आज दोपहर का मुख्य समाचार पत्र और वह चीन भारत आर्थिक विकास और राशिफल

तेज रतन न्यूज़ देश का बोलबाला एक ऐसा खबर लेकर आया हुआ है जो आज के दिन अहमदाबाद में बहुत बड़ी ऐसे हादसे हुए हैं ना दिल और दिमाग काम करना बंद कर देंगे

Feb 4, 2026 - 16:15
 0  0
आज दोपहर का मुख्य समाचार पत्र और वह चीन भारत आर्थिक विकास और राशिफल

(विपिन राठौर) मीरापुर मुज़फ्फरनगर

 पिछले दिनों हुई वर्षा का पानी सब्जी मंडी के गेट के सामने भरा हुआ है। मंडी में आने वाले दुकानदार गंदे पानी के बीच से गुजरकर जा रहे हैं, करीब 10 दिन बीतने के बाद भी मंडी समिति द्वारा समाधान नहीं कराया गया है। व्यापारियों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए समाधान की मांग की।

 करीब एक वर्ष पूर्व मंडी समिति द्वारा लाखों रूपये खर्च कर सड़क मरम्मत का कार्य कराया गया था, उस दौरान ठेकेदार ने सड़क के दोनों ओर बने नालों को बंद कर दिया था तथा सड़क को ऊंची कर दी थी, जिससे सब्जी मंडी के गेट पर वर्षा का पानी भरने लगा था। बीती बरसात में अधिकारियों ने गहरे रास्ते को ठीक कराने का आश्वासन दिया था। कुछ दिन पूर्व हुई वर्षा का पानी सड़क पर भरा हुआ है, मंडी में आने वाले आढ़ती और छोटे दुकानदार इस गंदे पानी के बीच से ही गुजर कर जा रहे हैं, जिससे लोगों के पैरों में बीमारी फैलने लगी है, साथ ही रोजाना इस पानी में ठेली फिसलने से दुकानदार चोटिल हो रहे हैं। मंगलवार की सुबह व्यापारी अनवर कुरैशी, तनवीर, सईद, फरमान, उस्मान, राजू, अमजद, शाहिद आदि ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उच्चाधिकारियों से जल्द ही समस्या का समाधान कराने की मांग की। मंडी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी व्यापारियों ने ज्ञापन देकर मांग की थी, जिसके बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है, शासन से पैसों की स्वीकृति मिलने के बाद ही काम कराया जाएगा।

TRN LIVE TRNDKB JITENDRA KUMAR 

TRN LIVE: सोनी केसरी ने देवघर नगर निगम वार्ड नं० 19 के पार्षद प्रत्याशी हेतू किया नामांकन

पूरे ढोल, गाजे-बाजे के साथ निकली जनसम्पर्क, आशीर्वाद-यात्रा

देवघर। देवघर नगर निगम वार्ड नं0 19 के वार्ड पार्षद प्रत्याशी के तौर पर सोनी केसरी ने अपना नामांकन पर्चा भरा। इस क्रम में ढोल गाजेबाजे के साथ सोनी केसरी ने जन-सम्पर्क अभियान करते हुए वार्ड के देवतुल्य जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया। सोनी केसरी ने वार्ड की जनता को आश्वासन दिया कि अगर आपका विश्वास हमें मिला तो इस वार्ड को स्वच्छ, सुन्दर और विकसित वार्ड बनायेंगे। साथ ही, हर वक्त हर हमेशा वार्ड की जनता की सेवा में सदैव तत्पर व मौजूद रहेंगे।

TRN LIVE: अमित वर्मा को पुत्री रत्न प्राप्ति पर शुभकामनाएँ व बंधाईयाँ

देवघर । स्थानीय जलसार रोड स्थित अमित वर्मा को पुत्री रत्न प्राप्ति के उपलक्ष्य पर धूमधाम से आयोजित छढी महोत्सव समारोह पर राष्ट्र जागृति मंच के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने ढेर सारी शुभकामनाएँ व बँधाईयाँ दी है। मौके पर, अनेको गणमान्य लोग, समाज सेवी, नगरवासी, मित्र-शुभ-चिन्तक एवं नाते-रिश्तेदार भारी संख्या में मौजूद थे।

TRN  LIVE TRNDKB JITENDRA KUMAR JEETUDR 

TRN LIVE: 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल* 

 *03 फरवरी 2026 , मंगलवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। बेवजह तनाव रहने से बचे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होने के योग हैं। व्यय बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय बनी रहेगी। सिर में हल्का दर्द व थकान रह सकती है। आराम करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आपका दिन मिलाजुला रहेगा । जल्दबाजी और कुसंगति से बचें। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज / उधार लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। प्रतिष्ठा बनाए रखें। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। बातचीत में संयम रखें। शत्रुता में कमी रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन सामान्य रहेगा । यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट-रोग व चोरी-विवाद से बचें।जल्दबाजी न करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन बढ़िया रहेगा । ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा। यश बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आपके साथ है । बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। सृजनशीलता का विकास होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान संबंधी बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन मिलाजुला रहेगा । शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। व्यय होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शत्रुभय रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । सुख के साधन जुटेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आय में वृद्धि होगी। व्यापार मे लाभ होगा । जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा । पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश से बचें। जोखिम न उठाएं। धर्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

TRN LIVE: *_🔴देहरादून में खाई में गिरी हिमाचल रोडवेज की बस, तीन सवारियों की मौत; कई घायल_*

_देहरादून के त्यूणी में मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश से पांवटा जा रही एचआरटीसी की एक बस हरिपुर क्वानू मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।_

TRN LIVE: *_🔴बर्फ की सफेद चादर से ढका गुलमर्ग, देखें खूबसूरत नजारे की PHOTOS_*

_कश्मीर घाटी का मशहूर स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग पूरी तरह बर्फ से ढक गया है। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए उत्तरी कश्मीर में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। चिल्ले कलां की समाप्ति के बाद भी उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले बर्फबारी का दौर जारी रही है।_

TRN LIVE: वीडियो देख रूह कांप जा रही है.

बाल बाल बची बच्ची की जान, गनीमत रही कि बच्ची बस के नीचे नहीं आई.

वीडियो केरल की बताई जा रही है.

TRN: यूपी - आगरा फोर्ट स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही एक युवती से अभद्रता–छेड़छाड़ हुई, विरोध करने पर उसके भाई को पीटा गया

फैमिली ने एक आरोपी पकड़कर GRP को सौंप दिया

TRN  LIVE 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 04 फरवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*

     *📝आज दिनांक 👉*

     *📜 04 फरवरी 2026*

                 *बुधवार*

 *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया - 24:12 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी - 22:13 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी 

*💫करण-* वणिज - 12:22 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* अतिगण्ड - 25:03 तक

*✨पश्चात्-* सुकर्मा

*🌅सूर्योदय-* 07:07

*🌄सूर्यास्त-* 18:02

*🌙चन्द्रोदय-* 20:37

*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - 28:20 तक

*🌛पश्चात्-* कन्या

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:35 से 13:57

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 फाल्गुन बदी तृतीया 24:12 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , शुक्र उदय पश्चिम में 10:27 पर , विघ्नकारक भद्रा 12:25 से 24:10 तक , राजयोग 22:13 तक , संत श्री नरहरी सोनार पुण्यतिथि (मराठी कैलेण्डर अनुसार) , श्री शिवाजी जयन्ती (मितिनुसार , 2026) , श्री सत्येन्द्र नाथ बोस स्मृति दिवस , पं. भीमसेन जोशी जयन्ती , स्वतंत्रता दिवस (श्रीलंका) , अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस , विश्व कैंसर दिवस व चौरी चौरा दिवस {1922 (05 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी)}।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्थी 24:25 तक पश्चात् पंचमी शुरू , संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹

*प्राज्ञोपसेविनं वैद्यं* 

    *धार्मिकं प्रियदर्शनम्।* 

*मित्रवन्तं सुवाक्यं च* 

    *सुहृदं परिपालयेत् ।।* 

        ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३९-४५

 *अर्थात्👉* 

      _जो विद्वानों की सेवा में रहने वाला, वैद्य, धार्मिक, देखने में सुन्दर, मित्रों से युक्त तथा मधुरभाषी हो, ऐसे सुहृद् की सर्वथा रक्षा करनी चाहिए।_

🌹

*4 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1620 - हंगरी के प्रिंस बेथलेन और रोम के सम्राट फर्डीनेंड द्वितीय के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1783 - इटली के कैलब्रिया में आये भीषण भूकंप में 50 हजार लोग मारे गये।

1797 - इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गये।

1847 - मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।

1881 - लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र 'केसरी' का पहला अंक आया था।

1895 - अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।

1920 - लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।

1924- महात्मा गाँधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।

1932 - न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ।

1948- - श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली।

1965 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1976 - अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और होंडुरस में आये भीषण भूकंप में 22000 लोगों की मौत।

1990 - केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित।

1994 - सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।

1996 - दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।

1998 - अफ़ग़ानिस्तान में आये भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मृत्यु।

2004 - सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लाँच।

2006 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।

2007 - अमेरिकी पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला।

2008 -उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती घोटाले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करने की घोषणा की।

2008 - पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फिदायन हमला किया।

2009 - गाज़ियाबाद के भविष्य निधि घोटाले में सीबीआई ने अपनी दूसरी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंपी।

2009 - इंडियन अकादमी ऑफ़ एक्यूप्रेशर विज्ञान ने बाबा रामदेव को उनकी सेवाओं के लिए लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।

2011- आज से अंकों के रूप में दिखने वाले आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पते उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि इस प्रकार के उपलब्ध सभी आईपी पते आवंटित किए जा चुके हैं। अब पुराने आईपी एड्रेस वर्जन-4 के स्थान पर एक नई प्रणाली इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन-6 (आईपीवी6) उपयोग में लाई जाएगी। आईपीवी-4 की क्षमता सिर्फ़ 32 बिट थी, जबकि आईपीवी-6 की क्षमता को 128 बिट तक ले जाया गया है। 

2014- माइक्रोसॉफ़्ट कार्पोरेशन के निदेशक मंडल ने भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट के नए सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के रूप में चुना।

2019 - सीबीआई के नए निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने पदभार सम्भाला।

2019 - मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में 5 करोड़ श्रद्वालुओं ने शाही स्नान किया।

2020 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन स्थित मुगल उद्यान उत्‍सव का शुभांरभ किया।

2021 - ब्रिटेन ने फाइजर इंक और एस्‍ट्राजेनेका की कोविड वैक्‍सीन का संयुक्‍त परीक्षण शुरू किया।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने चौरी-चौरा कांड के शताब्‍दी समारोह का उद्घाटन किया।

2021 - असम के मुख्‍यमंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल ने मजुली जिले में राज्‍य के पहले हेलीपोर्ट का उद्घाटन किया।

2022 - गणतंत्र दिवस 2022 की नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकी को सर्वश्रेष्ठ मंत्रालय की झांकी , उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ राज्य की झांकी , संकलनकर्ता - मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) , भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी चुना गया व इससे सम्बंधित बहुत से परिणाम निकाले।

2022 - भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने अपने "वेस्ट टू वेल्थ" मिशन के तहत "स्वच्छता सारथी फैलोशिप 2022" की घोषणा की।

2023 - पाकिस्तानी रुपया अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऐतिहासिक गिरावट के साथ 276.58 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा।

2023 - अमेरिका ने चीनी जासूसी गुब्बारे को समुद्र के ऊपर मार गिराया।

2023 - तमिलनाडु भगदड़ में 4 महिलाओं की मौत व 11 घायल हुए।

2024 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में 11,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

2024 - दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित चार-दिवसीय राष्ट्रीय आरोग्य मेला संपन्न हुआ।

2025 - स्वीडन के स्कूल परिसर फायरिंग में हमलावर समेत करीब 10 लोगों की मौत हुई।

 

*4 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1881 - क्लिमेंट वोरोशिलोव - सोवियत संघ के राष्ट्रपति थे।

1891 - एम. ए. अय्यंगार - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

1908 - अबू सईद मोहम्मद मखदूम मोहिउद्दीन हुजरी, भारत से उर्दू के एक शायर।

1922 - पंडित भीमसेन जोशी, भारत रत्न सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायक)।

1938 - बिरजू महाराज - भारतीय नृत्य की 'कथक' शैली के आचार्य और लखनऊ के कालका - बिंदादीन घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि।

1943 - पद्मा सुब्रह्मण्यम - भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं।

1957 - कृष्ण पाल गुर्जर - भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं।

1974 - उर्मिला मातोंडकर, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

1977 - कनक साहा - खगोल भौतिकी तथा खगोल विज्ञान के प्रसिद्ध विद्वान ।

*4 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1960 - हमीदुल्लाह ख़ान - भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब थे।

1974 - सत्येन्द्र नाथ बोस, गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री थे।

1993 - दौलत सिंह कोठारी - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे।

2001 - पंकज रॉय, क्रिकेटर। (जन्म- 1928)

2002 - भगवान दादा, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

2020 - केन्या के पूर्व राष्ट्रपति डेनियल अराप मोई का निधन हो गया।

2021 - द्विजेंद्र नारायण झा एक भारतीय मार्क्सवादी इतिहासकार थे।

2021 - विकास शर्मा - भारतीय समाचार चैनल 'रिपब्लिक भारत टीवी' के जाने-माने एंकर थे।

2023 - पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध पार्श्व गायिका वाणी जयराम (आधुनिक भारत की मीरा , 77) का निधन हुआ।

2024 - नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गेनगॉब (82) का निधन हुआ।

2025 - पुर्तगाली लेखिका और कवयित्री मारिया टेरेसा होर्टा (87) का निधन हुआ।

*4 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 संत श्री नरहरी सोनार पुण्यतिथि (मराठी कैलेण्डर अनुसार)।

🌟 श्री शिवाजी जयन्ती (मितिनुसार, 2026)।

🌟 श्री सत्येन्द्र नाथ बोस स्मृति दिवस।

🌟 पं. भीमसेन जोशी जयन्ती।

🌟 स्वतंत्रता दिवस (श्रीलंका)।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस।

🌟 विश्व कैंसर दिवस।

🌟 चौरी चौरा दिवस {1922 (05 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी)}।

*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

TRN: 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

 🌤️ *दिनांक - 04 फरवरी 2026*

🌤️ *दिन - बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत 2082*

🌤️ *शक संवत -1947*

🌤️ *अयन - उत्तरायण* 

🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 

🌤️ *मास - फाल्गुन ( गुजरात- महाराष्ट्र -माघ )*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - तृतीया रात्रि 12:09 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 10:12 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*

🌤️ *योग - अतिगण्ड 05 फरवरी रात्रि 01:05 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:53 से दोपहर 02:17 तक*

🌤️ *सूर्योदय - 07:16*

🌤️ *सूर्यास्त - 06:29*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा मे*

🚩 व्रत पर्व विवरण- 

💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷

👉 *05 फरवरी 2026 गुरुवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 09:39)* 

🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*

🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*

🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*

🙏🏻 *- Shri Sureshanandji Delhi Rohini 12 Sep, 2011*

           🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

‪🌷 *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 🌷

🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*

📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।* 

🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*

➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*

           🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷

🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*

👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*

🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*

🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*

🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*

🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*

🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*

🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 

🙏🏻 *- Shri Sureshanandji Dewas 16th April' 2013*

📖 *सनातन पंचांग संपादक ~ अंजनी निलेश ठक्कर*

📒 *सनातन पंचांग प्रकाशित स्थल ~ सुरत शहर (गुजरात)*

           🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻

TRN LIVE: 🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉  

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻बुधवार, ०४ फरवरी २०२६🌻

सूर्योदय: 🌄 ०७:१५

सूर्यास्त: 🌅 ०६:०७

चन्द्रोदय: 🌝 २०:३२

चन्द्रास्त: 🌜०८:३२

अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)

ऋतु: 🏔️ शिशिर

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (कालयुक्त)

मास 👉 फाल्गुन 

पक्ष 👉 कृष्ण 

तिथि 👉 तृतीया (२४:०९ से चतुर्थी)

नक्षत्र 👉 पूर्वाफाल्गुनी (२२:१२ से उत्तराफाल्गुनी)

योग 👉 अतिगण्ड (२५:०५ से सुकर्मा)

प्रथम करण 👉 वणिज (१२:१९ तक)

द्वितीय करण 👉 विष्टि (२४:०९ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥ 

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 मकर 

चंद्र 🌟 कन्या (२८:१९ से)

मंगल 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम , मार्गी)

बुध 🌟 कुम्भ (अस्त , पूर्व, मार्गी )

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, वक्री)

शुक्र 🌟 मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)

राहु 🌟 कुम्भ 

केतु 🌟 सिंह

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌

अमृत काल 👉 १५:४८ से १७:२४

विजय मुहूर्त 👉 १४:१९ से १५:०३

गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:५४ से १८:२०

सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:५६ से १९:१५

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०४ से २४:५७+

राहुकाल 👉 १२:३१ से १३:५२

राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम

यमगण्ड 👉 ०८:२७ से ०९:४८

दुर्मुहूर्त 👉 १२:०९ से १२:५३

होमाहुति 👉 मंगल

दिशा शूल 👉 उत्तर

नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (२२:१२ से)

अग्निवास 👉 पृथ्वी

भद्रावास 👉 मृत्यु (१२:१९ से २४:०९)

चन्द्र वास 👉 पूर्व (दक्षिण २८:२० से)

शिववास 👉 क्रीड़ा में (२४:०९ से कैलाश पर)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥ 

१ - लाभ २ - अमृत

३ - काल ४ - शुभ

५ - रोग ६ - उद्वेग

७ - चर ८ - लाभ

॥रात्रि का चौघड़िया॥ 

१ - उद्वेग २ - शुभ

३ - अमृत ४ - चर

५ - रोग ६ - काल

७ - लाभ ८ - उद्वेग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

दक्षिण-पूर्व (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

मोढेश्वरी माता प्राकट्य (गुजरात), उपनयन (जनेऊ) संस्कार मुहूर्त प्रातः ०७:१५ से ०९:५६ तक आदि।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज २२:१२ तक जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (टा, टी, टू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार (टे, टो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

उदय-लग्न मुहूर्त

मकर - २९:५६ से ०७:३७

कुम्भ - ०७:३७ से ०९:०३

मीन - ०९:०३ से १०:२६

मेष - १०:२६ से १२:००

वृषभ - १२:०० से १३:५५

मिथुन - १३:५५ से १६:१०

कर्क - १६:१० से १८:३१

सिंह - १८:३१ से २०:५०

कन्या - २०:५० से २३:०८

तुला - २३:०८ से २५:२९+

वृश्चिक - २५:२९+ से २७:४८+

धनु - २७:४८+ से २९:५२+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त - ०७:०६ से ०७:३७

रोग पञ्चक - ०७:३७ से ०९:०३

शुभ मुहूर्त - ०९:०३ से १०:२६

शुभ मुहूर्त - १०:२६ से १२:००

रोग पञ्चक - १२:०० से १३:५५

शुभ मुहूर्त - १३:५५ से १६:१०

मृत्यु पञ्चक - १६:१० से १८:३१

अग्नि पञ्चक - १८:३१ से २०:५०

शुभ मुहूर्त - २०:५० से २२:१२

रज पञ्चक - २२:१२ से २३:०८

शुभ मुहूर्त - २३:०८ से २४:०९+

चोर पञ्चक - २४:०९+ से २५:२९+

शुभ मुहूर्त - २५:२९+ से २७:४८+

रोग पञ्चक - २७:४८+ से २९:५२+

शुभ मुहूर्त - २९:५२+ से ३१:०५+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन व्यर्थ की भाग-दौड़ अधिक रहेगी व्यावसायिक कारणों से भी यात्रा के योग बनेंगे परन्तु अंत समय मे निरस्त भी हो सकते है। यात्रा होने पर भी लाभ की जगह खर्च बढेगा। कार्य क्षेत्र पर जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें कागजो को संभालकर रखें गुम हो सकते है। सरकारी कार्य आज ना करें नाही आज किसी से कोई वादा करें अन्यथा नई मुसीबत गले पड़ेगी। धन लाभ के लिए मानसिक एवं शारीरिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी केवल निर्वाह योग्य आय ही हो सकेगी। महिलाये पूजा पाठ में दिखावा करेंगी लेकिन घरेलू मामलों के लिए लाभदायी ही रहेंगी। परिवार में किसी के अस्वस्थ्य होने की सम्भवना है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज दिन के मध्यान तक का समय व्यर्थ की बहसबाजी में खराब होगा। स्वभाव में भी अहम रहने से स्वयंजन से टकराव की स्थिति बनेगी। महिलाये आज जानबूझ कर किसी काम को बिगाड़ेंगी बाद में इसका पश्चाताप भी होगा। हास परिहास भी मर्यादित ही करें आपकी मामूली बात भी किसी के दिल को चुभ सकती है। कार्य व्यवसाय दोपहर तक मंदा रहेगा इसके बाद आकस्मिक उछाल आने से व्यवस्तता बढ़ेगी। संध्या से समय में सुधार आने लगेगा। कार्य क्षेत्र पर आज मनमानी करने से बचे अन्यथा किसी से संबंध विच्छेद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।पारिवारिक वातावरण में थोड़ी बहुत कहासुनी लगी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन सामान्य ही रहेगा। आज आप के मन मे कुछ ना कुछ तिकड़म लगी रहेगी परन्तु साधनों की कमी के कारण कल्पनाओं को साकार रूप नही दे पाएंगे। महिलाये भी आज बाते बड़ी बड़ी करेंगी परन्तु अंदर से खोखलापन रहेगा। कार्य व्यवसाय बिना किसी की सहायता के चलाना मुश्किल होगा। व्यवसाय में आज किसी सौदे के अंतिम क्षण में पहुचने पर अचानक निरस्त होने से निराश होंगे। दोपहर के बाद आकस्मिक धन लाभ होने से राहत मिलेगी। नौकरी वाले लोगो को आज कुछ ना कुछ परेशानी बनी रहेगी। घर मे भी संध्या बाद सुख शांति लौटेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आप आपके लिए परिश्रम वाला रहेगा घरेलू एवं व्यावसायिक कार्य एक साथ आने पर थोड़े असहज भी रहेंगे लेकिन महिलाओ का बराबर सहयोग मिलने से परेशानी से राहत मिलेगी। व्यावसायिक कार्य को लेकर मध्यान तक भाग दौड़ लगी रहेगी धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार ही रहेगा। नौकरी पेशा जातक भी आज जल्दबाजी में कार्य करेंगे। मध्यान से पहले आवश्यक कार्य पूर्ण करलें इसके बाद शारीरिक रूप से कार्य करने मे सक्षम नही रहेंगे विघ्न बाधाएं भी बढ़ने से कार्य अधूरे रह जाएंगे। संध्या के समय बुरी खबर मिल सकती है। परिवार का वातावरण भी शाम को जाकर खराब होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपकी किसी मनोकामना की पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसायी वर्ग व्यापार में विस्तार करेंगे जिसका लाभ भी शीघ्र ही मिलता दिखेगा। लेकिन आज पल पल पर राय देने वाले भी बहुत मिलेंगे जिससे थोड़ी असुविधा महसूस होगी। दिन के आरंभ में आलस्य ना करें अन्यथा सारी दिनचार्य अस्त व्यस्त हो जाएगी। दिन सभी कार्यो में फायदा दिलाने वाला है इसका भरपूर लाभ उठाएं संध्या बाद परिस्थिति बदलजायेगी जहां लाभ होना होगा वहां हानि होने से निराशा होगी। महिलाये आज अधिक मेहनत के कारण बीमार पड़ेंगी। परिवार में किसी के हाथ बड़ा नुकसान होने की संभावना है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपको शांति से बिताने की सलाह है पराये काम अथवा धन से दूरी बना कर रहें आज परोपकार के बदले अपशब्द सुनने को मिलेंगे। लोग आपसे स्वार्थ का संबंध रखेंगे काम निकलने के बाद मुह मोड़ लेंगे। आज पहले अपने उलझे कार्यो को सुलझाये बाद में ही किसी अन्य के कार्य देखें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन निराशाजनक रहेगा। आय ना के बराबर परन्तु खर्च रोकने पर भी बढ़ चढ़ कर रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर नए सौदे मिलेंगे लेकिन इनपर कार्य अतिशीघ्र आरम्भ करें लापरवाही करने पर हाथ से निकल सकते है। लंबी यात्रा की योजना अधर में रहेगी। आज आराम की चाह मन मे ही रह जायेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी आपके लिए लाभदायी रहेगा बीते कल के अधूरे कार्य आज पूर्ण होने से धन की आमद होगी। नौकरी पेशा लोग भी अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित होंगे। दूर के व्यवसायों अथवा शेयर आधी के कार्यो में उछाल आने से अन्य आय के साधन बनेंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दे अन्यथा लंबे समय के लिये लटक सकते है। धार्मिक कार्यो में रुचि होने पर भी उपयुक्त समय नही निकाल पाएंगे। संध्या के बाद समय प्रतिकूल हो जाएगा आसपास का वातावरण क्रोध दिलाने वाला बनेगा ना चाहते हुए भी किसी से झगड़ा होने की संभावना है। महिलाओ की सेहत खराब होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्यवाही के लिए उत्तम है। सरकारी कार्य आज थोड़े से परिश्रम से आशाजनक परिणाम देंगे लेकिन किसी की सहायता आवश्यक रहेगी। कार्य व्यवसाय में भी आज प्रयास करने पर सरकार से सहयोग मिल सकता है। धन की आमद मध्यान तक उत्तम रहेगी इसके बाद कुछ समय के लिए रुकावटे आएगी। महिलाये संतानो अथवा अन्य घरेलू उलझनों के कारण थोड़ी परेशान रहेंगी इसका निराकरण संध्या बाद ही सम्भव होगा। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों के कृपापात्र बनेगे काम निकलना आज आसान रहेगा वरिष्ठ नागरिकों द्वारा प्रशंशा होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपको मिलाजुला फल देगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक आर्थिक एवं पारिवारिक कारणों से मन बेचैन रहेगा। महिलाओ में आज बुद्धि विवेक की कमी रहने से बात बात में शक करेंगी व्यर्थ की बयान बाजी भी आग में घी का काम करेंगी। कार्य क्षेत्र पर भी धन को लेकर किसी से उलझेंगे। कार्य समय पर पूर्ण ना होने पर आपकी आलोचना भी होगी। संध्या से स्थिति में बदलाव आने लगेगा रुके कार्यो में गति आएगी थोड़ा बहुत धन लाभ भी होगा परन्तु खर्च की अपेक्षा कम ही रहेगा। महिलाये अपने किये आचरण को लेकर दुखी होंगी परन्तु गलती नही मानेंगी। संतानो से सुखदायक संबंध रहेंगे। 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज दिन का पूर्वार्ध जितना बेचैनी भरा रहेगा दिन का अंतिम भाग उतना ही राहत वाला रहेगा। दिन के आरंभ में स्वास्थ्य संबंधित समस्याए कार्यो में बाधा डालेंगी। व्यवसाय में आज प्रयास करने पर भी हानि को रोक नही पाएंगे। अधिकांश कार्यो में आज किसी अन्य के ऊपर आश्रित रहना पड़ेगा लेकिन जिसके ऊपर आश्रित रहेंगे वह भी टालमटोल करेगा। उदासीनता मन पर हावी रहेगी। धर्म कर्म के प्रति आस्था रहेगी लेकिन पूजा पाठ के समय मन इधर उधर भटकने से शांति नही मिलेगी। संध्या बाद से सभी मामलों में राहत मिलने लगेगी। सेहत में सुधार आएगा। परिजनों का व्यवहार आज दिल दुखाने वाला ही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए आनंद दायक रहेगा। आप आज प्रत्येक कार्य को जांच पड़ताल कर ही करेंगे जिससे सफलता का प्रतिशत अधिक रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आज मध्यान तक किया परिश्रम का फल संध्या के समय सम्मान एव धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहेगी लेकिन आपके काम निकालने की कला लाभ दिलाएगी। आज आप घरवालों की मनोकामना पूर्ति करने में हिचकिचाएंगे नही। परिजनों से स्नेह की वर्षा होगी। संतानो का व्यवहार भी आपके अनुकूल ही रहेगा। महिलाये घर की साज सज्जा पर खर्च करेंगी। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए खर्चीला साबित होगा। रिश्तेदारी के साथ ही घरवालों की जिद पूरी करने में धन खर्च होने पर बजट गड़बड़ायेगा। आज आपकी मनोरंजन की प्रवृति रहने के कारण भी मौज-शौक एवं सुख सुविधा जुटाने पर अनावश्यक खर्च करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप ज्यादा गंभीर नही रहेंगे फिर भी व्यवसाय से रुक रुक कर धन लाभ होता रहेगा। दोपहर के बाद बनते कामो में अड़चनें आने लगेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपको हानि पहुचाने के प्रयास करेंगे। स्त्री का सहयोग घरेलू परिस्थिति को सामान्य बनाये रखेगा संध्या के बाद दिन भर की गतिविधियों से संतोष रहेगा। 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

[04/02, 11:34 am] +91 70505 01418: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*

*दिनांक : 04 फरवरी 2026*

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन व्यर्थ की भाग-दौड़ अधिक रहेगी व्यावसायिक कारणों से भी यात्रा के योग बनेंगे परन्तु अंत समय मे निरस्त भी हो सकते है। यात्रा होने पर भी लाभ की जगह खर्च बढेगा। कार्य क्षेत्र पर जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें कागजो को संभालकर रखें गुम हो सकते है। सरकारी कार्य आज ना करें नाही आज किसी से कोई वादा करें अन्यथा नई मुसीबत गले पड़ेगी। धन लाभ के लिए मानसिक एवं शारीरिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी केवल निर्वाह योग्य आय ही हो सकेगी। महिलाये पूजा पाठ में दिखावा करेंगी लेकिन घरेलू मामलों के लिए लाभदायी ही रहेंगी। परिवार में किसी के अस्वस्थ्य होने की सम्भवना है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज दिन के मध्यान तक का समय व्यर्थ की बहसबाजी में खराब होगा। स्वभाव में भी अहम रहने से स्वयंजन से टकराव की स्थिति बनेगी। महिलायें आज जानबूझ कर किसी काम को बिगाड़ेंगी बाद में इसका पश्चाताप भी होगा। हास परिहास भी मर्यादित ही करें आपकी मामूली बात भी किसी के दिल को चुभ सकती है। कार्य व्यवसाय दोपहर तक मंदा रहेगा इसके बाद आकस्मिक उछाल आने से व्यवस्तता बढ़ेगी। संध्या से समय में सुधार आने लगेगा। कार्य क्षेत्र पर आज मनमानी करने से बचे अन्यथा किसी से संबंध विच्छेद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।पारिवारिक वातावरण में थोड़ी बहुत कहासुनी लगी रहेगी। @arun@

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन सामान्य ही रहेगा। आज आप के मन मे कुछ ना कुछ तिकड़म लगी रहेगी परन्तु साधनों की कमी के कारण कल्पनाओं को साकार रूप नही दे पाएंगे। महिलायें भी आज बातें बड़ी बड़ी करेंगी परन्तु अंदर से खोखलापन रहेगा। कार्य व्यवसाय बिना किसी की सहायता के चलाना मुश्किल होगा। व्यवसाय में आज किसी सौदे के अंतिम क्षण में पहुचने पर अचानक निरस्त होने से निराश होंगे। दोपहर के बाद आकस्मिक धन लाभ होने से राहत मिलेगी। नौकरी वाले लोगो को आज कुछ ना कुछ परेशानी बनी रहेगी। घर मे भी संध्या बाद सुख शांति लौटेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आप आपके लिए परिश्रम वाला रहेगा घरेलू एवं व्यावसायिक कार्य एक साथ आने पर थोड़े असहज भी रहेंगे लेकिन महिलाओ का बराबर सहयोग मिलने से परेशानी से राहत मिलेगी। व्यावसायिक कार्य को लेकर मध्यान तक भाग दौड़ लगी रहेगी धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार ही रहेगा। नौकरी पेशा जातक भी आज जल्दबाजी में कार्य करेंगे। मध्यान से पहले आवश्यक कार्य पूर्ण करलें इसके बाद शारीरिक रूप से कार्य करने मे सक्षम नही रहेंगे विघ्न बाधाएं भी बढ़ने से कार्य अधूरे रह जाएंगे। संध्या के समय बुरी खबर मिल सकती है। परिवार का वातावरण भी शाम को जाकर खराब होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपकी किसी मनोकामना की पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसायी वर्ग व्यापार में विस्तार करेंगे जिसका लाभ भी शीघ्र ही मिलता दिखेगा। लेकिन आज पल पल पर राय देने वाले भी बहुत मिलेंगे जिससे थोड़ी असुविधा महसूस होगी। दिन के आरंभ में आलस्य ना करें अन्यथा सारी दिनचार्य अस्त व्यस्त हो जाएगी। दिन सभी कार्यो में फायदा दिलाने वाला है इसका भरपूर लाभ उठाएं संध्या बाद परिस्थिति बदलजायेगी जहां लाभ होना होगा वहां हानि होने से निराशा होगी। महिलाये आज अधिक मेहनत के कारण बीमार पड़ेंगी। परिवार में किसी के हाथ बड़ा नुकसान होने की संभावना है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपको शांति से बिताने की सलाह है पराये काम अथवा धन से दूरी बना कर रहें आज परोपकार के बदले अपशब्द सुनने को मिलेंगे। लोग आपसे स्वार्थ का संबंध रखेंगे काम निकलने के बाद मुह मोड़ लेंगे। आज पहले अपने उलझे कार्यो को सुलझाये बाद में ही किसी अन्य के कार्य देखें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन निराशाजनक रहेगा। आय ना के बराबर परन्तु खर्च रोकने पर भी बढ़ चढ़ कर रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर नए सौदे मिलेंगे लेकिन इनपर कार्य अतिशीघ्र आरम्भ करें लापरवाही करने पर हाथ से निकल सकते है। लंबी यात्रा की योजना अधर में रहेगी। आज आराम की चाह मन मे ही रह जायेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी आपके लिए लाभदायी रहेगा बीते कल के अधूरे कार्य आज पूर्ण होने से धन की आमद होगी। नौकरी पेशा लोग भी अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित होंगे। दूर के व्यवसायों अथवा शेयर आधी के कार्यो में उछाल आने से अन्य आय के साधन बनेंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दे अन्यथा लंबे समय के लिये लटक सकते है। धार्मिक कार्यो में रुचि होने पर भी उपयुक्त समय नही निकाल पाएंगे। संध्या के बाद समय प्रतिकूल हो जाएगा आसपास का वातावरण क्रोध दिलाने वाला बनेगा ना चाहते हुए भी किसी से झगड़ा होने की संभावना है। महिलाओ की सेहत खराब होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्यवाही के लिए उत्तम है। सरकारी कार्य आज थोड़े से परिश्रम से आशाजनक परिणाम देंगे लेकिन किसी की सहायता आवश्यक रहेगी। कार्य व्यवसाय में भी आज प्रयास करने पर सरकार से सहयोग मिल सकता है। धन की आमद मध्यान तक उत्तम रहेगी इसके बाद कुछ समय के लिए रुकावटे आएगी। महिलाये संतानो अथवा अन्य घरेलू उलझनों के कारण थोड़ी परेशान रहेंगी इसका निराकरण संध्या बाद ही सम्भव होगा। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों के कृपापात्र बनेगे काम निकलना आज आसान रहेगा वरिष्ठ नागरिकों द्वारा प्रशंशा होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपको मिलाजुला फल देगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक आर्थिक एवं पारिवारिक कारणों से मन बेचैन रहेगा। महिलाओ में आज बुद्धि विवेक की कमी रहने से बात बात में शक करेंगी व्यर्थ की बयान बाजी भी आग में घी का काम करेंगी। कार्य क्षेत्र पर भी धन को लेकर किसी से उलझेंगे। कार्य समय पर पूर्ण ना होने पर आपकी आलोचना भी होगी। संध्या से स्थिति में बदलाव आने लगेगा रुके कार्यो में गति आएगी थोड़ा बहुत धन लाभ भी होगा परन्तु खर्च की अपेक्षा कम ही रहेगा। महिलाये अपने किये आचरण को लेकर दुखी होंगी परन्तु गलती नही मानेंगी। संतानो से सुखदायक संबंध रहेंगे। 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज दिन का पूर्वार्ध जितना बेचैनी भरा रहेगा दिन का अंतिम भाग उतना ही राहत वाला रहेगा। दिन के आरंभ में स्वास्थ्य संबंधित समस्याए कार्यो में बाधा डालेंगी। व्यवसाय में आज प्रयास करने पर भी हानि को रोक नही पाएंगे। अधिकांश कार्यो में आज किसी अन्य के ऊपर आश्रित रहना पड़ेगा लेकिन जिसके ऊपर आश्रित रहेंगे वह भी टालमटोल करेगा। उदासीनता मन पर हावी रहेगी। धर्म कर्म के प्रति आस्था रहेगी लेकिन पूजा पाठ के समय मन इधर उधर भटकने से शांति नही मिलेगी। संध्या बाद से सभी मामलों में राहत मिलने लगेगी। सेहत में सुधार आएगा। परिजनों का व्यवहार आज दिल दुखाने वाला ही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए आनंद दायक रहेगा। आप आज प्रत्येक कार्य को जांच पड़ताल कर ही करेंगे जिससे सफलता का प्रतिशत अधिक रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आज मध्यान तक किया परिश्रम का फल संध्या के समय सम्मान एव धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहेगी लेकिन आपके काम निकालने की कला लाभ दिलाएगी। आज आप घरवालों की मनोकामना पूर्ति करने में हिचकिचाएंगे नही। परिजनों से स्नेह की वर्षा होगी। संतानो का व्यवहार भी आपके अनुकूल ही रहेगा। महिलाये घर की साज सज्जा पर खर्च करेंगी। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए खर्चीला साबित होगा। रिश्तेदारी के साथ ही घरवालों की जिद पूरी करने में धन खर्च होने पर बजट गड़बड़ायेगा। आज आपकी मनोरंजन की प्रवृति रहने के कारण भी मौज-शौक एवं सुख सुविधा जुटाने पर अनावश्यक खर्च करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप ज्यादा गंभीर नही रहेंगे फिर भी व्यवसाय से रुक रुक कर धन लाभ होता रहेगा। दोपहर के बाद बनते कामो में अड़चनें आने लगेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपको हानि पहुचाने के प्रयास करेंगे। स्त्री का सहयोग घरेलू परिस्थिति को सामान्य बनाये रखेगा संध्या के बाद दिन भर की गतिविधियों से संतोष रहेगा। 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

TRN LIVE: 0️⃣4️⃣💎0️⃣2️⃣💎2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣

        *🔥 आज की प्रेरणा प्रसंग 🔥*

        *🌹 कर्म ही सच्चा साधन 🌹* 

एक बार महात्मा बुद्ध वन में नदी किनारे ध्यानमग्न बैठे थे। उसी नदी के पास एक गुरुकुल था, जहाँ एक मुनि अपने शिष्यों को शिक्षा देते थे। संयोग से मुनि की दृष्टि बुद्ध पर पड़ी, तो वे उनके पास चले आए। बुद्ध का सान्निध्य पाकर मुनि ने विनम्रतापूर्वक प्रश्न किया— "गुरुदेव, क्या पूजा-पाठ से कुछ प्राप्त होता है?"

बुद्ध मुस्कुराए और बोले—"पहले मेरे प्रश्न का उत्तर दीजिए। यदि कोई इस नदी को पार करना चाहे, तो उसे क्या करना होगा?"

मुनि ने उत्तर दिया— "यदि वह तैरना जानता है, तो तैरकर पार कर सकता है। यदि नाव उपलब्ध हो, तो नाव से जा सकता है। और यदि जल कम हो, तो पैदल चलकर पार किया जा सकता है।"

बुद्ध ने पुनः प्रश्न किया—"यदि वह इन तीनों उपायों को भी न अपनाए, तो?"

अब मुनि कुछ क्षण के लिए चुप हो गए। फिर जैसे ही सत्य का बोध हुआ, वे झट से बुद्ध के चरणों में गिर पड़े और बोले—

"गुरुवर, मैं आपके कथन का मर्म समझ गया! मात्र पूजा-पाठ से कुछ प्राप्त नहीं होता, जब तक कि स्वयं कर्म न किया जाए।"

बुद्ध ने सहज स्वर में कहा—"सही कहा। यदि कोई व्यक्ति नदी के किनारे खड़े होकर दिन-रात प्रार्थना करता रहे, तो क्या वह नदी पार कर सकता है? नहीं! जब तक वह स्वयं तैरने का प्रयास नहीं करेगा या नाव का उपयोग नहीं करेगा, तब तक पार नहीं जा सकता। ठीक उसी प्रकार, केवल पूजा-पाठ या भाग्य के सहारे कुछ भी नहीं मिलता। कर्म ही सच्चा साधन है, जो हमें सफलता दिलाता है।"*

                          *👉शिक्षा*

हमारा भविष्य हमारे अपने कर्मों पर निर्भर करता है, न कि केवल भाग्य पर। जो लोग केवल किस्मत के भरोसे बैठ जाते हैं, वे अपने जीवन में कुछ प्राप्त नहीं कर सकते। ईश्वर ने हमें कर्म करने की स्वतंत्रता दी है, इसलिए भाग्य को कोसने के बजाय हमें अपने प्रयासों पर विश्वास रखना चाहिए।

*सदैव प्रसन्न रहिये।*

*जो प्राप्त है, वो पर्याप्त है।।*

TRN LIVE: .. *जय श्री राम*

*बुधवार, 04 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार*

🔶जहां सस्ता तेल मिलेगा वहां से लेंगे, हम अपना हित देखेंगे पहले: भारत का स्टैंड साफ

🔶रूस ने ट्रंप के झूठे दावों की खोली पोल, कहा- भारत ने रूसी तेल खरीद रोकने की कोई बात नहीं की

🔶मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, एअर इंडिया और इंडिगो विमानों के विंग्स आपस में टकराए

🔶Earthquake : म्यांमार में 5.9 तीव्रता का आया भूकंप, कोलकाता और ढाका तक महसूस हुए तेज झटके

🔶US ने अरब सागर में एयरक्राफ्ट के करीब पहुंच रहे ईरानी ड्रोन को मार गिराया, तनाव

🔶विवाह पूर्व संबंधों से जन्मी संतान के भरण-पोषण की जिम्मेदारी पति की, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का तलाक प्रकरण में बड़ा फैसला

🔶आस्ट्रेलिया, फ्रांस और डेनमार्क के बाद अब स्पेन और ग्रीस में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक, कहा- मानसिक स्वास्थ्य की चिंता सर्वोपरि

🔶​अमेरिका के साथ व्यापर समझौते की घोषणा के बाद बाजार में लौटी रोनक, सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ बंद

🔶​​India-US Ties: व्यापार समझौते के बाद जयशंकर-रुबियो की मुलाकात, आर्थिक-रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने पर जोर

🔶​गुवाहाटी में पलंग के बॉक्स से नाबालिग बच्ची का रेस्क्यू: आरोपी महिला ने टीम से छिपाने के लिए बंद किया था, 6 साल तक बंधक बनाया

🔶​Bihar Budget 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से बदलेगी बिहार की तस्वीर, सड़क-पुल और बिजली पर नीतीश सरकार ने खोला खजाना

🔶​UP में लव जिहाद कांड, आरोपी ने अब तक 300 लड़क‍ियों को बनाया श‍िकार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 8 के खिलाफ Fir

🔶'प्राइवेसी का सम्मान करो या छोड़ दो भारत, सुप्रीम कोर्ट ने मेटा और व्हाट्सएप को जमकर लताड़ा

🔶​बंगाल में 10 जगह ईडी के छापे, बोरियों में रद्दी कागज की तरह भर रखे थे नोटों के बंडल

🔶लोकसभा में ‘यार’ शब्द पर बवाल, राहुल गांधी के भाषण से फिर हंगामा, चीन मुद्दे पर सदन में तीखी तकरार

🔶उधमपुर एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

🔶लोक सभा में आसन की ओर कागज फेंकने के मामले में कांग्रेस के सात और माकपा का एक सदस्य निलंबित

🔶अमेरिका के साथ पड़ोसियों, प्रतिस्पर्धियों की तुलना में भारत का व्यापार समझौता बेहतर: पीयूष गोयल

🔶भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: कृषि और डेयरी क्षेत्र पर आंच नहीं, सुरक्षा कवच रहेगा बरकरार

🔶DRDO ने कर दिखाया! ओडिशा में रैमजेट तकनीक का सफल परीक्षण, अब आएगी अस्र-MK3; PL-17...

🔶भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मानव तस्करी का प्रयास विफल: किशोरी सुरक्षित, एक संदिग्ध गिरफ्तार

🔶बाबुल की दुआएं लेती जा, चांदी तो बहुत महंगी: राजस्थान में जनजाति बेटियों के ब्याह में चढ़ती थी 2-3 किलो चांदी, अब समाजों ने 500 ग्राम सीमा तय की

🔶Weather Report: पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश-बिजली जारी, शीत लहर भी तारी; दिल्ली में कोहरे का अलर्ट

🔷इंग्लैंड तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में: डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया, कप्तान थॉमस रयू का शतक

🔷दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार WPL के फाइनल में पहुंची: गुजरात को 7 विकेट से हराया, रोड्रिग्ज ने 41 रन बनाए; अब RCB से मैच

           *आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*

                          जय हो🙏

TRN LIVE: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*

       *04 - फरवरी - बुधवार*

                      👇

===============================

*अमेरिकी ट्रेड डील पर सरकार का पहला बयान: कहा- इंजीनियरिंग, कपड़ा और ज्वेलरी उद्योग को फायदा; ट्रम्प को धन्यवाद, उन्होंने दोस्ती का मान रखा*

*बजट सत्र का छठवां दिन: पीएम मोदी आज धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल सकते हैं; 2 दिन राहुल के चीनी टैंक वाले मुद्दे पर हंगामा हुआ*

*अमेरिका दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर... बेसेंट और रुबियो से की मुलाकात, ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की कवायद!*

*1* पीयूष गोयल बोले- अमेरिका ट्रेड डील में हितों से समझौता नहीं, ट्रम्प को धन्यवाद, उन्होंने मोदी से मित्रता का सम्मान किया; राहुल की सोच निगेटिव

*2* भारत युएस डील पर केंद्रिय मंत्री गोयल ने कहा, इससे भारत का निर्यात बढ़ेगा, इसमें हमारे इंजीनियरिंग सेक्टर्स के पार्ट्स वाले, टेक्स्टाइल,मरीन गुड,ज्वेलर सेक्टर समेत सभी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बहुत सारे मौके मिलेंगे

*3* ये भारत को मजबूत करने वाली, देश को लंबे समय से था इंतजार; ट्रेड डील पर बोली सरकार

*4* कांग्रेस पार्टी के आठ सांंसद बजट सत्र के लिए निलंबित, स्पीकर के आसन पर फेंक रहे थे पर्चे

*5* स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में बताया कि सरकार अत्यधिक नमक सेवन के खतरों के बारे में लोगों में जागरूकता फैला रही है। दरअसल, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने पाया है कि ज्यादा नमक का सेवन देश में हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों को बढ़ा रहा है

*6* ओम बिरला को राहुल गांधी ने लिखा पत्र: सरकार के इशारे पर आपने बोलने से रोका, यह लोकतंत्र पर काला धब्बा

*7* 'भारत-अमेरिका ट्रेड डील की डिटेल्स जल्द सामने आएंगी...', टाइम्स नाउ से खास बातचीत में बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण

*8* युमनाम खेमचंद बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

*9* मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को रेल मंत्री ने इस प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, बुलेट ट्रेन का पहला चरण समय से पूरा कर लिया जाएगा। फिर इसे आम यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। रेल मंत्री ने बताया कि, गुजरात के हिस्से का निर्माण कार्य दिसंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा।

*10* रेल मंत्री ने कहा,वित्त मंत्री ने बजट 2026-27 में रेलवे के लिए 2.78 लाख करोड़ के बजटीय आवंटन और कुल 2.93 लाख करोड़ के पूंजीगत व्यय की घोषणा की है। यूपी को 20,012 करोड़, राजस्थान को 10,228 करोड़, मध्यप्रदेश को 15,188 करोड़, छत्तीसगढ़ को 7,470 करोड़ और महाराष्ट्र को 24,000 करोड़ मिलेंगे

*11* सुप्रीम कोर्ट बोला- मेटा-वॉट्सएप कानून मानें या भारत छोड़ें: भारतीयों का डेटा शेयर करने की इजाजत नहीं देंगे; कंपनी ने जुर्माने के खिलाफ अपील की थी

*12* डर और आशंकाओं के बीच राहत की खबर, जांच में सही पाए गए एयर इंडिया विमान के फ्यूल स्विच: DGCA

*13* डीआरडीओ ने नई तकनीक का सफल टेस्ट किया, लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें बनाने में मदद मिलेगी

*14* दिल्ली वासियों के लिए बड़ी राहत: होली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, सीधे खाते में आएंगे 853 रुपये, दिल्ली सरकार का यह फैसला न सिर्फ गरीब और निम्न मध्यम वर्ग को महंगाई से राहत देगा, बल्कि त्योहारों के मौके पर उनके घरों में खुशियों का उजाला भी लाएगा।

*15* पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी ने दिखाया कांग्रेस को 'ठेंगा', कहा- किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी TMC

*16* ममता बनर्जी के इस फैसले को कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, भाजपा के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने मिलकर इंडिया ब्लॉक बनाया है। इनमें कांग्रेस के साथ ही टीएमसी भी शामिल है। इसके बावजूद ममता बनर्जी ने कांग्रेस को सीधे तौर पर सियासी ठेंगा दिखा दिया है।

*17* म्यामांर में तेज भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता; कोलकाता तक महसूस हुए झटके

*18* मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमान के विंग्स टकराए, कोई घायल नहीं, एअर इंडिया के फ्लाइट में 200 यात्री सवार थे

*19* रूस को ट्रम्प के दावे पर यकीन नहीं, कहा- भारत ने तेल खरीद रोकने पर कुछ नहीं कहा, हम ट्रम्प के बयान का मतलब समझ रहे

*20* इटली के पूर्व PM बोले- ग्लोबल ऑर्डर मर चुका है, अमेरिका फायदे नजरअंदाज कर अपने खर्च गिनाता है, चीन सस्ता माल डंप करता है

*21* संभलकर निकलें... कोहरे से थम गया दिल्ली-यूपी, कई जगह गाड़ियां टकराईं; जम्मू-हिमाचल में भारी बर्फबारी

*22* U-19 World Cup: सेमीफाइनल में आज भारत का सामना अफगानिस्तान से, वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर

============================

TRN  🔰 Budget History : दुनिया में पहली बार क‍िस देश ने पेश क‍िया था बजट, जानें कहां से आया बजट शब्द? 🔰

>> बजट शब्द की उत्पत्ति <<

बजट शब्द की जड़ें लैटिन भाषा के शब्द 'बुल्गा' में हैं, जिसका अर्थ थैला या पाउच होता है। फ्रांसीसी में इसे 'बुगेट' कहा गया, जबकि अंग्रेजी में यह 'बोगेट' बन गया। समय के साथ यह शब्द 'बजट' (Budget) में परिवर्तित हो गया। आज, दुनियाभर के अधिकांश देशों ने इसे अपने वित्तीय नियोजन के लिए अपना लिया है।

>> सबसे पहले किस देश में पेश हुआ बजट <<

बजट पेश करने की परंपरा की शुरुआत इंग्लैंड से हुई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दुनिया का पहला बजट साल 1760 में इंग्लैंड में पेश किया गया था। इसके बाद, फ्रांस ने 1817 में और अमेरिका ने 1921 में अपने राष्ट्रीय बजट पेश करने की शुरुआत की। यही परंपरा आगे चलकर दुनियाभर के देशों में अपनाई गई, जिससे आर्थिक नीतियों और सरकारी खर्चों का सही नियोजन संभव हो सका।

>> भारत में पहली बार कब पेश हुआ बजट <<

भारत में बजट की शुरुआत ब्रिटिश काल में हुई थी। 1857 के विद्रोह के बाद देश की वित्तीय व्यवस्था में सुधार के लिए अंग्रेजों ने जेम्स विल्सन को भारत बुलाया, जिन्होंने 7 अप्रैल, 1860 को भारत का पहला केंद्रीय बजट पेश किया। आजादी के बाद, 26 नवंबर, 1947 को भारतीय वित्तमंत्री आरके षणमुगम चेट्टी ने आजाद भारत का पहला बजट पेश किया। इस तरह से भारत में बजट पेश करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, जो अब तक जारी है।

➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿

TRN LIVE: भारत अमेरिका की डील Announce हो गई है...... एकाध दिन में सारी details आ जाएंगी.

उससे पहले कुछ बोलना मुश्किल है..... लेकिन फिर भी कुछ points.

1. Tariff 25% से कम करके 18% कर दिया है.... भारत भी tariff कम करेगा 

2. रूस से तेल लेने के कारण जो Extra 25% लगा था.. उस पर अभी Official Statement नहीं आया है.... लेकिन तय मानिये, जिस दिन ONGC और रिलायंस के पैर वेनेज़ुएला में पड़ेंगे... यह 25% भी ख़त्म हो जाएगा.

3. रूस से तेल लेना बंद करेगा भारत? नहीं..... थोड़ा कम करेगा लेकिन बंद नहीं करेगा. Nayara वाले रूस से जम कर तेल खरीदते रहेंगे और गुजरात में refine करके बाहर बेचते रहेंगे.... Nayara वाले चीन को अच्छी खासी Quantity में Refined Oil product भेजते हैं... आगे भी जारी रहेगा.

हाँ... भारतीय सरकारी Oil कम्पनिया और रिलायंस.... यह UAE सऊदी, वेनेज़ुएला, अमेरिका, Egypt, ब्राज़ील और Brunei जैसे देशों से तेल लेंगे... भारत में refine करेंगे और अच्छा खासा माल कमाएंगे.

4. भारत रूस से तेल में कमी करेगा, तो हथियारों में मात्रा बढ़ा देगा.... जितना आज धंधा हो रहा है, उससे ऊपर ही जाएगा. चाहे S-400 हो, SU-57 हो, R-37 M मिसाइल हो या Jetliners हो..... सबका काम बढ़ेगा.

5. Agriculture और डेरी सेक्टर लगभग पूरा close रहेगा... हल्का फुल्का एकाध चीज इधर उधर की होगी तो आ जायेगी... जिसका सीधा प्रभाव हमारे किसानों पर नहीं पड़ेगा... यह तय है.

6. Technology के मामले में ज्यादा jobs... ज्यादा GCC का भारत में transfer होगा.

7. GE के engine थोड़ा जल्दी मिलने लगेंगे... ऐसी आशा है 😂😂

अब एक बात... जो अपने सूत्रों ने बताई है... अमेरिका वालों ने.

जिस दिन EU चीफ ने कहा था अगले हफ्ते वह भारत जाने वाली हैं और Mother Of All Deals sign करने वाली हैं..... उसी दिन से अमेरिकी corporate सेक्टर में जबरदस्त हलचल है.

डील sign होती है... और उसी के साथ भारत को 27 यूरोपीय देशों का खुला access मिल जाता है.... जो अमेरिका से भी बड़ा बाजार है.

सुना है उस दिन से ट्रम्प पर दबाव बढ़ता जा रहा था.... Corporates और Big Techs ने उन पर दबाव बनाया और अंदरखाने यह बात होने लगी कि एक अच्छा खासा market हमारे हाथ से जा रहा है.... और भारत को कोई फर्क भी नहीं पड़ रहा..... इसका अंदाजा वहां के नेताओं और Economic experts के बयानों से भी लग रहा था.

फिर एकदम से ट्रम्प नरम पड़ने लगे.... मोदी उन्हें अच्छे लगने लगे.... ईरान पर हमले की बात धीमी होने लगी... पाकिस्तान में हमले होने लगे... और आज भारत अमेरिका की डील final हो गई.

*फाइनल शुभ रात्री*

TRN LIVE: साभार....

टूलकिट द्वारा सभी तरह के जुगत भिड़ाने के बाद भी जब वे सफल नहीं हो पाए तो अब वे नया पैंतरा लेकर आये हैं कि मोदी सरकार ने दुनिया भर से इतना कर्ज ले रखा है कि वो हर साल 14 लाख करोड़ रुपया सिर्फ ब्याज में दे देती है...!

अब चूँकि,भारत की अधिकांश जनता देशभक्त है और वो कर्ज में डूबे रहने को बुरा मानती है तो जाहिर सी बात है कि वे ऐसे मैसेज से इमोशनल हो जाते हैं और सरकार को भला-बुरा कहने लगते हैं..!

कुछ अति-उत्साहित लोग तो इसकी उपमा कर्ज लेकर घी पीने से भी करने लगते हैं..!

लेकिन,क्या वास्तव में यही सच है ?

इसे ठीक से समझने के लिए सबसे पहले मैं आपको एक वैश्विक आंकड़ा देता हूँ.

वैश्विक आंकड़े के अनुसार दुनिया भर के देशों द्वारा लिया गया कर्ज 324 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है.

इसमें मजेदार बात ये नहीं है कि दुनिया भर के देशों द्वारा लिया गया कुल कर्ज 324 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है.

बल्कि,मजेदार बात ये है कि दुनिया भर के सभी देशों की कुल GDP ही 111.33 ट्रिलियन डॉलर है.

मतलब कि,दुनिया भर के सभी देशों की जितनी जीडीपी है... दुनिया भर में उसका तीन गुणा ज्यादा कर्ज है .

तो,इसमें सवाल ये उठता है कि जब दुनिया भर की इतनी जीडीपी ही नहीं है... 

तो,फिर दुनिया भर के देशों ने आखिर कर्ज किससे ले रखा है ?

क्या किसी एलियन से या मंगल ग्रह वालों से ???

वास्तव में कर्ज के इसी आंकड़ों में सारा खेल छुपा हुआ है.

दरअसल... कर्ज दो तरह के होते हैं..

अंतर्देशीय कर्ज (इंटरनल डेब्ट) और,अंतर्राष्ट्रीय कर्ज (इंटरनेशन डेब्ट).

जैसे कि... जब सरकार को अपनी कोई योजना चलाने अथवा देश में विकास कार्य करने हेतु पैसा चाहिए होता है तो वो केंद्रीय बैंक (भारत में रिजर्व बैंक) से कर्ज लेती है.

रिजर्व बैंक,सरकार को वो पैसा या तो नए नोट छाप कर देता है या फिर बॉन्ड या अन्य रिसोर्स से.

हालाँकि,नए नोट छापने में खतरा ये रहता है कि उससे बहुत ज्यादा बाहरी पैसा सिस्टम में इंजेक्ट हो जाएगा और महंगाई बेलगाम हो सकती है.

इसीलिए,साधारणतया बैंक सरकार को अन्य रिसोर्सेस से ही पैसा देती है.

अन्य रिसोर्स जैसे कि... हमारे आपके PF का पैसा,लॉन्ग टर्म के फिक्स डिपॉजिट,बैंकिंग बॉन्ड,रेकरिंग डिपॉजिट का पैसा आदि.

जैसे कि हमलोग हमेशा देखते हैं कि बैंक विभिन्न समय-समय पर स्कीम लांच करती है कि... आप 1 लाख रुपया 3 साल के लिए जमा करो तो हम 7.50% या 8% ब्याज देंगे.

इस तरह बैंक लोगों से पैसा कलेक्ट करके सरकार को कर्ज देती है जिससे सरकार देश में विकास कार्य करती है या विभिन्न योजनाऐं चलाती है.

ये सब इंटरनल डेब्ट अर्थात अंतर्देशीय कर्ज कहलाता है जो पैसा घर के लोगों से ही लिया जाता है और उन्हें ही पेमेंट करना रहता है.

इसमें दोनों पार्टी को (सरकार और नागरिक) फायदा होता है क्योंकि इससे सरकार को विकास कार्यों के लिए पैसा मिलता है और जनता को ज्यादा ब्याज.

और,जब जनता को ज्यादा ब्याज मिलता है तो उसकी आमदनी बढ़ती है जिसे वो मार्केट में खर्च करता है जिससे देश में खपत बढ़ती है तथा अर्थव्यवस्था में बूम आता है.

चूँकि,ये पैसे 3 साल,5 साल,7 साल टाइप से लॉक रहते हैं इसीलिए सरकार भी इसके प्रति निश्चिंत रहती है.

तथा,दूसरा कर्ज होता है इंटरनेशल डेब्ट (अंतर्राष्ट्रीय कर्ज).

इसमें वो कर्ज आता है जो हमने विदेशों से ले रखी है.

जैसे कि,हम फ्रांस से 137 राफेल खरीदते हैं.. रूस से क्रूड ऑयल या फिर अमेरिका से कोई उपकरण.

और,उसे 5-10-20 साल में चुकाने की बात करते हैं.

तो,ये हमारा अंतरराष्ट्रीय कर्ज हुआ जिसका मूलधन और ब्याज दोनों देश से बाहर जाएगा.

नियमतः,अगर देखा जाए तो असली कर्ज यही है जो देश के पैसे को विदेश भेज रहा है जो कि हानिकारक है.

जबकि,इंटरनल डेब्ट अर्थात अंतर्देशीय कर्ज आंकड़ों के रूप में देश के अंदर ही घूमता रहता है.. यानि,इस अकॉउंट से उस अकॉउंट.

लेकिन,अकॉउंट को क्लियर रखने के लिए इसे कर्ज के रूप में मेंशन किया जाता है.

खैर,इस संबंध में जानकारी ये है कि भारत के कुल कर्ज में से 96.61% कर्ज इंटरनल डेब्ट (अंतर्देशीय कर्ज) है और बाहरी कर्ज (अंतराष्ट्रीय डेब्ट) मात्र 3.39% है.

अगर इसे रुपये में लिखूँ तो फाइनैंशियल ईयर 2025-26 (31 मार्च 2026 तक अनुमानित) में भारत का कुल कर्ज ₹196.8 लाख करोड़ है.

जिसमें से इंटरनल डेब्ट अर्थात

भारत सरकार द्वारा घरेलू स्रोतों से लिया गया कर्ज (बैंकों, वित्तीय संस्थाओं,घरेलू निवेशकों आदि से) 190.14 लाख करोड़ है.

जबकि बाहरी कर्ज (इंटरनेशल डेब्ट) मात्र ₹6.63 लाख करोड़ है.

अब समझने लायक बात ये है कि जब भारत पर कर्ज ही मात्र 6.63 लाख करोड़ है तो वो 14 लाख करोड़ रुपये का ब्याज कैसे चुका देगी ?

लेकिन,टूलकिट गैंग ये अच्छी तरह जानते हैं कि एक आम आदमी को इतना इंटरनल डेब्ट,एक्सटर्नल डेब्ट आदि समझ नहीं आता है..

इसीलिए वे,युधिष्ठिर की तरह... "अश्वत्थामा हतोहतः,नरो वा कुञ्जरोवा" बोल देते हैं और जानकारी के अभाव में राष्ट्रभक्त लोग इमोशनल होकर सरकार को गालियाँ देने लगते हैं जबकि उनके मूर्ख चमचे... आह दद्दा,वाह दद्दा ... मेरे दद्दा मोटके गद्दा टाइप के नारे लगाने लगते हैं.

जबकि,वास्तविकता ये है कि इनके वे दद्दाज भी इन्हीं की तरह अक्ल से पैदल होते हैं और इधर उधर से सुनकर होशियारी झाड़ते हुए झट से पोस्ट कर देते हैं ताकि लोग इन्हें विद्वान समझें.

खैर,जो मैंने शुरुआत में लिखा था कि ऐसा कैसे है कि दुनिया के सभी देशों को मिलाकर कुल कर्ज 324 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है जबकि पूरी दुनिया की कुल अर्थव्यवस्था ही 111 करोड़ की है.

तो,इसका जबाब है कि ये 324 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज इंटरनल और एक्सटर्नल डेब्ट मिलाकर है और सिर्फ एक्सटर्नल डेब्ट मात्र 60-65 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है जो कि दुनिया की कुल अर्थव्यवस्था से कम है..

और,इसमें से अधिकांश कर्ज अंतरराष्ट्रीय बिजनेस के ट्रांजेक्शन का है.

इसीलिए,यदि चीजों को ठीक से समझेंगे तो फिर आपको कोई बरगला नहीं पायेगा और आपको मठाधीशों के ऐसे बेसिर-पैर के पोस्ट को देखकर हंसी भी आएगी और दुख भी होगा कि कैसे कैसे कूढ़मगज लोग धरती पर मौजूद हैं.

जय महाकाल...!!!

अवधेश प्रताप सिंह कानपुर उत्तर प्रदेश,9451221253

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला