आज सुबह के 100 मुख्य समाचार पत्रों को कार्य करने के लिए जन-जन के नायक,आदर्श राजनेता,अजेय योद्धा,संघर्ष सेवा और स्वाभिमान के प्रतीक जनसत्तादल सुप्रीमो महाराजा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह "राजा भइया"

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर करा लिया भूमि का बैनामा 👉 पीड़ित वृद्ध महिला ने एसपी से की मामले की शिकायत, कार्रवाई की माँग 👉 महिला का आरोप कूटरचित व फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी कर विपक्षी द्वारा उसके पति के नाम दर्ज भूमि का करा लिया गया बैनामा 👉 महिला का कहना है कि उसके पति की दिमागी हालत नहीं ठीक सात वर्ष पहले हो गए थे लापता,

Feb 13, 2026 - 07:17
 0  0
आज सुबह के 100 मुख्य समाचार पत्रों को कार्य करने के लिए जन-जन के नायक,आदर्श राजनेता,अजेय योद्धा,संघर्ष सेवा और स्वाभिमान के प्रतीक जनसत्तादल सुप्रीमो महाराजा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह "राजा भइया"

TRNDKB trn live : *चरण स्पर्श ( पैर छूने ) के नियम.....*

*=============================*

*पैर छूने की परंपरा :* 👉 सनातन धर्म, परम्परा और संस्कृति में संतों और बड़े-बुजुर्गों के पैर छूने की परम्परा है, परंतु कुछ लोगों से पैर छुआना वर्जित है, या कुछ लोगों को पैर नहीं छूने चाहिए...! 

*कुॅंवारी कन्या :* 👉 कुॅंवारी (कुमारी) कन्याओं को किसी के पैर नहीं छूना चाहिए या यदि कोई कुॅंवारी कन्या आपके पैर छूने का प्रयास करें तो उसे रोक दें, अन्यथा आपको पाप लगेगा... छोटी बच्चियों और कन्याओं के तो पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए...! 

 

*बेटियाँ :* 👉 किसी भी पिता को अपनी बेटियों से पैर नहीं छुआना चाहिए... बेटियों को भी चाहिए कि वह पिता के पैर नहीं छुए अन्यथा पिता को पाप लगता है... बेटियों को देवी का रूप माना जाता है, इसलिए उनसे पाॅंव नहीं छुआना चाहिए...! 

*बहुएँ :* 👉 कुछ समाज में बहुएँ अपनी सास के पैर छू सकती हैं, किन्तु श्वसुर के नहीं... क्योंकि, बहुएँ घर की लक्ष्मी होती हैं...! 

 

*मन्दिर में :* 👉 यदि आप मन्दिर में हैं, और आपको वहाँ पर कोई बड़ा-बुजुर्ग या सम्मानीय व्यक्ति मिल जाता है तो, आप पहले भगवान को प्रणाम करें, क्योंकि मन्दिर में भगवान से बड़ा कोई नहीं होता... भगवान के सामने किसी के पैर छूना मन्दिर और भगवान का अपमान माना जाता है...! 

 

*पूजा कर रहे व्यक्ति के पैर छूना :* 👉 यदि कोई व्यक्ति मन्दिर या घर में पूजा कर रहा है, तो उस दौरान उसके पैर छूना वर्जित है... ऐसे में दोनों को ही पाप लगता है... दूसरी बात इससे पूजा में बाधा भी उत्पन्न हो जाती है, जो पाप में आपकी सहभागिता सिद्ध करता है...! 

 

*सोये हुए व्यक्ति के पैर छूना :* 👉 यदि कोई व्यक्ति सो रहा है अथवा लेटा हुआ है, तो उस समय उसके पैर नहीं छूना चाहिए... इससे लेटे हुए व्यक्ति की उम्र घटती है... केवल मृत व्यक्ति के ही पैर छुए जाते हैं...! 

*श्मशान से लौटे व्यक्ति के पैर छूना :* 👉 यदि कोई सम्‍मानित व्‍यक्ति या बड़े-बुजुर्ग श्‍मशान घाट से लौट रहे हैं तो, उन्हें देखकर कई लोग उनके पैर छूने लगते हैं जो कि सर्वथा गलत है... अन्तिम संस्कार से लौटने पर व्यक्ति अशुद्ध हो जाता है, ऐसे में उसके पैर छूना वर्जित है... स्नान करने के बाद ही उनके पैर छू सकते हैं... इसी प्रकार श्मशान में भी किसी के पैर नहीं छूना चाहिए...! 

 

*अशुद्ध व्यक्ति :* 👉 यदि आप किसी कारण से अशुद्ध हो गए हैं, या आप जिसके पैर छूना चाहते हैं और वह अशुद्ध है, तो दोनों ही परिस्थिति में पैर नहीं छूना चाहिए... इससे दोनों को ही नुकसान उठाना पड़ सकता है...! 

 

*भान्जा - भान्जी :* 👉 यदि आप किसी के भान्जे हैं तो आपको मामा-मामी के पैर नहीं छूना चाहिए क्योंकि, शास्त्रों में भान्जा या भान्जी पूजनीय होते हैं.. मामा-मामी को पाप लगता है...! 

 

*पत्नी :* 👉 पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही पवित्र रिश्ता होता है और यह दो आत्माओं के आपसी साझेदारी का रिश्ता होता है, इसीलिए पति को कभी भी अपनी पत्नी के पैर नहीं छूना चाहिए क्योंकि, इससे पत्नी को पाप लगता है...! 

🌼〰️🌼〰️🌼〰️🌼〰️🌼

TRNDKB : लोकतंत्र का दर्पण: संसद, विमर्श और उत्तरदायित्व

भारतीय लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति उसकी संसद है — वह मंच जहाँ असहमति, आलोचना और नीति-विवेचना एक संस्थागत रूप लेती है। हालिया संसदीय घटनाक्रम, विशेषकर बजट चर्चा के दौरान हुए तीखे संवाद, केवल राजनीतिक विवाद नहीं हैं; वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जीवंतता और उसकी चुनौतियों दोनों का संकेत हैं।

संसद में नेता प्रतिपक्ष का वक्तव्य परंपरागत रूप से सरकार की नीतियों की समीक्षा का माध्यम होता है। विपक्ष का दायित्व है कि वह शासन के निर्णयों, आर्थिक दृष्टिकोणों और अंतरराष्ट्रीय समझौतों पर प्रश्न उठाए। इसी प्रकार, सरकार का दायित्व है कि वह इन प्रश्नों का उत्तर तथ्यों, तर्कों और पारदर्शिता के साथ दे। लोकतंत्र में यह संवाद संघर्ष नहीं, बल्कि संतुलन का उपकरण है।

हालिया बहसों में वैश्विक अस्थिरता, आर्थिक नीति, डेटा संप्रभुता, और राष्ट्रीय हित जैसे गंभीर विषय उभरे। यह स्वागतयोग्य है कि संसद में विमर्श अब केवल घरेलू राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि वैश्विक शक्ति-संतुलन और आधुनिक अर्थव्यवस्था के जटिल प्रश्नों को भी स्पर्श कर रहा है। एक परिपक्व लोकतंत्र का यही संकेत है — जहाँ बहस का स्तर व्यापक और समसामयिक हो।

किन्तु इसी के साथ एक बुनियादी प्रश्न भी सामने आता है — संसदीय मर्यादा और आरोपों की सीमा। लोकतांत्रिक विमर्श में आरोप और आलोचना स्वाभाविक हैं, परंतु उनका आधार तथ्यात्मक सुदृढ़ता और प्रक्रियात्मक संतुलन होना चाहिए। संसद न्यायालय नहीं है; वहाँ उठे प्रश्न राजनीतिक उत्तरदायित्व तय करते हैं, विधिक दोष नहीं। इसलिए भाषा, संदर्भ और प्रमाण — तीनों की सावधानी लोकतांत्रिक गरिमा का अनिवार्य तत्व है।

लोकसभा के नियमों और प्रक्रियाओं का उद्देश्य बहस को सीमित करना नहीं, बल्कि उसे संरचित और संतुलित बनाना है। नियमों की व्याख्या और उनका अनुप्रयोग यदि निष्पक्ष और समान प्रतीत हो, तो वे संस्थागत विश्वास को मजबूत करते हैं। यदि वे चयनात्मक लगें, तो असंतोष और विवाद को जन्म देते हैं। अतः संसदीय अनुशासन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता — दोनों के बीच संतुलन आवश्यक है।

यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि संसद में उठे प्रश्नों का समाधान अंततः संस्थागत प्रक्रियाओं से ही हो — जाँच एजेंसियाँ, संसदीय समितियाँ, और न्यायपालिका लोकतांत्रिक वैधता के स्तंभ हैं। मीडिया विमर्श तात्कालिक प्रभाव पैदा कर सकता है, पर स्थायी निष्कर्ष केवल विधिक और प्रक्रियात्मक परीक्षण से ही निकलते हैं।

लोकतंत्र की सेहत का असली पैमाना यह नहीं कि बहस कितनी तीखी है, बल्कि यह है कि:

* प्रश्नों को कितनी गंभीरता से सुना जाता है

* उत्तर कितने पारदर्शी होते हैं

* नियम कितने निष्पक्ष रूप से लागू होते हैं

असहमति लोकतंत्र की कमजोरी नहीं, उसकी ऊर्जा है। सत्ता और विपक्ष — दोनों की जिम्मेदारी है कि वे इस ऊर्जा को संस्थागत गरिमा, तथ्यात्मक स्पष्टता और सार्वजनिक हित के अनुरूप दिशा दें।

"भारतीय संसद केवल कानून बनाने की जगह नहीं, लोकतांत्रिक विश्वास का दर्पण है।उसकी विश्वसनीयता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी पूंजी है।"

TRN LIVE : *फोटो में महिलाएं नहीं दिखीं, फिर भी हाजिरी दर्ज*

➤ फोटो में महिला श्रमिक स्पष्ट नहीं दिखीं, लेकिन उपस्थिति दर्ज की गई।

➤ ग्रामीणों ने सवाल उठाया — जो काम पर मौजूद नहीं, उनकी हाजिरी कैसे लगी?

➤ आरोप है कि फोटो में भी गड़बड़ी की गई।

➤ ग्राम प्रधान ने कहा — “अगर महिलाएं नहीं आ पातीं तो उनके पुरुष सदस्य काम कर सकते हैं।”

➤ यह भी कहा गया कि “जो करना है कर लो, हमारा ऊपर तक मामला बना है।”

➤ बातचीत के दौरान अमर्यादित भाषा व गालियों के प्रयोग का भी आरोप।

➤ ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

TRNDKB : प्रतिपक्ष की असहज आवाज़ और लोकतंत्र की बेचैनी

लोकतंत्र का वास्तविक सौंदर्य सत्ता की स्थिरता में नहीं, असहमति की निर्भीकता में निहित होता है। संसद केवल कानून निर्माण का मंच नहीं, बल्कि सत्ता की निरंतर सार्वजनिक परीक्षा का स्थल है। यही वह स्थान है जहाँ प्रश्नों का स्वर जितना तीखा होता है, लोकतंत्र उतना ही जीवंत दिखाई देता है।

हाल के संसदीय घटनाक्रमों ने एक असुविधाजनक प्रश्न को जन्म दिया है — क्या हम असहमति से संवाद कर रहे हैं, या उससे व्यवस्थित असहजता अनुभव कर रहे हैं?

राहुल गांधी की संसदीय सक्रियता, उनके भाषणों की आक्रामकता, और सत्ता पक्ष की प्रतिक्रियाओं ने एक व्यापक विमर्श को जन्म दिया है। सत्ता के लिए विपक्ष का मुखर होना स्वाभाविक रूप से चुनौतीपूर्ण होता है; परंतु लोकतंत्र में चुनौती को संकट के रूप में देखना संस्थागत संतुलन के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा सकता।

## बहुमत और वैधता का अंतर

संसदीय लोकतंत्र में बहुमत शासन की शक्ति प्रदान करता है, किंतु लोकतांत्रिक वैधता केवल संख्यात्मक प्रभुत्व से निर्मित नहीं होती। वैधता उस नैतिक धैर्य से उत्पन्न होती है, जिसके माध्यम से सत्ता आलोचना, व्यंग्य और असहज प्रश्नों को स्वीकार करती है।

यदि प्रक्रियात्मक औज़ार — विशेष मोशन, अनुशासनात्मक प्रावधान, या आचार-विवाद — राजनीतिक संघर्ष के प्रमुख उपकरण बनते प्रतीत हों, तो लोकतांत्रिक मानस में स्वाभाविक रूप से संदेह उभरता है।

## प्रश्नों से अधिक प्रश्नकर्ता?

लोकतंत्र का मूलभूत सिद्धांत यह है कि सत्ता से प्रश्न पूछना अवमानना नहीं, संवैधानिक आवश्यकता है। किंतु जब राजनीतिक विमर्श में प्रश्नों से अधिक प्रश्नकर्ता केंद्र में आ जाए, तब संस्थागत विमर्श की दिशा पर पुनर्विचार आवश्यक हो जाता है।

क्या समस्या प्रश्नों की प्रकृति है, या प्रश्न उठाने वाले व्यक्तित्व की राजनीतिक प्रभावशीलता? यह प्रश्न केवल एक नेता या दल तक सीमित नहीं। यह लोकतांत्रिक संस्कृति के स्वभाव से जुड़ा हुआ प्रश्न है।

## संसद की भूमिका: बहस बनाम प्रबंधन

संसद का उद्देश्य सहमति का औपचारिक निर्माण भर नहीं, बल्कि असहमति का वैध सह-अस्तित्व भी है। यदि विपक्ष की आवाज़ बार-बार प्रक्रियात्मक टकरावों में उलझती दिखे, तो यह स्थिति लोकतांत्रिक परंपरा के लिए आत्ममंथन का विषय बनती है।

लोकतंत्र में संस्थाएँ तब अधिक विश्वसनीय प्रतीत होती हैं जब वे असहजता को समाहित करती हैं, न कि जब वे उसे नियंत्रित करने का आभास देती हैं।

## राजनीतिक जोखिम और प्रतीकात्मकता

इतिहास बताता है कि निष्कासन, निलंबन या दंडात्मक कार्रवाई कभी-कभी राजनीतिक विमर्श को सीमित नहीं, बल्कि विस्तारित कर देती हैं। लोकतंत्र में दमन का हर औज़ार एक नई प्रतीकात्मक ऊर्जा को जन्म दे सकता है। "राजनीति में शक्ति का प्रयोग जितना दृश्यमान होता है, उसके परिणाम उतने ही अप्रत्याशित होते हैं।"

# लोकतंत्र की असली कसौटी

लोकतंत्र की मजबूती का आकलन इस बात से नहीं किया जाता कि सत्ता कितनी प्रभावशाली है, बल्कि इस बात से कि विपक्ष कितनी निर्भीकता से सत्ता को चुनौती दे सकता है।

यदि सदन में उठाए गए प्रश्नों का उत्तर तर्क, नीति और तथ्य से दिया जाता है, तो लोकतांत्रिक विश्वास सुदृढ़ होता है। परंतु यदि उत्तर का स्वर प्रक्रियात्मक कार्रवाई की ओर झुकता प्रतीत हो, तो विमर्श का संतुलन स्वाभाविक रूप से प्रभावित होता है।

# असहमति का स्थान

यह विमर्श व्यक्तियों का नहीं, लोकतांत्रिक सिद्धांतों का है। सवाल यह नहीं कि कौन सही है या कौन ग़लत। सवाल यह है कि क्या संसद में असहमति का स्वर सहजता से स्थान पा रहा है? क्योंकि अंततः लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति सत्ता नहीं, बल्कि वह स्थान है जहाँ सत्ता से असहमति व्यक्त की जा सके।

TRNDKB : 🚩श्री गणेशाय नम:🚩 

📜 दैनिक पंचांग 📜

श्री कल्पतरु आश्रम

देवगनपुर नैमिषारण्य रोड

सीतापुर उत्तर प्रदेश 

261001

☀ 13 - Feb - 2026

☀ Sitapur, India

☀ पंचांग    

🔅 तिथि एकादशी 02:29 PM

🔅 नक्षत्र मूल 04:13 PM

🔅 करण :

           बालव 02:29 PM

           कौलव 02:29 PM

🔅 पक्ष कृष्ण  

🔅 योग वज्र +03:22 AM

🔅 वार शुक्रवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    

🔅 सूर्योदय 06:46 AM  

🔅 चन्द्रोदय +04:34 AM  

🔅 चन्द्र राशि धनु  

🔅 सूर्यास्त 05:56 PM  

🔅 चन्द्रास्त 01:56 PM  

🔅 ऋतु शिशिर  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    

🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु

🔅 कलि सम्वत 5127  

🔅 दिन काल 11:10 AM  

🔅 विक्रम सम्वत 2082  

श्री सिद्धार्थ

🔅 मास अमांत माघ  

🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन  

श्री सूर्य उत्तरायण

☀ शुभ और अशुभ समय    

☀ शुभ समय    

🔅 अभिजित 11:59:23 - 12:44:04

☀ अशुभ समय    

🔅 दुष्टमुहूर्त 09:00 AM - 09:45 AM

🔅 कंटक 01:28 PM - 02:13 PM

🔅 यमघण्ट 04:27 PM - 05:12 PM

🔅 राहु काल 10:57 AM - 12:21 PM

🔅 कुलिक 09:00 AM - 09:45 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 02:58 PM - 03:42 PM

🔅 यमगण्ड 03:09 PM - 04:33 PM

🔅 गुलिक काल 08:10 AM - 09:34 AM

☀ दिशा शूल    

🔅 दिशा शूल पश्चिम  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    

☀ ताराबल  

🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती  

☀ चन्द्रबल  

🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन 

आचार्य संदीप शुक्ल

धनंजय जी महाराज

TRNDKB : चन्द्रराशिः मेष का आज का राशिफल (13 फरवरी, 2026)

आपका ग़ुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है, जो आपके परिवार को नाराज़ कर सकता है। वे लोग ख़ुशक़िस्मत हैं जो अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रख सकते हैं। इससे पहले कि आपका ग़ुस्सा आपको ख़त्म करे, आप उसे ख़त्म कर दें। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। आज के दिन अपने प्रिय से कोई तल्ख़ बात न कहें। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा को इसी ओर लगाएँ। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। ग़लतफ़हमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफ़ा नसीब होगा।

TRN LIVE : चन्द्रराशिः वृष का आज का राशिफल (13 फरवरी, 2026)

काम का बोझ आज कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। दोस्त आपको तारीफ़ से सराबोर कर देंगे, क्योंकि आप बहुत कठिन काम पूरा करने में क़ामयाब रहेंगे। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

TRN LIVE : चन्द्रराशिः मिथुन का आज का राशिफल (13 फरवरी, 2026)

कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुक़सान पहुँचेगा। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। काम के लिए समर्पित पेशेवर लोग रुपये-पैसे और करिअर के मोर्चे पर फ़ायदे में रहेंगे। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।

TRN LIVE : चन्द्रराशिः कर्क का आज का राशिफल (13 फरवरी, 2026)

किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

TRN LIVE : चन्द्रराशिः सिंह का आज का राशिफल (13 फरवरी, 2026)

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आपको अपने प्रिय को ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।

TRN LIVE : चन्द्रराशिः कन्या का आज का राशिफल (13 फरवरी, 2026)

मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े/उपहार दे सकता है। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा।

TRN LIVE : चन्द्रराशिः तुला का आज का राशिफल (13 फरवरी, 2026)

आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। कोई आपको दिल से सराहेगा। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना चाहिए नहीं तो आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से आज घाटा होने की संभावना है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। वैवाहिक जीवन का आनन्द लेने के पर्याप्त मौक़े हैं आज आपके पास।

TRN LIVE : चन्द्रराशिः वृश्चिक का आज का राशिफल (13 फरवरी, 2026)

दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। आपको अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताना सीखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप घर में सद्भाभ बना पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे. किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।

TRN LIVE : चन्द्रराशिः धनु का आज का राशिफल (13 फरवरी, 2026)

आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको महसूस हो सकता है कि रचनात्मक कार्य करने से बेहतर नौकरी करना था। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुज़रने वाला है।

TRN LIVE : चन्द्रराशिः मकर का आज का राशिफल (13 फरवरी, 2026)

कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमाग़ी कसरत करें। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। प्यार का भरपूर लुत्फ़ मिल सकता है। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।

TRN LIVE : चन्द्रराशिः कुंभ का आज का राशिफल (13 फरवरी, 2026)

अपने जीवन-साथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करें। एक-दूसरे को फिर से भली-भांति जानने के लिए थोड़ा और वक़्त एक-दूसरे के साथ बिताएँ और ख़ुद की स्नेही जोड़े की छवि को मज़बूत करें। आपके बच्चे भी घर में ख़ुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। इससे आपको एक-दूसरे के साथ व्यवहार में ज़्यादा खुलापन और आज़ादी मिलेगी। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। सम्हल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है. शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से यह थोड़ा मुश्किल वक़्त है।

TRNDKB : चन्द्रराशिः मीन का आज का राशिफल (13 फरवरी, 2026)

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने, उन्हें अच्छे संस्कार देने और उनकी ज़िम्मेदारी समझाने की ज़रूरत है। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। अपने बॉस/वरिष्ठों को घर पर बुलाने के लिए अच्छा दिन नहीं है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जाएगा।

TRN LIVE : ब्रेकिंग न्यूज़ 

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ 

जिलाधिकारी अभिषेक पांडे जी एक नज़र इधर भी डालिए

हापुड़ जिले में खनन अधिकारी को गुमराह कर खनन माफिया कर रहा अवैध मिट्टी खनन। रोड पर खुलेआम दौड़ा रहे अवैध मिट्टी से भरे डंफर व ट्रैक्टर ट्रॉली।खनन माफिया ख़बर प्रकाशित होने पर थोड़ी सी परमिशन कराकर कर रहे ओवर से ज्यादा अवैध मिट्टी खनन। 

 हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ व थाना हापुड़ देहात क्षेत्र काटीखेड़ा व हापुड़ गढ़ रोड पर खुले आम चल रहे अवैध मिट्टी से भरे डंफर श्याम होते ही रोड पर दौड़ रहे ये अवैध मिट्टी से भरे डंफर बन सकते हैं कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण।खनन अधिकारी नहीं कर पा रहे इन अवैध मिट्टी से भरे डंफर पर कोई कार्यवाही जनपद हापुड़ के काटीखेड़ा उपेडा व छावनी के आस पास में चल रहे अवैध मिट्टी से भरे डंफर।अवैध खनन करने वालो को आखिर क्यों नहीं है इन्हें प्रशासन का कोई खौफ। खनन माफिया बताते हैं अपनी सैटिंग अवैध खनन का गोरख धंधा आए दिन ट्रैक्टर ट्राली व डमफर से होता रहता है कोई ना कोई बड़ा हादसा।सड़कों पर दौड़ रहे अनियमित होकर मिट्टी से भरे डंफर जो कि बिना परमिशन के कर रहे अवैध खनन।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नियमो की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां दबंग खनन माफिया का कहना है कि हमारा खनन अधिकारी को पैसा जाता है इसलिए हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।देखा जाए तो खनन माफिया का कहना भी ठीक है इसलिए खनन अधिकारी इन माफियों पर कार्यवाही करने को तैयार नहीं हैं।राजस्व को लगा रहे हर महीने करोड़ों का चुना जल्द होने वाला है बड़ा खुलासा डीएम के इतने सख्त निर्देशों के बाद भी कर रहे हैं खनन माफिया अपनी मनमानी।।

पंडित मुरली धर शर्मा पत्रकार

TRNDKB : *प्रशासनिक आदेशों को ठेंगे पर रख रहा मझगवां थाना?*

*पुलिस की अनदेखी पर सवाल!*

`✒️आर्यन शर्मा`

मझगवां|केंद्र सरकार की सबसे प्रभावी और मानवीय योजनाओं में शामिल ‘राहवीर योजना’, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की समय पर मदद करने वालों को सम्मानित व प्रोत्साहित करना है, वही योजना सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में मज़ाक बनती नजर आ रही है।

करीब 8 माह पूर्व मझगवां क्षेत्र के पिंडरा निवासी अनिरुद्ध सेन ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर घायल पड़े एक व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचाई। इस नेक कार्य की पुष्टि के बाद खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा विधिवत सूचना पत्र जारी कर मझगवां थाना प्रभारी को अनिरुद्ध सेन को ‘राहवीर योजना’ से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

 *थाना प्रभारी ने आदेश को किया नजरअंदाज*

स्वास्थ्य विभाग से जारी पत्र के बावजूद थाना प्रभारी मझगवां द्वारा न तो कोई कार्रवाई की गई और न ही संबंधित व्यक्ति को योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।

जब महीनों तक कोई पहल नहीं हुई, तो योजना के पात्र अनिरुद्ध सेन स्वयं मझगवां एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अपनी नेकी की बात प्रशासन के समक्ष रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम मझगवां ने 6 जुलाई को थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश देते हुए पत्र जारी किया, जिसमें अनिरुद्ध सेन को राहवीर योजना से जोड़ने को कहा गया।

*आदेशों को ठेंगा, 8 माह बाद भी सन्नाटा*

एसडीएम के निर्देश को भी 8 माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न कोई कार्रवाई हुई और न ही युवक को योजना का लाभ मिला। थाना प्रभारी की इस लापरवाही और प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी ने न केवल राहवीर योजना की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करता है कि

`क्या मझगवां थाना में सरकारी योजनाएं लागू नहीं होतीं?`

`क्या मानवता का सम्मान करना पुलिस की प्राथमिकता नहीं?`

`क्या प्रशासनिक आदेश सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह गए हैं?`

*मानवता को सजा, लापरवाही को संरक्षण?*

एक ओर सरकार आम नागरिकों को दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए प्रेरित कर रही है, वहीं दूसरी ओर मझगवां थाना की उदासीनता ऐसे नेक कार्य करने वालों का हौसला तोड़ने का काम कर रही है।

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर क्या संज्ञान लेता है, या फिर राहवीर योजना मझगवां थाना की फाइलों में ही दम तोड़ देगी।t

TRNDKB : *अकबरपुर में सख्ती और संवेदनशीलता की मिसाल बनीं चौकी इंचार्ज नेहा सिद्धार्थ*

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कस्बा चौकी इंचार्ज नेहा सिद्धार्थ इन दिनों अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनना उनकी प्राथमिकता बनी हुई है। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, नियमित गश्त और त्वरित कार्रवाई से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है,चौकी इंचार्ज नेहा सिद्धार्थ की सख्ती के चलते अराजक तत्वों में हड़कंप है, वहीं पीड़ितों को समय पर न्याय मिलने लगा है। महिला सुरक्षा को लेकर भी विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों ने संतोष जताया है,स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था अधिक सक्रिय और जिम्मेदार नजर आ रही है। अकबरपुर कस्बे में कानून का राज कायम रखने में उनकी भूमिका सराहनीय मानी जा रही है।

TRNDKB देश राज्यों से बड़ी खबरें..*

                     👇

==============================

*1* पीएम मोदी कल नए ऑफिस में शिफ्ट होंगे, सेवा तीर्थ के साथ कर्तव्य भवन 1-2 का उद्घाटन; नॉर्थ-साउथ ब्लॉक से सभी मंत्रालय भी हटेंगे

*2* भाजपा सांसद का नोटिस-राहुल की सदस्यता खत्म हो, कहा- वे देश को गुमराह कर रहे; रिजिजू ने स्पीकर चैंबर में हंगामे का VIDEO जारी किया

*3* राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर लगे रोक, सदस्यता खत्म हो; BJP सांसद ने दिया प्रस्ताव

*4* लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया भाषण को लेकर राजनीतिक विवाद सातवें आसमान पर पहुंच गया है। हालांकि अब यह भी साफ हो गया है कि राहुल गांधी के सामने से एक बड़ी मुसीबत टल गई है। इसका बड़ा कारण है कि राहुल गांधी के खिलाफ सरकार विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी

*5* सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के इरादे में नहीं है। हालांकि, बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने कल लोकसभा में जो भाषण दिया था, उसमें कही गई कुछ बातें और आरोप प्रमाणित नहीं थे। ऐसे में संभावना इस बात की तेज हो गई है कि राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए भाषण के कुछ अंश सदन की कार्यवाही से हटाए जा सकते हैं।

*6* लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को संसद के बाहर मीडियाकर्मियों पर भड़क गए। राहुल गांधी ने मीडिया पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने पत्रकारों को ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी।

*7* सुप्रीम कोर्ट बोला- घूसखोर पंडत फिल्म का नाम बदलें, नया नाम बताओ, तब रिलीज होगी; किसी वर्ग को ऐसे बदनाम नहीं कर सकते

*8* 10 ट्रेड यूनियनों के भारत बंद का मिला-जुला असर, US से ट्रेड डील के खिलाफ पंजाब में हड़ताल, देश में बैंकिंग सेवाओं पर असर नहीं

*9* सेना की बढ़ेगी ताकत : 114 राफेल और 6 P-8I विमान खरीद को मंजूरी, 3.25 लाख करोड़ रुपये का है रक्षा सौदा

*10* डीके शिवकुमार के दिल्ली दौरे से कर्नाटक तक सियासी हलचल, डिप्टी सीएम बोले- समय देगा हर सवाल का जवाब

*11* दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। सरला माहेश्वरी अपनी सादगी और शालीनता से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती थीं। 70 और 80 के दशक में सरला माहेश्वरी दूरदर्शन न्यूज का चेहरा रहीं।

*12* नरवणे की किताब लीक के पीछे कोई साजिश तो नहीं? पेंगुइन इंडिया से पुलिस के 15 सवाल

*13* राजस्थान विधानसभा में राइट टू हेल्थ पर घमासान, नेता प्रतिपक्ष और मंत्री में तीखी बहस; कांग्रेस का वॉकआउट

*14* बांग्लादेश चुनाव- झड़प के बाद BNP कार्यकर्ता की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर धमाके; अब तक 33% वोटिंग, BNP-जमात में मुकाबला

*15* राजस्थान में गर्मी बढ़ी, बिहार-झारखंड में पारा 10° से नीचे, हिमाचल में 42 दिन बाद स्कूल खुले, जम्मू-कश्मीर में अगले 9 दिन बर्फबारी नहीं

*16* सेंसेक्स 559 अंक गिरकर 83,675 पर बंद, निफ्टी भी 147 अंक लुढ़का, IT और रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही

==============================

TRNDKB : कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड: 7 घंटे में आरोपी को मिली जमानत!!!

कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा को गिरफ्तारी के महज 7 घंटे बाद जमानत मिल गई। पुलिस ने कोर्ट में 14 दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन सुनवाई के दौरान जज ने रिमांड की आवश्यकता पर सवाल उठाया। कोर्ट ने पूछा कि जब लगाई गई धाराएं जमानती हैं तो रिमांड क्यों चाहिए। जांच अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद रिमांड अर्जी खारिज कर दी गई। 20 हजार रुपए के बेल बॉन्ड पर शिवम को रिहा कर दिया गया।

पुलिस ने गुरुवार सुबह उसे घर के बाहर से गिरफ्तार किया था। दावा किया गया कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और खुद को छिपाने की कोशिश कर रहा था। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे AJCM कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान वह अस्वस्थ नजर आया और मीडिया द्वारा वीडियो बनाए जाने पर नाराजगी जताई।

हादसे के बाद परिवार की ओर से बचाव के प्रयासों की भी चर्चा रही। मामले की जांच जारी है।...

TRN LIVE : *🦚🙏‼️श्री गणेशाय नम:‼️🙏🦚*

    *🌹🌸 ।। जय माता दी ।। 🌸🌹*

          ,  *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

   ,*🌞दैनिक पंचागम और राशिफल🌞*

           ,, *ॐ नमो वेंकटेशाय* ,,

  *दिनाँक:-13/02/2026,शुक्रवार*

    *एकादशी, कृष्ण पक्ष,फाल्गुन*

*li.कुण्डली-विश्लेषण-और-ज्योतिषीय.il* 

.*

तिथि-----------------------एकादशी 14:25:20,तक 

पक्ष---------------------------कृष्ण पक्ष 

नक्षत्र--------------------मूल 16:11:48

योग---------------------वज्र 27:22:17

करण------------------बालव 14:25:20

करण-----------------कौलव 27:17:04

वार-----------------------------शुक्रवार

माह------------------------फाल्गुन मास 

चन्द्र राशि----------------------धनु राशि

सूर्य राशि---------------------कुम्भ राशि

रितु-------------------------------शिशिर

आयन-------------------------उत्तरायण

संवत्सर------------------------विश्वावसु

संवत्सर (उत्तर)---------------------सिद्धार्थी

विक्रम संवत----------------------2082 

गुजराती संवत--------------------2082 

शक संवत------------------------1947 

कलि संवत-----------------------5126

*li.दक्षिण-भारत-वारंगल-तेलंगाना.li* 

सूर्योदय----------------------06:59:22 

सूर्यास्त-----------------------18:07:47

दिन काल--------------------11:08:24 

रात्री काल--------------------12:50:48

चंद्रास्त----------------------14:10:47 

चंद्रोदय----------------------28:47:38

लग्न----------------कुम्भ 0°7' , 300°7'

सूर्य नक्षत्र------------------------धनिष्ठा 

चन्द्र नक्षत्र---------------------------मूल

नक्षत्र पाया--------------------------ताम्र

*◆❂════▒[[🕉️]]▒════❂◆*

               *पं.संजय शास्त्री.*

           *⁹⁸⁶⁰²⁹⁸⁰⁹⁴ * ⁸⁷⁹⁰⁴⁶⁶¹⁹⁴*

*◆❂════▒[[🕉️]]▒════❂◆*

        *शुभ अशुभ मुहूर्त*

राहू काल 11:10 - 12:34 अशुभ

यम घंटा 15:21 - 16:44 अशुभ

गुली काल 08:23 - 09:46 अशुभ 

अभिजित 12:11 - 12:56 शुभ

दूर मुहूर्त 09:13 - 09:58 अशुभ

दूर मुहूर्त 12:56 - 13:40 अशुभ

वर्ज्यम 14:27 - 16:12 अशुभ

प्रदोष 18:08 - 20:44. शुभ

गंड मूल 06:59 - 16:12 अशुभ

*पद, चरण*

भा-----------------------मूल 09:36:29

भी-----------------------मूल 16:11:48

भू------------------पूर्वाषाढा 22:45:25

धा------------------पूर्वाषाढा 29:17:14

*दिशा शूल ज्ञान-------------------------पश्चिम*

परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है.

*चोघडिया, दिन*

चर 06:59 - 08:23 शुभ

लाभ 08:23 - 09:46 शुभ

अमृत 09:46 11:10 शुभ

काल 11:10 12:34 अशुभ

शुभ 12:34 - 13:57 शुभ

रोग 13:57 - 15:21 अशुभ

उद्वेग 15:21 - 16:44 अशुभ

चर 16:44 18:08 शुभ

*चोघडिया, रात*

रोग 18:08 - 19:44 अशुभ

काल 19:44 21:20 अशुभ

लाभ 21:20 - 22:57 शुभ

उद्वेग 22:57 - 24:33* अशुभ

शुभ 24:33* - 26:10* शुभ

अमृत 26:10* - 27:46* शुभ

चर 27:46*- 29:22* शुभ

रोग 29:22* - 30:59* अशुभ

*होरा, दिन*

शुक्र 06:59- 07:55

बुध 07:55 -08:51

चन्द्र 08:51- 09:46

शनि 09:46 -10:42

बृहस्पति 10:42- 11:38

मंगल 11:38- 12:34

सूर्य 12:34- 13:29

शुक्र 13:29- 14:25

बुध 14:25- 15:21

चन्द्र 15:21- 16:16

शनि 16:16 -17:12

बृहस्पति 17:12 -18:08

*होरा, रात*

मंगल 18:08- 19:12

सूर्य 19:12- 20:16

शुक्र 20:16 -21:20

बुध 21:20 -22:25

चन्द्र 22:25 -23:29

शनि 23:29 -24:33

बृहस्पति 24:33-25:37

मंगल 25:37-26:42

सूर्य 26:42-27:46

शुक्र 27:46-28:50

बुध 28:50-29:54

चन्द्र 29:54-30:59

*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है 

प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है.

*दिन विशेष*

विजया एकादशी व्रत (सर्वेषां)

*शुभ विचार*

सुसिध्दमौषधं धर्मं गृहच्छिद्रं च मैथुनम् ।

कुभुक्तं कुश्रुतं चैव मतिमान्न प्रकाशयेत् ।।

।।चाoनीo।।

जो व्यक्ति बुद्धिमान है वह निम्न लिखित बाते किसी को ना बताये...

वह औषधि उसने कैसे बनायीं जो अच्छा काम कर रही है.

वह परोपकार जो उसने किया.

उसके घर के झगडे.

उसकी उसके पत्नी के साथ होने वाली व्यक्तिगत बाते.

उसने जो ठीक से न पका हुआ खाना खाया.

जो गालिया उसने सुनी.

*❖════❃≛⃝❈⬤🪷⬤≛⃝❈❃════❖*

     ‼️ *li.आज-का-राशिफल.li* ‼️

   *ᴷᵘⁿᵈˡⁱ ᵒⁿˡⁱⁿᵉ ⁹⁸⁶⁰²⁹⁸⁰⁹⁴ * ⁸⁷⁹⁰⁴⁶⁶¹⁹⁴*

*❖════❃≛⃝❈⬤🪷⬤≛⃝❈❃════❖*

मेष राशि

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी व्यापार में उन्नति के योग हैं संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें.

वृषभ राशि

नई योजना बनेगी नए अनुबंध होंगे लाभ के अवसर बढ़ेंगे कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा.

मिथुन राशि

वाणी पर नियंत्रण रखें अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें विवादों से दूर रहना चाहिए आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है.

*ᴷᵘⁿᵈˡⁱ ᵒⁿˡⁱⁿᵉ ⁹⁸⁶⁰²⁹⁸⁰⁹⁴ * ⁸⁷⁹⁰⁴⁶⁶¹⁹⁴*

कर्क राशि

नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा धन प्राप्ति सुगम होगी पूछ-परख रहेगी रुके कार्य बनेंगे जोखिम न लें वाणी पर नियंत्रण रखना होगा व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा खानपान पर नियंत्रण रखें.

सिंह राशि

कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे व्यवसाय ठीक चलेगा तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी धनार्जन होगा प्रमाद न करें संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे शत्रुओं से सावधान रहें.

कन्या राशि

मेहमानों का आवागमन होगा उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी प्रसन्नता रहेगी मान बढ़ेगा जल्दबाजी न करें जोखिम के कार्यों से दूर रहें पराक्रम में वृद्धि होगी परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं उलझनों से मुक्ति मिलेगी.

तुला राशि

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें.दूसरों की जमानत न लें.

वृश्चिक राशि

व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें वास्तविकता को महत्व दें प्रयासों में सफलता के योग कम हैं परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है क्रोध पर नियंत्रण रखें स्वास्थ्य का ध्यान रखें दु:खद समाचार मिल सकता है चिंता बनी रहेगी.

*ᴷᵘⁿᵈˡⁱ ᵒⁿˡⁱⁿᵉ ⁹⁸⁶⁰²⁹⁸⁰⁹⁴ * ⁸⁷⁹⁰⁴⁶⁶¹⁹⁴*

धनु राशि

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा संतान के कार्यों पर नजर रखें पूँजी निवेश बढ़ेगा प्रचार-प्रसार से दूर रहें.

मकर राशि

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे बेरोजगारी दूर होगी धन की आवक बनी रहेगी जोखिम व जमानत के कार्य न करें लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें.

कुंभ राशि

मेहनत का फल मिलेगा कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी प्रतिष्ठा बढ़ेगी शत्रु शांत रहेंगे धनार्जन होगा आज विशेष लाभ होने की संभावना है बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी व्यापार में कार्य का विस्तार होगा सगे-संबंधी मिलेंगे.

मीन राशि

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी धनार्जन होगा स्वास्थ्य कमजोर रहेगा प्रमाद न करें व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है भाइयों की मदद मिलेगी संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें.

*`पुण्य लाभ के लिए इस पोस्ट को कृपया औरो  को भी अवश्य भेजिए`* 

, ▬▬▬▬▬⁂⧱⁂▬▬▬▬▬

       ,, *`पंडित.संजय शास्त्री`* ,,

*कुंडली विश्लेषण, हस्तरेखाविद*

*ASTROLOGY*

*नाम*

*जन्म तिथि*

*जन्म स्थान*

*जन्म का समय*

*Google,phone pay,No.- 8790466194*

*एक बार सेवा का मोका दे*

🌞🌝🌞🌝🌞🌞🌝🌞

*ज्योतिष से संबंधित एवं कुंडली, हस्तरेखा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क करें.*

TRN LIVE : 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌤️ *दिनांक - 13 फरवरी 2026*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2082*

🌤️ *शक संवत - 1947*

🌤️ *अयन - उत्तरायण* 

🌤️ *ऋतु - शिशिर ऋतु* 

🌤️ *मास - फाल्गुन ( गुजरात-महाराष्ट्र -माघ )*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - एकादशी दोपहर 02:25 तक तत्पश्चात द्वादशी*

🌤️ *नक्षत्र - मूल शाम 04:12 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*

🌤️ *योग - वज्र 14 फरवरी रात्रि 03:23 तक तत्पश्चात सिद्धि*

🌤️*राहुकाल - सुबह 11:27 से दोपहर 12:53 तक*

🌤️ *सूर्योदय - 07:11*

🌤️ *सूर्यास्त - 06:34*

👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - विजया एकादशी, विष्णुपदी कुंभ - संक्रांति (पुण्यकाल: सूर्योदय से दोपहर 12:41 तक)*

💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l  राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

              🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

👉🏻 *इस धातु के शिवलिंग पर महाशिवरात्रि पर अभिषेक करने से शीघ्र लाभ होता है*⤵️

🌷 *विजया एकादशी* 🌷

➡️ *13 फरवरी 2026 शुक्रवार को विजया एकादशी है।*

👉🏻 *विजया एकादशी का व्रत करनेवाले को इस लोक में विजयप्राप्ति होती है और परलोक भी अक्षय बना रहता है।*

🙏🏻 *कर्मयोग दैनंदिन 2025 से*

              🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *शनिप्रदोष व्रत* 🌷

🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 14 फरवरी, शनिवार को शनिप्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।*

              🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *'मातृ–पितृ पूजन दिवस’ ज्योतिष की दृष्टि से*

🙏🏻 *अपने माता पिता का आदर करते और वेलेंटाईन डे का कचरा दिमाग में न रखें .....कि ये लोग मानते हैं तो हम भी मनाये... नहीं !! अपने माता पिता का पूजन करें.... बापूजी ने सहज में ऐसी सुन्दर सीख दी । हर साल जो 14 फरवरी को वेलेंटाईन डे मनाते हैं न ....मूर्ख लोग.... पर*

🙏🏻 *14 फरवरी के दिन अधिकांशतः सूर्य भगवान कुम्भ राशि पे होतें है । बिलकुल कोई पंडित इसको नकार नहीं सकता, लगभग अधिकांश 14 फरवरी को सूर्य भगवान कुम्भ राशि पे होतें हैं और कुम्भ राशि के स्वामी कौन हैं ? शनि देव । कुम्भ राशि के स्वामी शनि, शनि देव सूर्य भगवान के बेटे हैं । तो वो अपने पिता का खूब आदर करते और पिता की परिक्रमा करते हैं । तो जो 14 फरवरी के दिन वेलेंटाईन डे मनाते हैं न उनपे सूर्य भगवान और शनि देव दोनों नाराज़ होतें है भयंकर और 14 फरवरी के दिन बापूजी के कहे अनुसार जो माता पिता का पूजन करते हैं उनपे सूर्य भगवान और शनि देव दोनों खुश होते हैं .... क्यो कि उस दिन शनि देवता भी सूर्य भगवान की पूजा करते हैं और सूर्य भगवान की परिक्रमा करते हैं ।*

🙏🏻 *- Shri Sureshanandji Surat 26th Dec' 2012*

📖 *सनातन पंचांग संपादक ~ अंजनी निलेश ठक्कर*

📒 *सनातन पंचांग प्रकाशित स्थल ~ सुरत शहर (गुजरात)*

           🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻

TRNDKB : 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*

*दिनांक : 13 फरवरी 2026*

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपके आज के दिन का अधिकांश समय शुभ कर्मों में व्यतीत होगा। आध्यात्म में आज खुल कर रुचि लेंगे दान-पुण्य पर खर्च भी करेंगे। लेकिन घरेलू खर्चो को लेकर संकीर्णता दिखाना भारी पड़ सकता है। कार्य व्यवसाय में सामान्य गति रहेगी धन लाभ रुक रुक कर होता रहेगा फिर भी मन को संतुष्ट करना आज मुश्किल ही रहेगा। महिला मित्रो से समीपता का अहसास होगा लेकिन आने वाले समय मे नई मुसीबत भी खड़ी होगी। संध्या का समय थकान वाला परन्तु अधिक शान्तिप्रद रहेगा। पारिवारिक वातावरण अपने हंसमुख व्यवहार से उल्लासित करेंगे लेकिन स्त्री वर्ग आज किसी ना किसी कारण नाराज ही रहेंगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपको आज का दिन शांति एवं धैर्य रख बिताने की सलाह है। ना कुछ लोग भी आज आपकी उपेक्षा करेंगे जिससे स्वभाव दिन भर आवेश में रहेगा। घर एवं बाहर एक जैसा वातावरण रहेगा लोग आपकी बात सुनेगें लेकिन गंभीर नही लेंगे आर्थिक विषयो में भी टालमटोल करेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी बेमन से कार्य करने का नतीजा भी उसी अनुसार रहेगा। घर मे आकस्मिक खर्च नियंत्रण करने पर भी लगे रहेंगे धनाभाव के कारण छोटे मोटे खर्च भी परेशानी बढ़ाएंगे। सेहत की लापरवाही निकट भविष्य में गंभीर रूप ना ले इसका ध्यान रखें। पति-पत्नी में आपसी संवादहीनता के कारण गृहस्थ अस्त-व्यस्त रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपकी आशाओ के अनुरूप रहेगा। पूर्वनियोजित कार्यक्रम में किसी आकस्मिक कार्य की वजह से फेरबदल करना पड़ेगा। व्यावसायिक गतिविधिया आरम्भ में थोड़ी सुस्त रहेंगी परन्तु मध्यान के बाद इनमे गति आएगी आर्थिक लाभ होने से मानसिक शांति मिलेगी फिर भी निवेश सोच समझ कर ही करें। सरकारी कार्यो को करने के लिए भी आज का दिन शुभ है बिना किसी की सहायता के पूर्ण कर सकेंगे। पैतृक सम्पति संबंधित मामलों को लेकर दुविधा होगी भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। महिलाये आज स्वप्न लोक की सैर करेंगी जिससे घर मे थोड़ी अव्यवस्था रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन धन धान्य में वृद्धि कराएगा खर्च भी आवश्यकता अनुसार रहने पर बचत भी कर सकेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज आप नए प्रयोग करेंगे लेकिन इसका फल शीघ्र नही मिल सकेगा। मध्यान तक आलस्य एवं परिश्रम मिला जुला रहने से आशाजनक परिणाम नही मिलेंगे लेकिन इसके बाद व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होने से धन आगम शुरू हों जायेगा जोकि संध्या पश्चात तक रुक-रुक कर होता रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर किसी की मदद बिन मांगे ही मिल जाएगी। महिलाये आज बुद्धि विवेक का परिचय देंगी बिखरे रिश्तो को एक जुट बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप आवश्यकता से अधिक दिमाग लगाएंगे इसका परिणाम विपरीत ही रहने वाला है। हर किसी को शंका की दृष्टि से देखना व्यवहारिकता में कमी लाएगा। सेहत भी अकस्मात बिगड़ेगी वायु विकार अथवा अन्य गैस संबंधित समस्या छाती में जलन से परेशानी होगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसान कराएगी धैर्य से कार्य करें कार्य क्षेत्र पर बुद्धि विवेक से कार्य करने पर भी कोई विशेष लाभ नही होगा केवल आश्वासन से ही काम चलाना पड़ेगा। सरकार विरोधी अनैतिक कार्य सम्मान हानि करा सकते है। संध्या के आसपास धन लाभ होगा। महिलाओ का दिमाग पढ़ना मुश्किल रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए अशांति से भरा रहेगा। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कुछ ना कुछ व्यवधान अवश्य आएगा। आर्थिक लेन देन में स्पष्टता ना रहने से किसी से झगड़ा हो सकता है। पूर्व नियोजित कार्य जिनसे लाभ की उम्मीद थी वह भी निरस्त होने अथवा अन्य कारण से क्षति ही कराएंगे। मध्यान के समय व्यावसायिक एवं घरेलू कार्यो में किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी जो कि आशानुकूल नही मिलेगी। खर्च चलाने के लिए उधार भी लेना पड़ सकता है। महिलाये आज पारिवारिक वातावरण को लेकर ज्यादा परेशान रहेंगी। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसके आरम्भ में दुविधा की स्थिति बनेगी बीच मे छोड़ने का मन भी बना सकते है लेकिन एकाग्र होकर लगे रहें तो निश्चित सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में बेजीझक होकर निर्णय लें आज का दिन आपके पक्ष में है। नए कार्यो में भी निवेश कर सकते है लेकिन अनुभवियों की सलाह अवश्य लें। कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक उलझन सुलझने से मानसिक राहत मिलेगी संबंधों में पड़ी दरार भरेगी। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी ना करें आगे परिणाम खराब भी हो सकते है। महिलाओ का स्वभाव चंचल रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन कई कार्यो में लापरवाही दिखाने के बाद भी संतोषजनक रहेगा। दिन का आरंभ आलस्य से होगा दिनचर्या का इसपर प्रभाव पड़ेगा। सभी कार्य आज लगभग विलंब से ही शुरू होंगे। मध्यान के बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी फिर भी धन की प्राप्ति आशानुकूल नही रहेगी। व्यवसाय में मंदी के कारण कार्य क्षेत्र पर मन कम ही लगेगा। पारिवारिक वातावरण में खुशी एवं नाराजगी का मिश्रण बना रहेगा फिर भी स्थिति सामान्य ही रहेगी। संध्या के समय किसी समारोह में उपस्थिति देंगे उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। महिलाये मन ही मन गुप्त युक्तियां बनाएंगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आपको आज आकस्मिक लाभ के साथ ही सामाजिक क्षेत्र से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान भी मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर भी अधिकारी वर्ग एवं परिवार में बुजुर्ग कृपा दृष्टि बनाये रखेंगे। सामाजिक जीवन धनवानों जैसा व्यतीत करेंगे थोड़ा दिखावा भी करना पड़ेगा धन खर्च आवश्यकता से अधिक होगा फिर भी अखरेगा नही। व्यवसायी वर्ग आज आंख बंद करके भी निवेश कर सकते है लाभप्रद ही रहेगा। मित्र रिश्तेदारों के साथ आनंद के क्षण व्यतीत करेंगे शुभ समाचार एवं उपहार का आदान प्रदान करेंगे। पारिवारिक स्थिती संतोषजनक रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपके लिए आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय एवं पारिवारिक उलझनों के कारण शारीरिक एवं मानसिक स्थिति असंतुलित रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी की सहायता के बिना कार्य करना कठिन होगा। आर्थिक कारणों से भी किसी खास व्यक्ति की खुशामद करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल परिणाम नही मिलने से मन मे नकारात्मक एवं अनैतिक कार्य करने के भाव आएंगे। आर्थिक स्थिति धीरे धीरे गिरने से व्यक्तिगत खर्च चलाना भारी पड़ेगा। उधारी वालो के कारण अतिरिक्त परेशानी होगी। महिलाये इच्छा पूर्ति ना होने पर किसी कार्य को जान कर बिगाड़ सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपको घर एवं बाहर मान-सम्मान में वृद्धि कराएगा पारिवारिक सदस्यों की भी इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आप निसंकोच निर्णय ले सकेंगे इनमे सफलता भी शत प्रतिशत मिलेगी। सुख के साधनों में वृद्धि करने पर खर्च होगा महंगे सामानों की खरीददारी से घरेलू बजट बिगड़ेगा फिर भी आर्थिक लाभ होते रहने से स्थिति संभाल लेंगे। महिलाये घरेलू अव्यवस्था को सुधारने में व्यस्त एवं चिंतित रहेंगी अधिक कार्य करने पर स्वास्थ्य खराब होगा। आज किसी को बेमन से उधार देना पड़ सकता है जिसकी वसूली में परेशानी आएगी सोच कर ही निर्णय लें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन लाभदायक रहेगा प्रातः काल से ही धन लाभ की संभावनाएं लगी रहेंगी इनके पूर्ण होने में दोपहर तक इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग आज अनिश्चितता के दौर से गुजरेंगे फिर भी आकस्मिक लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। नए व्यवसाय का आरंभ अभी टालना ही बेहतर रहेगा। अंदरूनी पारिवारिक निर्णय लेने में असहजता अनुभव करेंगे। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर पल पल में निर्णय बदलेंगे। आध्यात्म में रुचि रहेगी लेकिन समय नही दे पाएंगे। मन में विरक्ति की भावना भी जाग्रत होगी। मोह माया से मन भंग होगा। महिलाये अंतर्मन से सहयोग करेंगी लेकिन अपनी भावनाओं का प्रदर्शन नही करेंगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

TRNDKB : 1️⃣3️⃣❗0️⃣2️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣

*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*

          *!! समय का सदुपयोग !!*

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

किसी गांव में एक व्यक्ति रहता था। वह बहुत ही भला था लेकिन उसमें एक दुर्गुण था वह हर काम को टाला करता था। वह मानता था कि जो कुछ होता है भाग्य से होता है। 

एक दिन एक साधु उसके पास आया। उस व्यक्ति ने साधु की बहुत सेवा की। उसकी सेवा से खुश होकर साधु ने पारस पत्थर देते हुए कहा- मैं तुम्हारी सेवा से बहुत प्रसन्न हूं। इसलिय मैं तुम्हे यह पारस पत्थर दे रहा हूं। सात दिन बाद मै इसे तुम्हारे पास से ले जाऊंगा। इस बीच तुम जितना चाहो, उतना सोना बना लेना। 

उस व्यक्ति को लोहा नही मिल रहा था। अपने घर में लोहा तलाश किया। थोड़ा सा लोहा मिला तो उसने उसी का सोना बनाकर बाजार में बेच दिया और कुछ सामान ले आया।

अगले दिन वह लोहा खरीदने के लिए बाजार गया, तो उस समय मंहगा मिल रहा था यह देख कर वह व्यक्ति घर लौट आया। 

तीन दिन बाद वह फिर बाजार गया तो उसे पता चला कि इस बार और भी महंगा हो गया है। इसलिए वह लोहा बिना खरीदे ही वापस लौट गया। 

उसने सोचा-एक दिन तो जरुर लोहा सस्ता होगा। जब सस्ता हो जाएगा तभी खरीदेंगे। यह सोचकर उसने लोहा खरीदा ही नहीं। 

आठवें दिन साधु पारस लेने के लिए उसके पास आ गए। व्यक्ति ने कहा- मेरा तो सारा समय ऐसे ही निकल गया। अभी तो मैं कुछ भी सोना नहीं बना पाया। आप कृपया इस पत्थर को कुछ दिन और मेरे पास रहने दीजिए। लेकिन साधु राजी नहीं हुए।

साधु ने कहा-तुम्हारे जैसा आदमी जीवन में कुछ नहीं कर सकता। तुम्हारी जगह कोई और होता तो अब तक पता नहीं क्या-क्या कर चुका होता। जो आदमी समय का उपयोग करना नहीं जानता, वह हमेशा दु:खी रहता है। इतना कहते हुए साधु महाराज पत्थर लेकर चले गए। 

*शिक्षा:-*

जो व्यक्ति काम को टालता रहता है, समय का सदुपयोग नहीं करता और केवल भाग्य भरोसे रहता है वह हमेशा दुःखी रहता है।

*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*

*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

TRNDKB : BIGGEST NEWS 🚨 UP के एटा में जान से मारने की धमकी देकर एक दलित परिवार की बारात रोकी गई.

पीड़ित महिला के अनुसार, 3 राउंड फायरिंग करते हुए धमकी दी गई बारात नहीं चढ़ेगी, शादी नहीं होने देंगे.

दुल्हन की भाभी ने बताया कि शाक्य समाज के यहां सगाई थी और बारात उनके घर के सामने से गुजर रही थी, तभी कुछ लोगों ने रास्ता रोक दिया.

महिलाओं को उठा ले जाने की धमकी दी गयी. दूल्हे को जबरन घोड़ी पर से उतार दिया गया. दूल्हे की मां के सिर में चोट आयी.

पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है. सवाल है क्या दलित इस देश के नागरिक नहीं हैं ?

एक तरफ हिंदू एकता की बातें की जाती हैं, तो दूसरी तरफ दलितों पर अत्याचार हो रहा है. और कुछ लोग बेशर्मो की तरह SC–ST एक्ट और आरक्षण खत्म करने की मांग करते हैं.

TRN LIVE : 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 13 फरवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*

     *📝आज दिनांक 👉*

     *📜 13 फरवरी 2026*

                 *शुक्रवार*

 *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी - 14:29 तक

*🗒पश्चात्-* द्वादशी 

*🌠नक्षत्र-* मूल - 16:13 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढा

*💫करण-* बालव - 14:29 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* वज्र - 27:22 तक

*✨पश्चात्-* सिद्धि 

*🌅सूर्योदय-* 07:01

*🌄सूर्यास्त-* 18:09

*🌙चन्द्रोदय-* 28:52

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57

*🤖राहुकाल-* 11:12 से 12:35

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 फाल्गुन बदी एकादशी 14:29 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , विजया एकादशी व्रत , संक्रान्ति पुण्यकाल सूर्योदय से 10:33 तक (गो-अन्न-दान गोदावरी में स्नान) , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:13 तक , कुमारयोग 14:26 तक , राजयोग 16:13 से , भगवान आदिनाथ / ऋषभदेव ज्ञान कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी) , भगवान श्रेयांशनाथ जन्म - तप कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी) , महाराजा श्री सूरजमल जयन्ती , भारत कोकिला श्रीमती सरोजनी नायडू जयन्ती (भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस) , श्री एम. भक्तवत्सलम स्मृति दिवस , कृषि उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीडा स्थापना दिवस (40वां) व विश्व रेडियो दिवस।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 फाल्गुन बदी द्वादशी 16:04 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , शनि प्रदोष व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹

*बंधुरात्मात्मनस्तस्य*

    *येनात्मैवात्मना जित:।*

*अनात्मनस्तु शत्रुत्वे*

    *वर्तेतात्मैव शत्रुवत् ॥*

*अर्थात् 👉* 

               _जिसने मन पर विजय प्राप्त कर ली है, उसके लिए मन सबसे अच्छा मित्र है; लेकिन जो ऐसा करने में असफल रहा, उसका मन ही सबसे बड़ा शत्रु बना रहेगा।_

🌹

 *13 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 

1542 - इंग्लैंड की रानी कैथरीन हावर्ड को मृत्युदंड दिया गया।

1575 - फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।

1601 - ईस्ट इंडिया कम्पनी की पहली समुद्री यात्रा का नेतृत्व सर जेम्स लैंकेस्टर ने किया।

1633 - खगोलशास्त्री गैलीलियो गैलिली को रोम में गिरफ्तार किया गया।

1689 - विलियम तृतीय और मैरी द्वितीय इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित हुए।

1693 - अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज की स्थापना हुई।

1739 - करनाल के युद्ध में नादिरशाह ने मुग़ल बादशाह मुहम्मद शाह की सेना को हराया।

1788 - वारेन हेस्टिंग्स के विरुद्ध इंग्लैंड में महाभियोग की कार्यवाही शुरू हुई।

1795 - उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय की स्थापना।

1820 - फ्रांस के ड्यूक डी बेरी की हत्या।

1856 - ईस्ट इंडिया कम्पनी ने अवध का विलय किया।

1861 - गाएटा के पतन के साथ इटली के एकीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

1880 - थॉमस एडिसन ने “एडिसन इफेक्ट” की खोज की पुष्टि की।

1920 - नीग्रो नेशनल लीग की स्थापना।

1931 - नई दिल्ली को आधिकारिक रूप से भारत की राजधानी घोषित किया गया।

1945 - सोवियत संघ ने बुडापेस्ट पर कब्ज़ा किया।

1959 - बार्बी डॉल की पहली बार बिक्री शुरू हुई।

1966 - सोवियत संघ ने कज़ाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।

1974 - अलेक्जेंडर सोल्झेनित्सिन को सोवियत संघ से निर्वासित किया गया।

1984 - इंदिरा गांधी ने मुंबई स्थित मझगांव डॉक का उद्घाटन किया।

1986 - एपीडा अधिनियम लागू हुआ।

1989 - सोवियत सेना ने अफ़ग़ानिस्तान से वापसी शुरू की।

1990 - जर्मनी के पुनः एकीकरण पर सहमति बनी।

2001 - नासा का यान “NEAR Shoemaker” क्षुद्रग्रह इरोस पर उतरा।

2003 - यश चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2010 - पुणे के जर्मन बेकरी विस्फोट में 9 लोगों की मृत्यु हुई।

2023 - मुंबई में भारत की पहली वातानुकूलित डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू।

2024 - ‘पीएम सूर्य घर’ योजना की घोषणा।

2025 - मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ।

2025 - संसद का बजट सत्र पहला चरण पूरा हुआ।

*13 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉* 

1707 - महाराजा सूरजमल - भरतपुर के जाट शासक।

1879 - सरोजिनी नायडू - स्वतंत्रता सेनानी एवं कवयित्री।

1911 - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ - प्रसिद्ध शायर।

1915 - गोपाल प्रसाद व्यास - कवि और लेखक।

1916 - जगजीत सिंह अरोड़ा - भारतीय सेना के कमांडर।

1945 - विनोद मेहरा - भारतीय अभिनेता।

1985 - सोमदेव देववर्मन - भारतीय टेनिस खिलाड़ी।

1986 - रश्मि देसाई - भारतीय अभिनेत्री।

1995 - वरुण सिंह भाटी - भारतीय पैरा एथलीट (ऊँची कूद)।

1997 - द्विज यादव - भारतीय अभिनेता।

*13 फ़रवरी को हुए निधन👉* 

1713 - जहाँदार शाह - मुगल सम्राट।

1832 - बुधु भगत - क्रांतिकारी।

1964 - असित कुमार हाल्दार - चित्रकार।

1974 - उस्ताद अमीर ख़ाँ - शास्त्रीय गायक।

1987 - एम. भक्तवत्सलम - तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री।

2008 - राजेंद्र नाथ - हास्य अभिनेता।

2012 - शहरयार - उर्दू शायर।

2016 - ओ. एन. वी. कुरुप - मलयाली कवि।

2020 - डॉ. आर. के. पचौरी - पर्यावरणविद्।

2024 - दत्ताजीराव गायकवाड़ - टेस्ट क्रिकेटर।

*13 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 भगवान आदिनाथ / ऋषभदेव ज्ञान कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी)।

🌟 भगवान श्रेयांशनाथ जन्म - तप कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी)।

🌟 महाराजा श्री सूरजमल जयन्ती।

🌟 भारत कोकिला श्रीमती सरोजनी नायडू जयन्ती (भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस)।

🌟 श्री एम. भक्तवत्सलम स्मृति दिवस।

🌟 कृषि उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीडा स्थापना दिवस (40वां)।

🌟 विश्व रेडियो दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

TRNDKB : .. *जय श्री राम*

*शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार*

🔶PMO का नया पता तय! 13 फरवरी से ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगा देश का प्रशासन, PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन 

🔶US Trade Deal पर घमासान! राहुल बोले– MSP, फूड सिक्योरिटी और खेती पर बड़ा खतरा

🔶धमाके से थर्रा उठा सीकर! नीमकाथाना के प्रसिद्ध गणेश्वर धाम में सूटकेस ब्लास्ट, दो संदिग्ध फरार 

🔶'तेजस्वी यादव का भ्रष्टाचार पर बोलना शेर के शाकाहारी होने जैसा', प्रशांत किशोर ने कसा तंज

🔶चेक बाउंस मामला: तिहाड़ जेल में ही रहेंगे अभिनेता राजपाल यादव, हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार

🔶अमेरिका ने दबाव में हटाया पीओके और अक्साई चिन से संबंधित भारत का नक्शा, पाकिस्तान ने किया दावा

🔶CBI in Action: बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में 4 साल से फरार आरोपी नजीर हुसैन गिरफ्तार

🔶3.60 लाख करोड़ की डिफेंस डील को मंजूरी, 114 राफेल जेट्स खरीदेगा भारत

🔶भाजपा सांसद का राहुल की सदस्यता खत्म करने वाला नोटिस: राहुल बोले- FIR करें, प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा

🔶पायलट ने जानबूझकर क्रैश किया था प्लेन? विमान हादसे पर झूठी निकली इटालियन रिपोर्ट

🔶बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP 175 सीटों पर आगे, जमात को 30 पर बढ़त 

🔶राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं देगी BJP, भाषण से कुछ शब्द हटाने का फैसला संभव

🔶तारिक रहमान से दोस्ती करेंगे शेख हसीना के बेटे, बांग्लादेश वापसी का रास्ता

🔶Shashi Tharoor: केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई कैंपेन कमेटी, शशि थरूर को मिली अहम जिम्मेदारी

🔶सूडान में भयावह हादसा: नाव पलटने से 15 लोगों की मौत; कई लापता, बचाव और राहत कार्य जारी

🔶इमरान लगभग अंधे हुए! PAK में विपक्षियों को 'निपटाने' का लंबा ट्रेंड

🔶'पीएम मोदी का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', ट्रंप के बयान पर भारत की प्रतिक्रिया, इस पर उचित कदम उठाए जाएंगे 

🔶मदनी बोले- वंदे मातरम पर सरकार का आदेश आजादी पर हमला: ये मनमाना और एकतरफा; वंदे मातरम के सभी छंद गाने के विरोध में संगठन

🔶मेरठ मेट्रो नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी! 40 मिनट में मेरठ से दिल्ली तक का सफर

🔶आंखों से देख नहीं सकतीं, लेकिन हौसला पहाड़ जैसा, पहली ब्लाइंड जज बनेंगी थन्या नाथन

🔶उत्तराखंड के कई शहर स्विट्जरलैंड से भी ज्यादा ठंडे: गंगोत्री में पारा -21°C; MP में बादल छाए, बिहार में कोहरे से विजिबिलिटी जीरो हुई

🔷IND vs NAM, T20 World Cup : भारत की लगातार दूसरी जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया; इशान-हार्दिक के अर्धशतक

🔷श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया: T20I में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, कप्तान शनाका ने बनाया रिकॉर्ड

           आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!

TRN LIVE *हाई स्कूल एवं इंटरमिडिएट की परिषदीय परीक्षा-2026 को शुचितापूर्ण व नकलविहीन कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने स्टैटिक, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट सहित केन्द्र व्यवस्थापको के साथ की बैठक* 

बाराबंकी। दिनांक-18.02.2026 से 12.03.2026 तक सम्पन्न होने वाली हाई स्कूल एवं इंटरमिडिएट की परिषदीय परीक्षा-2026, में अनुचित साधन प्रयोग (नकल) / सम्भावानाओं पर अंकुश लगाने, परीक्षाओं की शुचिता एवं गरिमा, पवित्रता, गुणवत्ता एंव विश्वसनीयता तथा विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 12.02.2026 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में दो पालियों में आहूत बैठक में 13 संवेदनशील केन्द्रों सहित समस्त 110 केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक, बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 07 जोनल मजिस्ट्रेट ने प्रतिभाग किया। बैठक के प्रथम सत्र में उप नियंत्रक राजकीय इंटर कॉलेज द्वारा संकलन केन्द्र से केन्द्रों को उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित करने की तिथि, दिशा निर्देश, प्रश्न पत्रों के वितरण संबंधी दिशा निर्देश एवं परीक्षा केन्द्रों से संकलन केन्द्र पर उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने विषयक आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये।

जिला विद्यालय निरीक्षक श्री ओ०पी० त्रिपाठी द्वारा केन्द्रों पर गोपनीय सामग्री की आपूर्ति एवं सुरक्षा, स्ट्रॉग रूम, डबल लॉक अलमारी, उनके प्रयोग एवं सुरक्षा, 24×7 ड्यूटी एवं निगरानी, केन्द्र व्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के दायित्वों के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। उन्होंने सी०सी०टी०वी० को पूरी परीक्षा अवधि में ऑनलाइन रखने हेतु इंटरनेट एवं पावर बैकअप की व्यवस्था, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, मिश्रित बैठक व्यवस्था, प्रश्न पत्र वितरण, क्या करें, क्या न करें आदि पर विस्तार से दिशा निर्देश प्रदान किये।

पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा अवधि में केन्द्रों पर एवं जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने तथा केन्द्रों की 24 घण्टें निगरानी व्यवस्था में पूर्ण सहयोग के साथ सभी परीक्षा केन्द्रों में समय से सुरक्षा कर्मी प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा, कि सभी केन्द्र आंतरिक सचल दस्ते को चुस्त दुरूस्त रखें, ताकि परीक्षा की गरिमा एवं शुचिता पर कोई आंच न आए।

जिलाधिकारी महोदय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, कि परीक्षा कार्य में लगे हुए सभी अधिकारी, कक्ष निरीक्षक एवं कर्मचारी परीक्षा के नियमों का भली-भांति अध्ययन करें और अनुपालन सुनिश्चित करें, किसी भी समस्या के समाधान एवं सहयोग हेतु प्रशासन सदैव तत्पर है, किन्तु शिथिलता कदापि स्वीकार्य नहीं होगी। यदि किसी कार्मिक द्वारा की गयी शिथिलता संज्ञानित होने पर त्वरित विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा अधिशासी अभियन्ता विद्युत सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा अवधि में विद्युत कटौती न की जाये। परीक्षा केन्द्र के पास अनावश्यक भीड़ न हो, पुलिस बल समय पर पहुँचे, संवेदनशील केन्द्रों की निरंतर सघन निरीक्षण सुनिश्चित हों, इसका अनुपालन सभी सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने परीक्षा से जुड़े कर्मियों को टोल टैक्स से मुक्ति रखने का आश्वासन प्रदान किया।

दोनों पालियों की बैठक में राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक श्रीमती प्रतिमा सिंह उपस्थित रहीं। बैठक से पूर्व राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित जनपद कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ० पूनम सिंह एवं कंट्रोल कार्य में लगे कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्रभारी शिक्षकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये, उन्होंने कंट्रोल रूम से

सभी संवेदनशील एवं अन्य परीक्षा केन्द्रों के स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने संकलन केन्द्र राजकीय इण्टर कालेज, बाराबंकी के संकलन कक्ष, कोठार एवं प्रश्न पत्रों के आवंटन हेतु तैयार पंजिकाओं, लॉक बुक का निरीक्षण किया। राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक श्रीमती प्रतिमा सिंह ने परीक्षा केन्द्र राजकीय बालिका इण्टर कालेज, बाराबंकी, श्री सांई इण्टर कालेज, लखपेड़ाबाग, बाराबंकी, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इण्टर कालेज, बाराबंकी एंव जमीलउर्रहमान किदवाई कन्या इण्टर कालेज, बाराबंकी का औचक निरीक्षण कर स्ट्रॉग रूम सहित परीक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाएं देखी एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। उन्होंने जनपद में चल रही परीक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

                          जय हो🙏

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला