राजद नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Apr 15, 2026 - 09:07
 0  0
राजद नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय डा. भीम राव आम्बेडकर की 135वीं जयंती समारोह मनाई गई। उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, संचालन राजद दलित सेल के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान तथा धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम ने की। समारोह को संबोधित करते हुए उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता, समस्तीपुर के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती तथा राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ￰शोषित व पीड़ित समाज को जगाने, संगठित करने, अपनी शक्ति से परिचित कराने तथा अपने अधिकारों का प्रयोग सम्मान सहित करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्रदेश महासचिव राजेंद्र सहनी, उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, वरीय नेता प्रोफेसर राजेन्द्र भगत, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, प्रवक्ता भिखारी लाल सिंह आदि थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला