2.94 करोड़ की ठगी की, पीड़ित बन पहुंचा थाना, पुलिस ने पकड़ी चालाकी

Mar 2, 2026 - 09:18
 0  0
2.94 करोड़ की ठगी की, पीड़ित बन पहुंचा थाना, पुलिस ने पकड़ी चालाकी
एक साइबर अपराधी पीड़ित बनकर साइबर थाना पहुंच गया। उसने आवेदन में लिखा था-उसके खाते में साइबर ठगी का पैसा आया है। इससे उसका खाता ब्लॉक हो गया है। पुलिस ने उसके मोबाइल आैर खाता नंबर की जांच की तो वह खुद साइबर अपराधी निकला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार विकास कुमार विपुल दानापुर का रहने वाला है। उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर नाला रोड के व्यवसायी रामकिशोर सिंह से 2.24 करोड़ की ठगी की थी। उसके मोबाइल नंबर और खाते की जांच साइबर थाने की पुलिस पहले से कर रही थी। रामकिशोर ने 11 नवंबर 2025 से 29 जनवरी 2026 तक बीआर जलान सिक्योरिटी क्लब के वाट्सएप ग्रुप और इंडिया बोल्ट प्लस एप के माध्यम से िनवेश किया। जब पैसा निकालने की कोशिश की तो शातिरों ने फीस के नाम पर पैसा मांगा। तब उन्हें लगा कि ठगी के शिकार हो गए हैं। प्रभारी डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने कहा कि निवेश के नाम पर ठगी करने वाले कई शातिरों को चिह्नित किया गया है। उधर, ऑनलाइन ट्रेडिंग में पांच गुना मुनाफे का झांसा देकर शास्त्रीनगर के विवेक कुमार से 43 लाख की ठगी करने वाले मोकामा के अंशु उर्फ दिव्यांशु और छत्तीसगढ़ के जुनैद विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 1930 पर करें शिकायत साइबर अपराधियों को कमीशन बैंक खाता देने वाले तीन गिरफ्तार साइबर अपराधियों को कमीशन पर अपना बैंक खाता देने वाले जक्कनपुर के संजय पाठक, बाकरगंज के शब्बीर खान और शुभम कुमार को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों ने अपना करंट और बिजनस अकाउंट 15 प्रतिशत कमीशन पर दिया था। तीनों के पास कई अन्य बैंक खाते भी मिले हैं। पुलिस ने सभी खातों का ट्रांजेक्शन डिटेल संबंधित बैंकों से मांगा है। जांच में यह बात आई कि शुभम के खाते में ठगी के 1.52 करोड़, शब्बीर के खाते में करीब 35 लाख और संजय के खाते में 25 लाख आए हैं। शुभम के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 21, शब्बीर के खिलाफ 16 और संजय के खिलाफ दो केस दर्ज हैं। साइबर थाने की पुलिस ने गिरोह के सरगना को चिह्नित कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। राज्य में 616 म्यूल अकाउंट चिह्नित प्रभारी डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने कहा कि ये लोग साइबर गिरोह से जुड़े हैं। अपने खाते में ठगी का पैसा मंगाते हैं। म्यूल अकाउंट चलाने वाले कुछ और लोगों को चिह्नित किया गया है। कार्रवाई की जा रही है। बिहार पुलिस ने 2025 में राज्य में 616 म्यूल अकाउंट चिह्नित किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला