बिहार में बिना लाइसेंस नहीं चलेंगे मीट शॉप:धार्मिक स्थल-स्कूल, भीड़ वाले क्षेत्र में विशेष निगरानी; राज्य में 11 नए टाउनशिप भी बनेंगे
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान किया है। अब अवैध मांस की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगेगा। बिहार में बिना लाइसेंस एक भी मीट शॉप नहीं चलेगा। धार्मिक स्थल, स्कूल, भीड़ वाले क्षेत्र में विशेष निगरानी की जाएगी। पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली बंद किया जाएगा। सभी पार्किंग स्थलों पर एक रेट चार्ट होगा। इसके अलावा कहा कि बिहार में 11 नए टाउन शिप बनाने का फैसला लिया गया है। सभी टाउनशिप को प्लांड सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। किसी भी नए शहर के विकास को सभी सुविधाओं के साथ विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रीन सिटी को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। पहली बार सभी नगर निकायों का ऑडिट किया जा रहा। CAG की ओर से अब सभी नगर निकायों का ऑडिट होगा। पहले विभाग के चार्टर एकाउंटेंट से ऑडिट होता था, अब CAG की ओर से ऑडिट किया जाएगा। दरअसल, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नगर विकास एवं आवास विभाग के 100 दिन की उपलब्धि गिनाई। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार विकास कर रही है। रजिस्ट्रेशन वाले ही लगा सकते होर्डिंग उन्होंने होर्डिंग लगाने को लेकर निर्देश जारी किया है। अब जिसका रजिस्ट्रेशन होगा, वही होर्डिंग लगा सकता है, बाकी सभी अवैध माने जाएंगे। वहीं, सशक्त स्थाई समिति पहले चयन किया जाता था। अब सभी पार्षदों के वोट से सशक्त स्थाई समिति के सदस्य चुने जाएंगे। दूसरी ओर अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। माॅनसून पूर्व तैयारी के लिए नगर विकास विभाग ने वॉट्सऐप नंबर जारी किया जा रहा। कोई भी व्यक्ति नाले जाम या अतिक्रमण की जानकारी दे सकते है। सभी कार्यपालक पदाधिकारी को स्थाई मोबाइल नंबर दिया गया है। अधिकारी बदलने के बाद नंबर नहीं बदलेगा।
सभी नक्शा डिजिटल रूप से पास कराया जाएगा उन्होंने ये भी जानकारी दी कि डस्टबिन में अनियमितता मिली थी, जिसकी जांच की जा रही है। स्वच्छता के नाम पर अब सिर्फ खानापूर्ति नहीं चलेगी। प्रधान सचिव के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई जा रही है। वहीं, बिल्डिंग बायलॉज संशोधन का प्रयास किया जा रहा है। बिहार के भौगोलिक वातावरण के अनुसार बायलॉज तैयार किया जाएगा। राजस्व बढ़ाने के लिए नई प्रणाली विकसित किया जा रहा। अब डिजिटल तरीके से सभी कार्य किए जाएंगे। सभी नक्शा डिजिटल रूप से पास कराया जाएगा। पटना मेट्रो को लेकर भी मंत्री ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मलाही पकड़ी का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। बिहार म्यूजियम से पटना म्यूजियम के बीच सब-वे का काम शुरू कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Admin
तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला