आरा में अवैध संबंध में युवक की हत्या:घर के बाहर अपराधियों ने आंख में मारी गोली, पड़ोसी पर आरोप; पुलिस हिरासत में महिला

Mar 21, 2026 - 14:34
 0  0
आरा में अवैध संबंध में युवक की हत्या:घर के बाहर अपराधियों ने आंख में मारी गोली, पड़ोसी पर आरोप; पुलिस हिरासत में महिला
भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। बुलेट दाहिनी आंख में लगी। अवैध संबंध में वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान ज्ञानपुर गांव के रवि कुमार(24) के तौर पर हुई है। घटना गीधा थाना क्षेत्र की है। मृतक के बड़े भाई रामाकांत ने बताया कि दोपहर के समय घर के बाहर बैठा हुआ था। इस बीच पड़ोसी सरोज कुमार अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली रवि की आंख में जा लगी। इसके बाद सभी हथियार लहराते हुए भाग निकले। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सरोज अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर अक्सर विवाद करता था। गांव में अन्य युवकों से भी उसका चक्कर चलता रहा है। रवि पर झूठा आरोप लगाकर उसे पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका था। सरोज के पास इन आरोपों का कोई ठोस प्रमाण नहीं है। थाने में महिला से पूछताछ वहीं, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि एक शादीशुदा महिला से रवि का संपर्क था, जिसका आरोपी सरोज विरोध करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान महिला ने उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी रवि कुमार अपने परिवार का भरण-पोषण ट्रैक्टर चलाकर करता था। वह तीन भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला