कदमकुआं में महिला वकील की झुलसी बॉडी मिली:पटना हाई कोर्ट, सिविल कोर्ट में करती थीं प्रैक्टिस; रांची में रहता है पति

Feb 11, 2026 - 21:26
 0  0
कदमकुआं में महिला वकील की झुलसी बॉडी मिली:पटना हाई कोर्ट, सिविल कोर्ट में करती थीं प्रैक्टिस; रांची में रहता है पति
पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला वकील की झुलसी बॉडी उनके घर से मिली है। राजेंद्र नगर रोड नम्बर 2 में बॉडी पाई गई है। सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। मृतक की पहचान इंदिरा लक्ष्मी उम्र 60 साल के तौर पर हुई है। वह पटना हाई कोर्ट और सिविल कोर्ट दोनों जगह प्रैक्टिस करती थीं। बताया जा रहा है कि उनके पति रांची में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला वकील के पति और दूसरे परिजन पोस्टमॉर्टम रूम पहुंच गए हैं। देखिए महिला वकील के घर की तस्वीरें… संदिग्ध परिस्थिति में मौत जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से किरोसिन, माचिस, एक दिया मिली है। गेट चारों तरफ से बंद था। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था, जो दोनों तरफ से खुल सकता है। सुबह केयर टेकर महिला ने महिला वकील को जली अवस्था में बॉडी देखी थी। केयर टेकर के मुताबिक, रात में 12 बजे तक बरामदे में बैठी थीं। एक फरवरी को रांची में पति के पास से लौटकर पटना आई थी। इसके बाद प्रैक्टिस के लिए भी नहीं जा रही थीं। कदमकुआं DSP राजेश रंजन ने बताया कि, 'लगभग 7.40 बजे सूचना मिली कि कदमकुआं रोड नम्बर दो में राजेंद्र नगर में एक महिला अपने घर में जल गयी हैं। पुलिस टीम वहां गई तो पाया कि महिला अपने घर में निचले तले में अकेले रहती थी और बरामदे में बाहर उनका शव जले हालत में पड़ा था।' जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उनके पति रांची में रहते हैं और उनके एक लड़की है, जो दिल्ली में रहती है। उनके पीछे एक केयर टेकर के रूप में महिला रहती है। उनके फ्लैट के ऊपर देवर रहते हैं, जो सुबह उठे थे तो उन लोगों ने शव जली हालत में देखा। मग में मिला किरोसिन तेल, घर पर रहती थी अकेली- पुलिस DSP राजेश रंजन ने बताया कि, महिला का 65 वर्ष की थी। वह अधिवक्ता के रूप में काम करती थीं और अकेली ही रहती थीं। जांच के क्रम में वहां पर FSL की टीम द्वारा बताया गया कि वहां एक मग में कुछ किरोसिन तेल पाया गया। लगता है कि राशन तेल बॉडी पर डाला था। टीम जांच के बाद ही प्रतिवेदन देगी। वकीलों ने की जांच की मांग घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना सिविल कोर्ट के वकीलों में भी शोक है। अधिवक्ता ऋषिकेश नारायण ने इस घटना पर दुःख जताया है। साथ ही साथ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, जिस घर से शव बरामद किया गया है, वह बिल्डिंग काफी पुरानी है। G+1 की बिल्डिंग है। घटना के वक्त दूसरे फ्लैट में रेंटर और कुछ परिवार के लोग भी थे। महिला ग्राउंड फ्लैट में रहती थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला