हिमाचल में फाइनेंशियल इमरजेंसी जैसे हालात:कर्ज के दलदल में फंसा, RDG बंद होने से वित्तीय संतुलन डगमगाया, ‘सर्वाइवल मोड’ में स्टेट

Feb 9, 2026 - 17:36
 0  0
हिमाचल में फाइनेंशियल इमरजेंसी जैसे हालात:कर्ज के दलदल में फंसा, RDG बंद होने से वित्तीय संतुलन डगमगाया, ‘सर्वाइवल मोड’ में स्टेट
हिमाचल प्रदेश में फाइनेंशियल इमरजैंसी जैसे हालात पैदा बन गए है। राज्य को कर्ज के सहारे आगे बढ़ने की नीति अब भारी पड़ती दिख रही है। हालात ऐसे बन गए कि पुराना कर्ज चुकाने के लिए नया कर्ज भी कम पड़ने लगा है। आगामी वित्त वर्ष 2026-27 में हिमाचल को करीब 10 हजार करोड़ रुपए का नया लोन मिलेगा। मगर पुराने कर्ज के ब्याज और रीपेमेंट पर करीब 13 हजार करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। यानी जितना कर्ज मिलेगा, उससे 3 हजार करोड़ रुपए ज्यादा पुराना कर्ज चुकाने में चला जाएगा। यह स्थिति आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया के कारण उत्पन्न हुई। इससे राज्य की वित्तीय स्थिति प्रतिदिन बिगड़ रही है। छोटे से राज्य हिमाचल प्रदेश पर 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज हो गया है। केंद्र ने ऐसे वक्त में रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) बंद करने हिमाचल को फाइनेंशियल इयरजैंसी जैसे हालात में धकेला है। इससे कर्मचारी, पेंशनर, बेरोजगार, आम आदमी दबाव है। कर्मचारी-पेंशनर को अपने एरियर, डीए और नए पे कमीशन की चिंता सता रही है। बेरोजगारों को नौकरी और आम लोगों को सब्सिडी खत्म करने की। आय बनाम खर्च: ‘जीरो विकास’ और सब्सिडी खत्म के बाद भी घाटा फाइनेंस सेक्रेटरी देवेश कुमार के अनुसार- यदि 2026-27 में सरकार सभी सब्सिडी बंद कर दे और विकास कार्यों (कैपिटल एक्सपेंडीचर) पर खर्च शून्य खर्च करे, तब भी कुल व्यय करीब 48 हजार करोड़ रुपए रहेगा। इसके मुकाबले राज्य के पास विभिन्न संसाधनों से लगभग 42 हजार करोड़ रुपए ही आमदनी होगनी। इनमें 10 हजार करोड़ लोन, 14 हजार करोड़ केंद्र से टैक्स में हिस्सा और 18 हजार करोड़ रुपए राज्य का अपना सालाना रेवेन्यू है। फिर भी यानी 6 हजार करोड़ रुपए का सीधा घाटा रहने वाला है। RDG बंद: सबसे बड़ा झटका इस वित्तीय संकट की जड़ में रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) का बंद होना है। यह ग्रांट हिमाचल जैसे पहाड़ी और सीमित संसाधनों वाले राज्यों के लिए जीवनरेखा मानी जाती थी। देश के 17 राज्यों की RDG बंद जरूर हुई है, लेकिन हिमाचल की निर्भरता इस पर सबसे ज्यादा थी। नागालैंड के बाद हिमाचल देश का दूसरा ऐसा राज्य था, जिसके कुल बजट का लगभग 13 फीसदी हिस्सा RDG से आता था। यदि यह ग्रांट पहले की तरह जारी रहती, तो आय और खर्च के बीच का बड़ा हिस्सा इससे संतुलित हो सकता था। इसके अचानक बंद होने से राज्य की नकदी व्यवस्था डगमगा गई है। आय बढ़ाने की कोशिशें, पर कामयाबी नहीं राज्य सरकार ने वाटर सेस लगाकर अतिरिक्त आय जुटाने की कोशिश की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे असंवैधानिक ठहरा दिया। GST लागू होने के बाद राज्य की स्वतंत्र कर लगाने की क्षमता सीमित हो गई है। शराब पर टैक्स बढ़ाकर कुछ अतिरिक्त राजस्व जरूर आया है, पर बढ़ते खर्च के सामने यह नाकाफी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला