अमृतसर के तरणजीत संधू बने दिल्ली के उप-राज्यपाल:अमेरिका-श्रीलंका में भारत के राजदूत रहे, लोकसभा चुनाव भी लड़ा; दादा बड़े सिख नेता थे

Mar 7, 2026 - 16:43
 0  0
अमृतसर के तरणजीत संधू बने दिल्ली के उप-राज्यपाल:अमेरिका-श्रीलंका में भारत के राजदूत रहे, लोकसभा चुनाव भी लड़ा; दादा बड़े सिख नेता थे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित राज्यों का राज्यपाल और एलजी बदले। इसमें अमृतसर के रहने वाले तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल बनाया गया। वो एलजी विनय कुमार सक्सेना की जगह लेंगे, जिन्हें अब लद्दाख का उप-राज्यपाल बनाया गया है। संधू भारत के वरिष्ठ राजनयिक रह चुके हैं। तरणजीत सिंह संधू का जन्म एक प्रतिष्ठित सिख परिवार में हुआ और उनके दादा तेजा सिंह समुंदरी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संस्थापकों में से एक माने जाते हैं। पढ़ाई की बात करें तो संधू ने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और बाद में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से मास्टर डिग्री हासिल की। संधू ने पोलिटिक्स में भी कदम रखा था। आइए जानते हैं तरणजीत सिंह संधू के बारे में… तरणजीत संधू का अमृतसर से दिल्ली तक का सफर… 2024 में राजनीति में कदम रखा डिप्लोमैटिक करियर से रिटायर होने के बाद संधू ने राजनीति में कदम रखा और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से अमृतसर सीट से चुनाव भी लड़ा। हालांकि इस चुनाव में उन्हें जीत नहीं मिल सकी। दिल्ली के उप-राज्यपाल के रूप में नई जिम्मेदारी अब दिल्ली के उप-राज्यपाल के रूप में तरणजीत सिंह संधू के सामने राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासन, विकास और केंद्र तथा राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने जैसी कई अहम जिम्मेदारियां होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला