कानपुर में होली के रंग में रंगे लोग:पिचकारी लेकर मस्ती कर रहे बच्चे, आनन्देश्वर मन्दिर में हजारों लोग खेलेंगे फूलों की होली

Mar 4, 2026 - 09:56
 0  0
कानपुर में होली के रंग में रंगे लोग:पिचकारी लेकर मस्ती कर रहे बच्चे, आनन्देश्वर मन्दिर में हजारों लोग खेलेंगे फूलों की होली
कानपुर में बुधवार सुबह से कानपुरिया अंदाज में लोग होली की मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा बच्चे रंगों और पिचकारियों का मजा ले रहें हैं। लोग चेहरे पर मुखौटे लगाकर तो कहीं नकली बाल लगाकर होली के रंग में रंगे दिखे। लोग एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाते हुए मस्ती में डांस करते दिखे। इसके साथ ही कानपुर के प्राचीन मंदिर श्री आनंदेश्वर मंदिर में भी लोग सुबह 10:30 बजे से फूल और गुलाल की होली खेली जायेगी। इस बार चंद्रग्रहण के कारण होलिका दहन के एक दिन बाद होली खेली जा रही है। मंदिर के किनारे परमट घाट पर रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भक्ति संगीत पर नृत्य होगा और महंत भक्तों के साथ फूलों की वर्षा कर होली खेलेंगे। मंगला आरती के बाद सुबह से ही भक्तों के लिए बाबा आनंदेश्वर के पट खुल जाएंगे। पुष्प, अबीर और गुलाल लगाकर भक्त होली खेलेंगे। शहर के आर्यनगर में भी मशहूर होली खेली जाती है। यहां होली खेलने वालों के दृश्य और उनके अनोखे अंदाज देखने को मिलते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला