आज सुबह के मुख्य समाचार पत्र ✉...प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी के बॉम्बे पैलेस होटल में कल रात हुए एक हत्या के मामले में आरोपी कर्मचारी जिसने दूसरे कर्मचारियों की चाकू से वार करके और हत्या करके मौके से भाग गया था उसे आज डलहौजी पुलिस की टीम ने डीएसपी रंजन शर्मा के नेतृत्व में बड़ी मुस्तैदी से उसे चारों तरफ जाल बिछाकर ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया

Aug 9, 2025 - 06:33
 0  0
आज सुबह के मुख्य समाचार पत्र ✉...प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी के बॉम्बे पैलेस होटल में कल रात हुए एक हत्या के मामले में आरोपी कर्मचारी जिसने दूसरे कर्मचारियों की चाकू से वार करके और हत्या करके मौके से भाग गया था   उसे आज डलहौजी पुलिस की टीम ने डीएसपी रंजन शर्मा के नेतृत्व में बड़ी मुस्तैदी से उसे चारों तरफ जाल बिछाकर ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया

: दुखद घटना

*चुराह उपमंडल भंजराडू शहवा-भड़कवास मार्ग पधरी के समीप वीरवार देर रात कार दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई।*

*मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:*

*1. राजेश कुमार पुत्र नरेन सिंह, गाँव बुलवास, डाकघर जुंगरा, उम्र 40 वर्ष*

*2. हंसो पत्नी राजेश कुमार, गाँव बुलवास, डाकघर जुंगरा, उम्र 36 वर्ष*

*3. आरती पुत्री राजेश कुमार, गाँव बुलवास, डाकघर जुंगरा, उम्र 17 वर्ष*

*4. दीपक पुत्र राजेश कुमार, गाँव बुलवास, डाकघर जुंगरा, उम्र 15 वर्ष*

*5. राकेश कुमार पुत्र हरि सिंह, गाँव बुलवास, डाकघर जुंगरा, उम्र 44 वर्ष*

*6. हेम पाल पुत्र इंदर सिंह,* *गाँव सलांचा, डाकघर भंजरारू, उम्र 37 वर्ष*

*सभी मृतक तहसील चुराह, जिला चंबा के निवासी थे।*

: *4 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों पर टूट पड़ेगा अंबर*

 राज्य में एक बार फिर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान कुछ जिलों में अत्यधिक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 से 14 अगस्त के बीच भारी बारिश होगी। अगले सप्ताह में 4 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के ऊना, कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर व कुल्लू जिलों में हैवी टू हैवी रेन फॉल होने का अलर्ट जारी किया गया है।

नौ व 10 अगस्त को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है और इस दौरान यहां पर यलो अलर्ट रहेगा। शुक्रवार को सुबह शिमला में मौसम खुल गया था। सुबह यहां पर अच्छी धूप निकल आई थी मगर दोपहर तक फिर से शहर धुंध के आगोश में घिर गया। पिछले कल यहां पूरा दिन मौसम साफ रहा और रात में भी बारिश नहीं हुई। ऐसे में राज्य के कई क्षेत्रों में मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है परंतु अब आगामी कुछ दिनों तक बारिश एक बार फिर से सताएगी। शाम के समय प्रदेश के मैदानों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। प्रदेश में लंबे अंतराल के बाद धूप खिलने से लोगों ने बारिश के चलते पेश आ रही परेशानियों से राहत ली है। वहीं तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है।

अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री का भारी उछाल दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान भी मॉनसून की रफ्तार धीमी रही है। राज्य के कुछ ही स्थानों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा राज्य के शेष क्षेत्रों मौसम साफ बना रहा। प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, कुल्लू में कुछ ही स्थानों पर बारिश हुई है। प्रदेश में बारिश ने पहले से ही जमकर कहर बरपाया है। राज्य के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश होने से पहले की करोड़ों रूपये का नुकसान हो चुका है

: *🏵️रक्षाबंधन* 

*राखी बांधने का शुभ मुहूर्त*

भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा, इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं

*कब है रक्षा बंधन* सावन महीने की पूर्णिमा तिथि 08 अगस्त को दोपहर 02:12 पर शुरू होगी और 09 अगस्त को दोपहर 01:24 पर समाप्त होगी, उदया तिथि के अनुसार, 9 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जाएगा

*पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ* अगस्त 08, 2025 को 02:12 पीएम बजे

*पूर्णिमा तिथि समाप्त* अगस्त 09, 2025 को 01:24 पीएम बजे

*कब से कब तक रहेगी भद्रा* भद्रा काल की बात करें, तो यह 8 अगस्त को दोपहर 02:12 बजे शुरू होकर 9 अगस्त की अर्द्धरात्रि 01:52 बजे तक रहेगा, रक्षा बन्धन के दिन भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी इसलिए इस वर्ष राखी बांधने पर भद्रा का कोई असर नहीं पड़ेगा

*राखी बांधने का शुभ मुहूर्त* रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ समय 9 अगस्त की सुबह 05:47 बजे से दोपहर 01:24 बजे तक रहेगा, [हालांकि इस बीच राहु काल भी पड़ेगा, जिसमें राखी बांधना वर्जित माना गया है, इस दिन सुबह 09:07 से सुबह 10:47 तक राहुकाल रहने वाला है]

राहुकाल को ध्यान में रखते हुए सुबह 09:07 से सुबह 10:47 में राखी ना बांधे

: *जेबीटी के 1762 पदों की दो भर्तियां शिक्षा विभाग ने लीं वापस, राज्य चयन आयोग को लिखा पत्र*

प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को झटका लगा है। बता दें कि शिक्षा विभाग ने पूर्व भाजपा सरकार में मई 2022 में विज्ञाप्ति 467 पदों की जेबीटी कमीशन की भर्ती को विड्रा कर लिया है। इससे पहले 21 जुलाई को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से 1295 जेबीटी पदों की भर्ती को वापस लिया गया था।

शिक्षा विभाग ने पूर्व भाजपा सरकार में मई 2022 में विज्ञाप्ति 467 पदों की जेबीटी कमीशन की भर्ती को विड्रा कर लिया है। इससे पहले 21 जुलाई को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से 1295 जेबीटी पदों की भर्ती को वापस लिया गया था। ऐसे में इन 1762 पदों पर फिलहाल भर्ती नहीं होगी। अब करीब तीन साल पूर्व शुरू हुए भर्ती प्रक्रिया को बंद कर पदों को विड्रा कर लिया है। संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश सरकार की नई भर्ती नीति जॉब ट्रेनिंग पॉलिसी के तहत ही अब इन 1762 पदों को भरा जाएगा। पूर्व भाजपा सरकार में मई 2022 में 80 पोस्टकोड के तहत विभिन्न विभागों में 1423 पद विज्ञाप्ति किए गए थे। इसमें जेबीटी के 467 पद भी शामिल थे।

कर्मचारी चयन आयोग ने इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। इन पदों के लिए 30 सितंबर, 2022 से 29 अक्तूबर, 2022 तक प्रक्रिया चली थी। ऐसे में हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अब इन आवेदनों पर सरकार क्या फैसला लेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पेपर लीक मामले के चलते कर्मचारी चयन आयोग भंग हो चुका है। अब नवगठित राज्य चयन आयोग के माध्यम से भर्तियां आयोजित होंगी। इस बीच शिक्षा विभाग ने इन पदों को विड्रा कर आवेदकों को असमंजस में डाल दिया है। वर्तमान सरकार ने हाल ही में फैसला लिया था कि अब विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को नई भर्ती नीति के आधार पर भरा जाएगा। विभिन्न विभागों को भर्ती विभाग को पदों को भरने के लिए रिक्यूजीशन यानी मांग भेजने के लिए कहा गया है।

ऐसे में सभी विभाग अब आयोग की बजाय भर्ती विभाग को रिक्यूजीशन भेजने के लिए पूर्व की रिक्यूजीशन को वापस ले रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस कड़ी में ही शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। वर्तमान में टीजीटी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जारी है। टीजीटी के बाद जेबीटी की भर्ती का इंतजार प्रदेश के युवा कर रहे हैं।

टीजीटी की भर्ती के लिए 31 अगस्त तक आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। टीजीटी के बाद जेबीटी की भर्ती राज्य चयन आयोग के माध्यम से होनी थी, लेकिन इसे वापस ले लिया गया है। पिछले महीने मंत्रिमंडल ने यह तय किया था कि अब सभी तरह की भर्तियां भर्ती निदेशालय के माध्यम से होगी। यह निदेशालय कार्मिक विभाग के तहत ही वर्तमान में काम कर रहा है। अब सीधे आयोग को रिक्यूजीशन भेजने की बजाय निदेशालय को रिक्यूजीशन भेजी जाएगी।

शिक्षा विभाग ने भंग हो चुके आयोग के समय में विज्ञापित भर्ती को वापस लिया है। इसके अलावा राज्य चयन आयोग के दौर में विज्ञापित जेबीटी की भर्ती की रिक्यूजीशन को विभाग ने विड्रा किया है। - विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

[08/08, 10:03 pm] +91 94185 64267: *पंजाब के लुधियाना में डॉक्टर ने बच्चे को मृत बताया दफनाने लगे तो चल रही थी सांसें, लुधियाना के निजी अस्पताल में हुआ बवाल*

लुधियाना के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में महिला की डिलीवरी हुई थी। परिवार बच्चे को दफनाने पहुंच गए तो उसकी सांसें चल रही थी। 

लुधियाना के टिब्बा रोड पर स्थित प्राइवेट अस्पताल में आज शुक्रवार की दोपहर को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक नवजात बच्चे की मौत के बाद उसके परिवारिक सदस्यों ने रिश्तेदारों के साथ अस्पताल के बाहर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि नवजात बच्चे की मौत के लिए डॉक्टर जिम्मेदार है। परिवार वालों ने काफी हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से प्रदर्शनकारियों को शांत किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर परिवारिक सदस्य शांत हुए।

: डलहौजी के प्राइवेट होटल बॉम्बे पैलेस में युवक की हत्या कर दी गई। चाकू से हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बॉम्बे पैलेस होटल में काम करने वाले दो कर्मचारियों में बीती रात को आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई। यह बहस लड़ाई में तब्दील हो गई। रात करीब 1.30 बजे 22 साल के अमन ने अपने साथ काम करने वाले 26 साल के मनीष कुमार पर चाकू से हमला कर लहू-लुहान कर दिया।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। होटल के एक अन्य कर्मचारी रमन कुमार ने इसकी सूचना रात में ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम आधी रात में घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मनीष को सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा: DSP

डलहौजी के DSP हेमंत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए क्षेत्र में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी शामिल किया गया है, ताकि मौके से सबूत जुटाए जा सके।

वहीं डलहौजी अस्पताल में आज मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

बॉम्बे पैलेस होटल में दोनों करते थे काम

मृतक मनीष कुमार चंबा के ही मेहला का रहने वाला था, जबकि आरोपी सलूणी का निवासी है। दोनों ही युवक अभी कुंआरे थे और बॉम्बे पैलेस होटल में काम करते थे। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मर्डर की असल वजह पता चल पाएगी।

: प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी के बॉम्बे पैलेस होटल में कल रात हुए एक हत्या के मामले में आरोपी कर्मचारी जिसने दूसरे कर्मचारियों की चाकू से वार करके और हत्या करके मौके से भाग गया था 

उसे आज डलहौजी पुलिस की टीम ने डीएसपी रंजन शर्मा के नेतृत्व में बड़ी मुस्तैदी से उसे चारों तरफ जाल बिछाकर ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया

: ॐ शांति 

*चंबा तीसा-चनवास सड़क मार्ग पर कल देर रात अत्यंत हृदय विदारक हादसा हुआ। जिस पर चुराह विधायक डॉ हंसराज ने मौके पर पहुंच कर लें रहे हादसे के कारणों का जायजा*

जिसमें ग्राम पंचायत खजुआ के बलवास गांव के भाई राजेश JBT, उनकी धर्मपत्नी, 17 वर्षीय बेटी, 15 वर्षीय बेटे सहित कुल 6 लोगों की जान चली गई।

इनमें शलांचा से भाई हेमपाल फौजी भी थे जो अभी कुछ दिन पहले ही छुट्टी बिताने घर आए थे।

इस हादसे ने हमारे पूरे चुराह को झकझोर दिया है।

विधायक डॉ हंसराज ने जताया गहरा दुख

भगवान दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

भावभीनी श्रद्धांजलि

ॐ शांति 🕉️

: *चुराह शक्ति माता मंदिर भटमोआ में 3 दानपात्रों से नकदी व पीतल के बर्तन ले उड़े चोर*

विधानसभा क्षेत्र चुराह में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। शातिर अब भगवान के घर में भी डाका डालने से नहीं कतरा रहे हैं। *ऐसी ही एक वारदात चुराह क्षेत्र के ऐतिहासिक शक्ति माता मंदिर भटमोआ में सामने आई। यहां 3 मंदिर हैं और तीनों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। यही नहीं, मुख्य द्वार पर लगे 2 ताले भी तोड़े हैं। तीनो मंदिरों के ताले तोड़कर उनमें रखे 3 दानपात्रों पर हाथ साफ किया गया है। मंदिर के कार्यक्रम के लिए रखी गई पीतल की 50 थालियां भी गायब हैं।* इसके साथ ही एक बड़ा पीतल के बर्तन (बलटोई) भी चोर ले गए हैं। चोरी की घटना वीरवार रात को हुई।

जब लोग शुक्रवार को मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट खुला हुआ पाया, जिसके बाद मंदिरों के द्वार देखे तो वे भी खुले हुए थे, लेकिन जब मंदिरों के अंदर देखा को उनके होश उड़ गए क्योंकि दानपात्रों को तोड़ दिया गया था। वहीं बताया जा रहा है कि इन दानपात्रों को साल में एक बार मंदिर के कार्य के लिए ही खोला जाता है। वहीं क्षेत्र में चोरी की बात आग की तरह फैल गई, जिसके बाद सैंकड़ों लोग मंदिर पहुंचे। मंदिर के आसपास खोजबीन की लेकिन कोई चीज वहां नहीं मिली। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का जायजा लिया गया। वहीं ग्राम पंचायत प्रधान विपिन कुमार व बीडीसी उपाध्यक्ष दुनी चंद ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी चोरी की घटनाएं हुई हैं लेकिन इस तरह से मंदिर स्थल से चोरी होना काफी शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद लोग काफी सहम गए हैं। उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्रवाई कर चोरों को पकड़ने की मांग की है। एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने कहा कि मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। पुलिस द्वारा गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला