आज सुबह का 100 मुख्य समाचार जो आपके लिए बहुत ही बेहतरीन और अच्छी खबरों के लिए लेकर और आपकी राशिफल पंचांग को बताएंगे

ऐसी खबरों को देखने और पढ़ने के लिए तेज रफ्तार न्यूज़ के साथ में जुड़े और अपने खबरों को देने के लिए जल्द ही कांटेक्ट करें तेज रफ्तार news.in पर

Feb 10, 2026 - 07:40
 0  0
आज सुबह का 100 मुख्य समाचार जो आपके लिए बहुत ही बेहतरीन और अच्छी खबरों के लिए लेकर और आपकी राशिफल पंचांग को बताएंगे

: *🌸🌾TEJ RAFTER NEWS देश राज्यों से बड़ी खबरें*

                      👇

*=================================

*1* भारत-सेशेल्स रिश्ते में नया आयाम: कई MOU पर हस्ताक्षर, PM मोदी बोले- जमीन-समुद्र से हवा तक मजबूत हो रहे संबंध

*2* पीएम मोदी ने बताया कि राष्ट्रपति बनने के बाद हर्मिनी की यह पहली भारत यात्रा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का रिश्ता अतीत, वर्तमान और भविष्य तक फैला हुआ है। समुद्री पड़ोसी और भरोसेमंद साझेदार के रूप में सेशेल्स, भारत की महासागर से जुड़ी सोच का अहम हिस्सा है

*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स आने वाले समय में नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन से निपटने और आपदा से मजबूती (रेजिलिएंस) जैसे क्षेत्रों में सहयोग और बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि समुद्री पड़ोसी होने के नाते ब्लू इकॉनमी दोनों देशों के लिए सहयोग का स्वाभाविक क्षेत्र है। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश मिलकर न सिर्फ आपसी सहयोग को मजबूत करेंगे,

*4* परीक्षा पे चर्चा, मोदी बोले- टेक्नोलॉजी का गुलाम न बनें, तकनीक के जरिए क्षमता को विकसित करें; पढ़ने के साथ लिखकर प्रैक्टिस करें

*5* लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, लगाए गंभीर आरोप

*6* 'मुझे बोलने का मौका मिलेगा या नहीं?' राहुल गांधी के सवाल पर लोकसभा में भारी हंगामा, स्थगित

*7* शाह बोले- बस्तर की पहचान बारूद नहीं, संस्कृति है, बस्तर पंडुम में कहा- तय समय में नक्सलवाद खत्म होगा, यह सबसे विकसित संभाग बनेगा

*8* न सरकार, न स्पीकर; किसी की नहीं दिलचस्पी, ओम बिरला और निर्मला सीतारमण पर बरसे शशि थरूर

*9* महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद अब भाजपा ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत चुनाव में भी जोरदार प्रदर्शन किया है। महाराष्ट्र में बीती 8 फरवरी को जिला परिषद की 731 सीटों और 1462 पंचायत समितियों के लिए मतदान हुआ था। आज उनके नतीजे आ रहे हैं। अभी तक सामने आए नतीजों में भाजपा ने काफी बढ़त बना ली है।

*10* महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की सेहत अचानक बिगड़ने पर उन्हें बारामती से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया। उन्हें खांसी और सांस लेने में परेशानी है। डॉक्टर उनकी स्थिति का पूरा निरीक्षण कर रहे हैं और जरूरी मेडिकल जांचें जारी हैं।

*11* 'तीन महीने में फैसला दे दिल्ली हाईकोर्ट', कुलदीप सेंगर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

*12* G20 देशों में इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ सबसे तेज, ग्लोबल रेटिंग एजेंसी का अनुमान- अगले वित्त वर्ष भारत की GDP 6.4% की दर से बढ़ेगी

*13* चांदी ₹17 हजार बढ़कर ₹2.62 लाख किलो पर पहुंची, सोना आज ₹3,515 महंगा हुआ, 10 ग्राम की कीमत ₹1.56 लाख हुई

*14* सेंसेक्स 485 अंक चढ़कर 84,066 पर बंद, निफ्टी में 174 अंक की बढ़त रही; बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स चढ़े

*15* अमेरिका भारत को 25% पेनल्टी टैरिफ वापस करेगा, कारोबारियों को ₹40 हजार करोड़ की राहत मिलेगी; रूसी तेल खरीद पर पेनल्टी लगाई थी

*16* IND vs PAK: पाकिस्तान भारत के साथ मैच खेलने के लिए राजी! 24 घंटे में देगा जवाब, शहबाज शरीफ करेंगे 'आखिरी फैसला'

TRN LIVE: *🕉️🟢 ॐ गं 🟢🕉️*

*🌞पञ्चाङ्ग 10 _ फरवरी_ 2026 🌞*

⛅ *दिन _ मंगलवार* 

⛅ *विक्रम संवत _ 2082 सिद्धार्थी*

⛅ *शाक संवत _ 1947*

⛅ *सूर्यायन _ उत्तरायण*

⛅ *ऋतु _ शिशिर*

⛅ *मास _ फाल्गुन*

🌑 *पक्ष _ कृष्ण* 

⛅ *तिथि _ अष्टमी 07:27 तक तत्पश्चात नवमी*

🌟 *नक्षत्र _ विशाखा 07:55 तक तत्पश्चात अनुराधा*

⛅ *योग _ ध्रुव रात्रि 01:42 तक तत्पश्चात व्याघात*

⛅ *करण _ कौलव 07:27 तक तत्पश्चात तैतिल*

🌒 *राहुकाल _ दोप. 03:19 से शाम 04:41:24 तक* 

🌜 *चंद्र राशि _ वृश्चिक* 

🌞 *सूर्य राशि _ मकर*

🌞 *सूर्योदय _ 07:13*

🌒 *सूर्यास्त _ 06:04* 

💫 *दिशाशूल _ उत्तर दिशा में*

🦜 *व्रत_पर्व_विवरण _ अष्टमी तिथि वृद्धि*

🧭 *पं.तपेश_अवस्थी*📱#9549999840

1️⃣ *मंगलवार🔺के #शुभाशुभ_मुहूर्त*

राहुकाल दोप. 03:19 - 04:41

यम गण्ड 09:56 - 11:18

गुलिक काल 12:41 - 14:03

*अभिजित 11:50 -12:35*

दूर मुहूर्त 01:39 - 01:41

दूर मुहूर्त 11:50 -13:28

2️⃣🌞 *#दिन_का_चौघड़िया*

रोग 07:13 - 08:32 अशुभ

उद्वेग 08:32 - 09:55 अशुभ

*चर 09:55 - 11:17 शुभ*

*लाभ 11:17 - 12:40 शुभ*

*अमृत 12:40 - 02:02 शुभ*

काल 02:02 - 03:25 अशुभ

*शुभ 03:25 - 04:47 शुभ*

रोग 04:47 - 06:10 अशुभ

3️⃣🌒 *रात_का_चौघड़िया*

काल 06:10 - 07:47 अशुभ

*लाभ 07:47 - 09:25 शुभ*

उद्वेग 09:25 - 11:02 अशुभ

*शुभ 11:02 - 12:39 शुभ*

*अमृत 12:39 - 02:17 शुभ*

*चर 02:17 - 03:54 शुभ*

रोग 03:54 - 05:32 अशुभ

काल 05:32 - 07:13 अशुभ

4️⃣🌞 *दिन_का_होरा*

मंगल 07:13 - 08:13

सूर्य 08:13 - 09:13

शुक्र 09:13 - 10:13

बुध 10:13 - 11:13

चन्द्र 11:13 - 12:13

शनि 12:13 - 13:13

गुरु 13:13 - 14:13

मंगल 14:13 - 15:13

सूर्य 15:13 - 16:13

शुक्र 16:13 - 17:13

बुध 17:13 - 18:13

चन्द्र 18:13 - 19:13

5️⃣🌒 *रात_का_होरा*

शनि 19:13 -- 20:13

गुरु 20:13 - 21:13

मंगल 21:13 - 22:13

सूर्य 22:13 - 23:13

शुक्र 23:13 - 24:13

बुध 24:13 - 01:13

चन्द्र 01:13 - 02:13

शनि 02:13 - 03:13

गुरु 03:13 - 04:13

मंगल 04:13 - 05:13

सूर्य 05:13 - 06:13

शुक्र 06:13 - 07:12

🕉️ *#माँ_पीताम्बरा_ज्योतिष_केंद्र*🕉️

*#ज्योतिष_CUSTOMIZED_VAIDIK #वास्तु(नक़्शे)_PDF_KUNDLI_वैदिक_कर्मकांड*

TRN LIVE: *_🕉️✡️श्री गणेशाय नम:✡️🕉️_*

   *_⚜️🌞दैनिक पंचांग🌙⚜️_*

*_✡️⚡10 - Feb - 2026⚡✡️_*

*_🔱💥New Delhi, India💥🔱_*

        *_⚜️🌞पंचांग🌙⚜️_*

    

*_🔅 तिथि अष्टमी 07:30 AM तक ✳️उसके बाद नवमी तिथि 🔥_*

*_🔅 नक्षत्र विशाखा 07:56 AM तक ✳️उसके बाद शुभ नक्षत्र अनुराधा 🔥_*

*_🔅 करण :-भद्रा👇नहीं है कौलव 07:30 AM तक✳️उसके बाद तैतिल 08:46 PM तक 🔥_*

*_🔅 पक्ष कृष्ण✳️_*  

🔅 योग घ्रुव +01:41 AM

*_🔅 वार मंगलवार✳️_*  

*_☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ👇_*    

🔅 सूर्योदय 07:03 AM  

🔅 चन्द्रोदय +02:15 AM  

*_🔅 चन्द्र राशि वृश्चिक🔥_*  

🔅 सूर्यास्त 06:07 PM  

🔅 चन्द्रास्त 11:43 AM  

🔅 ऋतु शिशिर  

*_☀ हिन्दू मास एवं वर्ष👇_*    

🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु

🔅 कलि सम्वत 5127  

🔅 दिन काल 11:03 AM  

🔅 विक्रम सम्वत 2082  

🔅 मास अमांत माघ  

🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन  

*_☀ शुभ और अशुभ समय👇_*    

*_☀ शुभ समय👇_*    

🔅 अभिजित 12:13:28 - 12:57:41

*_☀ अशुभ समय👇_*    

🔅 दुष्टमुहूर्त 09:16 AM - 10:00 AM

🔅 कंटक 07:48 AM - 08:32 AM

🔅 यमघण्ट 10:45 AM - 11:29 AM

*_🔅 राहु काल 03:21 PM - 04:44 PM🔥_*

🔅 कुलिक 01:41 PM - 02:26 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 09:16 AM - 10:00 AM

🔅 यमगण्ड 09:49 AM - 11:12 AM

🔅 गुलिक काल 12:35 PM - 01:58 PM

*_☀ दिशा शूल👇_*    

🔅 दिशा शूल उत्तर  

*_☀ चन्द्रबल और ताराबल👇_*    

*_☀ ताराबल👇_*  

🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती  

*_☀ चन्द्रबल👇_*  

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ

*_💫🪴 फरवरी महीने 2026 के इन👇तारीखों में शुभाशुभ मुहुर्त🌹🥀_*

🔅 विवाह मुहूर्त

 10th, 20th, 21st

🔅 मुंडन मुहूर्त

11, 12, 18, 26, 27

🔅 गृह प्रवेश मुहूर्त

19, 20, 21, 26

🔅 नामकरण मुहूर्त

15, 18, 19, 20, 22, 26

🔅 अन्नप्राशन मुहूर्त

18, 20

🔅 कर्णवेध मुहूर्त

21, 22

🔅 विद्यारम्भ मुहूर्त

 11, 13, 16, 18, 23, 25

🔅 उपनयन/जनेऊ मुहूर्त

19, 20, 21, 22

🔅 वाहन खरीद मुहूर्त

18, 26, 27

🔅 प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त

12, 13, 21, 26, 27

🔅 सर्वार्थ सिद्धि योग

11, 15, 16, 20, 22, 24, 25, 27

🔅 अमृत सिद्धि योग

11, 20

🔅 पंचक

17, 18,19,20,21

🔅 भद्रा

11, 15, 21, 24, 27

*_⚜️लगन👇तालिका⚜️_*

    सूर्योदय का समय: 07:03:55

सूर्योदय के समय लग्न मकर चर

296°12′47″

🔅 मकर चर

शुरू: 05:33 AM समाप्त: 06:41 AM

 

🔅 कुम्भ स्थिर

शुरू: 06:41 AM समाप्त: 08:43 AM

 

🔅 मीन द्विस्वाभाव

शुरू: 08:43 AM समाप्त: 10:08 AM

 

🔅 मेष चर

शुरू: 10:08 AM समाप्त: 11:44 AM

 

🔅 वृषभ स्थिर

शुरू: 11:44 AM समाप्त: 01:40 PM

 

🔅 मिथुन द्विस्वाभाव

शुरू: 01:40 PM समाप्त: 03:55 PM

 

🔅 कर्क चर

शुरू: 03:55 PM समाप्त: 06:15 PM

 

🔅 सिंह स्थिर

शुरू: 06:15 PM समाप्त: 08:33 PM

 

🔅 कन्या द्विस्वाभाव

शुरू: 08:33 PM समाप्त: 10:50 PM

 

🔅 तुला चर

शुरू: 10:50 PM समाप्त: अगले दिन 01:10 AM

 

🔅 वृश्चिक स्थिर

शुरू: अगले दिन 01:10 AM समाप्त: अगले दिन 03:28 AM

 

🔅 धनु द्विस्वाभाव

शुरू: अगले दिन 03:28 AM समाप्त: अगले दिन 05:33 AM

*_⚜️6 बजे प्रातः👇 ग्रह स्पष्ट🪷_*

निरायण, Sidereal

ग्रह राशि

निरायण नक्षत्र, पद

निरायण

लग्न मकर 7°13' उत्तराषाढा4 जी

 सूर्य मकर27°3' धनिष्ठा2 गी

 चन्द्र वृश्चिक2°23' विशाखा4 तो

 बुध कुम्भ11°7' शतभिष2 सा

 शुक्र ^ कुम्भ5°17' धनिष्ठा4 गे

 मंगल ^ मकर19°35' श्रवण3 खे

 बृहस्पति * मिथुन22°14' पुनर्वसु1 के

 शनि मीन5°26' उत्तरभाद्रपदा1 दू

 राहू * कुम्भ15°54' शतभिष3 सी

 केतु * सिंह15°54' पूर्व फाल्गुनी1 मो

 यूरेनस * वृषभ3°16' कृत्तिका2 ई

 नेपच्यून मीन6°11' उत्तरभाद्रपदा1 दू

 प्लूटो मकर9°46' उत्तराषाढा4 जी

सायन, Tropical

ग्रह Tropical Position

सायन

लग्न 301°27'

 सूर्य 321°16'

 चन्द्र 236°37'

 बुध 335°20'

 शुक्र ^ 329°31'

 मंगल ^ 313°49'

 बृहस्पति * 106°27'

 शनि 359°39'

 राहू * 340°8'

 केतु * 160°8'

 यूरेनस * 57°29'

 नेपच्यून 0°24'

 प्लूटो 303°59'

अयनांश लाहिरी / चित्रपक्ष = 24°13'

*_आज के लिए खास_*

*_यहां जो लेख दिये जा रहे हैं यह पूरी तरह जानकारी और अनुभव आधारित है, इसके प्रयोग के लाभ हानि के जिम्मेदार आप स्वयं होंगे इसमें लेखक एवं प्रसारणकर्ता की किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं होगी_*

*_बुध का कुंभ राशि में उदय_*

*_बुध का कुंभ राशि में उदय: ग्रहों के राजकुमार के नाम से विख्यात बुध ग्रह 10 फरवरी 2026 की सुबह 04 बजकर 08 मिनट पर कुंभ राशि में उदित हो जाएंगे। हालांकि, कुछ ज्योतिषियों का मानना है कि बुध ग्रह के अस्त होने का संसार और जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। वर्ष 2026 में बुध देव कुंभ राशि में रहते हुए दो बार अस्त और उदित होंगे। सबसे पहली बार यह 10 फरवरी 2026 को अपनी अस्त अवस्था से बाहर आएंगे। इसके बाद, बुध ग्रह पुनः 28 फरवरी 2026 को अस्त होंगे और फिर 13 मार्च को यह उदित हो जाएंगे।_*

*_बुध का कुंभ राशि में उदय_*

 *_“बुध का कुंभ राशि में उदय" के माध्यम से जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों पर इसके प्रभाव के बारे में बताएगा। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं सभी 12 राशियों को बुध का उदित होना किस तरह प्रभावित करेगा।_*

*_यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। बुध का कुंभ राशि में उदय: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय👇_*

मेष राशि

*_मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह को शुभ ग्रह नहीं कहा जा सकता है जो आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। कुंडली में तीसरा भाव भाई-बहन, संचार कौशल, साहस और छठा भाव शत्रुओं, रोगों और कड़ी मेहनत का होता है। ऐसे में, बुध देव अब आपके ग्यारहवें भाव में उदित हो रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, जो जातक व्यापार करते हैं, अपना स्टार्टअप या एंटरप्रेन्योरशिप हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।बुध का कुंभ राशि में उदय का समय सामाजिक मेलजोल बढ़ाने और ब्रांड प्रमोशन, मार्केटिंग, या अपनी एक अलग पहचान बनाने की दृष्टि से अच्छा रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं या कोई अवसर ढूंढ रहे हैं, या किसी व्यक्ति की सहायता से आगे बढ़ना चाहते हैं, तो बुध महाराज का आपके ग्यारहवें भाव में उदित होना आपके लिए शुभ रहेगा और ऐसे में, आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।_*

*_उपाय: छोटी कन्याओं को हरे रंग का कोई उपहार भेंट करें।_*

वृषभ राशि

*_वृषभ राशि वालों के लिए बुध देव एक शुभ ग्रह है जो आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। बता दें कि कुंडली में दूसरे भाव धन, परिवार और पांचवें भाव का संबंध बुद्धि, शिक्षा, प्रेम, और संतान आदि से है। ऐसे में, यह दोनों भाव छात्रों या हाल-फिलहाल में ग्रेजुएट हुए लोगों जो इंटर्नशिप या नौकरी के किसी अवसर की तलाश में हैं, उनके लिए बुध देव का दसवें भाव में उदित होना काफी हद तक फलदायी साबित होगा।जिन जातकों का जुड़ाव बुध ग्रह से संबंधित किसी व्यापार जैसे कि ट्रेडिंग, ट्रैवल और टूरिज़्म, कम्युनिकेशन, मीडिया, मार्केटिंग, जर्नलिज़्म आदि से है, तो ये समय आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा।इसके अलावा, बुध का कुंभ राशि में उदय होने की अवधि में इन जातकों को विदेश से कोई बड़ी ज़िम्मेदारी भी मिलने की संभावना है, जिसे आप बहुत अच्छे से निभाने में सक्षम होंगे। साथ ही, आपकी नेटवर्किंग स्किल्स, मिलनसार स्वभाव, और कम्युनिकेशन की सराहना आपके बॉस द्वारा की जा सकती है।बता दें कि कुंडली में पांचवां भाव सट्टेबाजी को भी दर्शाता है और ऐसे में, आय भाव के स्वामी बुध ग्रह होने के नाते आप भविष्य के लिए योजना बनाते हुए कोई बड़ा धन निवेश कर सकते हैं जिससे आपको अच्छा ख़ासा लाभ मिल सकता है। लेकिन, आपको हद से ज्यादा लालच करने से बचना होगा क्योंकि राहु देव की मौजूदगी आपको छलकपट का शिकार बना सकती है, विशेष रूप से अगर कुंडली में दशा अनुकूल न हो।वृषभ राशि के छात्रों के लिए यह समय सहायक रहेगा और ऐसे में, अगर आप किसी विषय, कॉलेज या फिर यूनिवर्सिटी को लेकर असमंजस में थे, तो अब आप बुध उदित होने के दौरान सही फैसले लेने में सक्षम होंगे। ऐसे में, आप अपनी क्षमताओं का उपयोग कर सकेंगे।_*

*_उपाय: कार्यक्षेत्र पर मनी प्लांट लगाएं।_*

मिथुन राशि

*_मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में बुध का कुंभ राशि में उदय होना महत्वपूर्ण माना जाएगा क्योंकि आपके लग्न भाव के स्वामी के रूप में उदित हो रहे हैं। बता दें कि आपके लग्न भाव के स्वामी अपनी अस्त अवस्था से बाहर आ जाएंगे। ऐसे में, बुध की अस्त अवस्था आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, आत्मविश्वास में कमी या मानसिक थकान जैसी परेशानियां लेकर आ सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप, बुध का कुंभ राशि में उदय होना आपको ऊर्जावान बनाएगा और अगर आपका जुड़ाव इम्पोर्ट–एक्सपोर्ट, इमिग्रेशन, विदेश, ट्रैवल बिज़नेस या फिर यात्रा में जुड़ा है,तो आपके लिए यह समय काफी शुभ रहेगा।इस राशि के जो जातक किसी नई जगह शिफ्ट होने, नया घर लेने, या तीर्थयात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए समय को अनुकूल कहा जाएगा। बुध महाराज आपके चौथे भाव के भी स्वामी हैं जो अब आपके नौवें भाव में उदित होने जा रहे हैं जिसके चलते आपको घर-परिवार में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, लेकिन ऐसा तब ही होगा जब कुंडली में दशा अनुकूल होंगी। हालांकि, हम आपको याद दिलाना चाहेंगे कि बुध कुंभ राशि में केतु के साथ युति करेंगे और ऐसे में, कुंडली में दशा अनुकूल न होने पर आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।_*

*_उपाय: रोज़ाना कम से कम 10 मिनट धार्मिक पुस्तकें पढ़ें।_*

कर्क राशि

*_कर्कराशि वालों के लिए बुध महाराज आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्‍वामी हैं। बता दें कि कुंडली का तीसरा भाव भाई-बहनों, रुचि, छोटी दूरी की यात्राओं और बात करने की क्षमताओं का प्रतिनिधित्व करता है। अब बुध देव आपके आठवें भाव में उदित होने जा रहे हैं और ऐसे में, अगर आपको बुध अस्त के दौरान भाई-बहनों के साथ मतभेद और संचार कौशल से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा था, तो अब वह दूर हो सकेंगी।हालांकि, बारहवें भाव के स्वामी के रूप में बुध का कुंभ राशि में उदित होना आपके खर्चों में वृद्धि करवा सकता है। बता दें कि बुध की यह स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं कही जा सकती है, परंतु फिर भी यह आपके जीवन में उत्पन्न आर्थिक और स्वास्थ्य समस्याओं से राहत प्रदान करेंगे।इन जातकों को बिना सोचे-समझें धन निवेश करने या कोई जोख़िम उठाने से बचना होगा, अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ, बुध के उदित होने से आपको अपनी सेहत को लेकर सजग रहना होगा और अपना ध्यान रखना होगा। बीते समय में अगर आपके ससुराल पक्ष के साथ कोई मतभेद चल रहे थे, तो अब वह दूर हो जाएंगे।_*

*_उपाय: ट्रांसजेंडरों का सम्मान करें और उन्हें हरे रंग की चूड़ियां भेंट करें।_*

सिंह राशि

*_सिंह राशि वालों के लिए बुध महाराज को शुभ ग्रह माना जाता है क्योंकि यह आपके आय, बचत, निवेश, लाभ, अवसर और परिवार के वातावरण आदि क्षेत्रों को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में, अब बुध देव का आपके सातवें भाव में उदित होना आपके लिए कई तरह से फायदेमंद रहेगा। ऐसे में, बुध का कुंभ राशि में उदय होना धन से जुड़े मामलों के लिए काफ़ी अच्छा कहा जाएगा, विशेष रूप से उन जातकों के लिए जिनका जुड़ाव व्यापार से है या जो बिज़नेस पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं। बुध ग्रह का सातवें भाव में उदित होना विवाह और रिश्ते के लिए बेहद शुभ रहेगा। आप जीवनसाथी पर धन और ऊर्जा दोनों खर्च करते हुए दिखाई देंगे जिससे आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा।बुध ग्रह आपके दूसरे भाव के भी स्वामी हैं और ऐसे में, इनके उदित होने का प्रभाव आपके बातचीत करने की क्षमता पर भी पड़ेगा। आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे जिसके चलते आप उन विवादों को सुलझाने में सक्षम होंगे जो काफ़ी समय से निजी और पेशेवर जीवन में चले आ रहे थे।बात करें व्यापार की, तो बुध उदित का यह समय आपके व्यापार में कुछ बदलाव लेकर आ सकता है जो नए मार्केट में प्रवेश करना, आय के स्रोत, स्पॉन्सरशिप या फंडिंग या नई कोलैबरेशन के रूप में आपको मिल सकते हैं। ऐसे में, आपको इस अवधि में अपने व्यापार को प्राथमिकता देनी होगी क्योंकि यह समय आपके लिए शानदार रहेगा। लेकिन, इस पूरे समय में आपको अहंकार से बचना होगा और अपने पार्टनर को प्रसन्न रखना होगा। साथ ही, व्यापार से जुड़े हर फैसले में आप दोनों की भागीदारी बराबर की होनी चाहिए इसलिए हर काम को अकेले करने का प्रयास न करें।_*

*_उपाय: आप अपने बेडरूम में हाउस प्लांट रखें।_*

कन्या राशि

*_कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का कुंभ राशि में उदय बेहद महत्वपूर्ण माना जाएगा क्योंकि यह आपके लग्न भाव और दसवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके छठे भाव में उदित होने जा रहे हैं। बुध का कुंभ राशि में उदय होने से आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ पेशेवर जीवन में भी निश्चित रूप से सुधार आएगा। यह अवधि आपके दैनिक जीवन के लिए सहायक बनेगी। अगर आप जीवन में कोई बड़ा फैसला लेने का सोच रहे हैं, तो बुध की उदित अवस्था आपके लिए उपयोगी बनेगी। अगर आप किसी बड़े पद या लीडरशिप से जुड़ी भूमिका में हैं, तो अब आपकी क्षमताएं मज़बूत होंगी और आप कुछ बड़े फैसले ले सकेंगे।कन्या राशि के जो जातक प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं या फिर आपको किसी प्रतियोगिता में भाग लेना है, तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है। लेकिन एक बात का आपको खास ध्यान रखना होगा कि इस दौरान आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, परंतु राहु और बुध की युति आपकी कुंडली के छठे भाव में होने के कारण आपको स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतने से बचना होगा। बता दें कि बुध महाराज आपके लग्न भाव के स्वामी हैं और इनका संबंध त्वचा से है इसलिए आपको अपनी त्वचा का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपको कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बता दें कि इस समय उत्पन्न होने वाली समस्या लंबे समय तक बनी रह सकती है। हालांकि, इस अवधि में आपका जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। आप अपनी इच्छा से अपनी दिनचर्या, खानपान और काम करने के तौर-तरीके में बदलाव लेकर आने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं।_*

*_उपाय: संभव हो, तो आप 5-6 कैरेट का पन्ना रत्न धारण करें और इसे बुधवार के दिन पंचधातु या सोने की अंगूठी में जड़वाकर पहनें। अगर ऐसा न कर सकें, तो आप अपने पास हरे रंग का रूमाल रखें।_*

तुला राशि

*_तुला राशि के जातकों के लिए बुध का कुंभ राशि में उदय होना शुभ कहा जाएगा जो आपके नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। अब इनका उदिता होना आपको मिलेजुले परिणाम दे सकता है। हालांकि, इस दौरान आपको पूरा-पूरा अपने भाग्य का साथ मिलेगा, परंतु आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी। बुध देव आपके पांचवें भाव में उदित होंगे और ऐसे में, यह राहु के साथ युति का निर्माण करेंगे। ग्रहों की यह स्थिति शिक्षा से जुड़े बड़े फैसले लेने में आपकी सहायता करेगी। जिन जातकों का संबंध कला, मनोरंजन, मीडिया और रचनात्मक क्षेत्रों से है, तो कार्यों के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे।जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो अगर आप किसी नए रिश्ते में आने या फिर मनपसंद व्यक्ति के सामने अपनी भावनाओं का इज़हार करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आप इस दिशा में कदम उठा सकते हैं। कुल मिलाकर, यदि आपका संबध अध्यात्म से जुड़ी शिक्षा से है, तो आपके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। हालांकि, इस दौरान आपको निवेश से जुड़े किसी भी तरह के बड़े फैसले लेने से बचना होगा या फिर बहुत सोच-समझकर निर्णय लेने होंगे, अन्यथा आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर, बुध का कुंभ राशि में उदित होना तुला राशि के जातकों के लिए अनुकूल कहा जाएगा, लेकिन आपको यह बात ध्यान रखनी होगी कि इन जातकों को लंबी और दीर्घकालिक योजनाओं को लागू करने के लिए सही समय का इंतज़ार करना होगा। इन जातकों को हर फैसले में भाग्य का साथ मिलेगा।_*

*_उपाय: शुक्रवार के दिन देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना करें और उन्हें पांच लाल रंग के फूल चढ़ाएं।_*

वृश्चिक राशि

*_वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली के लिए बुध देव को शुभ नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, यह आपके नौवें भाव और बारहवें भाव के स्वामी हैं इसलिए इनके उदित होने को अच्छा नहीं कहा जा सकता है। बुध देव आपके चौथे भाव में उदित होंगे जहां यह राहु के साथ युति करेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपकी भावनाओं में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इस दौरान यह जातक परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर तनाव या चिंतित नज़र आ सकते हैं या फिर आपको परिवार में कुछ समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है जिसके चलते आप परेशान रह सकते हैं।बुध का कुंभ राशि में उदय की अवधि में आपको एक बात को ध्यान में रखना होगा कि आपको कोई भी बड़ा या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा, क्योंकि इस दौरान आपके भीतर दिल और दिमाग की जंग चल रही होगी। बता दें कि आपके आठवें भाव के स्वामी का उदित होना आपके जीवन में अचानक से अनिश्चितता लेकर आ सकता है।वहीं, दूसरी तरफ आपके ग्यारहवें भाव के स्वामी के रूप में बुध महाराज का आपके चौथे भाव में उदित होना आपको संपत्ति के माध्यम से धन लाभ प्रदान कर सकता है। यह समय आपको खुद को दूसरों के सामने सही तरीके से व्यक्त करने, नई योजनाओं का निर्माण करने, नए संपर्क बनाने और समाज या कार्यक्षेत्र में अपनी पकड़ मज़बूत करने की दृष्टि से शानदार रहेगा। साथ ही, बुध उदित की अवधि निजी और सामाजिक जीवन के लिए अनुकूल रहेगी जबकि आपको पारिवारिक जीवन में सदस्यों के साथ कुछ अप्रिय घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।_*

*_उपाय: बुधवार के दिन अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं और नियमित रूप से उसकी देखभाल एवं श्रद्धाभाव से पूजा करें।_*

धनु राशि

*_धनु राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके सातवें और दसवें भाव के अधिपति देव हैं जो अब आपके तीसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, बुध का कुंभ राशि में उदय होना आपके लिए सकारात्मक परिणाम और पेशेवर जीवन में नए अवसर लेकर आएगा। साथ ही, इस राशि के सिंगल जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।बता दें कि बुध की उदित अवस्था उन जातकों के लिए अच्छी रहेगी जो परफॉर्मर, फ्रीलान्सर, अपना काम करते हैं या फिर जिनका संबंध सेल्स, मीडिया, मार्केटिंग, जर्नलिज्म या ट्रैवल आदि से है, तो इस अवधि को नौकरी और व्यापार करने वालों के लिए सर्वश्रेष्ठ कहा जाएगा। इस दौरान नौकरी के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए फलदायी साबित होगी। साथ ही, आप अपने सहकर्मियों के साथ मेलजोल बढ़ाएंगे।_*

*_उपाय: बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें।_*

मकर राशि

*_मकर राशि के जातकों के लिए बुध महाराज आपके छठे भाव और नौवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके दूसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं। मकर राशि के जातकों के लिए बुध की उदित अवस्था को शुभ माना जाएगा, क्योंकि इस दौरान आपको हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा जो इनके अस्त अवस्था में होने के कारण नहीं मिल रहा था।बुध का कुंभ राशि में उदय होने से आपको अपने पिता, मेंटर या गुरु का सहयोग मिलेगा जिससे आप लंबे समय से चल रहे विवादों या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बाहर निकलने में सफल होंगे। मकर राशि के छात्रों के लिए यह समय बहुत अच्छा कहा जाएगा, विशेष रूप से उनके लिए जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं जिसकी वजह छठे भाव के स्वामी का आपके दूसरे भाव में उदित होना होगा।आपकी कुंडली के दूसरे भाव में ग्रहों की यह स्थिति आपके जीवन में चल रही धन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम करेगी। इस दौरान आपको धन लाभ होने के साथ-साथ बचत में वृद्धि और जीवनसाथी के साथ संयुक्त संपत्ति बढ़ने के योग बनेंगे। मकर राशि के जातकों की वाणी और दूसरों से बातचीत करने की क्षमता मधुर और प्रभावशाली रहेगी जिससे आपके विचार और आपके शब्दों को दूसरों से सम्मान की प्राप्ति होगी।बुध उदित के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते मज़बूत बनेंगे। साथ ही, आप अपने प्रियजनों के साथ परिपक्व होकर बात करेंगे। कुल मिलाकर, बुध का कुंभ राशि में उदय होना आपके जीवन में कई तरह के सकारात्मक और लाभकारी परिवर्तन लेकर आएगा।_*

*_उपाय: प्रतिदिन तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें और तुलसी की एक पत्ती का सेवन करें।_*

कुंभ राशि

*_कुंभ राशि वालों के लिए बुध महाराज का उदय आपके लग्न भाव में होना जो आपकी कुंडली में आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं। इसके फलस्वरूप, बुध का कुंभ राशि में उदय होना आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, प्रेम जीवन और पारिवारिक जीवन में शुभ परिणाम प्रदान करेगा। इस दौरान छात्रों को शिक्षा में चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। वहीं, प्रेम जीवन में आपका रिश्ता साथी के साथ भावनात्मक रूप से मज़बूत होगा।इसके अलावा, इस राशि के माता-पिता अपने बच्चों के साथ समय बिताकर आनंद से पूर्ण नज़र आएंगे और ऐसे में, आप उनके साथ कई यादगार लम्हें बिताएंगे। हालांकि, आपके आठवें भाव के स्वामी का आपके लग्न भाव में उदिता होना आपके जीवन में कुछ अनिश्चितता लेकर आ सकता है, परंतु बुध देव की शुभ दृष्टि का प्रभाव नकारात्मकता को काफी हद तक कम करेगा। कुल मिलाकर, कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना फलदायी कहा जाएगा। बता दें कि आपके लग्न भाव में बैठकर बुध देव आपको व्यक्तिगत विकास और पेशेवर जीवन में तरक्की पाने में सहायता करेंगे।_*

*_उपाय: भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें और उन्हें दूर्वा घास अर्पित करें।_*

मीन राशि

*_मीन राशि के जातकों के लिए बुध महाराज आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके बारहवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, बुध का कुंभ राशि में उदय आपके पारिवारिक जीवन में चल रहे मतभेदों का अंत करेगा और ऐसे में, आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। साथ ही, आपकी माता या फिर जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन इसके बावजूद आपको अपनी माता या साथी की सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।जैसे कि बुध देव आपके बारहवें भाव में उदित हो रहे हैं इसलिए आपको अपनी सेहत को लेकर भी सावधानी बरतनी होगी और किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा। बता दें कि कुंडली में बारहवें भाव का संबंध विदेश, विदेशी कंपनियों, स्वास्थ्य सेवाओं, एकांत और खर्चों से होता है। इसके फलस्वरूप, मीन राशि के जातकों को विदेशी कंपनी में नौकरी लग सकती है या फिर आप विदेश में किसी दूसरी संस्कृति के साथ रिश्ते में आ सकते हैं। लेकिन फिर भी आपको खर्चों को लेकर सावधान रहना होगा, विशेष रूप से स्वास्थ्य पर। ऐसे में, आपको खर्चों को बहुत संभालकर करने की सलाह दी जाती है ताकि आप आर्थिक दबाव से बच सकें।_*

*_उपाय: प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।_*

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

*_1. 2026 में बुध का कुंभ राशि में उदय कब होगा?बुध ग्रह 10 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में उदित हो जाएंगे।_*

*_2. कुंभ राशि का स्वामी कौन है?राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि कुंभ के स्वामी शनि देव हैं।_*

*_3. ग्रह का उदय होना किसे कहते हैं?ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ग्रह सूर्य से एक निश्चित दूरी पर आ जाता है, तब ग्रह अपनी अस्त अवस्था से उदित हो जाता है।_*

*_हर हर महादेव🙏_*

👉 *मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता आप है।।*

🪷🪴 *विशेष आग्रह* 🪴🪷

👉 *अपने घर में बच्चों के साथ दैनिक पूजन ,भगवान की आरती, माता, पिता व गुरुजनों को प्रणाम करना व मस्तक पर तिलक एवं शिखा (चोटी) अवश्य धारण करायें व हिन्दू धर्म के संस्कार बच्चों को दें एवं शंखनाद करें और अपने पडोसी को व मित्रों को उपरोक्त संस्कार करने के लिए प्रेरित करें इसके दूरगामी लाभ मिलेंगे ।*

🙏🪴 *आज का दिन आपके लिए मंगलमय ह[09/02, 8:07 am] +91 94185 64267: *वित्तायोग ने आय और खर्चों का सही आकलन नहीं किया, प्रधान वित्त सचिव बोले, प्रदेश को होगा भारी नुकसान*

फाइनांस सेके्रटरी देवेश कुमार ने बताया कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार वित्त आयोग राज्यों की राजस्व और व्यय का आकलन करता है। वर्ष 2021 से 2026 के लिए राज्य की आय 90,760 करोड़ रुपए और व्यय 1,70,930 करोड़ रुपए आंका गया था। 80,170 करोड़ रुपए के घाटे की पूर्ति 35,064 करोड़ रुपए टैक्स डिवॉल्यूशन, 37,199 करोड़ रुपए आरडीजी और 9,714 करोड़ रुपए अन्य अनुदानों से की गई। 16वें वित्त आयोग ने किसी भी राज्य की आय और व्यय का अलग से आकलन नहीं किया। कैबिनेट मीटिंग के बाद राज्य के वित्त सचिव देवेश कुमार ने आरडीजी बंद होने से प्रदेश को होने वाले नुकसान पर प्रेजेंटेशन के जरिए विस्तृत रिपोर्ट पेश की।

वहीं, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार की प्रेजेंटेशन के बाद उद्योग और संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि प्रेजेंटेशन का मतलब यह नहीं है कि डीए-एरियर सरकार ने बंद कर दिया। ऐसा कोई फैसला अभी तक नहीं लिया गया है। राज्य सरकार जनहित को देखते हुए निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान बंद होना सबका नुकसान है। भाजपा को इसे राजनीति की नजर से नहीं देखना चाहिए।

TRN LIVE: *गेम खेलते-खेलते फटी युवक के दिमाग की नस, कान में लगा रखे थे हेडफोन; पिता बोले- 300 पार था बेटे का बीपी*

कान में हेडफोन लगाकर ऑनलाइन गेम खेलने से यूपी के मेरठ स्थित खैरनगर निवासी मोहम्मद कैफ की दिमाग की नस फट गई। जिसको उपचार के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रविवार शाम को ईदगाह कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

अचानक हुआ ब्रेन हैमरेज

मोहम्मद कैफ अपने दोनों कानों में हेडफोन लगाकर गेम खेल रहा था। अचानक उसे ब्रेन हैमरेज हुआ और वो गिर पड़ा। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के होप नर्सिंग होम में रेफर कर दिया गया था। 

अस्पातल ले जाते वक्त 300 पार था बीपी

कैफ के पिता फारूक जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय उनके बेटे का बीपी 300 के पार था। डॉक्टरों ने हाई बीपी को ही ब्रेन हैमरेज और दिमाग की नस फटने का कारण बताया है। 

10 साल पहले हुई थी हाई बीपी की शिकायत

मोहम्मद कैफ अपने पिता के काम में हाथ बंटाता था। परिवार ने यह भी जानकारी दी कि कैफ को करीब 10 साल पहले भी हाई बीपी बढ़ने की शिकायत हुई थी। उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने पुष्टि की जिस दिन उन्हें अस्पताल लाया गया, उनका बीपी बहुत बढ़ा हुआ था, जिससे यह घटना हुई।

TRN LIVE: *चंबा जिले में 10,642 लाभार्थियों की पेंशन बंद होने का खतरा*

चंबा। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे हजारों लाभार्थियों की पेंशन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। *ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न करने वाले 10,642 पेंशन लाभार्थियों की पेंशन 15 फरवरी के बाद रोकी जा सकती है। जिला कल्याण विभाग ने सभी लाभार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी करवाने के निर्देश जारी किए हैं।*

जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों की कुल संख्या 57,706 है। इनमें से 31 जनवरी तक 47,064 लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभाग ने सभी शेष पात्र लाभार्थियों से समय रहते ई-केवाईसी करवाने की अपील की है, ताकि उनकी पेंशन निर्बाध रूप से जारी रह सके।

विभाग के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र अथवा संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाकर ई-केवाईसी सत्यापन करवा सकते हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों का ई-केवाईसी सत्यापन अभियान जुलाई 2025 में जिला कल्याण अधिकारी के निर्देशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आरंभ किया गया था।

*जिला कल्याण अधिकारी राज बहादुर ने बताया* कि ई-केवाईसी सत्यापन की अंतिम तिथि पहले 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है। शेष लाभार्थी अपनी ई-केवाईसी अवश्य करवा लें, अन्यथा उनकी पेंशन रोक दी जाएगी।

TRN LIVE: 👇👇👇

*चंबा में दस साल बाद भी 33 स्कूलों को नहीं मिला अपना भवन*

चंबा। एक तरफ प्रदेश सरकार बेहतर शिक्षा के दावे कर रही है, वहीं जिले के 33 प्राइमरी और मिडिल सरकाररी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं है। इनमें अधिकांश स्कूल 10 वर्षों से संचालित हैं। बच्चों की कम संख्या और स्कूलों की जमीन विभाग के नाम न होने को भवन न मिलने का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

हालात ऐसे हैं कि इन स्कूल में पढ़ाई निजी भवनों में हो रही है। जानकारी के मुताबिक शिक्षा खंड मैहला द्वितीय के तहत प्राइमरी स्कूल गुवाड़ी, भुज्जा, साहलूंई, बंगबेई और खग्गा के पास अपने भवन नहीं हैं।

इसी तरह शिक्षा खंड चंबा प्रथम के धनोटी, तड़ोल और लोअर धरेड़ी, शिक्षा खंड मैहला प्रथम के तहत टाटरी और टिकरू, गैहरा के दुनाली, कठवाड़ा, चड़ासा, मुंधारा सहित शिक्षा खंड पांगी के तहत प्राइमरी स्कूल पुष्पास चस्क को अपना भवन नसीब नहीं हो पाया।

*वहीं, कल्हेल खंड के तहत भटियोता और खंडे, तीसा का कठला,* कियाणी के खंढरखा, बन्नू बियोड़, सुड़ला के सलोह और शिक्षा खंड सलूणी के तहत हिमगिरी स्कूल के पास अपना भवन नहीं है।

मिडिल स्कूलों की बात करें बैली, ककला, कुड़थला, धामग्रां, ऑयल, परेल, अंदवास, लक्कड़मंडी और लेच स्कूल निजी भवनों में चल रहे हैं।

इस संबंध में विशेष कार्य अधिकारी उमाकांत आनंद ने बताया कि कुछ आपत्तियों के कारण स्कूलों को भवन नहीं मिल पाया है। विभाग इन स्कूलों के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और कुछ स्कूलों के लिए भवन निर्माण की राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है।

TRN LIVE: 👇👇👇

*चंबा,जनजातीय क्षेत्रों में नियमित हो रहा भुगतान, अन्य जगह बढ़ा इंतजार*

चंबा। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों की महिलाओं को नियमित रूप से हर माह इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि का तोहफा मिल रहा है, जबकि प्रदेश के अन्य इलाकों में आवेदन कर चुकी महिलाओं का इंतजार बढ़ता जा रहा है। *इन इलाकों में जून 2024 के बाद एक भी किस्त महिलाओं को नहीं मिली है। पंचायतों से सत्यापन के फेर में ही महिलाओं के आवेदन फंस चुके हैं।*

जानकारी के अनुसार प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में शामिल किन्नौर, लाहौल-स्पीति, जिला चंबा चंबा के पांगी और भरमौर में करीब 5,000 महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के तहत हर माह 1500 रुपये की राशि जारी की जा रही है।

सरकार की ओर से इस योजना को संचालित करने का मकसद 18 से 59 वर्ष की पात्र महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। सरकार की ओर से जिला चंबा 32,79 महिलाओं को अब तक लाभान्वित किया है, जबकि 2,036 महिलाएं जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी से लाभार्थी हैं।

प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही महिलाओं को 1500-1500 रुपये की राशि हर माह देने की घोषणा की थी। सरकार की ओर से पहली बार जून 2024 में महिलाओं के खाते में तीन माह की किस्त एक साथ डाली। इसके बाद पंचायतों से वेरिफिकेशन के सरकार ने निर्देश जारी किए। अभी तक किस्तें नहीं डाली गईं हैं।

*उधर, जिला कल्याण अधिकारी चंबा राज बहादुर ने बताया* कि जनजातीय क्षेत्र की महिलाओं को नियमित तौर पर किस्त का भुगतान किया जा रहा है। अन्य इलाकों की पंचायतों में वेरिफिकेशन के लिए आवेदन भेजे गए हैं

TRN LIVE: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*

*दिनांक : 10 फरवरी 2026*

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन के प्रारंभ में आप पूर्वाग्रह से ग्रसित रहेंगे। अपने आगे किसी की नही चलने देंगे जिस वजह से हानि संभावित रहेगी। कार्य व्यवसाय की गति भी धीमी रहेगी। घरेलू आवश्यकता पूर्ति करने में असमर्थ अनुभव करेंगे। अतिआत्मविश्वास से बचें आज आपके अधिकांश निर्णय गलत निकलेंगे। परन्तु संध्या के समय व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होगी धन लाभ भी काम चलाऊ हो जाएगा। आगे की योजनाओं पर खर्च करेंगे। महिलाये आज ईर्ष्यालु प्रवृत्ति से ग्रसित रह सकती है। सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं के कारण से हास्य के पात्र बनेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। प्रातः काल किसी योजना के पूर्ण होने से धन आगम होगा। आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी कार्य भी समय से पूर्ण होंगे लेकिन यात्रा का मन बनने से आवश्यक कार्य मे बदलाव करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा परन्तु हाथ खुला होने से ज्यादा देर टिकेगा नही। उधारी के व्यवहार ज्यादा ना बढ़ाएं अन्यथा उलझने बढ़ेंगी। सामाजिक सम्बन्ध आज दिखावा मात्र ही रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति की अनुभूति होगी लेकिन महिला वर्ग का स्वभाव अचानक बदल सकता है सतर्क रहें। शान्ती बनाये रखने के लिए परिजनों की आवश्यकता पूर्ति करनी पड़ेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज धन की प्राप्ति जितनी सुगम रहेगी खर्च भी उतनीं ही जल्दी हो जाएगा। खर्चो पर नियंत्रण ना रहने से आर्थिक उलझने बनेगी। व्यवसाय में विस्तार की योजना बनाएंगे परन्तु आज निवेश ना करें धन फंसने की संभावना अधिक है। नौकरी वाले जातक कार्यो की अधिकता से परेशान रहेंगे। आर्थिक लाभ दिन भर होता रहेगा अगर खर्च पर नियंत्रण रख सके तो यह धन आने वाले समय मे अतिउपयोगी सिद्ध होगा। घर के बुजुर्ग अथवा अधिकारी वर्ग से उचित मार्ग दर्शन मिलेगा फिर भी स्वभाव में जल्दबाजी के कारण इसका लाभ कम ही उठा पाएंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज दिन का पूर्वार्ध व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यवसायी एवं नौकरी वाले लोग अपूर्ण कार्य पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करेंगे फिर भी कुछ कार्य अधूरे रह सकते है। परिश्रम की अधिकता एवं स्वास्थ्य की अनदेखी के कारण शारीरिक रूप से कमजोरी थकान रहेगी। आज आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा परन्तु लाभ दिलाने में सहायक नही रहेगा। हतोत्साहित ना हो आशानुकूल ना सही काम चलाने लायक लाभ अवश्य होगा। पति पत्नी अथवा किसी अन्य से गरमा गरमी हो सकती है विवेकि व्यवहार अपनाए। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। खर्च आज सोच समझ कर ही करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी दिनचर्या आर्थिक कारणों से उथल-पुथल रहेगी। धार्मिक कार्यो में रुचि रहने पर भी एकाग्रता की कमी रहेगी कार्यो को बेमन से करने के कारण आरम्भ करने से पहले ही सफलता के प्रति आशंकित रहेंगे। आर्थिक लाभ परिश्रमानुसार अवश्य होगा परन्तु उधार के व्यवहारों के कारण बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे। महिलाओं को भी आज गृहस्थी में तालमेल बैठाने में अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी। पूर्व नियोजित यात्रा पर्यटन की योजना शारीरिक अथवा किसी अन्य कारण से निरस्त करनी पड़ेगी जिससे खास कर सन्ताने निराश होंगी। धर्म लाभ मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन भी शुभ फलो की प्राप्ति कराएगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध 

वाले स्वभाव पर अंकुश लगाएं प्रेम संबंध में खटास बनेगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अन्य लोगो के आश्रित रहना पड़ेगा फिर भी जरूरत के अनुसार लाभ अवश्य हो जायेगा। किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एक बार लाभ हानि की समीक्षा अवश्य करें जल्दबाजी में लिए अधिकांश निर्णय गलत साबित हो सकते है। सामाजिक कार्यो में योगदान के अवसर मिलेंगे। महिलाये आज व्यवहार संयमित रखें मान हानि की संभावना है। आडंबर युक्त जीवन पर खर्च अधिक रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी आप सुख शांति से व्यतीत करेंगे। कार्य व्यवसाय में छोटी-मोटी बाधाएं आती रहेंगी लेकिन आप इनकी परवाह नही करेंगे। धर्म-आध्यत्म के प्रति गहरी आस्था कर्म पथ से डिगने नही देंगी। कम समय में ज्यादा लाभ कमाने के प्रलोभन भी मिलेंगे परन्तु ये कुछ ही समय प्रभाव दिखाएंगे आज आपके आचरण से किसी का अहित ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। भाई-बंधुओ में कुछ समय के लिए अनबन गृहस्थ का वातावरण बिगाड़ेगी किसी बुजुर्ग के सहयोग से स्थिति सामान्य बनेगी फिर भी मन मे क्षोभ बना रहेगा। व्यावसायिक यात्रा की संभावना है लेकिन ज्यादा लाभदायक नही रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप दिन भर मन ही मन खयाली पुलाव पकाएंगे इनको सार्थक बनाने के लिए कोई ना कोई अभाव बाधा डालेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर मे शंकालु प्रवृत्ति रहने से किसी भी निर्णय को खुल कर नही ले सकेंगे। अधिकांश कार्यो के निर्णय अन्य के ऊपर डाल देंगे। आज आप फिजूल के झगड़े झंझटो से बच कर रहेंगे परन्तु फिर भी किसी अन्य के आपत्तिजनक व्यवहार के कारण माहौल उग्र बनेगा। धन संबंधित कार्यो में मध्यम सफलता मिलेगी। परिवार में थोड़ी खींच-तान के बाद भी स्थिति गंभीर नही बनेगी। संध्या पश्चात मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपको प्रत्येक कार्यो में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दोपहर तक दिनचर्या सामान्य रहेगी। जोड़ तोड़ करके कार्य चलते रहेंगे। नौकरी व्यवसाय दोनों में थोड़ी बहुत समस्या बनी रहेगी फिर भी लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। परन्तु संध्या बाद स्थिति प्रतिकूल होने पर विशेष कर सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदायक रहेगी। आकस्मिक दुर्घटना चोटादि का भय है। परिजनों की छोटी मोटी बातों का बुरा ना माने भाई बंधुओ से भी व्यर्थ बहस ना करें विवाद बढ़ सकता है। महिलाये आज किसी कारणवश स्वयं को लाचार अनुभव करेंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपको लगभग सभी कार्यो में सफलता दिलाएगा जहां असफल होंगे वहां कारण किसी अन्य की दखलंदाजी रहेगी। नौकरी पेशा जातको को जटिल कार्य सौंपे जाएंगे जिससे आरंभ में थोड़ी असुविधा रहगी परन्तु बाद में वही कार्य लाभ के साथ सम्मान भी दिलाएगा। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर खुल कर निर्णय ले सकेंगे फिर भी आर्थिक लाभ के लिए थोड़ा इंतजार एवं किसी की खुशामद भी करनी पड़ेगी। महिलाये कार्य बोझ के कारण चिड़चिड़ी रहेंगी फिर भी घरेलू दिनचर्या को बिगड़ने नही देंगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपको सरकारी पक्ष से लाभ कराएगा आर्थिक स्थिति भी पहले से ज्यादा बेहतर रहेगी। खर्च भी अनावश्यक रहेंगे दिखावे पर ज्यादा खर्च करेंगे। कार्य व्यवसाय क्षेत्र पर आज जल्दबाजी में कार्य करेंगे जिससे कुछ ना कुछ त्रुटि अवश्य रहेगी। व्यावसायिक गतिविधियों से धन सम्मान मिलने पर भी मन मे किसी चीज की कमी खलेगी। मित्र परिचितों के साथ संध्या के समय मौज शौक पूरे करेंगे परन्तु रंग में भंग पड़ने वाली स्थिति बन सकती है सतर्क रहें। विपरीत लिंगीय वर्ग से आकर्षण बढेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदिकी आएगी। संताने जिद पर अड़ेंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपके मन मे कुछ ना कुछ उधेड़-बुन लगी रहेगी। किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनाएंगे लेकिन आर्थिक कारणों से पीछे हटना पड़ेगा। गलती करने पर भी ना मानने के कारण घर एवं बाहरी लोगो से बुरा-भला सुनना पड़ सकता है। कार्य व्यवसाय में परिश्रम अधिक रहेगा लेकिन प्राप्ति अल्प मात्रा में होगी। खर्चे आज आवश्यकता पर ही करेंगे। महिलाओं का विपरीत व्यवहार घर मे कलह कराएगा। संध्या के बाद से मन मे चंचलता अधिक रहेगी पल पल में बातों से पलटेंगे जिससे परिजनों के साथ मित्रो को भी असुविधा होगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

TRN LIVE: *अगर मोबाइल का सिग्नल हुआ गायब तो हो जाएं सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी*

आज के डिजिटल दौर में आपकी जेब में रखा मोबाइल सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि आपके बैंक लॉकर की चाबी है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर अचानक आपके फोन से नेटवर्क गायब हो जाए, तो यह कोई तकनीकी खराबी नहीं बल्कि आपकी जिंदगी भर की कमाई लुटने की शुरुआत हो सकती है? साइबर अपराधी अब 'सिम स्वैप' के जरिए बिना आपको भनक लगे आपका बैंक खाता खाली कर रहे हैं।

कैसे बुना जाता है यह 'अदृश्य' जाल?

सिम स्वैप फ्रॉड कोई जादू नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है। सबसे पहले ठग सोशल मीडिया या फिशिंग लिंक के जरिए आपका आधार नंबर, पैन और बैंक डिटेल्स जुटाते हैं।इसके बाद वे टेलीकॉम कंपनी के पास जाकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए दावा करते हैं कि आपकी सिम खो गई है या खराब हो गई है। कंपनी उस नंबर की नई सिम ठगों को जारी कर देती है।

जैसे ही नई सिम सक्रिय होती है, आपके फोन का सिग्नल पूरी तरह गायब हो जाता है। अब बैंक के सारे ओटीपी (OTP) और अलर्ट्स आपके पास नहीं, बल्कि अपराधी के फोन पर जाते हैं। चंद मिनटों में आपका खाता साफ कर दिया जाता है।

इन दो मामलों ने पुलिस की चिंता बढ़ाई

शिमला में एक होटल व्यवसायी का फोन अचानक 'नो सर्विस' मोड पर चला गया। जब तक वे इसे नेटवर्क की समस्या समझकर ठीक करवाते, ठगों ने उनके खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए थे। वहीं सोलन में यहाँ एक बुजुर्ग महिला का सिम बंद होते ही उनके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए।

TRN LIVE: *चम्बा के भटियात में पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पति गिरफ्तार*

चम्बा जिले के भटियात क्षेत्र की काथला पंचायत में पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने घर के स्टोर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। कमलेश निवासी काथला ने रविवार को रसोईघर के समीप स्टोर में पंखे से प्लास्टिक की रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। उसे फंदे पर लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीं कमलेश के मायका पक्ष को भी घटना की सूचना दी।

सूचना मिनते ही सिहुंता पुलिस चौकी प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कौंडल की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसी बीच मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए और मौके पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए डीएसपी चुवाड़ी शेर सिंह भी काथला गांव पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद परिजनों व मायका पक्ष वालों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया।

महिला के भाई प्रवीण कुमार निवासी गांव सलेहर डाकघर बोह तहसील द्रीणी जिला कांगड़ा ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि उसकी छोटी बहन कमलेश की शादी 8 वर्ष पहले काथला गांव के राजिंद्र के साथ हुई थी। प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया है कि शादी के एक वर्ष बाद ही राजिंद्र ने उसकी बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

TRN LIVE: *चम्बा: मैडीकल जांच के दौरान गर्भवती निकली नाबालिगा, मुकद्दमा दर्ज*

जिले के चुराह क्षेत्र में एक नाबालिगा दुष्कर्म के बाद गभर्वती हो गई। पुलिस ने पीड़िता की माता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की की माता ने बताया कि उसकी बेटी बीमार हो गई थी। इस पर वह बेटी को उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा ले आई, जहां चिकित्सीय जांच के दौरान बेटी गर्भवती बताई गई। नाबालिगा की माता की शिकायत में नामजद आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि एसपी विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

TRN LIVE: *काँगड़ा में घर नहीं पहुंचा सिहोटू का संदीप, खड्ड के पास पेड़ से लटका मिला शव, क्षेत्र में दहशत का माहौल*

