सिंघिया घाट में बनेगा मोक्ष धाम, डीडीसी ने लिया जायजा

Apr 11, 2026 - 08:59
 0  0
सिंघिया घाट में बनेगा मोक्ष धाम, डीडीसी ने लिया जायजा
भास्कर न्यूज | विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के दाएं तटबंध के पास सिंघिया घाट स्थित श्मशान घाट पर मोक्ष धाम का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण से संबंधित पहलुओं की समीक्षा की। जानकारी के अनुसार,मोक्ष धाम का निर्माण जिला परिषद मद से कराया जा सकता है। डीडीसी के निरीक्षण के दौरान बीडीओ सुनील कुमार भी मौजूद रहे अधिकारियों की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया और लोगों ने जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई। मुखिया अरुण कुमार महतो, पैक्स अध्यक्ष नटवर कुमार, पंचायत समिति सदस्य कृष्णा देवी, रालोमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा एवं माकपा अंचल मंत्री श्याम किशोर कमल ने कहा कि इससे नदी किनारे होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला