आज का मुख्य समाचार पत्र ✉ राशिफल बॉर्डर_2_मूवी_की_शूटिंग_कैसे_हुई_थी!_Border_2_Movie_Behind_The_Scenes___Real_Shooting_Locations

हर एक खबर पढ़नी और देखने के लिए तेज रफ्तार न्यूज़ के वेबसाइट यूपी में जनसंख्या बढ़ाने के कारण चुनावी दौड़ बहुत जोर

Jan 26, 2026 - 16:08
 0  1
आज का मुख्य समाचार पत्र ✉  राशिफल बॉर्डर_2_मूवी_की_शूटिंग_कैसे_हुई_थी!_Border_2_Movie_Behind_The_Scenes___Real_Shooting_Locations

: जय हो...🇮🇳

टीम इंडिया ने दस ही ओवर में खत्म कर दिया मैच....

154 रन का टारगेट 10 ओवर में ही पूरा कर दिया भारत ने

अभिषेक के कमाल के साथ कप्तान सूर्य कुमार यादव की लगातार दूसरे मैच में नॉट आउट ताबड़तोड़ सिर्फ 26 बाल पर 57 रनों की पारी खेली

कप्तान की फॉर्म वापसी

भारत ने 5 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड से 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है

अब भारत अगले दो मैच में अपने बेंच पर बैठे खिलाड़ियों का प्रयोग कर सकता है

T20 में भारत के लगातार इस असाधारण प्रदर्शन से वर्ल्ड कप की दावेदार टीमों में खलबली

TRN LIVE: 🇮🇳💎🇮🇳 ⚜🕉⚜ 🇮🇳💎🇮🇳

    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*_🇮🇳आपको परिवार , मित्र , सगे - सम्बन्धी व सभी देशवासियों सहित भारत के 77वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳_*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*

     *📜 26 जनवरी 2026*

                 *सोमवार*

 *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* अष्टमी - 21:20 तक

*🗒पश्चात्-* नवमी 

*🌠नक्षत्र-* अश्विनी - 12:33 तक

*🌠पश्चात्-* भरणी 

*💫करण-* विष्टि - 10:19 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* साध्य - 09:11 तक

*✨पश्चात्-* शुभ

*🌅सूर्योदय-* 07:12

*🌄सूर्यास्त-* 17:55

*🌙चन्द्रोदय-* 11:31

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:12 से 12:55

*🤖राहुकाल-* 08:32 से 09:53 

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

_*🔅आज सोमवार को 👉 माघ सुदी अष्टमी 21:20 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री भीष्माष्टमी (मध्याह्न व्यापिनी) भीष्मोद्देश्य से तर्पण , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 10:15 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 12:33 तक , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , भारतीय गणतंत्र दिवस (77वां) , खोडियार माता जयन्ती (खोडियार माँ प्रगति दिवस , माघ शुक्लाष्टमी) , संत श्री सेवालाल महाराज जयंती (माघ शुक्ल अष्टमी) , जम्मू और कश्मीर स्थापना दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (International Customs Day)।*_

*_🔅कल मंगलवार को 👉 माघ सुदी नवमी 19:07 तक पश्चात् दशमी शुरु , महानन्दा नवमी , गुप्त नवरात्र समाप्त।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹

*अपि स्वर्णमयी लङ्का*

      *न मे लक्ष्मण रोचते ।*

*जननी जन्मभूमिश्च*

       *स्वर्गादपि गरीयसी ॥*

*भावार्थ👉*

         _लंका पर विजय हासिल करने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण से कहा - "यह सोने की लंका मुझे किसी तरह से प्रभावित नहीं कर रही है । माँ और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़ कर हैं।"_

🌹

*26 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*

1340 - इंग्लैंड के राजा एडवर्ड तृतीय को फ्रांस का राजा घोषित किया गया।

1666 - फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1736 - पोलैंड के स्टैनिस्लाव प्रथम ने अपने सिंहासन का त्याग किया।

1748 - ब्रिटेन, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया और सार्डिनिया ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये।

1788 - ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन का उपनिवेश बना। 

1837 - मिशिगन को अमेरिका का 26वां प्रांत बनाया गया।

1841 - हांगकांग ब्रिटिश कब्जे में चला गया।

1845 - ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।

1905 - दुनिया का सबसे बड़ा हीरा, कलिनन, जिसका वजन 3106 कैरेट था, दक्षिण अफ्रीका में खोजा गया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1930- ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।

1931- 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किये गए।

1931 - हंगरी और ऑस्ट्रिया ने 'शांति संधि' पर हस्ताक्षर किये।

1934 - जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।

1950 - भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।

1950 - स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।

1950 - उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।

1950 - वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय ('फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया') का नाम सर्वोच्च न्यायालय ('सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया') कर दिया गया

1950 - भारत का युद्ध पोत एच.एम.आई.एस. दिल्ली आई.एन.एस. दिल्ली के रूप में बदल दिया गया।

1963 - मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।

1972- युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर 'अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक' की स्थापना की गयी।

1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।

1982- पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।

TRN LIVE: 🌞 *~ आज का हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌤️ *दिनांक - 26 जनवरी 2026*

🌤️ *दिन - सोमवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2082*

🌤️ *शक संवत - 1947*

🌤️ *अयन - उत्तरायण* 

🌤️ *ऋतु - शिशिर ऋतु* 

🌤️ *मास - माघ*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - अष्टमी रात्रि 09:17 तक तत्पश्चात नवमी*

🌤️ *नक्षत्र - अश्विनी दोपहर 12:32 तक तत्पश्चात भरणी*

🌤️ *योग - साध्य सुबह 09:11 तक तत्पश्चात शुभ*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 08:41 से सुबह 10:04 तक*

🌤️ *सूर्योदय - 07:18*

🌤️ *सूर्यास्त - 06:23*

👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - भीष्माष्टमी (भीष्म पितामह श्राद्ध दिवस), गणतंत्र दिवस*

💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है (ब्रह्मवैवर्त पुराण ब्रह्म खण्ड: 27,29,34)*

           🙏🏻 *पं. मुकेश शर्मा* 

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *अभीष्ट सिद्धि हेतु* 🌷

🙏🏻 *भीष्माष्टमी (26 जनवरी) के दिन निम्न मंत्र से भीष्मजी को तिल, गंध, पुष्प, गंगाजल व कुश मिश्रित अर्घ्य देने से अभीष्ट सिद्ध होता है :*

🌷 *वसूनामवताराय शन्तनोरात्मजाय च |*

*अर्घ्यं ददामि भीष्माय आबालब्रह्मचारिणे ||*

           🙏🏻 *पं. मुकेश शर्मा* 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

   🌷 *भीष्म अष्टमी* 🌷

🙏🏻 *माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को भीष्म अष्टमी कहते हैं। इस तिथि पर व्रत करने का विशेष महत्व है। इस बार यह व्रत 26 जनवरी सोमवार को है। धर्म शास्त्रों के अनुसार,इस दिन भीष्म पितामह ने सूर्य के उत्तरायण होने पर अपने प्राण त्यागे थे।*

🙏🏻 *उनकी स्मृति में यह व्रत किया जाता है। इस दिन प्रत्येक हिंदू को भीष्म पितामह के निमित्त कुश, तिल व जल लेकर तर्पण करना चाहिए,चाहे उसके माता-पिता जीवित ही क्यों न हों। इस व्रत के करने से मनुष्य सुंदर और गुणवान संतान प्राप्त करता है-*

🌷 *माघे मासि सिताष्टम्यां सतिलं भीष्मतर्पणम्।*

*श्राद्धच ये नरा:कुर्युस्ते स्यु:सन्ततिभागिन:।।*

*(हेमाद्रि)*

🙏🏻 *महाभारत के अनुसार जो मनुष्य माघ शुक्ल अष्टमी को भीष्म के निमित्त तर्पण,जलदान आदि करता है,उसके वर्षभर के पाप नष्ट हो जाते हैं-*

🌷 *शुक्लाष्टम्यां तु माघस्य दद्याद् भीष्माय यो जलम्।*

*संवत्सरकृतं पापं तत्क्षणादेव नश्यति।।*

🌷 *ऐसे करें भीष्म अष्टमी व्रत* 🌷

🙏🏻 *भीष्म अष्टमी की सुबह स्नान आदि करने के बाद यदि संभव हो तो किसी पवित्र नदी या सरोवर के तट पर स्नान करना चाहिए। यदि नदी या सरोवर पर न जा पाएं तो घर पर ही विधिपूर्वक स्नानकर भीष्म पितामह के निमित्त हाथ में तिल, जल आदि लेकर अपसव्य (जनेऊ को दाएं कंधे पर लेकर) तथा दक्षिणाभिमुख होकर निम्नलिखित मंत्रों से तर्पण करना चाहिए-*

🌷 *वैयाघ्रपदगोत्राय सांकृत्यप्रवराय च।*

*गंगापुत्राय भीष्माय सर्वदा ब्रह्मचारिणे।।*

*भीष्म: शान्तनवो वीर: सत्यवादी जितेन्द्रिय:।*

*आभिरभिद्रवाप्नोतु पुत्रपौत्रोचितां क्रियाम्।।*

🙏🏻 *इसके बाद पुन: सव्य (जनेऊ को बाएं कंधे पर लेकर) होकर इस मंत्र से गंगापुत्र भीष्म को अर्घ्य देना चाहिए-*

🌷 *वसूनामवताराय शन्तरोरात्मजाय च।*

*अर्घ्यंददामि भीष्माय आबालब्रह्मचारिणे।।*

           🙏🏻 *पं. मुकेश शर्मा* 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻

TRN LIVE: 🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻सोमवार, २६ जनवरी २०२६🌻

सूर्योदय: 🌄 ०6:45

सूर्यास्त: 🌅 ०5:15

चन्द्रोदय: 🌝 ११:३१

चन्द्रास्त: 🌜२५:३०

अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)

ऋतु: 🏔️ शिशिर

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (क्रोधकृत )

मास 👉 माघ 

पक्ष 👉 शुक्ल 

तिथि 👉 अष्टमी (२१:१७ से नवमी)

नक्षत्र 👉 अश्विनी (१२:३२ से भरणी)

योग 👉 साध्य (०९:११ से शुभ)

प्रथम करण 👉 विष्टि (१०:१६ तक)

द्वितीय करण 👉 बव (२१:१७ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥ 

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 मकर 

चंद्र 🌟 मेष 

मंगल 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम , मार्गी)

बुध 🌟 मकर (अस्त , पूर्व, मार्गी )

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, वक्री)

शुक्र 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)

राहु 🌟 कुम्भ 

केतु 🌟 सिंह

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अभिजित मुहूर्त 👉 १२:१२ से १२:५५

अमृत काल 👉 ३०:३७ से ०८:०८ 

विजय मुहूर्त 👉 १४:२१ से १५:०४

गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:५३ से १८:१९

सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:५५ से १९:१५

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०७ से २५:००

राहुकाल 👉 ०८:३३ से ०९:५३

राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम

यमगण्ड 👉 ११:१३ से १२:३४

दुर्मुहूर्त 👉 १२:५५ से १३:३८

होमाहुति 👉 शुक्र

दिशा शूल 👉 पूर्व

अग्निवास 👉 पृथ्वी

भद्रावास 👉 स्वर्ग (१०:१६ तक)

चन्द्र वास 👉 पूर्व

शिववास 👉 श्मशान में (२१:१७ से गौरी के साथ)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥ 

१ - अमृत २ - काल

३ - शुभ ४ - रोग

५ - उद्वेग ६ - चर

७ - लाभ ८ - अमृत

॥रात्रि का चौघड़िया॥ 

१ - चर २ - रोग

३ - काल ४ - लाभ

५ - उद्वेग ६ - शुभ

७ - अमृत ८ - चर

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

उत्तर-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

भीष्माष्टमी, 77 वाँ भारतीय गणतंत्र दिवस, खोडियार माँ जयन्ती, दुर्गाष्टमी आदि।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज २१:१७ तक जन्मे शिशुओ का नाम अश्विनी नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (चो, ला) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम भरणी नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (ली, लू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

उदय-लग्न मुहूर्त

मकर - ३०:३२ से ०८:१५

कुम्भ - ०८:१५ से ०९:४२

मीन - ०९:४२ से ११:०७

मेष - ११:०७ से १२:४२

वृषभ - १२:४२ से १४:३८

मिथुन - १४:३८ से १६:५३

कर्क - १६:५३ से १९:१३

सिंह - १९:१३ से २१:३०

कन्या - २१:३० से २३:४७

तुला - २३:४७ से २६:०६+

वृश्चिक - २६:०६+ से २८:२५+

धनु - २८:२५+ से ३०:२९+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त - ०७:१२ से ०८:१५

रज पञ्चक - ०८:१५ से ०९:४२

शुभ मुहूर्त - ०९:४२ से ११:०७

शुभ मुहूर्त - ११:०७ से १२:३२

रज पञ्चक - १२:३२ से १२:४२

शुभ मुहूर्त - १२:४२ से १४:३८

चोर पञ्चक - १४:३८ से १६:५३

शुभ मुहूर्त - १६:५३ से १९:१३

रोग पञ्चक - १९:१३ से २१:१७

शुभ मुहूर्त - २१:१७ से २१:३०

मृत्यु पञ्चक - २१:३० से २३:४७

अग्नि पञ्चक - २३:४७ से २६:०६+

शुभ मुहूर्त - २६:०६+ से २८:२५+

रज पञ्चक - २८:२५+ से ३०:२९+

शुभ मुहूर्त - ३०:२९+ से ३१:१२+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज भी मध्यान तक का समय हानिकारक रहेगा इस अवधि में कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें ना ही किसी भी प्रकार का निवेश करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मध्यान से स्थिति अनुकूल बनने लगेगी। जो लोग आपसे असहमत थे वो स्वयं ही अपनी गलती मानेंगे।दोपहर बाद स्वभाव हास्य परिहास वाला रहेगा अपनी चंचल एवं बचकानी हरकतो से सभी को हंसने पर मजबूर कर देंगे परन्तु आपका स्वभाव परिवर्तन भी थोड़ी-थोड़ी देर में होने के कारण आपके मन की भावनाये समझना मुश्किल होगा। कार्य क्षेत्र पर ज्यादा दिमाग लड़ाने का प्रयास ना करें स्वाभाविक रूप से कार्य होने दे लाभ में रहेंगे। धन की आमद अन्य दिनों की अपेक्षा कम होगी। बदलते मौसम के कारण शरीर मे विकार आ सकता है।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी। किसी की मामूली बात दिल से लगा कर उदास रहेंगे। मध्यान तक का समय अस्त-व्यस्त रहेगा इसके बाद सेहत में सुधार आने लगेगा रुके काम भी धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। खर्च सोच समझ कर ही करें आर्थिक समस्या रहेगी। आपकी छवि भद्र इंसान के रूप में रहेगी। लोग इसका गलत फायदा भी उठा सकते है। ज्यादा परोपकारी बनने से हानि ही होगी। व्यवसायी वर्ग जिस काम को करने में संकोच करेंगे उसी से अधिक लाभ कमा सकेंगे। निवेश बेझिझक होकर करें भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। पारिवारिक स्थिति शांत रहेगी लेकिन आवश्यकता पूर्ति समय पर ना करने पर स्त्री संतानों से नाराजगी हो सकती है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज दिन में आरंभिक भाग से ही आप व्यावसायिक एवं अन्य आवश्यक कार्यो के लिए जोड़-तोड़ करना आरंभ कर देंगे इसका सकारत्मक परिणाम मध्यान बाद से मिलने लगेगा। धन की आमद को लेकर मध्यान तक उदासी रहेगी संध्या के समय अकस्मात प्राप्ती होने पर प्रसन्न रहेंगे अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण कर सकेंगे घर एवं कार्य क्षेत्र का वातावरण सहयोगी रहेगा। महिलाये किसी का साथ मिलने से अधूरे कार्य पूर्ण कर लेंगी अस्त-व्यस्त कार्यो को भी सुव्यवस्थित करेंगी। सार्वजनिक कार्यो में सहभागिता देने पर सम्मान के अधिकारी बनेंगे। परिवार में यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। घर के बुजुर्ग आज आपसे किसी बात पर असहमत हो सकते है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपकी कल्पनाओं को नई दिशा देगा। पूर्व में लिए गए निर्णय हर प्रकार से आपके सौभाग्य में वृद्धि कारक रहेंगे। घरेलू सुख के साधन अथवा व्यावसायिक उपकरणों की खरीददारी पर खर्च करेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना है। लाभ पाने के लिये आज गंभीर होना अतिआवश्यक है। धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार लेकिन अकस्मात ही होगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा परिजनों की आवश्यकता पूर्ति हेतु अतिरिक्त खर्च एव थोड़ी दौड़ धूप करनी पड़ेगी परन्तु इससे आपको संतोष ही होगा महिलाये फिजूल खर्च पर नियंत्रण करेंगी। संध्या का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत होगा। किसी से बहस ना करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन परिस्थितियां अनुकूल रहने वाली है लेकिन आज शारीरिक समस्या अथवा किसी अन्य अवरोध के कारण निर्णय लेने में देरी करेंगे इससे कार्य रुकने पर लाभ आगे के लिये टलेगा। मध्यान के बाद की दिनचार्य अतिउत्तम रहेगी। धन के साथ ऐश्वर्य में भी वृद्धि होगी। परिजनों को आज किसी भी हालात में नाराज ना करें अन्यथा परिणाम सोच के विपरीत रहेंगे। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। महिलाये परिवार के लिये भाग्यशाली रहेंगी गृहस्थी की सभी उलझनों को सुलझाने में बराबर सहयोग करेगी। आज आप खर्च करने से पीछे नही हटेंगे फिर भी भाई बंधु आपसे ईर्ष्या भाव रखेंगे। सेहत बनी रहेगी। आनंद मनोरंजन के प्रसंग बनेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपको मिले जुले फल मिलेंगे। दिन के आरंभ से मध्यान तक सभी कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे धन लाभ की संभावनाएं बनी रहेंगी थोड़ा बहुत हो भी जाएगा लेकिन दोपहर बाद स्थिति एकदम विपरीत होने से अधिकांश कार्य अधूरे रह जाएंगे कार्य क्षेत्र एवं घर मे किसी भी प्रकार का नुकसान हो सकता है। कोई भी कार्य दोपहर बाद के लिये ना टालें। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर आप अड़ियल रवैया अपनाएंगे अनुभवी की सहायता लेना आवश्यक है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा आमद खर्च अनुसार हो जाएगी लेकिन भविष्य के खर्च आज ही आने से चिंतित रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में कम ही बोले सम्मान बने रहने के लिये बेहतर रहेगा। गुप्त मानसिक चिंताओं को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज दिन के आरंभिक भाग में लाभ के कई अवसर मिलेंगे इन्हें खाली ना जाने दे व्यवसायी वर्ग आज लालच में ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर से बचे अन्यथा होने वाले लाभ से भी हाथ धो बैठेंगे। जो भी निर्णय ले तुरंत लें पूर्वार्ध जैसी सुविधा दिन के अन्य भाग में नही मिलेगी।आवश्यकता अनुसार धन लाभ आज अवश्य होगा व्यावसायिक क्षेत्र पर नए कार्यानुबन्ध मिलने से भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे अतिरिक्त आय बनाने में सफल होंगे। पैसों से किसी की भी मदद करने के लिये तैयार रहेंगे परन्तु व्यक्तिगत रूप से करने में असहज होंगे। महिलाये खरीददारी की योजना बनाएंगी व्यस्तता के चलते मन की इच्छाओं को पूर्ण नही कर सकेंगी। संतानों के कारण घर मे कलह हो सकती है बुजुर्ग आज आपकी कार्यशैली से सहमति रखेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए हर तरह से बेहतर रहने वाला है बस अकस्मात आने वाले क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें अन्यथा बने बनाये काम आपकी ही गलती से खराब होंगे। कार्य व्यवसाय के साथ ही सामाजिक क्षेत्र पर आपको भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। विरोधियों का सामना भी करना पड़ेगा लेकिन आपकी व्यवहार कुशलता एवं व्यक्तित्त्व के प्रभाव से सब पर विजय पा लेंगे। नौकरी वाले लोग अपने बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे सार्वजनिक क्षेत्र से नई पहचान एवं संबंध जुड़ेंगे। धन संबंधित कार्यो में थोड़ी लापरवाही करेंगे फिर भी संतोषजनक स्थिति रहेगी खर्च आज कम ही रहेंगे आसानी से निकल जाएंगे। मित्र रिश्तेदारों से हास-परिहास में तकरार हो सकती है सतर्क रहें। घुटने अथवा अन्य जोड़ो संबंधित समस्या बनेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज भी दिन का पूर्वार्ध भाग आशा के अनुकूल रहेगा। महत्त्वपूर्ण कार्य स्वतः ही बनते चले जाएंगे। किसी पुराने परिचित द्वारा धन लाभ होगा। आज सामाजिक व्यवहार कम ही रखें किसी अन्य की गलती पर आपकी बदनामी हो सकती है। मध्यान बाद सेहत में गिरावट आने लगेगी। आवश्यक कार्य पहले ही कर लें अन्यथा इसके बाद लंबे समय के लिये टल सकते है। आज आपकी समाज के उच्चवर्गीय लोगो से जान पहचान बनेगी परन्तु सभी आपसे स्वार्थ सिद्धि के लिए व्यवहार करेंगे। परिजनों के अलावा आज कोई अन्य हितैषी नही मिलेगा। राजनीतिक सोच वाले लोगो से सावधान रहें। धन लाभ आज लेदेकर अवश्य ही होगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज दिन के पूर्वार्ध में लोग आपको उकसाने वाली बाते करेंगे लेकिन दोपहर तक मौन रहने का प्रयास करें महिलाये विशेषकर बेतुकी बयानबाजी से बचे अन्यथा बाद में पश्चाताप करने से भी कोई लाभ नही होगा। मान हानि के प्रबल योग बन रहे है किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य से बचें। दोपहर के बाद सभी क्षेत्रों में आपका प्रभाव फिर से बनने लगेगा। आपकी वैचारिक एवं कल्पना शक्ति में वृद्धि होगी काम-धंधे की गलती भी सामान्य बनेगी खर्च निकालने लायक धन आसानी से मिल जाएगा। आज घर के सदस्यों की फरमाइशें खत्म नही होंगी इन्हें पूरा करने में धन खर्च होगा फिर भी शांति नही मिलेगी। महिलाये आज धनवानों जैसी जीवनशैली जीने की सोच के कारण अंदर से बेचैन रहेंगी। 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपका स्वभाव आवश्यकता से अधिक स्वार्थी रहेगा हर काम मे अपना लाभ देखेंगे बिना स्वार्थ के आज किसी से बात करना भी पसंद नही करेंगे। काम-धंधा मध्यान तक धीमा रहेगा इसके बाद अकस्मात उछाल आएगा। ना चाहकर भी किसी से आर्थिक व्यवहार करने पड़ेंगे। घरेलू कार्य के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। सरकारी कार्य आज ना ही करें समय धन खराब होगा। संध्या का समय अधिक थकान वाला परन्तु दिन की अपेक्षा अधिक लाभदायक रहेगा आकस्मिक धन लाभ होने से थकान भूल जाएंगे। आप जिस कार्य की योजना बनाएंगे उसके संध्या बाद अथवा आने वाले कल में पूर्ण होने की संभावनाएं है। सेहत को लेकर परेशानी होगी शारीरिक दर्द अथवा कब्ज पित्त की शिकायत रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप दिन भर किसी ना किसी कारण से व्यस्त रहेंगे व्यस्तता व्यर्थ के कार्यो में अधिक रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन लाभ की जगह खर्च वाला रहेगा खर्च पूर्व नियोजित रहेंगे फिर भी व्यर्थ की चीजों में धन नष्ट ना हो इसका ध्यान रखें। दोपहर बाद स्वयं के व्यवहार के प्रति सतर्क रहें किसी की सीधी बातो का उल्टा जवाब देने से आस-पास का वातावरण कलुषित होगा। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था के चलते सीमित साधनों से काम करना पड़ेगा परिणाम स्वरूप धन की आमद भी अल्प मात्रा में ही होगी। आज आप तंत्र-मंत्र में भी रुचि लेंगे। सरकारी कार्यो कागजी कमी के कारण अधूरे रहेंगे। लंबी यात्रा से बचें अपव्यव अधिक होंगे। घर मे आवश्यकता पडने पर ही बोलें फायदे में रहेंगे।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

TRN LIVE NEWS: 🌺🌺🙏🙏🌺🌺🙏🙏🌺

*********|| जय श्री राधे ||*********

 *🌺🙏महर्षि पाराशर पंचांग🙏🌺* 

 *🙏🌺🙏अथ पंचांगम्🙏🌺🙏* 

*********ll जय श्री राधे ll*********

🌺🌺🙏🙏🌺🌺🙏🙏🌺

*दिनाँक:-26/01/2026, सोमवार*

*अष्टमी, शुक्ल पक्ष, माघ*

*"""""""""""""""""""""(समाप्ति काल)*

तिथि---------अष्टमी 21:17:17 तक

पक्ष-----‐-‐-------------------शुक्ल

नक्षत्र------------अश्विनी 12:31:47

योग---‐-----------साध्य 09:10:18

योग----------------शुभ 30:18:38

करण----------विष्टि भद्र 10:16:09

करण----------------बव 21:17:17

वार-------------------------सोमवार

माह----------------------------माघ

चन्द्र राशि-----------------------मेष

सूर्य राशि----------------------मकर

रितु--------------------------शिशिर

आयन---------------------उत्तरायण

संवत्सर--------------------विश्वावसु

संवत्सर (उत्तर--------------सिद्धार्थी

विक्रम संवत------------------2082

गुजराती संवत----------------2082

शक संवत--------------------1947

कलि संवत-------------------5126

*◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸*

*⧱ राशिफल एवं पंञ्चाङ्ग ๛* 

*◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸◂▸*

वृन्दावन

सूर्योदय-----------------07:09:48

सूर्यास्त--------------- 17:53:57

दिन काल------------- 10:44:09

रात्री काल------------- 13:15:27

चंद्रोदय--------------- 11:30:24 

चंद्रास्त---------------- 25:25:32

लग्न ---- मकर 11°53' , 281°53'

सूर्य नक्षत्र------------------ श्रवण 

चन्द्र नक्षत्र----------------- अश्विनी

नक्षत्र पाया------------------- स्वर्ण 

*💮दिशा शूल ज्ञान-------------पूर्व*

परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है l

इस मंत्र का उच्चारण करें-:

*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*

*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*

*🚩💮शुभा$शुभ मुहूर्त💮🚩*

राहू काल 08:30 - 09:51 अशुभ

यम घंटा 11:11 - 12:32 अशुभ

गुली काल 13:52 - 15:13 अशुभ 

अभिजित 12:10 - 12:53 शुभ

दूर मुहूर्त 12:53 - 13:36 अशुभ

दूर मुहूर्त 15:02 - 15:45 अशुभ

वर्ज्यम 08:44 - 10:15 अशुभ

प्रदोष 17:54 - 20:36 शुभ

🚩गंड मूल 07:10 - 12:32 अशुभ

*🚩💮 पद, चरण 💮🚩*

ला---- अश्विनी 12:31:47

ली---- भरणी 18:12:40

लू---- भरणी 23:52:16

ले----भरणी 29:30:23

*🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩*

        ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद

=======================

सूर्य= मकर 12°16 , श्रवण 1 खी

चन्द्र= मेष 17°30 , भरणी 2 लू

बुध = मकर 15°52 ' श्रवण 2 खू

शु क्र= मकर 17°05, श्रवण 3 खे

मंगल= मकर 08°03 ' उoषाo 4 जी 

गुरु= मिथुन 23°33 पुनर्वसु, 2 को 

शनि=मीन 03°13 ' उoभा o , 1 दू

राहू=(व) कुम्भ 16°40 शतभिषा, 4 सू

केतु= (व) सिंह 16°40 पूoफाo 2 टा

=======================

💮चोघडिया, दिन

अमृत 07:10 - 08:30 शुभ

काल 08:30 09:51 अशुभ

शुभ 09:51 11:11 शुभ

रोग 11:11 12:32 अशुभ

उद्वेग 12:32 - 13:52 अशुभ

चर 13:52 - 15:13 शुभ

लाभ 15:13 16:33 शुभ

अमृत 16:33 17:54 शुभ

🚩चोघडिया, रात

चर 17:54 - 19:33 शुभ

रोग 19:33 - 21:13 अशुभ

काल 21:13 22:52 अशुभ

लाभ 22:52 - 24:32* शुभ

उद्वेग 24:32* - 26:11* अशुभ

शुभ 26:11* - 27:51* शुभ

अमृत 27:51* - 29:30* शुभ

चर 29:30*- 31:09* शुभ

 

          *नोट :-* दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

*चर-* 

* चर में वाहन, मशीन आदि कार्य करें।

*उद्वेग-* 

* उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें।

*शुभ-* 

* शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें

*लाभ-*

* लाभ में व्यापार करें

 *रोग-*

* रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें।

*काल-*

* में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है। 

*अमृत-* 

* में सभी शुभ कार्य करें।

 

💮होरा, दिन

चन्द्र 07:10 -08:03

शनि 08:03- 08:57

बृहस्पति 08:57- 09:51

मंगल 09:51 -10:45

सूर्य 10:45- 11:38

शुक्र 11:38 -12:32

बुध 12:32- 13:26

चन्द्र 13:26- 14:19

शनि 14:19 -15:13

बृहस्पति 15:13 -16:07

मंगल 16:07- 17:00

सूर्य 17:00 -17:54

🚩होरा, रात

शुक्र 17:54 -19:00

बुध 19:00 -20:07

चन्द्र 20:07- 21:13

शनि 21:13 -22:19

बृहस्पति 22:19 -23:25

मंगल 23:25 -24:32

सूर्य 24:32-25:38

शुक्र 25:38-26:44

बुध 26:44-27:51

चन्द्र 27:51-28:57

शनि 28:57-30:03

बृहस्पति 30:03-31:09

*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल 🚩* 

मकर > 06:36 से 08:06 तक

कुम्भ > 08:06 से 09:46 तक

मीन > 09:46 से 11:10 तक

मेष > 11:10 से 12:46 तक     

वृषभ > 12:46 से 14:44 तक

मिथुन > 14:44 से 17:10 तक

कर्क > 17:10 से 19:20 तक

सिंह > 19:20 से 221:30 तक

कन्या > 21:30 से 23:46 तक

तुला > 23:46 से 01:58 तक

वृश्चिक > 01:58 से 04:18 तक

धनु > 05:q8 से 06:24 तक

=======================

*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*

       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 

दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट

जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट

कोटा +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट

लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट

कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट

*🚩 अग्नि वास ज्ञान -:*

*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*

*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*

*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*

*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*

*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

  8 + 2 + 1 = 11 ÷ 4 = 3 शेष

 पृथ्वी लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l

*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान🚩*

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

 शुक्र ग्रह मुखहुति

*💮 शिव वास एवं फल -:*

  8 + 8 + 5 = 21 ÷ 7 = 0 शेष

शमशान वास = मृत्यु कारक

*🚩भद्रा वास एवं फल -:*

*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*

*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

 प्रात: 10:16 तक समाप्त 

स्वर्ग लोक = शुभ कारक 

*🚩💮 विशेष जानकारी 💮🚩*

*भीमाष्टमी 

*गणतंत्र दिवस 

*🚩💮 शुभ विचार 💮🚩*

कर्मायत्तं फलं पुंसां बुध्दिः कर्मानुसारिणी ।

तथाऽपि सुधियश्चार्या सुविचार्यैव कुर्वते ।।

।।चाoनीo।।

   हमें अपने कर्म का फल मिलता है. हमारी बुद्धि पर इसके पहले हमने जो कर्म किये है उसका निशान है. इसीलिए जो बुद्धिमान लोग है वो सोच विचार कर कर्म करते है.

*🚩💮 सुभाषितानि 💮🚩*

गीता -: ज्ञानकर्मसन्यासयोग अo-4

त्यक्त्वा कर्मफलासङ्गं नित्यतृप्तो निराश्रयः।

 कर्मण्यभिप्रवृत्तोऽपि नैव किंचित्करोति सः॥

जो पुरुष समस्त कर्मों में और उनके फल में आसक्ति का सर्वथा त्याग करके संसार के आश्रय से रहित हो गया है और परमात्मा में नित्य तृप्त है, वह कर्मों में भलीभाँति बर्तता हुआ भी वास्तव में कुछ भी नहीं करता

 ॥20॥

*🚩💮 दैनिक राशिफल 💮🚩*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।

🐂वृष

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

👫मिथुन

मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

🦀कर्क

विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

🐅सिंह

मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।

🙎‍♀️कन्या

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।

⚖️तुला

कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।

🦂वृश्चिक

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।

🏹धनु

चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

🐊मकर

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।

🍯कुंभ

व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।

🐟मीन

व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी।

  

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🙏🙏🌺🌺🌺

*आचार्य नीरज पाराशर (वृन्दावन)*

(व्याकरण,ज्योतिष,एवं पुराणाचार्य)

*09897565893, 09027214416*

 

TRN LIVE: 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल* 

 *26 जनवरी 2026 , सोमवार* 

*_🇮🇳आपको परिवार , मित्र , सगे - सम्बन्धी व सभी देशवासियों सहित भारत के 77वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳_*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन अनमना सा महसूस करोगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। अतिथि आगमन सम्भव है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। पुराना रोग या क्रम उभर सकता है। शान्ति व शील स्वभाव बेहद जरुरी है । लेन-देन में जल्दबाजी न करें। हो सके तो आराम करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई नया कार्य शुरू करेंगे। कुसंगति से हानि सम्भव हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

*ये राशिफल डायरेक्ट हमसे प्राप्त करें* 

*Whatsapp* 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई आवश्यक समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद होने से बचें। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में तनाव रह सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

TRN LIVE: 2️⃣6️⃣❗0️⃣1️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣

 *आप सभी को भारतीय 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉🎉* 

*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*

          *!! ईश्वर का निर्णय !!*

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

जंगल में एक गर्भवती हिरनी बच्चे को जन्म देने को थी। वो एकांत जगह की तलाश में घुम रही थी, कि उसे नदी किनारे ऊँची और घनी घास दिखी। उसे वो उपयुक्त स्थान लगा शिशु को जन्म देने के लिये।

वहां पहुँचते ही उसे प्रसव पीडा शुरू हो गयी। उसी समय आसमान में घनघोर बादल वर्षा को आतुर हो उठे और बिजली कड़कने लगी।

उसने बाये देखा तो एक शिकारी तीर का निशाना, उसकी तरफ साध रहा था। घबराकर वह दाहिने मुडी, तो वहां एक भूखा शेर, झपटने को तैयार बैठा था। सामने सूखी घास आग पकड चुकी थी और पीछे मुडी तो नदी में जल बहुत था।

मादा हिरनी क्या करती ? वह प्रसव पीडा से व्याकुल थी। अब क्या होगा ? क्या हिरनी जीवित बचेगी ? क्या वो अपने शावक को जन्म दे पायेगी ? क्या शावक जीवित रहेगा ? 

क्या जंगल की आग सब कुछ जला देगी ? क्या मादा हिरनी शिकारी के तीर से बच पायेगी ? क्या मादा हिरनी भूखे शेर का भोजन बनेगी ? वो एक तरफ आग से घिरी है और पीछे नदी है। क्या करेगी वो ?

हिरनी अपने आप को शून्य में छोड, अपने बच्चे को जन्म देने में लग गयी। कुदरत का करिश्मा देखिये। बिजली चमकी और तीर छोड़ते हुए, शिकारी की आँखें चौंधियां गयी। उसका तीर हिरनी के पास से गुजरते, शेर की आँख में जा लगा, शेर दहाडता हुआ इधर उधर भागने लगा और शिकारी, शेर को घायल ज़ानकर भाग गया। घनघोर बारिश शुरू हो गयी और जंगल की आग बुझ गयी। हिरनी ने शावक को जन्म दिया।

*शिक्षा:-*

हमारे जीवन में भी कभी कभी कुछ क्षण ऐसे आते हैं, जब हम पूर्ण पुरुषार्थ के बावजूद चारों तरफ से समस्याओं से घिरे होते हैं और कोई निर्णय नहीं ले पाते। तब सब कुछ नियति के हाथों सौंपकर अपने उत्तरदायित्व व प्राथमिकता पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। अन्तत: यश-अपयश, हार-जीत, जीवन-मृत्यु का अन्तिम निर्णय ईश्वर करता है। हमें उस पर विश्वास कर उसके निर्णय का सम्मान करना चाहिए।

*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*

*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

: 2️⃣6️⃣❗0️⃣1️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣

*📜✍️इन्सानियत---------📜✍️*

इन्सानियत का अर्थ केवल मनुष्य होने से नहीं, बल्कि हर जीव के प्रति करुणा, अपनापन और जिम्मेदारी निभाने से है। यह एक ऐसी भावना है जो भाषा, धर्म, जाति या प्रजाति की सीमाओं से परे होती है। कभी-कभी प्रकृति हमें ऐसे दृश्य दिखा देती है, जो मनुष्य को उसके ही आदर्शों का आईना दिखा देते हैं।

यह घटना जापान की है। एक व्यक्ति अपने पुराने मकान का नवीनीकरण करवा रहा था। मकान की लकड़ी की दीवारें तोड़ी जा रही थीं। जापान में लकड़ी की दीवारें भीतर से खोखली होती हैं। जब मजदूर दीवार तोड़ रहे थे, तभी उसकी नजर दीवार के अंदर जमी एक छिपकली पर पड़ी। उसका एक पैर लकड़ी में ठुकी कील से बुरी तरह फँसा हुआ था। वह छिपकली वर्षों से उसी जगह स्थिर पड़ी थी।

यह दृश्य देखकर उस व्यक्ति का मन दया से भर गया। साथ ही उसके मन में एक सवाल भी उठा—यह छिपकली अब तक जीवित कैसे है? जब उसने गौर से देखा तो पता चला कि वह कील घर बनते समय, लगभग पाँच साल पहले ठोंकी गई थी। पाँच साल तक बिना हिले-डुले, बिना खुले वातावरण के, एक छिपकली का जीवित रहना असंभव-सा प्रतीत होता था।

जिज्ञासा के कारण उसने काम रुकवा दिया और कुछ देर प्रतीक्षा करने लगा। तभी अचानक दीवार के भीतर से एक दूसरी छिपकली आई। उसके मुँह में भोजन था। वह सीधे उस फँसी हुई छिपकली के पास पहुँची और उसे खाने को देने लगी। यह दृश्य देखकर वह व्यक्ति स्तब्ध रह गया। उसकी आँखें नम हो गईं।

पाँच वर्षों से वह दूसरी छिपकली अपने साथी को भोजन पहुँचा रही थी। उसने न तो साथ छोड़ा, न ही उम्मीद। संकट के समय उसने पीठ नहीं फेरी। एक छोटा-सा जीव, बिना किसी बुद्धि के अहंकार के,सच्ची निष्ठा और प्रेम निभा रहा था।

यह घटना हमें गहराई से सोचने पर मजबूर करती है।हम मनुष्य,जिन्हें बुद्धि और विवेक का वरदान मिला है,अक्सर स्वार्थ में रिश्ते तोड़ देते हैं।तकलीफ़ के समय अपनों से मुँह मोड़ लेते हैं।जबकि सच्ची इन्सानियत यही है कि हम दुख में साथ दें,आशा न छोड़ें और हाथ थामे रखें।

धर्म कोई भी हो,पहचान कोई भी हो—अच्छा इंसान बनना ही सबसे बड़ा धर्म है।क्योंकि प्रभु हमारे शब्द नहीं,हमारे कर्म देखते हैं..!!

   *🙏🏾🙏🏽🙏🏼जय श्री कृष्ण*🙏🏿🙏🙏🏻

: 2️⃣6️⃣❗0️⃣1️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣

*""जीवन जीने की कला...""*

जीवन जीना वस्तुत: एक "कला" है और यह "कला" मनुष्य जीवन धारण करने वालों की सर्वोपरि, सर्वप्रधान तथा महानतम आवश्यकता है, उसे समझा और सीखा जाना चाहिए।

यहाँ इस असमंजस में पड़ने की आवश्यकता नहीं है कि जीवन जैसी जटिल संरचना वाले सरंजाम के कल-पुरजों को समझना और उनके बनाव-बिगाड़ को सुधारने- सँभालने के लिए बहुत लंबा-चौड़ा अध्ययन करना पड़ेगा। ऐसा है नहीं। वस्तुतः यह प्रक्रिया जितनी "जटिल" और "कठिन" दिखाई पड़ती है उतनी ही "सरल" भी है।

इस "विद्या" को एक शब्द में कहा जाए तो "दृष्टिकोण का परिष्कार" कह सकते हैं।

यदि यह मानकर चला जाए कि हमें विवेक से प्रेरणा लेनी है और कर्त्तव्य का अवलंबन करना है तो इतने भर से काम चल जाएगा। 

लोग क्या चाहते हैं, लोग क्या करते हैं, क्या कहते हैं, उस प्रवाह से यदि मुँह मोड़ लिया जाए और आदर्श क्या चाहता है, क्या कहता है, इसे आधार मानकर अपने चिंतन में उत्कृष्टता और कर्त्तव्य की आदर्शवादिता भर ली जाए तो उतने भर से काम चल जाएगा तथा जीवन कला का रहस्यमय विज्ञान सहज हो जाएगा।

तदनुसार शरीर, मन, साधन और परिवार का सुसंचालन कर सकने में निपुणता प्राप्त हो जाएगी। 

तब सुखयुक्त परिस्थिति और शांतिपूर्ण मनःस्थिति का रसास्वादन पग-पग पर उपलब्ध होने लगेगा..!!

   *🙏🙏🏿🙏🏼जय श्री कृष्ण*🙏🏽🙏🏾🙏🏻

TRN LIVE: .. *जय श्री राम*

*सोमवार, 26 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार*

🔶अयोध्या में हड़कंप! 26 जनवरी के दिन राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने संदिग्ध को दबोचा

🔶Divorce is final: अमेरिका के अलग होने पर WHO ने तोड़ी चुप्पी, टेड्रोस बोले-आपके फैसले से दुनिया में खतरा बढ़ा

🔶अब तेजस्वी यादव संभालेंगे RJD की कमान, बनाए गए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

🔶'भारत जो चाहता है वही होगा', फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर ईयू कमिश्नर ने दिए संकेत

🔶10 हजार जवान, 3000 कैमरे और AI चश्मे से निगरानी… गणतंत्र दिवस पर दिल्ली अभेद किले में तब्दील

🔶धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान: शिबू सोरेन-अलका याग्निक को पद्म भूषण, 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार का ऐलान

🔶पंजाब सीमा पार नार्को-आतंकवाद मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ जारी

🔶किसान आत्महत्या मामला : कांग्रेस ने गठित की 9 सदस्यीय समिति, पीड़ति परिवार और अधिकारियों से बात कर तथ्यों की जांच करने का दिया निर्देश

🔶मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम : ऑनलाइन आवेदन शुरू, युवाओं को मिलेगा 10 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण

🔶अनोखी चोरी: व्यापारी को लूटने के बाद बदमाशों ने मंदिर में चढ़ाएं पचास हजार रुपये

🔶कांग्रेस हाईकमान से मतभेद की अटकलों के बीच शशि थरूर ने माफी मांगने से किया इनकार 

🔶गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश, कहा- 'महिला नेतृत्व से ही बनेगा विकसित भारत'

🔶जेएनयू ने पीएचडी के अंतिम वर्ष के छात्रों को दी बड़ी राहत, मई 2026 तक हॉस्टल सुविधा रहेगी जारी

🔶अमेरिकी परिवारों से अरबों डॉलर लूट रहे चीन से जुड़े स्कैम नेटवर्क, अब सख्त कानून लाने की तैयारी

🔶J&K: सांबा जिले में बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया

🔶'ये तो हमारा अपमान...', हसीना के भाषण से भड़क गई बांग्लादेश सरकार, भारत से रिश्तों की दुहाई

🔶एक कप चाय बनी तलाक की वजह, दूध कम पड़ा तो थाने पहुंच गए पति-पत्नी

🔶लखनऊ मेट्रो की ईमानदारी... ट्रेन में छूटा नोटों से भरा बैग, UPMRC ने मात्र 20 मिनट में लौटाए 1 लाख रुपये

🔶Bangladesh Hindu murder: गराज में सो रहे हिंदू युवक को जिंदा जलाया, सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की करतूत

🔶अमेरिका में बर्फीले तूफान का तांडव, 12 राज्यों में इमरजेंसी, 40% आबादी प्रभावित और लाखों घरों की बिजली गुल

🔶बदरीनाथ-केदारनाथ में भी अब गैर-हिंदुओं की 'नो एंट्री'! हरिद्वार में उठी मांग, BKTC सरकार को भेजेंगी प्रस्ताव

🔶ICC ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, T20 विश्व कप से हो सकता है बैन

🔶अबू धाबी में रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिकी मध्यस्थता में शांति वार्ता बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हो गई.

🔶T20 World Cup 2026 : बहिष्कार की धमकी से डरा पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान

🔷अभिषेक-सूर्यकुमार की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड, 60 गेंद में चेज कर डाले 154 रन; टीम इंडिया की 8 विकेट से बंपर जीत

           *आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*

                          जय हो🙏

TRN LIVE: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*

     *26 - जनवरी - सोमवार*

      *!! 🇮🇳 गणतंत्र दिवस 🇮🇳 !!*

                       👇

===============================

*1* आज देश 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से माना रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज नए भारत की झलक भी देखने को मिलेगी, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी।

*2* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी से लेकर विज्ञान के क्षेत्र में हुई प्रगति पर बात की। राष्ट्रपति आत्मनिर्भर भारत में सबकी भागीदारी पर जोर दिया।

*3* 'संघर्षों से घिरी दुनिया में भारत शांति का दूत'; गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संदेश

*4* राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं-बेटियों ने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर रिकॉर्ड बनाया, देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी; भारत जल्द दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा

*5* 77वां गणतंत्र दिवस आज, परेड में 'सिंदूर' फॉर्मेशन में फ्लाईपास्ट, 2 कूबड़ वाला ऊंट होगा; 30 झांकियां में 2,500 कलाकार करेंगे परफॉर्म

*6* धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान, शिबू सोरेन-अलका याग्निक को पद्म भूषण, 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार का ऐलान

*7* 'वायु प्रदूषण के कारण लोग चुका रहे भारी कीमत', राहुल गांधी ने लॉन्च की 'आवाज भारत की' वेबसाइट

*8* जम्मू-कश्मीर में सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठिया मार गिराया, सांबा सेक्टर में बॉर्डर पार करने की कोशिश में था, कठुआ में LoC पर ड्रोन भी दिखा

*9* न्याय व्यवस्था हमें सदियों के संघर्ष, बहस से मिली...'; CJI बोले- निरंतरता और परिवर्तन के बीच संतुलन अहम

*10* राजस्थान में 26 जनवरी से पहले 9500kg विस्फोटक पकड़ा, अमोनियम नाइट्रेट खेत में रखा था, 1 अरेस्ट; दिल्ली ब्लास्ट में इसी का इस्तेमाल हुआ था

*11* 'बैलेट पेपर के दौर में होता था फर्जीवाड़ा, EVM पर सवाल उठाना गलत;' राजस्थान के राज्यपाल का बड़ा बयान

*12* BBC दिल्ली हेड रहे पत्रकार मार्क टली का निधन, भिंडरावाले का इंटरव्यू लिया था, इंदिरा से लेकर राजीव तक की हत्या को कवर किया

*13* भारत ने लगातार 11वीं टी-20 सीरीज जीती, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से तीसरा मैच हराया; अभिषेक-सूर्या की फिफ्टी, बुमराह को 3 विकेट

*14* वर्ल्डकप छोड़ने की धमकी के बीच पाकिस्तानी टीम का ऐलान, सलमान आगा कप्तान, बाबर आजम की वापसी; 6 प्लेयर पहली बार टी-20 वर्ल्डकप खेलेंगे

*15* बांग्लादेश में 10 लाख नौकरी जाने का खतरा, टेक्सटाइल मालिकों की फैक्ट्रियां बंद करने की धमकी; भारतीय धागे पर टैक्स छूट खत्म करने की मांग

*16* लंबे वीकेंड के कारण बर्फबारी और छुट्टियों में पहाड़ों पर उमड़ी भीड़, घंटों जाम में फंसे पर्यटक

================================

TRN LIVE: 1990 - रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफ़ा दिया।

1991 - इराक ने अपने सात विमान ईरान भेजे।

1992 - मारीटानिया में विपक्ष के प्रदर्शंकारियों पर पुलिस की गोली से अनेक लोग घायल हुए।

1994 - रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।

1999 - महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बांग्लादेश) में आयोजन।

2000 - कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।

2001- गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप। इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।

2002 - भारत के 53वें गणतंत्र दिवस पर अग्नि-2 मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही।

2003 - ईरान के राष्ट्रपति 'सैयद मोहम्म्द खातमी' गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

2004 - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को 'नाइट' की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।

2005 - गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुर व असम में बम फटे पर कोई हताहत नहीं हुआ।

2008 - 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली। 

2008 - एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर' से सम्मानित किया गया।

2008 - ब्रिटेन की एक अदालत ने श्रीलंका के उग्रवादी संगठन लिट्टे के नेता मुरीधरन को नौ महीने की क़ैद की सज़ा सुनाई।

2010 - भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतते हुए सीरीज़ पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया।

2010 - भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाले 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। 

2014 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक पर्यटक नाव के डूबने से 21 लोग मारे गये।

2019 - असम राइफल्‍स ने नया इतिहास रचते हुए परेड में नारी शक्ति का प्रदर्शन किया।

2019 - नेपाल के युवा क्रिकेटर रोहित पाउडेल ने तोड़ा सचिन तेंडुलकर का रेकॉर्ड, बने सबसे युवा हाफ सेंचुरियन।

2019 - 'नारी शक्ति' बना ऑक्सफर्ड का हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर।

2019 - हरियाणा के हिसार में स्वाइन फ्लू से 11 लोगों की मौत, 12 और रोगियों की रिपोर्ट पॉजीटिव, 170 पहुंचा आंकड़ा , करनाल और यमुनानगर में भी कुल तीन की मौत।

2020 - भारत सरकार ने कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू की। 

चीन में मृतकों की संख्या 56 हुई।

2020 - 71वें गणतंत्र दिवस पर सेना की सिग्नल कोर की कैप्टन तान्या शेरगिल पुरुष सैन्य टुकड़ियों का नेतृत्व करने वाली महिला अफसर बनी।

2021 - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भारत में सबसे बड़ा कहे जाने वाले नागपुर के बालासाहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान का उद्घाटन किया।

2021 - गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार भारतीय वायुसेना की दो महिला पायलटों ने हिस्सा लेकर इतिहास रचा।

2021 - यूरोपीय संसद की पूर्व सदस्या, काजा कैलास एस्टोनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।

2022 - मुंबई के बांद्रा में बहुमंजिला इमारत ढही , 7 लोगों को बचाया गया व 5 के फसे रहने की आशंका रही।

2022 - भारत सरकार ने ड्रोन विमानों के प्रमाणन को सरल, तीव्र और पारदर्शी बनाने के लिए ड्रोन प्रमाणन योजना अधिसूचित की।

2023 - भारत ने iNCOVACC नाम से कोविड-19 के लिए दुनिया का पहला नजल वैक्सीन (नाक से ली जाने वाली ) का प्रक्षेपण किया।

2023 - भारत और जापान के बीच वायु सेनाओ का युद्धभ्यास वीर गार्जियन 2023 का समापन हुआ।

2024 - 900KMPH की रफ्तार से कर्तव्य पथ के ऊपर मारुत फॉर्मेशन में उड़े राफेल , प्रचंड और सुखोई ने भी ताकत दिखाई। 

2024 - कर्तव्य पथ पर पहली बार ट्राई-सर्विस कंटिंजेंट में सभी महिला सैनिकों की टुकड़ी ने हिस्सा लिया।

2024 - उड़ीसा में एसयूवी कार ने ऑटो समेत दो बाइक सवारों को रौंदने से 7 की मौत हुई व 13 घायल हुए।

2024 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 80 जवानों को वीरता पुरस्कार देने की घोषणा की।

2025 - गणतंत्र दिवस पर आधुनिक भारत के साथ-साथ गीता, महाकुंभ व संविधान की झलक दिखाई दी।

2025 - तीर्थराज प्रयागराज में चल रहे दिव्य-भव्य महाकुम्भ में 76वें गणतंत्र दिवस का विशेष आयोजन हुआ।

*26 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1906 - सत्यवती देवी - साम्यवादी महिला एवं स्वतंत्रता सेनानी थीं।

1915 - रानी गाइदिनल्यू - भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।

1923 - देवनाथ पाण्डेय 'रसाल' - प्रसिद्ध कवि।

1933 - अनिल गाँगुली - हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक थे।

1937 - आचार्य चंदना जैन धर्म की आचार्य (पद्मश्री सम्मनित)।

1967 - प्रदीप सोमासुंदरन, भारतीय पार्श्वगायक।

1968 - न्यूजीलैंड क्रिकेटर क्रिस प्रिंगल का जन्म हुआ।

1974 - श्रीलंकाई क्रिकेटर समन जयंत का जन्म हुआ।

*26 जनवरी को हुए निधन👉*

TRN LIVE: 1556 - मुग़ल सम्राट हमायुँ की मृत्यु।

1823 - एडवर्ड जेनर - प्रसिद्ध कायचिकित्सक।

1954 - मानवेन्द्र नाथ राय - वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक।

1968 - माधव श्रीहरि अणे - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।

2005 - प्रख्यात इतिहासकार विलियम दाएकिन का निधन।

2012 - एम० ओ० एच० फारूक मारीकर - केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी के तीन बार के मुख्यमंत्री थे। वह भारत के किसी भी राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री थे।

2012 - करतार सिंह दुग्गल - पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक थे।

2015 - आर. के. लक्ष्मण मशहूर कार्टूनिस्ट।

2020 - अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायन व उनकी बेटी की कैलिफोर्निया में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत।

2023 - पूर्व डेट्रॉयट लायंस खिलाड़ी जेसी लेमिनेयर का (25) का निधन हुआ।

2024 - यूपी में गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक डॉ शिव प्रताप यादव (74) का का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी बेसबॉल प्रबंधक जिमी विलियम्स (80) का निधन हुआ।

*26 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 *भारतीय गणतंत्र दिवस (77वां)।* 

🌟 खोडियार माता जयन्ती (खोडियार माँ प्रगति दिवस , माघ शुक्लाष्टमी)।

🌟 संत श्री सेवालाल महाराज जयंती (माघ शुक्ल अष्टमी)।

🌟 जम्मू और कश्मीर स्थापना दिवस।

🌟 अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (International Customs Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला