इटावा में पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला:प्रेमी के साथ मिलकर एक दर्जन वार किए, 2 साल की बेटी को लेकर फरार

Feb 9, 2026 - 17:36
 0  0
इटावा में पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला:प्रेमी के साथ मिलकर एक दर्जन वार किए, 2 साल की बेटी को लेकर फरार
इटावा में पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। घर में सो रहे पति पर दोनों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पति जान बचाने के लिए बरामदे की ओर भागा तो दोनों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बरामदे में ही कुल्हाड़ी से एक दर्जन से ज्यादा वार किए। वारदात के बाद आरोपी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी बेटी को लेकर फरार हो गई। सुबह जब मृतक के पिता घर पहुंचे तो बेटे का खून से लथपथ शव देखा। ससुर ने बताया- बहू ने पहले से ही मेरे बेटे की हत्या की साजिश रची थी। क्योंकि मैं हर रात घर के बाहर सोता था, पर घटना की रात उसने मुझे सोने नहीं दिया। मेरे बेटे की हत्या करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। दोनों पोतियों को मैं अकेले ही पाल लूंगा। हत्या की सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंची। बरामदे से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटना जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर भरथना क्षेत्र की है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से... भरथना के पड़ियापुर गांव के रहने वाले रणवीर सिंह यादव (45) की 2018 में मथुरा की वृंदावन निवासी पूजा (38) से शादी हुई थी। एक साल बाद ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। पूजा उस समय प्रेग्नेंट थी। वह मायके चली गई थी। काफी मनाने के बाद करीब तीन साल बाद वापस लौटी। इसके बाद फिर से झगड़ा करने लगी। पंचायत में समझौता हुआ, जिसमें शर्त रखी गई कि रणवीर परिवार से अलग रहेगा। इसके बाद बड़े भाई लालू यादव ने खेत में अलग मकान बनवाया, जहां दोनों रहने लगे। पिता लाखन सिंह ने बताया- रणवीर ट्रक चलाता था। वह कई-कई दिन घर से बाहर रहता था। उसकी गैर मौजूदगी में मैं घर के बाहर सोता था। रविवार रात को रणवीर अचानक से घर आ गया। मैं सोने के लिए पहुंचा तो बहू पूजा ने झगड़ा शुरू कर दिया। मुझे वापस जाने को कहा तो मैं चला गया। सोमवार सुबह 7 बजे मैं चाय पीने के लिए रणवीर के घर गया। देखा तो घर का दरवाजा खुला था। आवाज लगाई पर कोई जवाब नहीं आया। अंदर गया तो नजारा देखकर मेरे होश उड़ गए। रणवीर का लहूलुहान शव बरामदे में पड़ा हुआ था। शरीर पर कुल्हाड़ी से दर्जनों वार के निशान थे। आसपास पूरा खून फैला हुआ था। पास में खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी थी। पूरे बरामदे में सामान बिखरा हुआ था। बहू और पोती नदारद थे। गांव के ही युवक से महिला का अफेयर बड़े भाई लालू यादव ने बताया- पूजा का पिछले दो साल से गांव के ही अर्पित (40) नामक युवक से प्रेम-प्रसंग था। कई बार दोनों को रंगेहाथ पकड़ा जा चुका था। आए दिन इस बात को लेकर रणवीर और पूजा की लड़ाई होती थी। रणवीर इसका विरोध करता था। रणवीर तीन दिन पहले ही घर लौटा था। पूजा ने पहले से ही उसकी हत्या की प्लानिंग कर रखी थी। उसने पिता जी को बाहर सोने नहीं दिया। रणवीर के सो जाने के बाद अर्पित को बुलाया। फिर दोनों ने मिलकर मेरे भाई की हत्या कर दी। इसके बाद बेटी को लेकर फरार हो गए। ASP ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया- आरोपी अर्पित गांव का ही निवासी है। वह अविवाहित बताया जा रहा है। हत्या के बाद वह भी फरार है। आशंका है कि दोनों जिले से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि रणवीर की बाइक भी गायब है। हो सकता है दोनों उसी से फरार हुए हों। दोनों की अरेस्टिंग के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पिता लाखन के मुताबिक, रणवीर की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी लक्ष्मी (5) जन्म से ही अपने ननिहाल मथुरा में रहती है। 2 साल की छोटी बेटी अपने माता-पिता के साथ रहती थी। रणवीर की हत्या करने के बाद पूजा और अर्पित उसे अपने साथ ले गए। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए… कानपुर में NICU में बच्ची की जिंदा जलकर मौत:चेहरा-पेट जलकर काला हुआ, चमड़ियां उधड़ी; वॉर्मर मशीन में आग लगी, अस्पताल में हंगामा कानपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल के NICU के वॉर्मर मशीन में रविवार शाम आग लग गई। इससे उसमें भर्ती एक मासूम बच्ची जिंदा जल गई। बच्ची तड़पती रही, पूरा शरीर जलकर काला हो गया, उसकी चमड़ियां उधड़ गईं। चेहरा, छाती, पेट, जांघ बुरी तरह झुलस गया। लापरवाह स्टाफ बच्ची को बचा न सका। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मामला बिठूर के ब्रह्मनगर स्थित राजा नर्सिंग होम का है। नवजात बच्ची की बुआ ने बिठूर थाने में अस्पताल के खिलाफ तहरीर दी है। पूरी खबर पढ़िए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला