JDU नेता असम की लड़कियां होटलों में भेजता है:पीड़ित बोली- फार्महाउस में रातभर डांस कराया, टैबलेट खिलाईं; ओवैस की CM के साथ फोटो

Apr 8, 2026 - 17:10
 0  0
JDU नेता असम की लड़कियां होटलों में भेजता है:पीड़ित बोली- फार्महाउस में रातभर डांस कराया, टैबलेट खिलाईं; ओवैस की CM के साथ फोटो
“हम लोगों को रात में होटल ले जाते थे। वहां घंटों जिस्म से खेला जाता था। नेताजी के गेस्ट वहां पहले से मौजूद रहते थे। जिसका जैसा मन करता था, वैसा करने लगता था। हम चाहकर भी विरोध नहीं कर पाते थे। गेस्ट हम लोगों को बहुत दर्द देते थे। रात में वापस घर भेज दिया जाता था। हम तो समझ भी नहीं पाते थे, हमारे साथ क्या हो रहा है। जाने के लिए मना करते तो वो लोग मारपीट करते थे। भगवान से यही मांगते थे कि रात न हो, क्योंकि हर रात ऐसे ही दर्द से गुजरना पड़ता था..।” यह दर्द 14 साल की उस मासूम का है, जिसके खुलासे के बाद सहरसा के JDU नेता ओवैस करणी उर्फ मुन्ना मुखिया तक पुलिस पहुंची। वह अकेली नहीं ऐसी ही पीड़ित 7 मासूमों ने मुन्ना मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़ें, नेताओं और VIP को खुश करने के लिए 14 साल की लड़कियां सप्लाई करने वाले JDU नेता की कहानी.. 14 साल की मासूम ने खोली नेता की सप्लाई चेन 28 मार्च 2026 की रात लगभग 12 बजे 14 साल की मासूम को होटल ले जाने के लिए JDU नेता के आदमी सहरसा के नया टोला में लड़की के घर पहुंचे। मासूम की मां को पूरी कहानी पता चल चुकी थी। उसने बेटी को भेजने से मना कर दिया। मुन्ना मुखिया भी मौके पर पहुंच गया और जबरन मासूमों को ले जाने लगा। मां ने विरोध किया तो गोली चला दी। राज न खुले इसलिए मुन्ना ने पीड़ित की मां को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस आई तो मासूम ने मुंह खोल दिया। जिसके बाद 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। ईंट भट्‌ठा चलाने वाले कोयला व्यापारी मुन्ना मुखिया और उसके मुंशी अमित कुमार को 29 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रेस्क्यू की गई लड़कियों की आपबीती जानिए भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम सबसे पहले 14 साल की पीड़ित के पास पहुंची जिसने JDU नेता ओवेश करणी उर्फ मुन्ना मुखिया की सप्लाई चेन खोल दी है। पीड़ित का नाम गोपनीय रखते हुए हम उसी की जुबानी पूरी कहानी आपको सुना रहे हैं, जिसे बताते हुए लड़की रोने लगी। 'रात में हम लोगों को होटल भेजा जाता था। मन नहीं होता था, फिर भी जबरदस्ती गंदा काम किया जाता था। मालिक लगातार गलत हरकत करते थे। मैं होटल नहीं जाना चाहती थी, लेकिन घर से जबरदस्ती खींचकर ले जा रहे थे। मैने मां को पूरी बात बता दी थी। उसने विरोध किया तो उसे गोली मार दी। होटल में बाहर से भी लड़कियां आती थीं। मालिक अक्सर बाहरी लड़कियों को भी होटल और फार्म हाउस पर बुलाते थे। रात में बंद गाड़ी से ले जाया जाता था। इसलिए पता नहीं चल पाता था किस होटल में ले जा रहे हैं। हम लोगों के पहुंचने से पहले होटल में कई लोग मौजूद रहते थे। मैं बता नहीं पाऊंगी, वह दर्द याद आने लगता है।' भास्कर की इन्वेस्टिगेशन के दौरान 9 साल की सकीना से रिपोर्टर की मुलाकात हुई। मासूम ने जो खुलासा किया वो JDU नेता की अय्याशी की पूरी पोल खोलने वाला है। 'मेरे कपड़े में हाथ डाल देते थे। इधर-उधर टच करते थे। मुझे अजीब लगता था। कभी खाना खिलाते थे, कभी पैसे देते थे। इसलिए हम लोग उनके कमरे में जाते थे। हम लोग जाते थे तो गोद में बैठाकर कपड़े में हाथ डाल देते थे। कई बार तो मां को भी बुलाते थे। सामने बैठ जाते थे और कहते थे कि डांस करो। कई बार हम लोगों से डांस कराते थे। खुद बैठकर सिगरेट पीते थे और हम लोगों से गंदा गाना पर डांस कराते थे।' JDU नेता के फार्म हाउस से रेस्क्यू की गई रजिया ने हमें वहां चल रहे खेल की पूरी कहानी बताई। रजिया ने बताया, 'बाहर से लड़कियां आती थीं। हम लोगों को भी अंदर बुलाया जाता था। जब हम लोग उनके कमरे में जाते थे तो वह पहले अंदर से दरवाजा बंद करा देते थे। गंदे वीडियो दिखाते थे, बाहर की लड़कियां सब खुश होती थीं। बाहर से आने वाली दीदी सब डांस करती थीं, हम लोगों को भी साथ में डांस करवाते थे। वो हम लोगों को भी डांस सीखने के लिए कहते थे। डांस देखते-देखते कभी कभी ऐसा होता था कि लड़कियों को पकड़कर उनके साथ जबरदस्ती करने लगते थे।' जानिए लड़कियों ने चाइल्ड हेल्प लाइन को क्या बताया भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम JDU नेता के फार्म हाउस से लड़कियों का रेस्क्यू करने वाली चाइल्ड हेल्प लाइन की जिला कोऑर्डिनेटर टूसी कुमारी के पास पहुंची। टूसी कुमार ने भी कई बड़े खुलासे किए। 7 महीने से यह सब चल रहा था। साल 2025 में लड़कियों को असम से नेता के फार्म हाउस पर लाया गया। इनके आने के बाद से लगातार यह सिलसिला जारी रहा। मासूम लड़कियों को फार्म हाउस में बुलाया जाता था, उनके साथ गलत हरकत की जाती थी। लड़कियों से पूछताछ की गई है, जो बातें सामने आई हैं वह काफी गंभीर हैं। जिनके साथ घटना हुई है, वह अच्छे से बता भी नहीं पा रही हैं। लड़कियों की उम्र काफी कम है, इस उम्र में वह बहुत सारी चीजें समझ भी नहीं पाईं। 7 लड़कियों ने कहा - हर दिन गंदा काम होता था भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम से बातचीत में चाइल्ड हेल्प लाइन की जिला कोऑर्डिनेटर टूसी कुमारी ने कई ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्टर - आप शुरू से जांच कर रही हैं, आपको क्या लग रहा है? टूसी कुमारी - हमारे पास 7 लड़कियों का मामला आया है, जो मुन्ना के संपर्क में थीं। रिपोर्टर - काउंसलिंग में लड़कियों ने क्या बताया है? टूसी कुमारी - जब मैंने लड़कियों से बात करने की कोशिश की तो पहली बार में वो कुछ नहीं बता पाईं, क्योंकि वो डरी हुई थीं। काउंसलिंग के दौरान पूरा मामला निकलकर सामने आया। रिपोर्टर - लड़कियों ने क्या आरोप लगाए हैं? टूसी कुमारी - जो बच्चियां बयान दे रही हैं, उनकी आपबीती से कुछ बातें स्पष्ट हैं, लेकिन पूरी सच्चाई अभी सामने आनी बाकी है। अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है, रिपोर्ट आने के बाद भी खुलासा होगा। रिपोर्टर - लड़कियों के साथ सिर्फ बैड टच हुआ है या शारीरिक शोषण भी हुआ है? टूसी कुमारी - लड़कियों ने शारीरिक शोषण की बात कही है, लड़कियां ही सही तरीके से बता सकती हैं। रिपोर्टर - डर है या कोई और बात है? टूसी कुमारी - हम सिर्फ उनकी बातें सुन सकते हैं और उन्हें आगे रख सकते हैं। जब हमने उनसे बात की, तो उन्होंने अपनी आपबीती खुद बताई। रिपोर्टर - पीड़ित नाबालिग लड़कियों ने क्या-क्या बताया है? टूसी कुमारी - कुछ बातें ऐसी होती हैं, जो सार्वजनिक नहीं हो पातीं, क्योंकि वे पहले ही हो चुकी होती हैं और लोग उन्हें सामने लाना नहीं चाहते। यह घटना पिछले 7 महीनों से चल रही थी। रिपोर्टर - लड़कियां कैसे यहां तक पहुंचीं? टूसी कुमारी - 2025 में लड़कियों को असम से परिवार के साथ ईंट भट्‌ठे पर लाया गया था। इसके बाद से लड़कियों के साथ यह सब चल रहा था। लड़कियों के साथ गलत काम होता था। नेता के फार्म हाउस से दो लोग लापता भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में खुलासा हुआ है कि नेता के फार्म हाउस से दो लाेग लापता हो गए हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला कोऑर्डिनेटर टूसी कुमारी ने बताया कि जो लोग गायब हुए उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम लोग उनका भी पता लगा रहे हैं। रिपोर्टर - क्या कोई लापता भी है? टूसी कुमारी - दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें महिलाएं तो हैं लेकिन उनके पति गायब हैं। रिपोर्टर - पत्नी को तो पता ही होगा पति कहां हैं? टूसी कुमारी - पत्नियां और बच्चे अभी यहीं फंसे हैं, मुझे लगता है यहां और भी बहुत कुछ चल रहा था। अगर किसी के पास घर है, तो वह होटल क्यों जाएगा? रिपोर्टर - तो फिर होटल क्यों ले जाया जाता था? टूसी कुमारी - हां, यह बड़ा सवाल है, होटल भी ले जाया जाता था? कपड़े में हाथ डालकर प्राइवेट पार्ट्स टच किए जाते थे भास्कर की इन्वेस्टिगेशन के दौरान टूसी कुमारी ने कई और राज खोले। मासूमों के बयान के बाद जो सामने आया, वह भास्कर रिपोर्टर को भी बताया। '8 साल की मासूम लड़कियों को गलत तरीके से टच किया जाता था। बच्चियों के कपड़ों के अंदर हाथ डाल दिया जाता था। उनके प्राइवेट पार्ट्स को टचकर उन्हें उत्तेजित करने की कोशिश की जाती थी। बहुत छोटी - छोटी लड़कियां जिनको इन सबका कुछ पता भी नहीं होता था, उनका प्राइवेट पार्ट टचकर अश्लील हरकत की जाती थी। छोटी बच्चियां यह समझ भी नहीं पाती थीं कि उनके साथ क्या हो रहा है। ये सारी बातें काउंसलिंग के दौरान सामने आईं हैं, कुछ बच्चियों ने खुद ऐसी बातें बताईं हैं।' रिपोर्टर - बाहर से लड़कियां नहीं आती थीं, तो ये वीडियो कहां से आया? टूसी कुमारी - यही तो सवाल है, अगर वीडियो है, तो कहीं न कहीं बाहर से कोई संपर्क जरूर रहा होगा। रिपोर्टर - वहां बड़े लोग भी जुड़े थे क्या? टूसी कुमारी - ऐसा हो सकता है कि मामले को दबाने की कोशिश की जाए। इसलिए सही जांच जरूरी है। रिपोर्टर - अभी स्थिति क्या है? टूसी कुमारी - पूरा परिवार तनाव में है, 14 साल की लड़की को टारगेट किया गया है। रिपोर्टर - क्या उसका बयान लिया गया है? टूसी कुमारी - हां लिया गया है, मैं बात कर रही हूं, आप सुन भी लीजिए। रात में लड़कियों को कमरे में बंद कर दिया जाता था भास्कर के इन्वेस्टिगेशन में यह भी सामने आया है कि मासूम लड़कियों को मुन्ना मुखिया रात में कमरे में बंद करके रखता था। ईंट भट्‌ठे पर उसने फार्म हाउस बनाया था उसी में ऐसा कमरा था जहां लड़कियों को बंद करके रखा जाता था। रिपोर्टर - बच्चों को रेस्क्यू किया गया है, उसमें क्या सामने आ रहा है? टूसी कुमारी - रेस्क्यू के बाद लगातार काउंसलिंग की जा रही है। रिपोर्टर - 7 लड़कियों ने बताया कि उनके साथ कितना गलत हुआ है। बैड टच तो आम बात है। रिपोर्टर - क्या इसमें परिवार वालों की कोई सहमति रही या कोई और बात थी। टूसी कुमारी - लालच की बात नहीं थी, दबाव में ऐसा किया जाता था, डर पैदा करके। रिपोर्टर - क्या कोई बच्चा अभी मिसिंग है? टूसी कुमारी - अभी तक किसी बच्चे के मिसिंग होने की कोई सूचना नहीं मिली है। JDU नेता के पड़ोसियों से जानिए फार्म हाउस की कहानी भास्कर इन्वेस्टिगेशन टीम जेडीयू नेता के फार्म हाउस के बगल में रहने वाले निक्कू के पास पहुंची। निक्कू ने भी कई बड़े खुलासे किए हैं। निक्कू के मुताबिक पूरी रात डीजे बजता था और लड़कियों की उछल-कूद होती थी। रिपोर्टर - इस घटना के बारे में पता है आपको? निक्कू - हां, मेरे पीछे ही मुन्ना का फार्म हाउस है। रिपोर्टर - कैसे, क्या हुआ था? निक्कू - गोली लगने के बाद शोर सुनाई दिया, तो हम लोग वहां पहुंचे। रिपोर्टर - फिर? निक्कू - अपने से उठाकर इलाज के लिए ले गए। रिपोर्टर - पहले से ऐसा था या अभी हुआ ये सब? निक्कू - हमेशा से ऐसा ही था, जो एक बार यहां काम करने आ जाता था, वह दोबारा नहीं आता था। 17 साल से चल रहा था JDU नेता का रात का खेल भास्कर की पड़ताल के दौरान 17 साल से नेता के खेल का इनपुट मिला। पड़ताल के दौरान मुन्ना के पड़ोसी निक्कू ने भी इसका खुलासा किया। '17 साल से यहां यही सब चल रहा था। मुन्ना सबको परेशान करता था। अबकी बार पकड़ में आया है। पूरी रात डांस होता था, ऑर्केस्ट्रा की तरह लाउड म्यूजिक बजता रहता था। डर की वजह से कोई कुछ नहीं बोलता था। सिर्फ डांस ही नहीं होता था, बहुत कुछ होता था। इसका भाई बगल में रहता है, लेकिन आज तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। यह दबंग लोग है, जो खुद को जदयू से जुड़ा बताते हैं। उनका इलाके में दबदबा है और पहले भी ऐसे कई मामलों में उनका नाम आया है। लेकिन कोई कुछ नहीं करता है। एक बार हम लोग विरोघ करना चाह रहे थे, लेकिन कोई साथ नहीं दिया, घर के लोगों ने भी मना कर दिया। यह इतना दबंग है कि पुलिस भी डरती है। जिस केस में अंदर गया बहुत जल्द बाहर आ गया है। हम लोग सब जान कर चुप रह जाते हैं।' भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम पड़ताल के दौरान राजीव से मिली। राजीव मुन्ना मुखिया का पड़ोसी है, वह मुन्ना के बारे में बहुत कुछ जानता है। जेडीयू नेता मुन्ना मुखिया के ईंट भट्ठा के पास भरतरी चौक के रहने वाले राजीव ने बताया कि फार्म हाउस में एपस्टीन फाइल बन रही थी। राजीव ने बताया, “4 साल से देख रहे है, हम लोग चौक पर हैं। यहीं से गाड़ी मुड़ती है, गाड़ी के अंदर कौन बैठा है, इसके बारे में पता तो चल ही जाता है। गाड़ी के अंदर 13 साल से लेकर 15 साल की लड़कियां रहती थीं। नबालिगों के साथ मौज मस्ती करता था, उसको सजा मिलनी चाहीए। रेड और ब्लू टैबलेट का इस्तेमाल करता था।हमें लगता है यह एपस्टीन फाइल बना रहा था। उसका नेताओं से भी लिंक है। कहीं आगे तो नहीं भेज रहा था। इसकी भी जांच होनी चाहिए। पूरी कहानी जान लीजिए, KNT ईंट उद्योग की शुरुआत मुन्ना के पिता ने की थी। दो भाइयों के बीच दो चिमनियां हैं। पहली KNT और दूसरी स्टार। स्टार मुन्ना की है और KNT उसके बड़े भाई की। KNT का मालिक ठीक है, लेकिन जितनी भी गड़बड़ी है, वो मुन्ना में थी।” रिपोर्टर - यहां कुछ हुआ है क्या? राजीव - बहुत कुछ हुआ है। रिपोर्टर - क्या-क्या हुआ है? राजीव - क्या नहीं करता था, ये पूछिए, वो तो रेड और ब्लू टैबलेट का इस्तेमाल करता था। रिपोर्टर - ये आपको कैसे पता चला? राजीव - उसका मुंशी बताया करता था। रिपोर्टर - मुंशी भाग गया है ना? राजीव - नहीं, मुंशी भी पकड़ा गया है। रिपोर्टर - यह सब आपको मुंशी ने बताया था? राजीव - हां, हमें तो रेड के बारे में पहले से पता था, ब्लू के बारे में उसी से पता चला। रिपोर्टर - क्या ये बात सही है? राजीव - बिल्कुल सही है, इसके लक्षण भी वैसे ही थे। अभी ये पकड़ा गया है, लेकिन ऐसे काम कई सालों से करता आ रहा था। रिपोर्टर - कितने दिनों से ऐसा चल रहा था? राजीव - हम लोग पिछले 4 साल से चौक पर हैं, यहीं से गाड़ियां मुड़ती हैं। रिपोर्टर - क्या पता चलता था आप लोगाें को? राजीव - गाड़ी में कौन बैठा है, इसका अंदाजा हो जाता है, 13 से 15 साल की लड़कियां रहती थीं। रिपोर्टर - सब पता है आप लोगों को? राजीव - नाबालिग लड़कियों के साथ मौज-मस्ती करता था। JDU ने ओवैस से किया किनारा ओवैस को लेकर हमने सहरसा के JDU जिला अध्यक्ष गुंजेश्वर साह से बात की। उन्होंने कहा, 'ओवैस करणी उर्फ मुन्ना के बारे में हमें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। वो हमारी पार्टी के संपर्क में नहीं है। अगर कहीं उसका नाम सामने आया है या सोशल मीडिया पर कुछ लिखा जा रहा है, तो उसका हमारी पार्टी से कोई संबंध नहीं है।' पुलिस बोली - 7 लड़कियों ने आरोप लगाया है, जांच की जा रही है ऑपरेशन डर्टी फार्म हाउस पार्ट-2 में देखिए JDU नेता की लग्जरी लाइफ। आलीशान कमरा जिसमें पुरुषों के लिए नो एंट्री…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला