खगड़िया में किशोर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:दोनों पैर कटे, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका; मां ने हत्या का आरोप लगाया

Mar 24, 2026 - 15:49
 0  0
खगड़िया में किशोर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:दोनों पैर कटे, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका; मां ने हत्या का आरोप लगाया
खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक किशोर का क्षत-विक्षत शव रेलवे पटरी पर मिला। मृतक की पहचान नगर पंचायत मानसी के पंचवटी टोला, अरैया गांव निवासी दीपक सिंह के 15 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशोर ने प्रेम प्रसंग में असफल होने के बाद कथित तौर पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह रेलवे पटरी पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों पैर कटे हुए थे सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था और दोनों पैर कटे हुए थे। बताया जा रहा है कि घटना से पहले किशोर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। इस भावुक वीडियो में उसने प्रेम में असफलता और जीने की इच्छा खत्म होने का जिक्र किया था। वीडियो में वह नशे की हालत में दिख रहा था। इसके बाद उसने रेलवे ट्रैक के पास से एक और वीडियो बनाया था। हालांकि, मृतक की मां ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उनके बेटे का पड़ोसियों के साथ विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी हुई थी। मां बोली- पुरानी रंजिश में बेटे को मार डाला इस संबंध में थाने में आवेदन भी दिया गया था। मां का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है। मृतक के पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अब मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का क्या कहना है मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। किशोर द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद वह रेलवे ट्रैक पर गया और आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला