छात्र का अपहरण के बाद पकड़ौआ विवाह:नशे की दवा देकर दूल्हा बनाया; हाथ पकड़कर दुल्हन की मांग भरवाई; पीड़ित बोला-24 घंटे कैद में रखा

Feb 11, 2026 - 21:26
 0  0
छात्र का अपहरण के बाद पकड़ौआ विवाह:नशे की दवा देकर दूल्हा बनाया; हाथ पकड़कर दुल्हन की मांग भरवाई; पीड़ित बोला-24 घंटे कैद में रखा
समस्तीपुर में एक छात्र नीतीश कुमार (22) का अपहरण कर पकड़ौआ विवाह करा दिया गया। नीतीश शनिवार सुबह 10 बजे लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गया था। पीड़िता का कहना है कि, लाइब्रेरी से निकलने के बाद 2 दोस्तों के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने गया था। दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंग में नशे की गोली मिलाकर पिला दी। नीतीश कुमार ने बताया कि,नशे की हालत में मेरी शादी करवा दी गई। शादी के वक्त मुझे होश नहीं था, बेहोशी की हालत में लड़की की मांग भरवाई गई। नशा इतना था कि शादी के दौरान वो उल्टी करता रहा। शादी के बाद उसे एक कमरे में कैंद कर दिया गया। पीड़ित को जब होश आया तो उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें पीड़ित कह रहा, 'मुझे राहुल-कुंदन ने किडनैप कर लिया है। नशे की दवा मिलााकर मुझे पिलाई गई है। मैं कहां हूं पता नहीं चल रहा है। 24 घंटे से मुझे बंद कर के रखा है। मेरी पिटाई भी की है। सुबह-शाम नशे की दवा दी जा रही है।' पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के चकराजअली गांव की है। अब पकड़ौआ विवाह की कुछ तस्वीरें देखिए… जानिए शादी के वीडियो में क्या है वीडियो में दिख रहा है कि, शादी के दौरान लड़का बेहोश हो रहा है। इसके बावजूद मौजूद लोग शादी की रस्में पूरी करा रहे हैं। लोगों ने लड़के को पकड़ कर रखा है। वो इस कदर नशे में है कि वो मंडप में गिरकर सो जाता है। उसका सिर बार-बार झुक रहा है। आसपास के लोग उसे संभाल रहे हैं और जल्दी-जल्दी शादी की रस्में पूरी की जा रही हैंं। मोबाइल में देखीं अपनी शादी की तस्वीरें पीड़ित छात्र ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। अभी वो नौकरी की तैयारी करता है। घर से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर उसे बंदकर रखा गया था। शादी के बाद करीब 2 दिन तक वो एक बंद कमरे रहा। जब उसे होश आया तो उसने काफी शोर मचाया। तब अपहरण कराने वालों ने उसे बताया कि तुम्हारी शादी हो गई है। जिसके बाद पीड़ित ने मन लगाने के लिए एक मोबाइल मांगा। आरोपियों ने उसे मोबाइल दिया। पीड़ित ने मोबाइल गैलरी में शादी के तस्वीरें देखी। जिसके बाद उसने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। साथ ही अपने परिजन को भी वीडियो भेजा। इधर, पीड़ित युवक के परिजन अपने बेटे की लगातार खोजबीन कर रहे थे। कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसी बीच अपने बेटे का वीडियो देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाने में आवेदन भी दिया। शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई। वीडियो में पीड़ित ने अपने दो दोस्तों का नाम लिया है। उनलोगों से पीड़ित का लोकेशन लिया गया, फिर पुलिस ने चकराजअली गांव में छापेमारी की। पुलिस ने पीड़ित को रेस्क्यू किया और परिवार को सौंप दिया। परिवार अपने बेटे को लेकर घर चले गए। जिस लड़की से शादी हुई। वो अभी अपने ही घर पर ही है। पकड़ौआ विवाह का आरोप है पटोरी के DSP बीके मेधावी ने कहा कि महिला की शिकायत पर युवक को बरामद किया गया है। युवक का बयान लिया गया है। पकड़ौआ विवाह का आरोप लगाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला