राज्य में मछली उत्पादन 9 लाख टन, कई शहरों में महीने के अंततक ‘फ्रेश कैच फिश आउटलेट’ खुलेगा

Apr 11, 2026 - 08:59
 0  0
राज्य में मछली उत्पादन 9 लाख टन, कई शहरों में महीने के अंततक ‘फ्रेश कैच फिश आउटलेट’ खुलेगा
बिहार में अब पशुधन एप से मवेशियों के टीकाकरण की मॉनिटरिंग होगी। कहां कितने मवेशियों को टीका लगा, इसका लेखा-जोखा रहेगा। पूर्णिया सीमेन बैंक में ए प्लस ग्रेड का सीमेन तैयार किया जाएगा। आईवीएफ विधि से ओरिजनल ब्रीड के मवेशियों का प्रजनन कराया जाएगा। मवेशियों में नस्ल सुधार के लिए प्रोटीनयुक्त आहार दिया जाएगा। ये बातें डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कही। शुक्रवार को सूचना भवन में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बिहार की मछलियां अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक रही हैं। कई प्रजातियां 1500 से 1600 रुपए प्रति किलो तक बिक रही हैं। राज्य सरकार बड़े पैमाने पर निर्यात की तैयारी में है। इस महीने के अंत तक पटना समेत कई नगर निगम क्षेत्रों में सुधा बूथ मॉडल पर ‘फ्रेश कैच फिश आउटलेट’ शुरू किए जाएंगे। यहां लोगों को जिंदा और ताजी मछलियां मिलेंगी। सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि राज्य में मछली उत्पादन करीब 9 लाख टन तक पहुंच गया है। 10 साल पहले बिहार देश में नौवें स्थान पर था, जो अब चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। पटना| बिहार में अब कृषि एप पर खाद का लाइव स्टॉक दिखेगा। दुकानदार किसानों से नो स्टॉक का बहाना नहीं बना सकेंगे। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने इस एप का उद्घाटन किया। यह सुविधा देने वाला बिहार देश में पहला राज्य है। किसान अपने मोबाइल पर यह देख सकेंगे कि उनके पास की दुकान में कितनी बोरियां यूरिया या डीएपी बची हैं। किसान उसी दुकान पर जाएगा, जहां खाद उपलब्ध होगी। इससे कालाबाजारी पर रोक लगेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला