एलडीएल
लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन, जिसे बुरा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है।
एचडीएल शरीर से अतिरिक्त फैट को हटाने में मदद करता है और धमनियों को साफ रखने में सहायक होता है। वहीं एलडीएल धमनियों की दीवारों पर जमा होने लगता है और प्लाक बनाता है। यही प्लाक आगे चलकर ब्लॉकेज और हार्ट अटैक की वजह बन सकता है।
कौन सी चीजें बढ़ाती हैं एलडीएल
आज की डाइट में ऐसी बहुत सी चीजें शामिल हैं जो एलडीएल को तेजी से बढ़ाती हैं:
डीप फ्राइड फूड, samosa
तला हुआ नॉनवेज
मैदा से बनी चीजें
घी, बटर, डालडा और रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल
केक, पेस्ट्री, मिठाइयां
तले हुए स्नैक्स
अत्यधिक अंडे
सिगरेट और शराब
ये सभी चीजें शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाकर धमनियों में जमाव पैदा करती हैं।
शरीर में क्या होता है जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है
जब एलडीएल ज्यादा हो जाता है, तो यह खून ले जाने वाली नसों यानी आर्टरीज में जमा होने लगता है। धीरे-धीरे ये नसें संकरी होने लगती हैं। दिल तक खून पहुंचाने वाली कोरोनरी आर्टरी और दिमाग तक खून ले जाने वाली कैरोटिड आर्टरी सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। यही कारण है कि अचानक हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
कई बार व्यक्ति बाहर से बिल्कुल स्वस्थ दिखता है, लेकिन अंदर ही अंदर नसों में प्लाक जमा हो रहा होता है।
लाइफस्टाइल की बड़ी भूमिका
दो बड़ी वजहें हैं जिनसे कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है:
पहली – शारीरिक गतिविधि की कमी।
दूसरी – भारी और ज्यादा फैट वाला भोजन।
जब शरीर को पर्याप्त एक्सरसाइज नहीं मिलती और डाइट हैवी व ऑयली होती है, तो फैट जमा होने लगता है और एलडीएल बढ़ता जाता है।
शुरुआती लक्षण जिन्हें नजरअंदाज न करें
हाई कोलेस्ट्रॉल अक्सर साइलेंट होता है, लेकिन कुछ संकेत मिलते हैं।
हाथ-पैर सुन्न होना
पैरों में झुनझुनी या चींटी काटने जैसा एहसास
रात में ऐंठन या नस चढ़ना
हाथ-पैर का ठंडा रहना
ये सब संकेत हो सकते हैं कि मसल्स तक खून सही मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा।
लगातार थकान और सुस्ती
अगर आप बिना ज्यादा काम किए ही थक जाते हैं, ज्यादा पसीना आता है या थोड़ी सी मेहनत में ही सांस फूलने लगती है, तो यह भी संकेत हो सकता है कि दिल तक ब्लड फ्लो कमजोर हो रहा है। एलडीएल के कारण धमनियों में प्लाक बनने से खून का बहाव कम हो जाता है।
वजन बढ़ना और कोलेस्ट्रॉल
जब एचडीएल कम और एलडीएल ज्यादा होता है, तो शरीर में फैट तेजी से जमा होने लगता है। इसलिए ओवरवेट लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की संभावना ज्यादा होती है। बढ़ता वजन, दिल और दिमाग दोनों के लिए जोखिम बढ़ा देता है।
सीने में दर्द और एंजाइना
धमनियों में फैट जमा होने से ब्लड फ्लो बाधित होता है। इससे सीने में भारीपन, दबाव या चुभन जैसा दर्द महसूस हो सकता है। इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।
सिरदर्द, चक्कर और माइग्रेन
जब दिमाग तक खून पहुंचाने वाली नसें प्रभावित होती हैं, तो सिर के पिछले हिस्से में दर्द, आधे सिर में तेज दर्द, चक्कर या घबराहट हो सकती है। कई मामलों में बढ़े हुए ट्राइग्लिसराइड्स माइग्रेन को भी ट्रिगर कर सकते हैं।
सांस फूलना और ज्यादा पसीना
दिल और फेफड़ों में खून का संचार कमजोर होने पर थोड़ी सी एक्टिविटी में ही सांस फूलने लगती है। व्यक्ति जल्दी हांफने लगता है। कुछ लोगों को ज्यादा पसीना आना और सांसों में बदबू की समस्या भी होने लगती है।
पाचन पर असर
जब लिवर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ने लगता है। बाहर का या ज्यादा फैट वाला खाना खाने पर पेट फूलना, गैस, कब्ज या अपच की समस्या होने लगती है। कुछ मामलों में बार-बार पतला मल आना भी इससे जुड़ा हो सकता है।
आंखों के आसपास पीले दाने
एलडीएल बढ़ने पर आंखों के आसपास हल्के पीले रंग के छोटे-छोटे दाने दिख सकते हैं। समय के साथ ये बड़े हो सकते हैं। यह स्थिति जैंथेलाज्मा कहलाती है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
समय पर जांच क्यों जरूरी है
क्योंकि हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हमेशा साफ नजर नहीं आते, इसलिए समय-समय पर ब्लड टेस्ट कराना जरूरी है। खासकर अगर परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास है, वजन ज्यादा है, या लाइफस्टाइल बैठने वाला है।
♦️Conclusion♦️
कोलेस्ट्रॉल दुश्मन नहीं है, लेकिन असंतुलन खतरनाक है। सही डाइट, नियमित व्यायाम, तनाव नियंत्रण और समय पर जांच से इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। शरीर जो छोटे-छोटे संकेत देता है, उन्हें अनदेखा न करें। समय रहते कदम उठाना ही सबसे बड़ी समझदारी है।
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होते हैं, तो देरी न करें और अपना लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जरूर करवाएं। जागरूक रहना ही सुरक्षा है।
क्या आपका कोलेस्ट्रॉल चेक हुआ है हाल ही में?
अगर आपको किसी बीमारी का इलाज करवाना हो तो आप बीमारी के बारे में बताकर या परेशानी के बारे मे बता कर आयुर्वेदिक औषधियां मंगवा सकते हैं।..
किसी भी जानकारी के लिए या ट्रीटमेंट के लिए आप पहले हमें अपनी प्रॉब्लम व्हाट्सप्प कर दीजिये समय मिलते ही आपको जवाब दिया जायेगा...
सभी सुखी और निरोगी रहे
TRN LIVE : मुस्कुराहट एक नई सोच फाउंडेशन एडमिन महोदय का बहुत-बहुत धन्यवाद करता है एवं आप सभी ग्रुप में महानुभव को मेरा भी धन्यवाद जय श्री राम जय श्री राम मैं एक छोटा सा सामाजिक कार्यकर्ता हूं संस्था का एक छोटी सी जिम्मेदारी के साथ आर्थिक कमजोर गरीब मजदूर परिवार के बच्चों के लिए रोजाना टीचर के द्वारा कई क्षेत्रों में पाठशाला खोली गई है जहां रोजाना छोटे-छोटे बच्चे जो मजबूर परिवार होते हैं उन बच्चों को शिक्षा रोजाना कोचिंग के जरिए टीचर 2 घंटा अपने निवास पर ही कोचिंग देने का कार्य लगातार 6 वर्ष से हो रहा है समय-समय पर महिलाओं को बेटियों को बुजुर्गों को उनकी जरूरत के हिसाब से उनका भी सहायता की जाती है कोई सरकारी मदद सरकार से नहीं लेते ना मिलती है केवल संस्था खुद यह कार्य कर रही है आपसे भी हमारा अनुरोध है केवल मात्र हर महीना ₹11 संस्था के बारकोड पर सहायता करके सहयोग कर सकते हैं धन्यवाद मुस्कुराहट एक नई सोच फाउंडेशन संस्थापक
TRNDKB
*सुबह की बड़ी खबरें...................*
➡लखनऊ- सीएम ने प्रदेशवासियों के लिए लिखी योगी की पाती, बजट 2026-27 पर आधारित लिखी योगी की पाती, यूपी का बजट नवाचार का ऐतिहासिक बजट- सीएम, नवनिर्माण के 9 वर्षों की यह यात्रा प्रगति पथ पर, यह बजट आकांक्षाओं की पूर्ति का बनेगा माध्यम, स्टेट डाटा अथॉरिटी का किया जाएगा गठन- सीएम, ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी की प्राप्ति को लेकर गठन, टेक्नोलॉजी, AI को लेकर बजट में की विशेष व्यवस्था, AI मिशन, AI डेटा लैब यूपी को करेगा वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित, 25 लाख युवाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित- सीएम, नई टेक्नोलॉजी में किया जाएगा प्रशिक्षित- सीएम, हम युवाओं के सपनों को दे रहे आकर- सीएम
➡लखनऊ- विधान परिषद में मुख्यमंत्री का उद्बोधन, आज साढ़े 3 बजे सीएम का होगा उद्बोधन
➡हमीरपुर- सर्राफा व्यापारी की आत्महत्या से हड़कंप, सर्राफा व्यापारी सुरेंद्र सोनी का वीडियो वायरल, जहरीला पदार्थ पीने से पहले बनाया था वीडियो, क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र पर लगाए गंभीर आरोप, ब्लैकमेलर युवक से मिलीभगत का आरोप, दो लाख रुपए लेकर केस दर्ज करने का आरोप, रुपयों के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद, सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा मामला
➡बागपत- वेलेंटाइन डे पर हुआ अनोखा प्रेम विवाह, चाची और भतीजे ने आपस में रचाई शादी, थाने के बाहर दोनों लोगों ने रचाई शादी, विवाह के दौरान पहला पति रहा मौजूद, दोघट थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला
➡सहारनपुर- सहारनपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, वाहन निकालने को लेकर हुई थी कहासुनी, दोनों ओर से चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार, संघर्ष में आधा दर्जन लोग गंभीर घायल, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने लोगों को शांत कर व्यवस्था बहाल की, थाना गंगोह क्षेत्र के रंधेडी गांव की घटना
➡बहराइच- महिला पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, बंदरों के हमले में छत से गिरी महिला, छत से गिरकर महिला के दोनों हाथ टूटे, बहराइच थाना मोतीपुर इलाके का मामला
➡बहराइच- बहराइच में बेटे ने खाया विषैला पदार्थ, पिता की डांट से नाराज था बेटा, शराब का आदि था मृतक युवक निरहू, पिता ने शराब पीने को लेकर लगाई थी डाट, विषैला पदार्थ खाने से बिगड़ी युवक की हालत, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, थाना रामगांव के मोहम्मद नगर का मामला
➡बहराइच- खेल रहे मासूम पर आवारा कुत्ते का हमला, बच्चे की चीख-पुकार सुनकर लोग पहुंचे, हमले में बुरी तरह जख्मी हुआ मासूम बच्चा, थाना जरवल इलाके के तपे सिपाह का मामला
➡रायबरेली- बाइक चोरी करते चोर का वीडियो वायरल, वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, बछरावां थाना क्षेत्र के पास की घटना
➡रायबरेली- बीए की छात्रा का शव मिलने से सनसनी, फांसी के फंदे से लटकता मिला सोनम का शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, डीह क्षेत्र के परशदेपुर स्थित वार्ड नम्बर 10 की घटना
➡बहराइच- बाइक सवार 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हादसे में दो सगे भाई समेत 3 युवक घायल, भाई को रिसीव करने कैसरगंज गए थे भाई, हुजूरपुर क्षेत्र स्थित भटियारी पुल का मामला
➡बहराइच- BJP MLA के नाम फेसबुक पर बनाई फेक ID, BJP MLA सुरेश्वर सिंह के नाम पर बनाई फेक ID, सुरेश्वर सिंह की छवि धूमिल करने का प्रयास, महसी विधानसभा से भाजपा से MLA है सुरेश्वर, MLA के बेटे अखंड प्रताप सिंह की तहरीर पर FIR, हरदी थाने में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुई FIR, थाना हरदी में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुई FIR
➡मिर्जापुर- असम के सीएम हिमंत बिस्वा सर्मा का दौरा आज, मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगे हिमंत बिस्वा सर्मा, रात 8.15 पर विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगे हिमंत, 1 घंटे तक विंध्यवासिनी मंदिर में करेंगे पूजा पाठ
➡गोरखपुर- RSS प्रमुख मोहन भागवत का गोरखपुर दौरा, आज 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे गोरखपुर, 14-16 फरवरी तक गोरखपुर में रहेंगे RSS प्रमुख, मोहन भागवत पहुंचे बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, RSS के तरफ से शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मोहन भागवत
ब्रेकिंग.
*सांड़ की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम*
*अयोध्या: इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परसपुरसथरा निवासी 25 वर्षीय रवि कुमार पुत्र नन्हे लाल की गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।*
वह घर से खड़भड़ियां चौराहे पर सब्जी लेने गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रवणजीत कनौजिया के अनुसार, शाम करीब छह बजे रवि कुमार मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक सांड़ आ गया। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके दाहिने हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट की पुष्टि करते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से रात करीब नौ बजे उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान देर रात उनकी मृत्यु हो गई।
रवि कुमार परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में चार वर्षीय पुत्र और छह माह का शिशु है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली अयोध्या के चौकी दर्शन नगर के उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने और सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

