नितिन बोले- किसी कीमत पर घुसपैठिए स्वीकार नहीं

Mar 30, 2026 - 15:12
 0  0
नितिन बोले- किसी कीमत पर घुसपैठिए स्वीकार नहीं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि अगर देशवासियों का अधिकार सुनिश्चित करना तुष्टीकरण है, तो यह आरोप हमें कबूल है। भारतीयों के अधिकारों से समझौता नहीं होगा। हमें किसी भी कीमत पर घुसपैठिए स्वीकार नहीं। हमने असम में लाखों हेक्टेयर जमीन घुसपैठियों से मुक्त कराई। वे रविवार को असम के मार्गरिटा व जोनाई में रैलियों को संबोधित कर रहे थे। बोले- विदेशी आक्रमण के समय तब के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने असम को अकेला छोड़ दिया था। किंतु आज नेतृत्व हर संकट में जनता के साथ खड़ा रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में यह देश-प्रदेश पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है। उन्होंने असम में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। भाजपा अध्यक्ष ने मोदी सरकार के काम बताए। लोगों को असम के पहले के भयावह हालात और अभी के उसके चमकदार चेहरे का भारी अंतर समझाया। कहा- हमारा लक्ष्य एक मजबूत, विकसित और सुरक्षित असम बनाना है। असम, इस दिशा में बड़ी तेजी से आगे बढ़ा है। पहले इसकी पहचान हिंसा व आंदोलनों की थी। आज विकास, समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक पहचान की बात हो रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। तिरंगा का सम्मान विश्व भर में बढ़ा है। 140 करोड़ देशवासी नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला