सहरसा में पोखर में मिला लापता किशोर का शव:दादा ने सदमे में तोड़ा दम, 2 दिन से था गायब; डूबने से मौत की आशंका

Mar 24, 2026 - 15:49
 0  0
सहरसा में पोखर में मिला लापता किशोर का शव:दादा ने सदमे में तोड़ा दम, 2 दिन से था गायब; डूबने से मौत की आशंका
सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता 16 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार को उसके घर के सामने स्थित पोखर में तैरता हुआ मिला। इस घटना के सदमे में किशोर के 65 वर्षीय दादा की भी मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान चपराव गांव निवासी भूपेन सादा के पुत्र शिवधन कुमार के रूप में हुई है, जबकि उनके दादा का नाम बंगाली सादा था। शिवधन कुमार बीते रविवार को सुबह पौने 11 बजे घर से खेलने के लिए निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने बलवाहाट थाना में किशोर की बरामदगी के लिए लिखित आवेदन दिया था। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… ग्रामीणों ने तैरते देखा शव मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने घर के समीप पोखर में एक शव तैरता देखा। पास जाकर पहचान करने पर वह लापता शिवधन कुमार का निकला। सूचना मिलते ही बलवाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। लापता किशोर की तलाश के बीच ही उसके दादा बंगाली सादा (65 वर्ष) की तबीयत बिगड़ गई थी। मंगलवार को जैसे ही उन्हें अपने पोते का शव पोखर में मिलने की खबर मिली, वे सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में कुछ ही घंटों के अंतराल पर दादा और पोते की मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई है। हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश घटना की खबर मिलते ही प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, मुन्ना भगत, पंसस परितोष कुमार अंशु, गुलशन मल्लिक सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की। स्थानीय विधायक संजय सिंह ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपने कार्यकर्ताओं को पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि डूबने से एक किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला