आज सुबह के मुख्य समाचार जो 50 इस तरीके से हैं इसके बारे में आपको हम डिटेल से बता रहे हैं
राजपाल_यादव_को_हुई_जेल,_तिहाड़_जेल_में_फूट_फूट_कर_रोए_राजपाल!_Rajpal_Yadav_Jailed_!_Rajpal_Yadav_Scamक्या_37_साल_बाद_Govinda_और_Sunita_Ahuja_होंगे_अलग___Govinda_And_Sunita_Ahuja_Divorce_Rumours
TRN LIVE: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 13 फरवरी 2026*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपके आज के दिन का अधिकांश समय शुभ कर्मों में व्यतीत होगा। आध्यात्म में आज खुल कर रुचि लेंगे दान-पुण्य पर खर्च भी करेंगे। लेकिन घरेलू खर्चो को लेकर संकीर्णता दिखाना भारी पड़ सकता है। कार्य व्यवसाय में सामान्य गति रहेगी धन लाभ रुक रुक कर होता रहेगा फिर भी मन को संतुष्ट करना आज मुश्किल ही रहेगा। महिला मित्रो से समीपता का अहसास होगा लेकिन आने वाले समय मे नई मुसीबत भी खड़ी होगी। संध्या का समय थकान वाला परन्तु अधिक शान्तिप्रद रहेगा। पारिवारिक वातावरण अपने हंसमुख व्यवहार से उल्लासित करेंगे लेकिन स्त्री वर्ग आज किसी ना किसी कारण नाराज ही रहेंगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपको आज का दिन शांति एवं धैर्य रख बिताने की सलाह है। ना कुछ लोग भी आज आपकी उपेक्षा करेंगे जिससे स्वभाव दिन भर आवेश में रहेगा। घर एवं बाहर एक जैसा वातावरण रहेगा लोग आपकी बात सुनेगें लेकिन गंभीर नही लेंगे आर्थिक विषयो में भी टालमटोल करेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी बेमन से कार्य करने का नतीजा भी उसी अनुसार रहेगा। घर मे आकस्मिक खर्च नियंत्रण करने पर भी लगे रहेंगे धनाभाव के कारण छोटे मोटे खर्च भी परेशानी बढ़ाएंगे। सेहत की लापरवाही निकट भविष्य में गंभीर रूप ना ले इसका ध्यान रखें। पति-पत्नी में आपसी संवादहीनता के कारण गृहस्थ अस्त-व्यस्त रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपकी आशाओ के अनुरूप रहेगा। पूर्वनियोजित कार्यक्रम में किसी आकस्मिक कार्य की वजह से फेरबदल करना पड़ेगा। व्यावसायिक गतिविधिया आरम्भ में थोड़ी सुस्त रहेंगी परन्तु मध्यान के बाद इनमे गति आएगी आर्थिक लाभ होने से मानसिक शांति मिलेगी फिर भी निवेश सोच समझ कर ही करें। सरकारी कार्यो को करने के लिए भी आज का दिन शुभ है बिना किसी की सहायता के पूर्ण कर सकेंगे। पैतृक सम्पति संबंधित मामलों को लेकर दुविधा होगी भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। महिलाये आज स्वप्न लोक की सैर करेंगी जिससे घर मे थोड़ी अव्यवस्था रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन धन धान्य में वृद्धि कराएगा खर्च भी आवश्यकता अनुसार रहने पर बचत भी कर सकेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज आप नए प्रयोग करेंगे लेकिन इसका फल शीघ्र नही मिल सकेगा। मध्यान तक आलस्य एवं परिश्रम मिला जुला रहने से आशाजनक परिणाम नही मिलेंगे लेकिन इसके बाद व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होने से धन आगम शुरू हों जायेगा जोकि संध्या पश्चात तक रुक-रुक कर होता रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर किसी की मदद बिन मांगे ही मिल जाएगी। महिलाये आज बुद्धि विवेक का परिचय देंगी बिखरे रिश्तो को एक जुट बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप आवश्यकता से अधिक दिमाग लगाएंगे इसका परिणाम विपरीत ही रहने वाला है। हर किसी को शंका की दृष्टि से देखना व्यवहारिकता में कमी लाएगा। सेहत भी अकस्मात बिगड़ेगी वायु विकार अथवा अन्य गैस संबंधित समस्या छाती में जलन से परेशानी होगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसान कराएगी धैर्य से कार्य करें कार्य क्षेत्र पर बुद्धि विवेक से कार्य करने पर भी कोई विशेष लाभ नही होगा केवल आश्वासन से ही काम चलाना पड़ेगा। सरकार विरोधी अनैतिक कार्य सम्मान हानि करा सकते है। संध्या के आसपास धन लाभ होगा। महिलाओ का दिमाग पढ़ना मुश्किल रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए अशांति से भरा रहेगा। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कुछ ना कुछ व्यवधान अवश्य आएगा। आर्थिक लेन देन में स्पष्टता ना रहने से किसी से झगड़ा हो सकता है। पूर्व नियोजित कार्य जिनसे लाभ की उम्मीद थी वह भी निरस्त होने अथवा अन्य कारण से क्षति ही कराएंगे। मध्यान के समय व्यावसायिक एवं घरेलू कार्यो में किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी जो कि आशानुकूल नही मिलेगी। खर्च चलाने के लिए उधार भी लेना पड़ सकता है। महिलाये आज पारिवारिक वातावरण को लेकर ज्यादा परेशान रहेंगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसके आरम्भ में दुविधा की स्थिति बनेगी बीच मे छोड़ने का मन भी बना सकते है लेकिन एकाग्र होकर लगे रहें तो निश्चित सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में बेजीझक होकर निर्णय लें आज का दिन आपके पक्ष में है। नए कार्यो में भी निवेश कर सकते है लेकिन अनुभवियों की सलाह अवश्य लें। कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक उलझन सुलझने से मानसिक राहत मिलेगी संबंधों में पड़ी दरार भरेगी। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी ना करें आगे परिणाम खराब भी हो सकते है। महिलाओ का स्वभाव चंचल रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन कई कार्यो में लापरवाही दिखाने के बाद भी संतोषजनक रहेगा। दिन का आरंभ आलस्य से होगा दिनचर्या का इसपर प्रभाव पड़ेगा। सभी कार्य आज लगभग विलंब से ही शुरू होंगे। मध्यान के बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी फिर भी धन की प्राप्ति आशानुकूल नही रहेगी। व्यवसाय में मंदी के कारण कार्य क्षेत्र पर मन कम ही लगेगा। पारिवारिक वातावरण में खुशी एवं नाराजगी का मिश्रण बना रहेगा फिर भी स्थिति सामान्य ही रहेगी। संध्या के समय किसी समारोह में उपस्थिति देंगे उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। महिलाये मन ही मन गुप्त युक्तियां बनाएंगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आपको आज आकस्मिक लाभ के साथ ही सामाजिक क्षेत्र से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान भी मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर भी अधिकारी वर्ग एवं परिवार में बुजुर्ग कृपा दृष्टि बनाये रखेंगे। सामाजिक जीवन धनवानों जैसा व्यतीत करेंगे थोड़ा दिखावा भी करना पड़ेगा धन खर्च आवश्यकता से अधिक होगा फिर भी अखरेगा नही। व्यवसायी वर्ग आज आंख बंद करके भी निवेश कर सकते है लाभप्रद ही रहेगा। मित्र रिश्तेदारों के साथ आनंद के क्षण व्यतीत करेंगे शुभ समाचार एवं उपहार का आदान प्रदान करेंगे। पारिवारिक स्थिती संतोषजनक रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपके लिए आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय एवं पारिवारिक उलझनों के कारण शारीरिक एवं मानसिक स्थिति असंतुलित रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी की सहायता के बिना कार्य करना कठिन होगा। आर्थिक कारणों से भी किसी खास व्यक्ति की खुशामद करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल परिणाम नही मिलने से मन मे नकारात्मक एवं अनैतिक कार्य करने के भाव आएंगे। आर्थिक स्थिति धीरे धीरे गिरने से व्यक्तिगत खर्च चलाना भारी पड़ेगा। उधारी वालो के कारण अतिरिक्त परेशानी होगी। महिलाये इच्छा पूर्ति ना होने पर किसी कार्य को जान कर बिगाड़ सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको घर एवं बाहर मान-सम्मान में वृद्धि कराएगा पारिवारिक सदस्यों की भी इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आप निसंकोच निर्णय ले सकेंगे इनमे सफलता भी शत प्रतिशत मिलेगी। सुख के साधनों में वृद्धि करने पर खर्च होगा महंगे सामानों की खरीददारी से घरेलू बजट बिगड़ेगा फिर भी आर्थिक लाभ होते रहने से स्थिति संभाल लेंगे। महिलाये घरेलू अव्यवस्था को सुधारने में व्यस्त एवं चिंतित रहेंगी अधिक कार्य करने पर स्वास्थ्य खराब होगा। आज किसी को बेमन से उधार देना पड़ सकता है जिसकी वसूली में परेशानी आएगी सोच कर ही निर्णय लें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन लाभदायक रहेगा प्रातः काल से ही धन लाभ की संभावनाएं लगी रहेंगी इनके पूर्ण होने में दोपहर तक इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग आज अनिश्चितता के दौर से गुजरेंगे फिर भी आकस्मिक लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। नए व्यवसाय का आरंभ अभी टालना ही बेहतर रहेगा। अंदरूनी पारिवारिक निर्णय लेने में असहजता अनुभव करेंगे। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर पल पल में निर्णय बदलेंगे। आध्यात्म में रुचि रहेगी लेकिन समय नही दे पाएंगे। मन में विरक्ति की भावना भी जाग्रत होगी। मोह माया से मन भंग होगा। महिलाये अंतर्मन से सहयोग करेंगी लेकिन अपनी भावनाओं का प्रदर्शन नही करेंगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
TRN LIVE: 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 13 फरवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 13 फरवरी 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी - 14:29 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* मूल - 16:13 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढा
*💫करण-* बालव - 14:29 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* वज्र - 27:22 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 07:01
*🌄सूर्यास्त-* 18:09
*🌙चन्द्रोदय-* 28:52
*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 11:12 से 12:35
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 फाल्गुन बदी एकादशी 14:29 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , विजया एकादशी व्रत , संक्रान्ति पुण्यकाल सूर्योदय से 10:33 तक (गो-अन्न-दान गोदावरी में स्नान) , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:13 तक , कुमारयोग 14:26 तक , राजयोग 16:13 से , भगवान आदिनाथ / ऋषभदेव ज्ञान कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी) , भगवान श्रेयांशनाथ जन्म - तप कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी) , महाराजा श्री सूरजमल जयन्ती , भारत कोकिला श्रीमती सरोजनी नायडू जयन्ती (भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस) , श्री एम. भक्तवत्सलम स्मृति दिवस , कृषि उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीडा स्थापना दिवस (40वां) व विश्व रेडियो दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 फाल्गुन बदी द्वादशी 16:04 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , शनि प्रदोष व्रत।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*बंधुरात्मात्मनस्तस्य*
*येनात्मैवात्मना जित:।*
*अनात्मनस्तु शत्रुत्वे*
*वर्तेतात्मैव शत्रुवत् ॥*
*अर्थात् 👉*
_जिसने मन पर विजय प्राप्त कर ली है, उसके लिए मन सबसे अच्छा मित्र है; लेकिन जो ऐसा करने में असफल रहा, उसका मन ही सबसे बड़ा शत्रु बना रहेगा।_
🌹
*13 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1542 - इंग्लैंड की रानी कैथरीन हावर्ड को मृत्युदंड दिया गया।
1575 - फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।
1601 - ईस्ट इंडिया कम्पनी की पहली समुद्री यात्रा का नेतृत्व सर जेम्स लैंकेस्टर ने किया।
1633 - खगोलशास्त्री गैलीलियो गैलिली को रोम में गिरफ्तार किया गया।
1689 - विलियम तृतीय और मैरी द्वितीय इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित हुए।
1693 - अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज की स्थापना हुई।
1739 - करनाल के युद्ध में नादिरशाह ने मुग़ल बादशाह मुहम्मद शाह की सेना को हराया।
1788 - वारेन हेस्टिंग्स के विरुद्ध इंग्लैंड में महाभियोग की कार्यवाही शुरू हुई।
1795 - उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय की स्थापना।
1820 - फ्रांस के ड्यूक डी बेरी की हत्या।
1856 - ईस्ट इंडिया कम्पनी ने अवध का विलय किया।
1861 - गाएटा के पतन के साथ इटली के एकीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी।
1880 - थॉमस एडिसन ने “एडिसन इफेक्ट” की खोज की पुष्टि की।
1920 - नीग्रो नेशनल लीग की स्थापना।
1931 - नई दिल्ली को आधिकारिक रूप से भारत की राजधानी घोषित किया गया।
1945 - सोवियत संघ ने बुडापेस्ट पर कब्ज़ा किया।
1959 - बार्बी डॉल की पहली बार बिक्री शुरू हुई।
1966 - सोवियत संघ ने कज़ाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974 - अलेक्जेंडर सोल्झेनित्सिन को सोवियत संघ से निर्वासित किया गया।
1984 - इंदिरा गांधी ने मुंबई स्थित मझगांव डॉक का उद्घाटन किया।
1986 - एपीडा अधिनियम लागू हुआ।
1989 - सोवियत सेना ने अफ़ग़ानिस्तान से वापसी शुरू की।
1990 - जर्मनी के पुनः एकीकरण पर सहमति बनी।
2001 - नासा का यान “NEAR Shoemaker” क्षुद्रग्रह इरोस पर उतरा।
2003 - यश चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2010 - पुणे के जर्मन बेकरी विस्फोट में 9 लोगों की मृत्यु हुई।
2023 - मुंबई में भारत की पहली वातानुकूलित डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू।
2024 - ‘पीएम सूर्य घर’ योजना की घोषणा।
2025 - मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ।
2025 - संसद का बजट सत्र पहला चरण पूरा हुआ।
*13 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1707 - महाराजा सूरजमल - भरतपुर के जाट शासक।
1879 - सरोजिनी नायडू - स्वतंत्रता सेनानी एवं कवयित्री।
1911 - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ - प्रसिद्ध शायर।
1915 - गोपाल प्रसाद व्यास - कवि और लेखक।
1916 - जगजीत सिंह अरोड़ा - भारतीय सेना के कमांडर।
1945 - विनोद मेहरा - भारतीय अभिनेता।
1985 - सोमदेव देववर्मन - भारतीय टेनिस खिलाड़ी।
1986 - रश्मि देसाई - भारतीय अभिनेत्री।
1995 - वरुण सिंह भाटी - भारतीय पैरा एथलीट (ऊँची कूद)।
1997 - द्विज यादव - भारतीय अभिनेता।
*13 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1713 - जहाँदार शाह - मुगल सम्राट।
1832 - बुधु भगत - क्रांतिकारी।
1964 - असित कुमार हाल्दार - चित्रकार।
1974 - उस्ताद अमीर ख़ाँ - शास्त्रीय गायक।
1987 - एम. भक्तवत्सलम - तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री।
2008 - राजेंद्र नाथ - हास्य अभिनेता।
2012 - शहरयार - उर्दू शायर।
2016 - ओ. एन. वी. कुरुप - मलयाली कवि।
2020 - डॉ. आर. के. पचौरी - पर्यावरणविद्।
2024 - दत्ताजीराव गायकवाड़ - टेस्ट क्रिकेटर।
*13 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भगवान आदिनाथ / ऋषभदेव ज्ञान कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी)।
🌟 भगवान श्रेयांशनाथ जन्म - तप कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी)।
🌟 महाराजा श्री सूरजमल जयन्ती।
🌟 भारत कोकिला श्रीमती सरोजनी नायडू जयन्ती (भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस)।
🌟 श्री एम. भक्तवत्सलम स्मृति दिवस।
🌟 कृषि उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीडा स्थापना दिवस (40वां)।
🌟 विश्व रेडियो दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
TRN LIVE: .. *जय श्री राम*
*शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार*
🔶PMO का नया पता तय! 13 फरवरी से ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगा देश का प्रशासन, PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन
🔶US Trade Deal पर घमासान! राहुल बोले– MSP, फूड सिक्योरिटी और खेती पर बड़ा खतरा
🔶धमाके से थर्रा उठा सीकर! नीमकाथाना के प्रसिद्ध गणेश्वर धाम में सूटकेस ब्लास्ट, दो संदिग्ध फरार
🔶'तेजस्वी यादव का भ्रष्टाचार पर बोलना शेर के शाकाहारी होने जैसा', प्रशांत किशोर ने कसा तंज
🔶चेक बाउंस मामला: तिहाड़ जेल में ही रहेंगे अभिनेता राजपाल यादव, हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार
🔶अमेरिका ने दबाव में हटाया पीओके और अक्साई चिन से संबंधित भारत का नक्शा, पाकिस्तान ने किया दावा
🔶CBI in Action: बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में 4 साल से फरार आरोपी नजीर हुसैन गिरफ्तार
🔶3.60 लाख करोड़ की डिफेंस डील को मंजूरी, 114 राफेल जेट्स खरीदेगा भारत
🔶भाजपा सांसद का राहुल की सदस्यता खत्म करने वाला नोटिस: राहुल बोले- FIR करें, प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा
🔶पायलट ने जानबूझकर क्रैश किया था प्लेन? विमान हादसे पर झूठी निकली इटालियन रिपोर्ट
🔶बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP 175 सीटों पर आगे, जमात को 30 पर बढ़त
🔶राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं देगी BJP, भाषण से कुछ शब्द हटाने का फैसला संभव
🔶तारिक रहमान से दोस्ती करेंगे शेख हसीना के बेटे, बांग्लादेश वापसी का रास्ता
🔶Shashi Tharoor: केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई कैंपेन कमेटी, शशि थरूर को मिली अहम जिम्मेदारी
🔶सूडान में भयावह हादसा: नाव पलटने से 15 लोगों की मौत; कई लापता, बचाव और राहत कार्य जारी
🔶इमरान लगभग अंधे हुए! PAK में विपक्षियों को 'निपटाने' का लंबा ट्रेंड
🔶'पीएम मोदी का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', ट्रंप के बयान पर भारत की प्रतिक्रिया, इस पर उचित कदम उठाए जाएंगे
🔶मदनी बोले- वंदे मातरम पर सरकार का आदेश आजादी पर हमला: ये मनमाना और एकतरफा; वंदे मातरम के सभी छंद गाने के विरोध में संगठन
🔶मेरठ मेट्रो नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी! 40 मिनट में मेरठ से दिल्ली तक का सफर
🔶आंखों से देख नहीं सकतीं, लेकिन हौसला पहाड़ जैसा, पहली ब्लाइंड जज बनेंगी थन्या नाथन
🔶उत्तराखंड के कई शहर स्विट्जरलैंड से भी ज्यादा ठंडे: गंगोत्री में पारा -21°C; MP में बादल छाए, बिहार में कोहरे से विजिबिलिटी जीरो हुई
🔷IND vs NAM, T20 World Cup : भारत की लगातार दूसरी जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया; इशान-हार्दिक के अर्धशतक
🔷श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया: T20I में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, कप्तान शनाका ने बनाया रिकॉर्ड
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
TRN LIVE: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*
*13 - फरवरी - शुक्रवार*
👇
===============================
*1* साउथ ब्लॉक में PM की आज आखिरी कैबिनेट बैठक, अब सेवा तीर्थ से चलेगा पीएमओ; पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
*2* 125 साल बाद ब्रिटिश काल की छाया से मिलेगी मुक्ति: पीएम मोदी आज सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का करेंगे उद्धाटन
*3* भाजपा सांसद बोले- राहुल गुमराह कर रहे, सदस्यता खत्म करने का नोटिस दिया; राहुल का जवाब- FIR करें, प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा
*4* FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या, Privilege प्रस्ताव लाएं - मैं किसानों के लिए लड़ूंगा।जो भी ट्रेड डील किसानों की रोज़ी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है।अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे।
*5* 'जनता को अब भाजपा से ही आस', केरल से आए जनप्रतिनिधियों से पीएम ने कहा- सेवा की राजनीति को आगे बढ़ाएं
*6* भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों को निराधार और भ्रामक करार देते हुए कहा कि यह समझौता किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा करता है।
*7* 'इससे ज्यादा बकवास कभी नहीं सुनी...' राहुल के इंडिया-US ट्रेड डील को एपस्टीन से जोड़ने के आरोप पर बोले हरदीप पुरी
*8* भारत 2026 में एशिया की सबसे तेज रफ्तार वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा: फिच रेटिंग्स
*9* 114 नए राफेल खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी, फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों के भारत आने पर हो सकता है सौदा; 96 भारत में बनेंगे
*10* राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; 2 महीने में पूरे सूबे में नेशनल हाईवे से हटाएं अतिक्रमण
*11* काशी, खाटू श्याम और उज्जैन (महाकाल) जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है। त्योहारों और पीक सीजन में ट्रेनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे ने तीन राज्यों में अहम रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
*12* इनमें औड़िहार–वाराणसी सिटी के बीच तीसरी लाइन, रींगस-सीकर सेक्शन की लाइन डबलिंग और उज्जैन के नाईखेड़ी–चिंतामण गणेश के बीच बाईपास लाइन शामिल है। रेलवे के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट्स से ट्रेनों की आवाजाही तेज होगी। भीड़भाड़ कम होगी और धार्मिक-पर्यटन रूट्स पर यात्रियों को ज्यादा सुविधाजनक सफर मिल सकेगा
*13* रिटेल महंगाई 8 महीने में सबसे ज्यादा, जनवरी में बढ़कर 2.75% पर पहुंची, अक्टूबर 2025 में यह रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25% पर थी
*14* टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, नामीबिया को 93 रनों से हराया; ईशान-पंड्या की फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट
*15* फरवरी के दूसरे हफ्ते में देश का मौसम एक साथ कई रूप दिखा रहा है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, जबकि मैदानी इलाकों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। कुछ तटीय इलाकों में समुद्र के ऊपर तेज और तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। अलग-अलग मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है
*16* बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, खालिदा जिया के बेटे रहमान का PM बनना तय; शेख हसीना बोलीं- चुनाव फर्जी और असंवैधानिक
*17* 17 साल बाद वतन वापसी, BNP के तारिक रहमान ने दो महीने में पलट दिया बांग्लादेश का चुनावी खेल
*18* ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, कहा- डील नहीं तो भुगतने होंगे दर्दनाक नतीजे; अप्रैल में करेंगे चीन का दौरा।
==============================
: *हैल्थ में नई भर्ती को मिलेगी मंजूरी, कैबिनेट बैठक आज, बजट सत्र-सर्वदलीय बैठक पर होगी चर्चा*
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार को सचिवालय में होगी। इस बैठक में राज्यपाल अभिभाषण को अनुमोदित किया जा सकता है। राज्य सरकार 16 फरवरी से बजट सत्र का आगाज कर रही है और पहले ही दिन गवर्नर एड्रेस होगा। इस बार राज्यपाल अभीभाषण भी राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के आसपास हो रहने वाला है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में नई भर्तियों को भी मंजूरी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के अलावा रेडियोग्राफर और ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का मामला कैबिनेट में जा रहा है।
मंत्रिमंडल की इस बैठक में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में लैंग्वेज यानी भाषा के पेपर के पासिंग माक्र्स कम किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में 45 नंबर पेपर पास करने के लिए रखे गए हैं। इन्हें कम करके 33 नंबर किया जा रहा है। बैठक में 13 फरवरी को होने वाली सर्वदलीय बैठक को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इस बैठक का मुख्य मकसद राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के बाद की स्थितियों पर चर्चा करना है।
बजट सत्र के पहले हिस्से के दिन बढ़ेंगे
सरकार ने 16 फरवरी से बजट सत्र शुरू करने का फैसला लिया है। अभी इसे पहले 3 दिन नहीं रखा गया था। लेकिन अब यह चर्चा है कि 16 फरवरी से 20 फरवरी तक यह सत्र चल सकता है, क्योंकि राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा को समय देना होगा। इससे पहले 17 फरवरी को राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के खिलाफ संकल्प प्रस्ताव पारित होगा। इस ग्रांट को दोबारा शुरू करवाने के लिए संकल्प पारित कर केंद्र को भेजना होगा।
TRN LIVE: *Himachal News: पहली बार डिजिटली होगी लोगों की गिनती, फेज वन में 12 मई से 11 जून तक जनगणना*
हिमाचल प्रदेश में पहली बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटल मोड में की जाएगी। राज्य में फेज वन की जनगणना 12 मई से 11 जून तक की जाएगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने इस बार जनगणना के डिजिटलीकृत मोड में संचालित होने को एक सराहनीय पहल बताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को इसे राष्ट्रीय महत्त्व की गतिविधि मानते हुए पूर्ण निष्ठा, समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की तैयारियों के लिए इस बार जनगणना के डिजिटलीकृत मोड में संचालित होना बहुत की सराहनीय पहल है। जनगणना को लेकर आयोजित सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि यह अभ्यास राज्य के नीति निर्माण एवं विकास योजना निर्धारण में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग-सह-राज्य नोडल अधिकारी राजेश शर्मा ने भी सभी विभागों एवं अधिकारियों की भूमिकाओं व उत्तरदायित्वों पर प्रकाश डाला और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में दीप शिखा शर्मा, निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्य एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की । राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों सहित सभी मंडलीय आयुक्त, उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त, निदेशक जनगणना कार्य दीप शिखा शर्मा व जनगणना कार्य निदेशालय के अधिकारियों ने सम्मेलन में भाग लिया।
TRN LIVE: *पेट्रोल-डीजल टैक्सियों को ई-टैक्सी में बदलने का मौका, अब 19 तक करें आवेदन*
Petrol-diesel taxis to e-taxi
राजीव गांधी रोजगार स्टार्टअप योजना की बढ़ी ओवदन तिथि
अब 19 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन-मिलेगी 40 प्रतिशत सब्सिडी
हिमाचल प्रदेश के लाखों टैक्सी संचालको को पैट्रोल-डीजल टैक्सियों को ई-टैक्सी में बदलने को लेकर एक और अवसर प्रदान किया गया है। राज्य परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना को लागू किया गया है जिसमें पेट्रोल और डीजल से चलने वाली पुरानी टैक्सियों को ई-टैक्सी में परिवर्तित करने पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। पहले इस योजना के तहत आवेदन करने की तिथि 4 फरवरी तक थी इस अवधी में हालांकि योजना का लाभ उठाने के लिए कम ही आवेदन आए हैं ऐसे में राज्य परिवहन विभाग ने इस योजना को लेकर राज्य के सभी जिलों में फिर से जागरूकता बढ़ाने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। अब इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी टैक्सी संचालक 19 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य टैक्सी चालकों को आत्मनिर्भर बनाना, वायु प्रदूषण को कम करना तथा हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करना है।
परिवहन विभाग के अनुसार, यह योजना विशेष रूप से उन टैक्सी चालकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी जो लंबे समय से इस व्यवसाय से जुड़े हैं और बढ़ती ईंधन लागत के कारण आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। ई-टैक्सी अपनाने से न केवल ईंधन खर्च में भारी कमी आएगी, बल्कि रखरखाव खर्च भी कम होगा। वहीं ई-टैक्सी के संचालन की बात की जाए तो इसका संचालन बहुत कम लागत पर संभव है। मिली जानकारी के अनुसार ई टैक्सी के संचालन को लेकर एक रूपए प्रतिकिलोमिटर तक खर्च आता है। ई टैक्सी संचालन से राज्य में पर्यावरण प्रदुषण पर भी कंट्रोल होगा और साथ पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को शोरमुक्त और आरामदायक सुविधा का लाभ मिलेगा। इच्छुक टैक्सी चालक अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
व्यावसायिक टैक्सी चालकों को मिलेगा लाभ
परिवहन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार योजना का लाभ वही आवेदक ले सकेंगे जिनका वाहन हिमाचल प्रदेश में व्यावसायिक टैक्सी के रूप में पंजीकृत और सक्रिय हो। पेट्रोल या डीजल टैक्सी का पंजीकरण कम से कम 5 वर्ष पुराना होना अनिवार्य है। आवेदक का हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
हिमाचल में पेट्रोल-डीजल टैक्सियों को ई-टैक्सी में बदलने को लेकर आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाया गया है। योजना के तहत टैक्सी संचालको को 40 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। 19 फरवरी तक योजना आवेदन कर सकते हैं
TRN LIVE: *17 राज्यों में RDG बंद, पर सबसे ज्यादा बवाल हिमाचल में क्यों, सच्चाई जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान*
इन दिनों हिमाचल प्रदेश में Revenue Deficit Grant (RDG) को लेकर बहस तेज हो गई है। RDG बंद होने से हिमाचल में विकास कार्यों पर ब्रेक लग सकती है, प्रदेश का आगे बढ़ना मुश्किल हो सकता है, इसलिए हिमाचल को आर्थिक संकट से बाहर लाने के लिए ही सीएम एक के बाद एक बैठके कर रहे हैं। बीते रोज उन्होनें दिल्ली में भी पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिंदबरम से भी मुलाकात कर स्थिती पर चर्चा की। दूसरी तरफ सीएम पीएम से भी मिलन की कोशिश में हैं और हिमाचल में भी अधिकारियों से लेकर विशेषज्ञों की सलाह ले रहें हैं। 12 को कैबिनेट तो 13 को RDG पर ही मंथन के लिए सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है, हालांकि हिमाचल में RDG बंद होने पर जितना विवाद हो रहा है, उतना शोर किसी अन्य राज्य से सुनाई नहीं दिया। ऐसा नहीं है कि सिर्फ हिमाचल की ग्रांट बंद हुई है, हिमाचल समेंत 17 राज्यों की ग्रांट बंद की गई है। इनमें अधिकतर बीजेपी शासित राज्य हैं और एक कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक भी शामिल है। यहां तक कि हमारे पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा भी शामिल हैं।
लेकिन ऐसा क्यों हैं कि बाकी राज्य ग्रांट बंद होने पर सवाल नहीं उठा रहें हैं। चलिए पहले इस पर बात कर लेते हैं। दरअसल इस सवाल का जवाब ये हैं कि बाकी राज्य RDG पर उतने ज्यादा निर्भर नहीं हैं। RDG पर बजट के प्रतिशत के हिसाब से अगर हम राज्यों की स्थिति पर बात करें तो सबसे पहले नागालैंड का नाम आता है जो RDG पर बजट के प्रतिशत के हिसाब से 17.21% हिस्सा है, और उसके बाद दूसरे नंबर पर जो राज्य सबसे ज्यादा RDG पर निर्भर है, वह है हिमाचल- हिमाचल प्रदेश के बजट में आरडीजी का 13% तक योगदान रहा है।
ज़्यादा जानें
उसके अलावा त्रिपुरा को 12.27%, मिजोरम – 8.70%, मणिपुर – 6.53% और उत्तराखंड की 5.56% योगदान है।इन 6 राज्यों को अगर छोड़ दें तो बाकी राज्यों के बजट में RDG का योगदान 3 प्रतिशत से भी कम है। कांग्रेस शासित दूसरे राज्यों यानि की कर्नाटक की बात करें तो वहां पर तो RDG से कितना ही लाभ या नुकसान हो रहा होगा इस बात का अंदाजा आप इस चीज से लगा सकते हैं कि कर्नाट के बजट में 0.08 % योगदान है। इसे देखकर ये कहा जा सकता है कि पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों को ज्यादा RDG मिलती है, क्योंकि उनकी अपनी कमाई कम होती है। जबकि जिन राज्यों की अपनी कमाई के संसाधन ज्यादा हैं उन्हें ये ग्रांट काफी कम मिलती थी। इसलिए बाकी राज्यों को इससे ज्यादा फर्क फिलहाल नहीं पड़ रहा है।
खैऱ इ्स विवाद के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का आज एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होनें RDG बंद होने के लिए कर्नाटक की ही कांग्रेस सरकार को निशाने पर ले लिया, और कहा कि कार्नाटक के ही मुख्यमंत्री की वजह से RDG बंद हुई है। उन्होने ने ही इस बात के लिए सिफारिश की थी। खैर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर कांग्रेस का क्या जबाब आएगा इस पर सबकी निगाहे अब टिकी हुई हैं। लेकिन क्या कर्नाटक के आधार पर हिमाचल की ग्रांट को बंद किया जा सकता है या नहीं, चलिए आसान सी भाषा में समझते हैं।
दरअसल दोनों राज्यों की आर्थिक ताकत अलग है। अमूमन कर्नाटक का बजट 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहता है जबकि हिमाचल का बजट करीब 58 हजार करोड़ रुपये के करीब रहता है, कर्नाटक में बड़े उद्योग, आईटी कंपनियां और टेक्स इनकम भी ज्यादा है, जबकि हिमाचल में उद्योग कम हैं और आय के साधन सीमित हैं। वहीं दूसरा अंतर ये हैं कि पहाड़ी राज्यों में सड़क, स्कूल और अस्पताल बनाना मैदानों की तुलना में महंगा पड़ता है। कई बार दुर्गम इलाके और बिखरी आबादी के कारण खर्च बढ़ जाता है। RDG का मकसद ही ये था कि यह उन राज्यों को दी जाती है जिनकी आमदनी उनके खर्च से कम होती है। हालांकि लगातार ये कहा जा रहा है कि हिमाचल समेत बाकी राज्यों को RDG बंद करने के संकेत पहले ही दे दिए गए थे। लेकिन राज्यों ने समय के साथ खुद को इस चुनौती से निपटने के लिए तैयार नहीं किया। हालांकि हिमाचल की बात करें तो यहां फिलहाल RDG विवाद पर नेता से लेकर आम जनता दो गुटों में बंटी हुई है। कोई सरकार के साथ खड़ा नजर आ रहा है तो कोई विपक्ष के साथ लेकिन इन सबके बीच देखना यहीं होगा कि आखिर इस मसले का हल निकलता कैसे हैं। क्या दिल्ली में हिमाचल की बात सुनी जाती है. या सरकार कोर्ट का सहारा लेती है या फिर कोई और विकल्प का सहारा लिया जाता है।
[TRN LIVE: *Himachal News : आजादी के बाद ऋषि पुंडरीक ने दिल्ली में किया था देश का शुद्धिकरण*
मंडी के पंजाई गांव में है ऋषि का मंदिर, अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के देव समागम में भी ऋषि पुंडरीक का विशेष स्थान
मंडी की स्थापना के 500 साल पूरे होने पर आयोजित हो रहे शिवरात्रि महोत्सव के दौरान होने वाले देव समागम में ऋषि पुंडरीक का विशेष स्थान है। भारत ने 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त की और 26 जनवरी, 1950 को गणतंत्र बनकर उभरा, तो न केवल राजनीतिक, बल्कि आध्यात्मिक स्तर पर भी एक नई शुरुआत की जरूरत महसूस हो रही थी। अंग्रेजों को खदेडऩे के बाद आधुनिक भारत की नींव इन्हीं ऋषि पुंडरीक ने धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हुए मंत्रोचारण के साथ रखी थी। ऋषि पुंडरिक का संबंध मंडी के पंजाई से है और यहीं पर रोपा जंगल में उनका मूल स्थान है।
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बुलावे पर ऋषि पुंडरीक दिल्ली पंहुचे और तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में मंत्रों के बीच देश का शुद्धिकरण किया था। मंडी के तत्कालीन राजा जोगिंद्र सेन ने उन्हें पठानकोट के रास्ते दिल्ली भेजने की व्यवस्था की। ऋषि पुंडरीक के साथ आठ से नौ लोग भी दिल्ली गए थे। 26 जनवरी को पुंडरीक ऋषि की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान किया गया और इसके बाद ही आधुनिक भारत की कल्पना को साकार किया गया।
कुंड की मछलियां अमर
ऋ षि पुंडरीक के पंजाई गांव में एक ऐसा भी कुंड है, जहां पर रहने वाली मछलियां अमर हैं। मंदिर के कुंड में मछलियां कभी नहीं मरती हैं और यह चमत्कार आज भी देखा जा सकता है।
पंजाई से दिल्ली तक का सफर
पुंडरीक ऋषि बालीचौकी के पंजाई गांव के मूल निवासी माने जाते हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार वह प्राचीन काल से ही स्थानों और भवनों के शुद्धिकरण के लिए विख्यात रहे हैं। वेदों, पुराणों और स्थानीय दंतकथाओं में उनका उल्लेख क्षीर सागर से लेकर दिल्ली, काशी, श्रीखंड और बागा सराहण स्थानों पर तपस्या से जुड़ा है। वेद, पुराण सहित अन्य धार्मिक ग्रंथों में ऋषि पुंडरीक के बारे में बताया गया है कि प्रलयकाल से पहले उनका निवास क्षीर सागर में था। प्रलय के बाद शुद्धिकरण के लिए जब ऋषि की तलाश हुई, तो पुंडरीक का नाम सामने आया। प्रलय के बाद ऋषि पुंडरीक ने ही दुनिया का शुद्धिकरण किया और उसके बाद ही सृष्टि का संचालन शुरू हुआ। ऋषि पुंडरीक को शुद्धिकरण का देवता भी माना जाता है। स्वतंत्रता के बाद नेहरू ने दिल्ली को आध्यात्मिक रूप से शुद्ध करने और नए भारत के निर्माण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के विचार से पुंडरीक ऋषि को आमंत्रित किया था
TRN LIVE: *रास्ता बंद करने पर दो गुटों में खूनी झड़प, लैंटल के लिए रेत-बजरी फेंकने पर विवाद, एक-दूसरे पर बरसाए पत्थर*
मानपुरा थाना में क्रॉस मामला दर्ज गाड़ी भी तोड़ी
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत हररायेपुर में मंगलवार देर शाम एक मामूली कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई। पुलिस थाना मानपुरा के तहत शिव मंदिर लिंक रोड पर रास्ता बंद होने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट व पत्थरबाजी तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। क्षेत्र में एक मकान की तीसरी मंजिल पर लैंटर डालने का कार्य चल रहा था और गली में निर्माण सामग्री के रूप में रेत-बजरी रखी हुई थी, जिससे रास्ता संकरा हो गया। इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग वाहन लेकर वहां पहुंचे और मार्ग बंद होने पर आपत्ति जताई। रास्ता खाली करने को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। एक पक्ष तत्काल रास्ता खुलवाने पर अड़ा रहा, जबकि दूसरा पक्ष निर्माण कार्य जारी होने की बात कहता रहा।
देखते ही देखते कहासुनी बढक़र गाली-गलौच, हाथापाई और फिर खूनी झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, वाहन क्षति और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना मानपुरा की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 126 (2), 115 (2), 352, 351(2), 191 (2), 191 (3), 125 तथा 324 (4) के तहत अलग-अलग अभियोग क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। घायलों में विनोद ठाकुर, हुस्न, रमजान, अमनप्रीत, जमीला, इमरान, साहिल व जुबेर शामिल है।
थाने के बाहर जुटे ग्रामीण
घटना की सूचना फैलने पर कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मानपुरा थाना पहुंच गए और थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त निगरानी रखी गई है तथा दोनों पक्षों को भविष्य में शांति बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
TRN LIVE: *भटियात में फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना का काम शुरू, 643,68 करोड़ रुपए मंजूर, 4307 मीटर होगा निर्माण*
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 643,68 करोड़ रुपए मंजूर, 4307 मीटर होगा निर्माण
भटियात क्षेत्र के परछोड़ पंचायत में फिन्ना सिंह बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना का कार्य बुधवार से दोबारा आरंभ कर दिया है। इसकी संशोधित लागत 643,68 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वर्ष 2024 में स्वीकत हुई है। परियोजना के मुख्य स्जेत में नदी ब्यास की छोटी सहायक धाराओं कलम नाला एवं चक्की खड्ड को आपस में जोडऩे, चक्की खड्ड पर कंकरीट ग्रेविटी बांध के निर्माण तथा 4307 मीटर लंबी सुरंग के माध्यम से जल परिवहन कर 4025 हेक्टेयर कृषि योग्य कमांड क्षेत्र की सिंचाई का प्रावधान है। इस परियोजना का कमांड क्षेत्र औसतन 700 मीटर ऊंचाई पर स्थित है, जो कि जिला कांगड़ा की तहसील नूरपुर की 11 पंचायतों सदवां, लदौडी ,मिल्ख, हटली,खज्जन,कोट पलारी, डनी डैन, थेर, सुल्याली, मामून गुरचली एवं पदेहर के 60 गांवों में फैला हुआ है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य लगभग 26.189 निवासियों (जनगणना 2011के आधार पर) को लाभ पहुंचाना है।
जल शक्ति विभाग धर्मशाला जोन के मुख्या अभियंता दीपक गर्ग और नूरपुर सर्किल जल शक्ति विभाग नूरपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता संजय ठाकुर, कार्यकारी अभियंता अमिंद्र सिंह, सहायक अभियंता संजय धीमान, कनिष्ठ अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में इस परियोजना में पहले चरण में 301.48 करोड़ रुपए इस परियोजना में लगाया जा चुका है। इसके चलते इस परियोजना का 50 फीसदी कार्य को पूर्ण कर लिया है।
चंडीगढ़ की कंपनी को टेंडर
जल शक्ति विभाग धर्मशाला के चीफ दीपक गर्ग ने बताया कि इस समय इस परियोजना का बांध सर्च टैंक, डिस्ट्रीब्यूटरी डी-1 तथा पांच वर्षों के संचालन एवं अनुरक्षण (ओ एंड एम) शेष कार्य के लिए कार्य का आबंटन मैसेज यूनिपरो इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चंडीगढ को 292.61 करोड़ में अवार्ड किया है। कार्य को पूर्ण करने के लिए दो वर्ष का समय निर्धारित किया है। वर्ष 2025 -26 के लिए इस परियोजना हेतु 55.51 करोड़ का वित्तीय प्रावधान है।
स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना के शुभारंभ मौके पर मैसेज यूनिप्रो टेक्नो इन्फ्रास्ट्र प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल वशिष्ठ ने भूमि पूजन किया। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। परियोजना का काम आरंभ होने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा।
TRN LIVE: *गुजरात में आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, किसान सेल के प्रमुख राजूभाई ने छोड़ा साथ*
गुजरात में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े चेहरे और किसान सेल के प्रमुख राजूभाई करपड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। ‘आप’ को यह झटका ऐसे समय पर लगा है, जब पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए जोर-शोर से तैयारी में जुटी है और किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। सुरेंद्र नगर जिले से आने वाले राजूभाई किसान आंदोलन की वजह से सुर्खियों में आए थे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस्तीफे की घोषणा की। अटकलें हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। अरविंद केजरीवाल को भेजे इस्तीफे में राजूभाई ने लिखा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से पार्टी छोडऩे का फैसला किया है।
उन्होंने लिखा कि व्यक्तिगत कारणों के चलते मेरे लिए वर्तमान दायित्वों का निर्वहन कर पाना संभव नहीं है। पार्टी ने मुझे जो अवसर, सम्मान और सहयोग दिया उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। इस्तीफे को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राजूभाई करपड़ा ने कहा कि जय किसान साथी… दोस्तों, आज मैंने आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मेरा फैसला बहुतों के लिए चौंकाने वाला हो सकता है। मैंने अपने परिवार के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी प्राथमिकता और समय दिया।
TRN LIVE: *T20 World Cup : आज बड़े बदलाव के साथ उतरेगा भारत, सैमसन-बुमराह की हो सकती है एंट्री*
दिल्ली स्टेडियम में नामीबिया से आमना-सामना, सैमसन-बुमराह की हो सकती है एंट्री
आईसीसी टी-20 वल्र्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा। गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी-20 इंटरनेशनल खेला गया है, जो कि साल 2021 के वल्र्ड कप में हुआ था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सिर्फ 15.2 ओवर में 133 रनों का लक्ष्य हासिल करके नौ विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। भारत ने टूर्नामेंट में अपना पहला मैच मुंबई में यूएसए के खिलाफ खेला था, जिसमें उसने 29 रन से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ने जीत के साथ विश्व कप का आगाज किया है।
ऐसे में सूर्या एंड कंपनी इस लय को बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी ओर नामीबिया इसी मैदान पर नीदरलैंड के हाथों हार चुकी है। टी-20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में बुखार के कारण तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेले थे। अब बुमराह पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार को गेंदबाजी का अभ्यास भी किया। ऐसे में बुमराह की नामीबिया के खिलाफ प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। अगर बुमराह आते हैं तो मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है।
TRN LIVE: *राज्य चयन आयोग ने खोला नौकरियों का पिटारा, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 390 पद भरेगी सरकार*
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने बेरोजगार युवाओं के लिए एक बार फिर से नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 390 पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है। पूर्णकालिक नियुक्ति के आधार पर असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के रिक्त पदों के लिए राज्य चयन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए बेरोजगार महिला युवा 12 फरवरी (सुबह 10 बजे ) से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि आवेदन करने की आखिरी तिथि पांच मार्च (रात 11:59 बजे) निर्धारित की गई है। बेरोजगार महिला अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग या जीएनएम (ए ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) होना अनिवार्य है। हिमाचल प्रदेश डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) (पोस्ट कोड 26004) के तहत 390 पदों को भरा जाना है।
इनमें से सामान्य वर्ग से सामान्य के 140 पद, ईडब्ल्यूएस के 50 पद, डब्ल्यूएफएफ के पांच पद भरे जाएंगें। जबकि एससी सामान्य के 77 पद, आईआरडीपी के 15 पद, डब्ल्यूएफएफ के तीन पद भरे जाने हैं। इसी तरह एसटी सामान्य के 15 पद, आईआरडीपी के पांच पद और ओबीसी सामान्य के 63 पद, आईआरडीपी के 15 पद व डब्ल्यूएफएफ के दो पद भरे जाने हैं।
पांच वर्ष तक की छूट
इन पदों के लिए 21 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक उम्र नहीं होनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन तथा सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।
TRN LIVE: *IGNOU से एमबीए करने का मौका, बिना प्रवेश परीक्षा के मिलेगा दाखिला; इतनी लगेगी फीस*
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 सत्र के लिए अपने विभिन्न मैनेजमेंट प्रोग्राम्स, विशेष रूप से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र वर्किंग प्रोफेशनल हैं या घर बैठे देश के सबसे बड़े ओपन यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। यूनिवर्सिटी का स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज इन कोर्स को चलाता है। ये कोर्स अपनी अच्छी पढ़ाई और सुविधा (जैसे घर बैठे पढऩा या काम के साथ पढ़ाई करना) के लिए बहुत मशहूर हैं।
इच्छुक उम्मीदवार इग्नू के आधिकारिक समर्थ पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इग्नू ने जनवरी 2026 सत्र के लिए फ्रेश एडमिशन और पुन: रजिस्ट्रेशन दोनों की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 फरवरी 2026 कर दिया है। पहले यह समयसीमा 31 जनवरी तक थी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अंतिम समय का इंतजार न करें। स्पेशलाइजेशन और कोर्स की फीस इग्नू एमबीए प्रोग्राम दो साल की अवधि का है, जिसे छात्र अधिकतम चार साल में पूरा कर सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से इन स्पेशलाइजेशन उपलब्ध हैं, मानव संसाधन प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, विपणन प्रबंधन संचालन प्रबंधन, बैंकिंग और वित्त, स्वास्थ्य देखभाल और अस्पताल प्रबंधन।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
न्यूनतम अंक
सामान्य श्रेणी के लिए स्नातक में कम से कम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, जबकि आरक्षित श्रेणियों के लिए 45 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
आयुसीमा
इग्नू में किसी भी उम्र का व्यक्ति एमबीए कर सकता है, इसके लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है
पंजीकरण शुल्क
नए आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 300 रुपए का गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क देना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय 200 रुपए का यूनिवर्सिटी डिवेलपमेंट शुल्क भी देय होगा।
योग्यता और चयन प्रक्रिया
इस साल इग्नू एमबीए में प्रवेश लेने के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की प्रवेश परीक्षा जैसे OPENMAT देने की आवश्यकता नहीं है। चयन पूरी तरह से स्नातक के अंकों के आधार पर होगा।
फीस विवरण
पूरे कोर्स की कुल फीस लगभग 62,000 से 64,000 रुपए के बीच है। उम्मीदवारों को प्रति सेमेस्टर लगभग 15,500 रुपए का भुगतान करना होता है (तीसरे सेमेस्टर में प्रोजेक्ट वर्क के कारण फीस 17,500 रुपए हो सकती है)। जरूरी डॉक्यूमेंट और आवेदन का तरीका ऑनलाइन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी फोटो, सिग्नेचर, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक मार्कशीट और श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) की स्कैन कॉपी तैयार रखनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया पूर्णत: डिजिटल है और शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।
TRN LIVE: *Pen Down Strike: आज बिजली बोर्ड कर्मचारी करेंगे पेन डाउन और टूल डाउन हड़ताल*
बिजली बोर्ड के कर्मचारी, इंजीनियर एवं पेंशनर्ज की संयुक्त कार्रवाई समिति ने 12 फरवरी यानी आज प्रदेशभर में एक दिवसीय पेन डाउन और टूल डाउन हड़ताल का ऐलान किया है। समिति के संयोजक इंजीनियर लोकेश ठाकुर ने बताया कि राज्य के सभी बिजली कर्मचारी और अभियंता इस हड़ताल में भाग लेंगे। हड़ताल के बाद दोपहर अवकाश के दौरान राज्यव्यापी प्रदर्शन भी किए जाएंगे।
आंदोलन का मुख्य उद्देश्य बिजली क्षेत्र के निजीकरण का विरोध, विद्युत संशोधन विधेयक 2025 और प्रस्तावित राष्ट्रीय विद्युत नीति 2026 को वापस लेना तथा बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली सुनिश्चित करना है।
TRN LIVE: *बच्चा तस्करी का पर्दाफाश, दो मासूम कुल्लू से रेस्क्यू, झारखंड से खेला जा रहा था खेल, महिला से पूछताछ जारी*
हिमाचल प्रदेश में बच्चा तस्करी का बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। झारखंड से बच्चों की तस्करी की जा रही थी। दो बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की मदद से पुलिस ने कुल्लू से रेस्क्यू किया है। ये बच्चे कुल्लू में काम कर रहे थे। हालांकि इनके मोबाइल तक जब्त कर लिए गए थे। अपने घर पर संपर्क स्थापित न कर पाएं इसलिए इनके मोबाइल कब्जे में लिए गए थे। इन नाबालिगों के माता-पिता को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि इन्हें कौन कहां ले गया है। झारखंड से ही एक समाजसेवी महिला के पास बच्चों के लापता होने का मामला पहुंचा था। झारखंड की महिला को वहां की ही एक महिला पर शक हुआ तथा उसकी पड़ताल की गई। बाद में मामला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी हिमाचल प्रदेश के पास पहुंचा। चेयरमैन सीडब्ल्यूसी के पास मामला आने के बाद पुलिस को सूचित किया गय
जब पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो झारखंड से लाए हुए दो बच्चे कुल्लू में मिले हैं। हालांकि यह बात भी सामने आई है कि महिला झारखंड से पांच बच्चों को लेकर आई थी महिला ने इस मामले में दो लोगों के नाम लिए हैं, जिनमें से एक झारखंड का निवासी है, जबकि दूसरा हमीरपुर का ही रहने वाला है। हमीरपुर के जाहू के आसपास रहने वाले व्यक्ति की मामले में संलिप्त होने की बात कही गई है। पुलिस ने महिला को अपनी कस्टडी में लिया है। महिला थाना हमीरपुर में यह मानव तस्करी का मामला पहुंचा है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को चाइल्ड हेल्पलाइन हमीरपुर से बुधवार को हमीरपुर में शिकायत मिली कि एक महिला जिसका नाम दुलारी देवी निवासी झारखंड है चाइल्ड लेबर के साथ.साथ पैसे के लिए ह्यूमन ट्रैफिकिंग में शामिल हैं। सीडब्ल्यूसी ने मामले से पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को अवगत करवाया। उसके बाद जांच शुरू हुई तथा पुलिस आरोपी महिला तक पहुंची।
गिरोह के हमीरपुर से जुड़े तार
महिला ने बताया कि वह झारखंड से पांच नाबालिग बच्चों को कुलदीप कुमार के कहने पर लाई है। यह सब वह कुलदीप कुमार निवासी झारखंड के कहने पर कर रही है। कुलदीप कुमार हमीरपुर के जाहू के व्यक्ति से जुड़ा हुआ है।
आरोपी ने उगले कई नाम
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर का कहना है कि मामला दर्ज किया गया है। मामले में संलिप्त महिला से पूछताछ की जा रही है। जिन लोगों के नाम महिला ने लिए हैं उनसे भी पूछताछ होगी। दो बच्चों को रेस्क्यू किया गया है।
TRN LIVE: *चिट्टा बेचते युवती गिरफ्तार, रोहडू में बाउली नाला के पास नाके के दौरान दबोची, 13 ग्राम नशा बरामद*
शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जुब्बल क्षेत्र में एक युवती को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एनएच-705 पर बाउली नाला क्षेत्र में गश्त के दौरान की। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान युवती के कब्जे से 13.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने युवती को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती के संपर्कों और नशे के स्रोत को लेकर गहन जांच की जा रही है।
मंडी। थाना बल्ह के क्षेत्राधिकार में मंगलवाररात पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नेरचौक स्थित होटल प्रीत में दो व्यक्ति चिट्टा बेचने का अवैध कारोबार कर रहे हैं। पुलिस ने तलाशी के दौरान कमरे से छह ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान मनीष कुमार निवासी लोहारा बल्ह तथा पीयूष निवासी चुनाहन मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
बरामाणा में कार सवार दो युवकों से चिट्टा पकड़ा
बरमाणा। पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने गश्त व यातायात चेकिंग के दौरान एक कार में सवार दो युवाओं से चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार थाना पुलिस टीम द्वारा बड़ा पत्थर के पास गत दिवस नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार आई। पुलिस ने कार को जांच के लिए रोका। कार में सवार दो युवक सवार थे। तलाशी के दौरान 0.65 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
नूरपुर में डेढ़ किलो चरस सहित तीन गिरफ्तार
नूरपुर । नूरपुर पुलिस ने मंगलवार रात नाकाबंदी के दौरान एनएच-44 पर सांझा पीर के पास एक जीप से एक किलो 546 ग्राम चरस व 15 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। गाड़ी में सवार लोगों की पहचान ध्यान सिंह निवासी सरोभा चंबा, प्रथम निवासी सिरत कांगड़ा तथा अमन निवासी डमटाल के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
टाहलीवाल में युवक से 2.43 ग्राम चिट्टा बरामद
टाहलीवाल। जिला पुलिस ऊना की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) ने टाहलीवाल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 2.43 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने नंगल कला टाहलीवाल स्थित एक क्वार्टर में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे से 2.43 ग्राम हेरोइन के अलावा नशा करने में प्रयोग किए जाने वाले फॉयल पेपर और जले हुए नोट आदि भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी युवक रजत निवासी गांव सपोरी (अंब)को गिरफ्तार कर लिया है।
TRN LIVE: *आईजीएमसी में लेप्रोस्कोपिक से पेट के कैंसर की सर्जरी, शिमला में डाक्टरों ने रचा इतिहार, मरीज स्वस्थ*
छह घंटे आपरेशन से बाहर निकाला 90 प्रतिशत पेट
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। सर्जरी विभाग ने पहली बार पेट के कैंसर के मरीज की पूर्ण रूप से लेप्रोस्कोपिक नियर-टोटल गेस्ट्रोक्टॉमी सफलतापूर्वक की है। आईजीएमसी में बुधवार को सर्जरी विभाग द्वारा कमेटी हॉल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में सर्जिकल गैस्ट्रो एंटरोलॉजी के सहायक प्रोफेसर डा. विपन के शर्मा ने बताया कि यह जटिल सर्जरी दो फरवरी को 44 वर्षीय महिला मरीज पर की गई। करीब पांच-छह घंटे चली इस उन्नत सर्जरी के दौरान मरीज के पेट का लगभग 80-90 प्रतिशत हिस्सा लेप्रोस्कोपिक तकनीक से हटाया गया। पूरी प्रक्रिया शरीर के भीतर अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से की गई और केवल नमूना निकालने के लिए छोटा सा चीरा लगाया गया। मरीज की हालत ऑपरेशन के बाद स्थिर और संतोषजनक है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
साथ ही बताया कि सामान्यत यह जटिल सर्जरी अधिकांश सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध नहीं होती और केवल चुनिंदा सरकारी संस्थानों तथा दक्षिण भारत के कुछ विशेष केंद्रों में ही की जाती है। यह सर्जरी लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए की लागत में की जा रही है। सर्जरी यूनिट-2 के प्रमुख प्रो वेद शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की कई जटिल सर्जरियां संस्थान में की जा चुकी हैं और आगे भी की जाती रहेंगी। लैप्रोस्कोपिक सर्जरी मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी है। जहां ओपन सर्जरी में मरीज को दो से तीन सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है, वहीं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के बाद सात दिनों में ही स्वस्थ होकर घर जा सकता है।
इन डॉक्टरों का कमाल
यह ऑपरेशन यूनिट हैड प्रो. वेद शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। सर्जरी का नेतृत्व सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के सहायक प्रोफेसर डा. विपन के शर्मा ने किया। टीम में सीनियर रेजिडेंट डा. शुभम अग्रवाल, जूनियर रेजिडेंट डा. आशीष कटवाल और डा. लक्ष्य बंसल शामिल रहे। एनेस्थीसिया टीम का नेतृत्व एसोसिएट प्रोफेसर डा. मनोज पवार ने किया।
सरकार के प्रयासों से मरीजों को हाइटेक सुविधाएं
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. राहुल राव ने कहा कि आईजीएमसी में इस प्रकार की जटिल सर्जरी हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मशीनों और उपकरणों के नवीनीकरण तथा आधुनिक और उन्नत सेटअप उपलब्ध कराने के कारण संभव हो पाई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच और चिकित्सा संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के प्रयासों का ही परिणाम है कि प्रदेश में इस स्तर की सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही है।
The: *CM सुक्खू बोले- मुझे निशाना बनाने की बजाय RDG के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलें भाजपा नेता*
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली से शिमला लौटने के उपरान्त मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को आपसी राजनीति छोड़कर राज्य के हित में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (RDG) की समाप्ति से हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2026 से 2031 तक प्रत्येक वर्ष लगभग 10,000 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आरडीजी समाप्त कर प्रदेश के लोगों का हक छीन लिया है। उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा, ‘मुझे निशाना बनाने के बजाय भाजपा नेताओं को आरडीजी की बहाली के लिए प्रधानमंत्री से मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने कई बार भाजपा नेताओं से प्रदेश सरकार के साथ मिलकर केंद्र के समक्ष प्रदेश का पक्ष रखने का आग्रह किया और आरडीजी के मुद्दे पर भी एक जुट होकर लड़ने के लिए आगे आने को कहा लेकिन मुझे पता है कि वे ऐसा कभी नहीं करेंगे।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम से भेंट कर 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों से हिमाचल प्रदेश पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार को पिछली सरकार से 75,000 करोड़ रुपए का कर्ज और 10,000 करोड़ रुपए की देनदारियां (वेतन और पेंशन एरियर) विरासत में मिली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कई सुधार और नीतिगत बदलाव किए हैं और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है, जिससे पिछले तीन वर्षों में 3,800 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय हुई है।
उन्होंने कहा कि श्री चिदंबरम ने प्रदेश सरकार के इन प्रयासों की सराहना की और अधिक जानकारी मांगी तथा इस मुद्दे को उचित मंच पर उठाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री चिदंबरम के अनुसार संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत राज्यों की आय और व्यय की स्थिति को ध्यान में रखने का प्रावधान है। 17 राज्यों से आरडीजी समाप्त करते समय पर्वतीय और छोटे राज्यों के हितों की सुरक्षा जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही है और आर्थिक सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में राज्य को 54,296 करोड़ रुपए से अधिक आरडीजी मिला, जबकि वर्तमान सरकार को पिछले तीन वर्षों में केवल 17,563 करोड़ रुपए ही प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, पिछली भाजपा सरकार को 16,000 करोड़ रुपए जीएसटी मुआवजे और 11,431 करोड़ रुपए अंतरिम अनुदान के रूप में भी मिले है।
सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार को पांच वर्षों में कुल मिलाकर करीब 70,000 करोड़ रुपए मिले। यदि उसमें से 40,000 करोड़ रुपए कर्ज चुकाने में लगाए जाते, तो आज प्रदेश कर्ज के जाल में नहीं फंसा होता। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बताना चाहिए कि ये 70,000 करोड़ रुपए कहां खर्च हुए और किसे इसका लाभ मिला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने आरडीजी का दुरुपयोग कर फिजूलखर्ची की जबकि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाई है और सख्त वित्तीय अनुशासन अपनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी पद को समाप्त नहीं करेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। राज्य के लोगों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आवश्यकता के अनुसार ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जो पिछली भाजपा सरकार की तुलना में लगभग आधे हैं और ये सभी राज्य के विकास में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
सीएम सुक्खू ने कहा कि केंद्र से सीमित अनुदान मिलने के बावजूद, 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के पेंशन एरियर का भुगतान कर दिया गया है। इसके साथ ही, वर्ष 2016 से 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण के बकाया भी जारी किए गए हैं, जो वर्तमान प्रदेश सरकार की वित्तीय समझदारी का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए आईएएस, आईपीएस और आईएफएस कैडर में भी कटौती की गई है। उन्होंने कहा कि आईएफएस पदों की संख्या 110 से घटाकर 86 कर दी गई है। अधिकारी स्तर के पद कम किए गए हैं, जबकि निचले स्तर के पद बढ़ाए गए हैं ताकि प्रशासन अधिक प्रभावी हो सके।
उन्होंने कहा कि खर्च कम करने के लिए कुछ स्कूलों और कॉलेजों का विलय किया गया है। सरकार ने सत्ता संभालने के पहले दिन से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कठिन फैसले लेने शुरू कर दिए थे। उन्होंने कहा कि राज्य ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के माध्यम से एक मजबूत और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय वन प्रबंधन संस्थान की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था को करीब 90,000 करोड़ रुपए की पारिस्थितिक सेवाएं प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के संसाधनों पर हमारा अधिकार है और हम इसके लिए पूरी मजबूती से लड़ेंगे।
TRN LIVE: *मंडी मे डिजिटल डकैती न OTP दिया, न लिंक दबाया फिर भी खाते से उड़े 1.35 लाख*
हिमाचल के मंडी सुंदरनगर साइबर अपराध की दुनिया अब इतनी शातिर हो चुकी है कि आपकी एक छोटी सी लापरवाही ही नहीं, बल्कि आपकी सावधानी के बावजूद आपकी मेहनत की कमाई पर डाका डाला जा सकता है। मंडी जिले के सुंदरनगर से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने तकनीकी सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खाली हुआ बैंक खाता, शेष बचे मात्र 18 रुपये
भोजपुर बाजार में चाय की दुकान चलाने वाले हनुमंत पवार के लिए उनकी दुकान सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि उनकी सालों की मेहनत का केंद्र है। लेकिन उनकी यह मेहनत तब मिट्टी में मिल गई जब उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते में जमा 1.35 लाख रुपये रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए हैं। जब उन्होंने अपना बैलेंस चेक किया, तो खाते में सिर्फ 18 रुपये की मामूली रकम बची थी।
बिना किसी सुराग के 'सफाई'
इस मामले का सबसे डरावना पहलू यह है कि यह ठगी पारंपरिक तरीके से हटकर हुई है। आमतौर पर साइबर ठग झांसा देकर ओटीपी (OTP) मांगते हैं या किसी फर्जी लिंक पर क्लिक करवाते हैं, लेकिन पीड़ित का कहना है कि
उन्होंने किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ कोई ओटीपी शेयर नहीं किया। मोबाइल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक को ओपन नहीं किया। बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के, अपराधियों ने बैंक के सुरक्षा घेरे को तोड़कर पूरी राशि पार कर दी।
TRN LIVE: *🚩श्री गणेशाय नम:🚩*
*📜 दैनिक पंचांग 📜*
*नमस्कार सुवह की*
*ताज़ा ख़बरों के साथ*
*आपका स्वागत है*🙏
*🌲12 - Feb - 2026🌲*
☀ पंचांग
🔅 तिथि दशमी 12:25 PM
🔅 नक्षत्र ज्येष्ठा 01:43 PM
🔅 करण :
विष्टि 12:25 PM
बव 12:25 PM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग हर्शण +03:05 AM
🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 07:02 AM
🔅 चन्द्रोदय +04:03 AM
🔅 चन्द्र राशि वृश्चिक
🔅 सूर्यास्त 06:08 PM
🔅 चन्द्रास्त 01:13 PM
🔅 ऋतु शिशिर
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 11:06 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास अमांत माघ
🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:13:22 - 12:57:48
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 10:44 AM - 11:28 AM
🔅 कंटक 03:11 PM - 03:55 PM
🔅 यमघण्ट 07:46 AM - 08:31 AM
🔅 राहु काल 01:58 PM - 03:22 PM
🔅 कुलिक 10:44 AM - 11:28 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 04:39 PM - 05:24 PM
🔅 यमगण्ड 07:02 AM - 08:25 AM
🔅 गुलिक काल 09:49 AM - 11:12 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ
TRN LIVE: *बस को आधे रूट में छोड़कर भागा एचआरटीसी बस का चालक, निलंबित, जानें पूरा मामला*
मामला संज्ञान में आने के बाद निगम प्रबंधन ने बस को छोड़कर भागे हमीरपुर डिपो के चालक को निलंबित कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में गलोड़-शिमला रूट पर घुमारवीं के पास बीते मंगलवार को एक एचआरटीसी बस चालक बस को छोड़कर भाग गया। मामला संज्ञान में आने के बाद निगम प्रबंधन ने बस को छोड़कर भागे हमीरपुर डिपो के चालक को निलंबित कर दिया है। निलंबित चालक को एचआरटीसी डीएम कार्यालय हमीरपुर में अटैच किया गया है। चालक की पहचान जुम्मी मोहम्मद निवासी बरठीं कोटलू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बीते दिन हमीरपुर डिपो की बस गलोड़ से शिमला रूट पर जा रही थी। जब बस घुमारवीं के नजदीक पहुंची थी तो बस चालक बस को छोड़कर भाग गया।
TRN LIVE: *RTO सिरमाैर की बड़ी कार्रवाई हिमाचल-उत्तराखंड बाॅर्डर पर 30 वाहनों के चालान कर वसूला ₹5.49 लाख का जुर्माना*
हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर बुधवार काे आरटीओ सोना चंदेल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने वाहनों की जांच की। टीम ने ओवरलोडिंग की शिकायतों पर बॉर्डर पर मीनस में नाका लगाया था। इस दौरान करीब 90 से 95 कमर्शियल वाहनों की जांच की गई। जांच टीम में राजेश, रणबहादुर, हरजीत सिंह और मुन्ना लाल भी शामिल रहे। जांच के दौरान अधिकतर उत्तराखंड, हरियाणा और कुछ हिमाचल के वाहन बिना वैध परमिट और टैक्स के पाए गए। नियमों की अवहेलना करने वाले ऐसे करीब 30 वाहनों के चालान कर लगभग 5.49 लाख रुपए का जुर्माना किया गया।
निजी बस में यात्रियों को नहीं दिए टिकट
जांच के दौरान उत्तराखंड की एक निजी बस को भी रोका गया। बस में 8 से 10 सवारियां मौजूद थीं, लेकिन कंडक्टर द्वारा एक भी यात्री को टिकट जारी नहीं किया गया था। इस पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। बता दें कि इससे पहले पांवटा साहिब क्षेत्र में भी कुछ दिनों पहले परिवहन विभाग की टीम ने एक ऐसी ही निजी बस पर कार्रवाई अमल में लाई थी। यहां भी बस में सवार एक भी यात्री को कंडक्टर द्वारा टिकट नहीं दिया गया था
‘परदेसी-परदेसी’ धुन वाला प्रैशर हाॅर्न लगाना पड़ा भारी
कार्रवाई के दौरान पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे पर खजियार खाला के समीप एक ट्रक को रोका गया। ट्रक चालक ‘परदेसी परदेसी तू जाना नहीं’ धुन वाला प्रैशर हाॅर्न बजाते हुए जा रहा था।
TRN LIVE: *आउटसोर्स बिजली सहित ये कर्मचारी करेंगे हड़ताल, अस्पतालों-उद्योगों में सेवाएं रहेंगी प्रभावित*
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए लेबर कोड के विरोध में आज 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए लेबर कोड के विरोध में 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मजदूर संगठनों द्वारा केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न फेडरेशनों के आह्वान पर हड़ताल बुलाई गई है। हिमाचल प्रदेश में सीटू के बैनर तले प्रदेश भर में धरने प्रदर्शन होंगे। हड़ताल के चलते प्रदेश में आउटसोर्स कर्मी हड़ताल पर रहेंगे जिसके चलते अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं और उद्योगों में उत्पादन प्रभावित हो सकता है। सीटू के बनैर तले प्रदेश में आशा वर्कर, मिड-डे मील, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आउटसोर्स कर्मी सेवाएं नहीं देंगे। राजधानी शिमला में आईजीएमसी, एम्स चमियाणा, केएनएच, 108 एंबुलेंस सेवाएं, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, नगर परिषद और नगर निगम के आउटसोर्स कर्मी, बिजली परियोजना कर्मी, रेहड़ीफड़ी और तहबाजारी यूनियन, होटल कर्मी, निर्माण मजदूर, मनरेगा मजदूर, उद्योग मजदूर, बैंक कर्मी, बिजली कर्मी, बीएसएनएल, एलआईसी कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।
TRN LIVE: *काँगड़ा मे जीप सवार युवकों से चरस वा नकदी बरामद*
कांगड़ा पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत एक जीप सवार तीन युवकों से 1.546 किग्रा चरस बरामद की गई है। पुलिस ने जीप की तलाशी लेने पर चरस के अलावा मौके पर 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-44 के समीप सांझा पीर, डमटाल में छापा मारा। इस दौरान क्षेत्र में संदिग्ध जीप खड़ी दिखाई दी। इसमें ध्यान सिंह (34) निवासी चुराह, जिला चंबा, प्रथम उर्फ राहुल (23) और अमन, दोनों निवासी डमटाल, जिला कांगड़ा सवार थे, जिनसे चरस और नकदी बरामद की
TRN LIVE: *अमेरिका पर भरोसा नहीं कर पा रहा ईरान, विदेश मंत्री अराघची बोले- हम बातचीत और जंग दोनों के लिए तैयार*
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि देश अमेरिका के साथ कूटनीति के लिए तैयार है, लेकिन हमले की स्थिति में जवाब देने को भी तैयार है। उन्होंने अमेरिका पर पूरा भरोसा न होने की बात कही। ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण बताया और मिसाइल कार्यक्रम पर बातचीत से इनकार किया।
ईरान ने अमेरिका के साथ परमाणु मुद्दे पर चल रही बातचीत के बीच सख्त और साफ संदेश दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश कूटनीतिक समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अगर हमला हुआ तो जवाब देने के लिए भी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि बातचीत ही एकमात्र रास्ता है, लेकिन हाल की घटनाओं ने अमेरिका पर भरोसा कमजोर किया है। उनके बयान से साफ है कि वार्ता और तनाव दोनों साथ-साथ चल रहे हैं।
TRN LIVE: *बांग्लादेश में आज चुनाव कब तक आएंगे नतीजे, अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के बीच क्या हैं सुरक्षा इंतजाम*
बांग्लादेश में आज (12 फरवरी) को चुनाव के लिए क्या समय निर्धारित किया गया है? इसमें कितनी पार्टियां मैदान में हैं और कितने उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं? कौन-कौन इस चुनाव में वोट डाल सकता है? बीते दिनों में धार्मिक और राजनीतिक हिंसा के क्या आंकड़े सामने आए हैं? अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के बीच सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं? बांग्लादेश में इस चुनाव के लिए क्या मुद्दे हैं? आइये जानते हैं
बांग्लादेश में आज (12 फरवरी) को आम चुनाव का आयोजन किया जाना है। इन चुनावों पर भारत से लेकर अमेरिका और चीन से लेकर पाकिस्तान तक की नजर बनी हुई है। खासकर बांग्लादेश में लगातार बदलती स्थिति को देखते हुए। दरअसल, भारत के इस पड़ोसी मुल्क में प्रधानमंत्री शेख हसीना के हटने के बाद से धार्मिक हिंसा में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसे लेकर कई संगठनों ने आंकड़े भी जारी किए हैं। दूसरी तरफ इन चुनावों की विश्वसनीयता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इन चुनाव में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने सबसे बड़ी पार्टी- आवामी लीग को ही प्रतिबंधित करवा दिया।
TRN LIVE: *हैल्थ में नई भर्ती को मिलेगी मंजूरी, कैबिनेट बैठक आज, बजट सत्र-सर्वदलीय बैठक पर होगी चर्चा*
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार को सचिवालय में होगी। इस बैठक में राज्यपाल अभिभाषण को अनुमोदित किया जा सकता है। राज्य सरकार 16 फरवरी से बजट सत्र का आगाज कर रही है और पहले ही दिन गवर्नर एड्रेस होगा। इस बार राज्यपाल अभीभाषण भी राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के आसपास हो रहने वाला है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में नई भर्तियों को भी मंजूरी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के अलावा रेडियोग्राफर और ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का मामला कैबिनेट में जा रहा है।
मंत्रिमंडल की इस बैठक में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में लैंग्वेज यानी भाषा के पेपर के पासिंग माक्र्स कम किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में 45 नंबर पेपर पास करने के लिए रखे गए हैं। इन्हें कम करके 33 नंबर किया जा रहा है। बैठक में 13 फरवरी को होने वाली सर्वदलीय बैठक को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इस बैठक का मुख्य मकसद राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के बाद की स्थितियों पर चर्चा करना है।
बजट सत्र के पहले हिस्से के दिन बढ़ेंगे
सरकार ने 16 फरवरी से बजट सत्र शुरू करने का फैसला लिया है। अभी इसे पहले 3 दिन नहीं रखा गया था। लेकिन अब यह चर्चा है कि 16 फरवरी से 20 फरवरी तक यह सत्र चल सकता है,
TRN LIVE: *134 सीबीएसई स्कूलों में भरे जाएंगे 5623 पद, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल*
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए करियर को नई ऊंचाई देने का बड़ा अवसर आया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के 134 सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में सीबीएसई सब-कैडर 2026 के तहत विभिन्न श्रेणियों के 5623 पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए चयन स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से शिक्षा विभाग के लगभग हर वर्ग को कवर किया गया है। कुल 5623 पदों में प्रिंसीपल के 134 पद शामिल हैं। प्रवक्ताओं में अंग्रेजी में सर्वाधिक 384 पद, कॉमर्स में 288, इतिहास, हिंदी और राजनीति शास्त्र में 182-182 पद भरे जाने हैं। इसके अलावा टीजीटी आट्र्स के 480 पद और जेबीटी के 640 पदों पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। शारीरिक शिक्षक (डीपीई-पीईटी), शास्त्री, संगीत और भाषा अध्यापकों के लिए भी बड़ी संख्या में रिक्तियां घोषित की गई हैं।
बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू हो गई है। बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी तय की गई है। 25 से 27 फरवरी तक 600 रुपए विलंब शुल्क के साथ भी आवेदन किया जा सकता है। बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार के लिए 28 फरवरी से पहली मार्च तक का समय रखा है।
केवल इन-सर्विस टीचर्स के लिए होगी भर्ती
शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा का कहना है कि यह भर्ती केवल हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में कार्यरत नियमित इनसर्विस शिक्षकों के लिए ही है। विस्तृत जानकारी और प्रोस्पेक्टस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट 222.द्धश्चड्ढशह्यद्ग.शह्म्द्द पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
TRN LIVE: *मंडी बल्ह एयरपोर्ट लेगा मिनी पंजाब की बलि, साइट क्लियरेंस मिलने के बाद हलचल तेज*
बल्ह एयरपोर्ट मिनी पंजाब की बलि ले सकता है। साइट क्लियरेंस मिलने के बाद पैदा हुई स्थितियां तो यही बता रही हैं कि बल्ह में एयरपोर्ट बनाने को हलचल तेज हो चुकी है। जयराम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट बल्ह एयरपोर्ट की तस्वीर साफ होते ही इसका मंडी में ही विरोध शुरू हो गया है। बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति द्वारा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के संबंध में उत्पन्न समस्याओं को लेकर अध्यक्ष एवं उपायुक्त सहित विशेष विशेषज्ञ समूह के समक्ष हाजिरी भर कर उपजाऊ बल्ह को बचाने की फरियाद लगाई गई है। साथ ही सोशल इंपैक्ट असेस्मेंट रिपोर्ट की सिफारिश को लागू करने की वकालत करते हुए जाहू में एयरपोर्ट बनाने की मांग की है। बल्ह बचाओ समिति ने डीसी से मिनी पंजाब को बचाने की गुहार लगाई गई है। समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद चौधरी की अध्यक्षता में एक मांगपत्र सौंपा गया। सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट 2023 के आधार पर पहले ही एसआर एशिया टीम द्वारा यह सुझाव दिया गया है कि तकनीकी सर्वे के अनुसार प्रस्तावित हवाई अड्डे को बल्ह के स्थान पर वैकल्पिक स्थल जाहू में बनाया जाना उपयुक्त रहेगा
भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच के अध्यक्ष बेलीराम कौंडल ने बताया कि जून, 2018 से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से लगातार आग्रह कर रहे हैं कि वह अपनी जिद छोडक़र बल्ह के किसानों की उपजाऊ भूमि को बचाते हुए किसी वैकल्पिक गैर-उपजाऊ स्थान पर एयरपोर्ट का निर्माण करें। हिमाचल किसान सभा के सचिव रामजी दास ने कहा कि बल्ह क्षेत्र एक समृद्ध कृषि क्षेत्र रहा है। इसे मिनी पंजाब के नाम से भी जाना जाता है।
TRN LIVE: *रूट पर भेजने से पहले ट्रायल, मंडी में इलेक्ट्रिक बसों का परीक्षण कर रहा हिमाचल पथ परिवहन निगम*
मंडी में इलेक्ट्रिकल बसों का ट्रायल शुरू हो गया है। सोलन-शिमला और हमीरपुर के बाद अब मंडी में सुंदरनगर डिप्पों के रूटों पर परीक्षण किया जा रहा है। हाल में प्रदेश सरकार द्वारा 297 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी गई हैं। अब इन बसों को रूटों पर भेजा जाना है। इससे पहले विभाग द्वारा बसों का ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान 180 किलोमीटर तक बसों को चलाया जा रहा है। मंडी के बाद कुल्लू में ट्रायल होना हैं
एचआरटीसी ने पहाड़ी क्षेत्रों की चुनौतियों को देखते हुए इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल चरणबद्ध तरीके से शुरू किया है। जनवरी 2026 में हैदराबाद से प्रोटोटाइप बस सोलन पहुंची थी। इसके बाद सोलन-शिमला, हमीरपुर और अन्य मार्गों पर शुरुआती परीक्षण किया गया। अब मंडी में चल रहे ट्रायल के बाद टीम कुल्लू पहुंचेगी, जहां ऊंचाई, ढलान और सडक़ की स्थिति में बस की वास्तविक परफॉर्मेंस जांची जाएगी।
उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी रिपोर्ट
एचआरटीसी मंडी डिविजन के डीएम उत्तम ने बताया कि ट्रायल की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी
TRN LIVE: *⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 12 फरवरी 2026*
🐐🐂💏💮🐅👩
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपकी मन के विपरीत घटना घटने से क्रोध आएगा। सहकर्मी अथवा पारिवारिकजन जानकर भी आपकी इच्छा के विपरीत कार्य करेंगे। नौकरी व्यवसाय में दिन सामान्य रहेगा परिश्रम करने के बाद निर्वाह योग्य लाभ ही बना पाएंगे। आज धर्म-कर्म में आस्था होने पर भी आपके हाथों कोई अनैतिक कर्म हो सकता है जिसकी ग्लानि सम्मान हानि के बाद ही होगी। घर के बुजुर्गो का बात-बात पर टोकना अखरेगा वातावरण अशान्त भी बनेगा। उधार के पैसे वापस मांगने पर विवाद हो सकता है। फिर भी मित्रो से अनुकूल व्यवहार एवं आर्थिक सहायता मिलने से संतोष रहेगा। महिलाये शंकालु रहेंगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन शारीरिक रूप से हानिकारक रहेगा किसी दुर्घटना अथवा आकस्मिक रोग होने से कष्ट की संभावना अधिक रहेगी।बीमारियों पर भी खर्च होगा शारीरिक समस्याएं मध्यान के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। आज आर्थिक विषयो को लेकर नई समस्याएं बनेगी जिनका समाधान होने में समय लगेगा। कार्य क्षेत्र पर मंदी रहने से धन की आमद कम रहेगी। नौकरी पेशा जातक अथवा महिलाएं मनोकामना पूर्ती ना होने से अनमने मन से कार्य करेंगे। किसी से धन सम्बंधित वादे ना करे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको ऐश्वर्य दिलाएगा साथ ही थोड़ा बहुत धन लाभ भी होने से मानसिक रूप से संतोष अनुभव करेंगे। आपको सोचे कार्यो में अवश्य सफलता मिलेगी परन्तु आलस्य एवं अहम् की भावना को दूर रखना होगा। कार्य स्थल पर आज कुछ ऐसी परिस्थिति बनेगी जो लंबे समय तक लाभ देगी। अधिकारियो से आज तालमेल अच्छी तरह बैठा लेंगे लेकिन फिर भी किसी आशंका से भयभीत रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी परिवार का नाम बढ़ाएंगे। महिलाये आवश्यकताएं बढ़ने से असन्तोषी रहेंगी भविष्य की योजनाएं नहीं बन सकेंगी। घर का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा दिन के आरंभिक भाग में कल वाली स्थिति यथावत रहेगी। जिस कार्य को करने की सोचेंगे उसीमें किसी के दखल करने से भ्रामक स्थिति बनेगी। विलम्ब से बचने के लिये जल्दबाजी करेंगे जिससे कार्य में सफाई नहीं रहेगी। परन्तु दोपहर के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी धन लाभ होने से रुके कार्यो में गति आएगी। नौकरी पेशा जातको पर अधिकारी वर्ग अधिक विश्वास करेंगे। सरकारी कार्यो में भी सफलता की संभावना बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी लेकिन इनके आज पूर्ण होने में संदेह रहेगा। घरेलु वातावरण में भी सुधार आएगा। महिलाये आध्यात्म में विशेष निष्ठा रखेंगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन बौद्धिक क्षमता में विकास लाएगा। अध्ययन-अध्यापन के कार्यो में सहज सफलता मिलेगी। संताने बौद्धिक एवं आध्यात्मिक उन्नति करेंगी फिर भी नजर रखना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता अथवा रुके कार्य आज अवश्य ही आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहने से लाभ की संभावना अधिक रहेगी। आस-पड़ोसियों से वैर-विरोध मिटेगा लेकिन अभिमानी स्वभाव रहेगा। आप किसी से भी मधुर वाणी द्वारा आसानी से काम निकाल सकेंगे। मध्यान के समय आकस्मिक यात्रा से थोड़ी थकान रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके लिये आज का दिन कलहकारक रहेगा। दिनभर किसी ना किसी कारण से विवाद के प्रसंग बनेंगे। सम्मान हानि की संभावना अधिक है प्रत्येक कार्य विशेषकर सामाजिक क्षेत्र पर अत्यन्त सावधानी बरतें। किसी के कहे में आकर कोई अनैतिक कार्य ना करें। कार्य व्यवसाय में भी आज प्रलोभन का भविष्य में दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर लाभ पाने के लिए व्यवहारिकता काम आएगी इसलिए स्वभाव में नरमी रखें। विरोधी आपके प्रयासों को विफल कर सकते है। जल्दबाजी में धन का निवेश ना करें ना ही किसी को उधार दें। घर में आज मौन साधन ही तकरार से बचने का उत्तम उपचार है। सेहत का ध्यान रखें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए श्रीवृद्धि कारक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य मे धन लगाएंगे उसमे थोड़े विलंब से ही सही लेकिन दुगना लाभ मिलेगा। व्यवसायियो के लिए उत्तम रहेगा अधूरे कार्य पूर्ण होने से धन की आमद होगी नए अनुबंध भी मिल सकते है भविष्य की योजनाएं बलवती बनेंगी। परन्तु आज सरकारी नौकरी पेशा जातक किसी कार्य को लेकर दिन भर दुविधा की स्थिति में रह सकते है। पारिवारिकजन आज बेवजह जिद पर अड़ेंगे जिससे असुविधा महसूस करेंगे परन्तु बाद में यही आनंद का कारण बनेगी। पड़ोसियों से मेलजोल बढेगा। मध्यान का समय अधिकतर आलस्य में बीतेगा। सुख शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिखावे का संतोषी स्वभाव भी आज आपके व्यक्तित्त्व में चार चांद लगायेगा। मन में कुछ ना कुछ तिकडम लगी रहेगी फिर भी किसी को प्रदर्शित नही होने देंगे। लापरवाही पर पर्दा डालने का प्रयास सफल होगा परन्तु हानिकारक भी रहेगा। लाभ पाने के लिये जोड़-तोड़ की नीति अपनायेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से समझौता करना पड़ेगा।भागीदारी के व्यवसाय में लाभ की संभावना अधिक रहेगी। आर्थिक कारणों से किसी से झगड़ा भी हो सकता है। स्वभाव में कामुकता अधिक रहेगी विपरीत लिंगीय के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख के साधन पर अधिक खर्च होगा। स्त्री संतान का सुख मिलेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन अधिकांश समय मन को प्रसन्न करने वाले प्रसंग बनेंगे। कार्यो में सहज सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। भाग्य साथ देने से अटके कार्य पूर्ण होंगे धन की आमद भी रुक रुक कर होती रहेगी। पारिवारिक सदस्यों की कार्य क्षेत्र पर भी सहायता मिलेगी। सरकारी कार्य में बाधा आने की संभावना है फिर भी किसी के सहयोग से पार कर लेंगे। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त कार्य का लाभ शीघ्र मिल जायेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारो से मिलने के प्रसंग बनेंगे। पारिवारिक वातावरण में प्रेम रहेगा लेकिन स्त्री से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। संताने आज्ञा का पालन करेंगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन प्रतिकूल रहेगा कार्यो के बिगड़ने अथवा आशानुकूल ना होने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। अनैतिक प्रवृति जल्द आकर्षित करेगी जिससे मान एवं धन की हानि संभव है। अकारण क्रोध आने से प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी इसलिए मौन रहने का प्रयास करें। धर्म के प्रति आज एकमत नहीं रहेंगे मन भटकने के कारण शांति नहीं मिल सकेगी। कागजो को संभाल कर रखें किसी महत्त्वपूर्ण कागजात के गुम होने से दुविधा में रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर निर्भर रहेगा। महिलाये आज अधिक महत्त्वकांक्षी रहेंगी इच्छा पूर्ति ना होने पर गुस्सा आएगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा सेहत एवं व्यापार दोनों उत्तम रहेंगे। क्रय-विक्रय के व्यवसाय अथवा शेयर सट्टे में निवेश से धन लाभ होगा। अन्य व्यवसाय में भी नए अनुबंध मिलने की सम्भवना रहेगी परन्तु नए व्यवसाय का आरम्भ अभी ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी साथ ही धन की उगाही भी कर पाएंगे। नौकरी पेशा जातको की कार्य क्षेत्र पर सामान्य दिनचर्या रहेगी। धार्मिक कृत्यों विशेषकर टोन टोटको में विश्वास करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी शुभसमाचार मिलेगा।विरोधीयो के सडयंत्र असफल रहेंगे। महिलाये आज अधिक भावुक रहेंगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन लाभदायक रहेगा आप संबंधों को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे जिससे कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक खटास में कमी आएगी। धार्मिक भावनाएं जाग्रत रहेंगी।परंतु व्यवसाय को लेकर आज दुविधा में रहेंगे नौकरी पेशा जातक कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की योजना बना सकते है जो कि भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग कुछ ना कुछ नई उधेड़-बुन में लगे रहेंगे लेकिन निर्णय लेने में परेशानी होगी। धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा परन्तु खर्च भी बराबर लगे रहेंगे। आज रिश्तेदारी में जाएँ तो पुराने व्यवहारों को त्याग कर ही जाये अन्यथा आनंद के क्षण राग द्वेष में बदलेंगे।
TRN LIVE: *समाज के किसी वर्ग का अपमान बर्दाश्त नहीं, ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी*
भारतीय फिल्म जगत में अक्सर फिल्मों के नाम और उनकी कहानी को लेकर विवाद खड़े होते रहते हैं, लेकिन इस बार मामला देश की सबसे बड़ी अदालत तक पहुंच गया है। मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म घूसखोर पंडित अपने टाइटल की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गई है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए फिल्म के निर्माताओं को कड़ी फटकार लगाई है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने स्पष्ट रूप से कहा कि कला के नाम पर समाज के किसी एक वर्ग को निशाना बनाना या उन्हें बदनाम करना कतई स्वीकार्य नहीं है। अदालत ने इसे नैतिकता और सार्वजनिक व्यवस्था के सिद्धांतों के खिलाफ माना है।
मेकर्स को कड़ी नसीहत और शीर्षक बदलने का दबाव
अदालत की कार्रवाई के दौरान फिल्म के निर्माता नीरज पांडे को सीधे तौर पर फटकार का सामना करना पड़ा। कोर्ट ने सवाल उठाया कि आखिर फिल्म के लिए ऐसे विवादित शीर्षक का चुनाव ही क्यों किया गया जो समाज के एक हिस्से की छवि को धूमिल करता हो। पीठ ने कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि जब तक फिल्म का शीर्षक बदला नहीं जाता और कोर्ट को इस बदलाव के बारे में सूचित नहीं किया जाता, तब तक फिल्म की रिलीज को हरी झंडी नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही नीरज पांडे को एक हलफनामा भी जमा करने को कहा गया है, जिसमें उन्हें यह साबित करना होगा कि उनकी फिल्म किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचाती है।
याचिका में उठाए गए गंभीर सवाल और सामाजिक चिंताएं
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब ‘ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया’ के राष्ट्रीय संगठन सचिव अतुल मिश्रा ने नेटफ्लिक्स पर आने वाली इस फिल्म के खिलाफ जनहित याचिका दायर की। याचिका में आरोप लगाया गया
TRN LIVE: *सासु अब जीजा के साथ फरार पति को छोड़ दामाद संग भागने वाली सास अब जीजा के साथ हुई फरार 2 लाख कैश भी ले उड़ी*
रिश्तों की मर्यादा लांघने वाली सास ने इश्क की तीसरी कहानी रच दी है। अलीगढ़ की वह सास जो अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ इश्क में अंधी होकर भागकर पूरे देश में सुर्खियां बटोर ली थीं, अब एक बार फिर से सुर्खियों में है। अनीता नाम की यह महिला दस महीने राहुल के साथ गुजारने के बाद अब अपने जीजा के साथ भाग गई है और दो लाख कैश भी उड़ा ले गई है। दामाद राहुल ने इसकी शिकायत पुलिस से करनी चाही, लेकिन अलीगढ़ पुलिस ने इसलिए शिकायत दर्ज नहीं की, क्योंकि मामला बिहार का है। अब राहुल को बिहार में इसकी शिकायत दर्ज करवानी होगी। खैर, जो भी हो, लेकिन अनीता नाम की इस महिला बेवफाई की कई कहानियां रच दी हैं।
जानकारी के अनुसार आठ अप्रैल की शाम अलीगढ़ की एक महिला, जिसका नाम अनीता है, वह अपने होने वाले दामाद का हाल-चाल जानने के लिए उसके घर गई थी। फिर वह पांच दिन दामाद के साथ ही रही। इसके बाद दामाद उसे घर छोड़ गया, उस वक्त तो किसी को कोई शक नहीं हुआ, लेकिन अगले ही दिन अनिता दामाद के साथ फरार हो गई। महिला के पति जितेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी को भागे हुए तीन रातें और चार दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस के लिए यह पहेली सिरदर्द बनी हुई थी। इसके बाद राहुल और अनीता दोनों पति-पत्नी की तरह अलीगढ़ में रहे, फिर वहां से कासगंज चले गए और बरेली होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां से वह नेपाल जाने की फिराक में थे, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की खबरें वायरल होते ही उन्होंने पुलिस में सरेंडर कर दिया था।
TRN LIVE: *प्रेस रिलीज़ 12 फ़रवरी 2026: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर*
मुख्यमंत्री केंद्र सरकार को कोसना बंद कर टकराव का रास्ता छोड़ें, इसी में भलाई : जयराम ठाकुर
*-मुख्यमंत्री सुक्खू के दिल्ली दौरे और कानून व्यवस्था पर किया तीखा प्रहार, बोले मुख्यमंत्री को इनके अपने नेताओं तक ने मिलने तक का समय नहीं दिया दिन दहाड़े स्कूल में हुई हत्या ने खोली कानून व्यवस्था की पोल
-दावा: मुख्यमंत्री सुक्खू आरडीजी बंद होने के मामले को लेकर केंद्र के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी में, इसी कानूनी मशवरे के लिए पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम से मिले
सुंदरनगर और नेरचौक में भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम में की शिरकत
मंडी/सुंदरनगर: सुंदरनगर के जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला और भाजपा प्रदेश स्तरीय व्यापार प्रकोष्ठ की नेरचौक में आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिरकत करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यशाला में भाजपा सांसद एवं पूर्व मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, महामंत्री पायल वैद्य, विधायक राकेश जमवाल, विनोद कुमार भी उपस्थिति रहे। यहां जयराम ठाकुर ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक, बौद्धिक और संगठनात्मक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, अंत्योदय की भावना तथा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांतों को आत्मसात कर जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य है।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे और रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया। यहां जयराम ठाकुर ने सनसनीखेज दावा किया कि मुख्यमंत्री सुक्खू आरडीजी बंद होने के मामले को लेकर केंद्र के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी में हैं और इसी कानूनी मशवरे के लिए उन्होंने दिल्ली में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम से विशेष मुलाकात की है। ठाकुर ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के हितों की रक्षा करना जायज है, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार को कोसना और टकराव का रास्ता अपनाना प्रदेश के भविष्य के लिए घातक सिद्ध होगा। उन्होंने अपने कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उनके समय में आरडीजी रुकी थी, तब उन्होंने केंद्र के समक्ष शालीनता और मजबूती से पक्ष रखकर उसे बहाल कराया था, जबकि वर्तमान सरकार केवल दोषारोपण की राजनीति कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री को न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही जेपी नड्डा से मिलने का समय मिला, यहाँ तक कि उनकी ही पार्टी के प्रमुख नेता राहुल और प्रियंका गांधी ने भी उन्हें तवज्जो नहीं दी, जिससे उनकी दिल्ली यात्रा केवल एक विफल कवायद बनकर रह गई है। उन्होंने राज्य सरकार पर आगामी विधानसभा सत्र को लेकर विधायकों को गुमराह करने और आरडीजी के बहाने अपनी चुनावी गारंटियों से पल्ला झाड़ने का गंभीर आरोप लगाया।
जयराम ठाकुर ने मंडी में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश की चरमराती कानून व्यवस्था चिंता जताते हुए रोष व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के विधानसभा क्षेत्र में एक मिड-डे मील कर्मचारी महिला की नृशंस हत्या, शिमला पुलिस सहायता कक्ष के बाहर पिछले वर्ष हुए मर्डर, नालागढ़ में पुलिस थाने के बाहर हुए आतंकी बम धमाके और चंबा में युवक की लाश बोरी में डालकर नाले में फेंकने जैसी हत्या मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि देवभूमि के इतिहास में आज तक ऐसी आतंकी घटनाएं और बेखौफ अपराध कभी नहीं देखे गए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि गृह विभाग स्वयं उनके पास होने के बावजूद अपराधी बेलगाम हैं और सरकार केवल मूकदर्शक बनी हुई है, जिसका जवाब उन्हें सदन के भीतर देना होगा। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की नेरचौक बैठक में भाजपा नेता बिहारी लाल शर्मा, विधायक इंद्र सिंह गांधी, प्रकोष्ठों के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोविंद ठाकुर ने भी शिरकत की।
TRN LIVE: *पंजाब के ASI की बेटी का कारनामा जिंदा पिता को मरा बताया, डेथ सर्टिफिकेट तक तैयार किया; लवप्रीत का पर्दाफाश*
पंजाब पुलिस में एएसआई की बेटी ने ऐसा कारनामा कर दिया कि अब पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती ने जिंदा पिता का डेथ सर्टिफिकेट बनवा दिया और 35 लाख रुपये स्टडी लोन के लिए आवेदन किया
मोगा में एक युवती ने जो कारनामा किया है उसे जानकर हर कोई हैरान है। पंजाब पुलिस के मुलाजिम की बेटी ने अपने जिंदा पिता को मरा हुआ बताकर उसका डेथ सर्टिफिकेट भी तैयार करवा दिया। हालांकि युवती की यह जालसाजी ज्यादा नहीं चली और अब पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती ने यह सब स्टडी लोन लेने के लिए किया था। युवती को लोन तो मिला नहीं लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला जरूर दर्ज कर लिया है।
TRN LIVE: *हिमाचल के कांगड़ा देहरा के चनौर में दराती से काट डाली सरकारी स्कूल की मिड-डे मील वर्कर*
कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल के ग्राम पंचायत चनौर स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। स्कूल परिसर के भीतर बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार कर रही 58 वर्षीय सुलोचना देवी की तेजधार दराती से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात करीब 12:20 बजे उस समय हुई, जब स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं और बच्चे दोपहर के भोजन की तैयारी का इंतजार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति अचानक स्कूल में दाखिल हुआ और सीधे उस स्थान पर पहुंचा जहां सुलोचना देवी भोजन बना रही थीं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आरोपी ने ताबड़तोड़ वार कर दिए।
चीख-पुकार से स्कूल परिसर दहल उठा। शिक्षक और स्टाफ ने तत्काल बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गंभीर चोटों के चलते सुलोचना देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही डाडासीबा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल दराती भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा हत्या के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिन-दहाड़े शिक्षा के मंदिर में हुई इस जघन्य वारदात से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है
TRN LIVE: *उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, HC की वेबसाइट पर दूसरी बार आई डराने वाली ईमेल*
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल फिर से प्राप्त हुआ है। यह ईमेल हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आइडी पर प्राप्त हुआ है। इस ईमेल में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के परिसर में बम एवं आरडीएक्स रखने का जिक्र किया गया। इसके बाद शिमला पुलिस की ओर से निर्धारित एसओपी के अनुसार सर्च अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वायड के साथ साथ आधुनिक उपकरणों के साथ पूरे परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन तलाशी के दौरान कुछ भी ऐसा प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं, इस बारे में पुलिस ने सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया है और अब आगामी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार मामला एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल के आधार पर दर्ज किया गया है। यह ईमेल हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया था।
इस ईमेल में अफवाह और झूठी जानकारी फैलाते हुए दावा किया गया कि उच्च न्यायालय परिसर के भीतर और आसपास बम एवं आरडीएक्स आईईडी लगाए गए हैं, जिन्हें विस्फोट करने की योजना है। इसके अलावा ईमल में तमिलनाडु की डीएमके सरकार का भी नाम था। साथ ही कुछ राजनीतिक व्यक्तियों पर भी कई आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ईमेल का उद्देश्य लोगों में भय और दहशत फैलाना प्रतीत होता है। पुलिस ने साइबर तकनीकी विश्लेषण शुरू कर दिया है और ईमेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और परिसर की जांच की जा चुकी है। एसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस इसकी जांच कर रही है। जल्द ही ऐसी अफवाह फैलाने वालों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।
TRN LIVE: *शराब ठेकों की पहली बार होगी ई-ऑक्शन, कैबिनेट ने टोल टैक्स बैरियर नीति और आबकारी नीति को दी मंजूरी*
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य की टोल टैक्स बैरियर नीति 2026-27 तथा आबकारी नीति 2026-27 को स्वीकृति प्रदान की गई। अब राज्य में पहली बार शराब ठेकों की नीलामी ई-आक्शन के जरिये होगी। मंत्रिमंडल ने ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना’ में संशोधन को स्वीकृति दी, जिसके तहत विधवाओं की बेटियों को राज्य के भीतर एवं बाहर स्थित सरकारी संस्थानों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। छात्रावास सुविधा उपलब्ध न होने की स्थिति में उन्हें 3,000 रुपए प्रतिमाह किराया सहायता भी प्रदान की जाएगी। मंत्रिमंडल ने ‘इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना’ को लागू करने की मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य छह वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं के पोषण स्तर में सुधार करना है, जिसके लिए उन्नत पूरक पोषण उपलब्ध करवाया जाएगा। मंत्रिमंडल ने दिव्यांग व्यक्तियों के विवाह अनुदान में वृद्धि करने का भी निर्णय लिया। 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए सहायता राशि 50,000 रुपए से बढ़ाकर दो लाख रुपए कर दी गई है, जबकि 40 से 70 प्रतिशत दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को 25,000 रुपए की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। मंत्रिमंडल ने चिकित्सा महाविद्यालयों, सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों एवं आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के आधुनिकीकरण के लिए 1,617.40 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी। इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करना तथा सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाना है, ताकि मरीजों को उपचार के लिए राज्य के बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े।
इसके अतिरिक्त मंत्रिमंडल ने कमला नेहरू अस्पताल, शिमला के मातृ एवं शिशु अस्पताल, सुंदरनगर एवं नूरपुर के नागरिक अस्पतालों, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, नागरिक अस्पताल भोरंज के 50 बिस्तर क्षमता के क्रिटिकल केयर ब्लॉक तथा क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर स्थित जिला एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने डा. वाईएस परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में इम्यूनोहेमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की स्थापना तथा आवश्यक पदों का सृजन कर भरने की स्वीकृति दी। राज्य के सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में बायोमेडिकल उपकरण प्रबंधन एवं अनुरक्षण कार्यक्रम लागू करने को भी मंजूरी दी गई, जिससे चिकित्सा उपकरणों का नियमित रख-रखाव, रोगी सुरक्षा में वृद्धि, उपकरणों की खराबी की रोकथाम तथा अस्पतालों का सुचारू संचालन सुनिश्चित होगा।
लोक निर्माण विभाग की रोड डे्रेनेज पॉलिसी को मंजूरी
कैबिनेट मीटिंग में लोक निर्माण विभाग के लिए रोड ड्रेनेज नीति को स्वीकृति दी गई, जिसका उद्देश्य सडक़ों की मजबूती बढ़ाना, लाइफ साइकिल मेंटेनेंस कॉस्ट कम करना, सुरक्षा मानकों में सुधार करना तथा राज्य भर में हर मौसम में संपर्क सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त, राज्य में बिटुमिनस एवं फ्लेक्सिबल सडक़ों पर गड्ढों की मरम्मत एवं पैच रिपेयर के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को मंजूरी दी गई, जिससे राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित होगा तथा पारदर्शी व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
चौपाल और शिलाई स्कूल में खुलेंगे नए स्पोट्र्स हॉस्टल
मंत्रिमंडल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल, जिला शिमला में बालकों के लिए वॉलीबॉल खेल छात्रावास खोलने का निर्णय लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई, जिला सिरमौर में बालिकाओं के लिए कबड्डी खेल छात्रावास खोलने को भी मंजूरी दी गई। इसके साथ ही ठाकुर राम लाल बालिका खेल छात्रावास जुब्बल, जिला शिमला में बालिकाओं के लिए बॉक्सिंग खेल शुरू करने को स्वीकृति प्रदान की गई। बिलासपुर जिले के मोरसिंघी में हैंडबॉल खेल छात्रावास स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया।
TRN LIVE: *राहुल गांधी पर अब आजीवन प्रतिबंध की तैयारी, सरकार ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाने की जगह चला नया दांव*
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अब सरकार विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं देगी, जबकि एक दिन पहले ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि सरकार उनके खिलाफ ऐसा प्रस्ताव लाएगी। सरकार ने अब अपनी रणनीति बदल ली है। राहुल गांधी के खिलाफ एक विशिष्ट प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है, जिसके जरिए नेता प्रतिपक्ष की सदन की संसद सदस्यता रद्द करने और उन्हें आजीवन चुनाव लडऩे से प्रतिबंधित करने की मांग की गई है। यह प्रस्ताव भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को दिया। दुबे ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशिष्ट प्रस्ताव लाने के लिए एक नोटिस दिया है, ताकि उनकी सदस्यता रद्द हो सके और उन्हें आजीवन चुनाव लडऩे से प्रतिबंधित किया जा सके। दरअसल, राहुल गांधी ने एक दिन पहले यानी बुधवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान एपस्टीन फाइल्स का जिक्र किया था और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम लेकर उनपर आरोप लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने देश को बेचने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
इसके बाद ही सरकार ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का ऐलान किया था, लेकिन सरकार ने अब अपना फैसला बदल लिया है। दूसरी तरफ, दुबे ने भी स्पष्ट किया है और कहा कि उन्होंने कोई विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं दिया है। मैंने एक विशिष्ट प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दिया है। विशिष्ट प्रस्ताव का नोटिस स्वतंत्र होता है, जिसे सदन की मंज़ूरी के लिए प्रस्तुत किया जाता है, और जिसे किसी फ़ैसले या राय को दर्शाने के लिए तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि मैं उनकी तरह नियम-कानून की हत्या करने वाला नहीं हूं। मैंने एक विशिष्ट प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया है, जिसमें यह जिक्र किया गया है कि कैसे ये (राहुल) सोरोस फाउंडेशन, फोर्ड फाउंडेशन, यूएसएड के साथ मिलकर थाईलैंड, कंबोडिया, वियतनाम, अमरीका जाते हैं और किस तरह भारत विरोधी ताकतों के साथ मिले हुए रहते हैं। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने और उन्हें चुनाव लडऩे से आजीवन प्रतिबंधित करने की भी मांग की।
TRN LIVE: *Himachal Cabinet: महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को 26 हफ्ते का मातृत्व अवकाश, राज्यपाल के अभिभाषण को भी मंजूरी*
Himachal Cabinet :
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में टोल टैक्स बैरियर नीति 2026-27 तथा आबकारी नीति 2026-27 को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने महिला होम गार्ड स्वयंसेवकों को 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र के दौरान दिए जाने वाले राज्यपाल के अभिभाषण को भी मंजूरी प्रदान की।
मंत्रिमंडल ने ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना’ में संशोधन को स्वीकृति दी, जिसके तहत विधवाओं की बेटियों को राज्य के भीतर एवं बाहर स्थित सरकारी संस्थानों में व्यावसायिक पाठयक्रमों की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। छात्रावास सुविधा उपलब्ध न होने की स्थिति में उन्हें 3,000 रुपये प्रतिमाह किराया सहायता भी प्रदान की जाएगी। मंत्रिमंडल ने ‘इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना’ को लागू करने की मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य छह वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं के पोषण स्तर में सुधार करना है, जिसके लिए उन्नत पूरक पोषण उपलब्ध करवाया जाएगा। मंत्रिमंडल ने दिव्यांग व्यक्तियों के विवाह अनुदान में वृद्धि करने का भी निर्णय लिया। 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए सहायता राशि 50,000 रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि 40 से 70 प्रतिशत दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को 25,000 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
मंत्रिमंडल ने प्रस्तावित सीबीएसई स्कूलों के लिए कुल 600 पदों (संस्कृत शिक्षक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, संगीत शिक्षक एवं ड्राइंग शिक्षक प्रत्येक के 150 पद) के सृजन को स्वीकृति दी। इन पदों को राज्य चयन आयोग के माध्यम से भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त, राज्य भर में 31 बालक एवं बालिका विद्यालयों को सह-शिक्षा विद्यालयों में विलय करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने चिकित्सा महाविद्यालयों, सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों एवं आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के आधुनिकीकरण के लिए 1,617.40 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी। इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करना तथा सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाना है ताकि मरीजों को उपचार के लिए राज्य के बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। इसके अतिरिक्त, मंत्रिमंडल ने कमला नेहरू अस्पताल, शिमला के मातृ एवं शिशु अस्पताल, सुंदरनगर एवं नूरपुर के नागरिक अस्पतालों, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, नागरिक अस्पताल भोरंज के 50 बिस्तर क्षमता के क्रिटिकल केयर ब्लॉक तथा क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर स्थित जिला एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नाहन में इम्यूनोहेमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की स्थापना तथा आवश्यक पदों का सृजन कर भरने की स्वीकृति दी।
राज्य के सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में बायोमेडिकल उपकरण प्रबंधन एवं अनुरक्षण कार्यक्रम लागू करने को भी मंजूरी दी गई, जिससे चिकित्सा उपकरणों का नियमित रख-रखाव, रोगी सुरक्षा में वृद्धि, उपकरणों की खराबी की रोकथाम तथा अस्पतालों का सुचारु संचालन सुनिश्चित होगा।
मंत्रिमंडल ने भर्ती निदेशालय में पृथक संवर्ग (कैडर) के रूप में कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 190 एवं कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के 151 पदों के सृजन एवं भरने को मंजूरी दी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में फार्मेसी अधिकारी के 40 पदों को भरने की स्वीकृति दी गई। स्वास्थ्य विभाग में सहायक स्टाफ नर्स के 150 पद भरने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने नूरपुर, बद्दी एवं ऊना में औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना तथा विभिन्न श्रेणियों के 36 पदों के सृजन एवं भरने को भी मंजूरी दी। स्वास्थ्य विभाग में रेडियोग्राफर के 30 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की गई।
स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 10 पदों के सृजन एवं भरने को मंजूरी दी गई। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय रजिस्ट्री में सफाई कर्मचारी के 8 पद भरने का निर्णय लिया गया। सैनिक कल्याण विभाग में वेलफेयर ऑर्गेनाइजर के 5 पद भरने को भी स्वीकृति दी गई। राजस्व विभाग में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के 3 पदों के सृजन एवं भरने को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने राज्य के 777 अतिरिक्त विद्यालयों में डिजिटल क्लासरूम परियोजना लागू करने की स्वीकृति दी। मंत्रिमंडल ने सिरमौर जिले में नाहन, शिलाई, पांवटा साहिब, संगड़ाह, राजगढ़ एवं सराहां लोक निर्माण विभाग मंडलों का विधानसभा क्षेत्रों के अनुरूप पुनर्गठन करने का निर्णय लिया।
शिमला जिले के पशु चिकित्सालय कोटखाई को उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय में स्तरोन्नत करने तथा आवश्यक पदों के सृजन एवं भरने को मंजूरी दी गई। लोक निर्माण विभाग के लिए रोड ड्रेनेज नीति को स्वीकृति दी गई, जिसका उद्देश्य सड़कों की मजबूती बढ़ाना, लाइफ साइकिल मेंटेनेंस कॉस्ट कम करना, सुरक्षा मानकों में सुधार करना तथा राज्य भर में हर मौसम में संपर्क सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त, राज्य में बिटुमिनस एवं फ्लेक्सिबल सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत एवं पैच रिपेयर के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को मंजूरी दी गई, जिससे राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित होगा तथा पारदर्शी व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिले के लुहणू खेल छात्रावास की बिस्तर क्षमता 80 से बढ़ाकर 100 करने को भी स्वीकृति दी।
मंत्रिमंडल ने चंबा जिले में डिस्टिल ग्लोबल स्किल्स एवं डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप-समिति के गठन को मंजूरी दी गई। यह हिमाचल प्रदेश राज्य लॉटरी (विनियमन) नियम, 2026 का प्रारुप तैयार करेगी। नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी कमेटी के सदस्य होंगे। निदेशक, कोषागार एवं लेखा इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। मंत्रिमंडल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल, जिला शिमला में बालकों के लिए वॉलीबॉल खेल छात्रावास खोलने का निर्णय लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई, जिला सिरमौर में बालिकाओं के लिए कबड्डी खेल छात्रावास खोलने को भी मंजूरी दी गई। ठाकुर राम लाल बालिका खेल छात्रावास जुब्बल, जिला शिमला में बालिकाओं के लिए बॉक्सिंग खेल शुरू करने को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, बिलासपुर जिले के मोरसिंघी में हैंडबॉल खेल छात्रावास स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया।
TRN LIVE: *Gokul Butail : इस साल भी एक रुपए सैलरी लेंगे गोकुल बुटेल, TA-DA लेने से भी किया इनकार*
हिमाचल प्रदेश में सुशासन और सादगी की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसकी चर्चा पूरे प्रशासनिक अमले में हो रही है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (इन्नोवेशन और डिजिटल टेक्नोलॉजी) गोकुल बुटेल ने आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भी किसी भी तरह का वेतन या सरकारी लाभ लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने अपनी सेवाओं के बदले मात्र एक रुपए का टोकन मानदेय लेने का निर्णय लेकर एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। प्रधान सलाहकार कार्यालय द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग को जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि गोकुल बुटेल केवल नाममात्र का वेतन ही नहीं, बल्कि (यात्रा और दैनिक भत्ता) जैसे अन्य सरकारी लाभ भी नहीं लेंगे। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह सरकारी खजाने पर बिना किसी वित्तीय बोझ के प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना जारी रखेंगे। कार्मिक विभाग ने उन्हें आगामी वर्ष के लिए मानदेय की स्थिति स्पष्ट करने को कहा था, जिसके जवाब में यह निर्णय सामने आया है।
वर्तमान में गोकुल बुटेल मुख्यमंत्री के साथ जुडक़र राज्य में नवाचार और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने का अहम जिम्मा संभाल रहे हैं। बिना किसी आर्थिक स्वार्थ के काम करने के उनके इस कदम को प्रशासनिक हलकों में स्वैच्छिक सेवा के एक बड़े उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। आर्थिक संकट से गुजर रही सरकार के इस कठिन समय में गोकुल बुटेल अन्य नेताओं के लिए मिसाल बन गए हैं। जनता में भी गुरुवार को इसी बात की चर्चा रही कि अन्य नेता भी ऐसा ही करें, तो प्रदेश के राजस्व को बड़ा लाभ होगा। सुरक्षा, गाडिय़ों के काफिले सहित अपने साथ अटैच स्टाफ को भी घटा दें, तो और बेहतर होगा।
[TRN LIVE: *Himachal News: जयराम का दावा, आडीजी पर केंद्र के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हिमाचल सरकार*
नेता प्रतिपक्ष बोले, कानूनी मशविरे को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मिले सीएम
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे और रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुक्खू आरडीजी बंद होने के मामले को लेकर केंद्र के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी में हैं और इसी कानूनी मशविरे के लिए उन्होंने दिल्ली में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से विशेष मुलाकात की है। ठाकुर ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के हितों की रक्षा करना जायज है, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार को कोसना और टकराव का रास्ता अपनाना प्रदेश के भविष्य के लिए घातक सिद्ध होगा। गौर हो कि सुंदरनगर के जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला और भाजपा प्रदेश स्तरीय व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक नेरचौक में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिरकत करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। आरडीजी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब उनके समय में आरडीजी रुकी थी, तब उन्होंने केंद्र के समक्ष शालीनता और मजबूती से पक्ष रखकर उसे बहाल कराया था, जबकि वर्तमान सरकार केवल दोषारोपण की राजनीति कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री को न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही जेपी नड्डा से मिलने का समय मिला।
यहाँ तक कि उनकी ही पार्टी के प्रमुख नेता राहुल और प्रियंका गांधी ने भी उन्हें तवज्जो नहीं दी, जिससे उनकी दिल्ली यात्रा केवल एक विफल कवायद बनकर रह गई है। उन्होंने राज्य सरकार पर आगामी विधानसभा सत्र को लेकर विधायकों को गुमराह करने और आरडीजी के बहाने अपनी चुनावी गारंटियों से पल्ला झाडऩे का गंभीर आरोप लगाया। जयराम ठाकुर ने प्रदेश की चरमराती कानून व्यवस्था चिंता जताते हुए रोष व्यक्त किया। इस महत्त्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यशाला में भाजपा सांसद एवं पूर्व मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, महामंत्री पायल वैद्य, विधायक राकेश जम्वाल, विनोद कुमार भी उपस्थिति रहे। इसके अलावा बैठक में भाजपा नेता बिहारी लाल शर्मा, विधायक इंद्र सिंह गांधी, पुरुषोत्तम गुलेरिया, निहाल चंद शर्मा और गोविंद ठाकुर ने भी शिरकत की।
गारंटियों से खुद ही पीछे हटी प्रदेश सरकार
सुंदरनगर — नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है, जब एक ओर प्राकृतिक आपदाओं का प्रभाव रहा और दूसरी ओर सरकार के गलत फैसलों ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को और कमजोर कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार चुनाव से पहले 10 गारंटियों के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन आज खुद ही उन गारंटियों से पीछे हटती दिखाई दे रही है।
व्यापारी वर्ग के लिए राहतकारी है बजट
नेरचौक — भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा व्यापार प्रकोष्ठ को संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 व्यापारी, लघु उद्यमी, एमएसएमई और खुदरा व्यापार से जुड़े वर्ग के लिए विशेष रूप से राहत और अवसर लेकर आया है। बजट में टैक्स और अनुपालन प्रणाली को सरल बनाने, फेसलेस असेसमेंट को मजबूत करने, रिफंड प्रक्रिया को तेज करने और रिटर्न संशोधन की समयसीमा बढ़ाने जैसे कदम व्यापारियों को बड़ी सुविधा देंगे।
TRN LIVE: *महिला सुरक्षा किसी एक विभाग का काम नहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने अधिकारियों संग किया मंथन*
राजधानी में गुरुवार को कालेज छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक स्टेट लेवल कंसल्टेशन आयोजित किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विश्वविद्यालयों के उप-कुलपति, विभिन्न महाविद्यालयों के प्रिंसीपल, पुलिस अधिकारी, प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समन्वित रणनीति तैयार करना रहा। विजया रहाटकर ने स्पष्ट कहा कि छात्राओं की सुरक्षा केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी संस्थाओं, प्रशासन और समाज को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, कार्यस्थल पर महिला अधिकारों के उल्लंघन और मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई।
आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में छात्राओं को जागरूक और सशक्त बनाना बेहद जरूरी है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर को सम्मानित किया। डीसी ने कहा कि प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। शिक्षण संस्थानों के साथ समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।
TRN LIVE: *चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चरस के साथ धरे कुल्लू के दो युवक, रेलवे पुलिस ने जब्त की 15 किलो नशे की खेप*
रेलवे पुलिस हरियाणा ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 15 किलो 84 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपए आंकी गई है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने जीआरपी चंडीगढ़ की टीम की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। रेलवे मार्गों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में युवाओं को नशे से बचाने एवं समाज को सुरक्षित रखने हेतु व्यापक स्तर पर निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं।
एसपी जीआरपी नितिका गहलोत ने बताया कि रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ पर विशेष चैकिंग अभियान के दौरान थाना प्रबंधक निरीक्षक उर्मिला देवी के नेतृत्व में गठित टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोका। आरोपियों की पहचान राहुल (24) पुत्र तारा चंद निवासी गांव चौगां कुल्लू, थाना भुंतर, रमजान (24) पुत्र मोहम्मद अली, निवासी राहदर भुंतर कुल्लू के रूप में हुई है।
TRN LIVE: *विवाहिता को जान से मारने की धमकी, धर्मशाला में शिक्षक की ट्रेनिंग ले रही चंबा की महिला ने पुलिस थाना में दी शिकायत*
*युवक ने की छेड़छाड़, खुद भी आत्महत्या की कही बात*
धर्मशाला में चंबा की विवाहिता महिला से ऊना के एक युवक ने बात न किए जाने पर उसे मारने संग खुद आत्महत्या करने की बात कही। इस मामले से क्षेत्र में बड़ी सनसनी फैल गई है। धर्मशाला की एक निजी लाइब्रेरी के बाहर युवक ने धर्मशाला में जेबीटी विवाहिता से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस थाना धर्मशाला ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं चढ़ पाया है। पुलिस थाना धर्मशाला में एक विवाहित युवती से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में धारा 74, 78(2) एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता 26 वर्षीय विवाहित युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में डाइट धर्मशाला में जेबीटी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
वर्ष 2025 में उनकी पहचान नितेश वर्मा पुत्र जोगिंदर पाल सिंह, निवासी हरोली ऊना से हुई, जो उस समय वेटरिनरी फार्मेसी का कोर्स कर रहा था। शिकायत के अनुसार दोनों के बीच बातचीत होती रही, लेकिन नितेश का व्यवहार परेशान करने वाला होने के कारण उसने उससे बातचीत बंद कर दी। जब वह चरान खड्ड स्थित एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रही थी और भोजन के लिए बाहर निकली, तो आरोपी लाइब्रेरी के बाहर बैठा मिला। उसने युवती का हाथ पकड़ लिया और धमकी दी कि यदि वह उसे छोडक़र गई, तो वह उसे जान से मार देगा और स्वयं भी आत्महत्या कर लेगा। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा बीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।
TRN LIVE: *हम लाचार हैं, हमें कोई मदद नहीं मिली, WC के बहिष्कार का ठीकरा खुद पर फोड़े जाने से छलका दर्द*
बांग्लादेश ने अपनी जिद में आकर टी-20 विश्व कप का बहिष्कार किया। कट्टरपंथियों की भारत-विरोधी भावनाओं को सहलाने के लिए वहां की सरकार ने टीम के वल्र्ड कप में खेलने के सपने की बलि दे दी। सबसे ज्यादा नुकसान तो बांग्लादेशी क्रिकेटरों का हुआ, क्योंकि एक खिलाड़ी ही जानता है कि विश्व कप की कीमत क्या होती है। इस सबके बाद भी अगर खुद खिलाडिय़ों पर विश्व कप के बहिष्कार का ठीकरा फोड़ा जाए, तो उनका दर्द आसानी से समझा जा सकता है। उनका दर्द छलका भी।
जब बांग्लादेश के स्पोट्र्स अडवाइजर आसिफ नजरुल ने विश्व कप के बॉयकॉट का ठीकरा खिलाडिय़ों पर फोड़ा तो कई क्रिकेटरों का दर्द छलक पड़ा, हम तो कहीं के नहीं हैं। हम लाचार हैं, हमें कहीं से कोई मदद नहीं मिली।
TRN LIVE: *वरुण-अक्षर का कहर 93 रन से जीता भारत, हार्दिक ने जड़ा पचासा, नामीबिया को दी मात*
टी-20 वर्ल्ड कप मैच में हार्दिक ने जड़ा पचासा, नामीबिया को दी मात
आईसीसी मेन्स टी-20 विश्व कप के 18वें मैच में गुरुवार को भारतीय टीम का सामना नामीबिया से हुआ। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए में हुए ग्रुप-ए के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 93 रन से शानदार जीत हासिल की। वल्र्ड कप में टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। भारत ने इस मुकाबले में नामीबिया को जीत के लिए 210 रन का टारगेट दिया था। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज यूएसए के खिलाफ 29 रन की जीत के साथ किया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने नौ विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे।
भारत ने आखिरी चार रन बनाने में पांच विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन ने 61 और हार्दिक ने 52 रन बनाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरासमस ने चार विकेट लिए। 210 रन का टारगेट चेज करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने तीन, अक्षर और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए। नामीबिया की ओर से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए।
TRN LIVE: *रोहित वनडे वर्ल्ड कप खेलने को तैयार, कहा, मेरा लक्ष्य देश के लिए ट्रॉफी जीतना है*
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने वनडे भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। 2027 के वनडे वल्र्ड कप में अपनी भागीदारी को लेकर रोहित ने बड़ा बयान दिया है। टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हैं। 2027 में जब वल्र्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में शुरू होगा, तब रोहित 40 साल के होंगे। हालांकि, रोहित ने साफ किया है कि उनका लक्ष्य अभी भी टीम के साथ वल्र्ड कप ट्रॉफी उठाना है और वह इसके लिए खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं।
रोहित ने कहा, मैं निश्चित रूप से वहां जाना चाहता हूं और अपने देश के लिए वल्र्ड कप जीतना चाहता हूं। यह कुछ ऐसा है, जिसे मैंने हमेशा देखा है। मैं 50 ओवर का वल्र्ड कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं। तब कोई टी-20 वल्र्ड कप या आईपीएल नहीं था। यह क्रिकेट का शिखर था, जो हर चार साल में होता था।
बचपन से 50 ओवर के वल्र्ड कप का सपना देखा
रोहित शर्मा ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि उस एक ट्रॉफी के लिए बहुत इंतजार और बेताबी रहती थी। उन्होंने कहा, मुझे वह ट्रॉफी चाहिए, इसलिए मैं अपनी शक्ति और क्षमता के अनुसार कड़ी मेहनत करने और उसे हासिल करने की पूरी कोशिश करूंगा। 38 साल के रोहित ने 2024 में भारत के टी-20 वल्र्ड कप जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। वहीं, पिछले साल मई में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था।
TRN LIVE: *बच्चा तस्करी में शामिल दो आरोपी धरे, झारखंड की महिला; हमीरपुर निवासी गिरफ्तार, दोनों पुलिस रिमांड पर*
प्रदेश के हमीरपुर में बच्चा तस्करी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने झारखंड की महिला सहित हमीरपुर जिला से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है, जो कि मुख्य सरगना बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें, तो मुख्य सरगना की लोकेशन हिमाचल प्रदेश से बाहर ट्रेस हुई है। ऐसे में उसे पकडऩे के लिए हमीरपुर पुलिस संबंधित राज्य की पुलिस का भी सहारा ले सकती है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग का यह काम कब से चल रहा था। झारखंड की आरोपी महिला और हमीरपुर के आरोपी व्यक्ति से पुलिस रिमांड के दौरान इस संगीन अपराध से जुड़े और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। महिला ने झारखंड के जिस कथित मुख्य आरोपी का नाम लिया है, उस पर कई संगीन आरोप होने की सूचना है। ऐसे में यदि उसकी गिरफ्तारी होती है, तो मामले से जुड़ी और परतें भी खुलेंगी। बता दें कि झारखंड से बच्चों की तस्करी की जा रही थी। दो बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की मदद से पुलिस ने कुल्लू से रेस्क्यू किया है।
TRN LIVE: *चिट्टा सप्लाई का अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, पुलिस ने मुख्य सरगना सहित दो आरोपी जीरकपुर से किए गिरफ्तार*
शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के कई मामलों की संयुक्त जांच करते हुए एक अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया है और इसके मुख्य सरगना सहित दो आरोपियों को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। हाल ही में ठियोग, बालूगंज, रामपुर और कुमारसैन थानों में दर्ज पांच अलग-अलग मामलों की जांच के दौरान यह सामने आया कि इन सभी मामलों में पकड़े गए आरोपियों को नियमित रूप से चिट्टा उपलब्ध कराने वाला मुख्य सप्लायर विजय उर्फ डेविड उर्फ बिहारी है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी विजय (28) अंबाला कैंट, और उसके साथी नितेश शर्मा उर्फ माइक (28), निवासी जीरकपुर, को तकनीकी साक्ष्यों और निगरानी के आधार पर 24 घंटे से अधिक चले अभियान के बाद जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया गया कि विजय उर्फ डेविड शिमला शहर, ठियोग, रामपुर और रोहड़ू सहित कई क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से 70 से अधिक लोगों को चिट्टा सप्लाई कर रहा था। वर्ष 2023 में भी उसे ठियोग थाना पुलिस ने 180 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था।
पुलिस के अनुसार, हाल ही में बालूगंज क्षेत्र में एचआरटीसी बस में पकड़े गए दो आरोपियों से 30.700 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। यह खेप जीरकपुर से डेविड के माध्यम से लाई गई थी। जतोग क्षेत्र में चार लोगों से बरामद लगभग 11 ग्राम चिट्टा, ठियोग क्षेत्र में पकड़े गए आरोपियों से बरामद 12 ग्राम चिट्टा, रामपुर में वाहन से बरामद 9.26 ग्राम और कुमारसैन में कार से बरामद करीब 11 ग्राम चिट्टा के मामलों की जांच में भी आरोपियों ने व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से डेविड से संपर्क कर जीरकपुर से नशे की डिलीवरी ली थी। आरोपी डेविड की 335 ग्राम से अधिक चिट्टा तस्करी में संलिप्तता रहा है। अंतरराज्यीय नेटवर्क में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
और गिरफ्तारियां होंगी
एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि एनडीपीएस मामलों में बैकवर्ड लिंकेज की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और इस नेटवर्क की अन्य कडिय़ों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य पूरे गिरोह को पूरी तरह ध्वस्त करना है और आने वाले समय में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
TRN LIVE: *करुणामूलकों ने 3200 पदों पर सरकार से मांगी एकमुश्त छूट*
वार्षिक आय सीमा तीन लाख रुपए से बाहर हो रहे आश्रितों को भी प्रदेश सरकार से करुणामूलकों को नौकरी प्रदान करने की मांग उठाई है। यह मांग करुणामूलक संघ हिमाचल प्रदेश ने राज्य सरकार से इस बजट में ही पूरा करने की बात कही है। आय सीमा को पांच लाख किए जाने व एकमुश्त ही सभी 3200 के करीब करुणामूलकों को नौकरी सरकार से मांगी है।
साथ ही इस बजट सत्र में उचित निर्णय न आने पर उन्होंने विधानसभा का घेराव करने का ऐलान कर दिया है। गौर हो कि इससे पहले करुणामूलक पूर्व भाजपा सरकार के समय में 438 दिनों तक लगातार क्रमिक भूख हड़ताल पर डटे रहे थे।
मांगें
सरकार सभी को बिना किसी शर्त के वन टाइम सेटलमेंट दे या पांच लाख तक इनकम फलैट किया जाए। रिजेक्टेड केसो की नोटिफिकेशन जो हुई थी उसके कारण 3234 केसो में से 2554 केस रिजेक्टेड पड़े हैं, सभी रिजेक्टेड केसों को कनसिडर भी किया जाए। पांच फीसदी कोटे की शर्त को भी हटाया जाए। जिन भी विभागों, बोर्डों , निगमों और यूनिवर्सिटियों में पद खाली नहीं है उनको स्थानांतरित करके दूसरे विभागों में नौकरियों प्रदान की जाएं।
TRN LIVE: *देश हित में नहीं है अमरीका से किया गया व्यापार समझौता*
Himachal Congress President Vinay Kumar
कांग्रेस अध्यक्ष बोले, विदेशी दबाब में काम कर रही केंद्र सरकार
अमेरिका के साथ किए गए व्यापार समझौते को लेकर विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा किए गए देशव्यापी भारत बंद का हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने समर्थन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि अमरीका के साथ किया गया व्यापार समझौता देश के हितों के खिलाफ है। विशेष तौर पर किसानों-बागबानों को इस समझौते से भारी नुकसान होगा। विनय कुमार ने केंद्र की भाजपा की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगे घुटने टेक दिए हैं।
केंद्र की भाजपा सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है और देश की साख को दांव पर लगाया जा रहा है। विनय कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद के भीतर देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बोलने नहीं दिया जा रहा है। विनय कुमार ने राजस्व घाटा अनुदान बंद करने को भी पूरी तरह अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के साथ भेदभाव कर प्रदेश के अधिकारों का हनन कर रही है।
TRN LIVE: *पशु मित्र भर्ती की आलोचना के बीच आया विभाग का बयान, कहा- नीति के तहत हो रही है चयन प्रक्रिया*
पशुपालन विभाग के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि पशु मित्रों के चयन के लिए आयोजित की जा रही शारीरिक परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया तथा कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार भ्रामक और तथ्यों से परे हैं। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पशु मित्र नीति, 2025 के अनुसार की जा रही है, जिसे 14 अगस्त 2025 को अधिसूचित किया गया था।
प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह शारीरिक परीक्षा केवल एक सामान्य कार्यात्मक फिटनेस जांच है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चयनित अभ्यर्थी पशु चिकित्सा संस्थानों और पशुपालन फार्मों में अपने आवश्यक दायित्व सुरक्षित रूप से निभा सकें। इन कार्यों में पशुओं को संभालना, बीमार भेड़ या बकरी (लगभग 25 किलोग्राम) को उठाना तथा चारे की बोरियां ले जाना शामिल है।
उन्होंने कहा कि यह कोई सहनशक्ति की प्रतियोगिता नहीं है और न ही इसका उद्देश्य किसी भी अभ्यर्थी, विशेषकर महिलाओं, का अपमान या भेदभाव करना है। यह परीक्षा सभी अभ्यर्थियों पर समान रूप से लागू की गई है और इसका एकमात्र उद्देश्य पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रवक्ता ने बताया कि 5,000 रुपये प्रतिमाह का मानदेय चार घंटे प्रतिदिन के अंशकालिक बहुउद्देशीय-कार्यों के लिए निर्धारित है। हालांकि कार्य अंशकालिक है, लेकिन पशुपालन से जुड़े कार्यों में शारीरिक श्रम शामिल होता है, इसलिए न्यूनतम शारीरिक क्षमता आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शारीरिक परीक्षा उप-मंडलाधिकारी (सिविल) की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा कराई जा रही है तथा इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। अभ्यर्थी निर्धारित वजन को अपने अनुसार किसी भी सुविधाजनक तरीके से उठा सकते हैं, सिर पर उठाना अनिवार्य नहीं है। यदि निर्धारित प्रक्रिया से कोई परिवर्तन पाया जाता है तो उसकी जांच की जाएगी।
अब तक 315 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल हो चुके हैं और किसी भी प्रकार की चोट की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग सभी अभ्यर्थियों के साथ न्याय, सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता से आग्रह है कि वे भ्रामक या चयनित प्रस्तुतियों के बजाय अधिसूचित नीति पर भरोसा करें।
TRN LIVE: *हिमाचल के करीब 6100 स्कूलों में शीतकालीन अवकाश के बाद नया शैक्षणिक सत्र शुरू*
हिमाचल प्रदेश के करीब 6100 सरकारी स्कूलों में गुरुवार को करीब 50 दिन के शीतकालीन अवकाश के बाद नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया। छात्र अगली क्लास में पदोन्नत होने के बाद नए जोश के साथ स्कूल परिसर में लौटे, जिससे एक नए शैक्षणिक साल की शुरुआत हुई। सुबह की प्रार्थना, किताबें बांटने और कक्षा कक्ष में बातचीत से सत्र का माहौल बना, जबकि शिक्षकों ने छात्रों का स्वागत किया और उन्हें उनके नए पाठयक्रम के बारे में बताया।
शिक्षकों ने बताया कि सभी ज़रूरी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। स्कूलों को यह सुनिश्चत करने के लिए कहा गया है कि शिक्षक और छात्रों की उपस्थिति पहले दिन से ही वीएसके पोर्टल पर मार्क हो जाए। सरकारी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया भी साथ ही शुरू हो गयी है। शिक्षा विभाग का मकसद इस साल छात्रों का नामांकन बढ़ाना है।
अधिकारियों ने कहा कि सरकारी स्कूलों को मजबूत करने के लिए पिछले सत्र में शुरू की गई एक नई पहल को अब और तेज़ किया जा रहा है। निजी स्कूलों की तरह संस्थानों की ब्रांडिंग की जा रही है, जिसमें हेडमास्टर और शिक्षक सोशल मीडिया अभियान, पैम्फलेट, स्लोगन, रैली और घर-घर जाकर जागरुकता अभियान के ज़रिए अभिभावकों तक पहुंच रहे हैं। सोलन के उप जिला शिक्षा अधिकारी (प्राइमरी) राजकुमार पराशर ने कहा कि अभिभावकों को प्रोत्साहित करने के लिए हर स्कूल में विशेष नामांकन अभियान चलाए जा रहे हैं।
स्कूल प्रमुख से कहा गया है कि वे मिड-डे योजना , पोषण कार्यक्रम , निशुल्क यूनिफॉर्म और पाठ्यपुस्तकें, बेहतर फर्नीचर, मॉडर्न साइंस और आईटी लैब और स्मार्ट क्लासरूम जैसी उपलब्धियां और सुविधाओं का उल्लेख जरूर करें। प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक मोहिंदर चंद पिरटा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सरकारी स्कूल गुणवत्ता शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्व हैं और उन्होंने अभिभावकों से सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली पर भरोसा करने की अपील की।
इस बीच, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीएसईबी) के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने नई दिल्ली में हिमाचल सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रशासनिक सुधारों और डिजिटल पहलों के बारे में जानकारी देने के लिए मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बोर्ड को ऑनलाइन सेवाएं बढ़ाने का निर्देश दिया ताकि छात्र खासकर दूर-दराज के इलाकों के, धर्मशाला मुख्यालय जाए बिना प्रमाण पत्र , प्रवासन प्रमाण पत्र में सुधार कर सकें। अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही कई सेवायें एक क्लिक पर मिलेंगी, जिससे पूरे राज्य में शिक्षा सेवाएं ज़्यादा आसान और पारदर्शी हो जाएंगी।
TRN LIVE: *Bharat Bandh: हिमाचल में भारत बंद का असर, सीटू के बैनर तले केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा*
देश की 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों के अखिल भारतीय हड़ताल के आह्वान पर हिमाचल में भी इसका असर देखा गया। हिमाचल में सीटू के बैनर तले मोदी सरकार द्वारा देश में बनाए गए चारों लेबर कोड, मनरेगा को खत्म करने के विरोध में, और बिजली बोर्डों का निजीकरण कर स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में जुलूस निकाला गया। सीटू जिला कमेटी हमीरपुर ने हमीरपुर में हड़ताल की व शहर के बीचों-बीच जुलूस निकालते हुए गांधी चौक पर विशाल जनसभा को संबोधित भी किया। सुबह से ही सीटू की अलग-अलग यूनियनों से जुड़े हजारों मजदूरों के अलग अलग जत्थे नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर के पास इक_ा हुए और उसके बाद हमीरपुर शहर से रैली निकालते हुए गांधी चौक पर सभा की।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर ठाकुर ने कहा कि आज की हड़ताल मोदी सरकार द्वारा देश की मेहनतकश लोगों की गुलामी के लिए बनाये गये चारों लेबर कोड के विरोध में, मनरेगा को खत्म करने के विरोध में, बिजली बोर्डों का निजीकरण करके स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में की जा रही है द्य उन्होंने कहा कि देश के मजदूरों ने अंग्रेजों से लड़ कर यूनियन बनाने का अधिकार हासिल किया था, जिसे आज खत्म किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज़ादी से पहले और आज़ादी के बाद भी लंबी लड़ाई और अनगिनत कुर्बानियों के बल पर मजदूरों की सुरक्षा के लिए श्रम कानून बनाये गये थे। इन 29 श्रम कानूनों को मोदी सरकार ने समाप्त करके चार लेबर कोड बनाए हैं, जो कि मजदूरों के गले का फंदे हैं, जिसकी डोर देश, विदेश के पूजीपतियों के हाथ में है। आज की हड़ताल के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने भी अपनी तीन दिन की हड़ताल शुरू कर दी, जिनको ठेका प्रथा के तहत रखा गया था और न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा है। पूरे देश में अब स्थाई रोजगार को समाप्त करके अंशकालीन भर्ती की जा रही है, जिसमें न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है और ना ही रोजगार की सुरक्षा है हिमाचल प्रदेश में भी अब जो मित्रों के नाम पर, जल मित्र, पशु मित्र, बन मित्र, ट्रैफिक़ मित्र और इस तरह की भर्तियां की जा रही हैं जिससे देश के युवाओं का शोषण भयंकर तरीके से बढ़ेगा। सभा को सीटू के जिला सचिव जोगिंदर कुमार, अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रताप राणा, रंजन शर्मा, धर्म सिंह, सुषमा, नवीन व जितेंद्र धीमान आदि ने भी संबोधित किया।
TRN LIVE: *🚩श्री गणेशाय नम:🚩*
*📜 दैनिक पंचांग 📜*
*शुभ प्रभात देश और*
*दुनिया की खबरों के*
*साथ आपका स्वागत*
*है*🙏
*🌷13 - Feb - 2026🌷*
☀ पंचांग
🔅 तिथि एकादशी 02:29 PM
🔅 नक्षत्र मूल 04:13 PM
🔅 करण :
बालव 02:29 PM
कौलव 02:29 PM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग वज्र +03:22 AM
🔅 वार शुक्रवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 07:01 AM
🔅 चन्द्रोदय +04:52 AM
🔅 चन्द्र राशि धनु
🔅 सूर्यास्त 06:09 PM
🔅 चन्द्रास्त 02:07 PM
🔅 ऋतु शिशिर
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 11:07 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास अमांत माघ
🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:13:19 - 12:57:50
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 09:15 AM - 09:59 AM
🔅 कंटक 01:42 PM - 02:26 PM
🔅 यमघण्ट 04:40 PM - 05:24 PM
🔅 राहु काल 11:12 AM - 12:35 PM
🔅 कुलिक 09:15 AM - 09:59 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 03:11 PM - 03:55 PM
🔅 यमगण्ड 03:22 PM - 04:46 PM
🔅 गुलिक काल 08:25 AM - 09:48 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन
TRN LIVE: *टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा:चीखते रहे शिक्षक लेकिन हैवान का नहीं पिघला दिल; बच्चों के सामने कर दी महिला कर्मी की हत्या*
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। देहरा उपमंडल के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला चन्नौर में एक सिरफिरे शख्स ने स्कूल परिसर के भीतर ही मिड-डे मील वर्कर सलोचना देवी की दराट से वार कर नृशंस हत्या कर दी। वारदात के समय मासूम बच्चे स्कूल में मौजूद थे, जिन्हें शिक्षकों ने कमरों में बंद कर दिया था।
हड़ताल के बावजूद फर्ज निभाने पहुंची थी सलोचना
बताया जा रहा है कि गुरुवार को प्रदेश भर में मिड-डे मील कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था। इसके बावजूद, सलोचना देवी केवल इसलिए स्कूल पहुंची थीं ताकि बच्चे भूखे न रहें और उन्हें समय पर भोजन मिल सके। जब वह रसोई में खाना तैयार कर रही थीं, तभी आरोपी हाथ में दराट लेकर वहां पहुंचा और उन पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए
"टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा", शिक्षकों के सामने हैवानियत
स्कूल की मुख्य अध्यापिका सरिता देवी के अनुसार, आरोपी इस कदर तैश में था कि वह शिक्षकों की गुहार के बावजूद नहीं रुका। वह बार-बार महिला के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दे रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को क्लासरूम के भीतर बंद कर दिया। बाद में जब सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ ने आरोपी पर पत्थर बरसाए, तब वह मौके से फरार हुआ।
PM: *लाखों का पैकेज ठुकराया, अब पहनेंगे सेना की वर्दी, हिमाचल के साहिल ने देशभर में 16वां रैंक लाकर किया कमाल*
हिमाचल प्रदेश के युवाओं में सेना के प्रति जज्बा और देशसेवा का जुनून एक बार फिर देखने को मिला है। मंडी जिला की ग्राम पंचायत चोलथरा के गांव दिगोह के रहने वाले साहिल ठाकुर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट के पद पर जगह बनाई है। साहिल की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। साहिल ठाकुर ने सर्विस सिलैक्शन बोर्ड द्वारा आयोजित चयन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में 16वां स्थान हासिल किया है। इस कड़ी परीक्षा को पास करने के बाद अब वह भारतीय सेना में बतौर लैफ्टिनैंट अपनी सेवाएं देंगे। उनकी ट्रेनिंग जल्द ही ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में शुरू होगी।
एमएनसी की नौकरी छोड़ पिता की राह चुनी
साहिल के पिता कुलदीप ठाकुर वर्तमान में भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर सेवारत हैं, जबकि माता सुमन ठाकुर गृहिणी हैं। साहिल ने सोलन की जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी से बीटैक (कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उनका चयन एक मल्टीनैशनल कंपनी में हुआ, जहां उन्हें लाखों रुपए का पैकेज मिला, लेकिन बचपन से मेधावी रहे साहिल के मन में देशसेवा का जुनून था। उन्होंने लाखों के पैकेज वाली कॉर्पोरेट नौकरी को छोड़कर अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने का फैसला किया
TRN LIVE: *बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने लिए निदेशालय स्तर पर बनाया मॉनिटरिंग सिस्टम*
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शी और अनुचित साधनों के प्रयोग से मुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक और कड़े निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय ने राज्य भर में परीक्षाओं के लिए एक मजबूत और प्रौद्योगिकी-आधारित निगरानी तंत्र स्थापित किया है। इसके तहत सभी परीक्षा केंद्रों के लिए सभी परीक्षा हॉलों और निर्धारित कमरों को कवर करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। संस्थानों के प्रमुखों को सीसीटीवी प्रणालियों की स्थापना, रखरखाव और निर्बाध संचालन के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार बनाया है, जिसमें पर्याप्त बिजली बैकअप और जैनरेटर की व्यवस्था भी शामिल है।
परीक्षाओं की पूरी अवधि के दौरान निरंतर निगरानी, साथ ही निदेशालय और हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड के साथ वास्तविक समय डाटा की लाइव स्ट्रीमिंग और सांझाकरण की व्यवस्था अनिवार्य कर दी है। सभी परीक्षाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रूप से संरक्षित करना और मांग किए जाने पर प्रस्तुत करना आवश्यक है। निगरानी के लिए निदेशालय स्तर पर एक सैंट्रलाइज्ड रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया गया है। स्कूल एजुकेशन डायरैक्टर की सीधी देखरेख में सीनियर अधिकारियों वाली डैडिकेटिड स्टेट लेवल मॉनिटरिंग टीमें बनाई गई हैं।
TRN LIVE: *किताबों के नाम पर निजी स्कूल नहीं ले सकेंगे अब मनमाने दाम*
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नए शैक्षणिक सत्र से बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी निजी स्कूलों के द्वारा बच्चों से लिए जाने वाले किताबों के दामों को लेकर कड़े कदम उठाने जा रहा है। बोर्ड का मानना है कि पहले भी निजी स्कूलों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि स्कूल केवल स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बताई गई किताबों से ही बच्चों को पढ़ाएं। बोर्ड का कहना है कि बोर्ड की किताबें कम मूल्य में मिल जाती हैं तथा निजी स्कूलों को अन्य कोई भी किताब स्कूल में न पढ़ाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
बोर्ड के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा का कहना है कि हर साल इस प्रकार की बातें सुनने को मिलती है तथा इसे देखते हुए जल्द ही बोर्ड में इन विषयों को लेकर बैठक रखी जाएगी तथा सभी निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को विस्तार से निर्देश जारी किए जाएंगे कि बच्चों के अभिभावकों पर किताबों आदि को लेकर अतिरिक्त बोझ न डाला जाए। डा. राजेश ने बताया कि इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रदेश भर में निजी स्कूलों में औचक निरीक्षण भी करेगा तथा यदि कोई भी स्कूल बोर्ड द्वारा बताई गई किताबों के अलावा अन्य कोई किताब को पढ़ाता हुआ पाया जाता है तो उक्त स्कूल व शिक्षक के खिलाफ बोर्ड कार्रवाई भी अमल में लाएगा।
स्कूल शिक्षा बोर्ड के नंबर और अध्यक्ष को कर सकते हैं शिकायत
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने बताया कि यदि इस बारे में कोई भी अभिभावक शिकायत करना चहता है तो बो बोर्ड मे फोन के मध्यम या अध्यक्ष की ई-मेल पर शिकायत कर सकता है
TRNLIVE: *हिमाचल में कभी भी लग सकता है राज्यपाल शासन, BJP विधायक के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल*
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने राज्य की सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। पवन काजल ने दावा किया है कि हिमाचल की चरमराती आर्थिक स्थिति और सरकार की कार्यप्रणाली को देखते हुए प्रदेश में किसी भी समय राज्यपाल शासन लागू होने की संभावना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया है
"लोकतंत्र का गला घोंट रही है सरकार"
गुरुवार को मटोर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान पवन काजल ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी सरकार ने पंचायतों के चुनाव रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया हो। उन्होंने इसे 'ग्रामीण संसद' के अधिकारों का हनन और लोकतंत्र की हत्या करार दिया। काजल ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों को चुनौती देना दर्शाता है कि सरकार जनता का सामना करने से डर रही है।
कर्ज और झूठी गारंटियों का लगाया आरोप
विधायक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठे चुनावी वादों के दम पर सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस के राज में हिमाचल देश का पांचवां सबसे कर्जदार राज्य बन चुका है। आरडीजी (RDG) ग्रांट बंद होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार केंद्रीय वित्त आयोग के सामने राज्य का पक्ष मजबूती से रखने में विफल रही है।
TRN LIVE: *सुक्खू की दिल्ली यात्रा केवल एक विफल कवायद बनकर रह गई जयराम*
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे और रैवेन्यू डैफिसिट ग्रांट के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। सुंदरनगर में मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुक्खू आरडीजी बंद होने के मामले को लेकर केंद्र के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी में हैं और इसी कानूनी मशबिरे के लिए उन्होंने दिल्ली में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से विशेष मुलाकात की है। जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के हितों की रक्षा करना जायज है, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार को कोसना और टकराव का रास्ता अपनाना प्रदेश के भविष्य के लिए घातक सिद्ध होगा।
नेता प्रतिपक्ष ने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री को न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही जेपी नड्डा से मिलने का समय मिला, यहां तक कि उनकी ही पार्टी के प्रमुख नेता राहुल और प्रियंका गांधी ने भी उन्हें तवज्जो नहीं दी, जिससे उनकी दिल्ली यात्रा केवल एक विफल कवायद बनकर रह गई है। उन्होंने अपने कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उनके समय में आरडीजी रुकी थी, तब उन्होंने केंद्र के समक्ष शालीनता और मजबूती से पक्ष रखकर उसे बहाल कराया था जबकि वर्तमान सरकार केवल दोषारोपण की राजनीति कर रही है। जयराम ने राज्य सरकार पर आगामी विधानसभा सत्र को लेकर विधायकों को गुमराह करने और आरडीजी के बहाने अपनी च
TRN LIVE: *बद्दी में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप! दो मुस्लिम परिवारों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे 8 लोग हुए घायल*
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत ग्राम पंचायत हरायपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर रात दो परिवारों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। देखते ही देखते यह विवाद खूनी झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के कुल 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों पर मानपुर थाने में क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश
वहीं, घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बनाने और इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश की गई। हालांकि, पीड़ित पक्ष (हुसन और खलील) ने स्पष्ट किया है कि यह कोई सांप्रदायिक मुद्दा नहीं, बल्कि शुद्ध रूप से जमीन का झगड़ा है, जो लंबे समय से अदालत में विचाराधीन है। मुस्लिम समुदाय से संबंधित पीड़ित पक्ष हुसन के अनुसार, जब वे अपने मकान का लेंटर डाल रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने नशे की हालत में आकर काम रुकवाया और बाद में दर्जनों लोगों ने हथियारों के साथ जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान घर में तोड़फोड़ हुई और वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि इसे हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा न बनाया जाए।
जानें एएसपी ने क्या कहा?
एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया
TRN LIVE: *उपभोक्ताओं पर जबरदस्ती नहीं थोपा जा सकता स्मार्ट मीटर*
विद्युत बोर्ड इम्प्लाइज, इंजीनियर्स, पैंशनर्स व उपभोक्ताओं ने संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विद्युत मंडल गगाल कॉम्पलैक्स में प्रस्तावित बिजली संशोधन विधयेक 2025 के विरोध में भोजनावकाश के समय विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्युत बोर्ड पैंशनर्स फोरम के वरिष्ठ प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि प्राइवेट प्लेयर्स अपना अलग से कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार न करके पहले से विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा तैयार किए गए बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल करते हुए विद्युत आपूर्ति करेंगे। इसके लिए उन्हें विद्युत बोर्ड लिमिटेड के ग्रिड सब-स्टैशनों से लेकर उपभोक्ताओं के घरों तक स्मार्ट मीटर्स की जरूरत रहेगी, ताकि वे खरीदी व बेची गई बिजली का डाटा उनके डाटा सैंटर में ट्रांसमिट हो सके और वे अपना लेखा-जोखा कर सकें।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर्स कॉर्पोरेट घरानों को अपना धंधा चलाने के लिए जरूरी है न कि आम बिजली उपभोक्ताओं के लिए परंतु स्मार्ट मीटर्स के पर खर्च किए जा रहे लगभग 2500 करोड़ रुपए की वसूली भी उपभोक्ताओं से होगी व रियल टाइम डाटा डाटा सैंटर में ट्रांसमिट होने से टैरिफ भी लोड के हिसाब से दिन को कम व रात को ज्यादा लगेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य में जहां प्रदेश सरकार द्वारा 125 यूनिट बिजली उपभोक्ताओं को मुफ्त दी जा रही है, जिससे लगभग साढ़े 12 लाख उपभोक्ताओं का बिल शून्य आ रहा है।
TRN LIVE: *हिमाचल में महंगी होगी शराब, नई आबकारी नीति व टोल टैक्स वैरियर नीति को मंजूरी*
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में आबकारी नीति 2026-27 और टोल टैक्स बैरियर नीति 2026-27 को स्वीकृति प्रदान की गई। जानकारी के अनुसार नई आबकारी नीति से प्रदेश में शराब महंगी होगी तथा इससे वित्तीय वर्ष के दौरान 3,000 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व जुटाए जाने की संभावना है। इसी तरह टोल टैक्स वैरियर से 180 करोड़ रुपए राजस्व की संभावना है। ई-ऑक्शन से शराब के ठेकों की नीलामी होगी। कुल मिलाकर नई नीति के तहत 20 फीसदी अधिक राजस्व जुटाए जाने की संभावना है।
लॉटरी शुरू करने के विकल्प को तलाशेगी मंत्रिमंडलीय उपसमिति
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप-समिति के गठन को मंजूरी दी गई। यह हिमाचल प्रदेश राज्य लॉटरी (विनियमन) नियम, 2026 का प्रारूप तैयार करेगी। नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी कमेटी के सदस्य होंगे। निदेशक, कोषागार एवं लेखा इस समिति के सदस्य सचिव होंगे।
अस्पतालों के आधुनिकीकरण को 1,617.40 करोड़ की परियोजना को मंजूरी
मंत्रिमंडल ने चिकित्सा महाविद्यालयों, सुपर-स्पैशियलिटी अस्पतालों एवं आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के आधुनिकीकरण के लिए 1,617.40 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी। इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करना तथा सुलभ एवं गुणव
TRN LIVE: *LOC से LC तक कांपेंगे दुश्मन डीएसी ने 3.60 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को दी मंजूरी, तीनों सेनाओं की बढ़ेगी ताकत*
पाकिस्तान के साथ लगती नियंत्रण रेखा (एलओसी) और चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) तक देश की सुरक्षा व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी डीएसी ने एक ऐतिहासिक रक्षा खरीद को मंजूरी दी है। परिषद ने भारतीय वायुसेना के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमानों और नौसेना के लिए छह पी-8 आई पोसीडॉन समुद्री निगरानी विमानों की खरीद के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी रक्षा खरीद योजनाओं में से एक माना जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 3.60 लाख करोड़ रुपए बताई गई है। इस सौदे का सबसे अहम पहलू वायुसेना की गिरती स्क्वाड्रन संख्या को संभालना है।
114 नए राफेल विमानों के शामिल होने से भारतीय वायुसेना को छह से सात नए स्क्वाड्रन मिलेंगे। वर्तमान में वायुसेना के पास लगभग 30 स्क्वाड्रन हैं, जबकि देश की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए 42 स्क्वाड्रन की आवश्यकता है। डीएसी की मंजूरी मिलने के बाद अब यह प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) के पास भेजा जाएगा।
TRN LIVE: *हिमाचल में शुरू हो गया शिवरात्रि का त्योहार, कैलाश छोड़कर भक्तों के घर आएंगे महादेव*
देवभूमि हिमाचल में शिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई है। लोग महादेव के स्वागत के लिए जोरों शोरों से तैयारी कर रहे हैं क्योंकि महादेव आने वाले है। देश की बात की जाए या प्रदेश की हर जगह शिवरात्रि का त्यौहार अलग अलग तरह से मनाया जाता है। लेकिन हम आपको बताएंगे हिमाचल के उन क्षेत्रों के बारे में जहाँ शिवरात्रि का उत्सव कई दिन पहले ही शुरू हो जाता है। यहाँ पारंपरिक धुनों में भोलेनाथ का स्वागत किया जाता है, यहां भगवान शिव को महादेव या भोलेनाथ नहीं सईं राजा कहकर पुकारा जाता है और बात करेंगे एक ऐसी परम्परा के बारे में जिससे यह तय होता है की आखिर शिवरात्रि वाले दिन महादेव किसके घर में प्रवेश करेंगे।
जब पहाड़ की चोटियों पर जमी बर्फ सूरज की पहली किरण से सुनहरी होने लगती है, तब हिमाचल की वादियों में एक अलग ही गूँज सुनाई देती है। क्यूंकि यहाँ शिवरात्रि केवल एक व्रत या पूजा नहीं, बल्कि पहाड़ों का अटूट विश्वास है। सूरज ढलते ही जब गाँव की किसी एक चौखट पर पूरा कुनबा जुटता है और ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोक-गीत गूँजते हैं, तो ऐसा लगता है मानो साक्षात शिव कैलाश छोड़कर अपने भक्तों के आँगन में उतर आए हों। यहाँ शिवरात्रि महज एक तिथि नहीं, बल्कि सदियों पुरानी विरासत का उत्सव है। यहाँ की शिवरात्रि मंदिरों की चारदीवारी से निकलकर हर घर के आँगन, हर ढोल की गूँज और हर पहाड़ी गीत की लय में बसती है। यह उस अटूट श्रद्धा की गाथा है, जहाँ रात भर जागकर पूरा गाँव अपने ‘ईष्ट’ को पूजता है और महादेव को अपने परिवार का हिस्सा मानकर उनके साथ खुशियाँ मनाता है।
हम बात कर रहे है अप्पर हिमाचल शिमला, मंडी, कुल्लू के उन क्षेत्रों की जहाँ महाशिवरात्रि पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है।
TRN LIVE: *⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 13 फरवरी 2026*
🐐🐂💏💮🐅👩
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपके आज के दिन का अधिकांश समय शुभ कर्मों में व्यतीत होगा। आध्यात्म में आज खुल कर रुचि लेंगे दान-पुण्य पर खर्च भी करेंगे। लेकिन घरेलू खर्चो को लेकर संकीर्णता दिखाना भारी पड़ सकता है। कार्य व्यवसाय में सामान्य गति रहेगी धन लाभ रुक रुक कर होता रहेगा फिर भी मन को संतुष्ट करना आज मुश्किल ही रहेगा। महिला मित्रो से समीपता का अहसास होगा लेकिन आने वाले समय मे नई मुसीबत भी खड़ी होगी। संध्या का समय थकान वाला परन्तु अधिक शान्तिप्रद रहेगा। पारिवारिक वातावरण अपने हंसमुख व्यवहार से उल्लासित करेंगे लेकिन स्त्री वर्ग आज किसी ना किसी कारण नाराज ही रहेंगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपको आज का दिन शांति एवं धैर्य रख बिताने की सलाह है। ना कुछ लोग भी आज आपकी उपेक्षा करेंगे जिससे स्वभाव दिन भर आवेश में रहेगा। घर एवं बाहर एक जैसा वातावरण रहेगा लोग आपकी बात सुनेगें लेकिन गंभीर नही लेंगे आर्थिक विषयो में भी टालमटोल करेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी बेमन से कार्य करने का नतीजा भी उसी अनुसार रहेगा। घर मे आकस्मिक खर्च नियंत्रण करने पर भी लगे रहेंगे धनाभाव के कारण छोटे मोटे खर्च भी परेशानी बढ़ाएंगे। सेहत की लापरवाही निकट भविष्य में गंभीर रूप ना ले इसका ध्यान रखें। पति-पत्नी में आपसी संवादहीनता के कारण गृहस्थ अस्त-व्यस्त रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपकी आशाओ के अनुरूप रहेगा। पूर्वनियोजित कार्यक्रम में किसी आकस्मिक कार्य की वजह से फेरबदल करना पड़ेगा। व्यावसायिक गतिविधिया आरम्भ में थोड़ी सुस्त रहेंगी परन्तु मध्यान के बाद इनमे गति आएगी आर्थिक लाभ होने से मानसिक शांति मिलेगी फिर भी निवेश सोच समझ कर ही करें। सरकारी कार्यो को करने के लिए भी आज का दिन शुभ है बिना किसी की सहायता के पूर्ण कर सकेंगे। पैतृक सम्पति संबंधित मामलों को लेकर दुविधा होगी भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। महिलाये आज स्वप्न लोक की सैर करेंगी जिससे घर मे थोड़ी अव्यवस्था रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन धन धान्य में वृद्धि कराएगा खर्च भी आवश्यकता अनुसार रहने पर बचत भी कर सकेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज आप नए प्रयोग करेंगे लेकिन इसका फल शीघ्र नही मिल सकेगा। मध्यान तक आलस्य एवं परिश्रम मिला जुला रहने से आशाजनक परिणाम नही मिलेंगे लेकिन इसके बाद व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होने से धन आगम शुरू हों जायेगा जोकि संध्या पश्चात तक रुक-रुक कर होता रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर किसी की मदद बिन मांगे ही मिल जाएगी। महिलाये आज बुद्धि विवेक का परिचय देंगी बिखरे रिश्तो को एक जुट बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप आवश्यकता से अधिक दिमाग लगाएंगे इसका परिणाम विपरीत ही रहने वाला है। हर किसी को शंका की दृष्टि से देखना व्यवहारिकता में कमी लाएगा। सेहत भी अकस्मात बिगड़ेगी वायु विकार अथवा अन्य गैस संबंधित समस्या छाती में जलन से परेशानी होगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसान कराएगी धैर्य से कार्य करें कार्य क्षेत्र पर बुद्धि विवेक से कार्य करने पर भी कोई विशेष लाभ नही होगा केवल आश्वासन से ही काम चलाना पड़ेगा। सरकार विरोधी अनैतिक कार्य सम्मान हानि करा सकते है। संध्या के आसपास धन लाभ होगा। महिलाओ का दिमाग पढ़ना मुश्किल रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए अशांति से भरा रहेगा। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कुछ ना कुछ व्यवधान अवश्य आएगा। आर्थिक लेन देन में स्पष्टता ना रहने से किसी से झगड़ा हो सकता है। पूर्व नियोजित कार्य जिनसे लाभ की उम्मीद थी वह भी निरस्त होने अथवा अन्य कारण से क्षति ही कराएंगे। मध्यान के समय व्यावसायिक एवं घरेलू कार्यो में किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी जो कि आशानुकूल नही मिलेगी। खर्च चलाने के लिए उधार भी लेना पड़ सकता है। महिलाये आज पारिवारिक वातावरण को लेकर ज्यादा परेशान रहेंगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसके आरम्भ में दुविधा की स्थिति बनेगी बीच मे छोड़ने का मन भी बना सकते है लेकिन एकाग्र होकर लगे रहें तो निश्चित सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में बेजीझक होकर निर्णय लें आज का दिन आपके पक्ष में है। नए कार्यो में भी निवेश कर सकते है लेकिन अनुभवियों की सलाह अवश्य लें। कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक उलझन सुलझने से मानसिक राहत मिलेगी संबंधों में पड़ी दरार भरेगी। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी ना करें आगे परिणाम खराब भी हो सकते है। महिलाओ का स्वभाव चंचल रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन कई कार्यो में लापरवाही दिखाने के बाद भी संतोषजनक रहेगा। दिन का आरंभ आलस्य से होगा दिनचर्या का इसपर प्रभाव पड़ेगा। सभी कार्य आज लगभग विलंब से ही शुरू होंगे। मध्यान के बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी फिर भी धन की प्राप्ति आशानुकूल नही रहेगी। व्यवसाय में मंदी के कारण कार्य क्षेत्र पर मन कम ही लगेगा। पारिवारिक वातावरण में खुशी एवं नाराजगी का मिश्रण बना रहेगा फिर भी स्थिति सामान्य ही रहेगी। संध्या के समय किसी समारोह में उपस्थिति देंगे उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। महिलाये मन ही मन गुप्त युक्तियां बनाएंगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आपको आज आकस्मिक लाभ के साथ ही सामाजिक क्षेत्र से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान भी मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर भी अधिकारी वर्ग एवं परिवार में बुजुर्ग कृपा दृष्टि बनाये रखेंगे। सामाजिक जीवन धनवानों जैसा व्यतीत करेंगे थोड़ा दिखावा भी करना पड़ेगा धन खर्च आवश्यकता से अधिक होगा फिर भी अखरेगा नही। व्यवसायी वर्ग आज आंख बंद करके भी निवेश कर सकते है लाभप्रद ही रहेगा। मित्र रिश्तेदारों के साथ आनंद के क्षण व्यतीत करेंगे शुभ समाचार एवं उपहार का आदान प्रदान करेंगे। पारिवारिक स्थिती संतोषजनक रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपके लिए आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय एवं पारिवारिक उलझनों के कारण शारीरिक एवं मानसिक स्थिति असंतुलित रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी की सहायता के बिना कार्य करना कठिन होगा। आर्थिक कारणों से भी किसी खास व्यक्ति की खुशामद करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल परिणाम नही मिलने से मन मे नकारात्मक एवं अनैतिक कार्य करने के भाव आएंगे। आर्थिक स्थिति धीरे धीरे गिरने से व्यक्तिगत खर्च चलाना भारी पड़ेगा। उधारी वालो के कारण अतिरिक्त परेशानी होगी। महिलाये इच्छा पूर्ति ना होने पर किसी कार्य को जान कर बिगाड़ सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको घर एवं बाहर मान-सम्मान में वृद्धि कराएगा पारिवारिक सदस्यों की भी इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आप निसंकोच निर्णय ले सकेंगे इनमे सफलता भी शत प्रतिशत मिलेगी। सुख के साधनों में वृद्धि करने पर खर्च होगा महंगे सामानों की खरीददारी से घरेलू बजट बिगड़ेगा फिर भी आर्थिक लाभ होते रहने से स्थिति संभाल लेंगे। महिलाये घरेलू अव्यवस्था को सुधारने में व्यस्त एवं चिंतित रहेंगी अधिक कार्य करने पर स्वास्थ्य खराब होगा। आज किसी को बेमन से उधार देना पड़ सकता है जिसकीg वसूली में परेशानी आएगी सोच कर ही निर्णय लें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन लाभदायक रहेगा प्रातः काल से ही धन लाभ की संभावनाएं लगी रहेंगी इनके पूर्ण होने में दोपहर तक इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग आज अनिश्चितता के दौर से गुजरेंगे फिर भी आकस्मिक लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। नए व्यवसाय का आरंभ अभी टालना ही बेहतर रहेगा। अंदरूनी पारिवारिक निर्णय लेने में असहजता अनुभव करेंगे। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर पल पल में निर्णय बदलेंगे। आध्यात्म में रुचि रहेगी लेकिन समय नही दे पाएंगे। मन में विरक्ति की भावना भी जाग्रत होगी। मोह माया से मन भंग होगा। महिलाये अंतर्मन से सहयोग करेंगी लेकिन अपनी भावनाओं का प्रदर्शन नही करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

