कई जगह आग से फसल जलकर राख

Apr 15, 2026 - 09:07
 0  0
कई जगह आग से फसल जलकर राख
मंगलवार को जिले में आग ने जमकर तांडव मचाया और कई इलाकों में नुकसान की घटनाएं सामने आईं। एक साथ विभिन्न स्थानों पर आग लगने से दमकल विभाग को पूरे दिन कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि अधिकांश जगहों पर आग झाड़ियों और पराली में ही लगी थी, फिर भी तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैलती रही। इस दौरान कई खलिहानों में रखा गेहूं का भूसा भी जलकर नष्ट हो गया। कसार, कंबलबीघा और एफनी गांव में भी आग लगने से कई खेतों की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और सभी जगहों पर आग को नियंत्रित कर लिया। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं सबसे भयावह स्थिति शहर के तीनमुहानी मोड़ के पास रतोइयां नदी किनारे देखने को मिली, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा झाड़ियों में आग लगा दी गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 500 मीटर के दायरे में फैल गई। आग तेजी से फ़ैलते हुए जेल गेट के सामने आबादी तक पहुंच गया। जिसे देख लोग मोटर चलाकर बाल्टी से आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों की तत्परता और प्रयास से काफी संघर्ष के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला