नीतीश का इस्तीफा, सम्राट बनेंगे बिहार के 24वें CM:कैबिनेट की बैठक में रोए मंत्री, VIDEO में देखिए बिहार के सियासी उलटफेर

Apr 15, 2026 - 09:07
 0  0
नीतीश का इस्तीफा, सम्राट बनेंगे बिहार के 24वें CM:कैबिनेट की बैठक में रोए मंत्री, VIDEO में देखिए बिहार के सियासी उलटफेर
बिहार की सियासत में मंगलवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। करीब 20 सालों तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद NDA विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया। दिन की शुरुआत नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के एक ही गाड़ी से अंबेडकर समारोह में पहुंचने से हुई, जहां दोनों नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नीतीश कुमार सचिवालय पहुंचे और अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक की। करीब 15 मिनट चली इस बैठक में मंत्रियों ने धन्यवाद प्रस्ताव पर मुहर लगाई। सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। इस दौरान कई नेता भावुक नजर आए। बैठक के बाद करीब 3 बजे नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं, सम्राट चौधरी देर शाम राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके साथ ही बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। वीडियो में देखिए बिहार की दिनभर की सियासी उठापटक..

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला