आज सुबह के मुख्य समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ राजा भइया ने किया हीरागंज-कमासिन सड़क का शिलान्यास, क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार,19 किमी लंबी सड़क पर खर्च होंगे 28 करोड़, आवागमन होगा सुगम
महिला के रहस्यमय तरीके से लापता होने पर मचा हड़कंप, पति ने न्याय की लगाई गुहार,दो बच्चों को छोड़ गहनों संग घर से निकली, परिवार परेशान
TRNDKB : उत्तर प्रदेश 📢
उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले में पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर रमादेवी से गोल चौराहा तक 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के लिए ₹988.30 करोड़ की लागत से स्वीकृति दी गई है।
इस 10.160 किमी लंबाई वाले एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट कॉरिडोर पर 16 रेलवे क्रॉसिंग हैं, जिससे बहुत ज़्यादा ट्रैफ़िक जाम होता है। यह प्रोजेक्ट एलिवेटेड रोड से ट्रैफ़िक को गुज़रने देकर खास शहरी जंक्शनों पर जाम कम करेगा। इससे पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग -91 पर भारी जाम कम होगा, जिससे आने-जाने वालों का सफ़र का समय कम होगा और कानपुर शहरी इलाके में सड़क सुरक्षा बेहतर होगी।
TRN LIVE : प्रतापगढ़
TSI और PRD के जवान में हुआ विवाद।
VIP मूवमेंट पर टोपी न लगाने पर टोका,चौराहे पर TSI के टोकने से संतोष रावत ने किया विवाद।
TSI अकबर अली ने मामले की शिकायत की,शहर के भंगवा चौराहे का मामला।
TRN LIVE : सिंगापुर में CM योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार, कहा लक्ष्य साफ है।
भारत को दुनिया की Top 3 अर्थव्यवस्था बनाना है।
उत्तर प्रदेश का नया भारत के निर्माण में संकल्प अटूट है।
TRN LIVE : राजापुर में सड़क की गुणवत्ता देखने पहुंचे ब्लॉक प्रमुख पति रामयश सरोज
राजा भइया का सख्त निर्देश गुणवत्ताविहीन सड़क बर्दाश्त नहीं, ग्रामीणों को मिला आश्वासन
लोकमित्र ब्यूरो
कुंडा प्रतापगढ़।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया' के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए, बाबागंज के ब्लॉक प्रमुख पति रामयश सरोज ने क्षेत्र पंचायत द्वारा निर्मित हो रही इंटरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता का औचक निरीक्षण किया। राजा भइया ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में बनने वाली सभी सड़कें मानक के अनुसार हों और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।इसी कड़ी में, बाबागंज क्षेत्र के राजापुर ग्राम पंचायत के पूरे जियावन पुरवा गांव में बन रही सड़क को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है और मिट्टी पर ही इंटरलॉकिंग ईंटें बिछाई जा रही हैं। यह जानकारी मिलते ही मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख पति रामयश सरोज तत्काल मौके पर पहुँचे और उन्होंने स्वयं सड़क निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान रामयश सरोज ने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राजा भइया का स्पष्ट निर्देश है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि है और किसी भी कीमत पर मानकों से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह सड़क निश्चित तौर पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से और निर्धारित मानकों के अनुसार ही बनेगी।गौरतलब है कि पूरे जियावन पुरवा गांव में लंबे समय से रास्ते की बड़ी समस्या थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ब्लॉक प्रमुख पति के इस त्वरित आश्वासन से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने राजा भइया को धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके इस कदम की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि रामयश सरोज के आश्वासन के बाद उन्हें पूरा भरोसा है कि अब उनके गांव की सड़क उच्च गुणवत्ता के साथ बनेगी और उनकी चिर-लंबित समस्या का समाधान होगा।
TRNDKB : दिल्ली
लॉरेंस बिश्नोई के वकील के ऊपर फायरिंग।
कश्मीरी गेट ISBT पर कई राउंड फायरिंग।
कार सवार वकील पर अंधाधुंध फायरिंग।
दिल्ली पुलिस वारदात की जांच में जुटी।
वकील दीपक खत्री फायरिंग में बच गए।
पिछली सीट पर बैठे शख्स को लगी गोली।
शख्स को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
बाइक सवारों ने कार घेरकर गोलियां बरसाईं।
TRN LIVE : दिल्ली
BSNL के प्रिंसिपल GM बीके सिंह का तबादला।
चापलूसी,शाही प्रोटोकॉल के दूसरे आरोपी बीके सिंह।
उन्हें प्रयागराज से आंध्र प्रदेश भेज दिया गया।
हालांकि जिसने प्रोटोकॉल मांगा उसपर कार्रवाई नहीं।
BSNL के डायरेक्टर पर अभी कोई कार्रवाई नहीं।
अंडरवियर, बनियान, कंघा, तेल, साबुन मांगा था।
पुलिस प्रोटोकॉल, फाइव स्टार होटल की डिमांड।
50 से अधिक BSNL कर्मचारी सेवा में लगे थे।
संगम स्नान के लिए शाही सवारी की मांग की थी।
TRNDKB : लखनऊ
लखनऊ में बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथियां घोषित।
राज्य विधिज्ञ परिषद का चुनाव 11 से 15 मार्च तक होगा।
हाईकोर्ट लखनऊ पीठ परिसर में मतदान सम्पन्न होगा।
हाईपॉवर इलेक्शन कमेटी के निर्देशानुसार 5 दिनों तक मतदान।
TRNDKB : लखनऊ
होली से पहले UP सरकार ने कर्मचारियों को दी राहत।
फरवरी का वेतन 28 फरवरी को होगा जारी।
पेंशन-पारिवारिक पेंशन का भुगतान भी 28 फरवरी को।
1 मार्च सामान्य अवकाश,2 मार्च होलिका दहन का अवकाश।
अवकाश के चलते बदली गई वेतन वितरण की तिथि।
राज्यपाल की स्वीकृति से जारी हुआ शासनादेश।
सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों,निकाय कर्मी भी शामिल।
सभी DM व कोषाधिकारियों को त्वरित अनुपालन के निर्देश।
कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहार से पहले तोहफा।
TRNDKB : ।। बिग ब्रेकिंग ।।
*सीमा का सिपाही न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर? कुंडा में दरोगा की ‘गलत रिपोर्ट’ पर सेना के जवान ने उठाई आवाज, विवेचक बदलने की मांग*
कुंडा कोतवाली का एक मामला अब सिस्टम पर सीधा सवाल बनकर खड़ा हो गया है। देश की सरहद पर ड्यूटी दे रहा एक जवान अपने ही जिले में न्याय के लिए गुहार लगाने को मजबूर है।
पीड़ित जवान ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि मामले की विवेचना कर रहे दरोगा ने तथ्यों को दरकिनार करते हुए गलत और एकतरफा रिपोर्ट लगा दी है।
जवान का कहना है कि सच्चाई को नज़रअंदाज़ कर तैयार की गई रिपोर्ट से न्याय प्रभावित हो रहा है।
जवान ने साफ किया है कि वह विवेचना रुकवाने या मामला बदलवाने की मांग नहीं कर रहा, बल्कि केवल वर्तमान विवेचक को बदलने की मांग कर रहा है ताकि निष्पक्ष अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच हो सके।
सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि जब देश की सुरक्षा में तैनात एक सैनिक को अपने ही घर-जनपद में न्याय के लिए अधिकारियों की चौखट खटखटानी पड़ रही है, तो आम नागरिक की स्थिति क्या होगी?
23 फरवरी 2026 को दिए गए पत्र के बाद अब निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं। क्या एक जवान की आवाज सुनी जाएगी? क्या गलत रिपोर्ट की जांच होगी? या फिर यह गुहार भी फाइलों में दबकर रह जाएगी?
अब फैसला सिस्टम के हाथ में है — क्योंकि सवाल सिर्फ एक जवान का नहीं, न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता का है।
🔥 अनुराग तिवारी 🔥
पत्रकार
अमृत प्रभात दैनिक समाचार
TRNDKB : शिलान्यास की सभी तैयारियां पूरी,आज राजा भइया देंगे करोड़ों की सौगात
हीरागंज में भव्य समारोह के लिए क्षेत्रवासी उत्साहित, विकास की नई सुबह का आगाज़
लोकमित्र ब्यूरो - रूपेंद्र शुक्ला
कुंडा प्रतापगढ़।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के दूरदर्शी नेतृत्व में कुंडा और बाबागंज क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन होने वाला है। राज्य सड़क निधि योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत हीरागंज-बाबागंज रजवाहा मार्ग अन्य जिला मार्ग के 18.200 किलोमीटर के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भव्य शिलान्यास आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को हीरागंज में किया जाएगा। इस करोड़ों की लागत वाली परियोजना के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं, और क्षेत्रवासी इस विकास की नई सुबह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह महत्वाकांक्षी सड़क न केवल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और समृद्धि को भी अभूतपूर्व गति प्रदान करेगी।इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया उपस्थित रहेंगे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ेगी। उनके साथ उनके दोनों बेटे कुंवर शिवराज प्रताप सिंह और कुंवर बृजराज प्रताप सिंह, एम.एल.सी. व पूर्व सांसद प्रतापगढ़ कुँवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष व बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर कैलाश नाथ ओझा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल सहित जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। यह विशाल जनसभा क्षेत्र में विकास की एक नई लहर का स्पष्ट संकेत देगी, जहाँ हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी राजा भइया का अभिनंदन करने के लिए एकजुट होंगे।राजा भइया के नेतृत्व में कुंडा और बाबागंज क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्य एक निरंतर प्रक्रिया का हिस्सा हैं, और यह सड़क परियोजना इसी विकास श्रृंखला की एक और स्वर्णिम कड़ी है, जो क्षेत्रवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से लाखों लोगों को सीधा और दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी कृषि उपज को मंडियों तक पहुँचाने में न केवल आसानी होगी बल्कि समय और लागत की भी बचत होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए नए अवसर खुलेंगे और आम जनता का आवागमन न केवल सुगम बल्कि सुरक्षित भी होगा, जिससे दैनिक जीवन की चुनौतियाँ कम होंगी। ग्रामीणों को वर्षों से जिस बेहतर सड़क की प्रतीक्षा थी, वह अब राजा भइया के सुदृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता से साकार होने जा रही है, जो क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।कुल 18.200 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना की स्वीकृत लागत 24.29 लाख रुपये है। इस महत्वपूर्ण कार्य को निर्माण खण्ड- लोक निर्माण विभाग, प्रतापगढ़ द्वारा पूर्ण किया जाएगा, जिससे निर्माण में उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी कटिबद्धता पर अटल है, और यह शिलान्यास इसी प्रतिबद्धता का जीवंत प्रतीक है, जो क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।इस भव्य शिलान्यास समारोह को यादगार बनाने और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। बाबागंज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज और वर्तमान प्रमुख प्रतिनिधि राम यस सरोज के कुशल मार्गदर्शन में बूथ स्तर के कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर क्षेत्र की जनता को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हृदय से आमंत्रित कर रहे हैं। व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह आयोजन जनता की सक्रिय सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन सके, और विकास के इस पर्व में हर कोई शामिल हो।
TRNDKB : लखनऊ
बीजेपी जिला जिलाध्यक्षों की सूची जारी।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सूची जारी की।
शामली से रामजी लाल कश्यप बीजेपी जिलाध्यक्ष।
अमरोहा से उदय गिरी गोस्वामी बीजेपी जिलाध्यक्ष।
सहारनपुर से अजीत सिंह राणा बीजेपी जिलाध्यक्ष।
बागपत से नीरज शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
पीलीभीत से गोकुल प्रसाद मौर्य बीजेपी जिलाध्यक्ष।
लखीमपुर से अरविंद गुप्ता बीजेपी जिलाध्यक्ष बने।
गोंडा से इकबाल बहादुर तिवारी बीजेपी जिलाध्यक्ष।
अयोध्या जिला से राधे श्याम त्यागी BJP जिलाध्यक्ष।
अयोध्या महानगर से कमलेश श्रीवास्तव BJP जिलाध्यक्ष।
मिर्जापुर से लाल बहादुर सरोज बीजेपी जिलाध्यक्ष बने।
सिद्धार्थनगर से दीपक मौर्य बीजेपी जिलाध्यक्ष बने।
TRN LIVE : कॉल स्पूफिंग से सावधान — भरोसा करने से पहले जांच ज़रूरी।
संदिग्ध कॉल आए तो दोबारा उसी व्यक्ति को उसके ज्ञात नंबर से कॉल करके कन्फर्म करें।
साइबर ठग इंटरनेट आधारित कॉलिंग सिस्टम का उपयोग करके कॉलर आईडी में हेरफेर करते हैं।स्क्रीन पर आपके बैंक का कस्टमर केयर नंबर दिखेगा, कभी सरकारी विभाग का नंबर,कभी आपके किसी जानकार का नंबर दिखेगा लेकिन कॉल करने वाला व्यक्ति पूरी तरह अलग होता है।
सतर्क रहें। सुरक्षित रहें। जिम्मेदार नागरिक बनें।
साइबर अपराध की सूचना दें: 📞 1930
TRN LIVE : अयोध्या
सपा नेता मोईद खान जेल से रिहा
गैंगरेप मामले में कोर्ट ने बरी किया था।
गैंगस्टर केस में भी हाईकोर्ट से जमानत।
नौकर राजू को मिली थी कोर्ट से सजा।
मोईद की बिल्डिंग पर चला था बुलडोजर।
TRNDKB : ।। बिग ब्रेकिंग ।।
कुंडा के मातपुर–मनगढ़ में तालाब की जमीन पर पक्का निर्माण का आरोप, एसडीएम से शिकायत
कुंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम मातपुर, मनगढ़ (कुंडा) में तालाब की जमीन पर निर्माण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
ग्राम निवासी गिरिश चन्द्र द्विवेदी ने एसडीएम कुंडा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 682/0.363 हेक्टेयर दर्ज तालाब की भूमि पर पक्का निर्माण कराया जा रहा है।
पत्र में कहा गया है कि राजस्व अभिलेखों में तालाब दर्ज भूमि पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण रुकवाने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। अब मामला एसडीएम कुंडा के संज्ञान में है।
सवाल यह है कि क्या तालाब की जमीन को बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई होगी या फिर निर्माण यूं ही जारी रहेगा?
क्षेत्र में इस शिकायत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोगों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
🔥 अनुराग तिवारी 🔥
पत्रकार
अमृत प्रभात दैनिक समाचार
TRNDKB : उत्तर प्रदेश
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को धमकी।
रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी।
अनिल कुमार नाम के व्यक्ति ने धमकी दी।
धमकी देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पूछताछ में अनिल ने फोन चोरी का बात कही।
दो दिन पूर्व फोन हो गया था चोरी- अनिल।
पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही।
TRNDKB : प्रतापगढ़
सहायक आयुक्त खाद्य निर्देशन में छापेमारी।
निर्मल ग्रुप के 310 लीटर सरसों का तेल सीज।
अयोग्य डेयरी में 25 किलो खोया नष्ट कराया।
कुंडा में 30 किलो दूषित खोया मिला।
रामगंज शुक्ला डेयरी में 15 किलो दूषित खोया।
10 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दो को नोटिस।
नमूने को संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा गया।
TRN LIVE : राजा भइया की सनातनी हुंकार से डोल रहे सियासी किले,
सपाई-भाजपाई समेत तमाम दल के दिग्गजों का टूट रहा भ्रम 2027 में कुंडा 1 लाख पार बाबागंज 50 हज़ार पार का शंखनाद
लोकमित्र ब्यूरो - रूपेंद्र शुक्ला
कुंडा प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश की सियासत में अपनी अलग पहचान रखने वाले,जननायक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा के विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया की सशक्त हिंदुत्ववादी एवं ओजस्वी सनातनी विचारधारा का प्रतापगढ़ ही नहीं, बल्कि समूचे अवध क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रभाव देखने को मिल रहा है। उनकी जनहितैषी नीतियां, विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और मुखर सनातनी छवि से प्रभावित होकर, प्रदेश के राजनीतिक क्षितिज पर बड़ा बदलाव नज़र आ रहा है। विभिन्न दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर कार्यकर्ता और नेता, लगातार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का दामन थाम रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय राजनीतिक गलियारों में न केवल हलचल तेज़ हो गई है, बल्कि एक नए राजनीतिक समीकरण की आहट भी सुनाई दे रही है।शुक्रवार को हीरागंज में करोड़ों की लागत से निर्मित होने वाली सड़क के भव्य शिलान्यास समारोह के दौरान, राजा भइया के प्रति युवाओं का अगाध विश्वास और जनसमर्थन एक बार फिर प्रत्यक्ष रूप से परिलक्षित हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर, बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निवासी युवा और जुझारू नेता रिंसू मिश्रा ने अपने दर्जनों समर्थकों और अपने प्रभाव क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की सदस्यता ग्रहण की। इसी कड़ी में, उसी ग्राम पंचायत के कर्मठ कार्यकर्ता धीरज मिश्रा ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता त्याग कर, राजा भइया की पार्टी में शामिल होकर अपनी अटूट आस्था और निष्ठा का प्रदर्शन किया। यह उल्लेखनीय है कि ये दोनों युवा भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं, जिन्होंने राजा भइया के करिश्माई नेतृत्व, उनके जन सरोकारों और सनातनी मूल्यों की रक्षा के प्रति उनके दृढ़ संकल्प से प्रेरित होकर यह महत्वपूर्ण और निर्णायक राजनीतिक निर्णय लिया है।इस गौरवशाली अवसर पर, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख नेता विकास पुरुष ,पूर्व सांसद एवं वर्तमान एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी ने इन उत्साही कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों का पार्टी का गमछा भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि राजा भइया का व्यक्तित्व, उनकी सर्वसमाज के लिए प्रतिबद्धता और न्यायप्रियता ही लोगों को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से जोड़ रही है, जिससे पार्टी का कारवाँ लगातार मज़बूती के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह केवल सदस्यता अभियान नहीं, बल्कि एक वैचारिक क्रांति है जो समाज को सही दिशा दे रही है।इस वृहद सदस्यता अभियान और जनसभा के बाद, पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नया और अद्वितीय जोश संचारित हो गया है। उन्होंने खुले तौर पर और बुलंद आवाज़ में यह घोषणा की है कि 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों में कुंडा विधानसभा से राजा भइया को एक लाख से अधिक मतों के प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया जाएगा। इसके साथ ही, बाबागंज विधानसभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज पचास हज़ार से अधिक' मतों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगे। यह संकल्प राजा भइया की अदम्य जनप्रियता, उनके राजनीतिक कौशल और उनकी पार्टी के प्रति बढ़ते भरोसे का ज्वलंत प्रतीक है। प्रतापगढ़ की राजनीति में राजा भइया की सक्रियता और उनके बढ़ते जनाधार ने एक नई ऊर्जा और संभावनाओं का संचार कर दिया है, जिससे आगामी चुनाव बेहद दिलचस्प और निर्णायक होने वाले हैं। क्षेत्र की जनता, विशेषकर युवा वर्ग, राजा भइया को अपने आदर्श के रूप में देख रहा है, और उनके नेतृत्व में एक नई राजनीतिक दिशा की ओर अग्रसर है।
TRNDKB : प्रतापगढ़
कोल्ड स्टोरेज टैंक से गैस रिसाव से हड़कंप
अमोनिया टैंक के वाल्व प्रेशर में लीकेज।
फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर काबू पाया।
ब्रीदिंग ऑपसेट सेट लगाकर टीम अंदर गई।
लीकेज को ठीक कर पानी की बौछार की।
संचालक पवन अग्रवाल, शिवशंकर सिंह को नोटिस।
नगर कोतवाली जोगापुर कोल्ड स्टोरेज का मामला।
TRN LIVE
होली पर स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर डॉ. आदित्य रंजन त्रिपाठी की अहम सलाह
रंगों के त्योहार पर केमिकल से बचें, डॉक्टर त्रिपाठी राजापुर हरिशीला अस्पताल में देते हैं निःशुल्क परामर्श,
लोकमित्र ब्यूरो
कुंडा प्रतापगढ़।रंगों का त्योहार होली खुशियों और उमंग का प्रतीक है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही इस उत्सव के रंग को फीका कर सकती है। त्वचा, आँखें और समग्र स्वास्थ्य को रंगों के रासायनिक प्रभावों से बचाने के लिए विशेष सतर्कता आवश्यक है। इसी क्रम में, बाबागंज विकासखंड के राजापुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. आदित्य रंजन त्रिपाठी ने होली खेलने वालों के लिए विस्तृत सावधानियां और महत्वपूर्ण चिकित्सकीय परामर्श जारी किए हैं, जिनका पालन करके आप सुरक्षित और स्वस्थ होली का आनंद ले सकते हैं। डॉ. त्रिपाठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशगंज में चिकित्सा अधिकारी है और राजापुर स्थित हरि शीला अस्पताल में निःशुल्क परामर्श देते हैं और कुंडा में भी डॉ. त्रिपाठी के अनुसार, सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक और हर्बल रंगों का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि बाजार में उपलब्ध सिंथेटिक रंग अक्सर हानिकारक केमिकल्स से बने होते हैं, जो त्वचा पर लालिमा, खुजली, एलर्जी और गंभीर मामलों में संक्रमण का कारण बन सकते हैं। ये आँखें और बालों के लिए भी अत्यंत हानिकारक होते हैं।उन्होंने सलाह दी कि रंग खेलने से पहले पूरे शरीर पर नारियल का तेल, सरसों का तेल या कोई गाढ़ा मॉइस्चराइज़र लगाएं। यह त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बना देता है, जिससे रंग सीधे संपर्क में नहीं आते और आसानी से उतर भी जाते हैं। आँखों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। आँखों में रंग जाने पर तुरंत साफ, ठंडे पानी से धोएं। उन्होंने चेतावनी दी कि आँखों को मलने से बचें और यदि जलन या बेचैनी बनी रहती है, तो बिना देर किए तत्काल नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें। मुंह और नाक के रास्ते रंगों के शरीर में प्रवेश से होने वाले खतरों पर भी ध्यान दिलाते हुए डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि मुंह और नाक में रंग जाने से बचना चाहिए। इससे सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश या एलर्जी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, खासकर अस्थमा या अन्य श्वसन संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए यह स्थिति गंभीर हो सकती है।होली का त्योहार अक्सर धूप में खेला जाता है, इसलिए हाइड्रेटेड रहना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. त्रिपाठी ने सलाह दी कि पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें और लंबे समय तक सीधी धूप में रहने से बचें ताकि डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचा जा सके।उन्होंने विशेष रूप से शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की अपील की। उनके अनुसार, नशीले पदार्थ अक्सर निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करते हैं और दुर्घटनाओं, चोटों और विवादों का कारण बन सकते हैं, जिससे होली का मज़ा किरकिरा हो सकता है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने पर जोर देते हुए डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि उनकी त्वचा और स्वास्थ्य प्रणाली अधिक संवेदनशील होती है, इसलिए उन्हें रासायनिक रंगों से बचाना चाहिए और उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।अपने चिकित्सकीय परामर्श में डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि यदि रंग खेलने के बाद त्वचा पर कोई लालिमा, तीव्र खुजली, चकत्ते या सूजन दिखाई दे, तो तुरंत एंटी-एलर्जिक दवा के लिए डॉक्टर से परामर्श करें। आँखों में तेज जलन, दर्द, धुंधला दिखना या कोई अन्य असामान्य लक्षण महसूस होने पर बिना किसी देरी के तत्काल नेत्र विशेषज्ञ से मिलें। यदि किसी को सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न या गंभीर एलर्जी जैसे पूरे शरीर पर सूजन या साँस लेने में बहुत कठिनाई) के लक्षण हों, तो बिना एक क्षण गंवाए नजदीकी आपातकालीन कक्ष या अस्पताल जाएं।डॉ. आदित्य रंजन त्रिपाठी ने अंत में संदेश देते हुए कहा कि सभी लोग सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें, मस्त रहें और प्रेम व सद्भाव के साथ होली मनाएं। उन्होंने एक बार फिर अपनी संपर्क जानकारी 9450005656 साझा की है, ताकि आपात स्थिति में लोग उनसे संपर्क कर सकें। यह सलाह निश्चित रूप से इस त्योहार को सभी के लिए आनंदमय और सुरक्षित बनाने में मदद करेगी।
TRNDKB
: ब्रेकिंग
अयोध्या.
*जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,*
एक पक्ष गया था जमीन कब्जा करने, दूसरे पक्ष ने रोका तो हुआ खूनी संघर्ष, दोनों पक्ष के 8 लोग घायल, गंभीर अवस्था में तीन लोग लखनऊ रेफर.जानवर के लिए बनाई गई छप्पर की सरिया में भी लगाई आग, दो मोटरसाइकिल भी फूंकी गई, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, थाना पूराकलंदर के कन्दैला गांव का मामला.
TRNDKB : ब्रेकिंग
अयोध्या.
हाईवे पर ट्रक ड्राइवर व क्लीनर को बेल्ट से पीटने का वीडियो वायरल होने का मामला, अयोध्या पुलिस ने वीडियो का लिया संज्ञान, पीटने वाले अभियुक्त नागेश मिश्रा को किया गिरफ्तार, लखनऊ का रहने वाला है नागेश मिश्रा, xuv 300 को किया सील,अवैध रूप से लगाई थी नीली बत्ती. थाना कैंट के मुमताज नगर का मामला.
TRNDKB : लखनऊ
कुत्तों ने 7 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला
शौच के लिए घर से निकली सात साल की अंशिका को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला
घर से 500 मीटर दूर खेत में खून से लथपथ मिला शव
किसान दिलीप कश्यप की बेटी अंशिका कक्षा एक में पढ़ती थी
बेटी का शव देख मां सोनी ने मचाया शोर तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ा
इलाके के लोगो मे घटना से हिंसक कुत्तो को लेकर दहशत
रहीमाबाद थाना क्षेत्र स्थित तरौना गांव की घटनाब्रेकिंग
अयोध्या.
*जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,*
एक पक्ष गया था जमीन कब्जा करने, दूसरे पक्ष ने रोका तो हुआ खूनी संघर्ष, दोनों पक्ष के 8 लोग घायल, गंभीर अवस्था में तीन लोग लखनऊ रेफर.जानवर के लिए बनाई गई छप्पर की सरिया में भी लगाई आग, दो मोटरसाइकिल भी फूंकी गई, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, थाना पूराकलंदर के कन्दैला गांव का मामला.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

