बगहा में 6 साल की बच्ची से रेप:चलो बारात दिखाता हूं...बोलकर मासूम को ले गया; दूसरी सुबह खून से लथपथ मिली
बगहा में 6 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। गांव में बारात आई थी, इसी दौरान आरोपी बच्ची को लेकर गायब हो गया और वारदात को अंजाम दिया। गांव के लोगों ने रातभर बच्ची की तलाश की, लेकिन वो नहीं मिली। दूसरे दिन खून से लथपथ बच्ची पड़ोस के गांव से मिली। बच्ची को गंभीर हालत में बेतिया के GMCH रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मासूम के साथ दरिंदगी को लेकर गांव वालों में आक्रोश है। आरोपी अपनी बुआ के घर आया था। उसकी उम्र 32 साल है। पुलिस आरोपी गोपाल राम की तलाश में छापेमारी कर रही है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी वारदात… बारात दिखाने के बहाने बच्ची को साथ ले गया वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र निवासी गोपाल राम धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर आया हुआ था। रविवार को वह एक अन्य युवक के साथ उत्तर प्रदेश के बांसी गया, जहां दोनों ने शराब पी। रविवार को ही गांव में जगदीश राम के बेटे की शादी थी और बारात निकलने वाली थी। देर शाम गांव लौटने के दौरान आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को "चलो बारात दिखाते हैं" कहकर बहला-फुसलाया। वह बच्ची को गांव के दक्षिण सरेह की ओर ले गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची खून से लथपथ मिली
बच्ची के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रात के अंधेरे में बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ोस के गांव में प्रयाग प्रजापति नाम के शख्स के घर पहुंची और पूरी बात बताई। प्रयाग प्रजापति ने इसकी सूचना बच्ची के परिजनों को दी। बच्ची को इंटरनल ब्लीडिंग हो रही थी। परिजन उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी ले गए। वहां ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आनंद कुमार और डॉ. मालती कुमारी ने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि की। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। आरोपी को गोली मार देना चाहिए बच्ची के साथ हुई दरिंदगी को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कुसम देवी ने बताया, 'बारात के बाद बच्ची नहीं मिली। बाद में वो सरेह की तरफ से लहूलुहान हालत में आते दिखी। कोई छोटी सी बच्ची के साथ ऐसा कैसे कर सकता है।' आरोपी के नेपाल भागने की आशंका आरोपी गोपाल राम का वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र की लव कुश घाट कॉलोनी में घर है। बीती रात एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की थी। हालांकि वह अपने घर में नहीं मिला। अंदेशा है कि वह नेपाल भाग कर चला गया है। पुलिस वाल्मीकिनगर सीमा पर स्थित एसएसबी पोस्ट के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपी और पीड़िता रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। आरोपी के फूफा के पाटीदार की बेटी थी। आरोपी बराबर आता था और बच्ची के साथ खेलता था। बारात दिखाने के बहाने लेकर गया घर वालों को कोई संदेह नहीं हुआ। लड़की के दादा ने बताया कि वह बार-बार आता था। उसका व्यवहार सही नहीं था। आवारा लड़का था। रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया उस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी
धनहा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद गांव के लोग भी आक्रोशित हैं और उन्होंने प्रशासन से आरोपी को कठोर सजा देने की मांग की है। वहीं सोमवार की दोपहर बगहा एसपी रामानंद कौशल भी धनहा थाना पहुंचे और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष को दिशा-निर्देश भी दिए। इधर, आरोपी की बुआ और फूफा भी फरार हो गए हैं। घर पर बस एक बुजुर्ग हैं। बगहा SP रामानंद कौशल ने बताया कि 9 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि धनहा थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। SP ने बताया कि आरोपी हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ------- इसे भी पढ़िए… ‘फिजिकल रिलेशन नहीं बना रही थी, इसलिए बेटे को मारा’:महिला से एकतरफा प्यार करने वाला प्रेमी बोला- हाथ-पैर काटकर मारा, 2 फीट गहरे गड्डे में दफनाया ‘बच्चे की मां को मैं पसंद करता था। कई बार प्यार का इजहार किया, मैं उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाना चाहता था, लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं हो रही थी, इसलिए महिला के बेटे को मार डाला।’ मुजफ्फरपुर के करजा थाना में 7 साल के बच्चे ऋषिकेश की हत्या के आरोपी ने अपने कबूलानामा में ये बातें कही है। पूरी खबर पढ़ें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Admin
तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला