कोहरे के चलते पेड़ से टकराई बाराती बस,3 की मौत:सुपौल में घना कोहरा, जीरो विजिबिलिटी; पटना से चलने वाली 4 ट्रेनें लेट, 1 कैंसिल

Feb 11, 2026 - 21:26
 0  0
कोहरे के चलते पेड़ से टकराई बाराती बस,3 की मौत:सुपौल में घना कोहरा, जीरो विजिबिलिटी; पटना से चलने वाली 4 ट्रेनें लेट, 1 कैंसिल
समस्तीपुर, नालंदा समेत कई जिलों में सुबह-सुबह धूप निकली है। वहीं सुपौल में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी जीरो है। कोहरे की वजह से 4 ट्रेनें लेट चल रही हैं, जबकि पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। कुहासे की वजह से मोतिहारी में सड़क हादसा हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। बारात में शामिल होने जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह करीब 20 मीटर दूर जा गिरा। मृतकों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के विनोद प्रसाद(55), उनके चचेरे भाई अनिल प्रसाद(35) और उपमुखिया गजेंद्र दास(40) के रूप में हुई है। ये तीनों एक ही गांव के निवासी थे। ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है- क्या है कारण मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय बिहार में शुष्क मौसम बनने की सबसे बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ की कमजोर स्थिति और बारिश की गतिविधि का कम होना है। जब बादल और बारिश कम होती है तो दिन में धूप ज्यादा निकलती है और तापमान बढ़ने लगता है। विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह से उत्तर भारत में मौसम सामान्य होना शुरू हो जाता है, क्योंकि सूर्य की गर्मी बढ़ने लगती है और दिन बड़े होने लगते हैं। इसी कारण दिन में तापमान बढ़ता है जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहती है। मौसम वैज्ञानिक बोले- फिलहाल नहीं बदलेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में आने वाले दिनों में बड़े मौसम बदलाव की संभावना कम है। राज्य में अगले कुछ दिनों तक शुष्क मौसम रहने और हल्के कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक बिहार में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना कम रहेगी। सुबह हल्का कोहरा संभव, दिन में धूप और हल्की गर्माहट के साथ रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है। पटना में मौसम रहेगा सामान्य पटना के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान अधिकतर साफ रहने की संभावना है। तापमान सामान्य से थोड़ा बढ़ सकता है और दिन में धूप रहेगी। पटना में अधिकतम तापमान करीब 24-27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 10-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना रहती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला