आज दोपहर का मुख्य समाचार पत्र ✉ Epstein_Files_में_मोदी_का_नाम!_Modi_s_Name_Really_in_Epstein_Files__!_Shocking_Revelations_Epstein
Javed_Akhtar_BREAKS_His_Silence_After_Losing_Debate_to_Mufti_Shamail_Nadwi_on_‘Does_God_Exist_
: . *जय श्री राम*
*शनिवार, 03 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार*
🔶एस. जयशंकर की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- हमारा देश, हमारा फैसला, सुरक्षा पर नहीं सुनेंगे किसी की सलाह
🔶Big News: J&K में आतंकी हमले की कोशिश नाकाम! VDG की कार्रवाई से आतंकवादी भागने पर हुए मजबूर
🔶आग से खेल रहे जोहरान ममदानी: उमर खालिद की चिंता छोड़ें, न्यूयॉर्क संभालें: भाजपा
🔶नेपाल के भद्रपुर एयरपोर्ट पर हादसा, बुद्धा एयरलाइंस का विमान रनवे से फिसला, 51 यात्री थे सवार
🔶'बांग्लादेश दुश्मन देश नहीं', मुस्तफिजुर रहमान के IPL में खेलने पर आया BCCI का बयान
🔶अब तक नहीं पड़ा एक भी वोट, नगर निकाय चुनाव में 66 सीटों पर जीत गई BJP-शिवसेना
🔶सुप्रीम कोर्ट बोला-पत्नी से खर्चे का हिसाब मांगना क्रूरता नहीं:इसके लिए केस नहीं कर सकते; व्यक्ति पर दर्ज FIR रद्द
🔶कर्नाटक सरकार के सर्वे में दावा-91% ने माना चुनाव निष्पक्ष:राहुल ने वोट चोरी के आरोप लगाए थे; भाजपा बोली- नागरिकों को विश्वास, कांग्रेस को शक
🔶कुत्ते गिनने के आदेश पर झूठी जानकारी फैलाई, FIR दर्ज:दिल्ली सरकार ने AAP पर आरोप लगाया, कहा- इनका इरादा शिक्षकों में घबराहट फैलाने का था
🔶इंदौर नगर निगम कमिश्नर को हटाया:जहरीले पानी से 15 मौतों के बाद सरकार का एक्शन, एडिशनल कमिश्नर और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
🔶ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शन: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी, बोलें हम हस्तक्षेप के लिए तैयार
🔶केंद्र सरकार का बंगाल सरकार पर तीखा प्रहार, 'जंगल राज' और 'गुंडा राज' का चेहरा बन गई हैं सीएम ममता
🔶Earthquake: मेक्सिको में 6.5 तीव्रता के भूकंप से अब तक दो लोगों की मौत; बाद में महसूस किए गए 500 से अधिक झटके
🔶संघर्ष कर रही अरबपति एलन मस्क की कंपनी: टेस्ला की बिक्री लगातार दूसरे साल घटी, चीनी निर्माता बीवाईडी ने दी मात
🔶Army Chief: 4 से 6 जनवरी तक यूएई-श्रीलंका के दौरे पर रहेंगे सेना प्रमुख, रणनीतिक तौर पर बेहद अहम होगी यात्रा
🔶Toll Tax: हाईवे यात्रियों को टोल में बड़ी राहत! निर्माणाधीन सड़कों पर आधा शुल्क, आंशिक एक्सप्रेसवे पर NH जैसे रेट
🔶Magh Mela 2026 : संगम तट पर आस्था का महासंगम, माघ मेले का आगाज, पौष पूर्णिमा पर पहला मुख्य स्नान आज;
🔶नए साल के दूसरे दिन शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 573 अंक उछला, आईटीसी का शेयर दो दिन में 13 फीसदी टूटा
🔷मार्श करेंगे टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी : पैट कमिंस, ग्रीन और कोनोली की टीम में वापसी
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*
जय हो🙏
TRNLIVE: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*03- जनवरी -2026- शनिवार*
👇
*==============================*
*1* 'अश्लील, अभद्र फोटो और कंटेंट तुरंत हटाएं...', केंद्र सरकार ने 'एक्स' को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम
*2* दो जनवरी को जारी इस आदेश में कहा गया है कि एक्स के एआई एप ग्रोक का इस्तेमाल कर बनाए गए कंटेंट तुरंत हटाने होंगे। ऐसा न करने पर कंपनी को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
*3* प. बंगाल में सियासी सरगर्मियां: पीएम मोदी इसी माह कर सकते हैं दौरा! मालदा में बड़ी जनसभा की तैयारी में भाजपा
*4* ‘राहुल के पास हमारे लिए वक्त नहीं, प्रियंका कमान संभालें’, कांग्रेस से सस्पेंड मोहम्मद मुकीम बोले- खड़गे नहीं हटे, तो कुछ नहीं बदलेगा
*5* भागवत बोले- टिकट मांगने के इच्छुक संघ से दूर रहें, भोपाल में कहा- भाजपा को देखकर संघ को समझना सबसे बड़ी भूल
*6* युपी में भाजपा विधायक का निधन, एक दिन पहले मनाया था धूमधाम से बर्थडे,बैठक में मंत्री संग खाना खाने के बाद आया हार्ट अटैक, PM ने जताया शोक, लिखा- अत्यंत दुख...
*7* बीएमसी चुनाव से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि मुंबई का अगला मेयर महायुति से होगा और वह हिंदू व मराठी होगा। इस बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस ने भी अपने-अपने दावे पेश किए हैं
*8* दुष्कर्म के दोषी आसाराम का सूरत में भव्य स्वागत, भक्तों ने ढोल-नगाड़ों से किया वेलकम, हाथों में दीपक लिए हजारों लोग सड़कों पर खड़े थे, आशाराम अगले तीन दिन तक आयुर्वेद ट्रीटमेंट के लिए आश्रम में ही रहेगा
*9* इंदौर में जहरीले पानी से 15 मौतें-दो अफसरों को हटाया, हाईकोर्ट में सरकार बोली- केवल 4 मरे; राहुल गांधी ने कहा– हत्या के लिए डबल इंजन जिम्मेदार
*10* गन्ना किसानों को समय पर भुगतान, मिलों की बढ़ रही कमाई... इस बार बंपर हुआ चीनी का उत्पादन; क्या कम होगी कीमत?
*11* प्रियंका गांधी के बेटे ने अपनी सगाई कन्फर्म की, मंगेतर अवीवा के साथ फोटो पोस्ट की; रॉबर्ट वाड्रा बोले- बेटा जवान हो गया
*12* पौष पूर्णिमा पर पहला मुख्य स्नान आज, चतुर्ग्रहीय योग में त्रिवेणी तट पर माघ मेले का होगा श्रीगणेश
*13* उतरी भारत में 24 घंटे मौसम रहेगा खतरनाक, बारिश-बर्फबारी के साथ होगा वज्रपात! कोहरे-शीतलहर का बड़ा अलर्ट
*14* एयर और वाटर प्यूरीफायर 13% तक सस्ते होंगे, GST 18% से घटाकर 5% कर सकती है सरकार; ₹15,000 के प्यूरीफायर पर ₹1,950 की बचत होगी
*===============================*
TRNLIVE: 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 03 जनवरी 2026*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा - 15:34 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा - 17:28 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* बव.- 15:34 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* ब्रह्म - 09:05 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 07:14
*🌄सूर्यास्त-* 17:36
*🌙चन्द्रोदय-* 17:27
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:04 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 09:49 से 11:07
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 पौष सुदी पूर्णिमा 15:34 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , पौष पूर्णिमा व्रत , संकलनकर्ता - मुकेश शास्त्री भिवानी , स्नान - दान - व्रतादि की पौषी पूर्णिमा , माघ स्नान प्रारम्भ , पौष मासीय व्रत - स्नान - यम - नियमादि समाप्त , माता शाकम्भरी नवरात्र समाप्त / यात्रा , षोडशकारण व्रतारम्भ (जैन) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , माता शाकंभरी जयंती (पौष शुक्ल पूर्णिमा) , भगवान श्री धर्मनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन ,पौष शुक्ल पूर्णिमा) , राजमाता जिजाऊ साहेब भोसले / जीजाबाई जयन्ती (पौष शुक्ल पूर्णिमा , पारंपरिक मराठी कैलेंडर) , हज़रत अली जन्मदिन (मुस्लिम) , श्रीमती सावित्रीबाई फुले जयन्ती (महिला मुक्ति दिवस , ‘बालिका दिवस’ महाराष्ट्र) , रानी श्रीमती वेलु नचियार साल जयन्ती , श्री जयपाल सिंह मुंडा जयंती , श्री जानकी बल्लभ पटनायक जयन्ती , श्री कुरिआकोसी इलिआस चावारा स्मृति दिवस व श्री सतीश धवन स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉माघ बदी प्रतिपदा 12:32 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , माघ माह कृष्ण पक्ष आरम्भ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*जरा रूपं हरति धैर्यमाशा*
*मृत्युः प्राणान् धर्मचर्यामसूया।*
*कामो ह्रियं वृत्तमनार्यसेवा*
*क्रोधः श्रियं सर्वमेवाभिमानः ॥*
*भावार्थ👉*
_बुढ़ापा सुंदरता का नाश कर देता है, उम्मीद धीरज का, मृत्यु प्राणों का, ईर्ष्या धर्म -निष्ठा का, काम लाज-शर्म का, दुर्जनों का साथ सदाचार का, क्रोध धन का तथा अहंकार सभी का नाश कर देता है।_
🌹
*3 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1496 – बहुमुखी प्रतिभा के धनी लियोनार्दो द विंची ने विमान बनाने की असफल कोशिश की।
1521 - मार्टिन लूथर को पोप लियो एक्स द्वारा 3 जनवरी 1521 को बैल डेसेट रोमनम पोंटिफ़िसम में बहिष्कृत कर दिया गया
1621 - महान वैज्ञानिक गैलिलियों ने राक्षसों की खोज की।
1749 - बेंनिंग वेंटवर्थ ने न्यू हैम्पशायर अनुदानों के पहले मुद्दे पर आगे बढ़ते हुए वर्मोंट की स्थापना की।
1777 – जार्ज वाशिंगटन की सेना ने ब्रिटिश सेना को न्यूजीलैंड में पराजित किया।
1797 - त्रिपोली की संधि, संयुक्त राज्य और तुर्क त्रिपोलिटनिया के बीच एक शांति संधि पर अल्जीयर्स में हस्ताक्षर किए गए।
1815 – फ्रांस, ब्रिटेन और आस्ट्रिया ने रूस और प्रसा के खिलाफ समूह बनाया।
1833 - ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फ़ॉकलैंड द्वीप पर कब्जा जमाया।
1852 – चीन का पहला कदम हवाई द्वीप पर पड़ा।
1870 – ब्रुकलिन ब्रिज का निर्माण प्रारंभ हुआ। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1894 - रवीन्द्र नाथ टैगोर ने 'शांति निकेतन' में 'पौष मेला' का उद्घाटन किया।
1901 - शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।
1910 – रोज काम के लिए 8 घंटे तय करने के लिए ब्रिटेन में हड़ताल हुई।
1911 - अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।
1920 - क्रिएटर का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ।
1925 - बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में तानाशाही की घोषणा की।
1929– आॅस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में अपने करियर का पहला शतक लगाते हुए 112 रन बनाए।
1929 - महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।
1943 - टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया।
1948 - चीन के जहाज़ में विस्फोट, 1100 लोग मरे।
1950 - पुणे में राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन हुआ।
1954 - अफ़्रीका देश अल्जीरिया में आये भूकंप से 1400 लोग मरे।
1956 - फ्रांस में 'एफिल टॉवर' के ऊपरी हिस्से में आग लगने से नुकसान।
1957 - अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पहली बार बिजली घड़ी प्रदर्शित की गयी।
1959 - अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।
1968 - देश के पहले मौसम विज्ञान रॉकेट 'मेनका' का प्रक्षेपण।
1962 - अफ़्रीका देश युगांडा गणतंत्र बना।
1968 - देश के पहले मौसम विज्ञान रॉकेट 'मेनका' का प्रक्षेपण किया।
1971 - भारत-पाकिस्तान युद्ध शुरू हुआ और राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय विनाश की घोषणा की।
1974 - बर्मा (अब म्यांमार) में संविधान को अंगीकार किया गया।
1991 - इजरायल ने 23 साल बाद सोवियत संघ में वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला।
1980 - अफगानिस्तान के राष्ट्रपति बाबरक कर्माल ने सोवियत हमले को सही ठहराया था।
1990 - पनामा के मैनुअल नोरिएगा ने अमेरिकी सेना के सामने आत्मसमर्पण किया।
1991 - ब्रिटेन से इराकी दूतावास के अाठ अधिकारियों को निष्कासित किया गया।
1993 –अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने परमाणु हथियारों को सीमित करने संबंधी संधि (स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रिटी) यानी स्टार्ट 2 पर हस्ताक्षर किए थे।
1998 - अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या।
1998 - देश के सर्वोच्च कानून के रूप में इस्लामी शरीयत कानून की स्थापना की।
2000 - कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।
2002 - काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों व अपराधियों के ख़िलाफ़ सबूत सार्वजनिक किए।
2004 - 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुँचे।
2004 - मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गये।
2005 - यूएसए ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ़ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।
2007 - चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान सम्भाली।
2008 - बिजली उपकरण बनाने वाली 'इंडो एशियन फ्युजगीयर लिमिटेड' ने उत्तराखण्ड के हरिद्वार में 40 करोड़ रुपये के निवेश से नया अत्याधुनिक विचारगियर संयंत्र खोलने की घोषणा की।
2008 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।
2009 - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में विश्वास मत हासिल किया।
2013 - इराक के मुसय्यिब क्षेत्र में एक आत्मघाती बम विस्फोट में शिया समुदाय के 27 लोगों की मौत हो गयी और 60 घायल हो गये।
2015 - नाइजीरिया के पूवोत्तर शहर बागा में आतंकवादी संगठन बोको हराम का हमला, लगभग 2000 लोगों की मौत।
2019 - फेसबुक पर फिर से लोगों की जिंदगी में दखलअंदाजी का आरोप लगा ।
2019 - पाकिस्तान ने हिंदू धार्मिक स्थल पंज तीर्थ को राष्ट्रीय विरासत घोषित किया।
2020 - गुजरात के मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पचास फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।
2020 - हिलेरी क्लिंटन को आयरलैंड में क्वीन यूनिवर्सिटी बेलफास्ट के नए चांसलर के रूप में नियुक्त किया गया।
2020 - ट्रम्प ने पाकिस्तानी सैनिकों के प्रशिक्षण पर लगा 10 साल का प्रतिबंध डेढ़ साल में ही खत्म किया।
2020 -ताइवान ने चीन का 'एक देश, दो व्यवस्था' वाला फार्मूला ठुकराया, कहा- हम आजाद मुल्क हैं और रहेंगे।
2020 - केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 171 अस्पतालों को फ्रॉड के आरोप में आयुष्मान भारत योजना से हटाया (डी-एम्पैनल) कर दिया।
2021 - उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने से 17 लोगों की मौत हुई व केरल में बारातियों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोगों की मौत हुई।
2021 - अफ्रीकी देश नाइजर के दक्षिण पश्चिम में हुए एक आतंकवादी हमले में लगभग 100 लोगों की मौत हुई।
2022 - पाकिस्तानी ऑलराउंडर, मोहम्मद हफीज ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
2023 - दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में कैप्टन शिवा चौहान ने सक्रिय रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी।
2023 - अमेरिकी इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर महिला को मौत की सजा सुनाई गई।
2023 - एनटीपीसी ने पीएनजी नेटवर्क में पहली हरित हाइड्रोजन मिश्रण परियोजना प्रारंभ की।
2023 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) को संबोधित किया।
2023 - यूआईडीएआई ने ‘घर के मुखिया’ पर आधारित ऑनलाइन पते में सुधार की सुविधा शुरू की।
2024 - पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में 1150 करोड़ की योजनाएं लॉन्च की।
2024 - असम के गोलाघाट में बस और ट्रक की टक्कर से 14 लोगों की मौत हुई व 27 लोग घायल हुए।
2024 - ईरान के केरमन शहर में दो धमाकों में 103 लोग मारे गए व 141 घायल हुए।
2025 - लखनऊ NIA कोर्ट ने 6 साल बाद चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 दोषियों को उम्रकैद कीसजा सुनाई।
*3 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1698 – इटली के लेखक और कवि पीटर मेताज़ ताज़ियो का जन्म हुआ।
1730 - वेलु नचियार साल १७८०-१७९० के समय में शिवगंगा रियासत की रानी थी।
1831 - सावित्रीबाई फुले, सामाजिक कार्यकर्त्ता, भारत में पहली महिला शिक्षिका, और मराठी भाषा में पहली महिला कवयित्री।
1836 - मुंशी नवल किशोर - एशिया की सबसे पुरानी प्रिंटिंग प्रेस के संस्थापक का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्म हुआ।
1884- बेलुरु माइलरैय्या श्रीकांतैया, एक भारतीय लेखक, लेखक और कन्नड़ साहित्य के अनुवादक थे।
1888 - भूपति मोहन सेन - गणितज्ञ (पद्म भूषण सम्मानित)।
1903 - जयपाल सिंह मुंडा एक करिश्माई आदिवासी नेता थे।
1915 - चेतन आनंद, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1927 - जानकी बल्लभ पटनायक - ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1936 - केदारनाथ चौधरी - मैथिली भाषा के प्रसिद्ध उपन्यासकार।
1938 - जसवंत सिंह - प्रसिद्ध भारतीय राजनेता।
1941 - संजय खान - बॉलीवुड अभिनेता।
1954 - बागेश्री चक्रधर - आकाशवाणी व दूरदर्शन की स्वर-परीक्षित एवं मान्यता-प्राप्त कलाकार।
1967 - संजीव कुमार सिंगारी - लोकसभा के सदस्य बने।
1977 - गुल पनाग - मॉडल , प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री ।
1981 - नरेश अय्यर -भारत के मुंबई शहर से एक पार्श्वगायक।
2000 - भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी बोरिस सिंह थांगजम का जन्म हुआ।
*3 जनवरी को हुए निधन👉*
1871 - कुरिआकोसी इलिआस चावारा - केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।
1875 – फ़्रांस के साहित्यकार और शब्दकोष विशेषज्ञ पियर लारोस का निधन हुआ।
1923 – चेक गणराज्य के युवा शायर जेरी वोल्कर का टी.बी. के रोग से निधन हुआ।
1972- मोहन राकेश लेखक व नाटककार ।
1979- परशुराम चतुर्वेदी, विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक।
1984 - डॉ. ब्रह्म प्रकाश - भारतीय वैज्ञानिक थे।
2002 - सतीश धवन - भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक।
2005- जे. एन. दीक्षित, भारतीय सरकारी अधिकारी।
2013 - एम. एस. गोपालकृष्णन - भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
2017 - हलहल्ली श्रीकंठ शेट्टी महादेव प्रसाद - कर्नाटक राज्य के एक भारतीय राजनेता थे ।
2020 - अमरीका के हवाई हमले में ईरान की कुड्स फोर्स के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी की मौत।
2021 - मशहूर कवि और लेखक अनिल पनाचूरन का निधन हुआ।
2022 - पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में नौसेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व करने वाले वाइस एडमिरल एसएच शर्मा (100) का निधन हुआ।
2023 - जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को टूरिस्ट प्लेस बनाए जाने का विरोध कर रहे जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज (72) ने प्राण त्यागे।
2023 - बीजेपी के चिंचवड़ विधायक लक्ष्मण जगताप (59) का निधन हुआ।
2023 - सन 1970 के दशक में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व भारतीय फुटबॉलर श्यामल घोष (71) का निधन हुआ।
2023 - प्रख्यात रवींद्र संगीत गायिका सुमित्रा सेन (89) का 89 निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अपोलो-7 मिशन के अंतरिक्ष यात्री वॉल्टर कनिंघम (90) का निधन हुआ।
2024 - फ्रांसीसी रैली ड्राइवर रेने मेटगे (82) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी बेसबॉल खिलाडी बिली गार्डनर (96) का निधन हुआ।
2025 - मंगोलियाई ओपेरा गायक और सैन्य अधिकारी दैशबल्दांगिन पुरेवसुरेन (95) का निधन हुआ।
*3 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 माता शाकंभरी जयंती (पौष शुक्ल पूर्णिमा)।
🌟 भगवान श्री धर्मनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन ,पौष शुक्ल पूर्णिमा)।
🌟 राजमाता जिजाऊ साहेब भोसले / जीजाबाई जयन्ती (पौष शुक्ल पूर्णिमा , पारंपरिक मराठी कैलेंडर)।
🌟 हज़रत अली जन्मदिन (मुस्लिम)।
🌟 श्रीमती सावित्रीबाई फुले जयन्ती (महिला मुक्ति दिवस , ‘बालिका दिवस’ महाराष्ट्र)।
🌟 रानी श्रीमती वेलु नचियार साल जयन्ती।
🌟 श्री जयपाल सिंह मुंडा जयंती।
🌟 श्री जानकी बल्लभ पटनायक जयन्ती।
🌟 श्री कुरिआकोसी इलिआस चावारा स्मृति दिवस।
🌟 श्री सतीश धवन स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
TRNLIVE: 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*03 जनवरी 2026 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने आत्मविश्वास व कार्य क्षमता द्वारा स्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और सफलता भी हासिल होगी। जीवनसाथी का मन जीत पाएंगे। आत्मविश्वास आपको सफल बनाएगा। धर्य रखें सफलता अवश्य मिलेगी। धार्मिक आयोजन होगा। किसी निकट संबंधी से चल रही गलतफहमी भी आज दूर होगी। गुस्सा त्याग दें। संतान के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे , समय निकालें। थकान हो सकती है। स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां भी सामान्य ही रहेंगी। रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। आय होने के साथ-साथ खर्चे भी रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। तबीयत में सुधार होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन का अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं या कार्यो में व्यतीत होगा। आप मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो सकता है। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मान सम्मान में वृद्धि करेगा । मन साफ व पवित्र विचार धारा की और अग्रसर होगा । मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। तथा संपर्क सूत्रों को भी और अधिक मजबूत करें। इस समय व्यापार से संबंधित विज्ञापन करने की आवश्यकता है। प्रभावशाली लोगों की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। सेहत सही रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन उदारवादी रहेगा । जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी पिछली गलतियों से सीखकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाएंगे। इस समय अधिकतर कार्य आपके मन मुताबिक तरीके से संपन्न होंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई वाद-विवाद आपसी सूझबूझ से हल हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । धार्मिक कार्यों में प्रवृत्ति बढ़ेगी । कार्यक्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। किसी के हस्तक्षेप द्वारा आपकी योजनाएं व कार्य बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली संबंधी गतिविधियों को किसी के साथ शेयर ना करें। इस समय किसी भी प्रकार की व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। सेहत सही रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी संतुलित दिनचर्या की वजह से अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। मान सम्मान में बढोतरी होगी। विद्यार्थियों को भी इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। तबीयत ठीक रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । नवीन कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं बनेगी तथा सफल भी होंगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी । परिवार का सहयोग मिलेगा । इस समय कोई बड़ा अनुबंध मिलने की संभावना है। दैनिक आय में भी वृद्धि होगी। इस समय शेयर और स्टॉक मार्केट से संबंधित कार्यों में रुचि ना लें। सेहत बढिया रहेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । किस्मत का सितारा बुलन्द रहेगा । धर्म-कर्म और अध्यात्म से जुड़े कार्यों में रुचि रहेगी। अगर इस समय पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल करने से आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । बुजुर्गों का आशीर्वाद फलदायी होगा । जीवनसाथी का सहयोग सफलता दिलाएगा ।व्यवसाय के विस्तार संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। टैक्स संबंधी अपनी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। दूसरों के सुझाव पर भी गंभीरता से विचार करें। सेहत बेहतर रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोहारी व लाभकारी रहेगा । किसी शुभ समाचार के मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों की सलाह व सहयोग आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। घर पर किसी धार्मिक आयोजन की भी योजना बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मध्यम रहेगा । कोई भी व्यवसायिक डील फाइनल करते समय समझदारी व सूझबूझ की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें तो बेहतर रहेगा। किसी को पैसा उधार ना दें। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक व सहयोगात्मक रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। प्रेमी से बात होंगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

