गर्लफ्रेंड की शादी तय हुई तो इंजीनियर ने जान दी:पीलीभीत में 4 दिन तक होटल में रुककर मनाता रहा, फिर जहर खा लिया

Apr 9, 2026 - 16:22
 0  0
गर्लफ्रेंड की शादी तय हुई तो इंजीनियर ने जान दी:पीलीभीत में 4 दिन तक होटल में रुककर मनाता रहा, फिर जहर खा लिया
पीलीभीत में गेल इंडिया के इंजीनियर ने प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने पर सुसाइड कर लिया। लड़की सरकारी टीचर है। इंजीनियर और लड़की के बीच 5 साल से अफेयर चल रहा था। 6 महीने पहले लड़की ने ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद से इंजीनियर परेशान रहने लगा था। इंजीनियर एक हफ्ते पहले घरवालों से नौकरी पर जाने की बात कहकर निकला था। वह पीलीभीत आकर एक होटल में रुक गया। बुधवार रात उसने जहर खा लिया। तबीयत खराब होने पर इंजीनियर ने एक दोस्त को फोन किया। इंजीनियर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मामला शहर कोतवाली का है। अब जानिए पूरा मामला दीपांशु (27) बरेली के योशलपुर का रहने वाला था। 15 अगस्त, 2025 को दीपांशु ने गेल इंडिया में इंजीनियर के पद पर नौकरी जॉइन की थी। वह दिल्ली में तैनात था। दीपांशु को 5 साल पहले बरेली में ही रहने वाली लड़की से प्यार हो गया। लड़की पीलीभीत में सरकारी टीचर है। लड़की की सरकारी नौकरी लगने के बाद उसने मिलना-जुलना कम कर दिया। इससे लड़की और दीपांशु के बीच झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि 6 महीने पहले लड़की ने दीपांशु से ब्रेकअप कर लिया। इसके कुछ दिनों बाद लड़की की शादी तय हो गई। जबसे यह बात दीपांशु को पता चली, वह परेशान रहने लगा। घरवालों ने ने बताया- दीपांशु एक हफ्ते पहले नौकरी पर दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह पीलीभीत के छतरी चौराहा स्थित एक होटल में 4 दिन से रुका हुआ था। चार दिन से वह लगातार अपनी प्रेमिका से मिलकर उसे मनाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, प्रेमिका मान नहीं रही थी। जब किसी तरह से बात नहीं बनी, तो दीपांशु ने बुधवार रात होटल के कमरे में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दीपांशु ने अपने एक दोस्त को सूचना दी। दोस्त तत्काल होटल पहुंचा और कर्मचारियों की मदद से उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान दीपांशु की मौत हो गई। मामा बोले- 6 महीने पहले ब्रेकअप हुआ था दीपांशु के मामा सुखपाल सिंह ने बताया- भांजे का अफेयर करीब 6 महीने पहले ही खत्म हो चुका था। अब लड़की से उसका कोई संपर्क नहीं था। दीपांशु कुछ दिनों से पीलीभीत के एक होटल में रह रहा था। हमें घटना की जानकारी अस्पताल से मिली। सीएमएस रमाकांत सागर ने बताया कि बुधवार रात एक युवक को होटल मालिक अस्पताल लाए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाया था। युवक की हालत लगातार बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। सुनगढ़ी थानाध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सपा नेता को थैलियम जहर से मारने की कोशिश, वाराणसी में पत्नी ने FIR दर्ज कराई वाराणसी में सपा नेता को थैलियम जहर देकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। मुंबई के एक प्रसिद्ध अस्पताल की डॉक्टर ने सपा नेता के खून में थैलियम के अंश पाए जाने की पुष्टि की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सपा नेता की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला