आज सुबह के मुख्य समाचार पत्र लिखकर दुनियाभर के पाठकों से शेयर करें
क्या कर जाना चाहिए था ना कि किसी को भी नहीं पता है कि आप जब भी फ्री हो तो कॉल भी किया जा रहा हू क्या होता है ये सब करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें अयोध्या
TRNDKB : 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक - 15 मार्च 2026*
🌤️ *दिन - रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2082*
🌤️ *शक संवत - 1947*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - वसंत ऋतु*
🌤️ *मास - चैत्र ( गुजरात-महाराष्ट्र-फाल्गुन)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - एकादशी सुबह 09:16 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र - श्रवण 16 मार्च प्रातः 05:56 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
🌤️ *योग - परिघ सुबह 10:25 तक तत्पश्चात शिव*
🌤️*राहुकाल - शाम 05:16 से शाम 06:46 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:48*
🌤️ *सूर्यास्त - 06:46*
👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - पापमोचनी एकादशी, षडशीति-मीन संक्रांति (पुण्यकाल: सूर्योदय से दोपहर 12:36 तक)*
💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता हैl*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷*पापमोचनी एकादशी* 🌷
➡️ *15 मार्च : पापमोचनी एकादशी (व्रत करने पर पापराशि का विनाश)*
🙏🏻 *ऋषि प्रसाद - फरवरी 2026 से*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार , सोमवार को सोमप्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसी से अपना व्रत भी तोड़ें। उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं। ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*
📖 *सनातन पंचांग संपादक ~ अंजनी निलेश ठक्कर*
📒 *सनातन पंचांग प्रकाशित स्थल ~ सुरत शहर (गुजरात)*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻
TRN : 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 15 मार्च 2026*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन के आरंभ में आप शारीरिक रूप से कार्यो को करने में असमर्थ रहेंगे शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य को करने का मन नही करेगा। मध्यान तक स्थित सामान्य बनने लगेगी लेकिन मन मे चंचलता अधिक रहने के कारण किसी भी कार्य मे तुरंत निर्णय नही ले सकेंगे। ढुल मुल नीति से कार्य करने पर लाभ के अवसर हाथ से निकलने की संभावना अधिक रहेगी। संध्या का समय अवश्य धन लाभ कराएगा लेकिन आशानुकूल नही। परिवार में आज सोच समझ कर ही बोलें जुबान पर लगाम ना रहने से कलह हो सकती है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के आरंभ में आपको मिश्रित फल मिलेंगे मन मे किसी कार्य को लेकर दुविधा रहेगी परन्तु इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आने लगेगा। प्रातः काल मे जिस भी कार्य मे जुटेंगे मध्यान पश्चात तक उसे पूर्ण कर लेंगे धन लाभ भी आज संध्या के बाद अकस्मात होगा। आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर तो नही फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए पर्याप्त रहेगी। सहकर्मी आज आपसे प्रसन्न रहेंगें। घर का वातावरण भी छोटी मोटी बीमारियों को छोड़ शांत रहेगा। संतानो की प्रगति से घर मे खुशहाली आएगी। मित्र रिश्तेदारों से आनंददायक भेंट होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए विविध समस्याएं लाएगा। परिवार अथवा रिश्तेदारी में कोई दुख होने की संभावना है। स्वयं के साथ ही आज परिजनों की सेहत का भी विशेष ख्याल रखे। कार्य क्षेत्र पर आज कुछ ना कुछ कारण से विलम्ब होगा जिसके सीधा असर आज होने वाली आय पर भी पड़ेगा। लाभ की अपेक्षा आकस्मिक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ायेगी संचित धन में भी कमी आने के आसार है। आज आप दूसरों के विवाद अथवा अनर्गल प्रवृतियों से स्वयं को दूर रखें किसी अन्य के झंझट में पड़ कर स्वयं की हानि करा लेंगे। परिजन आज आपकी भावनाओं को समझते हुए भी मदद करने की स्थिति में नही रहेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको कार्यो में सफलता दिलाएगा लेकिन फिर भी मनमानी के कारण कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे भी रह सकते है। आज आपका सामाजिक दायरा बढेगा इसका लाभ पारिवारिक प्रतिष्ठा के साथ ही व्यवसाय को भी मिलेगा। परिवार के बुजुर्गो से पूर्व में मिला मार्गदर्शन भी आज कार्यो को बेहतर बनाने में मदद करेगा। धन लाभ के आरंभ में कुछ अड़चने आयेंगी लेकिन थोड़े विलम्ब से ही सही आशा से अधिक ही रहेगा। बाहर की यात्रा भोजन का अवसर मिलेगा लेकिन आज ज्यादा तीखा खाने से उदर संबंधित शिकायत होगी। ना चाहते हुए भी फिजूल खर्च नहीं रोक सकेंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपके लिए आज का दिन धन धान्य में वृद्धिकारक रहेगा। खर्च भी आज अधिक रहेंगे लेकिन आवश्यक ही होंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप नए प्रयोग आजमाएंगे इनमे आरम्भ में सफलता मिलेगी लेकिन बाद में कुछ रुकावट आने की संभावना है फिर भी प्रयास करते रहे आगे भी लाभ की स्थिति बनेगी। सामाजिक कार्यो में रुचि कम रहेगी फिर भी बेमन से किसी आयोजन में उपस्थिति देनी पड़ेगी। आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे जिनमे से अधिकांश में सफलता मिल जाएगी। धार्मिक पूजा पाठ अथवा तीर्थ यात्रा की योजना बनेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार दोनों उत्तम रहेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपकी बौद्विक क्षमता निरन्तर विकसित होगी जिससे परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपको अनुभव के आधार पर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएंगे लेकिन ध्यान रहें इससे अन्य लोगों के कार्य में उलझ कर आपके स्वयं के कार्य अधूरे रह जाएंगे। धार्मिक कार्य एवं आध्यात्म के लिए भी आज समय निकालना पड़ेगा मध्यान बाद पूजा पाठ अथवा देवदर्शन के योग है।आर्थिक रूप से आज आप निश्चिन्त रहंगे धन लाभ आज निश्चित ना होकर आकस्मिक ही होगा। पारिवारिक माहौल पहले से ज्यादा शांत रहेगा। फिर भी घर में अधिक मौन रहने का प्रयास करें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिये मानसिक परेशानी वाला रहेगा। आज बोलने चालने में संयम ना रहने पर किसी से झगड़ा होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवहार में अधिक नरमी बरते सहकर्मियों से छोटी छोटी बातो को लेकर मतभेद खड़े होंगे। व्यवसायी लोग पूरी तैयारी से अधूरे कार्य पूर्ण करने में जुटेंगे फिर भी आज आर्थिक लाभ ना के बराबर ही रहेगा। पारिवारिक जीवन मे भी वैर विरोध लगा रहेगा। आपसी संबंधों को आज धन से ना तोलें। मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रह सकता है। पूजा पाठ में रुचि रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको धन लाभ कराएगा। आज आपके समस्त कार्य थोड़े से परिश्रम से ही बनते चले जायेंगे प्रतिस्पर्धा भी कम ही रहेगी जिसका फायदा अवश्य मिलेगा। आज आपकी सोचने की क्षमता उच्च कोटि ही एवं अन्य लोगो से भिन्न रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आपनी कार्य कुशलता के बल पर सम्मान हांसिल करेंगे समाज के उच्चवर्गीय लोगो के साथ बैठने पर आपकी पहचान भी ऐसी ही बनेगी। धन की आमद रुक रुक कर होती रहने से आवश्यक खर्च चलते रहेंगे। परिवार में स्त्रियों को छोड़ शेष सभी शांत व्यवहार करेंगे। बुजुर्ग आपके कुछ आशा लगाए रहेंगें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपमें संतोष की भावना अधिक रहेगी दिन के आरंभ में कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे लेकिन इसके बाद कार्यो को जल्दबाजी में करने से कुछ ना कुछ गड़बड़ होने की आशंका है। व्यवसाय से आज कुछ ज्यादा उम्मीद ना रखें लेकिन परिश्रम जरूर करते रहे आज मेहनत करने पर निकट भविष्य में इसके लाभदायक परिणाम मिलेंगे। नए कार्य का आरंभ आज ना करें। मध्यान बाद का समय आर्थिक लाभ वाला तो रहेगा परन्तु आपकी निष्क्रियता के कारण उचित लाभ से वंचित रह जाएंगे। परिजनों का सुख सहयोग उत्तम रहेगा। सुख सुविधा मिलेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन आरम्भ होते ही आपके लिए राहत भरी खबर मिलेगी जिससे मानसिक चिंताओं में कमी आएगी। धर्म कर्म अथवा परिवार के प्रति ज्यादा लगाव रखेंगे जिस वजह से कार्यो में थोड़ा विलम्ब संभव है। नौकरी पेशा जातक के दिनों से मन मे चल रही इच्छापूर्ति होने से उत्साहित रहेंगे व्यवसायी वर्ग भी आज कुछ नई जोड़ तोड़ में लगे रहेंगे परन्तु धन लाभ आज मध्यम से कम ही रहेगा। नए अनुबंध मिलने पर हाथ मे अवश्य ले लेकिन आज इनपर कार्य आरंभ नाकरें दुविधा में फंस सकते है। घरवाले आज आपकी मनपसंद वस्तु उपहार में देंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपके लिए आज का दिन हानि वाला रहेगा। व्यवहारिकता की कमी रहने के कारण बेवजह लोगो से उलझेंगे। आज आप अपने काम से मतलब रखने की जगह औरो की काम मे दखल देंगे जिससे सम्मान में कमी आएगी। गलत निर्णय अथवा सहकर्मियों से तालमेल की कमी के कारण आपके अधिकांश कार्य आज विलम्ब से चलेंगे कार्य क्षेत्र पर लाभ की जगह हानि अधिक होगी। असफलता मिलने पर क्रोध आएगा। व्यवसाय की निराशा घर मे निकालने अथवा अनदेखी करने पर घर मे नई परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत में गिरावट आएगी सरदर्द नेत्र विकार की संभावना ज्यादा है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा आज सभी महत्त्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता दें सहज सफलता मिलेगी। सरकारी एवं कागजी कार्य भी आज करने शुभ रहेंगे। व्यवसायियों को सरकारी मदद मिलने की संभावना आज अधिक रहेगी प्रयास अवश्य करें। बेरोजगार लोगो को भी आज थोड़े परिश्रम के बाद एओजगार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा खींच तान वाला रहेगा बिना संधर्ष किये इसमे सफलता मुश्किल रहेगी। परिजन आज आपसे किसी स्वार्थ सिद्धि के लिये अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे जिसके पूर्ण होने पर घरेलू खुशियों में बढ़ोतरी होगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
TRN LIVE : 1️⃣5️⃣❗0️⃣3️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*
*!! संयम और साहस !!*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
बहुत दिन पहले किसी गांव में एक नाई रहता था। वह बहुत आलसी था। सारा दिन वह आईने के सामने बैठा टूटे कंघे से बाल संवारते हुए गंवा देता। उसकी बूढ़ी मां उसके आलसीपन के लिए दिन-रात फटकारती थी, लेकिन उसके कानों पर जूं भी नहीं रेंगती थी। आखिरकार एक दिन मां ने गुस्से में उसकी पिटाई कर दी। जवान बेटे ने खुद को बहुत अपमानित महसूस किया और घर छोड़ कर चला गया। उसने कसम खाई कि जब तक कुछ धन जमा नहीं कर लेगा, वह घर नहीं लौटेगा। चलते-चलते वह जंगल पहुंचा। उसे कोई काम तो आता नहीं था इसलिए अब वो भगवान को मनाने बैठ गया। अभी वह प्रार्थना के लिए बैठता, उससे पहले ही उसका एक ब्रम्हराक्षस से सामना हो गया। ब्रम्हराक्षस नाई को देखकर खुश हुआ और खुशी मनाने के लिए लिए नाचने लगा। यह देख नाई के होश उड़ गए, पर अपने डर को जाहिर नहीं होने दिया। उसने साहस बटोरा और राक्षस के साथ नाचने लगा।
कुछ देर बाद उसने राक्षस से पूछा- तुम क्यों नाच रहे हो? तुम्हें किस बात की खुशी है? राक्षस हंसते हुए बोला, मैं तुम्हारे सवाल का इंताज़ार कर रहा था। तुम तो निरे उल्लू हो। तुम समझ नहीं पाओगे। मैं इसलिए नाच रहा हूं कि मुझे तुम्हारा नरम-नरम मांस खाने को मिलेगा। वैसे, तुम क्यों नाच रहे हो? नाई ने ठहाका लगाते हुए कहा, मेरे पास इससे भी बढ़िया कारण है। हमारा राजकुमार सख्त बीमार है। चिकित्सकों ने उसे एक सौ एक ब्रम्हराक्षसों के हृदय का रक्त पीने का उपचार बताया है। महाराज ने मुनादी करवाई है जो कोई यह दवा लाकर देगा, उसे वे अपना आधा राज्य देंगे और राजकुमारी का विवाह भी उससे कर देंगे। मैंने सौ ब्रम्हराक्षस तो पकड़ लिए हैं। अब तुम भी मेरी गिरफ्त में हो। यह कहते हुए उसने जेब से छोटा आईना उसकी आंखों के सामने किया। आतंकित राक्षस ने आईने में अपनी शक्ल देखी। चांदनी रात में उसे अपना प्रतिबिम्ब साफ नज़र आया। उसे लगा कि वह वाकई उसकी मुट्ठी में है। थर-थर कांपते हुए उसने नाई से विनती की कि उसे छोड़ दे, पर नाई राज़ी नहीं हुआ। तब राक्षस ने उसे सात रियासतों के खज़ाने के बराबर धन देने का लालच दिया। पर इस भेंट में नाई ने दिलचस्पी न लेने का नाटक करते हुए कहा- पर जिस धन का तुम वादा कर रहे हो, वह है कहां और इतनी रात में उस धन को और मुझे घर कौन पहुंचाएगा?
राक्षस ने कहा, खज़ाना तुम्हारे पीछे वाले पेड़ के नीचे गड़ा है। पहले तुम इसे अपनी आंखों से देख लो, फिर मैं तुम्हें और इस खज़ाने को पलक झपकाते ही तुम्हारे घर पहुंचा दूंगा। राक्षसों की शक्तियां तुमसे क्या छुपी है, कहने के साथ ही उसने पेड़ को जड़ समेत उखाड़ दिया और हीरे-मोतियों से भरे सोने के सात कलश बाहर निकाले। खज़ाने की चमक से नाई की आंखें चौंधिया गईं, पर अपनी भावनाओं को छुपाते हुए उसने रौब से उसे आदेश कि वह उसे और खज़ाने को उसके घर पहुंचा दे। राक्षस ने आदेश का पालन किया। राक्षस ने अपनी मुक्ति की याचना की, पर नाई उसकी सेवाओं से हाथ नहीं धोना चाहता था। इसलिए अगला काम फसल काटने का दे दिया। बेचारे राक्षस को यकीन था कि वह नाई के शिकंजे में है। सो उसे फसल तो काटनी ही पड़ेगी।
वह फसल काट ही रहा था कि वहां से दूसरा ब्रम्हराक्षस गुजरा। अपने दोस्त को इस हालत में देख वह पूछ बैठा। ब्रम्हराक्षस ने उसे आपबीती बताई और कहा कि, इसके अलावा कोई चारा नहीं है। दूसरे ने हंसते हुए कहा, पागल हो गए हो? राक्षस आदमी से कहीं शक्तिशाली और श्रेष्ठ होते हैं। तुम उस आदमी का घर मुझे दिखा सकते हो? हाँ, दिखा दूंगा, पर दूर से। धान की कटाई पूरी किए बिना उसके पास जाने की मेरी हिम्मत नहीं है। यह कहकर उसने उसे नाई का घर दूर से दिखा दिया।
वहीं अपनी कामयाबी के लिए नाई ने भोज का आयोजन किया। और एक बड़ी मछली भी लेकर आया। लेकिन एक बिल्ली टूटी खिड़की से रसोई में आकर ज्यादा मछली खा गई। गुस्से में नाई की बीवी बिल्ली को मारने के लिए झपटी, पर बिल्ली भाग गई। उसने सोचा, बिल्ली इसी रास्ते से वापस आएगी। सो वह मछली काटने की छुरी थामे खिड़की के पास खड़ी हो गई। उधर दूसरा राक्षस दबे पांव नाई के घर की ओर बढ़ा। उसी टूटी हुई खिड़की से वह घुसा। बिल्ली की ताक में खड़ी नाइन ने तेज़ी से चाकू का वार किया। निशाना सही नहीं बैठा, पर राक्षस की लम्बी नाक आगे से कट गई। दर्द से कराहते हुए वह भाग खड़ा हुआ। और शर्म के मारे अपने दोस्त के पास वो गया भी नहीं।
पहले राक्षस ने धीरज के साथ पूरी फसल काटी और अपनी मुक्ति के लिए नाई के पास गया। धूर्त नाई ने इस बार उल्टा शीशा दिखाया। राक्षस ने बड़े गौर से देखा। उसमें अपनी छवि न पाकर उसने राहत की सांस ली और नाचता-गुनगुनाता चला गया।
*शिक्षा:-*
धैर्य और संयम से बड़ी मुसीबतें भी टल जाती हैं। साहस से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती है..!!
*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
TRN LIVE : 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 15 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 15 मार्च 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी - 09:19 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण - 29:57 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* बालव - 09:19 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* परिघ - 10:24 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 06:31
*🌄सूर्यास्त-* 18:29
*🌙चन्द्रोदय-* 28:47
*🌛चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:06 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 16:59 से 18:29
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 चैत्र बदी एकादशी 09:19 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पापमोचिनी एकादशी व्रत (सभी के लिए) , द्विपुष्कर योग 29:56 से सूर्योदय तक , संक्रांति का विशेष पुण्यकाल सूर्योदय से 07:27 तक , गौ-अन्न दान, गोदावरी में स्नान , बुध उदय पूर्व में 08:44 पर , शुक्र रेवती नक्षत्र में 10:39 पर , राजयोग , साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती (1010वीं , चैत्र कृष्ण एकादशी) , श्री काशीराम जयन्ती , श्री साहिब सिंह वर्मा जयन्ती , विश्व उपभोक्ता / ग्राहक अधिकार दिवस , इस्लामोफ़ोबिया के ख़िलाफ़ द्वितीय अन्तरराष्ट्रीय दिवस , योजना आयोग का स्थापना दिवस (भारत , 1950) , विश्व भाषण दिवस व Buzzards Day._*
*_🔅कल सोमवार को 👉 चैत्र बदी द्वादशी 09:43 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , सोम प्रदोष व्रत , पंचक प्रारम्भ 18:14 से।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*शास्त्राण्यधीत्यापि भवन्ति मूर्खा*
*यस्तु क्रियावान् पुरुष: स विद्वान् ।*
*सुचिन्तितं चौषधमातुराणां*
*न नाम - मात्रेण करोत्यरोगम् ॥*
*भावार्थ👉*
_शास्त्रों का अध्ययन करने के बाद भी लोग मूर्ख रह जाते हैं । परन्तु जो क्रियाशील है वही सही अर्थ में विद्वान् है । किसी रोगी के प्रति केवल नाम मात्र बोलने से सुविचारित औषधि रोगी को ठीक नहीं कर सकती। वह औषधि नियमानुसार लेनेपर ही वह रोगी ठीक हो सकता है ।_
🌹
*15 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1493 – क्रिस्टोफर कोलम्बस अपने विश्व भ्रमण के बाद स्पेन लौटा।
1564 – मुगल बादशाह अकबर ने जजिया कर हटाया।
1729 - सेंट स्टैनिस्लास हॉकार्ड ने प्रथम अमेरिकी योगिनी की शपथ लिया।
1744 – फ्रांसीसी सम्राट लुईस पन्द्रहवें ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1771 - सोसाइटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स पहले (लंदन में), दुनिया की सबसे पुरानी इंजीनियरिंग सोसाइटी में मिले।
1818 - पहले सेमिनोल युद्ध में जनरल एंड्रयू जैक्सन और उनकी अमेरिकी सेना ने फ्लोरिडा पर हमला किया।
1820 - मैने को 23 वें यू.एस. राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
1869 - सिनसिनाटी रेड स्टॉकिंग्स प्रथम प्रो बेसबॉल टीम बनी।
1877 – क्रिकेट का पहला आधिकारिक टेस्ट मैच 15-19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया को 45 रन से जीत मिली थी।
1892 – पहली बार न्यूयॉर्क में ऑटोमैटिक बैलट मशीन का प्रयोग किया गया।
1901 – अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में घोडों की दौड पर प्रतिबंध लगा।
1907 – फिनलैंड महिलाओं को वोट देने का अधिकार देने वाला पहला यूरोपीय देश बना।
1919 – हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
1950 - भारत के योजना आयोग की स्थापना हुई।
1956 – जॉर्ज बर्नाड शॉ के नाटक पर आधारित म्यूजिकल प्ले माई फेयर लेडी को ब्रॉडवे में लोगों के लिए खोला गया।
1964 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1969 – भारतीय नौसेना में पहला हेलीकॉप्टर दस्ता गोवा में शामिल किया गया।
1984 – यूरोपीय देश तंजानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1984 - पोर्ट लुई (मारिशस) स्थित महात्मा गांधी संस्थान में वहाँ के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ द्वारा प्रथम अंतराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन।
1985 – पहले इंटरनेट डोमेन नाम symbolics.com का पंजीकरण किया गया।
1988 – आजादी के बाद पहली बार आठ राजनीतिक दलों ने भारत बंद का आह्वान किया।
1997 - ईरान ने पहली बार किसी महिला राजनीतिक को विदेश में नियुक्त किया।
1999 - एल्डबजोर्ग लोवर नोर्वे की प्रथम महिला रक्षामंत्री बनीं।
1999 - कोसोवो शांति वार्ता का दूसरा चरण पेरिस में आरम्भ हुआ।
2001 - कोफी अन्नान ढाका से भारत पहुँचे, भारत-पाक वार्ता पर ज़ोर।
2001 - करासे पुन: फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 - बार्सिलोना (स्पेन) में यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन शुरू ।
2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका का चौथा प्रक्षेपास्त्र रोधी परीक्षण सफल।
2003 - चीन में सत्ता नई पीढ़ी के हाथ, हू जिन्ताओं नये राष्ट्रपति बने।
2005 - सऊदी अरब के राजकुमार अलवाहिद बिन तलाल अब्दुल अजीज अलसौंद ने भारतीय राष्ट्रपति से नई दिल्ली में वार्ता की।
2007 - वोडाफ़ोन और एस्सार के बीच समझौता सम्पन्न।
2008 - देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जर्मन सम्मान 'एनीमेरी मेडिसन' के लिए चुना गया।
2008 - महात्मा गांधी की प्रतिमा इटली के पोसिलियो में स्थापित की गई।
2008 - कजाखस्तान के वैंकावूर हवाई अड्डे से रूस के एक प्रोटाम एम रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया।
2009 - लखनऊ ने महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता जीती।
2009 - अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अर्जुन अवार्डों गतिका जाखड़ ने लगातार सातवीं बार भारत केसरी ख़िताब जीतकर देश की सबसे ताकतवर महिला पहलवान बनने का गौरव प्राप्त किया।
2016 - विश्व भाषण दिवस की शुरुआत तो 2015 में एथेंस डेमोक्रेसी फ़ोरम में की गई थी; पहला विश्व भाषण दिवस 15 मार्च 2016 को हुआ था।
2019 - भारत ने हांगकांग में एशियन यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीते।
2020 - इटली की तरह स्पेन में भी कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए बंदी लागू कर दी तथा दक्षिण अफ्रीका ने देश में कोरोना वायरस देखते हुए राष्ट्रीय आपात की घोषणा की।
2020 - हरियाणा में कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक सभी स्कूल , जिम, स्विमिंग पूल, नाइट क्लब और सिनेमा हॉल बंद, 200 से ज्यादा लोगों का इकट्ठा होना भी प्रतिबंधित लगा , तमिलनाडु के प्राथमिक विद्यालय 31 तक बंद ।
2021 - खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने मधुमक्खियों का उपयोग करके हाथियों तथा मनुष्यों के बीच टकराव को रोकने के लिए री-हैब परियोजना की शुरुआत की।
2021 - चीन के उत्तरी हिस्से में तेज हवायें चलने से राजधानी पेइचिंग धूल भरी आंधी से ढक गई। दृश्यता घटकर एक हजार मीटर से कम रह गई।
2022 - भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता की चौथी खेप में दो हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजा।
2022 - यूक्रेन में एक टेलीविजन टॉवर पर रूस के रॉकेट हमले में 19 लोग मारे गए।
2022 - सबसे बड़ा समुद्री जहाज एम.वी. रामप्रसाद बिस्मिल ब्रह्मपुत्र नदी में सबसे अधिक नौकायन करने वाला जहाज बना।
2022 - कोरोना महामारी की वुहान से हुई शुरुआत के बाद से दूसरी बार चीन में सर्वाधिक मामले मिले , 13 शहर पूरी तरह बंद किए।
2023 - भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड में नि:शुल्क ऑनलाइन संशोधन करने की अनुमति दी।
2023 - श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एससीओ देशों के शारीरिक शिक्षा और खेल मंत्रियों के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की।
2023 - मलावी, मोज़ाम्बिक और मेडागास्कर में आए भीषण चक्रवात फ्रेडी में मरने वालों की संख्या 270 से अधिक तक पहुंची।
2023 - राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने बिजनेस वुमन एक्सपो 2023 में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष का उत्सव मनाया।
2024 - श्री ज्ञानेश कुमार और श्री सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला।
2024 - मानवीय संकट के बिगड़ने के बीच साइप्रस से सहायता पहुंचाने के लिए पहला जहाज गाजा पहुंचा।
2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के बराक वैली में ₹23,552 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास किया।
*15 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1874 - सर अब्दुल कादिर - न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे।
1901 - गुरु हनुमान - भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान थे।
1934 – बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम का जन्म हुआ।
1937 - चरणजीत सिंह अटवाल - शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ।
1943 - साहिब सिंह वर्मा - तेरहवीं लोक सभा के सांसद , पूर्व श्रम मन्त्री व दिल्ली प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री।
1947 - अजीत पाल सिंह - भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी (कन्फर्म नहीं) ।
1947 - एम. थंबीदुरई - तमिलनाडु के प्रसिद्ध राजनीतिक नेता हैं।
1976 - अभय देयोल - एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1983 – इंडियन रैपर हनी सिंह का जन्म हुआ।
1997 - पूजा गहलोत 51 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतिस्पर्धा में खेलने वालीं एक भारतीय पहलवान।
*15 मार्च को हुए निधन👉*
1882 - थॉमस हिल ग्रीन - थॉमस हिल ग्रीन, अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थे।
1908 - मालती चौधरी - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी तथा गाँधीवादी थीं।
1980 - चन्दूलाल माधवलाल त्रिवेदी - आंध्र प्रदेश के पहले राज्यपाल थे।
1985 - राधा कृष्ण चौधरी, भारतीय इतिहासकार और लेखक।
1992 -राही मासूम रज़ा - बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार।
2009 - सरला ठकराल - भारत की प्रथम महिला विमान चालक (15 मार्च 2008 का भी वर्णन मिलता है)।
2009 - वर्मा मलिक - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।
2013 - कलाम अंजी रेड्डी - दवा उद्योग में एक भारतीय उद्यमी थे।
2015 - नारायण भाई देसाई, स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र।
2020 - प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता इम्तियाज खान का निधन।
2020 - क्रिकेट में डकवर्थ-लुईस पद्धति के सूत्रधार टोनी लुईस (78) का निधन हुआ।
2020 - इफ्तिख़ार हुसैन शाह - एक पाकिस्तानी राजनेता और पाकिस्तान के प्रांत, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के पूर्व राज्यपाल थे।
2021 - जाने माने कथकली नर्तक पद्मश्री गुरु चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर (105) का निधन हुआ।
2022 - WWE सुपरस्टार Scott Hall स्कॉट हॉल) (63) का निधन हुआ।
2023 - विख्यात अभिनेता समीर खाखर (71) का निधन हुआ।
2024 - फिनिश लंबी दूरी का धावक रॉल्फ़ हेक्कोला (96) का निधन हुआ।
2025 – केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह (90) का निधन हुआ।
*15 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती (1010वीं , चैत्र कृष्ण एकादशी)।
🌟 श्री काशीराम जयन्ती।
🌟 श्री साहिब सिंह वर्मा जयन्ती।
🌟 विश्व उपभोक्ता / ग्राहक अधिकार दिवस।
🌟 इस्लामोफ़ोबिया के ख़िलाफ़ द्वितीय अन्तरराष्ट्रीय दिवस।
🌟 योजना आयोग का स्थापना दिवस (भारत , 1950)।
🌟 विश्व भाषण दिवस।
🌟 Buzzards Day.
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
TRN LIVE : .. *जय श्री राम*
*रविवार, 15 मार्च 2026 के मुख्य समाचार*
🔶ईरान को भारत से उम्मीद: इलाही बोले- PM मोदी रुकवा सकते जंग, उनमें ट्रंप-नेतान्याहू को मनाने की क्षमता !
🔶ट्रंप की धमकियों पर ईरान का कड़ा जवाब- राख के ढेर में बदल देंगे अमेरिका के तेल ठिकाने
🔶‘TMC के अत्याचारियों को नहीं छोड़ेंगे, चुन-चुन कर हिसाब लिया जाएगा’ : पीएम मोदी
🔶अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हवाई हमलों की भारत ने की निंदा, कहा- संप्रभुता का होना चाहिए सम्मान
🔶वांगचुक की रिहाई पर राजनीतिक बयानबाज़ी, AAP-कांग्रेस ने केंद्र से जवाब मांगा
🔶NSA के तहत हिरासत में थे सोनम वांगचुक, केंद्र ने तत्काल प्रभाव से आदेश रद्द किया
🔶'पहले धौंस दिखाई अब भीख मांग रहा': रूस से भारत के तेल ख़रीदने को लेकर ईरान का अमेरिका पर बयान
🔶'पाकिस्तान से सीधे संवाद जरूरी': मणिशंकर अय्यर बोले- हिंदू राष्ट्र सोच भारत के लिए खतरा, बंट सकते हैं 43 राज्य
🔶नौसेना में शामिल होने का मौका, अग्निवीर एसएसआर पद के लिए आज से आवेदन शुरू
🔶क्रिकेटर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, आई सामने तस्वीरें
🔶कमर्शियल सिलेंडर बिक्री शुरू, कचरे से बने RDF ईंधन को भी हरी झंडी, LPG उत्पादन में 31% की वृद्धि
🔶राहुल बोले- DU में जाति देखकर इंटरव्यू में फेल करते हैं: यूनिवर्सिटी ने कहा- बयान से पहले फैक्ट चेक करें, एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट से होते हैं
🔶तेलंगाना में 100 आवारा कुत्तों की जहरीले इंजेक्शन देकर हत्या: जनवरी से अब तक1200 कुत्ते मारे गए; नेताओं ने पंचायत चुनाव में इसका वादा किया था
🔶शाह बोले- पंजाब को कॉमेडी CM नहीं चाहिए: BJP होती तो करतारपुर साहिब PAK में न होता, अकेले चुनाव लड़ेंगे; सुखबीर बादल बोले- मोस्ट वेलकम
🔶राज्यसभा चुनाव- भाजपा ने ओडिशा से 82 विधायक पारादीप भेजे: कांग्रेस के 8 MLA बेंगलुरु में रुके; राज्य की 4 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग
🔶5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू: सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें; दिल्ली के होटल–रेस्टोरेंट कचरे से बनी गैस इस्तेमाल करें
🔶पंडित मतलब 'अवसरवादी'? यूपी दरोगा भर्ती के पेपर में सवाल पर मचा कोहराम, दिल्ली तक पहुंची रिपोर्ट
🔶पहले 'शिवालिक' और अब 'नंदा देवी', होर्मुज स्ट्रेट से निकला भारत का LPG से लदा दूसरा जहाज; नेवी का 'कवच' साथ
🔶दुबई में भारतीय परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, वेंटिलेटर पर मां, 1.25 करोड़ का आया बिल, युद्ध ने रोकी वतन वापसी की राह
🔶उत्तर कोरिया ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका-दक्षिण कोरियाई सैन्य अभ्यास के बीच बढ़ी हलचल
🔶Weather Update: एमपी-यूपी समेत कई राज्यों में भीषण लू का अलर्ट, तो कहीं ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी
🔷टी20 वर्ल्ड कप-2026 की ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे गंभीर और सूर्यकुमार, जय शाह भी आए नजर
🔷गंभीर 2 ICC ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय कोच: गांगुली बोले- असली परीक्षा 2027 वर्ल्ड कप में होगी, टेस्ट क्रिकेट में पिच का मोह छोड़ना होगा
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
TRNDKB : *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*
*15 - मार्च - रविवार*
👇
==============================
*1* बंगाल में अपराधियों को खुली छूट, बहन-बेटियों के खिलाफ हो रहे दिल दहलाने वाले अपराध; PM मोदी ने साधा निशाना
*2* 29 राज्यों में शुरू हुई कमर्शियल LPG की बिक्री; लाइन लगाने की जरूरत नहीं, IVRS, SMS और WhatsApp से करें सिलेंडर बुकिं
*3* PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, मौजूदा कनेक्शन भी सरेंडर करना होगा, 2 जहाज होर्मुज से 92,000 टन गैस लेकर भारत आ रहे
*4* संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह सम्मान करे PAK', अफगानिस्तान पर हमलों को लेकर भारत की दो टूक
*5* शशि थरूर की सरकार से अपील- ईरान युद्ध खत्म कराने के लिए कूटनीतिक पहल करे भारत, बढ़ रहा एलपीजी संकट
*6* जाति के आधार पर समाज तोड़ने की कोशिश कर रहीं विभाजनकारी ताकतें', होसबाले ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
*7* होसबाले ने कहा, आज के समय में जब कई विभाजनकारी ताकतें वर्ग और जाति के आधार पर समाज को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं, तब हम सभी को संत रविदास के जीवन संदेश के सार को समझते हुए, समाज और राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए।
*8* मिडिल ईस्ट तनाव का असर: इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कई सेवाएं स्थगित
*9* प. एशिया संकट के बावजूद उर्वरकों भारत में उर्वरकों की कमी नहीं, खरीफ सीजन से पहले किसानों को राहत
*10* असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 23 उम्मीदवारों का ऐलान
*11* तेलंगाना में 100 आवारा कुत्तों की जहरीले इंजेक्शन देकर हत्या, जनवरी से अबतक कुल 1200 कुत्ते मारे गए; पंचायत चुनाव इसका वादा किया गया था
*12* स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर आर-पार के मूड में ट्रंप, ईरान को खुली धमकी, कहा- 'ये रास्ता खुलेगा...'
*13* 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए बंद', ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- आम लोगों को नहीं बनाएंगे निशाना
*14* ईरान बोला- नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक, उन्हें कोई चोट नहीं; ट्रम्प बोले- बाकी देश भी होर्मुज स्ट्रेट की जिम्मेदारी लें
*15* जरूरत पड़ी तो पांच साल तक तक लड़ने को तैयार', भारत में ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि का बड़ा बयान
*16* जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, MP-राजस्थान, यूपी-बिहार में भी बारिश का अलर्ट; पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से तापमान गिरने के आसार
==============================
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