पुलिस स्टेशन भवारना के अंतर्गत नागनी चौक से 100 मीटर नीचे खड्ड में एक नौजवान का शव पेड़ से लटका मिला है। शिनाख्त के बाद शव की पहचान ग्राम पंचायत सिहोटू के निवासी संदीप कुमार (42) पुत्र बनवारी लाल के रूप में हुई। जानकारी अनुसार संदीप कुमार काफी समय से दिल्ली के किसी होटल में काम करता था। रविवार शाम को वह दिल्ली से घर आ रहा था। उसने थुरल से अपने घर फोन कर परिजनों को बताया था कि वह थुरल पहुंच गया है, और जल्दी ही घर पहुंच जाएगा। परिजन उसके घर आने का इंतजार करते रहे किन्तु वह रात भर घर नहीं पहुंचा।

इसके बाद परिजनों ने थाना भवारना में इसकी सूचना दी, जिस पर पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस ने युवक की लोकेशन जानने के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की और स्कूलों व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। उधर, परिजन भी अपने स्तर पर रात से ही युवक की तलाश में जुटे रहे। सोमवार दोपहर बाद सूचना मिली कि नागनी क्षेत्र एक युवक का शव पेड़ से लटका पड़ा है। मौके पर परिजनों ने शव की पहचान संदीप के रूप में की।

5 किलोमीटर दूर नागनी की तरफ कैसे पहुंचा

घटनास्थल के पास युवक का बैग भी मिला, जिसमें कपड़े व अन्य सामान मौजूद था। जानकारी यह भी सामने आई है कि मृतक डरोह तक पहुंच गया था जहां उसने सब्जी व अन्य खरीददारी भी की थी, जिसकी ऑनलाइन पेमैंट की गई थी।

TRN LIVE: *हमीरपुर में पैसे डबल करने के नाम पर जज से 6 लाख की ठगी*

देशभर सहित प्रदेश और जिला हमीरपुर में साइबर क्राइम और धोखाधड़ी के मामलों के ग्राफ में कोई गिरावट नजर नहीं आ रही है। हमीरपुर जिला में ताजा और हैरान कर देने वाले मामले में साइबर ठगों द्वारा फिर से लाखों की धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बार शातिरों ने किसी आम व्यक्ति नहीं बल्कि एक जज को ठगी का शिकार बनाया है। जानकारी के मुताबिक शातिरों ने बड़े सुनियोजित तरीके से एक जज से करीब 6 लाख रुपए की ठगी की है। माननीय जज की शिकायत पर सदर थाना में इस मामले को लेकर शातिरों के खिलाफ बीएनएस 318( 4) के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शातिरों ने जज को पैसे डबल करने का झांसा देकर इन्वैस्टमैंट करने बारे राजी किया और इसके उपरांत उनसे करीब 6 लाख रुपए ऐंठ कर गायब हो गए । हालांकि मामले को संवेदनशील मानते हुए पुलिस कोई भी स्पष्ट खुलासा करने से परहेज कर रही है परंतु इस मामले को लेकर सदर थाना में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और पुलिस इस मामले की छानबीन में गहनता से जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया पर किसी एप में आए विज्ञापन पर बेसिक इन्वैस्टमैंट करने के झांसे को लेकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है।

TRN LIVE: *घर के पास टैंक से उठी बदबू ने उड़ा दिए होश, जब ढक्कन खोलकर देखा तो..*

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कोसरियां गांव में एक रूहानी कर देने वाला मामला सामने आया है। एक किराये के मकान के पास बने टैंक से दुर्गंध उठी, तो जो सच सामने आया उसने सबको झकझोर कर रख दिया। वहां एक 36 वर्षीय प्रवासी महिला, गुड़िया देवी का शव बरामद हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात के बाद से महिला का पति और उसके दोनों देवर रहस्यमयी तरीके से गायब हैं, जिससे इस पूरी घटना की सुई परिवार के ही सदस्यों की ओर घूम गई है।

बदबू ने खोला खौफनाक राज

झारखंड के पलामू जिले का यह परिवार रोजी-रोटी की तलाश में बिलासपुर आया था और कोसरियां में रामलाल नामक व्यक्ति के मकान में रह रहा था। सोमवार को जब पड़ोसियों को मकान के आसपास से असहनीय दुर्गंध महसूस हुई, तो उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो घर के समीप स्थित टैंक के भीतर से गुड़िया देवी की लाश बरामद हुई।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कोसरियां गांव में एक रूहानी कर देने वाला मामला सामने आया है। एक किराये के मकान के पास बने टैंक से दुर्गंध उठी, तो जो सच सामने आया उसने सबको झकझोर कर रख दिया।

प्रारंभिक जांच और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस का मुख्य संदेह महिला के पति गोविंद राम और उसके दो भाइयों बंसी चौहान व गुड्डू पर है।

TRN LIVE: *मंडी में सौली खड्ड का खूनी रहस्य: पैसों से भरा बैग गायब और सिर पर गहरा जख्म आखिर उस रात क्या हुआ*

 मंडी के सौली खड्ड क्षेत्र में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक निजी बस परिचालक का शव रहस्यमयी हालात में बरामद हुआ। यह मामला महज एक हादसा है या सोची-समझी साजिश, इसे लेकर सस्पेंस गहरा गया है क्योंकि परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया है

रहस्यमयी मौत: क्या हुआ उस रात?

लंबाथाच के बगलयारा गांव के रहने वाले 36 वर्षीय रविंद्र (रिंकू) देर शाम अपनी ड्यूटी खत्म कर मंडी शहर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, उस वक्त उनके पास नकदी से भरा बैग और अन्य सामान मौजूद था। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि शनिवार रात रविंद्र एक चालक और दो अन्य साथियों के साथ थे।

हैरानी की बात यह है कि रविवार सुबह रविंद्र का शव सौली खड्ड के पास एक नाले के किनारे मिला, जबकि सीसीटीवी फुटेज में उनके साथ मौजूद अन्य दो लोग अलग-अलग दिशाओं में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

परिजनों के गंभीर आरोप और मौके की स्थिति

मृतक के पिता और जीजा सहित अन्य रिश्तेदारों ने इस घटना को सोची-समझी हत्या करार दिया है। उनके दावों ने पुलिस की जांच को और गंभीर बना दिया है। परिजनों का कहना है कि जब शव मिला, तब रविंद्र के पैरों से जूते, शरीर से जैकेट और पैसों वाला बैग गायब था। हालांकि, बाद में पुलिस ने कुछ सामान घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बरामद कर लिया है।

शव के सिर पर गहरे घाव के निशान मिले हैं, जो किसी संघर्ष या हमले की ओर इशारा करता है

TRN LIVE: *RDG बंद होते ही सरकार एक्शन में, CM ने 12 को फिर बुलाई कैबिनेट बैठक, कड़े फैसलों की तैयारी*

मुख्यमंत्री सुक्खू ने 12 को फिर बुलाई कैबिनेट की बैठक, प्रदेश हित में कड़े फैसलों की तैयारी

केंद्र द्वारा रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (आरडीजी) बंद करने को प्रदेश की सुक्खू सरकार ने अति गंभीरता से लिया है। प्रदेश के कई नेताओं और अर्थव्यवस्था के जानकारों ने इसे केंद्र का अलौकतांत्रिक फैसला करार दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र के इस फैसले से निपटने के लिए पूरी तैयारी शुरू कर दी है और समूचे फायनांस विभाग को हाई अलर्ट के साथ बेहतर वित्तीय प्रबंधन के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे संकेत भी मिलने लगे हैं कि प्रदेश के बेहतरी के लिए सरकार कुछ बड़े फैसले भी ले सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक हफ्ते के भीतर ही दूसरी बार कैबिनेट की बैठक बुला ली है। कैबिनेट की बैठक 12 फरवरी को बुलाई गई है और इसमें राज्य सरकार कुछ कड़े फैसले भी ले सकती है। आठ जनवरी यानी गत रविवार को भी कैबिनेट की बैठक हुई थी और उसके बाद प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने एक प्रजेंटेशन राज्य के वित्तीय हालत पर दी थी

इसमें वित्त विभाग ने राज्य सरकार से अगले वित्त वर्ष में सभी तरह की सबसिडी बंद करने के साथ-साथ कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को भी फ्रीज करने का सुझाव दिया है। दो साल से खाली पड़े पदों को अबॉलिश करने की सिफारिश भी की गई है। राज्य सरकार रिटायरमेंट ऐज बढ़ाने को लेकर चल रहे विचार को भी लंबे समय से टाल रही है, लेकिन अब कड़े फैसले लेने का वक्त है।

TRN LIVE: *फरीदाबाद जेल में आतंकी की हत्या, मारे गए अब्दुल रहमान ने रची थी अयोध्या को दहलाने की साजिश*

हरियाणा की फरीदाबाद जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई है। जेल में मर्डर केस में बंद अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट नाम के कैदी ने रविवार देर रात उस पर नुकीली चीज से हमला किया। दोनों को हाई सिक्योरिटी वाली बैरक में एक साथ बंद किया गया था। घटना का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ, जब जेल प्रशासन को उसकी लाश बैरक में मिली। कत्ल का पता चलते ही जेल अधिकारी बैरक में पहुंचे। इसके बाद आतंकी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। 20 साल के आतंकी अब्दुल को गुजरात एसआईटी ने मार्च 2025 में पकड़ा था। जांच में पता चला था कि वह अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट के कुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था। उसने अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रची थी। वहीं कत्ल करने वाले कैदी अरुण चौधरी का नाम 2023 में हुए सांबा निवासी अक्षय शर्मा हत्याकांड में आया था।

अरुण चौधरी जम्मू जिला के आरएस पुरा सेक्टर के गांव खौर देओनियन का रहने वाला है। उसे पंजाब में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। दो साल पहले ही उसे कठुआ जेल से फरीदाबाद की इस नीमका जेल में शिफ्ट किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी तिगांव अशोक वर्मा का कहना है कि आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और जेल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के आदेश दिए हैं।

TRN LIVE: *ऑनलाइन बैंकिंग से तीन लाख का चूना, शातिरों ने यूपीआई के जरिए ट्रांजेक्शन कर बैंक खाते से निकाली राशि*

राजधानी शिमला में ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने एक व्यक्ति के बैंक खातों से चुपचाप तीन लाख रुपए से अधिक की राशि निकाल ली। घटना का पता तब चला जब पीडि़त ने अपने खाते का विवरण जांचा और कई अनजान लेनदेन दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। यह मामला पुलिस थाना रोहड़ू क्षेत्र का है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पीडि़त व्यक्ति के एचडीएफसी बैंक रोहड़ू और स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक देवली (टिक्कर) में खाते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि 24 जनवरी से 7 फरवरी के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से कई ट्रांजेक्शनों में कुल 3,05,799 रुपए निकाल लिए। इन लेनदेन की जानकारी उन्हें उस समय नहीं थी और न ही उन्होंने किसी को इस तरह की अनुमति दी थी। बताया जा रहा है कि रकम अलग-अलग ट्रांजैक्शनों के जरिए निकाली गई। इससे शुरुआत में उन्हें शक नहीं हुआ। बाद में खाते की जानकारी देखने पर रकम कम होने का पता चला और तब उन्होंने बैंक से संपर्क किया।

बैंक से प्रारंभिक जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर तकनीकी माध्यमों से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रकम किन खातों में ट्रांसफर हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। जांच के तहत संबंधित बैंक खातों के लेनदेन का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और संदिग्ध खातों को चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, ओटीपी, यूपीआई पिन और अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर भरोसा करने से बचें।

TRN LIVE: *हिमाचल को मौसम की मिल रही स्टीक जानकारी, केंद्रीय मंत्री बोले, शिमला, चंबा, मंडी में लगाए डॉप्लर वेदर राडार*

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के किसानों और बागबानों को बर्फबारी, बारिश और अन्य मौसम के मिजाज की स्टीक जानकारी प्रदान करने के लिए शिमला जिला के कुफरी, चंबा के जोत और मंडी जिला के मुरारी देवी में डॉप्लर वेदर राडार (डीडब्ल्यूआर) स्थापित  किए हैं। यह ग्राउंड आधारित रिमोट सेंसिंग टेक्नोलॉजी के माध्यम से वायु मंडलीय रफ्तार को माप कर, बादलों के परिक्रमण के अध्य्यन से राज्य में बारिश, बर्फबारी व ओलावृष्टि की स्थिति, तीव्रता और गति की रियल टाइम जानकारी किसानों और बागबानों को प्रदान करते हैं।

हिमाचल संपत्ति लिस्टिंग

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में राज्य सभा में दी। किसानों और बागबानों को मौसम आंधी, तूफान और चक्रवात आदि की जानकारी प्रदान करने के लिए मंत्रालय ने मिशन मौसम लांच किया है। इससे खराब मौसम की परिस्थितियों में इसके प्रभाव को कम किया जा सके। इस समय हिमाचल सहित देश के विभिन्न राज्यों में 47 डॉप्लर वेदर राडार स्थापित किए हैं।

TRN LIVE: *मनाली में हाथ-पैर रस्सी से बांध कर बागीचे में फेंका महिला का शव, हत्या की आशंका, ग्रामीणों में दहशत*

मनाली के साथ लगते गांव जगतसुख में नेपाली मूल की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हालांकि मामले में पुलिस ने मर्डर की आशंका जताई है। शव सडक़ से लगभग 300 मीटर दूर सेब के बागीचे से बरामद किया गया है। लाश के हाथ व पांव रस्सी से बंधे थे। गांव का युवक बागीचे में काम करने गए था कि अचानक उसकी उसकी नजर लाश पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना पूर्व उपप्रधान की दी। उपप्रधान ने मनाली पुलिस को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी कुल्लू मदन लाल भी मनाली मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के कुछ समय पहले ही महिला जगतसुख में रहने आई थी।

महिला घर में अकेली रहती थी। सोमवार को दोपहर बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है कि किसी ने लूटपाट के इरादे से महिला का मर्डर किया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले लोग सलाखों के पीछे होंगे।

TRN LIVE: *मरीजों को भी तंग कर रही सरकार, नेता प्रतिपक्ष बोले, प्रदेश में बढ़ाई जा रही चिकित्सा जांच दरें*

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के लिए प्रदेश के बीमार लोग ही सबसे आसान शिकार हैं। केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित फ्री डायग्नोस्टिक इनिशिएटिव सर्विसके तहत प्रदेश के सभी अस्पतालों में मरीजों को नि:शुल्क जांच की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत हिमाचल को कुल खर्च का 10 प्रतिशत हिस्सा ही वहन करना पड़ता है, जबकि 90 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है। अब सुक्खू सरकार ने इस पर भी नजऱ टेढ़ी कर दी है। अस्पताल में जांच के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। आर्थिक तंगी के नाम पर सरकार हर बार स्वास्थ्य सुविधाओं को छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा वित्तीय अनुशासन और बुद्धिमता सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाओं को छीनने में ही दिखाई देती है। पंचायत चुनाव समय से न करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया है।

सरकार ने सलाहकारों की फौज खड़ी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इससे पहले प्रदेश पर असंवैधानिक सीपीएस थोपे और उन्हें बचाने के लिए करोड़ों रुपए वकीलों पर लुटाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के खर्चों पर कोई नियंत्रण करने की बजाय मुख्यमंत्री हमेशा आम आदमी को ही शिकार बनाते हैं। पहले बीमार लोगों के लिए वरदान साबित हुई हिम केयर को बंद किया, जिससे लोगों को अपना इलाज करने के लिए कर्ज लेने को मजबूर होना पड़ा, अब सरकार केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित नि:शुल्क जांच को बंद करने का फरमान सुना रही है, जो पहले से ही बीमारी का दर्द झेल रहे लोगों के लिए किसी कुठाराघात से कम नहीं होगा।

TRN LIVE: *बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी, खुद को विद्युत कर्मचारी बताकर लोगों को चपत लगा रहे साइबर आपराधी*

साइबर क्रिमिनल लोगों को ठगने के लिए नित नए तरीके अपना रहे हैं। अब साइबर ठगों ने बिजली उपभोक्ताओं को अपने निशाने पर ले रहे हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारी बनकर अब वे लोगों के बैंक अकाउंट साफ करने में लगे हैं। साइबर ठगी के मामलों को लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधान रहने की अपील की है। शातिर बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर बिजली उपभोक्ता से उसके बैंक अकाउंट सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारियां हासिल कर धोखाधड़ी कर रहे हैं। साइबर ठग लोगों के फोन नंबरों पर टेक्स्ट मैसेज भेजकर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। शातिरों द्वारा भेजे जा रहे मैसेज में लिखा होता है कि आपके द्वारा भरा गया बिजली बिल अपडेट नहीं हुआ, इसलिए आपका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के भी मैसेज भी लोगों को भेजे जा रहे हैं।

शातिरों द्वारा भेजे गए एसएमएस में फोन नंबर भी दिए जा रहे हैं। जिस पर संपर्क कर बिल अपडेट करवाने की बात कह रहे हैं। जब कोई व्यक्ति साइबर ठगों द्वारा दिए गए नंबर पर संपर्क करता है, तो शातिर उसे उलझाना शुरू करते हैं। वे बिजली बिल भुगतान या फिर बैंक संबधी कोई अन्य वेरिफिकेशन करने का झांसा देकर उपभोक्ता से बैंक खाते की डिटेल शेयर करने को कहते हैं। इसके अलावा वे एनीडेस्क, टीम व्यूअर जैसे रिमोट एक्सेस एप्लिकेशन इंस्टॉल करवाने की कोशिश भी करते हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए साइबर सैल शिमला की ओर से समय समय पर एडवाइजरी भी जारी की जा रही है।

TRN LIVE: *हिमाचल में नंबर प्लेट और टायरों में अवैध बदलाव पर होगा भारी चालान, सभी एसपी को निर्देश जारी*

पुलिस वाहनों की नंबर प्लेट और टायर में अवैध छेड़छाड़ को लेकर सख्ती बरतने जा रही है। 

हिमाचल पुलिस वाहनों की नंबर प्लेट और टायर में अवैध छेड़छाड़ को लेकर सख्ती बरतने जा रही है। मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत ऐसे वाहनों के 5,000 से 10,000 रुपये तक के चालान होंगे। हिमाचल प्रदेकर मिल रहीश में वाहनों के नंबर प्लेट और टायरों में अवैध बदलाव को ले शिकायतों के बाद प्रदेश पुलिस ने सख्ती बरतने का फैसला लिया है। पिछले दिनों हमीरपुर में मॉडिफाइड आल्टो कार का भारी भरकम चालान किया गया है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं।

TRN LIVE: Himachal Weather: लाहौल की चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे, जानिए आगामी छह दिनों में कैसा रहेगा माैसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला 

Himachal Weather: Snowflakes have fallen on the peaks of Lahaul

हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ गया है। सोमवार सुबह से राजधानी शिमला व अन्य भागों में बादल छाए रहे। लाहाैल की चोटियों पर रुक-रुककर बर्फ के फाहे गिरते रहे। विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आया है। सोमवार को रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम दर्रा, शिंकुला दर्रा के अलावा ऊंचे पहाड़ों में रुक-रुक फाहे गिरते रहे। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक ठंडा इलाका लाहौल-स्पीति का ताबो रहा। जहां न्यूनतम तापमान माइनस 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान पांवटा साहिब में 11 डिग्री दर्ज किया गया। 

कहां कितना न्यूनतम पारा

ताबो -9.9

कुकुमसेरी -9.4

कल्पा 0.4

मनाली 2.9

सोलन 4.5

धर्मशाला 5.5

शिमला 6.6

भुंतर 5.7

कसौली 8.3

पांवटा 11.0

15 फरवरी पर ऐसा रहेगा माैसम

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 10 फरवरी को प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ ही ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व सिरमाैर को छोड़कर अन्य जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने व गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 11 से 13 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 14 और 15 फरवरी को ऊंचाई वाले एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

सोलंगनाला और अटल टनल में उमड़े सैलानी, बर्फ में कीं अठखेलियां

 पर्यटन नगरी पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार हो गई है। मनाली के सभी पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई है। अटल टनल के नाॅर्थ और साउथ पोर्टल, धुंधी और सोलंगनाला आजकल पर्यटकों के लिए स्नो प्वाइंट बन गए हैं। सोलंगनाला स्की ढलान में पर्यटक शीतकालीन खेलों का जमकर लुत्फ ले रहे हैं। सोमवार को साधारण वाहन सोलंगनाला तक भेजे गए। वाहन ज्यादा होने और पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां पर ट्रैफिक जाम भी लग रहा है। हालांकि, कई पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों मे अटल टनल तक पहुंचे। जहां पर पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। इस मार्ग पर वाहनों का जमावड़ा लगने से जाम की स्थिति भी बनी।

TRN LIVE: करोड़ों के घाटे में चल रहे बोर्ड-निगम सरकार की ग्रांट पर निर्भर, कई के पास वेतन के लिए पैसा नहीं

अमर उजाला ब्यूरो

The govt has warned corporations and boards: there is no money for grants, they will have to increase their own

हिमाचल प्रदेश में घाटे में चल रहे निगम और बोर्ड सरकार की ग्रांट पर निर्भर हैं। परिवहन निगम, राज्य विद्युत बोर्ड, पर्यटन विकास निगम सहित अन्य करोड़ों के घाटे में हैं। कई निगम व बोर्ड ऐसे हैं, जिनके पास अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देने के भी लाले पड़े हैं। यह निगम-बोर्ड हर साल सरकार से ग्रांट जारी करने की मांग करते रहे हैं। हिमाचल के बजट में भी हर साल निगम-बोर्डों के लिए ग्रांट निर्धारित की जाती रही है, लेकिन इस बार के बजट में ग्रांट मिलने की संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में निगमों-बोर्डों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। 

खुद अपने आय के साधन जुटाने होंगे

अब इन्हें खुद अपने आय के साधन जुटाने होंगे। सरकार के पास इनके लिए ग्रांट देने के लिए पैसा नहीं है। दूसरी ओर, सरकार ने इन्हें मर्ज करने का भी सुझाव दिया है। हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड का घाटा है। यह घाटा 3246.97 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अतिरिक्त राज्य पथ परिवहन निगम का घाटा दो हजार करोड़ तक पहुंचने वाला है। बिजली बोर्ड ने हिमाचल के लोगों के लिए 125 यूनिट तक बिजली फ्री की है। वहीं परिवहन निगम की ओर से भी हिमाचल में 28 कैटेगरी के यात्रियों को निशुल्क परिवहन सेवाएं दी जा रही हैं। हिमाचल में इस समय निगम-बोर्ड 7 हजार करोड़ रुपये के घाटे में चल रहे हैं।

किस निगम-बोर्ड को कितना घाटा

हिमाचल प्रदेश में 39 निगम-बोर्ड हैं। इसके अलावा 8 शिक्षण संस्थान हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड और यूनिवर्सिटी इसमें शामिल हैं। प्रदेश बिजली बोर्ड लिमिटेड को 3246.97 करोड़, राज्य पथ परिवहन निगम को 1966.13 करोड़, वित्त निगम को 180.97 करोड़, वन निगम को 110.42 करोड़, एचपीएमसी को 91.20 करोड़, एग्रो इंडस्ट्रीज निगम को 10.86 करोड़, पॉवर ट्रांसमिशन निगम को 105.13 करोड़, पर्यटन विकास निगम को 36.28 करोड़, हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम को 12.42 करोड़ समेत अन्य निगम-बोर्ड भी घाटे में चल रहे हैं। प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार की ओर से दी गई वित्तीय प्रस्तुति में उन्होंने कहा कि निगम-बोर्डों को मर्ज करने की जरूरत है। ग्रांट बंद करने का भी सुझाव दिया।

TRN LIVE: हिमाचल: मंत्री-विधायकों का 24%, निगम-बोर्डों के अध्यक्षों का पांच गुना बढ़ा वेतन, सलाहकारों को भी लाखों

अमर उजाला ब्यूरो

Himachal: Salaries of ministers, MLAs increased, corporations boards chairpersons of get a five fold increase

हिमाचल प्रदेश की आर्थिक सेहत सुधारने के लिए आम लोगों की सब्सिडी और नई भर्तियां बंद करने के साथ कर्मचारियों-पेंशनरों के वित्तीय लाभ रोकने की संस्तुति करने वाला वित्त विभाग मंत्री-विधायकों, निगम-बोर्डों के ओहदेदारों और सरकार के सलाहकारों के करोड़ों के खर्च पर खामोश है। पिछले एक साल के दौरान मंत्री-विधायकों के वेतन-भत्तों में 24 फीसदी बढ़ोतरी हो चुकी है। निगमों-बोडों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों का मानदेय पांच गुना बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार के सलाहकारों-ओएसडी की भी लाखों में पगार है। लेकिन प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर प्रधान सचिव वित्त की ओर से सार्वजनिक तौर दी गई प्रेजेंटेशन में इस सियासी खर्चे का जिक्र तक नहीं किया गया। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आम लोगों को कड़े फैसलों के लिए आगाह कर रही सरकार इन खर्चों पर मौन है। इन दोहरे मापदंडों पर विशेषज्ञों के साथ आम लोग भी सवाल उठा रहे हैं। केंद्रीय बजट में राज्यों के लिए राजस्व घाटा अनुदान खत्म होने को सरकार आर्थिक विपदा करार दे रही है, लेकिन सियासी ओहदेदारों के बढ़ते खर्चे पर कोई बात करने को तैयार नहीं है।

पिछले बजट सत्र के आखिरी दिन सत्तापक्ष एवं विपक्ष के सुर में सुर मिलते ही मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के वेतन-भत्ते 24 फीसदी तक बढ़ गए थे। विधायकों को पौने तीन लाख, मंत्रियों को करीब तीन लाख और सीएम को लगभग सवा तीन लाख वेतन-भत्ते तय किए गए हैं। मंत्री-विधायकों के वेतन-भत्ते अब हर पांच साल बाद खुद ही बढ़ते रहेंगे, भविष्य के लिए इसकी व्यवस्था भी कर दी गई है। उधर, राज्य सरकार ने कुछ सलाहकारों और निगम-बोडों के ओहदेदारों को कैबिनेट रैंक दिया है। इन्हें मंत्रियों के समकक्ष वेतन-भत्ते दिए जा रहे हैं। निगमों-बोडों और अन्य स्वायत्त निकायों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष भी तीन दर्जन से ज्यादा हैं। इनमें से कुछ को पहले जहां 15 से 30 हजार मानदेय मिलता था। माैजूदा सरकार में इसे सवा लाख तक मासिक कर दिया गया है। गाड़ी व अन्य सुविधाएं अलग से हैं। 

सलाहकारों को हर माह 2.50 लाख तक दे रही सरकार

हिमाचल की कांग्रेस सरकार अपने सलाहकारों पर हर महीने लाखों रुपये खर्च कर रही है। लाखों में पगार के साथ इन्हें घर और गाड़ी समेत कई सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू को 2.50 लाख रुपये मासिक पगार मिल रही है। दैनिक भत्ता, यात्रा भत्ता, वाहन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ते अलग से हैं। सीएम के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान को भी 2.50 लाख वेतन के अलावा, चिकित्सा प्रतिपूर्ति सुविधा, 20 हजार आवास भत्ता, यात्रा, दैनिक और वाहन भत्ता मिल रहा है। सीएम के ही एक अन्य सलाहकार (आधारभूत ढांचा) अनिल कपिल को 2,31,130 रुपये पगार, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और वाहन भत्ते दिए जा रहे हैं।

वित्तीय बदहाली के लिए नेता और अफसर दोनों जिम्मेवार: चौहान

इस वित्तीय बदहाली के लिए नेता और अफसर दोनों जिम्मेवार हैं। वित्त विभाग इस बात पर खामोश है कि राजस्व व्यय कैसे कम किया जाए। सलाहकारों, बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की पगारें घटाने के सुझाव क्यों नहीं। -प्रदीप चौहान, पूर्व आर्थिक सलाहकार

प्रजातंत्र में कोई खास नहीं, पहले ही कर दिया था आगाह : श्रीधर

प्रजातंत्र में कोई भी खास नहीं होना चाहिए। उत्पादक और अनुत्पादक खचों की पहचान करने की जरूरत है। जो अनुत्पादक व्यय है, उसे घटाए जाने की जरूरत है। मैं एक साल पहले ही सरकार को इस स्थिति के लिए आगाह कर चुका हूं। - तरुण श्रीधर, पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी

 

75 से ज्यादा अतिरिक्त, उप और सहायक महाधिवक्ता

हिमाचल सरकार ने मुकदमों की पैरवी के लिए 75 से ज्यादा अतिरिक्त, उप और सहायक महाधिवक्ता नियुक्त किए हैं। अतिरिक्त महाधिवक्ता को करीब 1.35 लाख, उप महाधिवक्ता को 90 हजार और सहायक महाधिवक्ता को 67 हजार रुपये का मानदेय मिल रहा है। ये राजनीतिक नियुक्तियां हैं, जो वर्तमान सरकार के कार्यकाल तक रहेंगी।

जरूरत के हिसाब से की जाती हैं राजनीतिक नियुक्तियां: धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि राजनीतिक नियुक्तियां जरूरत के अनुसार की जाती हैं। यह पिछली सरकार के कार्यकाल में भी की गई थी। केंद्र ने राजस्व घाटा अनुदान को बंद कर हिमाचल के हाथ बांध दिए हैं। 6000 करोड़ रुपये के गैप को भरने के लिए हर वर्ग से सहयोग से जरूरत है। गैर जरूरी खचों को सरकार कम कर रही है। 

कॉस्ट कटिंग के लिए गरीब की जेब पर कैंची न चलाएं सरकार : जयराम

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारे समव में बोडों-निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को 30 हजार तक दिए जाते थे। अब डेढ़ लाख कर दिया गया है। सरकार ने 90 डिप्टी, एडिशनल एडवोकेट जनरल लगाए हैं। सलाहकार अलग से हैं। कॉस्ट कटिंग के लिए गरीब की जेब पर सरकार कैंची न चलाएं। ऐसे विकल्प तलाशे जाएं, जिससे आम आदमी न प्रभावित हो।

TRN LIVE: Himachal Weather: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, आज गरज के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट, यहां सांफ रहेगा मौसम

अमर उजाला ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश में सोमवार से मौसम ने करवट ली। शिमला समेत प्रदेशभर में सुबह से ही छाए रहे। लाहौल-स्पीति की चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार यानी आज पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

Himachal Weather The weather has changed in the state a yellow alert has been issued for thunderstorms and str

हिमाचल प्रदेश में सोमवार से मौसम ने करवट ली। शिमला समेत प्रदेशभर में सुबह से ही छाए रहे। लाहौल-स्पीति की चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार यानी आज पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में गरज के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

11 से 13 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 14 और 15 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम फिर बिगड़ेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। आज कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक ठंडा इलाका लाहौल-स्पीति का ताबो रहा, जहां माइनस 9.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान पांवटा साहिब में 11 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, जिला कुल्लू में भी मौसम फिर से बदल गया है। सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और ठंड का प्रकोप बना रहा। रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम दर्रा, शिंकुला दर्रा के अलावा ऊंचे पहाड़ों में रुक-रुक कर फाहे गिरते रहे।

कहां कितना न्यूनतम पारा

ताबो -9.9

कुकुमसेरी -9.4

कल्पा 0.4

मनाली 2.9

सोलन 4.5

धर्मशाला 5.5

शिमला 6.6

भुंतर 5.7

कसौली 8.3

पांवटा 11.0

TRN LIVE: विपक्ष की आवाज कुचलने की कोशिश कर रही सरकार, प्रियंका बोलीं, हम सदन के अंदर जाते हैं और…पढ़ें पूरी खबर

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

लोकसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ और कार्यवाही लगभग निष्फल रही। मामला तब बिगड़ा, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने का वादा कर के भी मौका नहीं दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार और लोकसभा अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। प्रियंका ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए साफ शब्दों में कहा कि यह लोकतंत्र नहीं है, जहां विपक्ष के नेता को अपनी बात रखने के लिए एक मिनट भी न मिले।

यह हास्यास्पद है। सदन के बार-बार स्थगित होने और राहुल गांधी को बोलने की अनुमति न मिलने से नाराज प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि अगर विपक्ष को बोलने ही नहीं दिया जाएगा, तो संसद आने का क्या मतलब है? उन्होंने कहा कि यह बहुत दुख की बात है। हम सदन के अंदर जाते हैं और बिना कुछ किए बाहर आ जाते हैं। एक विपक्ष के नेता को बजट पर चर्चा से पहले अपनी बात रखने का हक है, लेकिन उनका माइक या तो बंद कर दिया जाता है या उन्हें समय नहीं दिया जाता। सरकार विपक्ष की आवाज को कुचलने की कोशिश कर रही है।

TRN LIVE: भिखारी नहीं हिमाचल, केंद्र की ग्रांट नहीं चाहिए

विधानसभा अध्यक्ष बोले, प्रदेश की हिस्सेदारी दें और संसाधनों का इस्तेमाल भी करने दें

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — शिमला

आरडीजी बंद होने पर जहां एक ओर सरकार के मंत्री केंद्र सरकार को कोस रहे हैं, वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। स्पीकर कुलदीप पठानिया ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश कोई भिखारी राज्य नहीं है, बल्कि संसाधनों से भरपूर और समृद्ध प्रदेश है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक और प्राकृतिक परिस्थितियां इसे विशेष बनाती हैं और राज्य के पास ऐसे संसाधन हैं, जिनका सही उपयोग किया जाए, तो किसी भी प्रकार की अतिरिक्त ग्रांट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

हमें केंद्र की ग्रांट नहीं चाहिए, बस केंद्र हमें या तो संसाधनों का इस्तेमाल करने दे या फिर हिमाचल की हिस्सेदारी उतनी दे दे, जितनी यहां से टैक्स कलेक्शन है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार यदि हिमाचल प्रदेश को उसके संसाधनों का मात्र 40 प्रतिशत हिस्सा भी दे दे, तो राज्य आत्मनिर्भर बन सकता है। उन्होंने कहा कि जलविद्युत, वन संपदा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों से राज्य को बड़ा राजस्व मिलता है, लेकिन इन संसाधनों का पूरा लाभ प्रदेश को नहीं मिल पा रहा है।

राजेश धर्माणी बोले, आरडीजी बंद करना केंद्र सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक जैसा

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — शिमला

हिमाचल सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्र सरकार के आरडीजी बंद करने के फैसले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आरडीजी को समाप्त कर केंद्र ने राज्यों पर एक तरह से सर्जिकल स्ट्राइक की है, जिससे प्रदेशों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ा है। धर्माणी ने कहा कि केंद्र से मिलने वाली सहायता में कटौती के चलते राज्यों को अपने खर्चों पर सख्त नियंत्रण रखना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों में राज्य सरकारों के लिए वित्तीय संतुलन बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है।

उन्होंने कहा कि बढ़ते खर्चों को कम करना अब समय की मांग है और इसके लिए ठोस नीतिगत फैसले लेने होंगे। राज्य सरकार संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और गैर-जरूरी खर्चों में कटौती की दिशा में काम कर रही है। राजेश धर्माणी ने केंद्र सरकार से राज्यों की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए सहयोगात्मक रवैया अपनाने की अपील भी की, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला