ग्रीन सिटी पार्क में जलाए गए 256 दीये

Feb 16, 2026 - 09:09
 0  0
ग्रीन सिटी पार्क में जलाए गए 256 दीये
पूर्णिया | जिला के 256वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रीन सिटी पार्क में एक दीया पूर्णिया के नाम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनमन पीपुल्स फाउंडेशन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के युवाओं, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त कुमार मंगलम एवं उप नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने पूर्णिया के नाम एक दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक-एक दीप जलाकर शहर के उज्ज्वल, सुरक्षित और विकसित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला