आज सुबह के मुख्य समाचार पत्र ✉ बॉर्डर_2_मूवी_का_पहला_दिन_तूफान,_जीता_फैंस_का_दिल!_Border_2_First_Day_First_Show_!_Border_2_Reaction
भारतीय वैश्य महासभा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जी का किया स्वागत देवघर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहु जी के अध्यक्ष बनने
भारतीय वैश्य महासभा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जी का किया स्वागत
देवघर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहु जी के अध्यक्ष बनने के पश्चात् देवनगरी आगमन पर भाजपा द्वारा आयोजित भव्य स्वागत समारोह में भारतीय वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता, वैश्य महासभा के प्रदेश प्रान्तीय महासचिव श्री दिवाकर गुप्ता, वैश्य महासभा के महिला प्रदेश महामंत्री ममता गुप्ता ने बुके, फूल-माला देकर स्वागत किया। साथ ही, उन्हें अध्यक्ष बनने पर बँधाई देते हुए प्रश्न्नता जाहिर की ।
TRN LIVE NEWS Channel
: *गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे प्रोफेसर चंद्र कुमार*
*चंबा, जनवरी 24*
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार मुख्य अतिथि होंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह चंबा के ऐतिहासिक चौगान में धूमधाम से मनाया जाएगा।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री 25 जनवरी को साँय चंबा पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।
प्रोफेसर चंद्र कुमार 26 जनवरी को चौगान नंबर-1 में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वह दोपहर बाद चंबा से ज्वाली (जिला कांगड़ा) के लिए प्रस्थान करेंगे ।
TRN LIVE: *हिमाचल मे 636 सडक़ें बंद, 6 नेशनल हाई-वे भी ठप*
बर्फबारी के कारण राज्य में अभी भी 636 सडक़ें बंद हैं। इनमें छह नेशनल हाई-वे भी शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग ने इन बंद पड़ी सडक़ों को रविवार और सोमवार को खोलने का लक्ष्य तय किया है। राज्य में बर्फबारी के कारण हिमाचन प्रदेश में कुल 1291 सडक़ें बंद पड़ी। इनमें से लोक र्निाण विभाग ने शनिवार रात तक 655 सडक़ों को यातायात के लिए बहाल करने का टारगेट फिक्स किया था। जानकारी के अनुसार बर्फबारी के कारण प्रदेश में बंद पड़ी सडक़ों की पूरी रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग मुख्यालय शिमला में पहुंच गई है। इसके तहत राज्य भर में बर्फ की बजह से कुल 1291 सडक़ें बंद पड़ी और शनिवार को 655 को खोलने का लक्ष्य विभाग ने तय किया
रिपोर्ट के मुताबिक विभाग के शिमला जोन में सबसे अधिक 841 सडक़ें बर्फबारी के कारण प्रभावित हुई है। इनमें से 533 सडक़ों को शनिवार तक बहाल करने का टारगेट तय किया था। विभाग के मंडी जोन में 273 सडक़ों पर वाहनों की रफतार थमी हुई है, जबकि कांगड़ा जोन की 49 सडक़ों पर पहिए अभी भी जाम है। इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के शिमला सर्कल के तहत आने वाले छह एनएच भी बंद पड़े हुए है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि इन सभी सडक़ों और नेशनल-हाईवे को दो दिनों में यातायात के लिए बहाल करने का लक्ष्य तय किया गया है।
TRN LIVE: *किसी भी हमले को ‘पूरी तरह से युद्ध’ मानेंगे, ईरान की ट्रंप को कड़ी चेतावनी*
तेहरान। ईरान ने कहा है कि वह अपनी जमीन पर किसी भी हमले को ‘पूरी तरह से’ एक युद्ध मानेगा और यथासंभव सख्ती से जवाब देगा। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर यह बात कही है। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, “हम इस बार किसी भी हमले को हमारे खिलाफ पूरी तरह से युद्ध मानेंगे, चाहे वह सीमित, असीमित, सर्जिकल, काइनेटिक या कुछ और हो। हम जितना संभव हो उतनी सख्ती से इसका जवाब देंगे।”
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि बड़ी संख्या में अमेरिकी सैन्य जहाज ऐहतियात के तौर पर ईरान की ओर बढ़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान अपने मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को विकसित करना जारी रखने की कोशिश करता है तो वह ईरान पर हमलों का समर्थन करेंगे। उन्होंने हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी ईरान को एक ‘शक्तिशाली हमले’ की धमकी दी थी। उन्होंने ईरान में विरोध प्रदर्शनों के बीच यह भी कहा कि उनका मानना है कि इस्लामिक गणराज्य को नये नेतृत्व की जरूरत है।
ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और एक “विशाल बेड़ा” खाड़ी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “मैंने कहा, अगर आप (प्रदर्शनकारियों को) फांसी देते हैं, तो आप पर पहले से कहीं ज़्यादा ज़ोरदार हमला होगा। इसके आगे ईरान परमाणु ठिकानों पर किये गये हमारे हमले मामूली नज़र आयेंगे। हमारा एक विशाल बेड़ा उस दिशा में जा रहा है। शायद हमें इसके इस्तेमाल की जरूरत न पड़े, लेकिन हम देखेंगे
TRN LIVE: *हिमाचल के काँगड़ा में पुलिस ने रेन शैल्टर में पकड़ी चरस की खेप, पंजाब की महिला सहित 2 तस्कर गिरफ्तार*
जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। जवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला और एक युवक को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना जवाली की टीम हरसर बस स्टॉप के पास गश्त पर थी। इसी दौरान वहां बने रेन शैल्टर में मौजूद 2 संदिग्धों की तलाशी ली गई। पुलिस ने मौके से पवन कुमार पुत्र कुलदीप कुमार निवासी हरसर, ज्वाली और राखी पत्नी अशोक निवासी सपेरा बस्ती, लुधियाना (पंजाब) के कब्जे से 1 किलो 20 ग्राम चरस बरामद की।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ पुलिस थाना जवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान सख्ती से जारी रहेगा।
TRN LIVE: *Full Statehood Day : परागपुर से आज सौगातें देंगे CM, महिलाओं को 1500, कर्मचारियों को DA की आस*
Full Statehood Day
पूर्ण राज्यत्व दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री
प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा जिला के परागपुर से पूर्ण राज्यत्व दिवस के राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करेंगे। वह इस अवसर का इस्तेमाल नई घोषणा को लेकर भी कर सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री मनाली और सुलाह विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान पहली अप्रैल से महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा कर चुके हैं। यह घोषणा पूरे प्रदेश के लिए एक साथ कब होगी? इसका इंतजार अभी महिलाओं को है। दूसरी तरफ राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अपने महंगाई भत्ते और पिछले वेतन आयोग के एरियर का फिक्र है। मुख्यमंत्री इसके बाद विधानसभा के बजट सत्र में जा रहे हैं। इसलिए नए बजट से पहले क्या कोई बड़ी घोषणा पूर्ण राज्यत्व दिवस के मंच से हो सकती है? इसका इंतजार सबको है। स्टेट हुड डे के इस कार्यक्रम के लिए खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री शिमला से बाई रोड रवाना हो गए हैं।
रात को नादौन में रुकने के बाद सुबह वह परागपुर में होंगे और इसके बाद शिमला लौट आएंगे, क्योंकि गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह ऐतिहासिक रिज मैदान पर है। कांगड़ा के लिए शिमला से रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण राज्यत्व दिवस हिमाचल प्रदेश की गौरवशाली यात्रा, ऐतिहासिक संघर्षों और जन एकजुटता का जीवंत प्रतीक है। यह दिवस हमें अपने स्वर्णिम अतीत से प्रेरणा लेने तथा प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए नए संकल्प अपनाने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दूरदर्शी नेतृत्व का सम्मान व्यक्त करते हुए ‘हिमाचल के शिल्पकार’ डॉ. वाईएस परमार सहित उन सभी महान विभूतियों को याद किया, जिनकी दूरदृष्टि, त्याग और अथक प्रयासों से प्रदेश ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ‘हरित एवं समृद्ध हिमाचल’ के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और राष्ट्र निर्माण में सशक्त योगदान देगा।
मुख्यमंत्री ने किया याद इंदिरा गांधी का योगदान
मुख्यमंत्री ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अविस्मरणीय योगदान को भी स्मरण करते हुए कहा कि 25 जनवरी, 1971 को शिमला के ऐतिहासिक रिज पर भारी हिमपात के बीच हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की घोषणा प्रदेश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। प्रदेश के भविष्य की दिशा पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य करते हुए प्रदेश की आर्थिक संरचना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्णत: आत्मनिर्भर राज्य बनाने का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अंतर्गत प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में ठोस एवं परिणामोन्मुखी कदम उठाए जा रहे हैं।
TRN LIVE: *भारत पर लगे टैरिफ को आधा करने को तैयार अमरीका, इस वजह से नरम पड़े ट्रंप प्रशासन के सुर*
अमरीकी वित्त मंत्री ने दिए राहत के बड़े संकेत
कहा, हिंदुस्तान ने रूस से तेल खरीद घटाई, यह बड़ी सफलता
अमरीका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को कम करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने संकेत दिया है कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व वाला अमरीकी प्रशासन भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ को हटाया जा सकता है।
उन्होंने इसका कारण पिछले कुछ महीनों में रूस से कच्चे तेल की भारत की खरीद में आई तेज गिरावट को बताया है। उन्होंने कहा कि अमरीका द्वारा लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ के कारण भारत ने रूस से तेल खरीदना काफी कम कर दिया है। साथ ही उन्होंने इसे बड़ी सफलता बताया है।
TRN LIVE: *Himachal Snowfall Road Close: हिमाचल मे 636 सडक़ें बंद, 6 नेशनल हाई-वे भी ठप*
बर्फबारी के कारण राज्य में अभी भी 636 सडक़ें बंद हैं। इनमें छह नेशनल हाई-वे भी शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग ने इन बंद पड़ी सडक़ों को रविवार और सोमवार को खोलने का लक्ष्य तय किया है। राज्य में बर्फबारी के कारण हिमाचन प्रदेश में कुल 1291 सडक़ें बंद पड़ी। इनमें से लोक र्निाण विभाग ने शनिवार रात तक 655 सडक़ों को यातायात के लिए बहाल करने का टारगेट फिक्स किया था। जानकारी के अनुसार बर्फबारी के कारण प्रदेश में बंद पड़ी सडक़ों की पूरी रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग मुख्यालय शिमला में पहुंच गई है। इसके तहत राज्य भर में बर्फ की बजह से कुल 1291 सडक़ें बंद पड़ी और शनिवार को 655 को खोलने का लक्ष्य विभाग ने तय किया।
प्रकृति फोटोग्राफी कार्यशालाएं
प्रतियोगी परीक्षा सामग्री
रिपोर्ट के मुताबिक विभाग के शिमला जोन में सबसे अधिक 841 सडक़ें बर्फबारी के कारण प्रभावित हुई है। इनमें से 533 सडक़ों को शनिवार तक बहाल करने का टारगेट तय किया था। विभाग के मंडी जोन में 273 सडक़ों पर वाहनों की रफतार थमी हुई है, जबकि कांगड़ा जोन की 49 सडक़ों पर पहिए अभी भी जाम है। इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के शिमला सर्कल के तहत आने वाले छह एनएच भी बंद पड़े हुए है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि इन सभी सडक़ों और नेशनल-हाईवे को दो दिनों में यातायात के लिए बहाल करने का लक्ष्य तय किया गया है। बता दें कि लोक निर्माण विभाग के प्रदेश मुख्यालय को शुक्रवार शाम तक कुल 535 सडक़ों के बंद होने की सूचना अलग-अलग जोन से मिली थी। शनिवार को मुख्यालय में बर्फबारी के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बंद पड़ी सडक़ों की पूरी रिपोर्ट पहुंची है।
दो दिन में बंद पड़ी सभी सडक़ें होगी बहाल
लोक निर्माण विभाग के इएनसी ई. एनपी सिंह का कहना है कि बर्फबारी के कारण राज्य भर में कुल 1291 सडक़ें बंद पडी और इनमें छह नेशनल हाई-वे भी शामिल है। उन्होंने कहा कि शनिवार को 655 सडक़ों को हर हाल में बहाल करने का लक्ष्य रखा था और युद्वस्तर पर काम चला है। तय रणनीति के तहत रविवार को 292 और सोमवार को शेष 344 सडक़ों को खोलने का टारगेट है।
किस जोन में कितने मार्ग बंद
बर्फबारी के चलते लोक निर्माण विभाग के शिमला जोन के पांच सर्कल में सबसे अधिक 841, मंडी के तीन सर्कल की 335 और कांगड़ा जोन के तहत आने वाले विभाग के डलहौजी सर्कल की 109 सडकें बंद पडी। इसके अलावा विभाग के नेशनल हाई-वे विंग के शिमला सर्कल के छह एनच पर बर्फबारी के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।
TRN LIVE: *Himachal News: जल शक्ति विभाग को अंबर से मिली ‘शक्ति’, 3 महीने तक टेंशन खत्म*
करीब तीन माह के लंबे ड्राई स्पेल के चलते प्रभावित हुई पेयजल योजनाओं के लिए बारिश और बर्फबारी संजीवनी बनेगी। ताजा हिमपात के कारण जल स्रोतों में भी नई जान आ गई है और बारिश ने भी इनको रिचार्ज कर दिया है। लिहाजा जल शक्ति विभाग भी मान रहा है कि अब कम से कम तीन माह तक पेयजल योजनाओं में पानी की कमी नहीं खलेगी। जानकारी के अनुसार लंबे समय से बारिश और सर्दियों के शुरुआती सीजन में बर्फबारी ना होने के चलते इसका असर पेयजल योजनाओं पर दिखने आरंभ हो गया था। जिसके कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पानी की दिक्कत भी पेश आने लगी थी। जल शक्ति विभाग की मानें तो राज्य भर में लंबे समय से बारिश ना होने के कारण लगभग एक सौ पेयजल योजनाएं प्रभावित हो गई थी। हालांकि सूखे के चलते करीब पच्चीस फीसदी तक का असर ही इनमें देखने को मिला। जिससे कुछेक हिस्सों में पानी की किल्लत भी आने लगी थी।
प्राकृतिक जलस्त्रोतों में भी पानी की कमी आ गई थी। उधर, गुरुवार रात से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर आरंभ हो गया था और शुक्रवार रात तक यह क्रम जारी रहा। जल शक्ति विभाग का कहना है कि बारिश और बर्फबारी से प्राकृतिक जलस्त्रोतों को बड़ा लाभ होगा और पानी में भी बढ़ोतरी हो गई। अहम है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश पेयजल योजनाओं में पानी की आपूर्ति प्राकृतिक जलस्त्रोतों के माध्यम से ही उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाती है। वहीं ग्रामीण इलाकों में पनिहारे और बावडिय़ां भी पेयजल व्यवस्था का मुख्य जरिया होते है। प्रदेश के में लंबे समय से बारिश ना होने के चलते पनिहार और बाबडिय़ों पर भी सूखे का असर देखने को मिल रहा था। वहीं पनिहारों में भी पानी में कमी आ गई थी। बहरहाल ड्राई स्पैल के टूटने से पेयजल स्त्रोत रिर्चाज हो गए है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश-बर्फबारी को लेकर पूर्वानुमान लगाया है। नतीजतन पहाड़ों पर ओर अधिक बर्फबारी होती है, तो गर्मियों के सीजन में यह पानी की समस्या को दूर करने में अहम रहेगी।
100 पेयजल योजनाएं प्रभावित
जल शक्ति विभाग की ईएनसी इ. अंजू शर्मा का कहना है कि प्रदेश में लंबे समय से बारिश न होने से राज्य भर में करीब एक सौ पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई और इनमें 25 फीसदी तक का असर पड़ा। बारिश और बर्फबारी से पेयजल योजनाओं को इसका लाभ मिलेगा। वहीं आगामी कम से कम तीन महीने तक पानी की समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर आगामी समय में भी बर्फबारी होती है, तो गर्मियों के दौरान भी इसका लाभ पेयजल व्यवस्था के लिए मिलेगा।
TRN LIVE: *Punjab train blast: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में बड़ी वारदात, RDX से ट्रेन को बनाया निशाना! आतंकी घटना का शक*
Punjab train blast: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बड़ी घटना पेश आई है। यहां सरहिंद इलाके में शुक्रवार आधी रात को बड़ा धमाका हुआ है। घटना रेलवे लाइन पर हुई है। माना जा रहा है कि RDX जैसे शक्तिशाली विस्फोट से एक मालगाड़ी को निशाना बनाया गया है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि रेलवे ट्रैक के परखच्चे उड़ गए। धमाके में मालगाड़ी का इंजन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है और चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। आधी रात को हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
घटना के बाद रेलवे अधिकारियों और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में इसे आतंकी हमला माना जा रहा है, लेकिन अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना रात करीब 11 बजे की है। सरहिंद के खानपुर फाटक के पास नई बनी नई रेलवे लाइन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। जैसे ही इंजन फाटक के नजदीक पहुंचा, तभी जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि ट्रैक का 3-4 फीट का हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया।
धमाके में इंजन के आगे का हिस्सा उड़ गया और मालगाड़ी पटरी से उतर गई। आसपास की जमीन पर मलबा बिखर गया। इस ब्लास्ट में चालक को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत लोकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज से उसकी जान बच गई। रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह नई लाइन अभी ट्रायल पर थी. मालगाड़ी में कोई खास सामान नहीं था, लेकिन धमाके से बड़ा हादसा टल गया। अगर पैसेंजर ट्रेन होती, तो जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। धमाके में आरडीएक्स के इस्तेमाल का शक जताया जा रहा है, जो एक हाई-एक्सप्लोसिव है।
TRN LIVE: *HP WEATHER : प्रदेश में इस दिन से फिर बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट*
HP WEATHER
27 जनवरी को फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से यलो अलर्ट जारी,11 शहरों का तापमान में शुन्य से नीचे
हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद अब एक बार फिर से एक और वैस्टर्न डिस्टर्बसेंस एक्टिव हो रहा है। ऐसे में राज्य में फिर से बर्फबारी की संभावनाएं बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी को राज्य में भारी बर्फबारी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 29 जनवरी से राज्य में मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है ।
25 जनवरी को राज्य के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और कहीं-कहीं बारिश की भी संभावनाएं जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार सुंदरनगर, शिमला, कांगड़ा, मुरारी देवी, भुंतर और जोत के क्षेत्रों में बादलों की तेज गर्जना और बिजली गिरने की संभावनाएं व्यक्त की गई है।
प्रदेश की राजधानी शिमला
सहित मनाली, कल्पा, कुकुमसेरी, नारकंडा, कुफरी, मशोबरा और ताबो सहित 11 स्थानों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिसमें कुकुमसेरी में माइनस 7.2, कल्पा माइनस 3.8, शिमला माइनस 0.5 और मनाली माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
कहां, कितनी बारिश-बर्फबारी
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान धर्मपुर में 91.4 एमएम बारिश, सोलन में 68.6, कंडाघाट में 67.0, ऊना में 54.2, काहू में 53.3, पालमपुर व नगरोटा सूरियां 53.2 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। उधर, कोठी में 105 सेटीमीटर बर्फबारी, गोंदला में 85, केलांग में 75, खदराला में 68.6, कुफरी में 66, मनाली में 45.8 और शिमला में 40.0 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया।
हिमपात से 126 पेयजल परियोजनाएं प्रभावित
राज्य में बर्फबारी से 126 पेयजल परियोजनाएं बंद हो गई है। साथ ही एचआरटीसी के प्रदेश भर में 780 रूट बंद हो गए हैं। 235 बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी हुई है।
TRN LIVE: *Himachal NEWS : बर्फ से 5856 ट्रांसफार्मर ठप छुट्टी में भी ड्यूटी देंगे कर्मचारी*
बिजली बोर्ड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना ने अधिकारियों को दिए निर्देश
राज्य में बर्फबारी के कारण तहस-नहस हुई बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कर्मचारियों को छुट्टियों में भी ड्यूटी के आदेश जारी किए गए है। राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना ने अधिकारियों रविवार और सोमवार को भी सेवाएं देने को कहा है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को मौके पर कार्यों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए है। प्रदेश में बर्फबारी के कारण अभी भी 5856 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हुए है।
जानकारी के अनुसार बर्फबारी के चलते राज्य में 7142 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए। इनमें से शनिवार तक बिजली बोर्ड 1276 ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर आपूर्ति को बहाल करने में कामयाब रहा है। शिमला जिला के ठियोग में 335 में से 16 को ठीक किया गया है। चौपाल के 436 में से दस, शिमला शहर में 377 में से 82, सुन्नी में 17 ट्रांसफार्मर अभी बंद पड़े हुए है। जिला के डोडरा क्वार में 25, जुब्बल 186, कोटखाई 260, कुपवी 100, कुमारसैन 29 और रामपुर सब-डिवीजन में 176 ट्रांसफार्मर अभी भी बंद पड़े हुए है।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग से नुकसान का जायजा
प्रदेश में बिजली बहाली के कार्य की समीक्षा को लेकर राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के अध्यक्ष सुबोध सक्सेना अपने कार्यालय पहुंचे और वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की स्थिति का जायजा लिया है। इस दौरान अधिकारियों से उन्होंने ट्रांसफार्मरों की बहाली के चल रहे कार्यों की रिपोर्ट मांगी और इसे गति प्रदान करने के निर्देश दिए है। बोर्ड अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि बिजली बहाली के कार्य के दौरान स्नो किट या अन्यों की आवश्यकता है, तो प्राथमिकता के आधार पर मुहैया करवाई जाए।
कुल्लू में एचआरटीसी के 70 बस रूट ठप
कुल्लू। जिला कुल्लू में एक बार फिर से बर्फबारी शुरू होने के बाद सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुल्लू में बर्फबारी का दौर शुरू होने के चलते कई पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। कुल्लू जिला की बात करें तो ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फबारी होने से एचआरटीसी और निजी बसों का संचालन बंद हो गया है। एचआरटीसी के मुताबिक जिला कुल्लू में शुक्रवार और शनिवार सुबह तक हुई बर्फबारी से 70 बस रूट्स प्रभावित हुए हैं।
TRN LIVE: *लोकभवन में उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के स्थापना दिवस का आयोजन*
लोकभवन में उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि संस्कृतियों के मिलन का यह कार्यक्रम जहां हमें आपसी सौहार्द, प्रेम व भाइचारे को सुदृढ़ बनाने में सहायक है वहीं देश के विकास में सबके सहयोग को भी इंगित करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से लोकभवनों में स्थापना दिवस के इस तरह के मिलन कार्यक्रमों से जहां संस्कृतियों का आदान प्रदान होता है वहीं लोग एकसूत्र में बंधते है। इस तरह के कार्यक्रमों से एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना भी पूरी होती है। उन्होंने हिमाचल में रह रहे इन राज्यों के नागरिकों को स्थाना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर, उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्रालय से भेजे गए स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र राज्यपाल और लेडी गवर्नर को भेंटकर सम्मानित किया। धर्मेन्द्र भारद्वाज ने इस अवसर पर, अपने विचार भी व्यक्त किए।
राज्यपाल ने इस अवसर पर, सभी अतिथियों को हिमाचली टोपी व मफलर भेंटकर कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का राज्यपाल के साथ परिचय हुआ। राज्यपाल के सचिव चन्द्र प्रकाष वर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर, उत्तरप्रदेष, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर की समृद्ध संस्कृति को दर्षाती लघु फिल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर, पूजा कलामंच के कलाकारों ने उत्तरप्रदेष का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ज्ञानेश्वर सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमती अंजुम आरा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
TRN LIVE: *लोकभवन में उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के स्थापना दिवस का आयोजन*
लोकभवन में उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि संस्कृतियों के मिलन का यह कार्यक्रम जहां हमें आपसी सौहार्द, प्रेम व भाइचारे को सुदृढ़ बनाने में सहायक है वहीं देश के विकास में सबके सहयोग को भी इंगित करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से लोकभवनों में स्थापना दिवस के इस तरह के मिलन कार्यक्रमों से जहां संस्कृतियों का आदान प्रदान होता है वहीं लोग एकसूत्र में बंधते है। इस तरह के कार्यक्रमों से एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना भी पूरी होती है। उन्होंने हिमाचल में रह रहे इन राज्यों के नागरिकों को स्थाना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर, उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्रालय से भेजे गए स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र राज्यपाल और लेडी गवर्नर को भेंटकर सम्मानित किया। धर्मेन्द्र भारद्वाज ने इस अवसर पर, अपने विचार भी व्यक्त किए।
राज्यपाल ने इस अवसर पर, सभी अतिथियों को हिमाचली टोपी व मफलर भेंटकर कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का राज्यपाल के साथ परिचय हुआ। राज्यपाल के सचिव चन्द्र प्रकाष वर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर, उत्तरप्रदेष, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर की समृद्ध संस्कृति को दर्षाती लघु फिल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर, पूजा कलामंच के कलाकारों ने उत्तरप्रदेष का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ज्ञानेश्वर सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमती अंजुम आरा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
TRN LIVE: *अंगुली ट्रिगर पर, बस आदेश का इंतजार, ईरानी कमांडर ने धमकाया अमरीका*
अमरीकी युद्धपोत के मध्य एशिया की ओर बढऩे की खबरों के बीच ईरानी पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमरीका को सीधी धमकी दे दी है। रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर ने कहा है कि ईरान की अंगुली ट्रिगर पर ही रखी है, बस दबाने की देर है। बता दें कि ईरान में इस्लामिक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को कुचलने में इसी फोर्स को लगाया गया था। गोलीबारी में हजारों लोगों की जान चली गई है। रिपोट्र्स के मुताबिक कमांडर जनरल मोहम्मद पाकपॉर ने कहा है कि अमरीकी किसी भी गलतफहमी में न रहें।
ईरान की सरकार और सेना दोनों अब पहले से ज्यादा तैयार हैं। बस कमांडर इन चीफ के आदेश का इंतजार है। बता दें कि 28 दिसंबर को ईरान में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे और इसके बाद ईरान की फोर्स ने आंदोलनकारियों को बुरी तरह से कुचला। इसी के बाद ईरान और अमरीका के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। अमरीका ने कहा था कि अगर ईरान इसी तरह शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों की हत्या करवाता है और उन्हें गिरफ्तार करने के बाद सामूहिक रूप से फांसी देता है, तो अमरीका यह बर्दाश्त नहीं करेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमरीका से डरकर ईरान ने 800 लोगों की फांसी पर रोक लगा दी। हालांकि ईरान के शीर्ष सरकारी वकील ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया।
TRN LIVE: *Delhi-NCR Pollution Update : बारिश के बाद भी दिल्ली की हवा ‘खराब’ श्रेणी में*
राष्ट्रीय राजधानी में हुई बारिश और तापमान में गिरावट के बावजूद शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर अब भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में रहा, जिसमें सूक्ष्म कणों (पीएम 2.5) की अधिकता देखी गई। चांदनी चौक में सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 306 रहा।
TRN LIVE: *किसी भी हमले को ‘पूरी तरह से युद्ध’ मानेंगे, ईरान की ट्रंप को कड़ी चेतावनी*
ईरान ने कहा है कि वह अपनी जमीन पर किसी भी हमले को ‘पूरी तरह से’ एक युद्ध मानेगा और यथासंभव सख्ती से जवाब देगा। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर यह बात कही है। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, “हम इस बार किसी भी हमले को हमारे खिलाफ पूरी तरह से युद्ध मानेंगे, चाहे वह सीमित, असीमित, सर्जिकल, काइनेटिक या कुछ और हो। हम जितना संभव हो उतनी सख्ती से इसका जवाब देंगे।”
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि बड़ी संख्या में अमेरिकी सैन्य जहाज ऐहतियात के तौर पर ईरान की ओर बढ़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान अपने मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को विकसित करना जारी रखने की कोशिश करता है तो वह ईरान पर हमलों का समर्थन करेंगे। उन्होंने हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी ईरान को एक ‘शक्तिशाली हमले’ की धमकी दी थी। उन्होंने ईरान में विरोध प्रदर्शनों के बीच यह भी कहा कि उनका मानना है कि इस्लामिक गणराज्य को नये नेतृत्व की जरूरत है।
ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और एक “विशाल बेड़ा” खाड़ी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “मैंने कहा, अगर आप (प्रदर्शनकारियों को) फांसी देते हैं, तो आप पर पहले से कहीं ज़्यादा ज़ोरदार हमला होगा। इसके आगे ईरान परमाणु ठिकानों पर किये गये हमारे हमले मामूली नज़र आयेंगे। हमारा एक विशाल बेड़ा उस दिशा में जा रहा है। शायद हमें इसके इस्तेमाल की जरूरत न पड़े, लेकिन हम देखेंगे।”
TRN LIVE: *UP में कांग्रेस को बड़ा झटका, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया पार्टी से इस्तीफा*
उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस को शनिवार को बड़ा झटका लगा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अपना इस्तीफा प्रेषित किया है। इस्तीफे को उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य में कांग्रेस के लिए एक बड़े सियासी झटके के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उन्हें मनाने के लिए उनके आवास पर जा सकते हैं। फिलहाल पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्दीकी से संपर्क साधने और उन्हें मनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इस्तीफे के पत्र में किसी स्पष्ट वजह का उल्लेख नहीं किया है। लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि वे लंबे समय से शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे थे और खुद को पार्टी में साइडलाइन महसूस कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में अपने सभी साथियों के साथ इसलिए शामिल हुए थे कि जातिवाद और संप्रदायवाद के साथ हो रहे अन्याय की लड़ाई लड़ी जा सके लेकिन कांग्रेस में रह कर वह यह लड़ाई नहीं लड़ पा रहे हैं
TRN LIVE: *एक साल में कनाडा को खा जाएगा चीन, गोल्डन डोम का विरोध करने पर भड़के ट्रंप*
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर ‘गोल्डन डोम’ बनाने का प्रस्ताव ठुकराने के लिए कनाडा की आलोचना करते हुए कहा है कि चीन उनके देश को ‘खा सकता’ है। ट्रंप ने शनिवार को ट्रुथ सोशल पर साझा किए गए एक पोस्ट में कहा, “कनाडा ग्रीनलैंड पर गोल्डन डोम बनाने का विरोध कर रहा है, हालांकि यह कनाडा की रक्षा करेगा। इसके बजाय, उन्होंने चीन के साथ व्यापार करने का फैसला किया है जो उन्हें पहले ही साल में खा जाएगा।”
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमरीका और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में अपने भाषण में कहा था कि ‘नियम-आधारित व्यवस्था’ लुप्त होती जा रही है। उन्होंने यहां चीन के साथ सात अरब डॉलर के एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें चीन की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर टैरिफ हटाना भी शामिल था।
इस बीच, ट्रंप ने दावोस में अपने भाषण के दौरान कहा था, “कनाडा अमरीका की वजह से ज़िंदा है। यह याद रखना, मार्क, अगली बार जब तुम बयान दो।” उन्होंने यह भी कहा था कि कनाडा को अमेरिका से “बहुत सारी मुफ्त चीज़ें” मिलती हैं और उन्हें अमेरिकी सुरक्षा सुरक्षा के लिये “शुक्रगुजार होना चाहिए।” इसके जवाब में कनाडा की सरकार ने “बंटी हुई और अनिश्चित दुनिया” के बीच साझेदारी में विविधता लाने और आर्थिक मज़बूती स्थापित करने की ज़रूरत का हवाला देते हुए अपने व्यापार फैसलों का बचाव किया था।
AM: *IND vs NZ 3nd T20 : आज सीरीज कब्जाने पर भारत की नजर*
गुवाहाटी में खेला जाएगा टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला
भारत बनाम न्यूजीलैंड कह टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा। दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को सात विकेट से हरा दिया था। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं। अब तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी।
दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में हैं, जबकि, न्यूजीलैंड की अगवाई मिशेल सेंटनर कर रहे हैं। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान एक मैच बेनतीजा रहा है, जबकि तीन मैच के नतीजे आए हैं। इस मैदान का हाईएस्ट टोटल 237/3 रन हैं। यहां का लोएस्ट टोटल 118 रन है, जो दोनों टीम इंडिया के नाम दर्ज है। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 160-180 रन के बीच रहता है।
TRN LIVE: *T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ बांग्लादेश, इस टीम की एंट्री*
T20 World Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शनिवार को बांग्लादेश के अड़ियल रवैये पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्वकप में उसकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में शामिल करने की आधिकारिक घोषणा कर दी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी संजोग गुप्ता ने बोर्ड को औपचारिक रूप से पत्र लिखा कि बांग्लादेश की मांगें बोर्ड की पॉलिसी के हिसाब से नहीं है।
बोर्ड के सभी सदस्यों को लिखे गए इस पत्र में गुप्ता ने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) आईसीसी बोर्ड के फैसले का पालन नहीं कर रहा था और इस बड़े इवेंट के लिए बांग्लादेश की जगह किसी दूसरे देश, इस मामले में स्कॉटलैंड को बुलाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था। इस पत्र की कॉपी बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम को भी भेजी गई है, जो आईसीसी बोर्ड के सदस्य हैं।
TRN LIVE: *डिग्री पूरी न करने वाले छात्रों को परीक्षा देने का विशेष मौका, इस डेट तक करें आवेदन*
तकनीकी विश्वविद्यालस तमें एनएसए ओएस व सीबीसीएस के तहत बीटेक, बी फॉर्मेसी, एमटेक, एम फॉर्मेसी वाले करें आवेदन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी डिग्री पूरी न कर पाने वाले या उत्तीर्ण न हो पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को मई/जून, 2026 में प्रस्तावित परीक्षा में विशेष मौका देने का निर्णय लिया है। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि बीटेक, बी फॉर्मेसी (एलोपैथी/आयुर्वेद) के पहले से आठवें सेमेस्टर तक के ओल्ड और न्यू सिलेबस के अभ्यर्थी परीक्षा के लिए ऑफलाइन आवेदन 20 मार्च तक कर सकते हैं।
इसके अलावा बी फॉर्मेसी (एलोपैथी/आयुर्वेद) के सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) पाठ्यक्रम के पहले से आठवें सेमेस्टर तक अभ्यर्थी और एम फॉर्मेसी और एमटेक के भी सीबीसीएस के पहले से चौथे सेमेस्टर तक के अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने का विशेष मौका प्रदान किया जा रहा है। विशेष मौके के तहत परीक्षा देने की फीस संबंधित अधिसूचना और फॉर्म अभ्यर्थी तकनीकी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
TRN LIVE: *Kangra News: हरसर में एक किलो से अधिक चरस के साथ महिला और पुरुष गिरफ्तार*
पुलिस जिला नूरपुर ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान में हरसर में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हरसर बस स्टॉप के पास एक किलो 20 ग्राम चरस बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पवन कुमार पुत्र कुलदीप कुमार निवासी हरसर व राखी पत्नी अशोक निवासी निवासी सपेरा बस्ती लुधियाणा के रूप में हुई है।
प्रकृति फोटोग्राफी कार्यशालाएं
प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर गश्त के दौरान पवन कुमार पुत्र कुलदीप कुमार निवासी हरसर व राखी पत्नी अशोक निवासी निवासी सपेरा बस्ती लुधियाणा के कब्जे से एक किलो 20 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान हरसर में पवन कुमार पुत्र कुलदीप कुमार निवासी हरसर व राखी पत्नी अशोक निवासी निवासी सपेरा बस्ती लुधियाणा से एक किलो 20 ग्राम चरस बरामद करके केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पवन कुमार शातिर व अभ्यस्थ अपराधी है जिस पर पहले भी पुलिस थाना जवाली में एनडीपीएस के अधीन एक अभियोग व आबकारी अधिनियम के तहत 11 अभियोग पंजीकृत हैं। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
TRN LIVE: *पालमपुर में वर्षों बाद बर्फबारी, प्रचंड शीतलहर की चपेट में आया हिमाचल*
पालमपुर क्षेत्र में वर्षों बाद हिमपात हुआ है। कंडवाड़ी, बनूरी व मोलीचक्क में भी बर्फबारी हुई है, जबकि बर्फ के फाहे मैदानी इलाकों में भी नजर आए। बारिश के साथ तेज हवाओं के चलते जहां जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और प्रचंड ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश-बर्फबारी से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। मौसम के एक बार फिर करवट बदलने से क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई है। धौलाधार की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है, इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानों में बारिश होने से कंपकंपी छूट रही है।
TRN LIVE: *🚩श्री गणेशाय नम:🚩*
*📜 दैनिक पंचांग 📜*
*नमस्कार सुबह की*
*ताज़ा ख़बरों के साथ*
*आपका स्वागत है*🙏
*🌹25 - Jan - 2026🌹*
☀ पंचांग
🔅 तिथि सप्तमी 11:12 PM
🔅 नक्षत्र रेवती 01:36 PM
🔅 करण :
गर 12:00 PM
वणिज 12:00 PM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग सिद्ध 11:45 AM
🔅 वार रविवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 07:12 AM
🔅 चन्द्रोदय 10:54 AM
🔅 चन्द्र राशि मीन
🔅 सूर्यास्त 05:54 PM
🔅 चन्द्रास्त +00:22 AM
🔅 ऋतु शिशिर
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 10:41 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास अमांत माघ
🔅 मास पूर्णिमांत माघ
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:12:10 - 12:54:56
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 04:28 PM - 05:11 PM
🔅 कंटक 10:46 AM - 11:29 AM
🔅 यमघण्ट 01:37 PM - 02:20 PM
🔅 राहु काल 04:34 PM - 05:54 PM
🔅 कुलिक 04:28 PM - 05:11 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 12:12 PM - 12:54 PM
🔅 यमगण्ड 12:33 PM - 01:53 PM
🔅 गुलिक काल 03:13 PM - 04:34 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन
TRN LIVE: *बर्फबारी ने राेकी हिमाचल की रफ्तार, 2000 बस सेवाएं प्रभावित, HRTC के 484 रूट पूरी तरह से ठप्प*
हिमाचल प्रदेश में शिमला सहित अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी जहां किसानों और बागवानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं कारोबार और परिवहन व्यवस्था के लिहाज से यह बर्फबारी भारी दुश्वारियां भी लेकर आई है। बर्फबारी के चलते एचआरटीसी सहित निजी बसों के करीब 2 हजार बस सेवाएं प्रभावित रहीं।
शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प हो गई। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चम्बा, किन्नौर, रामपुर, रोहड़ू और शिमला सहित कई क्षेत्रों में सैंकड़ों बस रूट प्रभावित हुए हैं। एचआरटीसी के अनुसार दोपहर 2 बजे तक प्रदेश में निगम के कुल 484 रूट पूरी तरह बंद हो गए हैं, जबकि अकेले शिमला डिवीजन में संचालित 272 रूट पूरी तरह से ठप्प रहे।
राजधानी शिमला की ओर आने-जाने वाली सभी बस सेवाएं सुबह करीब 8 बजे से ही बंद कर दी गईं। बिलासपुर और मंडी से शिमला आने वाली बसें सुबह हीरानगर तक ही पहुंच सकीं। कुछ बसें टुटू क्षेत्र तक जरूर पहुंचीं, लेकिन बर्फबारी और फिसलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उन्हें हीरानगर से ही वापस मोड़ दिया।
इसके अलावा चंडीगढ़ से शिमला की ओर आने-जाने वाली बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड की निजी बसें भी पूरी तरह ठप्प रहीं। बर्फबारी के कारण सड़कों पर भारी फिसलन होने से बसों सहित अन्य वाहनों के संचालन पर व्यापक असर देखने को मिला।
TRN LIVE: *मंडी पंचवक्त्र मंदिर के पास महिला ने ब्यास नदी में कूदकर दी जान, 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया*
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला मुख्यालय से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक 37 वर्षीय महिला ने ऐतिहासिक पंचवक्त्र मंदिर के समीप ब्यास नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
मृतका की पहचान रीता देवी (37) पत्नी स्वर्गीय प्रकाश चंद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मंडी जिला के बनाल गांव की रहने वाली थी। रीता देवी बाबा भूतनाथ मंदिर की गली में एक किराए के कमरे में अपने बेटे और बेटी के साथ रहती थी। शनिवार सुबह करीब 9 बजे उसने विक्टोरिया पुल (भूली पुल) से उफनती ब्यास नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को नदी से निकाल लिया गया।
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल आत्महत्या के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके विस्तृत बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एसपी के अनुसार हम मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रहे हैं। परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि महिला ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया।
TRN LIVE: *मंडी में विवाह के झूठे वायदे पर दुष्कर्म के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी बरी*
जिला मंडी की एक विशेष अदालत ने विवाह के झूठे वायदे के आधार पर दुष्कर्म और प्रताड़ना के एक बहुचर्चित मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-1 की अदालत ने मुख्य आरोपी शक्ति चंद धीमान और उसके परिवार के 3 अन्य सदस्यों को संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपों से बरी कर दिया है। मामला फरवरी, 2020 में महिला थाना मंडी में दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी शक्ति चंद धीमान ने उससे शादी का झांसा देकर अक्तूबर, 2019 से जनवरी 2020 के बीच शारीरिक संबंध बनाए।
आरोप यह भी था कि आरोपी के माता-पिता और उसकी बहन ने पीड़िता के साथ मारपीट की, उसे अपशब्द कहे और दहेज या अन्य कारणों से प्रताड़ित किया। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का बारीकी से विश्लेषण करने के बाद पाया कि पीड़िता बालिग थी और वह अपनी मर्जी से आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने गई थी। उसने खुद पुलिस के सामने पहले बयान दिया था कि वह अपनी स्वेच्छा से आरोपी के साथ रह रही है। अदालत ने शक्ति चंद धीमान, विलियम जॉन, संतोष धीमान और शिवानी धीमान को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है।
TRN LIVE: *हमीरपुर में पानी के टैंक से गिरने से पंप ऑप्रेटर की मौत*
उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत खरबाड़ के गांव जख्योल का एक व्यक्ति जोकि जल शक्ति विभाग में पंप ऑप्रेटर के पद पर कार्यरत था दुखद दुर्घटना में मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार जल शक्ति विभाग में कार्यरत कर्मचारी अनुज (47) निवासी जख्योल की टैंक के लैंटर से गिरने के कारण मौत हो गई है। व्यक्ति को मृत अवस्था में सिविल अस्पताल भोरंज लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है। मामले की पुष्टि एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने की है।
TRN LIVE: *कुल्लू में रसोई गैस लीकेज से सिलैंडर फटा, 7 घायलों में 2 एम्स रैफर*
पुलिस थाना भुंतर के तहत शुरड़ में खोखन रोड भुंतर में एक मकान में रसोई गैस सिलैंडर में लीकेज के कारण ब्लास्ट हो गया। इससे 7 लोग घायल हो गए, जबकि मकान की दीवारें भी टूट गईं। जानकारी के अनुसार यह मकान रमेश कुमार निवासी गांव शुरड़ का है। 5 कमरों वाले एक मंजिला मकान को उन्होंने किराए पर दे रखा है, जिसके मध्य वाले सैट में सोलन व शिमला का एक परिवार रहता है। उनकी रसोई में गैस सिलैंडर लीक हो रहा था। ठंड ज्यादा होने के कारण दरवाजे व खिड़कियां बंद होने के कारण गैस का दबाव बना, जिस कारण जोरदार धमाके के साथ मकान के बीच 3 कमरों की दीवारें टूटकर गिर गईं और साथ खड़े 3 टू व्हीलर (एक स्कूटी व 2 बाइकें) पर मलबा गिरने से नुक्सान हुआ है। हादसे के समय इन 3 कमरों में 9 लोग मौजूद थे, जिनमें एक बच्ची व 3 महिलाओं सहित 7 लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है
घायलों में नरपत (43) पुत्र हिमू राम निवासी गोयला डाकघर सोमनाचनी उपतहसील थाची जिला मंडी, धनवंती (49) पुत्री खौर चंद निवासी शाट, जुबेर अहमद (31) पुत्र सलीम निवासी गांव इस्माईलपुर डाकघर हरगांव तहसील व जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश, मायरा (5) पुत्री जुबेर अहमद, साहिबा (27) पत्नी जुबेर अहमद, कमला देवी (40) पत्नी नरपत राम निवासी गोयला जिला मंडी और नोख सिंह (21) पुत्र नरपत राम निवासी गोयला जिला मंडी शामिल हैं। मायरा व धनवंती की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को क्रमश: मैडीकल कालेज नेरचौक व एम्स बिलासपुर रैफर किया गया
TRN LIVE: *सोलन में दर्दनाक हादसा, दूध देने जा रही 15 साल की बच्ची पर गिरी चट्टान मौके पर मौत; मची चीख-पुकार*
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बारिश के दौरान हुए भूस्खलन में एक 15 वर्षीय किशोरी की जान चली गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब किशोरी अपनी बहन के साथ गांव में दूध देने जा रही थी। वहीं, इस हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, घटना सोलन विधानसभा क्षेत्र की कोरो कैंथड़ी पंचायत के गांव गोल की है। मृतका की पहचान हिमानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह हिमानी अपनी बहन रेणु के साथ गांव में दूध देने जा रही थी। दोनों बहनें एक-दूसरे से करीब पांच से छह फीट की दूरी पर चल रही थीं। जैसे ही वह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर पहुंची, तभी अचानक पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान गिर गई, जिसके नीचे हिमानी दब गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने चट्टान हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक हिमानी की मौत हो चुकी थी।
गांव में शोक की लहर
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।
TRN LIVE: *सहमति से शारीरिक संबंध बनाना और बाद में शादी से इनकार कर देना ये दुष्कर्म नहीं नाहन कोर्ट की सख्त टिप्पणी*
विवाह का भरोसा देकर दुष्कर्म के आरोपों से जुड़े एक मामले में कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। जिला न्यायालय ने आरोपी को सशर्त जमानत देते हुए कहा कि यदि दोनों पक्ष बालिग हों और संबंध लंबे समय तक चले हों, तो केवल विवाह न होने के आधार पर प्रारंभिक स्तर पर ऐसे मामले को दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।
क्या था मामला?
जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश ने रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच लगभग दस वर्षों तक संबंध रहे। अदालत के अनुसार, मौजूदा तथ्यों से यह मामला सहमति से बने संबंधों का प्रतीत होता है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक की जांच में ऐसा कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है, जिससे यह साबित हो कि संबंध धोखाधड़ी, दबाव या किसी प्रकार के प्रलोभन के तहत बनाए गए थे। यह मामला 26 अक्तूबर 2025 को माजरा थाना में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पांवटा साहिब निवासी खेम सिंह ने विवाह का आश्वासन देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इन्कार कर दिया। शिकायत में कहा गया था कि इससे उसका आत्मसम्मान आहत हुआ और वह मानसिक रूप से प्रभावित हुई।
अदालत ने आदेश में कहा कि वर्तमान चरण में केवल विवाह न होने के आधार पर मामले को दुष्कर्म की श्रेणी में रखना सही नहीं माना जा सकता।
TRN LIVE: *भारत पर लगे टैरिफ को आधा करने को तैयार अमरीका, इस वजह से नरम पड़े ट्रंप प्रशासन के सुर*
अमरीकी वित्त मंत्री ने दिए राहत के बड़े संकेत
कहा, हिंदुस्तान ने रूस से तेल खरीद घटाई, यह बड़ी सफलता
अमरीका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को कम करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने संकेत दिया है कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व वाला अमरीकी प्रशासन भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ को हटाया जा सकता है।
उन्होंने इसका कारण पिछले कुछ महीनों में रूस से कच्चे तेल की भारत की खरीद में आई तेज गिरावट को बताया है। उन्होंने कहा कि अमरीका द्वारा लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ के कारण भारत ने रूस से तेल खरीदना काफी कम कर दिया है। साथ ही उन्होंने इसे बड़ी सफलता बताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

