विधानसभा में सपा विधायकों के हंगामे पर राज्यपाल भड़कीं, VIDEO:बोलीं- आपके समय विकास जीरो था; शांत हो जाइए, गला बैठ जाएगा
यूपी विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से शुरू हुआ। जैसे ही राज्यपाल ने बोलना शुरू किया, सपा विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। महंगाई, बेरोजगारी, SIR, UGC समेत अन्य मुद्दों पर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन में पल्लवी पटेल शामिल नहीं थीं। वह अपनी सीट पर बैठी रहीं। राज्यपाल ने हंगामा बढ़ता देख अपना भाषण रोका और सपा विधायकों से कहा- शांत हो जाइए। वरना गला बैठ जाएगा। उन्होंने तीन बार कड़ी चेतावनी भी दी। राज्यपाल ने सरकार की आर्थिक स्थिति और निर्यात का जिक्र करते हुए सपा सदस्यों से कहा- आपकी सरकार में तो विकास जीरो था। इसके बाद भी सपा सदस्य शांत नहीं हुए। राज्यपाल ने अपना अभिभाषण जैसे-तैसे पूरा किया। इसमें करीब 30 मिनट का समय लगा। इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पहली बार 2025-26 सत्र की उपलब्धियों की रिपोर्ट पढ़ी। सपा विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा- जो बातें राज्यपाल मैडम ने कही, वही बात वित्त मंत्री ने दोहरा दी है। ये सिर्फ अखबारों की हेडिंग के लिए है। इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले सपा विधायकों ने विधानसभा कैंपस में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा MLC आशुतोष सिन्हा साइकिल से विधानसभा पहुंचे। साइकिल पर अहिल्याबाई की तस्वीर थी। उन्होंने कहा- भाजपा सरकार में वाराणसी में लगातार मंदिरों को तोड़े रही है। सीएम योगी ने कहा- सदन संवाद से चलता है, कार्रवाई बाधित करने से नहीं। सरकार संवाद से समाधन पर विश्वास करती है। हम हर सदस्य के संवाद और सवाल को स्वीकार करने को तैयार हैं। लेकिन कार्रवाई को बाधित न किया जाए। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- सपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वे बौखला गए हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- भाजपा झूठ के अलावा कुछ नहीं बोलती है। उनके उत्तर प्रदेश के नेता दिल्ली वालों को सलाम भी नहीं ठोकते, न नमस्ते करते हैं। यूपी ने प्रधानमंत्री बनाए हैं, तो यूपी को बुलेट ट्रेन कब मिलेगी? सुनने में आ रहा है कि गोरखपुर होकर निकलेगी बुलेट ट्रेन, उस गोरखपुर से जिसमें मेट्रो तक नहीं बना पाए। 2 फोटो देखिए… सत्र से जुड़े अहम फैक्ट्स… बजट सत्र की हर पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Admin
तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला