आज सुबह के 50 मुख्य समाचार पत्र ✉ *सीएम सुक्खू ने गाय के दूध के क्रय मूल्य को 51 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की। साथ ही भैंस का दूध 61 से 71 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की।*
गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 51 से बढ़ाकर 61 प्रति लीटर करने की घोषणा इसी तरह भैंस के दूध का मूल्य 61 से बढ़ाकर 71 रुपए करने की घोषणा ग्रामीण क्षेत्रों में नई डेयरी समितियां खोलेगी सरकार, वित वर्ष में दोगुनी होगी समितियां
Tejraftarnews.in देश राज्यों से बड़ी खबरें..*
👇
==============================
*1* पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद, भाईचारे का संदेश भी दिया
*2* इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि ईद-उल-फितर की बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि यह दिन आपसी भाईचारे और दया की भावना को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहे
*3* देश में खुलेंगे 100 नए सैनिक, NCC का भी होगा विस्तार; राजनाथ सिंह का ऐलान
*4* भारत बिना आमने-सामने की जंग की तैयारी कर रहा, अनंत शस्त्र समेत 6 प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू, सरकार इन पर 2.19 लाख करोड़ खर्च करेगी
*5* ईरान और अमेरिका दोनों का दावा- जंग हम जीते, ट्रम्प बोले- दुश्मन की नेवी, एयरफोर्स, एयर डिफेंस खत्म; ईरान बोला- दुश्मनों में फूट पड़ी
*6* ईरानी सुप्रीम लीडर बोले- जंग में दुश्मन हारा, मुझे लगा था लोग सरकार के खिलाफ हो जाएंगे, लेकिन हमले के बावजूद देश एकजुट
*7* पश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान को धीरे-धीरे कम करने पर विचार किया जा रहा है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस्राइल और ईरान के बीच हमले लगातार बढ़ रहे हैं और हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।
*8* ईरान का हिंद महासागर में अमेरिकी बेस पर हमला, 3800 किमी दूर डिएगो गार्सिया पर 2 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, टारगेट को निशाना नहीं बना पाईं
*9* अमेरिका की ईरानी तेल खरीद पर 30 दिन की छूट, ग्लोबल मार्केट में 14 करोड़ बैरल तेल आएगा; भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहेंगे
*10* कांग्रेस-RJD के लिए गले की फांस बने बागी विधायक, अभी तक नहीं लिया ऐक्शन; डर या मजबूरी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 4 बागी विधायकों के गैरहाजिर रहने से महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा है
*11* पंजाब- मंत्री का नाम लेकर अफसर ने सुसाइड किया, आरोप- पिता के नाम पर टेंडर देने का दबाव डाला, ऑफिस बुलाकर मारपीट की; CM ने इस्तीफा लिया
*12* मथुरा में साधु की मौत पर हाईवे पर हंगामा, पथराव, गाड़ियां तोड़ीं, पुलिसकर्मी घायल; आरोप- गौतस्करों ने ट्रक से कुचलकर मारा
*13* ईद पर भोपाल में अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे, राजस्थान में लोगों ने काली पट्टी बांधी; बंगाल में 'बाबरी मस्जिद' की साइट पर पहली बार नमाज
*14* पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा: वेयरहाउस डीएम ने सुसाइड से पहले वीडियो में लिया था नाम, जांच शुरू
*15* मौत को मात: आंध्र प्रदेश में धूं-धूं कर जली बस, बाल-बाल बचे विधायक और 36 यात्री, देर रात सभी यात्री नींद में थे तभी अचानक बस का पिछला टायर फट गया। देखते ही देखते चिंगारियों ने लपटों का रूप ले लिया। जैसे ही ड्राइवर को खतरे का अहसास हुआ, उसने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस रोकी और शोर मचाकर यात्रियों को जगाया।
*16* 60 साल में पहली बार अल-अक्सा मस्जिद ईद में बंद, ईरान में बाजार सूने; UAE, कतर और कुवैत में खुले मैदान में नमाज पर रोक
*17* MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में मार्च में सर्दी लौटी, पारा 10°C तक गिरा, कोहरा छाया; बंगाल-ओडिशा में ओला-बारिश और आंधी चलने का अलर्ट
==============================
Tejraftarnews.in: 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक - 22 मार्च 2026*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत - 1948*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - वसंत ऋतु*
🌤️ *मास - चैत्र*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल*
🌤️ *तिथि - चतुर्थी रात्रि 09:16 तक तत्पश्चात पंचमी*
ç *नक्षत्र - भरणी रात्रि 10:42 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
🌤️ *योग - वैधृति शाम 03:42 तक तत्पश्चात विष्कंभ*
🌤️*राहुकाल - शाम 05:18 से शाम 06:59 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:42*
🌤️ *सूर्यास्त - 06:49*
👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी*
💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
👉🏻 *नवरात्रि में इतना करने से घर परिवार में सुख शांति रहती है*⤵️
🌷 *नवरात्रि की पंचमी तिथि* 🌷
🙏🏻 *23 मार्च 2026 सोमवार को चैत्र - शुक्ल पक्ष की पंचमी की बड़ी महिमा है | इसको श्री पंचमी भी कहते है | संपत्ति वर्धक है |*
🙏🏻 *इन दिनों में लक्ष्मी पूजा की भी महिमा है | ह्रदय में भक्तिरूपी श्री आये इसलिए ये उपासाना करें | इस पंचमी के दिन हमारी श्री बढ़े, हमारी गुरु के प्रति भक्तिरूपी श्री बढ़े | उसके लिए भी व्रत, उपासाना आदि करना चाहिए | पंचमं स्कंध मातेति | स्कंध माता कार्तिक स्वामी की माँ पार्वतीजी .... उस दिन मंत्र बोलो – ॐ श्री लक्ष्मीये नम: |*
🙏🏻 *- Shri Sureshanandji Ahmedabad 12th April' 2013*
🚩*~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *नवरात्र की पंचमी तिथि यानी पांचवे दिन माता दुर्गा को केले का भोग लगाएं ।इससे परिवार में सुख-शांति रहती है ।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *स्कंदमाता की पूजा से मिलती है शांति व सुख*
*नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता भक्तों को सुख-शांति प्रदान करने वाली हैं। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कंद की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जानते हैं। स्कंदमाता हमें सिखाती हैं कि जीवन स्वयं ही अच्छे-बुरे के बीच एक देवासुर संग्राम है व हम स्वयं अपने सेनापति हैं। हमें सैन्य संचालन की शक्ति मिलती रहे। इसलिए स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होना चाहिए, जिससे कि ध्यान वृत्ति एकाग्र हो सके। यह शक्ति परम शांति व सुख का अनुभव कराती हैं।*
📖 *सनातन पंचांग संपादक ~ अंजनी निलेश ठक्कर*
📒 *सनातन पंचांग प्रकाशित स्थल ~ सुरत शहर (गुजरात)*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻
Tejraftarnews.in: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 22 मार्च 2026*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें विरोधी आपकी गलती खोजने के लिए आतुर रहेंगे। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा आज प्रातः काल में किसी परिजन से तकरार होने के कारण दिन भर मन खिन्न रहेगा। आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान करेंगे। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने का सौभाग्य मिलेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे दाम्पत्य का पूर्ण सुख मिलेगा। आडंबर के पीछे आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे जिसके कारण बाद में समस्या बन सकती है। दुर्व्यसनों के कारण परिवार का वातावरण ख़राब न हो इसका ध्यान रखें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण संबंदो में खटास आ सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वाभाव मे कुछ जल्दबाजी रहेगी फिर भी अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा। जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं परिजनों के साथ विचार विमर्श के बाद हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज सेहत की अनदेखी करना आगे के लिये भारी पड़ सकता है। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय आलस्य में बीतेगा। पहले से व्यवस्था ना बनाने का नुकसान भी उठाना पड़ेगा।आज व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य के कारण कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व नहीं देने पर मनमुटाव हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी। आज स्त्री पक्ष से झगड़ा होने की संभावना है परन्तु काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे। किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है। धन के अपव्यय करने से बाद में परेशानी उठानी पड़ेगी। लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है। परिवारक उलझने प्रयास करने पर भी यथावत रहेंगी। जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयो का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी इसके लिये किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से नही चूकेंगे। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
Tejraftarnews.in: 2️⃣2️⃣❗0️⃣3️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*
*!! चुहिया का स्वयंवर !!*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
गंगा नदी के तट पर कुछ तपस्वियों का आश्रम था जहाँ याज्ञवल्क्य नाम के ऋषि रहते थे. एक दिन वो नदी के किनारे आचमन कर रहे थे. उसी वक़्त आकाश में एक बाज अपने पंजे में एक चुहिया को दबाये जा रहा था जो उसकी पकड़ से छूटकर ऋषि की पानी से भरी हथेली में आ गिरी. ऋषि ने उसे एक पीपल के पत्ते पर रखा और दोबारा नदी में स्नान किया. चुहिया अभी मरी नहीं थी इसलिए ऋषि ने अपने तप से उसे एक कन्या बना दिया और आश्रम में ले आये. अपनी पत्नी से कहा इसे अपनी बेटी ही समझकर पालना. दोनों निसंतान थे इसलिए उनकी पत्नी ने कन्या का पालन बड़े प्रेम से किया. कन्या उनके आश्रम में पलते हुए बारह साल की हो गयी तो उनकी पत्नी ने ऋषि से उसके विवाह के लिए कहा.
ऋषि ने कहा में अभी सूर्य को बुलाता हूँ. यदि यह हाँ कहे तो उसके साथ इसका विवाह कर देंगे ऋषि ने कन्या से पूछा तो उसने कहा “यह अग्नि जैसा गरम है. कोई इससे अच्छा वर बुलाइये.”
तब सूर्य ने कहा बादल मुझ से अच्छे हैं, जो मुझे ढक लेते हैं. बादलों को बुलाकर ऋषि ने कन्या से पूछा तो उसने कहा “यह बहुत काले हैं कोई और वर ढूँढिए.”
फिर बादलों ने कहा “वायु हमसे भी वेगवती है जो हमें उड़ाकर ले जाती है."
तब ऋषि ने वायु को बुलाया और कन्या की राय माँगी तो उसने कहा “पिताजी यह तो बड़ी चंचल है. किसी और वर को बुलाइए."
इस पर वायु बोली “पर्वत मुझसे अच्छा है, जो तेज़ हवाओं में भी स्थिर रहता है.”
अब ऋषि ने पर्वत को बुलाया और कन्या से पूछा. कन्या ने उत्तर दिया “पिताजी, ये बड़ा कठोर और गंभीर है, कोई और अच्छा वर ढूँढिए न.”
इस पर पर्वत ने कहा “चूहा मुझसे अच्छा है, जो मुझमें छेद कर अपना बिल बना लेता है.”
ऋषि ने तब चूहे को बुलाया और बेटी से कहा “पुत्री यह मूषकराज क्या तुम्हें स्वीकार हैं?”
कन्या ने चूहे को देखा और देखते ही वो उसे बेहद पसंद आ गया. उस पर मोहित होते हुए वो बोली “आप मुझे चुहिया बनाकर इन मूषकराज को सौंप दीजिये.”
ऋषि ने तथास्तु कह कर उसे फिर चुहिया बना दिया और मूषकराज से उसका स्वयंवर करा दिया.
*शिक्षा:-*
जन्म से जिसका जैसा स्वभाव होता है वह कभी नहीं बदल सकता.
*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️🍃🌾🌾
*22 MARCH 2026*
🦋 *आज की प्रेरणा* 🦋
स्नेह वह भाषा है जिसे बहरे भी सुन सकते हैं और गूंगे भी बोल सकते हैं।
*आज से हम* सब पर स्नेह की वर्षा करें...
💧 *TODAY'S INSPIRATION* 💧
Love is that language, which the deaf can hear and the dumb can speak!
*TODAY ONWARDS LET'S* shower love on everyone.
🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃
Tejraftarnews.in: *15 मिनट वाले दुबके बैठे हैं...*
*क्योंकि अब याचना नहीं, रण होगा* 🔱✊🚩
हिन्दू त्यौहारों पर पत्थरबाजी, आगजनी और रक्तपात करने वाले पिशाचों कान खोलकर सुन लो
दिल्ली उत्तमनगर में आज हिन्दू होली मना रहे हैं।
दिल्ली का वही हिंदू समाज है जो धार्मिक यात्राओं में मजहबी हमलों पर चप्पल छोड़ कर भाग जाते थे
आज तरुण हिंदू की हत्या के बाद इतने जागरूक हो चुके हैं कि मजहबियों को पलायन को मजबूर कर दे रहे हैं |
बस यही जोश और जागरूकता बनी रहे फिर कोई दूसरा तरुण हिंदू मजहब के हाथ नहीं मरेगा
*#Justice For Tarun*
Tejraftarnews.in: .. *जय श्री राम*
*रविवार, 22 मार्च 2026 के मुख्य समाचार*
🔶गाजियाबाद में ISI के स्लीपर सेल का भंडाफोड़! 9 जासूस गिरफ्तार, 7 राज्यों को दहलाने की थी खौफनाक साजिश
🔶ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से दहला इजराइल… डिमोना में इमारत गिरी, 20 घायल-
🔶पाकिस्तान की भारत को गीदड़भभकी, कहा- मुंबई और दिल्ली पर बम गिराना चाहिए
🔶विचार: अमेरिकी राष्ट्रपति की मनमानी, अहंकार के चलते विश्व को संकट की ओर धकेला
🔶गोल्डन टेंपल की AI फोटो बनाकर बेअदबी:यु वराज सिंह-हार्दिक पांड्या को नंगे सिर दिखाया; बाकी क्रिकेटर-एक्टर के सिर ढके दिखाए
🔶पंजाब में बेअदबी पर विशेष सत्र 13 अप्रैल को: कानून लाएगी AAP सरकार, CM बोले- दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी
🔶ईद पर ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन का ऐलान- “हम मुस्लिम देशों से युद्ध नहीं चाहते, ‘IA’ बनाकर बदलेंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा
🔶एयर चाइना ने बीजिंग-दिल्ली के बीच फिर शुरू की सीधी उड़ान, चीन बोला-ये सिर्फ यात्रा नहीं...भरोसे की वापसी
🔶पाकिस्तान में असली धुरंधर कांड, ईद की नमाज पढ़ते ही टपका दिया लश्कर का कमांडर
🔶ईरान के हमलों से अमेरिका को भारी नुक़सान, पहले दो हफ़्तों में गवां दिए 75 अरब रुपये से ज़्यादा
🔶डिमोना में रखे हैं 80 एटम बम? इजरायल के उसी सेंटर पर ईरानी ने दागीं मिसाइलें
🔶LPG संकट-राज्यों को 23 मार्च से 20% ज्यादा गैस मिलेगी: केंद्र बोला- ढाबों-होटलों को प्राथमिकता मिले, प्रवासी मजदूरों को 5kg सिलेंडर दिए जाएं
🔶राहुल बोले- तेल की कीमतें बढ़ना महंगाई का संकेत: कहा- सरकार भले ही इसे नॉर्मल बताए, लेकिन रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे
🔶मथुरा में साधु की मौत पर हंगामा, पथराव: पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं, आरोप- गोतस्करों ने ट्रक से कुचला; ट्रक ड्राइवर की भी मौत
🔶भारत में आतंकी घटनाओं में 43% की कमी: पाकिस्तान आतंकवाद से प्रभावित देशों में टॉप पर, अफ्गानिस्तान में सुधार; ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 जारी
🔶राज्यसभा में क्रॉस-वोटिंग करने वाले 6 विधायकों को बीजू जनता दल ने पार्टी से निकाला
🔶भारत बिना आमने-सामने की जंग की तैयारी कर रहा: अनंत शस्त्र समेत 6 प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू, सरकार इन पर 2.19 लाख करोड़ खर्च करेगी
🔶राजस्थान एयरोस्पेस एण्ड डिफेंस पॉलिसी-2026 : देश की सामरिक आत्मनिर्भरता में राजस्थान निभाएगा अहम भूमिका, प्रदेश में बनेंगे विमान, हेलीकॉप्टर, रडार, ड्रोन, मिसाइल और एवियोनिक्स
🔶ब्रिटेन में दिमागी बुखार का प्रकोप: मेनिंजाइटिस बी और डब्ल्यू स्ट्रेन के मामले सर्वाधिक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’
🔶FBI के पूर्व प्रमुख राबर्ट मुलर का निधन, मृत्यु पर ट्रंप का विवादित बयान, कहा- 'खुशी है कि वह मर गया'
🔶घरेलू उड़ानों के किराए से हटी'कैपिंग', अब एयरलाइंस तय करेगी हवाई टिकट के दाम
🔶‘धुरंधर 2’ की ईद बनी बॉलीवुड का सबसे बड़ा दिन! 3 दिन से पहले 300 करोड़ पार
🔶ईद के दिन ममता बनर्जी का विवादित बयान- पीएम मोदी को कहा सबसे बड़ा घुसपैठिया, शुभेंदु ने किया पलटवार
🔶असम में कांग्रेस 100 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 5 पार्टियों से मिलाया हाथ
🔷टीम इंडिया जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी: दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, 8 साल में चौथा दौरा होगा
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
Tejraftarnews.in: 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 22 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 मार्च 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी - 21:19 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* भरणी - 22:43 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* वणिज - 10:39 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* वैधृति - 15:40 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 06:23
*🌄सूर्यास्त-* 18:33
*🌙चन्द्रोदय-* 08:09
*🌛चन्द्रराशि-* मेष - 28:14 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:04 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 17:02 से 18:33
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 चैत्र सुदी चतुर्थी 21:19 तक पश्चात् पंचमी शुरु , नवरात्रि का चौथा दिन - मां कुष्मांडा व्रत - पूजा , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक , दमनक चतुर्थी , सर्वदोषनाशक रवियोग 22:43 तक , ज्वालामुखी योग 21:17 से 22:43 तक , विघ्नकारक भद्रा 10:37 से 21:17 तक , वैधृति पुण्यम् , राष्ट्रीय (शक) संवत् 1948 चैत्र मासारम्भ , गुरु श्री अंगद देव जी ज्योति ज्योत (प्राचीन परम्परानुसार) , श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति दिवस , श्री वमुज़ो फेसाओ स्मृति दिवस , बिहार स्थापना दिवस (114वाँ) , विश्व जल सरंक्षण दिवस व विश्व सील दिवस (International Day of the Seal , 01 march also , not confirmed)._*
*_🔅कल सोमवार को 👉 चैत्र बदी पंचमी 18:40 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , नवरात्रि का पांचवां दिन - मां स्कंदमाता व्रत - पूजा , श्री (लक्ष्मी) पंचमी , नाग पंचमी , हय व्रत।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
*सुरा - सम्पूर्ण - कलशं*
*रुधिराप्लुतमेव च ।*
*दधाना हस्तपद्माभ्यां*
*कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥*
*भावार्थ👉*
_भीतर सुरा से भरा और बाहर रक्त से सना कलश जिन्होंने अपने दोनों करकमलों में धारण किया हुआ है वे कूष्माण्डा देवी मेरे लिए शुभदायिनी हों।_
🌹
*22 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
752 – स्टीफेन द्वितीय 23वें कैथोलिक पोप चुने गये।
1739 – आक्रमणकारी नादिर शाह ने अपनी सेना को दिल्ली मे जनसंहार की इजाजत दी। यह कत्लेआम 58 दिनों तक चला।
1873 – पुएरटो रिको में दास प्रथा को खत्म किया गया।
1882 – घातक संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान हुई। इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1888 – इंग्लिश फुटबॉल लीग की स्थापना।
1890 – रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।
1912 - बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग बिहार राज्य की स्थापना हुई।
1917 – रूस की नई सरकार को मान्यता देने वाला अमेरिका पहला देश बना।
1923 – पहली बार आइस हाकी मैच का रेडियो से प्रसारण।
1942 – सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया।
1946 – ब्रिटेन ने जॉर्डन को आजाद करने के लिए संधि पर हस्ताक्षर किये।
1947 – लार्ड लुईस माउंटबेटन आखिरी वायसराय के रूप में भारत आये।
1954 – अमेरिका में मिशीगन के साउथफील्ड में पहला शॉपिंग मॉल खोला गया।
1956 – अमरीका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को एक नस्लवादी कानून का विरोध करने के कारण जेल हुई।
1957 – शक पर आधारित राष्ट्रीय कैलेण्डर अंगीकार किया गया।
1958 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमलया में परमाणु परीक्षण किया।
1960 – आर्थर लियोनार्डो स्चाव्लो और चाल्र्स हार्ड तोव्नेस को लेजर के लिए पहला पेटेंट मिला।
1964 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली विंटेज कार रैली निकाली गई।
1969 – इंडियन पेट्रोकैमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।
1977 – श्रीमती इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया।
1978 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1979 – इजरायल की संसद ने मिस्र के साथ शांति संधि को मान्यता दी।
1982 – नासा ने अपने अंतरिक्ष यान कोलंबिया को तीसरे मिशन के लिए रवाना किया।
1995 – रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात् पृथ्वी के लिए रवाना।
1999 - भारतीय शेखर कपूर की फ़िल्म 'एलिजाबेथ' को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार।
1999 - जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।
2000 – दक्षिण अमेरिका के कोरू से इनसेट 3बी का प्रक्षेपण किया गया।
2002 – ब्रिटेन में गले के नीचे पूरे शरीर में लकवे से ग्रस्त एक महिला को इच्छा मृत्यु का अधिकार दिया गया।
2003 - पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की ।
2003 - गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रखा।
2005 - हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2007 - पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।
2010 - केरल सरकार द्वारा गठित 14 सदस्यी समिति ने कोला के पलक्कड स्थित प्लांट से पर्यावरण नुक़सान की पुष्टी करते हुए 218 करोड का हर्जाना माँगने की तथा इसके लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ने के लिए एक प्राधिकरण के गठन की शिफारिश की।
2010 - भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना में कार्यरत युवा इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की बिहार में गया स्थित सर्किट हाउस के सामने 27 नवंबर 2003 को तड़के गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में तीन लोगों, मंटू कुमार, उदय कुमार तथा पिंकू रविदास को पटना की एक अदालत ने दोषी ठहराया।
2019 - अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया , भारत पर आतंकी हमले हुए तो खैर नहीं।
2019 - कर्नाटक में मिले ऐतिहासिक सुपरनोवा के अभिलेख।
2019 - नासा के एक यान ने एस्टेरॉयड बेन्नू पर खोजे पानी के अंश।
2019 - चीनी वैज्ञानिकों ने की 24 करोड़ साल पुरानी मछली की प्रजाति ( युडाइचितस )की पहचान।
2019 - बिराट नगर में मेजबान नेपाल को हराकर भारत ने लगातार पांचवी बार सैफ महिला फुटबाल चैम्पियनशिप का खिताब बरकरार रखा।
2020 - कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पीएम मोदी की अपील जनता कर्फ्यू का का पूरे देश में असर दिखा।
2021 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जल दिवस के अवसर पर कैच द रेन यानी वर्षा जल संचय अभियान का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शुभारंभ किया।
2021 - लोकसभा से मंजूरी मिलने के बाद बीमा संशोधन विधेयक, 2021 को संसद ने पारित कर दिया।
2022 - पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में TMC नेता की हत्या के बदला लेने के लिए लगभग एक दर्जन घरों में लगाई आग से 8 से ज्यादा सदस्यों की जलकर मौत हुई।
2022 - फ्रांस ने यूक्रेन को पोलैंड के रास्ते 55 मीट्रिक टन मानवीय सहायता भेजी।
2022 - पड़ोसी देशों के बीच सहयोग मजबूत करने के बारे में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी त्रिपुरा में शुरू हुई।
2023 - तमिलनाडु के कांचीपुरम में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत व 17 लोग घायल हुए।
2023 - अर्जेंटीना में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिकंदराबाद के बोलारम में ऐतिहासिक राष्ट्रपति निलयम जनता के लिए खोल दिया।
2023 - भारतीय मानक ब्यूरो ने अपनी अनूठी पहल "मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखो" के तहत पाठ्य योजनाओं की पहली श्रृंखला शुरू की।
2024 - भूटान के राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो" से सम्मानित किया।
2024 - बिहार के सुपौल ज़िले में बन रहे देश के सबसे लंबे पुल का हिस्सा गिरने से एक मज़दूर की मौत व 10 अन्य घायल हुए।
2024 - कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में इसरो का रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल पुष्पक सफलतापूर्वक ऑटोमैटिक तरीके से रनवे पर लैंड हुआ।
2025 - परिसीमन के मुद्दे पर चेन्नई में दक्षिण राज्यों के मुख्यमंत्रियों व 5 राज्यों के 14 नेताओं की बैठक आयोजित हुई।
*22 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1877 - टी. वी. सुन्दरम अयंगर - भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी थे।
1882 - मुंशी दयानारायण निगम - उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक।
1885 - गुलाम याज़दानी - भारतीय पुरातत्त्व वैज्ञानिक थे।
1894 - सूर्य सेन - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1922 - चिन्तामणी पानिग्रही - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उड़ीसा के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
1929 - अनिसेत्ति रघुवीर - असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1960 - रागिनी त्रिवेदी - भारतीय शास्त्रीय संगीतकार।
1961 - जुएल उरांव, 16वीं लोकसभा सांसद एवं वर्तमान जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री।
*22 मार्च को हुए निधन👉*
1971 - हनुमान प्रसाद पोद्दार, स्वतंत्रता सेनानी ।हनुमान प्रसाद पोद्दार का नाम गीता प्रेस स्थापित करने के लिये भारत व विश्व में प्रसिद्ध।
1977 - ए. के. गोपालन - केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी।
2000 - वमुज़ो फेसाओ - नागालैंड के आठवें मुख्यमंत्री रहे।
2007 - उप्पलुरी गोपाल कृष्णमूर्ति, भारतीय दार्शनिक।
2014 - यशवंत विठोबा चित्ताल - अग्रणी कन्नड़ कथा लेखक थे।
2019 - कर्नाटक के मंत्री सीएस शिवल्ली का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
2021 - एल्गिन गे बायलर एक अमेरिकी पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी, कोच और कार्यकारी थे।
2021 - दिग्गज लेखक - निर्देशक सागर सरहदी (87) का निधन हुआ।
2023 - अंग्रेजी फुटबॉल खिलाड़ी और मैनेजर एंथोनी नैप (86) का निधन हुआ।
2024 - बीजू जनता दल के दिग्गज नेता व सात बार विधायक रहे दामोदर राउत (83) का निधन हुआ।
2025 - अल्जीरिया के पूर्व स्टार फुटबॉलर जमाल मेनाद (64) का बीमारी के कारण निधन हुआ।
2025 - ब्रिटेन के प्रसिद्ध रेडियो प्रस्तोता एंडी पीबल्स (76) का निधन हुआ।
*22 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 राष्ट्रीय (शक) संवत् 1948 चैत्र मासारम्भ।
🌟 गुरु श्री अंगद देव जी ज्योति ज्योत (प्राचीन परम्परानुसार)।
🌟 श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति दिवस।
🌟 श्री वमुज़ो फेसाओ स्मृति दिवस।
🌟 बिहार स्थापना दिवस (114वाँ)।
🌟 विश्व जल सरंक्षण दिवस।
🌟 विश्व सील दिवस (International Day of the Seal, 01 march also, not confirmed).
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
Tejraftarnews.in: *हिमाचल: एलएसडी तस्करी मामले में बर्खास्त होंगे चारों पुलिस कर्मी, कुल्लू में नशे के नेटवर्क की खुलेंगी परतें*
*राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि एसटीएफ के चारों कर्मी आदतन अपराधी नहीं हैं।*
एक करोड़ के एलएसडी नशे की तस्करी के मामले में निलंबित एसटीएफ के चारों पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। *एसटीएफ के इन चारों पुलिस कर्मियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि एसटीएफ के चारों कर्मी आदतन अपराधी नहीं हैं*। उन्होंने जो अपराध किया है उसके लिए तुरंत निलंबित किया गया, गिरफ्तार किया गया, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। नशा तस्करी में संलिप्त कर्मियों को लेकर पुलिस विभाग की जीरो टॉलरेंस की नीति है। एसटीएफ के चारों पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पहले पुलिस विभाग के 17 अन्य कर्मियों पर भी विभाग ने कार्रवाई की है।
*शिमला में पकड़ी एलएसडी से कुल्लू में चल रहे नशा तस्करी के नेटवर्क की खुलेंगी परतें*
जिला शिमला में पकड़े गए एक करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ एलएसडी के मामले से कुल्लू में कई साल से चल रहे नशा तस्करी के नेटवर्क की परतें खुल सकती हैं। गोवा से तस्करी करके लाई गई एलएसडी को शिमला से पहले कुल्लू पहुंचाया गया था। वहां से ही एसटीएफ के चारों कर्मचारियों इस तस्करी में संलिप्तता की बात सामने आ रही है। चारों आरोपी पुलिस कर्मचारी कुल्लू में ही तैनात थे। इसके साथ ही एलएसडी जैसे जानलेवा नशे की तस्करी के मुख्य सप्लायर नविएल हैरिसन पर भी वर्षों से कुल्लू जिले में नशा तस्करी में संलिप्त होने के आरोप लग रहे हैं। अब शिमला पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि आखिरकार एसटीएफ कर्मचारियों और नशा तस्करों के बीच की यह मिलीभगत कितनी पुरानी है। इस तरह से कुल्लू जिले समेत प्रदेश में कितने समय से इस जहर की अवैध तस्करी चल रही थी।
*पुलिस की जांच अभी प्रारंभिक स्तर पर*
पुलिस की जांच अभी प्रारंभिक स्तर पर है और अभी मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की संलिप्तता को लेकर सबूत जुटाए जा रहे हैं, लेकिन जिस तरह से एसटीएफ कर्मचारियों पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने नशा पकड़कर छोड़ दिया और इसके बाद एलएसडी शिमला पहुंच गई। इससे एसटीएफ की साख को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने चारों एसटीएफ कर्मचारियों को शुक्रवार को अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस ने इन चारों आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले में इनकी संलिप्तता को लेकर सवाल-जवाब करेगी। इस नशा तस्करी के नेटवर्क की परतों को भी उधेड़ने की भी कोशिश करेगी।
*चारों एसटीएफ कर्मियों के मोबाइल से खुलेंगे कई राज*
शिमला पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके मोबाइल भी कब्जे में ले लिए हैं। अब पुलिस उनके मोबाइल से उनकी नशा तस्करी से जुड़े आरोपियों से संपर्क और अन्य सबूतों को जुटाने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही संदीप, नविएल हैरिसन के पुलिस को दिए बयानों और एसटीएफ कर्मियों के बयानों को लेकर भी आकलन करेगी। नविएल हैरिसन, संदीप और प्रिया तीनों अभी न्यायिक हिरासत में हैं। एएसपी अभिषेक ने बताया कि अदालत ने चारों आरोपियों को 23 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
*एसटीएफ से पहले सीआईडी और थर्ड बटालियन में तैनात थे पुलिस जवान*
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के चार पुलिस जवानों को एलएसडी नशा तस्करी के मामले में शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो जवान राज्य गुप्तचर विभाग और दो जवान थर्ड बटालियन पंडोह में तैनात थे। दो जवान कुल्लू की एसआईयू टीम में भी रह चुके हैं। कुल्लू सदर थाना के साथ भुंतर और मणिकर्ण थानों में भी सेवाएं दे चुके हैं। नशे की तस्करी में संलिप्तता मिलने के बाद चारों जवानों की हुई गिरफ्तारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अब शिमला पुलिस चारों को निशानदेही के लिए कुल्लू जा सकती है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि शिमला पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए चारों पुलिस कर्मचारी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) हिमाचल प्रदेश इकाई बजौरा जिला कुल्लू में कार्यरत थे। पूर्व में ये पुलिस कर्मचारी जिला कुल्लू में कार्यरत थे। इन कर्मचारियों में से मुख्य आरक्षी समीर कुमार वर्ष 2024 को, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार मई 2025 को जिला कुल्लू से राज्य गुप्तचर विभाग तथा मानक मुख्य आरक्षी नितेश कुमार व आरक्षी अशोक कुमार वर्ष 2021 को थर्ड आईआरबीएन पंडोह को स्थानांतरित हो गए थे। एसपी ने बताया कि वर्तमान में उपरोक्त सभी पुलिस कर्मचारी स्पेशल टास्क फोर्स मध्य क्षेत्र मंडी स्थित बजौरा में तैनात थे, ऐसे में गिरफ्तार किए गए चारों पुलिस कर्मचारी जिला पुलिस कुल्लू के अधीन नहीं थे।
Tejraftarnews.in: *हिमाचल: निजी भूमि से सूखे और गिरे हुए खैर के पेड़ों को काटने की हाईकोर्ट ने दी अनुमति*
*अदालत ने स्पष्ट किया कि जब जमीन का मालिकाना हक और कब्जा स्पष्ट है, तो वन विभाग तकनीकी आधार पर अनुमति नहीं रोक सकता है।*
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ऊना जिले के मंडल वन अधिकारी की ओर से जारी उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें निजी भूमि पर खड़े सूखे और गिरे हुए खैर के पेड़ों को काटने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया था। न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ की अदालत ने कुलवंत सिंह और अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब जमीन का मालिकाना हक और कब्जा स्पष्ट है, तो वन विभाग तकनीकी आधार पर अनुमति नहीं रोक सकता है। अदालत ने वन विभाग को निर्देश दिया कि वे दो सप्ताह के भीतर भूमि का फिर से सीमांकन करें और सूखे और गिरे हुए पेड़ों की पहचान करें। चिह्नित पेड़ों को काटने की अनुमति अगले दो सप्ताह के भीतर प्रदान करें।
याचिकाकर्ताओं ने अपनी निजी भूमि पर सूखे और गिरे हुए खैर के पेड़ों के सीमांकन और कटान के लिए आवेदन किया था। डीएफओ ऊना ने 17 दिसंबर 2024 को इस आवेदन को यह कहकर खारिज कर दिया था कि यह जमीन कभी राज्य सरकार के अधीन निहित थी, इसलिए नियमों के अनुसार अनुमति नहीं दी जा सकती। अदालत ने पाया कि हालांकि 1974 के अधिनियम के तहत यह भूमि सरकार के पास चली गई थी, लेकिन 2001 के संशोधन के बाद इसे वापस शामलात मालिकों के नाम कर दिया गया था। वर्तमान में याचिकाकर्ता ही इसके पूर्ण स्वामी हैं। कोर्ट ने माना कि जब जमीन मालिकों का कब्जा 1950 से पहले का है और सरकार ने खुद जमीन उन्हें वापस की है, तो विभाग का इन्कार करना कानूनन गलत है।
Tejraftarnews.in: गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 51 से बढ़ाकर 61 प्रति लीटर करने की घोषणा
इसी तरह भैंस के दूध का मूल्य 61 से बढ़ाकर 71 रुपए करने की घोषणा
ग्रामीण क्षेत्रों में नई डेयरी समितियां खोलेगी सरकार, वित वर्ष में दोगुनी होगी समितियां
Tejraftarnews.in: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री का बजट भाषण चल रहा है। बजट से लोगों को पक्की नौकरी, कर्मचारियों-पेंशनरों को आस बंधी है।
Tejraftarnews.in: पहली बार अदरक की खरीद के लिए एमएसपी
पशुपालन के क्षेत्र में 500 करोड़ का परिव्यय प्रस्तावित है। सीएम सुक्खू ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित गेहूं के एमएसपी को 60 से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलो किया। मक्की 40 से 50 रुपये प्रतिकिलो, *पांगी का जौ 60 से 80 रुपये* और हल्दी 90 से 150 रुपये प्रति किलो करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त प्रदेश में पहली बार अदरक की खरीद के लिए एमएसपी को लागू करने हुए 30 रुपये प्रतिकिलो की घोषणा की।
दूध का क्रय मूल्य बढ़ाया
सीएम सुक्खू ने गाय के दूध के क्रय मूल्य को 51 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की। साथ ही भैंस का दूध 61 से 71 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की। चरवाहों के लिए डिजिटल कार्ड, जीवन बीमा की सुविधा मिलेगी। भेड़पालन के लिए 300 करोड़ की योजना शुरू होगी।
Tejraftarnews.in: 🕉️ **शिव नुवाला का सादर निमंत्रण** 🕉️
आपको सप्रेम आमंत्रित किया जाता है कि लघु सचिवालय/राजस्व विभाग भरमौर द्वारा आयोजित
**शिव नुवाला (जागरण एवं भंडारा)** में अपनी पावन उपस्थिति देकर
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
**नुवाला (जागरण):** 22-03-2026
**भंडारा:** 23-03-2026
📍 **स्थान:** शिव मंदिर भरमौर
कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, शिव आराधना एवं भंडारे का आयोजन रहेगा।
आपकी उपस्थिति हमारे लिए सौभाग्य होगी।
कृपया परिवार सहित पधारकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।
🙏 **ॐ नमः शिवाय** 🙏
Tejraftarnews.in: 🛑हिमाचल बजट 2026–27 LIVE: CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को DA एरियर, बढ़ेगा मानदेय, फ्री बिजली दोगुनी—किसान, बागवान, आशा-आंगनबाड़ी और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत की संभावना।
वेतन और DA एरियर पर राहत की उम्मीद, कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान संभव
▪️ मानदेय में बढ़ोतरी, आउटसोर्स कर्मियों के लिए भी राहत की संभावना
▪️ किसानों और बागवानों के लिए विशेष पैकेज और नई योजनाएं
▪️ आशा वर्कर्स और आंगनबाड़ी कर्मचारियों को बढ़े हुए लाभ
▪️ मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम
▪️ युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं पर जोर
▪️ विकास, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण पर फोकस बजट
▪️ CM सुक्खू का बजट भाषण LIVE—हर वर्ग को बड़ी उम्मीदें, कई अहम घोषणाएं संभव..
Tejraftarnews.in: *पंचायत सचिवों के लिए 150 पद भरेंगे, ई-टैक्सी के लिए 500 युवाओं को मिलेगा अनुदान*
सीएम ने कहा कि पंचायत सचिवों के लिए 150 पद भरे जाएंगे। पंचायत चाैकीदारों के पद भी चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे। ई-टैक्सी की खरीद के लिए 500 युवाओं को 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ई-टैक्सी के मासिक किराये में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।
*मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना शुरू करने की घोषणा*
सीएम ने कहा कि अति गरीब एक लाख गरीब परिवारों का चयन किया जाएगा। ये आर्थिक दृष्टि से सबसे वंचित परिवार हैं। *इन परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना शुरू करने की घोषणा की। इन परिवारों को 300 यूनिट निशुल्क बिजली मिलेगी।* पक्कों मकानों से वंचित ऐसे परिवारों को चरणबद्ध तरीके से इसकी सुविधा दी जाएगी। इन परिवारों की महिलाओं को 1500-1500 रुपये की राशि मिलेगी। सीएम ने कहा कि पर्यटन स्थानों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू होगी। फिल्म शूटिंग के लिए सरल पॉलिसी बनेगी। प्रमुख पर्यटन स्थानों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू होगी।
Tejraftarnews.in: *हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा SMC LDR परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया*
Tejraftarnews.in: *न्यूनतम दिहाड़ी 750 हुई*
सीएम सुक्खू ने कहा कि विधायक प्राथमिकता योजनाओं की सीमा 225 करोड़ की गई। विधायक क्षेत्र विकास निधि को 2 करोड़ 20 लाख से घटाकर 1 करोड़ 20 लाख रुपये प्रति विधानसभा किया गया। पेंशनरों को वकाया राशि का भुगतान वित्त वर्ष 2026-27 में किया जाएगा। कर्मियों की ग्रेच्युटी का भुगतान भी किया जाएगा। अनुबंध कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिहाड़ी को 750 रुपये करने की घोषणा की। आदउसोर्स कर्मियों को अब 13,750 मिलेंगे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 11,500
मिनी आंगनबाड़ी वर्कर 8300
आगनबाड़ी सहायिका 6800
आशा वर्कर 6800
मिड-डे मिल वर्कर 5500
जल रक्षक 6100
पैरा फिटर 7300
*एसएमसी शिक्षकों का मानदेय 500 रुपये बढ़ाया*
Tejraftarnews.in: न्यूनतम दिहाड़ी 750 हुई
सीएम सुक्खू ने कहा कि विधायक प्राथमिकता योजनाओं की सीमा 225 करोड़ की गई। विधायक क्षेत्र विकास निधि को 2 करोड़ 20 लाख से घटाकर 1 करोड़ 20 लाख रुपये प्रति विधानसभा किया गया। पेंशनरों को वकाया राशि का भुगतान वित्त वर्ष 2026-27 में किया जाएगा। कर्मियों की ग्रेच्युटी का भुगतान भी किया जाएगा। अनुबंध कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिहाड़ी को 750 रुपये करने की घोषणा की।
TRN LIVE: *इनका बढ़ाया मानदेय*
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब 11,500 रुपये मासिक मानदेय।
1000 रुपये मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मासिक बढ़ोतरी के साथ अब 8,300 रुपये मिलेंगे।
आंगनबाड़ी सहायिका को प्रतिमाह 1000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब 6,800 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे ।
आशा वर्कर को 1000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,800 रुपये मिलेंगे।
सिलाई शिक्षकों के मासिक मानदेय को 1000 रुपये बढ़ाया जाएगा।
मिड-डे मील वर्कर्ज को 500 रुपये बढ़ोतरी के साथ 5,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
जल वाहकों (शिक्षा विभाग) को 500 बढ़ोतरी के साथ 6,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
जल रक्षक को 500 रुपये बढ़ोतरी के साथ 6,100 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
जल शक्ति विभाग के बहुउद्देशीय कार्यकर्ता को 500 रुपये बढ़ोतरी के साथ 6,000 रुपये मिलेंगे।
लोक निर्माण विभाग के मल्टी टास्क वर्करों को 500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी।
पैरा फिटर तथा पंप ऑपरेटर को 500 रुपये बढ़ोतरी के साथ 7,100 रुपये मिलेंगे।
पंचायत चौकीदार को 500 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 9,000 रुपये मिलेंगे।
राजस्व चौकीदार को 500 रुपये बढ़ोतरी के साथ 6,800 रुपये मिलेंगे।
राजस्व लंबरदार का 500 रुपये बढ़ोतरीके साथ 5,000 रुपये मिलेंगे।
एसएमसी अध्यापकों के मानदेय में 500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी।
आईटी शिक्षकों को 500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी।
एसपीओ को 500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी।
अंशकालिक मल्टी टास्क वर्करों को 500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी।
Tejraftarnews.in: रेहड़ी-फड़ी वालों के नियमों में बदलाव; हर तीन साल में नवीनीकरण, फीस तय
शहरी विकास विभाग की ओर से 13 मार्च 2026 को जारी इस अधिसूचना के तहत हिमाचल प्रदेश स्ट्रीट वेंडर्स (जीविका संरक्षण एवं सड़क विक्रय विनियमन) संशोधन योजना, 2026 लागू कर दी गई है।
Changes to Regulations for Street Vendors: Renewal Every Three Years, Fees Fixed
राज्य सरकार ने रेहड़ी-फड़ी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए नई अधिसूचना जारी की है। शहरी विकास विभाग की ओर से 13 मार्च 2026 को जारी इस अधिसूचना के तहत हिमाचल प्रदेश स्ट्रीट वेंडर्स (जीविका संरक्षण एवं सड़क विक्रय विनियमन) संशोधन योजना, 2026 लागू कर दी गई है। वेंडर्स के सर्वे, लाइसेंस, फीस और निगरानी से जुड़े नियमों में बदलाव किए गए हैं। संशोधित प्रावधानों के अनुसार अब स्ट्रीट वेंडर्स का सर्वे और वेंडिंग प्रमाण पत्र का नवीनीकरण पांच वर्ष के बजाय तीन वर्ष में किया जाएगा। प्रमाण पत्र का नवीनीकरण सरल प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर किया जा सकेगा। नई व्यवस्था में वेंडिंग प्रमाण पत्र जारी करने से पहले पुलिस सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है।
इसके साथ ही मोबाइल वेंडर्स को अपना पैन कार्ड विवरण शहरी निकायों में जमा कराना होगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि वेंडिंग प्रमाण पत्र जारी करते समय स्थायी हिमाचली निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी, बशर्ते वे निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। अधिसूचना में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त प्रावधान भी जोड़े गए हैं। यदि कोई वेंडर खाद्य सामग्री में थूक या मूत्र मिलाते हुए पाया जाता है, तो उसका वेंडिंग प्रमाण पत्र तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वेंडिंग जोन और स्थानों को नंबर देकर चिह्नित किया जाएगा, ताकि उनकी पहचान और प्रबंधन आसान हो सके। साथ ही पैदल मार्ग, रेन शेल्टर, चौराहों और विरासत भवनों के पांच मीटर दायरे में वेंडिंग जोन घोषित नहीं किए जाएंगे।
नगर निगम में स्टेशनरी वालों का 2,000 प्रति माह शुल्क
सरकार ने वेंडिंग फीस को भी स्पष्ट रूप से निर्धारित किया है। स्टेशनरी वेंडर्स के लिए नगर पंचायत में 1,000 रुपये, नगर परिषद में 1,500 रुपये और नगर निगम में 2,000 रुपये प्रति माह शुल्क तय किया गया है। वहीं मोबाइल वेंडर्स के लिए यह शुल्क क्रमशः 600, 800 और 1200 रुपये प्रति माह होगा। अन्य श्रेणियों जैसे साप्ताहिक वेंडर्स के लिए शुल्क 200 से 600 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित किया गया है।
TRNLIVE: Himachal Budget: मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना शुरू होगी, एक लाख गरीब परिवारों को 300 यूनिट निशुल्क बिजली
सीएम ने बजट भाषण में कहा कि अति गरीब बीपीएल परिवारों की पहचान की जाएगी।
Himachal Budget: launch of the 'Mukhyamantri Sukhi Parivar Yojana'; poor families 300 units free electricity
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कई घोषणाएं की हैं। सीएम ने बजट भाषण में कहा कि अति गरीब बीपीएल परिवारों की पहचान की जाएगी। एक लाख गरीब परिवारों का चयन किया जाएगा। ये आर्थिक दृष्टि से सबसे वंचित परिवार हैं। इन परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना शुरू करने की घोषणा की। इन परिवारों को 300 यूनिट निशुल्क बिजली मिलेगी। पक्कों मकानों से वंचित ऐसे परिवारों को चरणबद्ध तरीके से इसकी सुविधा दी जाएगी। इन परिवारों की महिलाओं को 1500-1500 रुपये की राशि मिलेगी। सीएम ने कहा कि पर्यटन स्थानों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू होगी। फिल्म शूटिंग के लिए सरल पॉलिसी बनेगी। प्रमुख पर्यटन स्थानों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू होगी।
पंचायत सचिवों के लिए 150 पद भरेंगे, ई-टैक्सी के लिए 500 युवाओं को मिलेगा अनुदान
सीएम ने कहा कि पंचायत सचिवों के लिए 150 पद भरे जाएंगे। पंचायत चाैकीदारों के पद भी चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे। ई-टैक्सी की खरीद के लिए 500 युवाओं को 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ई-टैक्सी के मासिक किराये में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।
Tejraftarnews.in: Himachal Budget 2026: वेतन छह महीने के लिए स्थगित, इनका मानदेय बढ़ेगा, जानें बजट की बड़ीं बातें
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को अपने कार्यकाल का चाैथा बजट पेश किया। बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं।
Himachal Budget big announcements: Salaries deferred for six months; honorariums to increase, key highlights
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के इस बजट में छोटे तबके पर राहत की फुहार बरसाई गई हैं और गांव का ख्याल रखा गया है। केंद्र सरकार से राजस्व घाटा अनुदान बंद होने को आधार बनाकर सीमित संसाधनों के चलते मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2026-27 में राजस्व प्राप्तियां 40 हजार 361 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है तथा कुल राजस्व व्यय 46,938 करोड़ रुपये अनुमानित है। इस प्रकार कुल राजस्व घाटा 6,577 करोड़ रुपये अनुमानित है। राजकोशीय घाटा 9,698 करोड़ रुपये अनुमानित है जोकि प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद का 3.49 प्रतिशत है। 2026-27 के बजट अनुसार प्रति 100 रुपये व्यय में से वेतन पर 27 रुपये, पेंशन पर 21 रुपये, ब्याज अदायगी पर 13 रुपये, ऋण अदायगी पर 9 रुपये, स्वायत्त संस्थानों के लिए ग्रांट पर 10 रुपये, जबकि शेष 20 रुपये पूंजीगत कार्यों सहित अन्य गतिविधियों पर खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कोई कटौती नहीं की गई है। जलशक्ति, लोक निर्माण जैसे विभागों के बजट को भी कम नहीं किया गया है। वित्तीय अनुशासन की दिशा में बड़ी घोषणा की गई।
वेतन 3 से 50 फीसदी छह महीने के लिए स्थगित करने की घोषणा
आर्थिक संकट के बीच सीएम ने अपना, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों, सियासी ओहदेदारों और अधिकारियों का वेतन 3 से 50 फीसदी तक छह महीने के लिए स्थगित करने की घोषणा की।इसमें मुख्यमंत्री के वेतन का 50 फीसदी, उप मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के सदस्यों के वेतन का 30 प्रतिशत व विधायकों के वेतन का 20 प्रतिशत अगले 6 महीनों के लिए अस्थायी रूप से स्थगित करने की घोषणा की। सभी निगम-बोर्ड अध्यक्ष , उपाध्यक्ष और सलाहकारों के वेतन का 20 प्रतिशत भी इसी अवधि के लिए अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा। मुख्य सचिव, एसीएस, प्रधान सचिव के वेतन का 30 प्रतिशत। सचिवों, एचओडी का 20 प्रतिशत डेफर रहेगा। डीजीपी व एडीजीपीएस का 30 प्रतिशत तथा आईजी, डीआईजी , एसएसपी व एसपी स्तर तक के पुलिस अधिकारियों का 20 प्रतिशत वेतन स्थगित रहेगा। इसके अलावा वन विभाग प्रमुख, सभी पीसीसीएफ एवं अतिरिक्त पीसीसीएफ का 30 प्रतिशत तथा सीसीएफ, सीएफ एवं डीएफओ स्तर तक के अन्य वन अधिकारियों का 20 प्रतिशत वेतन अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा।
ग्रुप-ए व ग्रुप-बी कर्मचारियों का इतना फीसदी वेतन डेफर
इसके साथ ही, ग्रुप-ए व ग्रुप-बी के अधिकारियों के वेतन का तीन प्रतिशत हिस्सा अगले 6 महीनों के लिए अस्थायी रूप से डेफर किया जाएगा। जबकि ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों को पूर्णतः इससे बाहर रखा जाएगा और उन्हें पूरा वेतन मिलता रहेगा। बोर्ड-निगम, पीएसयू, स्वायत्त निकाय, विश्वविद्यालय और सरकार से ग्रांट इन एड प्राप्त करने वाली सोसाइटी वे भी इस निर्णय को सरकार के अनुरूप अपनाएं। न्यायपालिका की सांविधानिक गरिमा और स्वतंत्रता का पूरा सम्मान करते हुए, राज्य सरकार यह आशा करती है कि वर्तमान वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला जज एवं अतिरिक्त जिला जजों के स्तर पर 20 प्रतिशत तथा न्यायिक स्थापना के ग्रुप-ए और ग्रुप-बी अधिकारियों के स्तर पर 3 प्रतिशत वेतन के अस्थायी स्थगन पर उच्च न्यायालय अपने मार्गदर्शन एवं सहमति से सरकार के अनुरूप विचार करेगा। सीएम ने कहा कि उच्च न्यायालय अपने विवेक सेवरिष्ठ स्तर पर स्वेच्छा से 30 प्रतिशत तक स्थगत पर भी विचार कर सकता है। यह केवल अस्थायी स्थगन है, और जैसे ही राज्य की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, यह राशि वापस दे दी जाएगी। पेंशन में कोई कटौती नहीं होगी।
अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड गठित होगा, विधानसभा चुनाव क्षेत्र की वर्तमान सीमा 225 करोड़ की
बजट भाषण में सीएम ने कहा कि शिमला के बैंटनी भवन में आधुनिक संग्रहालय का निर्माण पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा, चंबा के भूरी सिंह संग्रहालय में कला एवं शिल्प गैलरी का नवीनीकरण और केलांग का जनजातीय संग्रहालय पूर्ण रूप से कार्यशील बनाया जाएगा। पांगी और लाहौल में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के नए परिसरों का प्रथम चरण पूरा होगा तथा भरमौर विद्यालय का निर्माण कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। जनजातीय क्षेत्रों की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए मेले और त्यौहार आयोजित किए जाएंगे। परमवीर चक्र विजेता मानद कप्तान संजय कुमार युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए उन्हें उपयुक्त मासिक मानदेय दिया जाएगा और वे बिलासपुर सैनिक कल्याण कार्यालय से सेवाएं देंगे। सेवानिवृत्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कर्मियों के कल्याण और पुनर्वास के लिए राज्य में एक अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड गठित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष में 412 पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को रोजगार दिया है और आगामी वर्ष में भी आरक्षित पदों को प्राथमिकता से भरा जाएगा। साथ ही, युद्ध 15 प्रतिशत जागीर (वित्तीय सहायता) राशि 7 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रति वर्ष कर दी जाएगी। विधायक प्राथमिकता योजनाओं के प्रति विधानसभा चुनाव क्षेत्र की वर्तमान सीमा 200 करोड़ रुपये को बढ़ाकर 225 करोड़ रुपये करने की घोषणा। विधायकों को दी जाने वाली विवेकाधीन अनुदान की वर्तमान सीमा को एक लाख रुपये से बढ़ाया।
इनका बढ़ाया मानदेय
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब 11,500 रुपये मासिक मानदेय।
1000 रुपये मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मासिक बढ़ोतरी के साथ अब 8,300 रुपये मिलेंगे।
आंगनबाड़ी सहायिका को प्रतिमाह 1000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब 6,800 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे ।
आशा वर्कर को 1000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,800 रुपये मिलेंगे।
सिलाई शिक्षकों के मासिक मानदेय को 1000 रुपये बढ़ाया जाएगा।
मिड-डे मील वर्कर्ज को 500 रुपये बढ़ोतरी के साथ 5,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
जल वाहकों (शिक्षा विभाग) को 500 बढ़ोतरी के साथ 6,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
जल रक्षक को 500 रुपये बढ़ोतरी के साथ 6,100 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
जल शक्ति विभाग के बहुउद्देशीय कार्यकर्ता को 500 रुपये बढ़ोतरी के साथ 6,000 रुपये मिलेंगे।
लोक निर्माण विभाग के मल्टी टास्क वर्करों को 500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी।
पैरा फिटर तथा पंप ऑपरेटर को 500 रुपये बढ़ोतरी के साथ 7,100 रुपये मिलेंगे।
पंचायत चौकीदार को 500 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 9,000 रुपये मिलेंगे।
राजस्व चौकीदार को 500 रुपये बढ़ोतरी के साथ 6,800 रुपये मिलेंगे।
राजस्व लंबरदार का 500 रुपये बढ़ोतरीके साथ 5,000 रुपये मिलेंगे।
एसएमसी अध्यापकों के मानदेय में 500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी।
आईटी शिक्षकों को 500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी।
एसपीओ को 500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी।
अंशकालिक मल्टी टास्क वर्करों को 500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी।
दूध के खरीद मूल्य सहित इन फसलों के एमएसपी बढ़ाए
राज्य में लगभग 2 लाख 23 हजार किसान लगभग 38 हजार 455 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। सीएम सुक्खू ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय को सुरक्षित करने के उद्देश्य से पहले ही प्राकृतिक खेती से उत्पादित गाय के दूध के क्रय मूल्य को 51 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की। साथ ही भैंस का दूध 61 से 71 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की। चरवाहों के लिए डिजिटल कार्ड, जीवन बीमा की सुविधा मिलेगी। भेड़पालन के लिए 300 करोड़ की योजना शुरू होगी। पशुपालन के क्षेत्र में 500 करोड़ का परिव्यय प्रस्तावित है। गेहूं का एमएसपी 60 से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम किया जाएगा। मक्का का 40 से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम होगा। पांगी घाटी की जाै का एमएसपी 60 से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम किया जाएगा। हल्दी का एमएसपी 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलोग्राम किया जाएगा। राज्य में पहली बार अदरक के लिए 30 रुपये प्रति किलोग्राम का एमएसपी प्रावधान किया जा रहा है। सरकार बीज संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए बीज गांव स्थापित करेगी, जहां 50-100 उत्पादन करेंगे। उत्पादकों को प्रति बीघा 5,000 रुपये किसान पारंपरिक बीज सब्सिडी और प्रत्येक गांव को 2 लाख रुपये का एकमुश्त आधारभूत संरचना अनुदान मिलेगी। आयोग सरकार प्रदेश में हिमाचल प्रदेश राज्य किसान अधिनियम के माध्यम से हिमाचल प्रदेश राज्य किसान आयोग का गठन करेगी। कृषि विज्ञान केंद्र हमीरपुर स्थित बड़ा में किसानों के प्रशिक्षण केंद्र व हाइड्रोपोनिक के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। 600 400 डेयरी फार्मिंग इकाइयां स्थापित की जाएंगी, लाभार्थियों को सेवा क्षेत्र में सहयोग दिया जाएगा तथा 10 करोड़ रूपये की सहायता फार्म मशीनरी पर 50:50 के अनुपात में लागत साझाकरण के आधार पर दी जाएगी। वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री खेत बाड़बंदी योजना में 10 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है। एची शिवा परियोजना लगभग एक हजार 292 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से प्रदेश के जिला बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर और ऊना के 52 विकास खंडों में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी।
कर्मचारियों के लिए ये घोषणाएं
सीएम सुक्खू ने बजट भाषण में कहा कि पिछली सरकारों की ओर से वेतन और पेंशन बकाया का भुगतान नहीं होने से लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की देनदारी बन गई है। वर्तमान सरकार सभी बकाया का समयबद्ध भुगतान करने का संकल्प लेती है। वर्ष 2016 से पूर्व के सभी पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को उनके बकाया पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का पूरा भुगतान वित्त वर्ष 2026-27 में किया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी जो 1 जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर 2021 के दौरान सेवानिवृत हुए हैं उनके बकाया ग्रेच्युटी व लीव इनकैशमेंट एरियर का पूरा भुगतान वित्त वर्ष 2026-27 में किया जाएगा। इस एरियर के भुगतान पर लगभग 300 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। आगामी वित्तीय वर्ष से अध्ययन अवकाश पर जाने वाले सभी कर्मचारियों को 100 प्रतिशत वेतन का भुगतान किया जाएगा। जिन कर्मचारियों ने पहले अध्ययन अवकाश लिया है, उन्हें भी शेष वेतन का भुगतान किया जाएगा। अनुबंध आधार तथा दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारी जो वर्तमान में वर्ष में केवल एक ही बार नियमित किए जाते हैं को अब पहले की तरह 31 मार्च 2026 तथा 30 सितंबर, 2026 को निर्धारित सेवाकाल पूर्ण करने पर नियमितीकरण किया जाएगा। दैनिक वेतनभोगियों का वेतन 25 रुपये बढ़ाकर 450 रुपये प्रतिदिन किया जाएगा। आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम 13,750 रुपये प्रतिमाह मिलेगा।
महिलाओं को संपत्ति खरीद पर स्टांप ड्यूटी में रियायत
महिलाओं को संपत्ति खरीद पर स्टांप ड्यूटी में रियायत दी गई है। 80 लाख से करोड़ रूपये तक की खरीद पर दर 4 प्रतिशत रहेगी। भविष्य में आपदा जोखिम कम करने के लिए 400 करोड़ रूपये का प्रावधान है, जिसमें बाढ़ ज़ोनिंग मानचित्रण , जोखिम वित्तपोषण और प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा। कृषि उत्पादों की वैल्यू चेन को मजबूत करने के लिए आगामी औद्योगिक नीति के अंतर्गत एक जिला, तीन उत्पाद कार्यक्रम शुरू होगा। हिमाचल में रेशम पालन की चुनौतियों को दूर करने लिए 2 करोड़ रूपये के बजटीय प्रावधान के साथ हिम सिल्क मिशन शुरू किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 10 हजार युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रत्येक प्रशिक्षु को दो हजार रूपये का मासिक वजीफा प्रदान किया जाएगा।
एक लाख गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को मिलेंगे 1500-1500
बजट घोषणा के अनुसार सर्वे के माध्यम से बीपीएल की सूची को बदले बिना प्रदेश के गरीब परिवारों में से अति गरीब परिवारों की पहचान कर उनकी लक्षित तरीके से मदद की जाएगी। एक लाख अति गरीब परिवारों को सरकार अपने सुखी परिवार बनाएगी। इन परिवारों के लिए मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना की घोषणा की गई। सरकार की ओर अपनी गारंटी को लागू करते हुए इन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रति माह देने की घोषणा की गई। जिन परिवारों के पास पक्के मकान नहीं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी। इन एक लाख मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवारों की बहनों को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का चरणबद्ध तरीके से विस्तार करते हुए 1500-1500 रुपये प्रतिमाह की सम्मान राशि देने की भी घोषणा की । सीएम ने कहा कि पर्यटन स्थानों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू होगी। फिल्म शूटिंग के लिए सरल पॉलिसी बनेगी। प्रमुख पर्यटन स्थानों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू होगी।
1,000 अतिरिक्त पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती होगी
सीएम ने कहा कि पंचायत सचिवों के लिए 150 पद भरे जाएंगे। पंचायत चाैकीदारों के पद भी चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे। ई-टैक्सी की खरीद के लिए 500 युवाओं को 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ई-टैक्सी के मासिक किराये में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। सरकार 1,000 अतिरिक्त पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती करेगी। कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत किया जाएगा। 50 महिला सब इंस्पेक्टरों की सीधी भर्ती की जाएगी। एक हजार अन्य पद भी चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे। साइबर सुरक्षा के लिए साइबर मित्र योजना शुरू होगी।
सभी जिला मुख्यालयों तथा जनजातीय क्षेत्रों में हेलीपोर्ट बनेंगे
हवाई संपर्क सुनिश्चित करने के लिए सरकार सभी जिला मुख्यालयों तथा जनजातीय क्षेत्रों में हेलीपोर्ट का निर्माण कर रही है। रक्कड़ व पालमपुर (कांगड़ा), जसकोट (हमीरपुर), सुल्तानपुर (चंबा) और रोड़ा (ऊना) में हेलीपोर्ट इस वर्ष पूर्ण कर लिए जाएंगे। साथ ही रिकांगपिओ (किन्नौर), रंगरिक व फूंक्यार (लाहौल-स्पीति), किलाइ (पांगी) व भरमौर (चंबा), बसाल (सोलन) तथा धारक्यारी (नाहन-सिरमौर) में भी निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। 100 प्रतिशत वीजीएफ के अंतर्गत फिक्सड विंग हवाई सेवा के तौर पर दिल्ली-शिमला-दिल्ली तथा शिमला-धर्मशाला-शिमला मार्ग पर हफ्ते के सभी सात दिन उड़ानें शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़-संजौली चंडीगढ मार्ग पर हफ्ते में छह दिन प्रतिदिन दो संचालित बार जाएगी। इसके अलावा, चंडीगढ़-संजौली, संजौली-मनाली, संजौली-रामपुर-रिकांगपिओ तथा मंडी-चंडीगढ़ मार्गों पर भी नई हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रस्तावित हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों को बड़ा तोहफा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत 1,831 कर्मचारियों में से सात वर्ष पूर्ण कर चुके विभिन्न श्रेणियों के 823 कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2026 से एकमुश्त औसतन 14 हजार रुपये की वृद्धि प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी लंबे समय की मांग पूरी होगी। इसके अलावा जो शेष कर्मचारी सात वर्ष का लाभ इस वित्तीय वर्ष से प्राप्त नहीं करेंगे, ऐसे सभी कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2026 से मूल वेतन पर 5 प्रतिशत की वृद्धि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, चिकित्सा अधिकारी जो अभी तक नियमित नहीं हुए हैं, उनका मासिक वेतन 33, 660 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये किया जाएगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुल 2,868 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।
स्वास्थ्य अधिकारी (आयुष) - 50,260 से 60,780 रुपये।
स्वास्थ्य अधिकारी डेंटल - 49,800 से 61, 200 रुपये।
फार्मासिस्ट -30,500 से 46, 500 रुपये।
एएनएम - 26,650 से 38,500 रुपये।
आशा कोऑर्डिनेटर-30,775 रुपये से 45,750 रुपये।
ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधक -41,550 से 62, 650 रुपये।
डेंटल हाइजीनिस्ट - 29,000 से 42,650 रुपये।
अकाउंटेंट - 39,650 से 59,750 रुपये।
लैब टेक्नीशियन 35, 750 से 49,500 रुपये।
स्टाफ नर्स को 13,925 से 25 हजार।
लैब टेक्नीशियन-14,400 रुपये से 25 हजार।
फार्मासिस्ट -13,062 रुपये से 25,000।
ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन- 17,820 से 25,000।
डाटा एंट्री ऑपरेटर-14,400 से 18,000।
चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के पद भरे जाएंगे
समाज में बढ़ रही नशे की लत को दूर करने के लिए नीति आयोग की मदद से स्टेट एक्शन प्लान बनाया जाएगा। चिकित्सा अधिकारी के 23 पद सृजित किए गए हैं तथा 232 पदों को लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरने के लिए प्रक्रिया जारी है। 150 सहायक स्टाफ नर्स, 30 रेडियोग्राफर, 40 फार्मेसी ऑफिसर, 500 रोगी मित्र व 99 ओटीएएस सहित अन्य पैरामेडिकल पद भी भरे जाएंगे। सहायक स्टाफ नर्सों के 900 पदों, पैरा मैडिकल स्टाफ के 124 पदों तथा जेओए आईटी के 50 पदों को राज्य चयन आयोग के माध्यम से भरने की प्रक्रिया जारी है। मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में विभिन्न संकायों के प्रवक्ताओं के 64 नए पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। स्टेट कैंसर संस्थान हमीरपुर क्रियान्वयन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 469 पदों को (111 पद फैकल्टी, 180 पद नर्सिंग, 55 पद पैरा मेडिकल स्टाफ तथा 123 अन्य सहायक श्रेणियों के) सृजित किया गया है, जिन्हें आगामी वर्ष में भरा जाएगा।
स्वास्थ्य अवसंरचना को मिलेगी मजबूती, मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक सुविधाएं बढ़ेंगी
प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। बजट में स्वास्थ्य अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार की ओर से मेडिकल काॅलेज टांडा, आईजीएमसी शिमला और एम्स चमियाणा में अत्याधुनिक लैब स्थापित की जाएंगी। प्रत्येक पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन संस्थानों में ट्रैक आधारित एकीकृत संपूर्ण प्रयोगशाला स्वचालन प्रणाली से लैस एडवांस टेस्टिंग लैब शुरू होंगी। इसके अलावा आईजीएमसी शिमला, टांडा, हमीरपुर और नेरचौक में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बोन मैरो प्रत्यारोपण और एफेरेसिस यूनिट स्थापित की जाएंगी। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जीएमसी हमीरपुर और नेरचौक के लिए करीब 46 करोड़ रुपये की लागत से पीईटी स्कैन मशीनें खरीदी जाएंगी। वहीं पीईटी स्कैन की सुविधा टांडा और आईजीएमसी शिमला में भी जल्द शुरू की जाएगी। एआईएमएसएस शिमला में 20 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी मशीन स्थापित की जाएगी, जिससे हृदय और नसों से जुड़ी बीमारियों की जांच और उपचार में मदद मिलेगी। आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी के लिए जरूरी एनेस्थीसिया उपकरणों की खरीद पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार के इन कदमों से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा मरीजों को आधुनिक इलाज की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था व आजीविका सुदृढ़ीकरण
डेयरी सहकारी समितियों की संख्या इस वर्ष के अंत तक दोगुनी कर दो हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य है। निजी क्षेत्र में लगने वाले बल्क मिल्क कूलर की स्थापना तथा दूध एकत्रित करने के लिए खरीदे जाने वाले 10 वाहनों के लिए 65 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा । दूध की टेस्टिंग और ब्रांडिंग करके इसे हिमाचल प्रदेश दुग्ध संघ के माध्यम से 100 रुपये प्रति लीटर खरीदने की व्यवस्था । दुग्ध खरीद से जुड़ी प्रदेश की पंजीकृत सहकारी संस्थाओं के किसानों को डीबीटी के माध्यम से दिए जाने वाले दूध प्रोत्साहन को अगले वित्तीय वर्ष से 3 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर किया जाएगा। गद्दी, गुज्जर, किन्नौरा और अन्य संबंधित समुदायों के 40 हजार से अधिक परिवारों के लिए एक सशक्त बनाने के लिए 300 करोड़ रूपये के परिव्यय के साथ पहल योजना शुरू की जाएगी। पशु संख्या या चराई क्षेत्र की पाबंदियों में उचित छूट देने पर विचार होगा। गो संरक्षण और बेसहारा पशुओं के पुनर्वास को प्राथमिकता दी जाएगी । मत्स्य पालन क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने तथा मछुआरों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री मछुआरा सहायता योजना शुरू की जाएगी।
पंचायत सचिव, चाैकीदारों के पद भरेंगे, नगरपालिकाओं में साझा सेवा केंद्र
सीएम ने बजट भाषण में कहा कि अगले वर्ष हम 4 करोड़ मानव दिवस सृजित करना चाहते हैं, जो आपदाओं और सीमित कृषि मौसम के कारण आवश्यक है। 60 दिवसीय विराम और लक्ष्य आधारित प्रावधान से 300-600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ होगा। भारत सरकार से विशेष परिस्थितियों पर विचार करने का आग्रह करेंगे। पंचायत सचिव के 150 पदों को भरे जाएंगे। चरणबद्ध तरीके से पंचायत चौकीदार के खाली पद भी भरे जाएंगे। चंबा, घुमारवीं, नादौन, धर्मशाला, पालमपुर, मनाली, मंडी, सुंदरनगर, शिमला, रामपुर, नाहन, बद्दी, ऊना और संतोखगढ़ में नगरपालिका साझा सेवा केंद्र स्थापित करेगी। नगर निगम कॉल सेंटर तथा राज्य स्तरीय कार्यान्वयन केंद्र हमीरपुर में स्थापित किया जाएगा। नवगठित /उन्नयनित शहरी स्थानीय निकाय के विलय क्षेत्रों में बेहतर नागरिक सेवाएं प्रदान करने हेतु नगर परिषद् ज्वाली को 25 लाख तथा नवगठित 2 नगर पंचायतों (संगड़ाह और बीड़) को 50-50 लाख रुपये का आवंटिन किए जाएंगे। केंद्रीय व्यावसायिक जिला परियोजना के अंतर्गत शिमला शहर में 400 करोड़ और हमीरपुर शहर में 200 करोड़ रुपये की लागत से वाणिज्यिक परिसरों का विकास किया जाएगा। प्रदेश के आठ शहरों (शिमला, धर्मशाला, नादौन, ज्वालामुखी, सुबाथू, देहरा, सुन्नी व रामपुर) के मुख्य स्थलों को शहरों/विकास केंद्रों का रचनात्मक पुनर्विकास में रूपांतरण के लिए की 600 करोड़ रुपये की प्रस्तावित परियोजना प्रगति पर है।
सड़कों के लिए ये प्रावधान, कनिष्ठ अभियंता के 149 पद भरेंगे
वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार 500 किलोमीटर मोटर योग्य सड़कों, एक हजार 255 किलोमीटर क्रॉस ड्रेनेज कार्यों, 950 किलोमीटर मेटलिंग और टारिंग, 47 पुलों के निर्माण, और एक हजार 500 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण करेगी। चंबा जोत टनल और जलोड़ी जोत टनल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। लोक निर्माण व जल शक्ति विभाग में संयुक्त काडर के माध्यम से 149 कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के पदों को भरा जाएगा। प्रदेश महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के 389 पदों की भर्ती जल्द ही सरकार भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार को जोड़ने के लिए प्रशिक्षण और प्लेसमेंट पोर्टल बनाया जाएगा।
बागवानी: 5 लाख ग्राफ्टेड फल पौधे तैयार किए जाएंगे
नवीनतम किस्मों की उच्च गुणवत्ता वाले उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश नर्सरी प्रबंधन समिति के माध्यम से पीसीडीएस में लगभग 5 लाख ग्राफ्टेड फल पौधे तैयार किए जाएंगे, जिनमें से 3 लाख शीतोष्ण और 2 लाख उष्णकटिबंधीय फल पौधे वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान बागवानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रमाण आधारित आयुर्वेद को बढ़ावा देने और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित आयुर्वेद अनुसंधान विंग स्थापित किया जाएगा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों की औषधीय संपदा के उपयोग के लिए लाहौल-स्पीति और अन्य उपयुक्त क्षेत्रों में हर्बल गार्डन स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। वर्तमान में चल रही तीन सरकारी आयुर्वेदिक फार्मेसियों को सोसाइटी के अंतर्गत लाया जाएगा ताकि उनका आधुनिकीकरण हो सके। प्रारंभिक संचालन के लिए एक करोड़ रूपये की अनुदान प्रदान दिया जाएगा और प्रत्येक फार्मेसी में मल्टी टास्क वर्कर नियुक्त किए जाएंगे।
विधायक क्षेत्र विकास निधि में कटौती
विधायक प्राथमिकता योजनाओं के प्रति विधानसभा चुनाव क्षेत्र की वर्तमान सीमा 200 करोड़ रुपये को बढ़ाकर 225 करोड़ रुपये करने की घोषणा की गई है। विधायकों को दी जाने वाली विवेकाधीन अनुदान की वर्तमान सीमा को एक लाख रुपये से बढ़ाया जाएगा। विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना के संबंध में भी सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पहले प्रति विधानसभा क्षेत्र दो करोड़ 20 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाती थी, जिसे अब वर्तमान वित्तीय परिस्थिति को ध्यान में रखकर घटाकर एक करोड़ 10 लाख रुपये प्रति विधानसभा क्षेत्र किया जाता है।
Tejraftarnews.in: अराघची बोले- अस्थाई नहीं, युद्ध की पूर्ण, व्यापक और स्थाई समाप्ति चाहता है ईरान
तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि उनका देश अमरीका और इजरायल के साथ किसी अस्थाई युद्धविराम के लिए सहमत नहीं होगा। जापान की समाचार एजेंसी ‘क्योडो’ को दिए एक साक्षात्कार में अराघची ने कहा कि ईरान केवल युद्धविराम नहीं, बल्कि “युद्ध की पूर्ण, व्यापक और स्थाई समाप्ति” चाहता है। विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में सैन्य संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला चरमरा गई है।
ईरानी नाकाबंदी के कारण फारस की खाड़ी से वैश्विक बाजारों तक तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करने वाला सबसे महत्वपूर्ण मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य, प्रभावी रूप से बंद हो गया है। इस मार्ग से शिपिंग रुकने के सीधे परिणाम के रूप में दुनिया भर के अधिकांश देशों में ईंधन की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है। अराघची के कड़े रुख ने उन कूटनीतिक प्रयासों को झटका दिया है जो तनाव कम करने और वैश्विक तेल बाजार को स्थिर करने की कोशिश कर रहे थे।
Tejraftarnews.in: HP Budget 2026-27 LIVE: गरीबों के लिए अपना सुखी परिवार योजना, 300 यूनिट बिजली फ्री, 645 पटवारियों की भर्ती
हिमाचल प्रदेश के लिए आज सबसे बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज 11 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना लगातार चौथा बजट पेश करेंगे। आरडीजी बंद होने के बाद हिमाचल का यह पहला बजट है। ऐसे में देखना होगा कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने और वर्ष 2032 तक देश को सबसे समृद्ध राज्य बनाने की दिशा मेें आज मुख्यमंत्री सुक्खू कौन सा रोडमैप तय करते हैं। सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती नए वित्तीय संसाधन जुटाने की होगी, ताकि आर्थिक दिक्कतों से पार पाया जा सके। आम जनता के लिए यह उम्मीदों का बजट होगा। साथ ही बरोजगारों की भी इस बजट पर सबसे ज्यादा नजर रहने वाली है।
बजट की घोषणाएं
आरटीजी बंद करना संविधान के विपरीत है
कठिन समय में विपक्ष ने हिमाचल का साथ छोड़ा
बजट भाषण के बीच विपक्ष की नारेबाजी
सीएम बोले, हमारे पास संसाधान के रूप में सिर्फ जंगल और पानी हैं
हमें ग्रीन बोनस मिलना चाहिए था, पर हमारी आरडीजी ही बंद कर दी गई
संसाधनों के सही इस्तेमाल का समय आ गया है
54,928 करोड़ का बजट होगा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए
सभी 10 चुनावी गारंटियों को 100 प्रतिशत पूरा करेंगे
सभी अधूरे कामों को पूरा करने के लिए 500 करोड़
खाली पड़े भवनों का सदुपयोग होगा
खाली पड़े भवनों को निजी भागीदारी से काम में लाया जाएगा
गाय के दूध का क्रय मूल्य 61 रुपए प्रति लीटर
भैंस के दूध का क्रय मूल्य 71 रुपए प्रति लीटर
मुर्गी पालन के लिए 62 करोड़ का प्रावधान
प्राकृतिक गेहूं का समर्थन मूल्य 80 रुपए प्रतिकिलो
मक्की का समर्थन मूल्य 50 रुपए प्रतिकिलो
पांगी घाटी के जौ का समर्थन मूल्य 80 रुपए प्रतिकिलो
हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए प्रतिकिलो
अदरक का समर्थन मूल्य 30 रुपए प्रतिकिलो
हिमाचल में राज्य किसान आयोग बनेगा
बीज उत्पादकों को 2 लाख की ग्रांट
कृषि सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री खेत बाड़बंदी योजना में 10 करोड़ का प्रावधान
एचपी शिवा प्रोजेक्ट में 325 करोड़ का प्रावधान
जलाश्यों से पकड़ी मछली की रॉयल्टी अब 1 फीसदी
प्रतिबंधित अवधि में मछुआरों को 3500 रुपए
मछुआरों को नौका पर 70 फीसदी सबसिडी
नादौन में इंटिग्रेटिड एक्वा पॉर्क बनेगा
मछुआरों के लिए थ्री व्हीलर, 50 बाइक्स
ट्राउट उत्पादकों को 1 करोड़ का फंड
100 नई ट्राउट इकाइयां बनेंगी
डेनमार्क से मंगवाया जाएगा ट्राउट बीज
कांगड़ा एयरपोर्ट में 2000 करोड़ की जमीन का अधिग्रहण
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी सरकार
ग्रामीण हिमाचल में स्लो टूरिज्म को बढ़ावा
एचपी वूमन टूरिज्म फंड बनेगा
महिलाओं को 3 लाख सहायता
हिमाचल में फिल्म पोर्टल स्थापित होगा
वेडिंग डेस्टिनेशन पर काम होगा
जल स्रोतों के आसपास पर्यटन गतिविधियां शुरू होंगी
पर्यटन स्थलों में नाइट पिकनिंग शुरू होगी
होटलों और ढाबों के लिए ब्याज अनुदान
20 से ’यादा कमरों के होटल पर सबसिडी
बीपीएल में नए परिवार जोड़ सकेंगी ग्राम सभाएं
1 लाख अति गरीब परिवारों के लिए अपना सुखी परिवार योजना
1 लाख अति गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री
1500 रुपए प्रतिमाह 1 लाख अति गरीब परिवारों की महिलाओं को
पंचायत सचिवों के बाद चौकीदारों के पद भरेंगे
केंद्र की वीबी-जी-रामजी योजना गलत
एनआरएलएम के तहत महिला स्वयं सहायता समूल को 150 करोड़ का कर्ज
पंचायत सचिवों के बाद चौकीदारों के पद भरेंगे
500 युवाओं को ई-रिक्शा पर 50 फीसदी सबसिडी
24 घंटे दुकानें खुली रख सकेंगे दुकानदार
150 और स्कूल बनेंगे सीबीएसई
सीबीएसई स्कूलों के लिए डेडिकेटिड कैडर बनेगा
बच्चों को हफ्ते में 2 बार पोषण व्यवस्था
ग्रामीण बस्तियों तक सडक़ें पहुंचाएगी सरकार
पीएमजीएसवाई-4 के तहत 800 केएम सडक़ें मंजूर करवाएंगे
मंडी-गगाल-चैलचौक सडक़ काम जल्द
चंबा-जोत टनल प्रस्ताव
जलोड़ी-जोत टनल का प्रस्ताव
सिविल में 149 जेई रखेगी सरकार
जनवरी से विशेष राजस्व लोक अदालतें
राजस्व में डिजिटाइजेशन को 2 करोड़ 12 लाख
शहरी क्षेत्रों में नक्शा परियोजना शुरू होगी
उच्च हर्बल गार्डन बनाएगी सरकार
10 जिलों में पंचकर्म पाठयक्रम शुरू होंगे
आयुर्वेद फार्मेसी में मल्टीटास्क वर्कर्ज रखेंगे
पुलिस में 1000 कांस्टेबल की भर्ती होगी
शिमला शहर के संस्थान दूसरे जिलों में ट्रांसफर होंगे
चिट्टा तस्करों की जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रहेगा
पुलिस में कांस्टेबल की प्रोमोशन के लिए टेस्ट
50 महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर्ज की भर्ती होगी
पुलिस में साइबर मित्र योजना शुरू होगी
सभी स्कूलों में मोबाइल पर प्रतिबंध
प्रदेश में जल्द आएगी नई औद्योगिक नीति
हिमाचल में हिम स्टार्टअप योजना शुरू होगी
Tejraftarnews.in: HP Budget 2026-27: मंत्रियों-विधायकों-अफसरों की सैलरी पर कट, विधायक निधि आधी, नई नौकरियां
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया। इस बार बजट 54928 करोड़ का है, जबकि गत वित्त वर्ष यह 58,000 करोड़ से ज्यादा था। यानी कि इस बार लगभग 3586 करोड़ कम बजट रखा गया है। हिमाचल में यह पहली बार है जब बजट का आकार बढ़ाने के बजाय कम किया गया हो। मुख्यमंत्री ने 4 घंटे 9 मिनट और 33 सेकंड का बजट भाषण पढ़ा। इस दौरान आधे घंटे की ब्रेक भी लगी गई। सरकार ने 54 हजार करोड़ का बजट पारित किया है, 6577 करोड़ अनुमानित घाटा है।
40361 करोड़ की आय और 46,938 करोड़ खर्च होंगे। यानी कि 100 रुपए में से 27 रुपए वेतन, 21 रुपए पेंशन, 13 रुपए ब्याज, कर्ज 9 रुपए और 20 रुपए पूंजीगत कार्य पर होंगे। बजट भाषण के मुताबिक मुख्यमंत्री के वेतन में 50 प्रतिशत कट लगेगा, जबकि मंत्रियों के वेतन में 30 और विधायकों का 20 प्रतिशत वेतन छह महीने तक काटा जाएगा। आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के वेतन में भी छह महीने के लिए 30 प्रतिशत कट लगेगा। ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों का वेतन नहीं कटेगा। साथ ही पेंशनरों के भुगतान में भी कोई कटौती नहीं होगी। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में एक हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जबकि मिड डे मिल वर्कर्ज को अब 5500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। सीएम सुक्खू ने ऐलान किया है कि कर्मचारियों को स्टडी लीव के दौरान अब पूरा वेतन मिलेगा। विधायक क्षेत्र विकास निधि जो पहले 2.20 करोड़ दी जाती है, अब इसे घटाकर एक करोड़ 10 लाख रुपए कर दिया है। इसके अलावा पुलिस में 1000 हजार कांस्टेबल, 50 महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर और पटवारियों के 645 पद भरे जाएंगे।
बजट के मुख्य बिंदु
आरटीजी बंद करना संविधान के विपरीत है
कठिन समय में विपक्ष ने हिमाचल का साथ छोड़ा
बजट भाषण के बीच विपक्ष की नारेबाजी
सीएम बोले, हमारे पास संसाधान के रूप में सिर्फ जंगल और पानी हैं
हमें ग्रीन बोनस मिलना चाहिए था, पर हमारी आरडीजी ही बंद कर दी गई
संसाधनों के सही इस्तेमाल का समय आ गया है
54,928 करोड़ का बजट होगा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए
सभी 10 चुनावी गारंटियों को 100 प्रतिशत पूरा करेंगे
सभी अधूरे कामों को पूरा करने के लिए 500 करोड़
खाली पड़े भवनों का सदुपयोग होगा
खाली पड़े भवनों को निजी भागीदारी से काम में लाया जाएगा
गाय के दूध का क्रय मूल्य 61 रुपए प्रति लीटर
भैंस के दूध का क्रय मूल्य 71 रुपए प्रति लीटर
मुर्गी पालन के लिए 62 करोड़ का प्रावधान
प्राकृतिक गेहूं का समर्थन मूल्य 80 रुपए प्रतिकिलो
मक्की का समर्थन मूल्य 50 रुपए प्रतिकिलो
पांगी घाटी के जौ का समर्थन मूल्य 80 रुपए प्रतिकिलो
हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए प्रतिकिलो
अदरक का समर्थन मूल्य 30 रुपए प्रतिकिलो
हिमाचल में राज्य किसान आयोग बनेगा
बीज उत्पादकों को 2 लाख की ग्रांट
कृषि सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री खेत बाड़बंदी योजना में 10 करोड़ का प्रावधान
एचपी शिवा प्रोजेक्ट में 325 करोड़ का प्रावधान
जलाश्यों से पकड़ी मछली की रॉयल्टी अब 1 फीसदी
प्रतिबंधित अवधि में मछुआरों को 3500 रुपए
मछुआरों को नौका पर 70 फीसदी सबसिडी
नादौन में इंटिग्रेटिड एक्वा पॉर्क बनेगा
मछुआरों के लिए थ्री व्हीलर, 50 बाइक्स
ट्राउट उत्पादकों को 1 करोड़ का फंड
100 नई ट्राउट इकाइयां बनेंगी
डेनमार्क से मंगवाया जाएगा ट्राउट बीज
कांगड़ा एयरपोर्ट में 2000 करोड़ की जमीन का अधिग्रहण
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी सरकार
ग्रामीण हिमाचल में स्लो टूरिज्म को बढ़ावा
एचपी वूमन टूरिज्म फंड बनेगा
महिलाओं को 3 लाख सहायता
हिमाचल में फिल्म पोर्टल स्थापित होगा
वेडिंग डेस्टिनेशन पर काम होगा
जल स्रोतों के आसपास पर्यटन गतिविधियां शुरू होंगी
पर्यटन स्थलों में नाइट पिकनिंग शुरू होगी
होटलों और ढाबों के लिए ब्याज अनुदान
20 से ’यादा कमरों के होटल पर सबसिडी
बीपीएल में नए परिवार जोड़ सकेंगी ग्राम सभाएं
1 लाख अति गरीब परिवारों के लिए अपना सुखी परिवार योजना
1 लाख अति गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री
1500 रुपए प्रतिमाह 1 लाख अति गरीब परिवारों की महिलाओं को
पंचायत सचिवों के बाद चौकीदारों के पद भरेंगे
केंद्र की वीबी-जी-रामजी योजना गलत
एनआरएलएम के तहत महिला स्वयं सहायता समूल को 150 करोड़ का कर्ज
पंचायत सचिवों के बाद चौकीदारों के पद भरेंगे
500 युवाओं को ई-रिक्शा पर 50 फीसदी सबसिडी
24 घंटे दुकानें खुली रख सकेंगे दुकानदार
150 और स्कूल बनेंगे सीबीएसई
सीबीएसई स्कूलों के लिए डेडिकेटिड कैडर बनेगा
बच्चों को हफ्ते में 2 बार पोषण व्यवस्था
ग्रामीण बस्तियों तक सडक़ें पहुंचाएगी सरकार
पीएमजीएसवाई-4 के तहत 800 केएम सडक़ें मंजूर करवाएंगे
मंडी-गगाल-चैलचौक सडक़ काम जल्द
चंबा-जोत टनल प्रस्ताव
जलोड़ी-जोत टनल का प्रस्ताव
सिविल में 149 जेई रखेगी सरकार
जनवरी से विशेष राजस्व लोक अदालतें
राजस्व में डिजिटाइजेशन को 2 करोड़ 12 लाख
शहरी क्षेत्रों में नक्शा परियोजना शुरू होगी
उच्च हर्बल गार्डन बनाएगी सरकार
10 जिलों में पंचकर्म पाठयक्रम शुरू होंगे
आयुर्वेद फार्मेसी में मल्टीटास्क वर्कर्ज रखेंगे
पुलिस में 1000 कांस्टेबल की भर्ती होगी
शिमला शहर के संस्थान दूसरे जिलों में ट्रांसफर होंगे
चिट्टा तस्करों की जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रहेगा
पुलिस में कांस्टेबल की प्रोमोशन के लिए टेस्ट
50 महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर्ज की भर्ती होगी
पुलिस में साइबर मित्र योजना शुरू होगी
सभी स्कूलों में मोबाइल पर प्रतिबंध
प्रदेश में जल्द आएगी नई औद्योगिक नीति
हिमाचल में हिम स्टार्टअप योजना शुरू होगी
Tejraftarnews.in: Himachal Budget 2026: किसान आयोग का होगा गठन, हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए करने का ऐलान
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को उनकी पैदावार को बेचने में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए एक ‘किसान गारंटी आयोग’ का गठन करेगी। इसके अलावा सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए हल्दी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 60 रुपए प्रति किलो की महत्वपूर्ण वृद्धि की घोषणा की है। अब हल्दी का समर्थन मूल्य 90 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए प्रति किलो कर दिया गया है। इसके साथ ही अदरक के लिए भी 30 रुपए प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है, जिससे विभिन्न जिलों के अदरक उत्पादकों को मूल्य का आश्वासन मिलेगा।
राज्य सरकार ने बागवानी और संबद्ध क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए कई अन्य उपायों की भी घोषणा करते हुए कहा है कि बीज उत्पादन के लिए 5,000 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी और बागवानी उपकरणों की खरीद पर 50 प्रतिशत के आधार पर सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार रोपण सामग्री को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दे रही है, इसके तहत 192 करोड़ रुपए की बागवानी योजना के तहत नई और उच्च गुणवत्ता वाली किस्में उपलब्ध करायी जाएंगी। इसके अलावा, ऐसी पहलों के तहत फलों के पौधे भी बांटे जा रहे हैं, जिन पर अब तक 330 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। बागवानी उपकरणों की खरीद पर 50:50 के अनुपात में सब्सिडी दी जाएगी।
मंडी जिले के हराबाग में 12 करोड़ रुपए की लागत से एक ‘टेक्नो और इनक्यूबेशन सेंटर’ स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही, किसानों को अधिक मूल्य वाली फसलों की ओर मुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक ‘फसल विविधीकरण केंद्र’ भी बनाया जा रहा है। फसल कटाई के बाद के प्रबंधन की सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा, और संगठित बागवानी उत्पादन तथा विपणन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 200 क्लस्टर विकसित किए जाएंगे।
राज्य सरकार ने बागों के प्रबंधन के लिए 65 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं, जबकि बागवानी गतिविधियों का और विस्तार करने के लिए अतिरिक्त छह से आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। ये घोषणाएं फसल विविधीकरण, मूल्य संवर्धन और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने पर सरकार के विशेष ध्यान को दर्शाती हैं। यह विशेष रूप से बागवानी क्षेत्र के संदर्भ में महत्वपूर्ण है, जो राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में एक अहम भूमिका निभाता है।
Tejraftarnews.in: डलहौजी में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो पर्यटकों की मौत, चार गंभीर घायल
पर्यटन नगरी डलहौजी में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा पुलिस थाना डलहौजी के अंतर्गत जंदरीघाट- करेलनू मार्ग पर उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मृतक की पहचान सिमरन प्रीत कौर (18 वर्ष), पुत्री परमजीत सिंह, निवासी गांव नूरपुर लुवाना, जिला कपूरथला पंजाब और सुरेन्द्र (25 वर्ष), निवासी पूर्णपुरा, डाकघर रामामंडी, जिला जालंधर पंजाब के रूप में हुई है।
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रिंस (21 वर्ष), पुत्र बलजीत सिंह, निवासी अमृतसर (पंजाब) और सोफिया को सिविल अस्पताल डलहौजी से पठानकोट रेफर किया गया है। जबकि सुमन प्रीत (19 वर्ष), पुत्री जगरूप सिंह, निवासी गांव लागोदेवा, जिला फिरोजपुर (पंजाब) तथा बलबीर सिंह (20 वर्ष), पुत्र जगतार सिंह, निवासी सैणा भदोड़, तहसील व जिला बरनाला (पंजाब) का उपचार डलहौजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह सभी पर्यटक कार नंबर पीबी 01ई-7701 में सवार होकर जा रहे थे। देर रात अचानक कार सड़क से नीचे नाले की ओर जा गिरी। गाड़ी के गिरने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। सभी घायलों को पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से खाई से निकालकर सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा, हालांकि हादसे के कारणों का अभी विस्तृत जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Tejraftarnews.in: सरकार ने डेयरी को बढ़ावा देने के लिए कई उपायों का किया ऐलान, दूध खरीद की कीमतें बढ़ाईं
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेयरी गतिविधियों को मज़बूत करने के कई उपाय अपनाने की घोषणा करते हुए दूध खरीद की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने दूध के उत्पादन के लिए विशेष प्रोत्साहन देने की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, ने शनिवार को राज्य विधानसभा में कहा कि राज्य में लगभग दो लाख लोग डेयरी से जुड़े हैं और पिछले पांच सालों में दूध का उत्पादन लगभग 4 करोड़ लीटर से बढ़कर लगभग 50 करोड़ लीटर हो गया है। यह इस सेक्टर में बढ़ती भागीदारी और बेहतर बुनियादी ढांचे को दिखाता है।
राज्य सरकार ने किसानों को फ़ायदा पहुंचाने के उद्देश्य से लिए गए एक अहम फ़ैसले में, गाय के दूध की खरीद कीमत 10 रुपए प्रति लीटर बढ़ाकर 51 रुपए से 61 रुपए प्रति लीटर कर दी है। इसी तरह, भैंस के दूध की कीमतें भी 9 रुपए प्रति लीटर बढ़ाकर 61 रुपए से 70 रुपए प्रति लीटर कर दी गई हैं। इस कदम का मकसद किसानों को बेहतर मुनाफ़ा दिलाना और बिचौलियों के शोषण को कम करना है। सरकार ने यह भी घोषणा की कि वह उच्च गुणवत्ता वाले और देसी नस्ल पर आधारित डेयरी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए, राज्य दुग्ध संघ के ज़रिए दूध 100 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से किसानों को प्रीमियम दूध की किस्मों की ओर मुड़ने और अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रोत्साहन मिलेगा।
खरीद व्यवस्था को और मज़बूत करने के उद्देश्य से दूध इकट्ठा करने के लिए डेयरी समितियों को वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, डेयरी के बुनियादी ढांचे और निजी भागीदारी को समर्थन देने के लिए विभागीय योजनाओं के तहत 65 प्रतिशत की पूंजीगत सब्सिडी भी दी जाएगी। इसके अलावा, दूध पर मिलने वाले ‘डायरेक्ट बेनिफ़िट ट्रांसफ़र’ प्रोत्साहन को 3 रुपए से बढ़ाकर 6 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि वित्तीय सहायता बिना किसी गड़बड़ी के सीधे किसानों तक पहुंचे।
सरकार ने ज़ोर देकर कहा कि सभी भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे जाएंगे, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी और बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह खत्म हो जाएगी। राज्य सरकार डेयरी से जुड़ी पहलकदमियों के साथ-साथ, पशुपालक समुदायों पर भी विशेष ध्यान दे रही है। चरवाहों को नई कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा, और ‘गद्दी’ नस्ल के कुत्तों, बकरियों और भेड़ों के पालन को बढ़ावा देकर उनके पारंपरिक रोज़गार को सहारा देने के प्रयास किए जाएँगे। इसके अलावा, घुमंतू चरवाहों की मदद के लिए जल स्रोतों की ‘जियो-टैगिंग’ करने की योजना भी बनाई गई है।
ऊन अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए, सरकार ने 2 करोड़ रुपए के ‘बाजार स्थिरीकरण कोष’ का प्रस्ताव रखा है और ऊन के लिए 100 रुपए प्रति किलोग्राम की ‘समर्थन मूल्य’ की घोषणा की है। इसका उद्देश्य इस क्षेत्र को पुनर्जीवित करना और उत्पादकों को उचित मूल्य सुनिश्चित करना है। इन सभी पहलों का सामूहिक उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करना, किसानों की आय बढ़ाना और राज्य में डेयरी तथा इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों का आधुनिकीकरण करना है। पशुपालन और डेयरी सेवाओं पर कुल 427 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
Tejraftarnews.in: हिमाचल के अति गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री, महीने के 1500 रुपए और पक्का घर
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले करीब एक लाख बीपीएल परिवारों की भलाई के लिए तीन खास गारंटी लागू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने राज्य का बजट पेश करते हुए कहा कि करीब एक लाख गरीब परिवारों को ”सुखी परिवार” में बदलने की पहल के तहत कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन खास गारंटी में 300 यूनिट फ्री बिजली, 1500 रुपए महीने की पेंशन और पक्के घरों के लिए वित्तीय मदद शामिल है।
उन्होंने कहा कि योग्य लाभार्थियों की पहचान करने के लिए एसडीएम, डीसी, बीडीओ और पंचायतों द्वारा पहले ही विस्तृत सर्वे किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, ”इस खास हस्तक्षेप से गरीबों को उनके हक मिलेंगे।” मुख्यमंत्री ने आगे घोषणा की कि ”इंदिरा गांधी प्यारी बहना स्कीम का तीसरा चरण” जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिसमें योग्य महिला लाभार्थियों को 1,500 रुपए की वित्तीय मदद दी जाएगी।
सीएम सुक्खू ने मनेरगा पर केंद्र के फैसले पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे राज्य में ग्रामीण रोजगार पर असर पड़ सकता है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि राज्य सरकार रोजी-रोटी बनाए रखने के लिए अतिरिक्त चार करोड़ मैन-डे बनाकर इसकी भरपाई करेगी। उन्होंने खेती को एक मुख्य रोजगार क्षेत्र बताते हुए कहा कि प्राकृतिक जैविक संसाधनों और ग्रीन पहल को मजबूत किया जाएगा। किसानों को लगभग 12 लाख जननद्रव्य पौधे बांटे जाएंगे, जबकि बायो-चार उत्पादन और चीड़ की पत्तियां/ जैसी गतिविधि को रोजी-रोटी के विकल्प के तौर पर बढ़ावा दिया जाएगा।
सरकार ने ग्रामीण विकास में 150 पंचायत सचिवपद भरने, सौ प्रतिशत पंचायती राज ऑडिट और पंचायत संसाधन सेंटर बनाने की घोषणा की। सभी पंचायतों को आधुनिक बनाने के लिए एक खास अभियान भी चलाया जाएगा। रोज़गार बढ़ाने के लिए, 500 युवाओं को ई-टैक्सी सब्सिडी दी जाएगी, जबकि 500 ई-रिक्शा को डीबीटी आधारित पूंजीगत अनुदान के ज़रिए समर्थन किया जाएगा, जिसका कुल खर्च लगभग 500 करोड़ रुपए होगा। इसके अलावा सरकार 500 शिक्षण संस्थाओं में कैंपस प्लेसमेंट प्रकोष्ठ को मज़बूत करने और शिमला हाट और प्रीमियम शोरूम जैसी पहलों के ज़रिए स्वयं सहायता ग्रुप को बढ़ावा देने की भी योजना बना रही है।
Tejraftarnews.in: Himachal Budget: स्टाम्प ड्यूटी में कमी की घोषणा की, 623 पटवारियों की भर्ती
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को पेश किए गए राज्य बजट में महिलाओं के लिए स्टाम्प ड्यूटी में कमी की घोषणा करने के साथ ही ज़मीन के मालिकाना हक के दस्तावेजीकरण को आसान बनाने पर भी ज़ोर दिया। सरकार ने महिलाओं में सम्पति मालिकाना हक को बढ़ावा देने के मकसद से उनके नाम पर ज़मीन के पंजीकरण पर स्टाम्प ड्यूटी में चार प्रतिशत की कमी की है। यह छूट अब एक करोड़ रुपये तक की सम्पति के लेन-देन पर लागू होगी। यह पहले 80 लाख रुपए थी। इस बदलाव के साथ, महिलाओं को पहले के आठ प्रतिशत के मुकाबले चार प्रतिशत की रियायती स्टाम्प ड्यूटी दर देनी होगी। इस कदम से महिलाओं में ज़्यादा सम्पति मालिकाना हक को बढ़ावा मिलने और उनकी वित्तीय सुरक्षा मज़बूत होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने ज़मीन मालिकों को मालिकाना हक या ‘संपत्ति कार्ड’ जारी करने की भी घोषणा की, जिससे यह पक्का हो सके कि लोगों को अब ज़मीन के मालिकाना हक को सत्यापन करने के लिए मुश्किल सरकारी प्रक्रिया से नहीं गुज़रना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ज़मीन के रिकॉर्ड समय पर देने और ज़मीन के झगड़ों को तेज़ी से सुलझाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
सीएम सुक्खू ने राजस्व प्रशासन में सुधारों पर ज़ोर देते हुए कहा कि ज़मीन का नामांतरण अब पंजीकरण के साथ ही किया जाएगा, जिससे सालों तक चलने वाली देरी खत्म हो जाएगी। लंबित नामातंरण मामलों को जल्दी निपटाने के लिए एक पायलट पहल भी शुरू की जाएगी। राज्य सरकार ने प्रणाली को मज़बूत करने के लिए ज़मीन के रिकॉर्ड को बनाए रखने और राजस्व सेवा देने में कुशलता बढ़ाने के लिए पहले ही 623 पटवारियों की भर्ती शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा कि मालिकाना हक कार्ड जारी होने से सम्पति के लेन-देन में काफी आसानी होने और ज़मीन के मालिकों को बैंक रिण आसानी से मिलने की उम्मीद है, क्योंकि सत्यापित ज़मीन के रिकॉर्ड से प्रक्रिया में देरी और झगड़े कम होंगे। सरकार ने आपदा से प्रभावित परिवारों को घर फिर से बनाने के लिए आठ लाख रुपए की वित्तीय मदद के साथ ही ग्रामीण आजीविका के कामों के लिए प्रोत्साहन राशि और कौशल विकास कार्यक्रम की घोषणा की। इससे पहले इसे चार लाख रुपए से बढ़ाकर साढ़े सात लाख रुपए कर दिया गया था।
Tejraftarnews.in: हिमाचल सरकार ने दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाई, अब प्रतिमाह 1700 नहीं, मिलेंगे इतने रुपए
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए दिव्यांगों के लिए पेंशन को 1,700 रुपए से बढ़ाकर 3,000 रुपए प्रति माह करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को अपने बजट भाषण के दौरान विभिन्न पहलों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल सहायता की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, सरकार साइकोट्रोपिक (मानसिक) रोगों से पीड़ित रोगियों के लिए पुनर्वास गृह स्थापित करेगी। इसके अतिरिक्त, पीएसडब्ल्यूडी (दिव्यांग) छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिसमें सुंदरनगर में एक समर्पित सुविधा का विस्तार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए एक नयी योजना ‘मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना’ शुरू की जाएगी। इसके अलावा सामाजिक सहायता पहल के तहत, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री शुभ विवाह योजना कर दिया गया है, जिसमें आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 51,000 रुपए की वित्तीय सहायता की पेशकश की गई है। नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बढ़ते खतरे को देखते हुए, सरकार पूरे राज्य में कोटलाबर (सिरमौर) नशामुक्ति केंद्र की तर्ज पर और केंद्र स्थापित करने की योजना बना रही है।
बजट में मादक पदार्थों की तस्करी (चिट्टा) में किशोरों की संलिप्तता पर चिंता जताई गई है और किशोरों के लिए अवलोकन तथा विशेष गृह स्थापित करने के लिए दो करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बाल कल्याण बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जाएगा, जिसके लिए कुल्लू, तोटीकांडी, मशोबरा और कोटल भरड़ में स्थित बाल देखभाल संस्थानों के लिए दो करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। परित्यक्त और तलाकशुदा महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिसमें उनके और उनके बच्चों के लिए वित्तीय और शैक्षिक सहायता शामिल है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) जैसे प्रमुख संस्थानों में प्रवेश और प्रशिक्षण के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी। कुल मिलाकर, सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण क्षेत्र के तहत 1,045 करोड़ रुपए का बजट आवंटन किया गया है, जो समावेशी कल्याण और सहायता प्रणालियों पर सरकार के ध्यान को दर्शाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

