आज दोपहर का मुख्य समाचार पत्र ✉ डर_लगा_था_सलीम_साहब_को_खो_देंगे..._लेकिन_वे__

डर_लगा_था_सलीम_साहब_को_खो_देंगे..._लेकिन_वे__लड़की_के_चक्कर_में_पिता_के_कर_दिए_टुकड़े_टुकड़े,_पुलिस_के_उड़े_होश!_Lucknow_Son_Killed_Father

Feb 28, 2026 - 12:19
Mar 1, 2026 - 07:47
 0  0
आज दोपहर का मुख्य समाचार पत्र ✉  डर_लगा_था_सलीम_साहब_को_खो_देंगे..._लेकिन_वे__

TRN LIVE: *🛑💲💲 _सुबह देश-राज्यों से बड़ी खबरें👇_*

*1* पीएम बोले- 12 सालों में भारत ने अपनी ताकत पहचानी, विकसित देश हमारे साथ ट्रेड डील कर रहे; मिलेनियल्स के बाद Gen-Z कांग्रेस को सबक सिखाएगी

*2* नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल विरोध की राजनीति कर रही है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि खराब करने में लगी है।

*3* 'न सिर्फ विदेशी मेहमानों के सामने अपने कपड़े उतारे, बल्कि अपनी सोच का दिवालियापन भी दिखाया', कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

*4* पीएम मोदी आज राजस्थान और गुजरात के दौरे पर 16,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू करेंगे। इसके बाद वे गुजरात के साणंद में वे 22,500 करोड़ की लागत वाली देश की पहली बड़ी सेमीकंडक्टर असेंबली फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे

*5* पीएम मोदी राजस्थान के अजमेर पहुंचेंगे। यहां वे 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये प्रोजेक्ट्स मुख्य रूप से शहरी विकास, स्वच्छ पेयजल, सड़क नेटवर्क, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं। इस अवसर पर वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

*6* रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ओडिशा के चांदीपुर तट से तीन 'वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम' का सफल उड़ान परीक्षण किया गया है। बता दें कि, ये परीक्षण ओडिशा के तट पर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से किए गए हैं

*7* देश में इन दिनों साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब ये जालसाज भारतीय रेलवे से जुड़े लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामलों में रेलवे पेंशन भोगियों को ठगने की कोशिश सामने आई है। इसे देखते हुए रेलवे ने पेंशनभोगियों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। रेलवे ने स्पष्ट किया, कोई भी अधिकारी फोन, व्हाट्सएप, एसएमएस या सोशल मीडिया के माध्यम से बैंक डिटेल, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगता।

*8* रेलवे ने पेंशनभोगियों को आगाह किया गया कि सेवा रिकॉर्ड या पीपीओ संशोधन के नाम पर भेजे गए किसी भी लिंक या संदेश पर भरोसा न करें। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी इस तरह की धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करें। रेलवे ने कहा है, किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत पुलिस की साइबर सेल और संबंधित प्रशासनिक कार्यालय को दें, ताकि समय रहते जरूरी कार्रवाई की जा सके।

*9* एक फेज में वोटिंग, ऑनलाइन नॉमिनेशन': तमिलनाडु चुनाव में इस बार कई बड़े बदलाव; CEC ज्ञानेश कुमार ने दिए संकेत

*10* न्यायपालिका चैप्टर विवाद: NCERT ने जारी की एडवाइज़री; बैन की गई टेक्स्टबुक लौटाएं, ऑनलाइन पोस्ट करें डिलीट

*11* दिल्ली शराब नीति केस; केजरीवाल बोले- मोदी-शाह ने साजिश रची, अदालत के फैसले से दिल का बोझ उतरा; हम कट्टर ईमानदार

*12* 'अखिलेश मुसलमान और राहुल हिन्दुओं को ईसाई बनाना चाह रहे', प्रमोद कृष्णम बोले- पहले पार्टी के लिए थे समस्या, अब राष्ट्र की समस्या हैं नेता प्रतिपक्ष

*13* भारत की सीमाएं होंगी अभेद्य, लद्दाख में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग

*14* राजस्थान की राजनीति और प्रशासनिक इतिहास में शुक्रवार का दिन बन गया,जब मुख्यमंत्री भजनलाल ने विधानसभा में तीन ऐतिहासिक शहरों के नाम बदलने की घोषणा कर दी,अब माउंट आबू को अबूराज,कामां को कामवन और जहाजपुर को यज्ञपुर के नाम से जाना जाएगा

*15* बालोतरा में ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, 6 की मौत, दो सगे भाइयों के सिर धड़ से अलग हो गए, सीटों से नीचे लटके शव

*16* हरियाणा -पीएम मोदी की तुलना हिटलर से करने वाले प्रोफेसर पर गिरी गाज, यूनिवर्सिटी ने किया निलंबित

*17* शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की रोक, अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित; सरकारी वकील की दलील- वे बहुत ताकतवर, केस प्रभावित करेंगे

*18* तीसरी तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8% रही, ट्रम्प के 50% टैरिफ के बावजूद इकोनॉमी मजबूत; कुक-ड्राइवर की कमाई भी अब GDP में शामिल

*19* इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें कायम, श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा; भारत-वेस्टइंडीज मैच नॉकऑउट जैसा

*20* पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष में 300 की मौत, 500 घायल, ट्रम्प बोले- पाकिस्तान अच्छा प्रदर्शन कर रहा; PAK का दावा- उसके यहां आतंकी हमलों के पीछे भारत

*🌎WELCOME🪷TO✍️*

*TRN  LIVE 🛑💲💲 _शनिवार, 28-फरवरी, 2026 के मुख्य समाचार👇_*

🔶राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला, CM भजनलाल ने विधानसभा में किया ऐलान

🔶चीफ इलेक्शन कमीश्नर बोले-तमिलनाडु में एक फेज में चुनाव होगा: इस पर आखिरी फैसला जल्द करेंगे, SIR के बाद राज्य में 5.67 करोड़ वोटर बचे

🔶ओवैसी बोले- मोदी की विचारधारा में इजराइल के लिए प्यार: हमने हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बोला, आपको इजराइली आतंकवाद पर बोलना चाहिए था

🔶PM बोले- 12 सालों में भारत ने अपनी ताकत पहचानी: विकसित देश हमारे साथ ट्रेड डील कर रहे; मिलेनियल्स के बाद Gen-Z कांग्रेस को सबक सिखाएगी

🔶एयरफोर्स ने दिखाया ऑपरेशन-सिंदूर में कैसे पाकिस्तान की कमर तोड़ी: जगुआर-मिराज ने रनवे-हैंगर उड़ाया, भारत की पहली महिला फाइटर ने दिखाई डॉग फाइट

🔶एक्साइज पॉलिसी मामला: निचली अदालत से राहत के बाद फिर घिरे केजरीवाल, CBI हाईकोर्ट पहुंची

🔶Trump: ईरान से बातचीत का नहीं निकला नतीजा, ट्रंप ने पश्चिम एशिया युद्ध का खतरा स्वीकारा; क्यूबा पर भी बोले

🔶PM मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे, सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन भी होगा

🔶DRDO: दुश्मन के सभी हमलों को नाकाम करेगा VSHORADS मिसाइल सिस्टम; परीक्षण में उच्च गति के लक्ष्य को भेदा

🔶ट्रंप का टैरिफ भी नहीं रोक पाया भारत की रफ्तार! इस तीमाही 7.8% की रही GDP ग्रोथ

🔶अमेरिका ने PAK के अफगानिस्तान पर हमले का किया समर्थन

🔶पीएम मोदी से मिले रश्मिका-विजय, रिसेप्शन का दिया न्योता... पीले सूट में आईं नजर

🔶हिंदी के वर्चस्व पर उद्धव ठाकरे का तीखा प्रहार, बोले- भाजपा का लक्ष्य क्षेत्रीय भाषाओं का अस्तित्व मिटाना

🔶पाक-अफगान जंग: 274 तालिबान लड़ाकों को मार गिराने का दावा, सैन्य ठिकाने भी तबाह

🔶कोलकाता और दक्षिण बंगाल में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.5 रही तीव्रता; सड़कों पर निकले लोग

🔶यूपी में सरकारी कर्मचारियों को होली का 'गिफ्ट', त्योहार से पहले खाते में आएगा वेतन, सीएम योगी ने की घोषणा

🔶अफगानिस्तान-पाकिस्तान में छिंड़ी जंग, तालीबान का दावा- पाक के एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया

🔶जेएनयू: प्रदर्शन के लिए गिरफ़्तार किए गए 14 छात्रों को ज़मानत, अदालत ने कहा- वे अपराधी नहीं

🔶असम: हेट स्पीच मामले में गौहाटी हाईकोर्ट ने सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा को नोटिस जारी किया

🔶मुर्मु की 'प्रचंड' उड़ान, राफेल और सुखाेई लड़ाकू विमानों में पहले ही उड़ चुकी हैं राष्ट्रपति

🔶उच्चतम न्यायालय ने चुनाव आयोग के न्यायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण पर तृणमूल कांग्रेस की आपत्ति खारिज की

🔶MP में तापमान 35°C+, राजस्थान में 37°C के करीब: दोनों राज्यों में फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी; उत्तराखंड के 6 शहरों में पारा माइनस 10°C से नीचे

🔷इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें अब भी जिंदा

*🌎WELCOME🪷TO✍️*

*TRN  LIVE 🛑💲💲 _सनातन पंचांग_*

🌤️ *दिनांक - 28 फरवरी 2026*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2082*

🌤️ *शक संवत - 1947*

🌤️ *अयन - उत्तरायण* 

🌤️ *ऋतु - वसंत ऋतु* 

🌤️ *मास - फाल्गुन*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - द्वादशी रात्रि 08:43 तक तत्पश्चात त्रयोदशी* 

🌤️ *नक्षत्र - पुनर्वसु सुबह 09:35 तक तत्पश्चात पुष्य*

🌤️ *योग - सौभाग्य शाम 05:02 तक तत्पश्चात शोभन*

🌤️*राहुकाल - सुबह 09:56 से सुबह 11:24 तक*

🌤️ *सूर्योदय - 07:01*

🌤️ *सूर्यास्त - 06:41*

👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - श्री गोविंद द्वादशी*

💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

👉🏻 *होली की रात इनमेसे कोई भी उपाय करे लक्ष्मी वृद्धि,बिवाह योग और सभी तरह से सफलता मिलेगी*⤵️

🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷

➡️ *01 मार्च 2026 रविवार को रविपुष्यामृत योग है।*

🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*

🙏🏻 *-लोककल्याण सेतु – जून २०१४ से*

               🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

👉🏻 *होली पर चंद्र ग्रहण मे यह सावधानी अवश्य रखे*⤵️

🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷

🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 01 मार्च, रविवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।*

               🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

👉🏻 *ग्रहणकाल मे नुकसान होने से बचे*⤵️

🌷 *होली में क्या करें* 🌷

🙏🏻 *होली की रात्रि चार पुण्यप्रद महारात्रियों में आती है। होली की रात्रि का जागरण और जप बहुत ही फलदायी होता है।*

➡ *ऋतु-परिवर्तन के 10-20 दिनों में नीम के 15 से 20 कोमल पत्तों के साथ 2 काली मिर्च चबाकर खाने से वर्ष भर आरोग्य दृढ़ रहता है। बिना नमक का भोजन 15 दिन लेने वाले की आयु और प्रसन्नता में बढ़ोतरी होती है।*

💥 *होली के बाद खजूर खाना मना है।*

👉🏻 *बाजारू केमिकलों से युक्त रंगों के बदले पलाश के फूलों के रंग से अथवा अन्य प्राकृतिक रंगों से होली खेलनी चाहिए। इससे सप्तरंगों व सप्तधातुओं का संतुलन बना रहता है।*

👉🏻 *अन्य कुछ प्राकृतिक रंगः मेंहदी पाऊडर के साथ आँवले का पाऊडर मिलाने से भूरा रंग। चार चम्मच बेसन में दो चम्मच हल्दी पाऊडर मिलाने से अच्छा पीला रंग बनता है। बेसन के स्थान पर आटा, मैदा, चावल का आटा, आरारोट या मुलतानी मिट्टी का भी उपयोग किया जा सकता है।*

👉🏻 *दो चम्मच हल्दी पाउडर दो लीटर पानी में डालकर अच्छी तरह उबालने से गहरा पीला रंग प्राप्त होता है।*

🍏 *आँवला चूर्ण लोहे के बर्तन में रात भर भिगोने से काला रंग तैयार होता है।*

🙏🏻 *क्या करें क्या न करें पुस्तक से*

📖 *सनातन पंचांग संपादक ~ अंजनी निलेश ठक्कर*

📒 *सनातन पंचांग प्रकाशित स्थल ~ सुरत शहर (गुजरात)*

           🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻

TRN LIVE: 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*

     *📜 28 फरवरी 2026*

                 *शनिवार*

 *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* द्वादशी - 20:45 तक

*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी 

*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु - 09:35 तक

*🌠पश्चात्-* पुष्य

*💫करण-* बव.- 09:38 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* सौभाग्य - 17:01 तक

*✨पश्चात्-* शोभन

*🌅सूर्योदय-* 06:47

*🌄सूर्यास्त-* 18:20

*🌙चन्द्रोदय-* 15:09

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:10 से 12:57

*🤖राहुकाल-* 09:40 से 11:07

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 फाल्गुन सुदी द्वादशी 20:45 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , श्री गोविंद द्वादशी , श्री श्यामबाबा द्वादशी , श्रीनृसिंह द्वादशी , त्रिपुष्कर योग सूर्योदय से 09:35 तक , पुष्यामृतयोग 09:35 से सूर्योदय तक , श्री श्याम बाबा खाटू वाले का मेला (राजस्थान , अन्तिम दिन) , बैक अवकाश (महीने का चौथा शनिवार) , श्री उदयसिंह राणा स्मृति दिवस , डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति दिवस , श्रीमती कमला नेहरू स्मृति दिवस , श्री दिग्विजय सिंह जन्म दिवस , श्री विजय बहुगुणा जन्म दिवस व राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (रमन प्रभाव खोज दिवस)।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 फाल्गुन सुदी त्रयोदशी 19:11 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , प्रदोष व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹

*सत्यं रूपं श्रुतं विद्या*

      *कौल्यं शीलं बलं धनम्।*

*शौर्यं च चित्रभाष्यं च*

      *दशेमे स्वर्गयोनय : ।।*

*भावार्थ👉*

         _सच्चाई , खूबसूरती , शास्त्रज्ञान , विद्या, उत्तम कुल , शील , पराक्रम , धन , शौर्य , और वाक्पटुता - ये दस गुण स्वर्ग पाने के अर्थात् समस्त ऐश्वर्य पाने के समान हैं, अर्थात इन गुणों से सम्पन्न व्यक्ति यहीं पर स्वर्ग सुख भोग रहा है ।_

🌹

*28 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1522 – स्वीडन में जनता ने डेनमार्क के वर्चस्व के विरुद्ध संघर्ष का आरंभ किया।

1704 - भारतीयों ने दीरफील्ड मास पर हमला किया 40 मारे गए और 100 का अपहरण।

1728 - पालखेड की लड़ाई में मराठा पेशवा बाजीराव प्रतहम ने दक्कन के मुगल गवर्नर, कमर-उद-दीन खान, असिफ याह, निजाम-उल-मुल्क को पराजित किया।

1749 - हेनरी फिल्डिंग्स के पहले संस्करण "टॉम जोन्स" का प्रकाशन किया गया।

1759 - पोप क्लेमेंट XIII ने बाइबल को विभिन्न भाषाओं में अनुवाद करने की इजाजत दी।

1767 – किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।

1813 – रूस और फ्रांस के बीच रानजैतिक व सैनिक संधि हुई।

1836 – स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1847 – अमेरिका ने सकरामेंटो के युद्ध में मेक्सिको को पराजित किया।

1885 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।

1896 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार वंदेमातरम गाया गया।

1906 – दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।

1908 – इटली के मेसिना में भूकंप से करीब 80 लोग मारे गये।

1922 – प्राचीन देश मिस्र ने स्वतंत्रता प्राप्त की।

1928 – सी.वी. रमन ने रमन प्रभाव का आविष्कार किया जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरुस्कार दिया गया।

1942 – रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने, जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।

1950 – 'द पीक डिस्ट्रिक्ट' ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।

1957 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1966 – चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।

1974 – पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 मरे गए।

1991 – फ़ार्स की खाड़ी के 40 दिवसीय युद्ध में अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश सीनियर ने संघर्ष विराम की घोषणा की।

1991 - खाड़ी में युद्ध विराम लागू।

1992 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर।

1994 - अफ़्रीका ने नामीबिया को पोर्ट एन्क्लेव बालिस बे सुपुर्द किया।

1996 - क्लिंटन प्रशासन ने पाकिस्तान को 35.6 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति न करने का फैसला किया।

1997 – पाकिस्तान में आए भूकंप से कई लोगों की मौत हुई।

1999 - कोलीन प्रेसकोट एवं एंडी एल्सन (ब्रिटेन) ने 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया।

2003 - नामीबिया के राष्ट्रपति सैम नुजोमा भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2003 – अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानी सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया।

2003 - भारत की स्थायी सदस्यता वाला विधेयक अमेरिकी संसद में पेश।

2005 - मिलियन डालर बेबी को चार आस्कर पुरस्कार।

2006 - फिलीपींस में आपातकाल लागू करने का मामला न्यायालय पहुँचा।

2008 - वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने आर्थिक समीक्षा संसद में पेश की। 

2008 - उत्तर प्रदेश के राज्यपाल टी.पी. राजेश्वर ने 'वैट' विथेयक की अपनी मंज़ूरी दी।

2008 - नेपाल में सरकार और संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच शांति समझौता हुआ।

2013 – आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।

2019 - प्रधानमंत्री ने नई दिल्‍ली में उच्‍च स्‍तरीय सुरक्षा बैठक की। बैठक में तीनों सेनाप्रमुख और वरिष्‍ठ मंत्री भी शामिल हुए।

2020 - जाने-माने संपादक श्रीकर प्रसाद का नाम 'सबसे ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मों को संपादित' करने के लिए लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।

2020 - सरकार ने जम्मू-कश्मीर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए आम माफी (एमनेस्टी) योजना की घोषणा की। योजना एक मार्च, 2020 से प्रभावी ।

2020 - हरियाणा: बहादुरगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिए में केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 4 की मौत, 27 से ज्यादा लोग घायल हुए।

2020 - सीरिया में बड़ा हवाई हमला, तुर्की के 33 सैनिकों की मौत, यूएन ने कहा- युद्ध रोकें।

2021 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने सुबह 10: 24 पर श्रीहरिकोटा से पी.एस.एल.वी.-सी. 51 के जरिये ब्राजील के उपग्रह अमेजोनिया-वन और 18 अन्‍य उपग्रहों को प्रक्षेपितख किया।

2021 - म्यामां में नागरिक सरकार की बहाली की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस और सशस्त्र बलों की कार्रवाई में कम से कम 18 लोग मारे गए।

2022 - रूस और यूक्रेन के बीच संकट के समाधान के लिए बेलारूस सीमा पर उच्‍च स्‍तरीय बैठक हुई।

2022 - यूक्रेन ने कहा है कि रूस के हमलों में उसके यहां 14 बच्‍चों सहित 352 नागरिक मारे गए।

2022 - एडमिरल सैमुअल जे पापारो, सीडीआर पीएसीएफएलटी, यूएस नेवी ने व वीएडीएम माइकल नूनन, नौसेना प्रमुख, रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना ने 25 से 28 फरवरी 22 तक भारत का दौरा किया।

2023 - Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बने एलन मस्क।

2023 - देहली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस्तीफा दिया व मुख्यमंत्री ने मंजूर किया।

2023 - भारत ने जीएसएमए गवर्नमेंट लीडरशिप अवार्ड 2023 जीता।

2023 - एमवी गंगा विलास ने भारत के रिवर क्रूज सेक्टर में इतिहास रचा; डिब्रूगढ़ में पहली यात्रा पूरी हुई।

2023 - महिला-20 की दो दिवसीय आरंभिक बैठक छत्रपति सांभजी नगर में सम्‍पन्‍न हुई।

2024 - उत्तराखंड में कार खाई में गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हुई।

2024 - झारखंड के जामताड़ा स्टेशन के पास 12 यात्रियों पर ट्रेन चढने से 2 की मौत कई अन्य घायल हुए।

2024 - भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच नई दिल्ली में होमलैंड सिक्युरिटी डायलॉग (HSD) का आयोजन किया गया।

2025 - उत्तराखंड के चमोली जिला में माणा गांव के पास Border Roads Organisation (BRO) के कैंप पर भीषण हिमस्खलन से 54 मजदूर बर्फ में दब गए। इनमें से 46 को सुरक्षित निकाला गया, जबकि 8 मजदूरों की मृत्यु हो गई।

*28 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1913 - पंडित नरेंद्र शर्मा, हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक।

1927 - कृष्णकान्त - भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति थे।

1944 - रवीन्द्र जैन - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।

1947 - दिग्विजय सिंह (राजनीतिज्ञ) - पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश।

1947 - विजय बहुगुणा - उत्तराखण्ड राज्य के सातवें मुख्यमंत्री रह चुके।

1969 - उप्पलापू श्रीनिवास - कर्नाटक शास्त्रीय संगीत और संगीतकार में एक भारतीय मैंडोलिन वादक ।

*28 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1572 - राणा उदयसिंह, मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता।

1884 - वीर सुरेंद्र साई - भारतीय क्रांतिकारी थे।

1904 -जनरल सर आर्थर पावर पामर -भारतीय सेना के अफ़सर थे।

1936 - कमला नेहरू, जवाहर लाल नेहरू की पत्नी।

1963 - डॉ. राजेंद्र प्रसाद (स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता, प्रथम राष्ट्रपति-भारत)।

1989 - तिरुमलै कृष्णमाचार्य भारत के योग गुरु, आयुर्वेद के वैद्य तथा विद्वान थे।

2018 - जयेन्द्र सरस्वती - तमिलनाडु के काँचीपुरम नगर में स्थित कांची कामकोटि पीठ के ६९वें शंकराचार्य थे।

2020 - पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर (77) का निधन हुआ।

2021 - इंग्लिश अभिनेता जॉनी ब्रिग्स (85) का निधन हुआ।

2022 - एक स्कॉटिश उद्योगपति और लिथगो समूह के उपाध्यक्ष सर विलियम जेम्स लिथगो (87) का निधन हुआ।

2023 - न्यूजीलैंड एसोसिएशन फुटबॉल खिलाड़ी ग्रांट टर्नर (64) का निधन हुआ।

2024 - सोवियत संघ के पूर्व प्रधान निकोलाई रियाज़कोव (94) का निधन हुआ।

2025 - जापानी पेशेवर पहलवान ओसामु निशिमुरा (53) का कैंसर से निधन हुआ।

 

*28 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री श्याम बाबा खाटू वाले का मेला (राजस्थान , अन्तिम दिन)।

🌟 बैक अवकाश (महीने का चौथा शनिवार)।

🌟 श्री उदयसिंह राणा स्मृति दिवस।

🌟 डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति दिवस।

🌟 श्रीमती कमला नेहरू स्मृति दिवस।

🌟 श्री दिग्विजय सिंह जन्म दिवस।

🌟 श्री विजय बहुगुणा जन्म दिवस।

🌟 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (रमन प्रभाव खोज दिवस)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

TRN LIVE: 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

    *आज का राशिफल* 

 *28 फरवरी 2026 , शनिवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यो को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी रह सकती है परन्तु मानसिक संतोष भी रहेगा। धार्मिक कार्यों म़े रूचि बढेगी व परिश्रम वाले कार्यों को करने में शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से मन साफ रहेगा। लोग आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे। आपकी बातों को ध्यान से ग्रहण कर लेंगे। आराम करें , स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन कार्यो में निरंतर मिल रही सफलता के कारण सकारात्मक विचार मन को प्रसन्न करेंगे। शारीरिक रूप से भी ऊर्जावान रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन धीमा रहने से कार्य क्षेत्र पर आपकी मेहनत हो सकती है । व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध खराब न होने दें। नौकरी पेशा जातक काम में मन लगाएंगे। संध्या के समय किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ की सम्भवना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक रहेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कार्यो को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्यो की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु इसके बाद का समय धार्मिक रहने वाला है । सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्यान के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे संकलित पूँजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझ कर ही करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है। 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के कारण आपसी मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे। अधिकारियो से कार्य निकालना आसान रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण मन खिन्न हो सकता है फिर भी पारिवारिक सदस्यों के एकजुट होने से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा परिश्रम के बाद ही निर्वाह योग्य आय बना पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन की शुरुआत में धर्म में रुचि रहेगी । कार्य व्यवसाय में भी दिन श्रेष्ठ रहेगा । परिश्रम का उचित फल ही मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी सफल हो सकते है। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्त्वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यो में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य आपको पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यवसाय में समय से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बड़े बुजुर्ग आपकी प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। आज अतिआत्मविश्वास की भावना भी रहेगी जिससे सम्मान हानि भी हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप आस-पास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। परन्तु सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय अपने आप को अलग थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। संतान आपकी भावनाओं की कद्र करेगी परन्तु अहम् के कारण किसी का सहयोग नहीं लेंगे।

आर्थिक कारणों से महत्त्वपूर्ण यात्रा अथवा अन्य व्यवहार प्रभावित रहेंगे। 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाएंगे अपने आस-पास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे लेकिन ध्यान रहे आपकी हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ भी सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नही होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौप सकते है जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे परिजनों की।परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन सभी कार्यो में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। कार्य क्षेत्र की खींज घर में निकालने से वातावरण अशान्त बनेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार हो सकती है। बड़े बुजुर्ग अथवा अधिकारी भी आपसे नाराज रहेंगे। अनैतिक साधनों से धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम बना रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी। 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे। किसी मनोकामना अथवा बनाई योजना में सफलता मिलने की ख़ुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है स्वसन क्रिया सम्बंधित परेशानी बनेगी। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा जिसमे थकान भी रहेगी परन्तु उत्साह के आगे अनुभव नहीं होगी। आस पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। आप किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे परन्तु किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते है। परिजन आपकी बात मानेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰: .. *जय श्री राम*

*गुरुवार, 26 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार*

🔶दूसरी बार इजराइल पहुंचे पीएम मोदी: इजराइली संसद में हमास हमले की निंदा की, कहा- हम आपका दर्द समझते है 

🔶आपसे नाराजगी नहीं: इजरायली संसद में विपक्ष का वॉकआउट, लौटकर मोदी से मिलाया हाथ

🔶राहुल गांधी और कांग्रेस भारत-विरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतली: केंद्रीय मंत्री गोयल का आरोप- बार-बार झूठ बोलकर राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रहे

🔶‘ज्यूडीशियल करप्शन’ चैप्टर वाली NCERT किताब की बिक्री पर रोक: विवादित हिस्सा हटाया जा सकता है; CJI बोले- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे

🔶PM Modi: इस्राइल-फलस्तीन का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दुनिया के इकलौते नेता; विश्व की 20 संसदों में संबोधन

🔶दिल्ली बम धमाके मामले में एनआईए ने दो और आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

🔶कांग्रेस वर्कर्स को पकड़ने पहुंची दिल्ली पुलिस, हिमाचल पुलिस ने 15 जवानों को ही हिरासत में लिया

🔶ऊंचे संवैधानिक पदों पर बैठे लोग धर्म, जाति या क्षेत्र के आधार पर किसी समुदाय को निशाना न बनाएं: सुप्रीम कोर्ट

🔶भारत-इज़राइल गठबंधन दोनों की शक्ति और सामर्थ्य को कई गुना बढ़ाने वाला : नेतन्याहू

🔶मुख्यमंत्री योगी के जापान दौरे के पहले दिन करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश को लेकर हुआ एमओयू

🔶Panchkula Plot Case : हुड्डा और एजेएल बरी, हाई कोर्ट ने CBI को लगाई फटकार, कहा- पंचकूला में भूखंड का पुनः आवंटन अवैध नहीं

🔶हां, रूसी महिला से थे संबंध; एपस्टीन फाइल्स पर बिल गेट्स का कबूलनामा, मांगी माफी

🔶ब्रिटेन में नई डिजिटल प्रणाली लागू: सख्त हुए वीजा नियम, भारतीय यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

🔶मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को पड़ा दिल का दौरा, आनन-फानन में कराया अस्पताल में भर्ती

🔶राजस्थान: बस स्टैंड सूने, टिकटें रद्द... राज्य में बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लाखों-यात्री प्रभावित 

🔶दिल्ली में प्रेग्नेंट पत्नी, तीन बेटियों का गला काटा: बच्चियों की उम्र 3, 4 और 5 साल; पति फरार, बेटे की चाहत में हत्या की आशंका

🔶झारखंड के पूर्व CM के पोते की हिमाचल में मौत: शव लेने मनाली पहुंचे परिजन, पोस्टमॉर्टम से मुकरे, दोस्तों संग घूमने आया वीर सोरेन

🔶ओडिशा माइनिंग अफसर के घर से 4.27 करोड़ नकद मिले: नोट गिनने की मशीने लानी पड़ीं, 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था

🔶बंगाल SIR-पहचान सत्यापन में एडमिट कार्ड अकेले मान्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- साथ में 8वीं-10वीं की मार्कशीट होना भी जरूरी

🔶PM मोदी का Instagram पर बजा डंका, 100M फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले लीडर बने

🔶किसी भी न्यूक्लियर आर्म्स कंट्रोल डील में चीन-को शामिल किया जाना चाहिए: रूबियो

🔷T20 World Cup 2026 : श्रीलंका का टूटा सपना, 61 रन से मिली जीत ने न्यूजीलैंड को पहुंचाया सेमीफाइनल के करीब

          *आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*

                          जय हो🙏

TRN LIVE: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*

        *26 - फरवरी - गुरुवार*

                       👇

==============================

*1* पीएम मोदी को इजराइली संसद का सर्वोच्च सम्मान, पीएम ने हमास हमले की निंदा की, कहा- आपका दर्द समझते हैं; नेतन्याहू बोले- मोदी एशिया के शेर

*2* भारत-इजरायल की दोस्ती बेमिसाल: नेतन्याहू बोले- आतंकवाद के खिलाफ हम मजबूत मोर्चा बनाएंगे

*3* 'हम दुनिया की टॉप 3 इकॉनमी में जल्द ही होंगे शामिल..', नेसेट में बोले PM मोदी, कहा-'गाजा पीस प्लान' को भारत का समर्थन

*4* नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'

*5* मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, अगले 5 नेताओं के मिलाकर भी इतने नहीं, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता

*6* वैश्विक बाजार पर भारत की पकड़, गोयल बोले- 'भारत ने 38 देशों के साथ किए नौ मुक्त व्यापार समझौते'

*7* बड़े नेता-अफसर समुदाय विशेष को टारगेट नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- धर्म या जाति के आधार पर बदनाम करने का अधिकार नहीं

*8* भाजपा ने उमर खालिद से राहुल गांधी की तुलना की, दिल्ली में पोस्टर लगे, लिखा- अराजकता का तरीका एक, बस देश विरोधी चेहरे बदलते रहते

*9* बदलते स्वरूप में सशस्त्र सेनाओं को तकनीक आधारित युद्ध की ओर बढ़ना चाहिए', जनरल अनिल चौहान का बयान

*10* नए सिरे से होगी जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच, लोकसभा स्पीकर ने समिति का किया पुनर्गठन

*11* कक्षा 8 की एनसीईआरटी सामाजिक विज्ञान पुस्तक में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' अध्याय पर विवाद गहरा गया है। शिक्षा मंत्रालय ने पुस्तक के प्रसार पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। सीजेआई सूर्यकांत ने भी नाराजगी जताई

*12* राजस्थान में अब दो से ज्यादा संतान वाले व्यक्ति भी पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनाव लड़ सकेंगे। राज्य कैबिनेट की बैठक में 30 वर्ष पहले वर्ष 1995 में तत्कालीन भैरोंसिंह शेखावत सरकार द्वारा लागू किए गए प्रावधान को बदलने का निर्णय लिया गया। उस समय पंचायतीराज कानून और राजस्थान नगरपालिका कानून में संशोधन कर दो से अधिक बच्चों वाले व्यक्तियों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई गई थी।

*13* बाड़मेर के कवास क्षेत्र में ऐश्वर्या ऑयल फील्ड के पास किसान हरजीराम खोथ के खेत में पाइपलाइन लीकेज से तीन दिन से क्रूड ऑयल निकल रहा है। 50 से अधिक टैंकर भरे जा चुके हैं। नुकसान को लेकर किसान ने मुआवजे की मांग की है।

*14* खेत के मालिक का कहना है कि उन्होंने अपनी अधिकांश जमीन पहले ही कंपनियों को दे दी थी और यही खेत शेष बचा था। उनके अनुसार पिछले वर्ष इसी खेत में 50 बोरी बाजरा उत्पादन हुआ था, लेकिन अब लगातार क्रूड ऑयल निकलने से जमीन बंजर होती जा रही है। किसान ने नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है

*15* मुंबई में सबसे महंगे घरों में शामिल 'अबोड' पर ED का कब्जा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल अंबानी को झटका

*16* कई राज्यों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

*17* मेजबान श्रीलंका टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, न्यूजीलैंड ने 61 रन से हराया, रचिन रवींद्र को 4 विकेट, सैंटनर ने 47 रन बनाए

===============================

TRN LIVE: *✳️___26 फरवरी 2026 की हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें___✳️*

1️⃣ ➤ प्रदेश में मौसम ने बदला रुख, कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी।

2️⃣ ➤ मुख्यमंत्री ने नई विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगा बढ़ावा।

3️⃣ ➤ बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन।

4️⃣ ➤ गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, सैकड़ों चालान काटे गए।

5️⃣ ➤ किसानों के लिए नई फसल बीमा योजना पर राज्य सरकार ने की बड़ी घोषणा।

6️⃣ ➤ प्रदेश में बिजली आपूर्ति को लेकर नई समय-सारणी लागू।

7️⃣ ➤ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी।

8️⃣ ➤ स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और वायरल बुखार को लेकर जारी की एडवाइजरी।

9️⃣ ➤ युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों की नई भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी।

🔟 ➤ हरियाणा रोडवेज ने नई बस सेवाएं शुरू करने का किया ऐलान।

1️⃣1️⃣ ➤ पानी की किल्लत को देखते हुए कई जिलों में विशेष अभियान की शुरुआत।

1️⃣2️⃣ ➤ प्रदेश में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

1️⃣3️⃣ ➤ महिला सुरक्षा को लेकर हेल्पलाइन नंबर पर जागरूकता अभियान शुरू।

1️⃣4️⃣ ➤ खेल विभाग ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तारीखों का किया ऐलान।

1️⃣5️⃣ ➤ नगर निगमों को सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश जारी।

1️⃣6️⃣ ➤ पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं।

1️⃣7️⃣ ➤ औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के लिए नई नीति लागू।

1️⃣8️⃣ ➤ प्रदेश में प्रदूषण स्तर में गिरावट, वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज।

1️⃣9️⃣ ➤ सामाजिक पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए नई अपडेट जारी।

2️⃣0️⃣ ➤ पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी।

*🔷try: *शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें...*

                           👇

*===============================*

*1* दिल्ली शराब नीति केस, केजरीवाल-सिसोदिया बरी, कोर्ट बोला- CBI ने साजिश रचने की कोशिश की; फैसले पर केजरीवाल रोते हुए बोले- जिंदगीभर ईमानदारी कमाई

*2* कानूनी प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई', केजरीवाल पर भाजपा का निशाना; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

*3* प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे अजमेर, मिलेगी 16 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

*4* पोखरण में होने वाले मेगा युद्धाभ्यास वायु शक्ति-2026 से पहले भारतीय वायुसेना ने अपनी अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली सुदर्शन का आधिकारिक वीडियो जारी कर सामरिक क्षमता का बड़ा संदेश दिया है

*5* कोई नहीं कर सकता हमारे आदेश का उल्लंघन', बंगाल एसआईआर पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

*6* द केरला स्टोरी-2 फिल्म की रिलीज पर केरल हाईकोर्ट ने 15 दिनों की रोक लगी दी है। जिसके बाद वायनाड पहुंची प्रियंका गांधी ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ कहा कि लोगों को अपनी बात कहने की अनुमति दी जानी चाहिए, लेकिन ऐसी चीजें बनाई जाएं जो लोगों के बीच खुशी और शांति, प्रेम और कल्याण को बढ़ावा दें।

*7* बंगालः एक साथ चार विधानसभाओं से शुरू होगी भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा', अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

*8* फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरने वाली मुर्मू पहली राष्ट्रपति, कॉकपिट से देश को मैसेज-वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद; जय हिंद, जय भारत

*9* 90 के दशक जैसी आईटी क्रांति दोहराएगा भारत, NSE चीफ बोले- AI में दुनिया का सबसे बड़ा सर्विस हब बनेगा देश; युवा लीड करेंगे

*10* AIADMK से निष्कासित पूर्व CM पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल, मुख्यमंत्री स्टालिन ने सदस्यता दिलाई, तीन बार तमिलनाडु के CM रह चुके

*11* राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में चल रहे फाल्गुनी लक्खी मेले के छठे दिन भक्ति, विश्वास और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, श्याम बाबा के दरबार में अब तक करीब साढ़े नो लाख से अधिक श्रद्धालु हाजिरी लगा चुके हैं, देश के कोने कोने से पहुंचे भक्तों के जयकारों से पूरा खाटू धाम गूंज रहा है

*12* पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग के हालात, PAK ने फिर एयरस्ट्राइक की, तालिबान बोला- इस्लामाबाद में मिलिट्री ठिकाने को निशाना बनाया

*13* बांग्लादेश में 5.4 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में महसूस किए गए तेज झटके

*14* सेंसेक्स 961 अंक गिरकर 81,287 पर बंद, निफ्टी में 318 अंक टूटा, 25179 पर आया; रियल्टी और ऑटो शेयरों में बिकवाली

*15* आज शाम 4 बजे आएंगे GDP के आंकड़े, अब 2011 के बजाय 2022 से नपेगी इकोनॉमी की सेहत; नौकरों, ड्राइवरों का डेटा भी जुड़ेगा

*16* MP में तापमान 35°C+, राजस्थान में 37°C के करीब, दोनों राज्यों में फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी; उत्तराखंड के 6 शहरों में पारा माइनस 10°C से नीचे

*==============================*

TRN LIVE: लखीमपुर खीरी - शहर में नहर पटरी की सड़क को चौड़ा कर रिंग रोड के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। डॉन बॉस्को कॉलेज से सिंचाई विभाग कॉलोनी तक पटरी की चौड़ाई 3.5 मीटर से बढ़ाकर लगभग 5.5 मीटर की जाएगी, जिससे यातायात सुगम होगा।

चौड़ीकरण के दायरे में करीब 29 मकान आ रहे हैं, वहीं कुछ दुकानों द्वारा भी अतिक्रमण किए जाने की बात सामने आई है। जमीन और मुआवजे की समस्या को देखते हुए नहर को पतला और गहरा करने की योजना भी तैयार की गई है।

लोक निर्माण विभाग ने जमीन हस्तांतरण के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी मांगी है। एनओसी मिलने के बाद ही कार्य शुरू हो सकेगा।

TRN  LIVE TRNDKB JITENDRA KUMAR JEETUDR 

TRN LIVE: *मुख्यमंत्री सिद्धारमैया*

वह पूरे भारत में हमारे समुदाय के सभी लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं

हमारा चरवाहा समुदाय अन्य राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है,

कर्नाटक में कुरुबा,

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुरुमा,

दक्षिणी कर्नाटक में गोल्ला,

महाराष्ट्र, गोवा और मध्य प्रदेश में धनगर,

उत्तर प्रदेश में पाल,

गुजरात में मालधारी/गडरिया,

राजस्थान में देवासी/रायका,

हरियाणा में गडरिया/रेबारी/अहीर,

तमिलनाडु में कुरुम्बर,

जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल आदि में गुज्जर।

हम पूरे भारत में हैं

और रवीश सर को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने यह विशेष वीडियो बनाया।

#सिद्धारमैया #Siddaramaiah

TRN LIVE: . *कर्म किसी को माफ नहीं करता* 

.

         *एक महात्मा थे उन्हें मोहरें और अशर्फ़ियाँ भेंट में मिलती थीं। सिद्धांत के अनुसार वैरागी के लिए धन और संपत्ति का संग्रह करना उचित नहीं है। जब चार पाँच मोहरें इकट्ठा हो गईं तो उन्होंने विचार किया कि जब बहुत मोहरें इकट्ठा हो जायेंगी तो वो प्रयागराज के कुंभ में संतों के लिए भंडारा आयोजित करेंगे।* 

.

*मोहरें इकट्ठी करने के लिए महात्मा ने एक बड़ा सा डंडा बनवाया जो ऊपर से चूड़ीदार था लेकिन भीतर से ख़ाली था। वो उसके अंदर मोहरें डाल कर रखने लगे।अब वो जब भी श्रद्धालु जनों के पास जाते तो अंदर इच्छा रखते कि दक्षिणा में एक मोहर तो मिल ही जाएगी। कामना कोई भी हो बांधने वाली होती है। इसलिए कोई चाह नहीं रखनी चाहिए। अपनी चाह प्रभु की चाह में मिला देनी चाहिए।*

.

धीरे धीरे वो छड़ी मोहरों से भर गई। महात्मा अब प्रयागराज के कुंभ का इंतज़ार करने लगे।वह भ्रमण करते हुए एक गाँव में पहुँचे तो लोगों के कहने पर एक संत सेवी परिवार के घर चल दिये। उन पति पत्नी ने महात्मा की खूब सेवा की हलवा पूड़ी आदि खिलाया और उनके चरण दबाने लगे। सेवा करते करते उनकी नज़र महात्मा के डंडे पर पड़ी जिस के ऊपर चूड़ी लगी हुई थी। 

.

*महात्मा जी जब सो गये तो पति पत्नी ने महात्मा जी का डंडा उठा लिया। ज्यों ही चूड़ी खोल कर पलटाया तो उस में से सैंकड़ों मोहरें निकल आईं। मोहरें देखकर उन दोनों के हृदय में लालच आ गई। पति ने पत्नी से कहा कि मोहरों के वज़न के बराबर नाप के कंकड़ ले आओ। रात में महात्मा जी जब सो रहे थे तो दोनों ने मिलकर डंडे के अंदर कंकड़ भर दिये और सारी मोहरें अपने पास रख लीं।*

उन पति-पत्नी की कोई संतान नहीं थी पर उन्हें धन से बड़ा लगाव था। छल कपट से किसी संत का धन लेने से आपका विनाश हो जायेगा। यह कर्म बहुत भयंकर होता है। यह बात शायद उन्हें ज्ञात नहीं थी या लोभ वश धन चुराने के लिए उन्होंने ये कुकर्म कर दिया महात्मा जी अगले दिन उठे और उस डंडे का वज़न सही जान कर ऐसे ही साथ ले गये। 

*प्रयागराज पहुँचकर महात्मा एक अखाड़े में रुके और वहाँ के महंत को प्रार्थना की कि कल के भोग का निमंत्रण संपूर्ण अखाड़ों को भेजा जाये और सब को दक्षिणा भी दी जाये। महंत ने हैरान होते हुए कहा कि "महाराज जी! इस में बहुत खर्चा होगा क्योंकि प्रयागराज में हज़ारों की संख्या में संत जन पधारें हैं। हो सके तो कुछ धन पहले दे दीजिए ताकि हम तैयारी कर सकें।"* 

.

महात्मा ने अपने डंडे की सुरक्षा करने के लिए कहा कि मेरे पास धन की पूरी व्यवस्था है और मैं भंडारे के अंत में सब आपको दे दूँगा। महंत अपने पास से धन लगाकर सब सामग्री आदि लाये और उन्होंने सब संत जनों को निमंत्रित कर दिया। जब भंडारा बनने लगा तो वो महात्मा के पास आये और बोले कि अब आप आगे की व्यवस्था के लिए कुछ धन दे दीजिए। भंडारा बन रहा है और संत जन भी निमंत्रित हैं पर आगे के लिए हमारी इतनी सामर्थ्य नहीं है कि हम सब खर्च उठा सकें।

.

*महात्मा अपना डंडा उठाकर लाये और कहने लगे आपको विश्वास नहीं है तो ये देखिए। कहते कहते जैसे ही उन्होंने चूड़ी खोलकर डंडे को पलटाया तो अंदर से कंकड़ निकल कर गिरने लगे। महात्मा जी को मोहरों की जगह कंकड़ देख कर सदमा सा लग गया। महंत भी अचंभित होकर कहने लगे "महाराज! आपने तो हमारा नाश ही कर दिया। रसोई बन गई, इतने संत निमंत्रित हैं और आप ये कंकड़ दिखा रहे हैं। हम बर्बाद हो गये। संत होकर इतना छल कपट।*

.

अंदर से उन महात्मा का चिंतन उन्हीं पति-पत्नी की तरफ़ गया और मुँह से निकला कि "ऐसा धोखा मेरे साथ किया भोगोगे तुम। किसी भी जीव को आप कष्ट दें और उसके हृदय से आह निकले तो वो अकाट्य होता है और भोगना ही पड़ता है। महात्मा बहुत आहत हुए और सोचने लगे कि अब सब संत जनों के सामने कल कैसे मुँह दिखायेंगे। 

*यही सोचते हुए वो प्रयाग में स्थित संगम के पास गये और उस में छलांग लगा कर उन्होंने अपने प्राण त्याग दिये। इधर उस पति पत्नी के पास मोहरों से धन संपत्ति थी ही तो उनका व्यापार और बढ़ा। साथ ही कुछ समय बाद उनके यहाँ एक पुत्र ने भी जन्म ले लिया। उनको लगा कि संत सेवा फलीभूत हो गई जो पुत्र भी मिला और इतना धन ऐश्वर्य भी आने लगा। यही सोच दोनों आनंदित होने लगे और पुत्र को बढ़ा करने में लग गये।* 

कुछ समय बाद उस पुत्र को एक बीमारी हुई और उनका बहुत सारा धन उसके इलाज में जाने लगा। दोनों पति पत्नी पुत्र मोह में इतने आसक्त थे कि उसके लिए कुछ भी कर सकते थे। धीरे धीरे उनका व्यापार भी ठप्प होने लगा, सारी संपत्ति बिकने लगी पर पुत्र की बीमारी और बिगड़ती गई। उन्होंने हताश होते हुए पूछा कि बेटा अब हम तुम्हारे लिए क्या कर सकते हैं? अब तो ज़्यादा संपत्ति भी नहीं रह गई । 

.

*उसने उत्तर दिया कि मेरी अंतिम इच्छा है प्रयाग चलो और वहाँ जितने भी संत जन हैं उनके लिए भंडारा करवाओ। मुझे लगता है मैं अब बचूँगा नहीं। संपत्ति नहीं है तो घर बेच दो मेरे लिए ही तो है। पर मेरी अंतिम इच्छा पूरी करो। पति पत्नी ने घर बेच दिया और पुत्र को लेकर प्रयाग चल दिये। वहाँ जाकर उन्होंने संत सेवा की और सब के लिए भंडारा करवाया। सब होने के बाद पुत्र ने कहा अब मुझे संगम तक ले चलो।* 

.

जब वहाँ ले गये तो पुत्र के रूप में महात्मा ने अपनी पहचान कराते हुए याद दिलाया कि समझे? तुमने जो मुझसे धन चुराया था अब मैंने वो वापिस छीन लिया है। मैं वही महात्मा हूँ जिसकी तुमने मोहरें चुराई थीं। तुम्हारे पास कुछ नहीं रह गया, अब केवल ममता और आसक्ति में जलकर मरो और नर्क प्राप्त करो । ये कहते ही उस पुत्र रूपी महात्मा ने शरीर छोड़ दिया।

.

*महात्मा को दोबारा जन्म लेना पड़ा और पति पत्नी को दुर्गति भोगनी पड़ी। ऐसा नहीं है कि आप जो कर रहे हैं उसे कोई देख नहीं रहा या उसका कोई हिसाब किताब नहीं है। इसलिए बहुत सावधान रहना चाहिए।* 

किया हुआ शुभ और अशुभ कर्म अवश्य ही भोगना पड़ेगा अनेक जन्मों में अनेक लोगों से जो कुछ लिया दिया है, इस लेन देन को मिटाने के बाद ही इंसान मुक्त हो सकता है। इसलिए इससे बचने का एक ही उपाय है.. भगवान को समर्पित हो जाएँ और आपने जो भी इस संसार में अपना माना है वो सब उनको समर्पित कर दें। इसके बारे में प्रभु कहते हैं 

*मेरी शरण ग्रहण करो, मैं तुम्हें समस्त पाप कर्मों की प्रतिक्रियाओं से मुक्त कर दूंगा डरो मत। इसके बाद मनुष्य सब तरह के ऋणों से मुक्त हो जाता है !!!* 

 🪀 *व्हाट्सएप ग्रुप*🪀

TRN 

*अपने दोस्तों और रिश्तेदार तक जरूर शेयर करना*

*🌹💥जय जिनेन्द्र जी💥🌹*

TRN LIVE: *केजरीवाल-सिसोदिया बरी, अब क्या करेगी BJP? सुधांशु त्रिवेदी ने बताया प्लान*

दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर तब हुआ जब राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) समेत 23 आरोपियों को बरी कर दिया।

अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार करते हुए कहा कि जांच में गंभीर खामियां हैं और ठोस सबूतों का अभाव है। इस फैसले के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अब पूरे मामले पर भाजपा की प्रतिक्रिया आई है।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने कहा कि निचली अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी किया है और यह एक तकनीकी विषय है। उन्होंने दावा किया कि सैकड़ों मोबाइल फोन और सिम कार्ड नष्ट किए गए, जिसे सबूतों बर्बाद हुए। उनके मुताबिक सीबीआई इस पहलू पर आगे उचित कदम उठाएगी।

 त्रिवेदी ने सवाल भी उठाया कि अगर आरोप पूरी तरह निराधार थे तो अदालत ने पहले आरोप तय करने की अनुमति कैसे दी। उन्होंने कहा कि पार्टी फैसले का विस्तृत अध्ययन करने के बाद संरचित जवाब देगी।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "निचली अदालत ने सबूतों के अभाव में उन्हें बरी किया है। यह एक तकनीकी विषय है, और यह भी सच है कि सैकड़ों मोबाइल फोन और सिम कार्ड नष्ट किए गए थे। सबूतों के नष्ट किए जाने के इस मुद्दे पर सीबीआई उचित कदम उठाएगी। जहां तक पार्टी का सवाल है, वह सभी तथ्यों का विस्तार से अध्ययन करने के बाद संरचित जवाब देगी। अगर सारे आरोप पूरी तरह निराधार थे, तो अदालत ने आरोप तय करने की अनुमति कैसे दी?"

कोर्ट ने क्या कहा? (Court Observation)

विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने अपने आदेश में साफ कहा कि आरोपपत्र में आंतरिक विरोधाभास हैं और साजिश की थ्योरी को साबित करने वाला कोई ठोस प्रमाण रिकॉर्ड पर नहीं है। उन्होंने जांच एजेंसी को फटकार लगाते हुए कहा कि केजरीवाल के खिलाफ आरोप टिक नहीं सकते और सिसोदिया के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता।

अदालत ने यह भी कहा कि कानून के शासन के खिलाफ बिना पुख्ता सबूत किसी को फंसाना उचित नहीं। विस्तृत आदेश अभी आना बाकी है। फैसले के बाद केजरीवाल भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। सिसोदिया ने उन्हें गले लगाया। शाम चार बजे केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

AAP का पलटवार (AAP Counterattack)

आप नेता Gopal Rai ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया और केंद्र सरकार व भाजपा पर साजिश का आरोप लगाया। वहीं सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने कहा कि यह ईमानदार लोगों की जीत है और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल उठाए।

फिलहाल राजनीतिक लड़ाई अदालत से बाहर बयानबाजी के मैदान में पहुंच चुकी है। एक तरफ भाजपा कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है, तो दूसरी ओर आप इसे नैतिक विजय के रूप में पेश कर रही है। आने वाले दिनों में सीबीआई की अगली चाल और भाजपा की रणनीति इस मामले को फिर से गरमा सकती है। *(PC- CA Rajiv Chandak 

: *क्या आप जानते है -* RTI आँकड़े के मुताबिक *महात्मा गाँधी जी* की समाधि, *राज घाट 40 एकड़* में है..??

*नेहरू जी* की समाधि *शाँतिवन 53 एकड़* में है..??[28/02, 6:43 am] +91 94185 64267: *Delhi Liquor Scam : अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया बरी, पढ़ें मामले की पूरी टाइमलाइन* 

कथित शराब घोटाला मामले में बरी होते ही केंद्र-बीजेपी पर जमकर बरसे केजरीवाल; कहा, दोनों देश से माफी मांगें

कहा; मुझसे निपटने का एक ही तरीका, मेरी हत्या करवा दो

कथित शराब घोटाला मामले में अदालत से बड़ी राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। केजरीवाल ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए न्यायपालिका का आभार व्यक्त किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीधे पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि ये पूरा षड्यंत्र दो लोगों ने रचा था। नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी ने। इन दोनों को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इन दोनों ने आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने के लिए षड्यंत्र रचा। वे देख रहे थे कि आम आदमी पार्टी काम रही है, लोगों की भलाई कर रही है, लेकिन इन्होंने हमारी पार्टी को बर्बाद करने के लिए षड्यांत्र रचा। मैंने जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है। एक पैसा नहीं कमाया।

कोर्ट के ऑर्डर के बाद ये साबित हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है। जनता जानती है कि केजरीवाल ईमानदार है। उन्होंने कहा केजरीवाल की ईमानदारी पर चोट करो। जनता जानती है कि आम आदमी पार्टी ईमानदार है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ईमानदारी पर चोट करो। उन्होंने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए षड्यंत्र रचा और बोले केजरीवाल बेईमान है। केजरीवाल ने शराब घोटाला किया। केजरीवाल ने 100 करोड़ खा लिए। मैंने जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है। मैंने जिंदगी में केवल इज्जत कमाई है। एक नया पैसा नहीं कमाया मैंने अपनी जिंदगी में। इन लोगों की तरह नहीं हूं मैं। केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी को कहना चाहता हूं आपने हमारे ऊपर इतने केस कर लिए, आपने ईडी छोड़ दी, सीबीआई छोड़ दी। आपने पुलिस छोड़ दी, इनकम टैक्स टीम छोड़ दी। आपने हमें जेल भेज दिया। एक समय ऐसा था, जब आम आदमी पार्टी के सबसे टॉप के पांच नेता जेल में थे एक साथ। उसके बाद भी केजरीवाल का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। अब तो एक ही तरीका बचा मोदी जी केजरीवाल से निपटने का। केजरीवाल की हत्या करवानी पड़ेगी। उसके अलावा केजरीवाल आपसे संभलने वाला नहीं है। अब आपके बस का नहीं है। आपने सब कुछ करके देख लिया। बस यही तरीका है।

दिल्ली शराब नीति मामले की टाइमलाइन

17 नवंबर, 2021: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की अगवाई वाली तत्कालीन सरकार ने नई शराब नीति लागू की।

8 जुलाई, 2022: दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने तत्कालीन एलजी वीके सक्सेना, तत्कालीन सीएम और डिप्टी सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ ही आर्थिक अपराध शाखा को एक रिपोर्ट भेजी। इस रिपोर्ट में कहा गया कि यह नीति एलजी की मंजूरी के बिना लाई गई और गलत तरीके से राजस्व कमाया गया।

17 अगस्त, 2022: सीबीआई ने केस दर्ज किया। इसके बाद सीबीआई ने सीएम मनीष सिसोदिया के घर और दफ्तर समेत सात राज्यों के 31 ठिकानों पर छापामारी की। ईडी ने भी े केस दर्ज कर जांच शुरू की।

30 अगस्त, 2022: सीबीआई ने सिसोदिया के बैंक लॉकर भी खंगाले।

6 सितंबर, 2022: ईडी ने दिल्ली-एनसीआर के साथ ही आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत कई राज्यों में 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापामारी की। दिल्ली सरकार ने सितंबर महीने में ही नई एक्साइज पॉलिसी रद्द कर दी।

27 सितंबर, 2022: सीबीआई ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी की। सीबीआई ने विजय नायर को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने इसके अगले ही दिन समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया।

10 अक्तूूबर, 2022: सीबीआई ने अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया।

17 अक्तूबर, 2022: सीबीआई ने सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया। सिसोदिया से सीबीआई मुख्यालय में करीब नौ घंटे तक पूछताछ हुई।

8 नवंबर, 2022: सीबीआई ने कोर्ट में यह जानकारी दी कि दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार है।।

1 दिसंबर, 2022: ईडी ने कोर्ट में यह दावा किया कि शराब कारोबारियों, बड़े सरकारी अधिकारियों के साथ ही मनीष सिसोदिया और अन्य संदिग्धों ने कई बार अपने फोन बदले।

26 जनवरी, 2023: ईडी ने इस कथित शराब घोटाले से संबंधित लोगों और कंपनियों की 76.54 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली।

3 फरवरी, 2023: ईडी ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की।

26 फरवरी, 2023: सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया।

अक्तूबर, 2023 से मार्च, 2024: ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में केजरीवाल को कुल नौ सम्मन भेजे।

21 मार्च, 2024: दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी। इसके बाद ईडी ने दिल्ली के तत्कालीन सीएम को गिरफ्तार कर लिया था।

10 मई, 2024: सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को जमानत दी। केजरीवाल ने चुनाव बाद दो जून को सरेंडर कर दिया था और फिर से जेल चले गए थे।

20 जून, 2024: राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी। दिल्ली हाई कोर्ट ने 25 जून को केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी।

26 जून, 2024: सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

12 जुलाई, 2025: केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी। हालांकि, सीबीआई की ओर से दर्ज केस के कारण वह जेल में ही रहे।

9 अगस्त, 2025: मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और ईडी, दोनों की ही ओर से दर्ज केस में जमानत दे दी।

2 सितंबर 2025: सुप्रीम कोर्ट ने विजय नायर को जमानत दे दी। पांच सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया।

13 सितंबर, 2025: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की ओर से दाखिल केस में केजरीवाल को जमानत दे दी।

27 फरवरी, 2026: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई की ओर से दर्ज किए गए कथित शराब घोटाला केस में फैसला सुनाया। कोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

भाजपा को 10 से ज्यादा सीटें आईं, तो राजनीति छोड़ दूंगा

पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी जी और अमित शाह जी के षड्यंत्र का खामियाजा है, जो दिल्ली भुगत रही है।उसकी भरपाई कौन करेगा? एक चीज बता दीजिए जो दिल्ली में इन्होंने ठीक करी हो। पूरी दिल्ली का बेड़ा गर्क कर दिया। मैं चैलेंज करता हूं मोदी जी को। मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में दोबारा चुनाव करा के दिखा दो। 10 से ज्यादा तुम्हारी सीट आ जाए, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। दिल्ली की जनता त्रस्त हो चुकी है तुम से।

क्या राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा जेल गए, शर्म नहीं आती

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल से पूछा गया कि कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने उसे नुकसान पहुंचाने के लिए आपको राहत दिलवा दी है। इस पर अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया कि मैं आपसे पूछना चाहता हूं। केजरीवाल जेल गया। क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गए? संजय सिंह जेल गए, क्या राहुल गांधी जेल गए? मनीष सिसोदिया जेल गए, क्या सोनिया गांधी जेल गईं? किस मुंह से बात करते हैं। कांग्रेसियों को शर्म भी नहीं आती।

भाजपा राजनीतिक दल नहीं, एक गैंग है केजरीवाल संग सत्य-न्याय दोनों खड़े

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई केस में बरी किए जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने इसे भाजपा के लिए ‘नैतिक मृत्युदंड’ बताते हुए कहा कि केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि गैंग है। भाजपा की राजनीति चालाकी से प्रेरित है। भाजपा सांप्रदायिक और नफरत की वाहक है, जिसने सत्ता का दुरुपयोग करने के सिवाय कुछ नहीं किया। भाजपा के कारण देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था तहस-नहस हो रही है। भाजपा ने नई पीढ़ी को अंधेरे में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाज में पाखंड और अंधविश्वास का कोई स्थान नहीं हो सकता है। भाजपा सरकार में देश दिशाविहीन है। शिक्षा के नाम पर लूट मची है। भ्रष्टाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री विदाई पर्यटन पर हैं। उन्होंने कहा कि अब जो एमओयू हो रहे है उनका क्या भविष्य है? अब इनके पास कितना समय बचा है?

बरी हो चुके हैं, तो फैसले का सम्मान करें केजरीवाल

केजरीवाल के बरी होने पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली की न्यायपालिका ने जो फैसला सुनाया है, उसका सम्मान किया जाना चाहिए। न्यायपालिका की मजबूती के कारण ही देश सुचारू रूप से चलता है। अन्ना हजारे ने न्यायपालिका पर अपना भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत न्यायिक और सुरक्षा व्यवस्था की ताकत पर चलता है। इतना बड़ा देश होने के बावजूद, जहां अलग-अलग दल, जातियां, धर्म और समुदाय हैं, यह न्यायपालिका के कारण ही व्यवस्थित रूप से चलता है। अगर न्यायपालिका न हो तो अराजकता और अशांति फैल जाए। अब जब अदालत ने फैसला दिया है कि अरविंद केजरीवाल दोषी नहीं हैं, तो इसे स्वीकार किया जाना चाहिए।

अगर सबूत नहीं थे, तो आरोप

दाखिल करने की मंजूरी कैसे मिली

अरविंद केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया के बरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा सांसद एवं प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कहा कि कोर्ट का पूरा फैसला पढऩे के बाद पार्टी व्यवस्थित तरीके से जवाब देगी। हालांकि, सुधांशु ने पूछा कि यदि आरोप बेबुनियाद थे, तो कोर्ट ने केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ आरोप तय करने की इजाजत कैसे दे दी? भाजपा नेता ने कहा कि यह तकनीकी विषय है, कोर्ट का पूरा फैसला पढऩे के बाद पार्टी व्यवस्थित तरीके से जवाब देगी। उन्होंने कहा कि करीब 100 सिम कार्ड और मोबाइल फोन नष्ट हुए, जाहिर है कि इससे सबूतों का अभाव हुआ होगा। उन्होंने कहा कि निचली अदालत ने एक मामले में अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया है, लेकिन उनका मानना है कि इससे जांच खत्म नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) इस मामले में अगला कदम उठाएगी और पूरी जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाएगी।

सिब्बल बोले, सीबीआई और ईडी सरकार का हथियार

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कपिल सिब्बल ने कहा कि मैं तो शुरुआत से ही यह कहता रहा हूं की सीबीआई और ईडी सरकार का एक हथियार है और इस हथियार को सरकार हर रोज दुरुपयोग करती है। उन्होंने कहा इसीलिए अन्य चीफ मिनिस्टर के खिलाफ बीजेपी ने जो भी आरोप लगाए हैं उनके पीछे कोई तथ्य नहीं है। कपिल सिब्बल ने कहा कि यह लोग (भाजपा के लोग) झूठे आरोप लगाते हैं और राज्यों के चीफ मिनिस्टर को गिरफ्तार करवाते हैं। इनकी कोशिश रहती है कि सरकार एक गिर जाए। फिर उनसे कहा जाता है कि आप बीजेपी ज्वाइन करो।

दिल्ली भाजपा का पोस्टर वार, आप के पाप अभी धुले नहीं…

नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी ने एक आक्रामक पोस्टर जारी कर राजनीतिक हमला बोला। पोस्टर में केजरीवाल की तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में लिखा है-आप के पाप अभी धुले नहीं हैं। नीचे तीन बिंदु लिखे गए हैं- यह लोअर कोर्ट का फैसला है, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट बाकी है, मनी लांड्रिंग का मामला अभी लंबित है और अन्य कई घोटालों में भी आप आरोपी हैं। इसके अलावा दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अदालत ने इस चरण पर सबूतों की कमी का उल्लेख किया है, लेकिन जांच एजेंसी ने बार-बार साक्ष्य नष्ट किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि कथित तौर पर नष्ट किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद नहीं हो सके। साथ ही संकेत दिया कि जांच एजेंसी आदेश के खिलाफ अपील पर विचार कर रही है।

[TRN LIVE: *दुश्मन की पनडुब्बियों को ढूंढ-ढूंढकर करेगा तबाह! समुद्र में उतरा भारत का INS अंजदीप* 

 युद्धपोत ‘अंजदीप’ के शामिल होने से बढ़ी नौसेना की ताकत

एक और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत अंजदीप मिलने से भारतीय नौसेना की समंदर में ताकत और बढ़ गई है। उथले पानी में काम करने की क्षमता वाले आठ पनडुब्बी रोधी युद्धपोतों की शृृंखला का यह तीसरा युद्धपोत शुक्रवार को चेन्नई में नौसेना में शामिल किया गया। इस समारोह में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी शामिल हुए। यह जहाज कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया है। यह पोत ‘डॉल्फिन हंटर’ के रूप में कार्य करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य तटीय क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना, उनका पीछा करना और उन्हें नष्ट करना है।

यह पोत स्वदेशी, अत्याधुनिक पनडुब्बी रोधी युद्ध प्रणाली से लैस है। चेन्नई बंदरगाह पर आयोजित एक आधिकारिक समारोह में एडमिरल त्रिपाठी ने नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों, सरकारी अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से जहाज को कमीशन किया। बता दें कि अंजदीप नाम कर्नाटक के कारवार तट के पास स्थित अंजदीप द्वीप के नाम पर रखा गया है। यह युद्धपोत 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ बना है। इससे देश की रक्षा निर्माण क्षमता को बल मिलेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी। अंजदीप नौसेना के इसी नाम वाले पुराने युद्धपोत का नया अवतार है। 77 मीटर लंबे इस जहाज में एक हाई-स्पीड वाटर-जेट प्रोपल्शन सिस्टम लगा है, जो इसे त्वरित प्रतिक्रिया के लिए 25 समुद्री मील की अधिकतम गति प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।

TRN LIVE: *HP police Vs Delhi Police: कोई बिना वर्दी बाहर से आकर किसी को भी उठा ले जाए, ऐसे कैसे चलेगा?* 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच हुए विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। आईजीएमसी में नई एमआरआई मशीन के शुभारंभ के बाद सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हिमाचल की अपनी संप्रभुता है। ऐसे बाहर से आकर किसी भी राज्य की पुलिस अपनी पहचान बताए बिना किसी को उठाकर ले जाए और हमें पता न हो, यह ठीक नहीं। यदि दिल्ली पुलिस हिमाचल पुलिस या डीजीपी को बता देती तो कोई दिक्कत नहीं थी। सीएम ने कहा-मेरा यह मानना है कि संविधान के द्वारा प्रत्येक राज्य को अधिकार दिए गए हैं। प्रत्येक राज्य इन अधिकारों के अनुसार कार्य करता है। हिमाचल प्रदेश की अपनी संप्रभुता है।

मेरा ये भी मानना है कि दिल्ली पुलिस को अगर यहां से किसी को भी ले जाना था, तो वहां के लोकल पुलिस स्टेशन को जो कि सुप्रीम कोर्ट की एसओपी के अनुसार था, उनको इन्फार्म करना चाहिए था। अब कोई बगैर वर्दी के आएगा और बगैर वर्दी के कोई इसी हॉस्पिटल से किसी को लेकर जाएगा, तो हिमाचल के लोगों को जानकारी ही नहीं होगी। हिमाचल की पुलिस को जानकारी नहीं होगी, ये उचित नहीं था। हमने कहा कि अगर आप पुलिस के अधिकारी हंै। आप अपना ट्रांजिट रिमांड दिखाइए, किनको क्यों लेकर जा रहे हैं? दूसरी बात ये है कि जिस रिजार्ट में गए, उसको कुछ नहीं बताया और उसके वीडियो कैमरे की कॉपी ले ली। उसको भी नहीं पता लगा कि क्या हो रहा है? तो इस प्रकार की वारदात नहीं होनी चाहिए। आपस में सामंजस्य बना कर ही काम करना चाहिए। जोर-जबरदस्ती में करना उचित नहीं होता और अगर दिल्ली पुलिस हिमाचल में एंट्री करने से पहले डीजीपी से संपर्क कर लेती या कह देती कि हम इस जगह जा रहे हैं, तो कोई बड़ी बात नहीं होती।

जयराम ठाकुर को क्या बोलूं

इस प्रकरण पर भाजपा नेताओं और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के राजभवन जाने पर पूछे गए सवाल पर सीएम सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर को लेकर अब मैं क्या बोलूं? मैं क्या बात करूं उनकी। मैं ज्यादा टिप्पणी इसलिए नहीं करना चाहता क्योंकि वो ये समझते हैं कि कोई भी हरियाणा और दिल्ली पुलिस का आदमी किसी भी जगह आकर किसी भी आदमी को उठाकर ले जाएं और हम उनको जाने दें। तो हमारी पुलिस का कार्य क्या रह गया? अगर इस देश के संविधान के द्वारा कानून के अधिकारों का पालन करने का अधिकार मिला है, जो उनका पालन भी करना होगा। इंफॉर्मेशन देने में हर्ज क्या था। जयराम ठाकुर को ये कहना चाहिए था कि उनकों इन्फॉर्म करना चाहिए था। लेकिन वे अपनी पुलिस के खिलाफ ही बोल रहे हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है।

TRN LIVE: *Himachal Panchayat Elections : दो मार्च को होगी फाइनल डिलिमिटेशन* 

पंचायतों के पुनर्सीमांकन की आपत्तियां दर्ज करवाने की अवधि पूरी

पंचायतों की फाइनल डिलिमिटेशन दो मार्च को कर दी जाएगी। पंचातयों के प्रस्ताव के बाद 27 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 27 फरवरी को पूरी हो गई है। इसके बाद अब दो मार्च को पंचायतों की फाइनल डीलिमिटेशन की जाएगी। दो मार्च को अंतिम प्रकाशन के बाद 10 दिनों का अपील का समय दिया जाएगा, जो 11 मार्च तक रहेगा। अपीलों की सुनवाई मंडलीय आयुक्त द्वारा सात दिनों के भीतर की जाएगी और उनके निर्णय के अनुसार 20 मार्च तक संशोधित अंतिम प्रकाशन जारी करना होगा। प्रदेश सरकार ने डिलिमिटेशन और आरक्षण रोस्टर की प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी करने के आदेश जारी किए हंै। पंचायतीराज विभाग ने सभी जिलों के डीसी को इस संदर्भ में पत्र जारी किया है।

इसके बाद आठ सप्ताह के भीतर यानी 31 मई तक चुनाव कराना अनिवार्य होगा। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया कि ब्लॉकों के पुनर्गठन और नई ग्राम पंचायतों के गठन से संबंधित लंबित डिलिमिटेशन कार्य भी 20 मार्च तक पूरे किए जाएं। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समयमें में प्रक्रिया पूर्ण कर इसकी सूचना विभाग को दें। सभी जिलों के डीसी को अब जिला परिषद वार्ड, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत (जहां पहले नहीं हुई) के वार्ड का डिलिमिटेशन इस शेड्यूल के हिसाब से करना होगा। यदि कहीं नई पंचायतें बननी हैं, तो उनका गठन 20 मार्च से पहले करना होगा। निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम आरक्षण 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करना अनिवार्य किया गया है।

31 जनवरी को पूरा हो चुका है पंचायतों को कार्यकाल

पंचायती राज विभाग के निदेशक राघव शर्मा ने इस बारे निर्देश जारी किए हैं। पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार जिन जिलों में वार्डों का परिसीमन और आरक्षण अभी अंतिम रूप में तय नहीं हुआ है, वहां निर्धारित शेडयूल के अनुसार कार्रवाई करनी होगी। गौर हो कि प्रदेश की 3586 पंचायतों समेत 73 नगर निकायों में चुनाव होने हंै। हालांकि पंचायतों के जन प्रतिनिधियों का पांच साल का कार्यकाल बीते 31 जनवरी को पूरा हो चुका है। इसके बाद सरकार ने पंचायतों में प्रशासक लगा रखे है। इसी तरह 47 नगर निकायों में भी सरकार प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक लगा चुकी है।

TRN LIVE: *10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड जारी, विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड* 

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का इंतज़ार अब खत्म हुआ। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। तीन मार्च से परीक्षाओं का आगाज होगा। बोर्ड के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि छात्रों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है।

अब परीक्षार्थी बिना किसी भाग-दौड़ के बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बोर्ड ने यह सुनिश्चित किया है कि छात्रों को एडमिट कार्ड के लिए परेशान न होना पड़े। डा. शर्मा के अनुसार, विद्यार्थी अब बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर सीधे या अपने संबंधित स्कूल लॉगिन के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने स्कूलों और एसओएस केंद्रों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों का समय पर मार्गदर्शन करें, ताकि परीक्षा के तनाव के बीच उन्हें कागजी कार्रवाई की चिंता न सताए।

बोर्ड अध्यक्ष ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक ज़रूरी अलर्ट भी जारी किया है। उन्होंने अपील की है कि एडमिट कार्ड मिलते ही उसमें अपना नाम, जन्मतिथि और विषयों की बारीकी से जांच कर लें। यदि कहीं भी कोई छोटी सी भी गलती (स्पेलिंग मिस्टेक) नजऱ आए, तो तुरंत अपने स्कूल या एसओएस केंद्र के जरिए बोर्ड को सूचित करें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वे किसी भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे और त्रुटियों का सुधार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

सिर्फ परीक्षा नहीं भरोसे का संकल्प

डा. राजेश शर्मा ने प्रेरक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड केवल एक परीक्षा कराने वाली संस्था नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के सपनों को संवारने वाला एक संवेदनशील तंत्र है। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि बोर्ड एक निष्पक्ष और समान अवसर वाली व्यवस्था देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को अपनी मेहनत से सफलता का परचम लहराने की शुभकामनाएं दीं।

TRN LIVE: *छोटी काशी में भगवान शिव और विष्णु उड़ाते हैं गुलाल, जानिए मंडी होली की पूरी कहानी* 

पूर्णिमा शुरू होते ही राजा माधो राय की निकाली जाती है पालकी, धूमधाम के साथ मनाई जाती है होली

हिमाचल की वादियों में जैसे ही फाल्गुन की पूर्णिमा दस्तक देती है, मंडी शहर रंगों की एक जीवंत सिम्फनी में बदल जाता है। यहां भगवान राज माधव राय (श्रीकृष्ण का अवतार) की पालकी शहर की गलियों में घूमती है और लोग गुलाल की बारिश में डूब जाते हैं। छोटी काशी में कहा जाता है कि होली की जड़ें 18वीं शताब्दी में राजा सूरज सेन की दुखद कहानी से जुड़ी हैं। राजा के 18 पुत्रों की असामयिक मौत के बाद, उन्होंने अपना पूरा राज्य भगवान माधव राय को समर्पित कर दिया। राजा माधो राय को भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण के रूप में पूजे जाते हैं, तबसे मंडी के राज माधो राय बन गए। मंडी को शैव (शिव भक्ति) और वैष्णव (विष्णु भक्ति) परंपराओं का अनोखा केंद्र बना दिया है।

ऐसा नजारा दुनिया में कहीं भी देखने को नहीं मिलता है। राजा माधो राय की होली मंडी की पहचान है। यहां शिव और विष्णु एक साथ रंग खेलते हैं। पूर्णिमा शुरू होते ही राज माधो राय की पालकी निकलती है और शहर गुलाल से सराबोर हो जाता है। यह उत्सव सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि एकता और भक्ति का प्रतीक है। राज माधो राय मंदिर से निकलने वाली यह जलेब होली का हाइलाइट है। चांदी और सोने से जड़ी पालकी में विराजमान राज माधो राय की मूर्ति को हजारों लोग घेरते हैं। लोक गीत गाते हैं फिर शाम को पड्डल मैदान में होलिका दहन होता है। यहां पूर्णिमा की शुरुआत को ही उत्सव का आरंभ माना जाता है।

प्रदेश में चार को होली

देशभर में चार मार्च को ही होली का अवकाश रहेगा, जबकि मंडी के कुछ हिस्सों में दो मार्च को छुट्टी घोषित की गई है।

राज माधो राय खेलेंगे होली

राज माधो राय की पालकी दो मार्च को दोपहर दो बजे निकलेगी। शाम को होलिका दहन होगा। पारंपरिक पकवान भल्ले और बबरू का चटकारा भी खूब लगता है।

दो को छुट्टी

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आदेश जारी कर मंडी सदर, गोहर, सरकाघाट, थुनाग और कोटली उपमंडलों में तीन मार्च को घोषित स्थानीय अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया है। अब इन उप मंडलों में तीन मार्च के स्थान पर दो मार्च 2026 को स्थानीय अवकाश रहेगा। संबंधित उप मंडलों के सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में होली के अवसर पर अवकाश दो मार्च को ही मान्य होगा, जबकि तीन मार्च को सभी सरकारी कार्यालय व शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे।

TRN LIVE: *HP WEATHER : पालमपुर में ओलावृष्टि; पांगी की चोटियों पर हिमपात, इस दिन तक मौसम साफ* 

प्रदेश में पांच मार्च तक साफ रहेगा मौसम

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार शाम को मौसम ने फिर करवट बदली है। अटल टनल रोहतांग क्षेत्र सहित पांगी और भरमौर की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई।

पालमपुर और आसपास के कई जिलों में ओलावृष्टि भी दर्ज मौसम विभाग ने की है। इसके अलावा चंबा जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहुल-स्पीति व किन्नौर के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। पांच मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

न्यूनतम तापमान

शिमला 8.5, सुंदरनगर 8.5, भुंतर 7.6, कल्पा 0.6, धर्मशाला 10.2, ऊना 10.6, नाहन 11.3, पालमपुर 9.0, सोलन 6.8, मनाली 3.5, कांगड़ा 10.4, मंडी 9.4, बिलासपुर 11.5, जुब्बड़हट्टी 9.2, कुकुमसेरी -2.6, सेऊबाग 5.3, बरठीं 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

TRN LIVE: *एचपीयू में खूनी झड़प; कईयों के फूटे सिर, एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे* 

विश्वविद्यालय परिसर में एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे, अफरा-तफरी मची

दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांगी कड़ी कार्रवाई, कई छात्र लहूलुहान

यूजीसी रेगुलेशन पर एसएफआई की ओपन टॉक और एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार दोपहर बाद विश्वविद्यालय परिसर में एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों छात्र संगठनों के कुछ कार्यकर्ता लहूलुहान हुए हैं, जबकि कुछेक को हल्की चोटें भी आई हैं। जिसके चलते कुछ समय के लिए परिसर में माहौल भी तनाव पूर्ण हो गया। बहरहाल मामलों को लेकर दोनों छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए है। एबीवीपी ने परिसर में हुई गंभीर हिंसक घटना पर तीखा विरोध जताया है। संगठन ने आरोप लगाया है कि एसएफआई से जुड़े छात्रों ने उनके कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित हमला किया, जिसे संगठन ने हत्या के प्रयास जैसी गंभीर घटना बताया है। एबीवीपी इकाई के अनुसार यह घटना विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य गेट के समीप उस समय हुई जब केमिस्ट्री विभाग से अपने घर जा रहे संगठन के कार्यकर्ताओं पर अचानक हमला किया गया। एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि एसएफआई से जुड़े लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला किया।

इस हमले में एबीवीपी के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। संगठन का कहना है कि यह हमला पूर्व नियोजित था और इसका उद्देश्य परिसर में डर और अराजकता का वातावरण पैदा करना था। एबीवीपी इकाई ने इस घटना को लेकर पुलिस में औपचारिक एफआईआर दर्ज कराई है और विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर एसएफआई का कहना है कि एसएफआई द्वारा परिसर में ओपन टॉक का आयोजित किया गया। यह चर्चा तीन घंटों की चली और चर्चा के ठीक 30 मिनट के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ता द्वारा हमारे कई साथियों पर हाथापाई की, जिसमें हमारे एक सदस्य को चोट भी आई है।

TRN LIVE: *शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की रोक, फैसला सुनते ही मठ में दिखा ऐसा नजारा* 

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यौन उत्पीडऩ केस में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसी के साथ कोर्ट ने कहा कि फैसला आने तक कोई गिरफ्तारी नहीं होगी। शंकराचार्य को जांच में सहयोग करने को कहा गया। अदालत में शंकराचार्य का पक्ष वकील पीएन मिश्रा ने रखा, जबकि राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल पेश हुए।

शिकायकर्ता आशुतोष महाराज की वकील रीना सिंह ने भी दलीलें रखीं। अब मार्च के तीसरे हफ्ते में केस की सुनवाई होगी। हाई कोर्ट के फैसले पर शंकराचार्य ने कहा कि हिंदू समुदाय बहुत आहत था कि ये क्या हो रहा है? लोगों में तरह-तरह की आशंकाएं थीं। लोगों को लगने लगा था कि हमारे गुरुजी ने कुछ गड़बड़ी किया है। अब कम से कम प्रथम दृष्टया ही सही, लेकिन सबको पता तो चल गया कि मामला झूठा है। सुनवाई होती है और न्याय भी होता है। शंकराचार्य ने बटुकों के यौन उत्पीडऩ मामले में 24 फरवरी को अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी। गिरफ्तारी पर रोक लगने से शंकराचार्य के मठ में जश्न का माहौल है।

TRN LIVE: *1 अप्रैल से 20% एथेनॉल मिक्स पेट्रोल अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों के माइलेज पर असर संभव* 

केंद्र सरकार ने पेट्रोल को लेकर एक अहम फैसला लिया है, जिसका सीधा असर आम लोगों और ऑटोमोबाइल सेक्टर पर पड़ेगा। केंद्र सरकार ने तेल बेचने वाली कंपनियों को साफ निर्देश दिया है कि पहली अप्रैल, 2026 से देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एथेनॉल ब्लेंडेड (ई-20) पेट्रोल बेचा जाए। इस पेट्रोल में अधिकतम 20 प्रतिशत इथेनॉल होगा और इसका न्यूनतम रिसर्च ऑक्टेन नंबर यानी आरओएन 95 होना जरूरी होगा। यह आदेश केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है।

17 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन में मंत्रालय ने कहा है कि तेल कंपनियां वही पेट्रोल सप्लाई करें जो ई 20 मानकों पर खरा उतरता हो। यह पेट्रोल ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड के तय मानकों के अनुसार होना चाहिए और पूरे देश में एक समान क्वॉलिटी के साथ उपलब्ध कराया जाना होगा। हालांकि खास हालात में सीमित समय के लिए कुछ इलाकों को छूट दी जा सकती है।

[TRN LIVE: *द्रौपदी मुर्मू ‘प्रचंड’ में सवार, भारत की पहली राष्ट्रपति जो लड़ाकू हेलीकॉप्टर में बनीं को-पायलट* 

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (एलसीएच) प्रचंड में उड़ान भरी। वह हेलिकॉप्टर प्रचंड में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं।

राष्ट्रपति ने उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर के कॉकपिट से सैल्यूट किया। राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले लड़ाकू विमान सुखोई और राफेल में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब सवा नौ बजे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुंची थीं।

TRN LIVE: *.T20 World Cup 2026 : इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान को ‘सांसें* ’

टी-20 वल्र्ड कप सुपर-8 मैच में चार विकेट से हराया न्यूजीलैंड

इंग्लैंड ने टी-20 वल्र्ड कप के नौवें सुपर-8 मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। इंग्लिश टीम की इस जीत ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चुना।

कीवियों ने कुल 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। 20वें ओवर की तीसरी गेेंद पर विल जैक्स ने मैट हेनरी की गेंद पर चौका लगाकर इंग्लिश टीम को चार विकेट की जीत दिलाई।

TRN LIVE: *PAK vs SL: यह सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, जिंदा रहने का टेस्ट* 

 यह सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं है। यह जिंदा रहने का टेस्ट है। पाकिस्तान टी 20 वल्र्ड कप के अपने आखिरी सुपर 8 मैच में यह जानते हुए उतरेगा कि सिर्फ जीत काफी नहीं होगी। शनिवार शाम को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में, उन्हें अपने सेमीफाइनल के सपने को जिंदा रखने के लिए श्रीलंका को हराना होगा और उन्हें आसानी से हराना होगा।

नेट रन रेट अब पाकिस्तान का सबसे बड़ा विरोधी है। एक बारिश के पानी में डूबा मैच और सुपर 8 स्टेज में पहले मिली हार के बाद, पाकिस्तान हार के कगार पर है। उनका समीकरण बहुत मुश्किल है, बड़ी जीत, और उम्मीद है कि इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हरा देगा। इससे कम कुछ भी, और कैंपेन खत्म हो जाएगा। इस दबाव ने इस मुकाबले को टूर्नामेंट के सबसे ड्रामैटिक मैचों में से एक बना दिया है। इसके उलट, श्रीलंका पहले ही बाहर हो चुका है। फिर भी यह उन्हें और खतरनाक बना सकता है। खोने के लिए कुछ नहीं होने और घर की इज्जत दांव पर होने के कारण, उनके पास पाकिस्तान को कॉम्पिटिशन से बाहर करने का मौका है। ज़ाहिर है, सबकी नजरें साहिबज़ादा फरहान पर होंगी, जो इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के सबसे धमाकेदार बैट्समैन हैं। 160 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाकर, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में तेज शुरुआत दी है। अगर वह पावरप्ले में फिर से हावी हो जाते हैं, तो पाकिस्तान 180 से ज़्यादा के टोटल की ओर बढ़ सकता है, जिसकी उन्हें सख्त ज़रूरत है। अगर वह जल्दी आउट हो जाते हैं, तो जरूरी तेज़ी से मिडिल ऑर्डर की पोल खुल सकती है, जो दबाव में कमज़ोर दिखा है।

कप्तान सलमान आगा को बाबर आजम और फखर जमान से भी अच्छे योगदान की उम्मीद होगी, जबकि अगर पाकिस्तान बड़े टोटल का पीछा कर रहा है या उसे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, तो शादाब खान और मोहम्मद नवाज का फिनिशिंग रोल बहुत ज़रूरी हो जाता है। श्रीलंका की उम्मीदें पथुम निसंका और कुसल मेंडिस पर बहुत ज़्यादा टिकी होंगी। निसंका की टूर्नामेंट में पहले नाबाद सेंचुरी ने दिखाया कि वह अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं। मेंडिस उनकी बैटिंग की रीढ़ रहे हैं, उनका एवरेज 40 है और तीन फिफ्टी हैं। अगर दोनों चल गए, तो पाकिस्तान का सेमीफ़ाइनल का हिसाब जल्दी बिगड़ सकता है।

पल्लेकेले की पिच पर आम तौर पर 150-170 के बीच का मुश्किल टोटल बनता है, लेकिन अगर पाकिस्तान पहले बैटिंग करता है तो उसका टारगेट काफी बड़ा होगा। दोनों टीमों के स्पिनर्स से बीच के ओवरों में असर डालने की उम्मीद है, खासकर जब लाइट्स में पिच धीमी हो जाती है। टॉस अहम साबित हो सकता है, क्योंकि बादल छाए रहने पर कप्तान पहले फील्डिंग कर सकते हैं। शुरुआती विकेट न सिर्फ मैच तय कर सकते हैं – बल्कि आखिरी चार में जगह भी तय कर सकते हैं। पाकिस्तान के लिए, दांव आसान लेकिन मुश्किल हैं: बड़ी जीत या घर जाना। और एक ऐसे टूर्नामेंट में जिसमें बहुत कम अंतर होते हैं, पल्लेकेले में शनिवार की रात को उस रात के तौर पर याद किया जा सकता है जब नेट रन रेट ने कहानी लिखी।

TRN LIVE: *डिग्री पूरी न करने वाले छात्रों को परीक्षा देने का विशेष मौका, इस डेट तक करें ऑफलाइन आवेदन* 

बीटेक, बी फॉर्मेसी, एमटेक एम फॉर्मेसी वाले करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी डिग्री पूरी न कर पाने वाले या उत्तीर्ण न हो पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को मई/जून, 2026 में प्रस्तावित परीक्षा में विशेष मौका देने का निर्णय लिया है।

तकनीकी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि बीटेक, बी फॉर्मेसी (एलोपैथी/आयुर्वेद) के पहले से आठवें सेमेस्टर तक के ओल्ड और न्यू सिलेबस के अभ्यर्थी परीक्षा के लिए ऑफलाइन आवेदन 20 मार्च तक कर सकते हैं। इसके अलावा बी फॉर्मेसी (एलोपैथी/आयुर्वेद) के सीबीसीएस (च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) पाठ्यक्रम के पहले से आठवें सेमेस्टर तक अभ्यर्थी और एम फार्मेसी और एमटेक के भी सीबीसीएस के पहले से चौथे सेमेस्टर तक के अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने का विशेष मौका प्रदान किया जा रहा है।

[TRN LIVE: *HPPWD: सिरमौर में PWD डिवीजनों का हुआ पुनर्गठन, अधिसूचना जारी* 

राज्य के जिला सिरमौर में लोक निर्माण विभाग के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव कर डिवीजन, सब-डिवीजन और सेक्शनों का पुनर्गठन कर दिया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सचिव की ओर से एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। सरकार के यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। सरकार ने नाहन मंडल के सब डिवीजन ददाहू को संगड़ाह डिवीजन में शिफ्ट किया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन क्षेत्रों का प्रशासनिक नियंत्रण बदला गया है, वहां कार्यरत स्टाफ भी संबंधित नए डिवीजन या सब-डिवीजन के अधीन माना जाएगा। मौजूदा मशीनरी भी उसी अनुसार स्थानांतरित होगी और चल रहे कार्यों के अनुबंध और अदालतों में लंबित मामले भी नए संबंधित कार्यालयों को सौंपे जाएंगे। इसी तरह बंद हो चुके समझौते चरणबद्ध तरीके से ट्रांसफर किए जाएंगे। अधिसूचना के तहत सिरमौर में लोक निर्माण विभाग का संगड़ाह डिवीजन को जिले का सबसे बड़ा मंडल होगा। नाहन डिवीजन से ददाहू उपमंडल को शिफ्ट कर इसमें शामिल किया गया है। इस डिविजन के अधीन बोगधार, नोहराधार, हरिपुरधार , पीआईयू संगड़ाह, रेणुकाजी और ददाहू सब-डिवीजन को लाया गया हैं।

अधिसूचना के बाद अब लोक निर्माण विभाग के उपमंडल बोगधार के तहत सडक़ों की कुल लंबाई 147.850 किलोमीटर, नोहराधार की 137.155 किलोमीटर, हरिपुरधार की 197.250 किलोमीटर, पीआईयू संगड़ाह की 111.295 किलोमीटर, रेणुकाजी की 218.667 किलोमीटर और ददाहू की 283.310 किलोमीटर होगी। जबकि इस डिवीजन के तहत कुल 1095.527 किलोमीटर सडक़ें रहेगी। पुर्नगठन के तहत लोक निर्माण विभाग के पांवटा डिवीजन को दो सब-डिवीजनों में व्यवस्थित किया गया है। पांवटा -1 में पुरुवाला, पांवटा लोकल, जामनी वाला और वेहल सेक्शन शामिल किए गए हैं। पांवटा -2 में वंगरण, राजवन, भंगानी और राजपुरा सेक्शन रखे गए हैं। इस डिवीजन में राजपुरा सेकशन को शिलाई से यहां शिफ्ट किया है। नई व्यवस्था के बाद पांवटा डिवीजन के तहत कुल सडक़ लंबाई 345.110 किलोमीटर हो गई है। सरकार ने नाहन डिवीजन के अंतर्गत भी नए सिरे से व्यवस्था की गई है। नाहन सब-डिवीजन में जामटा, नाहन-1, बनेठी, सुरला, नाहन-2 और सैनवाला सेक्शन शामिल हैं। जबकि धौलाकुआं सब-डिवीजन में कोलर, माजरा, धौलाकुआं और शंभु वाला सेक्शन जोड़े गए हैं। इस सब-डिवीजन में सडक़ों की कुल लंबाई अब 169.795 किलोमीटर रहेगी और जबकि पूरे नाहन डिवीजन की कुल लंबाई 481.895 किलोमीटर निर्धारित की गई है। लोक निर्माण विभाग ने शिलाई डिवीजन में पांच सब-डिवीजन बनाए गए हैं। इसके अधीन शिलाई, रोहनाट, टिंबी, कमरऊ तथा सतौन उपमंडल होंगे। पुर्नगठन के बाद शिलाई डिवीजन की कुल सडक़ लंबाई 545.649 किलोमीटर हो गई है।

TRN LIVE: *Hamirpur Marriage Fraud: महज 5 दिन ही टिकी दुल्हन, सात फेरे लेकर लुट गया हमीरपुर का दूल्हा* 

हमीरपुर जिला ग्राम पंचायत ब्राह्लड़ी के तहत आने वाले डुढाणा गांव में एक व्यक्ति की शादी करवाकर उसे लाखों का चूना लगाया गया है। यह शादी वर्ष 2025 में हुई थी। शादी के उपरांत दुल्हन महज पांच दिन ही ससुराल में रही तथा छठे दिन बहाना बनाकर चली गई। उसके बाद दुल्हन लौटकर वापस नहीं आई। जिस बिचौलिए ने रुपए लेकर शादी करवाई थी जब उससे बात की गई तो उसका कहना था कि कोई दूसरी लडक़ी लाएंगे।

पीडि़त परिवार का कहना है कि शादी पर पांच लाख से अधिक का खर्च हो चुका है। पुलिस के पास पहुंचकर परिवार ने खर्च हो चुके रुपए दिलवाने की मंाग की है। इनका कहना है कि इन्हें अब दुल्हन नहीं चाहिए, लेकिन जो पैसा शादी के लिए खर्च हुआ है, उसे दिलवाया जाए। डुढाणा गांव के व्यक्ति संजय कुमार ने बताया कि अगस्त 2025 को उसकी शादी करवाई गई थी। लुधियाना मछीवाड़ा में शादी करवाई गई थी। उसके उपरांत महिला चार स ेपांच दिन इसके साथ रही तथा बाद में इसे छोडक़र चली गई। महिला ने कहा कि वह एक दो दिन में वापस लौट आएगी लेकिन आज तक नहीं आई। जिस बिचौलिए को डेढ़ लाख रुपए दिया गया था वह अब और लडक़ी से शादी करवाने की बात कह रहा है। बिचौलिए ने कहा कि मछीवाड़ा को चलो। आरोप लगाया कि पांच बार मछीवाड़ा गए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। छह बार मछीवाड़ा जाने पर भी 60 हजार रुपए खर्च हुआ है।

शादी के नाम पर लूटा

संजय कुमार का कहना है कि उसे शादी के नाम पर लूटा गया है। बिचौलिए ने डेढ़ लाख रुपए लिया तथा लुधिायान में शादी करवाई। महज पांच दिन बाद दुल्हन छोडक़र चली गई तथा वापस नहीं लौटी है।

शादी पर लाखों खर्च हुए

महिला निर्मला देवी ने बताया कि उसके बेटे की शादी अगस्त 2025 में हुई थी। जिस लडक़ी से शादी करवाई वह कुछ ही दिनों में अपने रिश्तेदारों के साथ चली गई। शादी पर लाखों का खर्च हुआ है।

जांच करे पुलिस

मानवाधिकार महिला विंग की महासचिव पूनम देवी ने बताया कि इस पीडि़त परिवार का मामला इनके पास आया है। मामले को लेकर पुलिस को अवगत करवाया गया है। पुलिस विभाग से मांग है कि मामले की सही ढंग से जांच की जाए तथा आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो।

TRN LIVE: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*

*दिनांक : 28 फरवरी 2026*

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिये कलहकारी रहेगा दिन के आरंभ से ही इससे बचने का प्रयास करेंगे लेकिन परिजन आज आपकी गलतिया खोज खोज कर गिनाएंगे आपने जो गलती की ही नही उसपर भी ताने सुनने को मिलेंगे। मौन धारण ही शांति का उत्तम उपाय है लेकिन ज्यादा देर तक धैर्य नही रखने पर मामला गंभीर होगा। कार्य क्षेत्र पर भी अधिकारी अथवा अन्य के साथ गरमा गरमी बढ़ने पर संबंध विच्छेद की संभावना है। नौकरी वाले लोग आज विशेष सतर्क रहें छोटी से भूल जीवन की दिशा बदल सकती है। धन लाभ कही ना कही से हो जाएगा लेकिन मानसिक उलझने यथावत रहेंगी। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपमे धैर्य की कमी रहेगी। किसी भी कार्यो को लेकर पहले लापरवाही करेंगे बाद में उसे जल्दबाजी में करने पर कुछ ना कुछ कमी रह जायेगी। धन संबंधित मामलों में जल्दबाजी ना करें अन्यथा आज के दिन का उचित लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे कार्य व्यवसाय से आरंभ में ज्यादा आशा नही रहेगी लेकिन धीरे धीरे जमने पर अकस्मात धन के मार्ग खुलने से उत्साह बढेगा। दान-पुण्य के साथ किसी की सहायता पर खर्च करना पड़ेगा परोपकार की भावना के कारण अखरेगा नही। आज घर मे समय पर आवश्यकता पूर्ति ना करने पर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य आज सामान्य ही रहेगा। क्रोध से बचें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन कुछ ना कुछ अभाव के बाद भी संतोषजनक रहेगा। लेकिन महिलाए किसी भी बात को लेकर घर का वातावरण अशान्त बनाएंगी। दिन के आरंभिक भाग के अलावा अन्य समय बाहर ही शांति अनुभव होगी। आज आप जल्दी से किसी के गलत आचरण का विरोध नही करेंगे लेकिन धैर्य सीमित ही रहेगा एक बार क्रोध आने पर शांत करना आपके वश में भी नही रहेगा जो लोग उद्दंडता कर रहे थे वो भी बचते नजर आएंगे। कार्य व्यवसाय में भी किसी कमी के कारण धन लाभ अल्प और विलंब से होगा। शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ दिला सकता है इसके अतिरिक्त कार्यो में धन फसने की संभावना है। स्वास्थ्य में कमी आएगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप अपनी ही धुन में रहेंगे। मन की ज्यादा सुनेंगे और करेंगे भी वैसा ही किसी का कार्यो में दखल देना कुछ ज्यादा ही अखरेगा जरासी बात पर नाराज हो जाएंगे जिससे मुख्य लक्ष्य से भटक सकते है। कार्य व्यवसाय आज अन्य दिन की तुलना में थोड़ा धीमा रहेगा इसका एक कारण आपका मानसिक रूप से तैयार ना होना भी रहेगा। लाभ हानि की परवाह किये बिना ही कार्य हाथ मे लेंगे बाद में ले देकर पूरा करने का प्रयास कुछ ना कुछ हानि ही कराएगा। घर में किसी ना किसी से व्यर्थ की बातों पर बहस कर समय खराब करेंगे। मानसिक रूप से बेचैनी अधिक रहने पर पूजा पाठ से भी विमुख रहेंगे एक साथ दो जगह मन भटकने के कारण आध्यात्मिकता का लाभ नही मिल सकेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका व्यवहार पल-पल में बदलने से संपर्क में रहने वालों को परेशानी आएगी आप कहेंगे कुछ करेंगे उसके विपरीत ही। दिन का आरंभिक भाग आलस्य में खराब होगा किसी कार्य मे एक बार विलंब होने पर सारी दिनचार्य बदल जाएगी अधिकांश कार्य आज विलंब से ही पूर्ण होंगे अथवा अधूरे रह जाएंगे लेकिन फिर भी धन लाभ कही ना कहीं से अवश्य होगा आकस्मिक होने पर आश्चर्य में पड़ेंगे। कार्य व्यवसाय में उधारी के व्यवहार से बचें बाद में परेशानी बनेगी। धन को लेकर किसी से कलह हो सकती है। आज विवेक से काम लें अन्यथा मनोकामना पूर्ति सम्भव नही होगी। आरोग्य में कमी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन लाभदायक रहेगा कार्य क्षेत्र पर आज आपसे प्रतिस्पर्धा करने वाले बहुत रहेंगे फिर भी अपने हिस्से का लाभ थोडे बौद्धिक परिश्रम से प्राप्त कर लेंगे। व्यवसायी वर्ग को दैनिक कार्यो की जगह आज जोखिम वाले कार्य से अधिक लाभ की संभावना है पूर्व में अथवा आज किया निवेश शीघ्र ही फलती होकर धन की आमद बढ़ाएगा। उधारी के व्यवहारों के कारण आज मन मे क्रोध भी रहेगा लेन देन को लेकर किसी से तीखी बहस हो सकती है धैर्य से काम लें अन्यथा आगे नुकसान हो सकता है। घर के सदस्यों पर नाजायज हुकुम चलाना नई समस्या को जन्म देगा परिजन आपके सामने ही उद्दंडता करेंगे। सेहत संध्या तक ठीक रहेगी इसके बाद कुछ विकार आ सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिये सिद्धि दायक रहेगा कोई भी कार्य करने से पहले उसके विषय मे बारीकी से अध्ययन करें आज थोड़े से परिश्रम से बड़ा कार्य पूर्ण कर सकेंगे। पहले से चल रही किसी योजना के पूर्ण होनेपर भी लाभ मिलेगा लेकिन जल्दबाजी करने पर कुछ अभाव भी रह सकता है। कार्य व्यवसाय से धन की प्राप्ति निश्चित होगी लेकिन आज उधार के व्यवहार भी परेशानी में डालेंगे यथा सम्भव इनपर नियंत्रण रखें। पारिवारिक वातावरण में छोटी मोटी गलतफहमियां बनेगी आपसी तालमेल से इनपर विजय पा सकते है। महिलाए मामूली बातो का बतंगड़ बनाएंगी जिससे घर मे अशान्ति रहेगी। सेहत आज लगभग ठीक ही रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन संभावनाओं पर ज्यादा केंद्रित रहेगा। परिश्रम करने में कमी नही रखेंगे फिर भी सफलता असफलता संपर्क में रहने वालों पर निर्भर रहेगी। मध्यान तक का समय उदासीनता में बीतेगा इसके बाद व्यस्तता बढ़ेगी कार्य व्यवसाय में गति आने से लाभ की संभावना जागेगी लेकिन धन प्राप्ति में विलंब होगा फिर भी आज के दिन से वृद्धि की आशा रख सकते है भले ही इसमें विलंब क्यो ना हो। सहकर्मी अपने मनमाने व्यवहार से कुछ समय के लिये परेशानी में डालेंगे लेकिन इससे बाहर भी स्वयं ही निकालेंगे। गृहस्थ में शांति रहेगी परन्तु आज किसी व्यक्ति विशेष का अभाव भी अनुभव करेंगे। सेहत को लेकर थोड़ी समस्या बनेगी पर प्रदर्शित नही करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन शारिरिक दृष्टिकोण से विपरीत रहेगा दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी सहयोग मिलने पर भी अधिकांश कार्य समय पर पूरा नही कर सकेंगे। काम-धंदे को लेकर मन अशांत रहेगा किसी से पूर्व में किया वादा पूरा ना करने का डर मन मे रहेगा जिसका प्रभाव मानसिक दबाव बढ़ाएगा। विरोधी आपके ऊपर दया भाव प्रदर्शित करेंगे लेकिन फिर भी सावधान रहें ये कुचक्र भी हो सकता है। जल्द पैसा कमाने की मानसिकता आज कुछ ना कुछ नुकसान ही कराएगी इससे बचकर रहें। धन की आमद मध्यान बाद होगी लेकिन अनर्गल खर्च रहने से आवश्यक कार्यो पर खर्च नही कर पाएंगे। घर के सदस्यों का स्वार्थी व्यवहार मन दुख का कारण बनेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपके लिये आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा आज दिन का आरंभिक भाग परिवार में मतभेद के कारण थोड़ा उदासीन रहेगा इसके बाद का समय सार्वजिनक क्षेत्र पर आपकी नई पहचान बनने से जीवन को नई दिशा मिलेगी लेकिन इसके लिये स्वयं को भी दृढ़ संकल्पित रहना पड़ेगा। लक्ष्य बनाए कर कार्य करने पर ही आज के दिन से उचित लाभ पाया जा सकता है। स्वभाव में थोड़ी तल्खी रहने के कारण किसी को भी मन की बाते समझाने में परेशानी आएगी। कार्य व्यवसाय में पल पल में स्थिति बदलने से असमंजस की स्थिति रहेगी कम मुनाफे में व्यापार करना पड़ेगा। परिवार की अपेक्षा बाहर से अधिक सहयोग मिलेगा। उच्च रक्तचाप अथवा अन्य रक्त पित्त संबंधित समस्या हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपको दैनिक कार्यो के अतिरिक्त भाग दौड़ करनी पड़ेगा लेकिन इसका कोई सकारात्मक परिणाम नही मिलेगा। आज अधिकांश कार्य किसी अन्य पर निर्भर रहने के कारण अधूरे रह सकते है जोर जबरदस्ती करने पर हानि ही होगी। कार्य व्यवसाय अथवा सरकारी क्षेत्र से अशुभ समाचार मिलने या किसी अप्रिय घटना की संभावना मन को बेचैन रखेगी। धन की आमद सीमित रहेगी लेकिन ख़र्च अनियंत्रित होने पर बजट प्रभावित होगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अधिकारी वर्ग से गलतफहमी बनेगी फिर भी मामला गंभीर नही होने देंगे। परिवार के सदस्य से हानि हो सकती है धैर्य से काम लें। सेहत में अकस्मात नरमी आएगी। बुजुर्गो के प्रति आदर भाव बढेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन बौद्धिक कार्यो से सफलता दिलाएगा सामाजिक क्षेत्र अथवा गृहस्थ में आपके महत्त्वपूर्ण सुझाव मिलने से किसी ना किसी के जीवन को नई दिशा मिलेगी आपके प्रति लोगो का आदर भाव बढेगा परन्तु स्वयं के प्रति लापरवाह ही रहेंगे कार्य क्षेत्र पर धीमी गति से कार्य करने पर किसी के ताने सुनने पड़ेंगे फिर भी स्वभाव में परिवर्तन नही होगा। काम-धंधा कुछ समय के लिये ही फलदायी रहेगा लापरवाही की तो आज खर्च चलाने के लिये भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी वाले लोग व्यवसायियों की तुलना में बेहतर रहेंगे लेकिन धन संबंधित मामले आज सभी के लिये चिंता का विषय बनेंगे। छाती में संक्रमण होने की सम्भवना है तले भुने एवं ठंडे प्रदार्थ के सेवन से बचें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*इंदिरा गाँधी जी* की समाधि, *शक्ति स्थल 45 एकड़* में है..??

*राजीब गाँधी जी* की समाधि *बिरभूमि 15 एकड़* में है..??

*जबकि श्री रामजन्म भूमि मात्र 2.7 एकड़ में है l*

40+53+45+15 = कुल 153 एकड़ जिसकी आज की तारीख में अनुमानित क़ीमत 500 ( पांच सौ ) अरब रुपए होती है..??

क्या किसी बामपंथी, कांग्रेसी या liberal में इतना साहस है, की जो ये बता सके कि इस 153 एकड़ जमीन पर कितने हॉस्पिटल, AIIMS, Engineering या मेडिकल कॉलेज बनाये जा सकते हैं...??🤔

*बात कड़वी है पर सच्ची है..*

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला