बिहार में आंधी-बिजली से 5 की मौत, 10 झुलसे:पटना-मुजफ्फरपुर, नालंदा में पेड़ों पर गिरा ठनका, लगी आग; 8 जिलों में बारिश, 25 में अलर्ट
पटना समेत बिहार के कई जिलों में शुक्रवार से मौसम बदला है। बांका में तेज बारिश हो रही है। रक्सौल में तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। खगड़िया में भी मौसम खराब है। यहां सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, पटना समेत 6 जिलों में हल्की बारिश हो रही है। शनिवार सुबह बगहा और बेतिया में भी तेज बारिश हुई। आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से बिहार में 5 लोगों की मौत हो गई। गयाजी में बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई। जमुई के चकाई में बिजली गिरने से 15 साल की छात्रा रागनी की मौत हो गई। मोकामा के टाल इलाके में ठनका गिरने से 10 मजदूर झुलस गए। वहीं, पटना, नालंदा और मुजफ्फरपुर में ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरी, जिससे पेड़ जल गया। समस्तीपुर में भी एक साथ कई ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरने से आग लग गई। अररिया में आंधी के कारण दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। 1 बच्चा घायल है। इससे पहले शुक्रवार को राजधानी समेत 15 जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई और 6 शहरों में ओले भी गिरे। मौसम से जुड़ी 6 तस्वीरें… आज 25 जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। 4 जिलों में तेज बारिश, बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में 60KM/H की स्पीड से हवा चल सकती है। बाकी 21 जिलों में हल्की बारिश, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट है। अगले 48 घंटे में तापमान 3-5 डिग्री तक गिरने की संभावना है। तेज हवा और अचानक बदले मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीण इलाकों में फसलों को नुकसान हुआ है। बिहार में मौसम कैसा है सेटेलाइट तस्वीर से समझिए.. आंधी-बिजली से 5 की मौत, 10 घायल मौसम क्यों बदला, क्या है कारण मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बदलाव के पीछे का मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और एक सक्रिय ट्रफ लाइन है। साथ ही दिन में बढ़ती गर्मी के कारण वातावरण में अस्थिरता बढ़ गई है। यही कारण है कि अचानक बादल बन रहे है, जिससे आंधी-बारिश की संभावना बनी है। ये खबरें भी पढ़िए… बिहार में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Admin
तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला