आज सुबह के 100 मुख्य समाचार पत्र जन राजनीतिक सलाहकार कौशिक और अन्य भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कारपोरेशन पर विचार विमर्श
लखनऊ के जानकीपुरम थाने में लव जिहाद के मामले ने पकड़ा तूल…#hindumuslimriots#letestnews #trendingvideo #yogiadityanath #hindinews
Tejraftarnews.in देश राज्यों से बड़ी खबरें*
Tejraftarnews.in
TRN LIVE TRNDKB JITENDRA KUMAR JEETUDR JEETUDEHATI JD SERIES
👇
*==============================*
*रुपया मजबूत, शेयर बाजार बम-बम, सोने-चांदी ने भी लगाई दौड़!*
*1* सीजफायर पर भारत का पहला बयान: कहा- ईरान में जंग रुकने का स्वागत, पश्चिम एशिया में शांति बरकरार रहने की आशा
*2* अमेरिका-ईरान सीजफायर पर आया भारत का पहला बयान, बोला- स्वागत करते हैं, हम शुरू से ही युद्ध खत्म कर शांति स्थापित किया जाए,
*3* सीजफायर के बाद भारत की एडवाइजरी: नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह, दूतावास से हेल्पलाइन नंबर जारी
*4* भारत ने कहा, 'America-Iran सीजफायर के चलते होर्मुज से बिना रुकावट व्यापार की उम्मीद बढ़ी'
*5* मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरातियों पर किए कमेंट के लिए मांगी माफी, बोले- हमेशा रहेगा सम्मान
*6* पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, इंदिरा राजीव से खास था नाता
*7* TMC का आरोप- चुनाव आयोग ने 5 मिनट में भगाया, SIR पर आपत्ति जताने गए थे; EC ने कहा- इस बार बंगाल में चुनाव भयमुक्त होंगे
*8* नामांकन के बाद CM ममता बनर्जी की हुंकार: बंगाल में SIR पर कानूनी लड़ाई जारी रहेगी, 91 लाख का नाम कटना चिंताजनक
*9* मणिपुर सरकार ने सोशल मीडिया पर फैल रही उस खबर को पूरी तरह झूठा बताया है, जिसमें कहा जा रहा था कि सुरक्षा बलों ने कई निर्दोष प्रदर्शनकारियों को मार दिया। सरकार ने साफ किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और लोग बिना जांचे-परखे अफवाहों पर भरोसा न करें। सरकार ने लोगों से अपील की कि किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें
*10* 11 साल बाद जेल से बाहर आएगा रामपाल, देशद्रोह केस में हाईकोर्ट से जमानत; हिसार के सतलोक आश्रम में 6 लोगों की मौत हुई थी
*11* भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 में कच्चे तेल की कीमतें औसतन 85 डॉलर प्रति बैरल और रुपया 94 प्रति डॉलर पर रहने का बुधवार को अनुमान लगाया. केंद्रीय बैंक ने बुधवार को जारी चालू वित्त वर्ष की पहली द्विवार्षिक मौद्रिक नीति रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है.
*12* रेपो रेट में बदलाव नहीं, लोन महंगे नहीं होंगे: RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती,
*13* सेंसेक्स 3000 अंक चढ़कर 77,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 900 अंक ऊपर; ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
*14* चांदी आज ₹13 हजार बढ़कर ₹2.44 लाख पर पहुंची, सोना ₹4 हजार महंगा हुआ, इस साल ₹19 हजार दाम बढ़े
*15* उत्तराखंड- चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में भी ओले गिरे, MP में 3 चक्रवात एक्टिव; 7 दिन में UP में आंधी से 15 की मौत
*16* इस साल मानसून में 6% कम बारिश का अनुमान, स्काईमेट ने कहा- MP, राजस्थान और पंजाब-हरियाणा में सामान्य से कम बारिश हो सकती है
*17* नेतन्याहू ने क्या कहा कि ट्रम्प जंग को राजी हुए, दोनों की सीक्रेट मीटिंग में हुआ फैसला, उपराष्ट्रपति वेंस हमले के खिलाफ थे
*18* ईरान के खिलाफ दो हफ्ते के युद्धविराम के एलान के बाद पश्चिम एशिया तनाव का कूटनीतिक हल निकलने की संभावना बढ़ गई है। वहीं, अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा, ''अमेरिका सोच रहा था कि तीन दिनों के भीतर वे सब कुछ खत्म करके जंग जीत लेंगे। आखिर उन्हें एहसास हुआ कि यह उनकी बहुत बड़ी गलती थी। ''
*================================* *🌎WELCOME🪷TO✍️*
Tejraftarnews.in: *🕉️🟢 ॐ गं 🟢🕉️*
🌞 *पञ्चाङ्ग 09 _ अप्रैल _ 2026* 🌞
⛅ *दिन _ गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत _ 2083 रौद्र*
⛅ *शाक संवत _ 1948*
⛅ *सूर्यायण _ उत्तरायण*
⛅ *ऋतु _ बसंत*
⛅ *मास _ वैशाख*
🌑 *पक्ष _ कृष्ण*
⛅ *तिथि _ सप्तमी रात्रि 09:20 तक तत्पश्चात अष्टमी*
🌟 *नक्षत्र _ मूल 08:48 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा*
⛅ *योग _ परिध शाम 05:57 तक तत्पश्चात शिव*
⛅ *करण _ विष्टि 08:12 तक तत्पश्चात बव*
🌑 *#राहुकाल _ दोप. 01:57 से 03:31:17 तक*
🌞 *सूर्योदय _ 06:15*
🌒 *सूर्यास्त _ 06:40*
🌜 *चंद्र राशि _ धनु*
🌞 *सूर्य राशि _ मीन*
💫 *दिशाशूल _ दक्षिण दिशा में*
🦜 *व्रत_पर्व_विवरण _ भद्रा,गंडमूल ,गुरु अर्जन देव जयंती, रवि योग*
🧭 *पं.तपेश_अवस्थी* 📱#9549999840
1️⃣ *गुरुवार 🟡के #शुभाशुभ_मुहूर्त*
राहुकाल दो. 01:57 - 03:31
यमगण्ड 06:06 -- 07:40
गुलिक काल 09:14 - 10:48
*अभिजित 11:50-12:35*
दूर मुहूर्त 11:41 - 11:44
11:54 - 11:56
2️⃣🌞 *#दिन_का_चौघड़िया*
*शुभ 06:15 - 07:39 शुभ*
रोग 07:39 - 09:13 अशुभ
उद्वेग 09:13 - 10:47 अशुभ
*चर 10:47 - 12:22 शुभ*
*लाभ 12:22 - 01:56 शुभ*
*अमृत 01:56 - 03:30 शुभ*
काल 03:30 - 05:04 अशुभ
*शुभ 05:04 - 06:38 शुभ*
3️⃣🌒 *रात_का_चौघड़िया*
*अमृत 06:38 - 08:04 शुभ*
*चर 08:04 - 09:30 शुभ*
रोग 09:30 - 10:55 अशुभ
काल 10:55 - 12:21 अशुभ
*लाभ 12:21 - 01:47 शुभ*
उद्वेग 01:47 - 03:12 अशुभ
*शुभ 03:12 - 04:38 शुभ*
*अमृत 04:38 -06:13 शुभ*
4️⃣🌞 *दिन_का_होरा*
गुरु 06:15 - 07:15
मंगल 07:15 - 08:15
सूर्य 08:15 - 09:15
शुक्र 09:15 - 10:15
बुध 10:15 - 11:15
चन्द्र 11:15 - 12:15
शनि 12:15 – 13:15
गुरु 13:15 - 14:15
मंगल 14:15 - 15:15
सूर्य 15:15 - 16:15
शुक्र 16:15 - 17:15
बुध 17:15 - 18:15
5️⃣🌒 *रात_का_होरा*
चन्द्र 18:15 - 19:15
शनि 19:15 - 20:15
गुरु 20:15 - 21:15
मंगल 21:15 - 22:15
सूर्य 22:15 - 23:15
शुक्र 23:15 -24:15
बुध 24:15 - 01:15
चन्द्र 01:15 - 02:15
शनि 02:15 - 03:15
गुरु 03:15 - 04:15
मंगल 04:15 -- 05:15
सूर्य 05:15 - 06:13
🕉️ *#माँ_पीताम्बरा_ज्योतिष_केंद्र*🕉️
*#ज्योतिष- CUSTOMIZED/ VEDIC#-VAASTU(नक़्शे)-#PDF_KUNDLI -वैदिक कर्मकांड*
🔻 *पं.#तपेश_अवस्थी*🔻
*📱#9549999840* *🌎WELCOME🪷TO✍️*
Tejraftarnews.in: *🕉️🟢 ॐ गं 🟢🕉️*
🌞 *पञ्चाङ्ग 09 _ अप्रैल _ 2026* 🌞
⛅ *दिन _ गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत _ 2083 रौद्र*
⛅ *शाक संवत _ 1948*
⛅ *सूर्यायण _ उत्तरायण*
⛅ *ऋतु _ बसंत*
⛅ *मास _ वैशाख*
🌑 *पक्ष _ कृष्ण*
⛅ *तिथि _ सप्तमी रात्रि 09:20 तक तत्पश्चात अष्टमी*
🌟 *नक्षत्र _ मूल 08:48 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा*
⛅ *योग _ परिध शाम 05:57 तक तत्पश्चात शिव*
⛅ *करण _ विष्टि 08:12 तक तत्पश्चात बव*
🌑 *#राहुकाल _ दोप. 01:57 से 03:31:17 तक*
🌞 *सूर्योदय _ 06:15*
🌒 *सूर्यास्त _ 06:40*
🌜 *चंद्र राशि _ धनु*
🌞 *सूर्य राशि _ मीन*
💫 *दिशाशूल _ दक्षिण दिशा में*
🦜 *व्रत_पर्व_विवरण _ भद्रा,गंडमूल ,गुरु अर्जन देव जयंती, रवि योग*
🧭 *पं.तपेश_अवस्थी* 📱#9549999840
1️⃣ *गुरुवार 🟡के #शुभाशुभ_मुहूर्त*
राहुकाल दो. 01:57 - 03:31
यमगण्ड 06:06 -- 07:40
गुलिक काल 09:14 - 10:48
*अभिजित 11:50-12:35*
दूर मुहूर्त 11:41 - 11:44
11:54 - 11:56
2️⃣🌞 *#दिन_का_चौघड़िया*
*शुभ 06:15 - 07:39 शुभ*
रोग 07:39 - 09:13 अशुभ
उद्वेग 09:13 - 10:47 अशुभ
*चर 10:47 - 12:22 शुभ*
*लाभ 12:22 - 01:56 शुभ*
*अमृत 01:56 - 03:30 शुभ*
काल 03:30 - 05:04 अशुभ
*शुभ 05:04 - 06:38 शुभ*
3️⃣🌒 *रात_का_चौघड़िया*
*अमृत 06:38 - 08:04 शुभ*
*चर 08:04 - 09:30 शुभ*
रोग 09:30 - 10:55 अशुभ
काल 10:55 - 12:21 अशुभ
*लाभ 12:21 - 01:47 शुभ*
उद्वेग 01:47 - 03:12 अशुभ
*शुभ 03:12 - 04:38 शुभ*
*अमृत 04:38 -06:13 शुभ*
4️⃣🌞 *दिन_का_होरा*
गुरु 06:15 - 07:15
मंगल 07:15 - 08:15
सूर्य 08:15 - 09:15
शुक्र 09:15 - 10:15
बुध 10:15 - 11:15
चन्द्र 11:15 - 12:15
शनि 12:15 – 13:15
गुरु 13:15 - 14:15
मंगल 14:15 - 15:15
सूर्य 15:15 - 16:15
शुक्र 16:15 - 17:15
बुध 17:15 - 18:15
5️⃣🌒 *रात_का_होरा*
चन्द्र 18:15 - 19:15
शनि 19:15 - 20:15
गुरु 20:15 - 21:15
मंगल 21:15 - 22:15
सूर्य 22:15 - 23:15
शुक्र 23:15 -24:15
बुध 24:15 - 01:15
चन्द्र 01:15 - 02:15
शनि 02:15 - 03:15
गुरु 03:15 - 04:15
मंगल 04:15 -- 05:15
सूर्य 05:15 - 06:13
🕉️ *#माँ_पीताम्बरा_ज्योतिष_केंद्र*🕉️
*#ज्योतिष- CUSTOMIZED/ VEDIC#-VAASTU(नक़्शे)-#PDF_KUNDLI -वैदिक कर्मकांड*
🔻 *पं.#तपेश_अवस्थी*🔻
Tejraftarnews.in: *卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐*
*🌞 दिनांक - 09 अप्रैल 2026*
*⛅दिन - गुरुवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2083*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - वसंत*
*⛅मास - वैशाख*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅तिथि - सप्तमी रात्रि 09:19 तक तत्पश्चात् अष्टमी*
*⛅नक्षत्र - मूल सुबह 08:48 तक तत्पश्चात् पूर्वाषाढा*
*⛅योग - परिघ शाम 05:58 तक तत्पश्चात् शिव*
*⛅राहुकाल - दोपहर 2:03 से दोपहर 03:37 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅सूर्योदय - 06:12*
*⛅सूर्यास्त - 06:45 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅दिशा शूल - दक्षिण दिशा में*
*⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:40 से प्रातः 05:26 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:04 से दोपहर 12:54 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:05 से मध्यरात्रि 12:51 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*🌥️व्रत पर्व विवरण - मासिक कृष्ण जन्माष्टमी*
*🌥️विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*
*🥥🫒नारियल पानी के लाभकारी प्रयोग🫒🥥*
*🔹 मूत्र त्यागते समय जलन होने पर नारियल के पानी में गुड़ और हरा धनिया मिलाकर रोगी को पिलाने से राहत मिलती है ।*
*🔹 नारियल पानी यकृत की अनेक बीमारियों में लाभदायक है । उल्टी, हैजा, पेचिश, एसिडिटी, अल्सर, आदि में यह हितकर है I थकान तथा नाड़ी की तमाम गड़बड़ियाँ नारियल पानी से दूर हो जाती हैं ।*
*🔹 जिनकी दिल की धड़कन बढ़ जाती हो उन्हें हरे नारियल का पानी पीना चाहिए । शिशु के शरीर में जलीय अंश की कमी हो जाने पर उसे दूर करने के लिए यह एक आदर्श पेय है । महिलाओं के रक्तप्रदर में भी यह लाभदायक है ।*
*🔹 कच्चे नारियल का पानी चेहरे पर मलने से चेहरे के दाग-धब्बे व मुंहासों के निशान मिट जाते हैं और चेहरा सुन्दर हो जाता है I*
✍️)*[09: .. *जय श्री राम*
*गुरुवार, 09 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार*
🔶ईरान- अमेरिका के बीच 2 हफ्तों का युद्धविराम, डेडलाइन से ठीक पहले ट्रंप ने किया ऐलान
🔶सीजफायर के बाद ट्रंप का टैरिफ धमाका, ईरान को हथियार देने वाले देशों पर लगेगा 50% टैक्स
🔶सीजफायर के बीच दुनिया को बड़ी राहत: ईरान दो दिन में खोल देगा होर्मुज के रास्ते, रखी नई शर्तें !
🔶फिर भड़की जंग की आग! इजराइल ने लेबनान में किए ताबड़तोड़ हमले, 254 लोगों की मौत
🔶पंजाब विधानसभा चुनाव में जीते, तो अफीम की खेती की देंगे इजाजत: नवजोत कौर सिद्दू
🔶राजस्थान की रिफाइनरी से नहीं निकलेगा कचरा, सबसे आधुनिक भी: पीएम 21 अप्रैल को करेंगे उद्घाटन, 79 हजार करोड़ में बनी, जानें- क्यों है खास
🔶खड़गे ने गुजरातियों पर दिए बयान पर खेद जताया: केरलम में गुजरातियों को अनपढ़ कहा था: दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन
🔶केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव
🔶अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- वन स्टेट वन इलेक्शन के बहाने चुनाव टालने का प्रयास
🔶TMC का आरोप- चुनाव आयोग ने 5 मिनट में भगाया: SIR पर आपत्ति जताने गए थे; EC ने कहा- इस बार बंगाल में चुनाव भय मुक्त होंगे
🔶भागवत बोले- RSS इतिहास की किताबों में अपना नाम नहीं चाहती, इसका काम स्वयंसेवकों की मेहनत पर आधारित, किसी की कृपा से नहीं
🔶किसानों के लिए खाद सब्सिडी ₹4,317 करोड़ बढ़ी: ₹1,350 में ही मिलेगा DAP बैग; ₹40 हजार करोड़ के दो हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट मंजूर
🔶कांस्टेबल रेवती की गवाही से 9-पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा: तमिलनाडु में बाप-बेटे की कस्टोडियल मौत का सच बताया था; नौकरी तक दांव पर लगाया
🔶पवन खेड़ा ने तेलंगाना HC में अग्रिम जमानत अर्जी दी: एक दिन पहले असम पुलिस ने दिल्ली आवास पर छापेमारी की; कहा - हिमंता ने मुझ पर पुलिस छोड़ी
🔶प. बंगाल में आज मोदी की 3 रैली: टीएमसी के गढ़ बीरभूम भी जाएंगे, असम चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार ने पार्टी छोड़ी
🔶जो भक्त नहीं,वो धार्मिक परंपरा को चुनौती कैसे दे रहा': सबरीमाला केस में सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल- ऐसी याचिकाओं पर सुनवाई क्यों हो
🔶बिहार में गन्ना किसानों के लिए पंजीकरण अनिवार्य, योजनाओं का लाभ पाने के लिए पोर्टल पर करें आवेदन
🔶मुर्शिदाबाद में बाल-बाल बचे अधीर रंजन चौधरी, काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर
🔶इस साल मानसून में 6% कम बारिश का अनुमान: स्काईमेट ने कहा- MP, राजस्थान और पंजाब-हरियाणा में सामान्य से कम बारिश हो सकती है
🔶मणिपुर टेप्स: बीरेन सिंह की आवाज़ के सैंपल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फॉरेंसिक लैब की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
🔶धमाके की धमकी: 15 महीनों में 1,600 से ज़्यादा फ़र्ज़ी धमकियां, दहशतगर्दी और अव्यवस्था का विस्तृत पैटर्न
🔷DC vs GT: बेकार गई केएल राहुल की पारी, कांटे की टक्कर में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
Tejraftarnews.in: 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 09 अप्रैल 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 अप्रैल 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी - 21:22 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* मूल - 08:49 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढा
*💫करण-* विष्टि - 08:16 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* परिघ - 17:56 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 06:02
*🌄सूर्यास्त-* 18::43
*🌙चन्द्रोदय-* 25:22
*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 13:58 से 15:33
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज गुरुवार को 👉 वैशाख कृष्ण सप्तमी 21:22 तक पश्चात् अष्टमी प्रारम्भ , श्री शीतलासप्तमी व्रत , श्री भानु सप्तमी , श्री कालाष्टमी व्रत, मूल संज्ञक नक्षत्र 08:49 तक , विघ्नकारक भद्रा 08:14 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:49 तक , गुरु श्री अर्जुनदेव जी जयन्ती (प्राचीनमतानुसार) , श्रीमती जया बच्चन जन्म दिवस , श्री राहुल सांकृत्यायन जयन्ती , पराक्रम / शौर्य दिवस 1965 (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल) व अंतर्राष्ट्रीय एएसएमआर दिवस (“International ASMR Day”)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 वैशाख बदी अष्टमी 23:18 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री शीतलाष्टमी व्रत (बूढ़ा बास्योड़ा) , पर्युषितान्न (बासी) भोजन करना विहित है , अष्टका , बुध मीन राशि में 25:12 पर।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अजीर्णे भेषजं वारि,*
*जीर्णे वारि बलप्रदम् ।*
*भोजने चामृतं वारि,*
*भोजनान्ते विषप्रदम्।।*
*भावार्थ👉*
_अपच के समय पानी पीना दवाई का कार्य करता है ।भोजन पचने के बाद पिया हुआ जल शक्ति देता है और भोजन के मध्य में पानी अमृत का कार्य करता है, परन्तु भोजन के अंत में जलपान विष के समान हानिकारक होता है ।_
🌹
*9 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1667 – पेरिस में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।
1669 – मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
1838 – लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।
1860 - पहली बार मनुष्य की आवाज़ का अंकन किया गया।
1945 – यूनाइटेड स्टेट्स एटोमिक एनर्जी कमीशन की स्थापना की गई।
1948 – फ़िलिस्तीन के बैतुल मुक़ददस नगर के पश्चिम में दैरे यासीन नामक गावं में ज़ायोनियों ने निर्मम जनसंहार किया।
1953 – वार्नर ब्रदर्स ने 'हाउस ऑफ वैक्स' शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की।
1955 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया (कन्फर्म नहीं)।
1957 – मिस्र की स्वेज नहर को साफ किया गया और जहाजों के लिए खोला गया।
1965 - कच्छ के रन में भारत-पाक में युद्ध छिड़ा। 2 बटालियन केरिपुबल की एक छोटी सी टुकड़ी ने गुजरात के रन ऑफ कच्छ में सरदार पोस्ट पर पाकिस्तानी ब्रिगेड द्वारा हमले को विफलकऱ 34 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतरा और 4 को जिंदा गिरफ्तार किया। सैन्य लड़ाई के इतिहास में कभी भी एक छोटी सी सैन्य टुकड़ी इस तरह से एक पूर्ण पैदल सेना ब्रिगेड से नहीं लड़ी। इस संघर्ष में 6 बहादुर केरिपुबल के रण बाँकुरों ने अपनी शहादत दीं। बल के बहादुर जवानों की गाथा को श्रद्धांजलि के रूप में हर वर्ष 9 अप्रैल को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1967 – बोइंग 737 हवाई जहाज की नींव रखी गई।
1972 – सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 – साउथ कोरिया के आठ लोगों को फांसी पर लटका दिया गया, ये लोग पीपल्स रेव्यूल्यूशनरी पार्टी से संबंध रखते थे।
1988 – अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
1988 - ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।
1989 - एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गयी।
1991 – पूर्व सोवियत संघ में शामिल जार्जिया ने अपनी स्वतंत्रा की घोषणा की।
1998 - सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।
1999 - नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।
2002 - बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।
2003 - स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।
2003 – ईराक में शासक सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटा दिया गया। साथ ही, बगदाद के मुख्य चौराहे पर सद्दाम हुसैन के पुतले को भी नीचे गिरा दिया था।
2004 - ईराक में संघर्ष तेज़ पर अमेरिकी काफ़िले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु।
2004 - पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
2005 - ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।
2006 - यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि।
2006 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया।
2008 - राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वर्ष 2007-08 में अपने कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21% की वृद्धि की।
2008 - नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।
2010 - जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर ज़िला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।
2013 – फ्रांसीसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह के लिए विधेयक को मंजूरी दी।
2019 - छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी और चार सुरक्षाकर्मियों की मौत।
2019 - कश्मीर: किश्तवाड़ अस्पताल में आतंकी हमले में घायल RSS नेता की मौत, कर्फ्यू लगा।
2019 - क्राउन प्रिंस के करीबी समेत 16 सऊदी अफसरों के अमेरिका में प्रवेश पर पाबंदी लगी।
2020 - ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया। ओडिशा ऐसा करने वाला पहला राज्य बना।
2020 - जब समूची दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है तब राजस्थान का भीलवाड़ा जिला बेहतर मैनेजमेंट व दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत कोरोना मुक्त हुआ।
2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री श्री मार्क रूटे ने वर्चुअल सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
2021 - भारत और चीन वर्तमान समझौतों और नियमों के तहत बकाया मामलों को तेजी से निपटाने पर सहमत हुए।
2021 - म्यांमार में सुरक्षाबलों ने यंगून शहर के पास प्रदर्शनकारियों पर राइफ़ल ग्रेनेड चलाई जिससे 80 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई।
2022 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असेंबली में विश्वास मत खोया , इरान खान पाकिस्तान के इतिहास में ऐसे पहले प्रधानमंत्री बने जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया।
2022 - पिनाका एमके-I (एन्हैंस्ड) रॉकेट सिस्टम और पिनाका एरिया डेनियल म्यूनिशन रॉकेट सिस्टम्स का डीआरडीओ और भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2023 - महाराष्ट्र के अकोला में बाबूजी महाराज मंदिर कैंपस के टिन शेड पर नीम का पेड़ गिरने से सात लोगों की मौत हुई व 30 घायल हुए।
2023 - जोएल एम्बीड को प्रति गेम औसतन 33.1 अंक के साथ लगातार दूसरे सीज़न के लिए एनबीए स्कोरिंग चैंपियन नामित किया गया।
2023 - कुवैती न्यूज ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हुए ट्विटर पर अरबी बोलने वाले आभासी समाचार प्रस्तुतकर्ता का अनावरण किया।
2024 - भारतीय तट रक्षक प्रदूषण नियंत्रण जहाज (पीसीवी) समुद्र पहरेदार आसियान देशों में अपनी चल रही विदेशी तैनाती के हिस्से के रूप में ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचा।
2025 – भारत ने बांग्लादेश के लिए ट्रांस-शिपमेंट सुविधा समाप्त कर व्यापार व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया।
*9 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति👉*
1778 – ब्रिटेन के रासायनशास्त्री हमफ़्रे डेविस का जन्म हुआ। उन्होंने अपने शोधकार्य के दौरान सोडियम पोटैशियम कैलशियम मैग्नीज़ियम स्ट्रेन्शियम और बैरियम के तत्वों को दूसरे तत्वों से अलग किया।
1879 – रुस की क्रान्ति के नेता लियून ट्रोटेस्की का जन्म हुआ।
1893 – हिंदी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म हुआ। उन्हें महापंडित की उपाधि दी जाती है।
1916 - एस. ओबुल रेड्डी - आंध्र प्रदेश के 6वें राज्यपाल थे।
1919 - अवधनाम सीता रमण एक भारतीय लेखक और पत्रकार और इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ़ इंडिया के पूर्व संपादक थे।
1929 - शरन रानी - 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका।
1933 - प्रतिमा देवी एक भारतीय अभिनेत्री थीं जिन्हें कन्नड़ फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता था।
1948 – अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म हुआ ।
1954 - जयराम रमेश, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री।
1964 - तीरथ सिंह रावत (भाजपा) उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री।
*9 अप्रैल को हुए निधन👉*
1626 – ब्रिटिश दर्शनशास्त्री फ़्रैंसिस बेकिन का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1756 – बंगाल के नवाब अली बर्दी खान की 80 साल की आयु में निधन हुआ(10 अप्रैल 1756 का भी वर्णन मिलता है)।
1981 - दुर्गाबाई देशमुख, प्रथम महिला नेता।
1984 - भाऊराव देवाजी खोब्रागडे भारतीय भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
2009 - शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक।
2019 - 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में राजनाथ सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर नवतेज हुंडल का निधन।
2020 - पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हजारीलाल रघुवंशी (93) का निधन हुआ।
2021 - महाराष्ट्र विधानसभा के दो बार सदस्य रह चुके राव साहेब अंतापुरकर का निधन हुआ।
2021 - ब्रिटेन: क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप (99 वर्षीय) का निधन हुआ।
2023 - जर्मन - अमेरिकी जैज पियानोवादक, वाइब्राफोनिस्ट, संगीतकार और शिक्षक कार्ल हंस बर्जर (88) का निधन हुआ।
2024 - न्यूज़ीलैंडर क्रिकेट खिलाड़ी जैक अलाबास्टर (93) का निधन हुआ।
2025 – तमिलनाडु के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद कुमारी अनंतन (91) का निधन हुआ।
*9 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 गुरु श्री अर्जुनदेव जी जयन्ती (प्राचीनमतानुसार)।
🌟 श्रीमती जया बच्चन जन्म दिवस।
🌟 श्री राहुल सांकृत्यायन जयन्ती।
🌟 पराक्रम / शौर्य दिवस 1965 (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय एएसएमआर दिवस (“International ASMR Day”)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜k: *हिमाचल: पुराने कर्मियों को राहत, आंगनबाड़ी में मर्ज क्रेच केंद्रों के लिए नहीं होगी भर्ती*
*सरकार ने क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर की भर्ती को लेकर संशोधन करते हुए पुराने कर्मियों को राहत दी है।*
हिमाचल सरकार ने क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर की भर्ती को लेकर संशोधन करते हुए पुराने कर्मियों को राहत दी है। संशोधित प्रावधानों के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 से 2025-26 के बीच जिन स्टैंड अलोन क्रेच केंद्रों को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों में मर्ज किया गया है, वहां अब कोई नई भर्ती नहीं की जाएगी। ऐसे केंद्रों में पहले से कार्यरत क्रेच वर्कर, जो लगातार सेवाएं दे रही हैं, उन्हें सह-समाप्ति आधार पर सेवा जारी रखने की अनुमति दी गई है। हालांकि इसके लिए शर्त रखी गई है कि संबंधित कर्मी की आयु 60 वर्ष से कम हो और वह निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करती हो। यदि कोई क्रेच वर्कर निर्धारित योग्यता पूरी नहीं करती, लेकिन हेल्पर पद के लिए पात्र है, तो उसे उसी केंद्र में क्रेच हेल्पर के रूप में समायोजित किए जाने का विकल्प दिया गया है।
इस बाबत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव की ओर से मंगलवार को पालना योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) एवं दिशा-निर्देशों में बदलाव किया गया है, जो तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। इस अधिसूचना को राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। नए निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि उसी केंद्र में पहले से कार्यरत क्रेच हेल्पर भी निर्धारित योग्यता पूरी करती है, तो हेल्पर के पद पर नियुक्ति के लिए अधिक अनुभव वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। चाहे उसका अनुभव वर्कर के रूप में हो या हेल्पर के रूप में। क्रेच हेल्पर के पात्रता मानदंडों में भी समान संशोधन किया गया है। अब मर्ज किए गए केंद्रों में मौजूदा क्रेच वर्कर या हेल्पर को ही, निर्धारित शर्तों के अधीन, क्रेच हेल्पर के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इसमें भी आयु सीमा 60 वर्ष और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य रखी गई है।
Tejraftarnews.in: *बड़ा फेरबदल: हिमाचल में 61 जिला और सिविल जजों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची*
*हाईकोर्ट ने बड़ा फेरबदल करते हुए जिला न्यायाधीशों, अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों, वरिष्ठ सिविल जजों और सिविल जजों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और तैनाती के आदेश जारी किए हैं।*
हिमाचल हाईकोर्ट ने बड़ा फेरबदल करते हुए जिला न्यायाधीशों, अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों, वरिष्ठ सिविल जजों और सिविल जजों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। अनुजा सूद को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा, प्रीति ठाकुर को पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय सह-औद्योगिक न्यायाधिकरण शिमला, विक्रांत कौंडल को अतिरिक्त सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला, मनीषा गोयल को वरिष्ठ सिविल जज सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुल्लू के रूप में तैनात किया गया है। निरंजन सिंह वरिष्ठ सिविल जज सह-एसीजेएम-एक शिमला को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में पदोन्नत कर पर वरिष्ठ सिविल जज-सह-सीजेएम लाहौल, प्रशांत सिंह नेगी को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन, विशाल कौंडल को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम बड़सर, शिखा लखनपाल को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना, प्रतिभा नेगी को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम-एक शिमला, अनिता शर्मा को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम-एक कांगड़ा, जितेंद्र कुमार को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम-एक अंब, आभा चौहान को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम एक नालागढ़ और अजय कुमार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर स्थित रिकांगपिओ, आकांक्षा डोगरा को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम-दो शिमला, सोनल शर्मा को स्थानांतरित कर वरिष्ठ सिविल जज सह-एसीजेएम-एक, धर्मशाला, आर मिहुल शर्मा को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा (स्थित धर्मशाला) लगाया गया है।
एकांश कपिल को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा, विशाल तिवारी को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू, दीपिका नेगी को सिविल जोगिंद्रनगर, अशोक कुमार को सिविल जज-सह-जेएमएफसी जयसिंहपुर जज-सह-जेएमएफसी, और विभूति बहुगुणा को सिविल जज (अवकाश/प्रशिक्षण रिजर्व) शिमला, डॉ. पार्थ जैन मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट चंबा, निकिता ताहिम को सिविल जज-सह-जेएमएफसी-एक सोलन, डॉ. पुष्प लता को सिविल जज-सह जेएमएफसी-दो नूरपुर, स्वाति बरवाल को सिविल जज (अवकाश/प्रशिक्षण रिजर्व) प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला, ईशा अग्रवाल को सिविल जज-सह-जेएमएफसी एक ऊना, राघव गुप्ता को सिविल जज-सह-जेएमएफसी बिलासपुर, अंशुल मलिक को सिविल जज-सह-जेएमएफसी नाहन, युद्धवीर सिंह को सिविल जज-सह-जेएमएफसी कंडाघाट, मनु प्रिंजा को शिमला, विकास कपूर को सिविल जज-सह-जेएमएफसी शिलाई, चुनौती सांगरोली को सिविल जज-सह-जेएमएफसी कुल्लू, दिव्या शर्मा को सिविल जज-सह-जेएमएफसी-दो सुंदरनगर नियुक्त किया गया है।
मेघा शर्मा, श्रुति बंसल को सिविल जज (अवकाश/प्रशिक्षण रिजर्व) प्रदेश उच्च न्यायालय, शुभांगी जोशी को स्थानांतरित कर सिविल जज-सह-जेएमएफसी, डलहौजी, वरुण को मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट कांगड़ा और ऊना (स्थित धर्मशाला), करम प्रताप सिंह को सिविल जज-सह-जेएमएफसी-तीन मंडी, सोनिया गुप्ता को मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर, हमीरपुर (स्थित बिलासपुर), विकास ठाकुर को सिविल जज-सह-जेएमएफसी, बंजार, राघव शर्मा को सिविल जज-सह-जेएमएफसी-दो पांवटा साहिब, रिधि पत्रवाल को सिविल जज-सह-जेएमएफसी-एक सरकाघाट, रूप में नियुक्त किया गया है। अधिसूचना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी की गई है।
Tejraftarnews.in: *राहत! रानीकोट तक खुला साच पास*
*चंबा-बैरागढ़-किलाड़ मार्ग खुलने से अब सैलानी बर्फ का लेंगे खूब आनंद, रफ्तार पकड़ेगा बिजनेस*
चंबा-बैरागढ़-किलाड़ मार्ग को रानीकोट तक वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। *अब पर्यटक रानीकोट तक वाहन सहित पहुंचकर बर्फ में अठखेलियां करने का लुत्फ उठा सकेंगे। उपायुक्त चंबा की ओर से किलाड़ वाया साच पास मार्ग को रानीकोट तक वाहनों की आवाजाही के लिए खोले जाने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।*
उल्लेखनीय है कि बर्फबारी के बाद चंबा-बैरागढ-किलाड वाया साच पास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बैरागढ तक सीमित थी। मगर मौसम खुलने के बाद भी पुलिस की ओर से बैरागढ से आगे वाहन ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। स्थानीय पर्यटन कारोबार से जुडे लोग मौसम में सुधार के बाद वाहनों को रानीकोट तक ले जाने की अनुमति मांग रहे थे ताकि कामकाज रफतार पकड सकेंगे। इसके साथ ही बैरागढ से आगे मार्ग बंद होने से बर्फ देखने की चाहत लेकर आने वाले पर्यटक भी बीच राह से बैरंग लौट रहे थे।
फीडबैक और परिस्थितियों की समीक्षा के बाद साच पास मार्ग पर रानीकोट तक मिली अनुमति
उपायुक्त ने उपमंडलीय प्रशासन के फीडबैक व परिस्थितियों की समीक्षा के बाद साच पास मार्ग पर रानीकोट तक वाहनों की आवाजाही आरंभ करने की अनुमति दे दी है। स्थानीय पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग मौसम में सुधार के बाद वाहनों को रानीकोट तक ले जाने की अनुमति मांग रहे थे ताकि कामकाज रफ्तार पकड़ सकेंगे।
Tejraftarnews.in: *महाजंग खत्म, ट्रंप ने मान ली ईरान की शर्तें, 2 हफ्ते के लिए सीजफायर*
अमरीका और ईरान युद्ध विराम के लिए सहमत हो गए हैं। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अमरीका और ईरान एक निर्णायक शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हैं। अमरीकी राष्ट्रपति ने यह घोषणा वाशिंगटन समयानुसार 18:32 बजे की जो कि श्री ट्रंप द्वारा तय की गई रात आठ बजे की समय सीमा के अंदर थी
उन्होंने धमकी दी थी कि अगर ईरान घोषित समयसीमा के भीतर युद्धविराम पर सहमत नहीं होता है, तो ईरानी सभ्यता को खत्म कर दिया जाएगा। ईरान के विदेश मेत्री अब्बास अरागची ने भी कहा है कि उनका देश दो सप्ताह के युद्ध विराम पर सहमत हो गया है। इस दौरान होर्मुज जलडमरुमध्य को खोल दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार युद्ध विराम पर सहमति पाकिस्तान के मध्य्थता से हुई है और इजरायल भी इस पर सहमत है।
युद्धविराम विश्व शांति के लिए बड़ा दिन
वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम को विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन बताया और कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि ईरान ऐसा चाहता है क्योंकि वे तंग आ चुके हैं। इसी तरह बाकी सभी भी तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात बढ़ाने में मदद करेगा और कई सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खूब पैसा बनाया जाएगा और ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। श्री ट्रंप ने कहा कि हम हर तरह की आपूर्ति लेकर आएंगे और यहीं आसपास मंडराते रहेंगे,
Tejraftarnews.in: *एचआरटीसी की बस पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, सवार थी करीब 20 सवारियां; अगला टायर सड़क से बाहर निकला*
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भरमौर-हड़सर-कुगती रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरे हैं। बस में करीब 20 सवारियां थीं।
भरमौर-हड़सर-कुगती रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस पर (HP-73-8780) अचानक पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। जिससे बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। गनीमत, ये रही कि पहाड़ी से गिरते पत्थरों को देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आपातकाल में ब्रेक लगा बस रोक दी। जिससे बड़ा हादसा होने से बचा लिया
[Tejraftarnews.in: *सीजफायर या सरेंडर अमेरिकी सीनेटर के दावों से मची सनसनी! क्या ईरान की सभी शर्तें मान गयें ट्रम्प*
ईरान के 'सभ्यता विनाश' की धमकी देने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को समय सीमा खत्म होने से कुछ ही मिनट पहले पूरी दुनिया को चौंका दिया। ट्रंप ने न केवल बमबारी रोकने का ऐलान किया, बल्कि दो हफ्तों के लिए सीजफायर पर भी मुहर लगा दी।
इस कूटनीतिक यू-टर्न ने जहां एक ओर शेयर बाजारों में दिवाली जैसा माहौल बना दिया है, वहीं अमेरिका के भीतर ट्रंप पर "ईरान के सामने सरेंडर" करने के आरोप भी लगने लगे हैं।
*एक पोस्ट, एक मध्यस्थ और बारूद का थमना:*
दुनिया उस समय कांप रही थी जब ट्रंप ने कहा था कि "आज रात एक पूरी सभ्यता मर जाएगी"। लेकिन जैसे ही घड़ी की सुइयां डेडलाइन के पास पहुँचीं, ट्रंप का 'ट्रुथ सोशल' पोस्ट शांति का संदेश लेकर आया। ट्रंप ने दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और जनरल आसिम मुनीर के साथ बातचीत के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। इस सीजफायर ने बारूदी धुएं को तो कम कर दिया है, लेकिन साथ ही कई ऐसे कूटनीतिक सवाल खड़े कर दिए हैं जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है।
*क्या ट्रंप ने ईरान के सामने किया सरेंडर? US सीनेटर का बड़ा आरोप:*
सीजफायर का ऐलान होते ही अमेरिका में राजनीतिक भूचाल आ गया है। डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस मर्फी ने CNN से बात करते हुए ट्रंप पर तीखा हमला बोला। मर्फी ने दावा किया कि ट्रंप ने ईरान के सामने पूरी तरह घुटने टेक दिए हैं।उन्होंने कहा, "यह अमेरिका के लिए विनाशकारी है कि ट्रंप ने ईरान को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' पर नियंत्रण देने और उनके 10-सूत्रीय एजेंडे को बातचीत का आधार बनाने पर सहमति दे दी।" अमेरिकी विपक्ष इसे 47 साल की कूटनीति की सबसे बड़ी हार बता रहा है।
*होर्मुज का 'टोल' और $2 मिलियन की शर्त क्या ईरान वसूलेगा टैक्स:*
ईरान ने सीजफायर के लिए जो 10-सूत्रीय प्रस्ताव दिया है, उसमें सबसे चौंकाने वाली बात 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को लेकर है। ईरान ने प्रस्ताव दिया है कि वह होर्मुज से जहाजों को गुजरने तो देगा, लेकिन इसकी निगरानी और नियंत्रण ईरानी सेना के पास होगा। ईरान भविष्य में इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों से भारी टैक्स वसूलने की तैयारी में है। अगर ऐसा होता है, तो ईरान इस जलडमरूमध्य का इस्तेमाल अपनी अर्थव्यवस्था को दोबारा खड़ा करने के लिए एक 'दुधारू गाय' की तरह करेगा।
*इस्लामाबाद में महा-पंचायत कुशनर और जेडी वेंस की एंट्री:*
दो हफ्तों के इस सीजफायर का उपयोग एक स्थायी समझौते के लिए किया जाएगा। खबर है कि ट्रंप के खास दूत स्टीव विटकॉफ, दामाद जेरेड कुशनर और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आने वाले शुक्रवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद जा रहे हैं। यहा ईरान के टॉप डेलिगेशन के साथ आमने-सामने की बातचीत होगी। पाकिस्तान इस ऐतिहासिक शांति वार्ता की मेजबानी कर रहा है, जहा ट्रंप के 15-सूत्रीय और ईरान के 10-सूत्रीय प्रस्तावों के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश होगी
ग्लोबल मार्केट में दिवाली जापान से कोरिया तक शेयरों ने भरी उड़ान
सीजफायर की खबर का सबसे सकारात्मक असर ग्लोबल इकोनॉमी पर पड़ा है। जैसे ही ट्रंप ने बमबारी रोकने का ऐलान किया, जापान का Nikkei 225 और दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 5% से ज्यादा उछल गए। कच्चे तेलकी कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे भारत सहित दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी की उम्मीद है। निवेशकों ने राहत की सांस ली है कि कम से कम अगले 14 दिनों तक ऊर्जा आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी।
ईरान का 10-सूत्रीय 'विक्ट्री प्लान': मुआवजे से लेकर परमाणु छूट तक
ईरान के प्रस्ताव ने वाशिंगटन में खलबली मचा दी है। ईरान ने स्पष्ट कहा है कि वह तभी झुकेगा जब:-
अमेरिका उसके यूरेनियम संवर्धन (Uranium Enrichment) कार्यक्रम को स्वीकार करे।
सभी प्राथमिक और द्वितीयक प्रतिबंध तुरंत हटाए जाएं।
युद्ध के दौरान हुए नुकसान के लिए ईरान को भारी मुआवजा दिया जाए।
क्षेत्र से अमेरिकी सेना की पूरी तरह से वापसी हो।
ट्रंप ने इसे "कामकाजी आधार" बताया है, जो दर्शाता है कि वे समझौते के लिए काफी उत्सुक हैं इजरायल का रुख: क्या नेतन्याहू ट्रंप के फैसले से खुश हैं:
इजरायल ने फिलहाल हमले रोकने पर सहमति तो जता दी है, लेकिन तेल अवीव में हलचल तेज है। इजरायली सेना के सूत्रों का कहना है कि वे सीजफायर का पालन करेंगे, लेकिन यदि ईरान ने इन 14 दिनों का उपयोग अपनी सेना को फिर से संगठित करने के लिए किया, तो इजरायल दोबारा हमला करने से पीछे नहीं हटेगा। ट्रंप की यह 'शांति पहल' इजरायल के भीतर भी मिश्रित प्रतिक्रियाएं पैदा कर रही है। अब देखना होगा की क्या इस्लामाबाद की बातचीत मध्य पूर्व में 47 साल के संघर्ष को खत्म करेगी, या ये 14 दिन केवल एक बड़े तूफान से पहले की शांति हैं? पूरी दुनिया अब शुक्रवार को होने वाली बैठक की ओर देख रही है
Tejraftarnews.in: *अवैध कब्जाधारी नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, पंचायती राज और शहरी निकाय चुनाव के लिए निर्देश लागू*
पंचायती राज संस्थानों और नगर निकायों के चुनावों में चिट्टे से संबंधित नए कानून को लागू करने में बेशक अभी राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार हो, लेकिन सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के कारण चुनाव लडऩे पर प्रतिबंध लग जाएगा। प्रदेश के उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए हालिया फैसलों के बाद यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जिस किसी व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया है, वह चुनाव लडऩे के लिए अयोग्य माना जाएगा। यदि किसी व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर कब्जे को वैध (रेगुलराइजेशन) कराने के लिए आवेदन भी किया है, तो उसे अतिक्रमणकारी माना जाएगा। ऐसे व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। हिमाचल हाई कोर्ट ने राम लाल बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार और गुरदेव बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार जैसे मामलों में स्पष्ट किया है कि चुनाव लडऩे की अयोग्यता के लिए केवल अतिक्रमण किया होना ही काफी है।
कोर्ट ने आदेश दिया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम की धारा 122(1)(सी) और नगरपालिका अधिनियम की धारा 16(1)(सी) के तहत यह जरूरी नहीं है कि व्यक्ति को आधिकारिक तौर पर अतिक्रमणकारी घोषित किया गया हो। यदि उसने कब्जा किया है, तो भी वह चुनाव से बाहर है। दिसंबर, 2025 के आदेश के अनुसार शिमला के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे आगामी चुनावों के दौरान रिटर्निंग अधिकारियों को इन नियमों की जानकारी दें, ताकि नामांकन के समय ही ऐसे उम्मीदवारों की छंटनी की जा सके।
Tejraftarnews.in: *सैलरी डेफर करने का मतलब कटौती नहीं, CM सुक्खू बोले, केंद्र सरकार RDG बंद कर हमारा… पढ़ें पूरी खबर*
Sukhu Sarkar ke teen saal :
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले, केंद्र सरकार आरडीजी बंद कर हमारा हक रोकने की कर रही कोशिश
असम चुनाव प्रचार से वापस शिमला लौटे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि चुनाव प्रचार की जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी थी, उसका उन्होंने निर्वहन किया है। जहां-जहां उन्होंने रैलियां की हैं, वहां स्थिति अच्छी लगती है। बाकी चुनाव परिणाम तो भविष्य के गर्भ में है। वह बुधवार को मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सैलरी को डेफर करना सैलरी में कटौती नहीं है। राज्य के फाइनांसियल सिस्टम में सुधार के लिए प्रदेश सरकार जरूरी कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एमरजेंसी जैसे हालात वाले बयान पर कहा कि कम बजट पेश करने का मतलब यह नहीं होता कि हम आगे नहीं बढ़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ेगा। आरडीजी बंद होने के बाद बजट को कम किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र हमारे पैसे रोकने की कोशिश कर रही है, वह जनता का अधिकार है। बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि आरडीजी को लेकर सरकार के साथ खड़े क्यों नहीं हुए?
अब किसी अधिकारी को नहीं देंगे एक्सटेंशन
सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार 31 मार्च, 2026 के बाद किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को री-एम्प्लॉयमेंट और एक्सटेंशन नहीं देगी। स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्था थोड़ी अलग हो सकती है, क्योंकि मेडिकल टीचर्स की जरूरत अलग होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी अफसर का काम बहुत अच्छा है, तो उसको भी एक्सटेंशन दी जा सकती है।
सीएम का तंज, हर मामले में राजनीति करती है भाजपा
बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम तो पहले से कह रहे हैं कि पंचायत चुनाव 31 मई से पहले होंगे, लेकिन भाजपा हर मामले में राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पांच गुटों में बंटी हुई है और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। हिमकेयर योजना पर अफसोस जताते हुए कहा कि इस योजना में पुरुषों के बच्चेदानी के ऑपरेशन के चार मामले पकड़े हैं। बच्चेदानी के ऑपरेशन तो महिलाओं के होते हैं। इस योजना के तहत झूठे बिल बनाए गए हैं, जिसकी जांच चल रही है।
सीएम ने कहा कि जनता के सामने इसको उजागर करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि हिमकेयर योजना सरकार बंद नहीं कर रही है। योजना को इंश्योरेंस के तहत लाने की प्राथमिकता है। पंचायत चुनाव को लेकर हाई कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट शक्तियां देती है, उस पर रोक लगती रहती है। कोर्ट का भी दायित्व बनता है।
Tejraftarnews.in: *असम-पुड्डुचेरी और केरल में वोटिंग आज, एक चरण में होंगे विधानसभा चुनाव, ममता ने भवानीपुर से भरा नामांकन*
विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में एक ही चरण में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुड्डुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदान होगा। वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से बुधवार को नामांकन भरा। भाजपा ने इसी सीट से शुभेंंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है।
तमिलनाडु में मतदाताओं की संख्या 6.36 लाख बढ़ी
चेन्नई। तमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद कुल 6.36 लाख नए मतदाता जोड़े जाने से मतदाताओं की कुल संख्या 5.73 करोड़ हो गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 23 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में 5.67 करोड़ मतदाता थे। विशेष नामांकन अभियान के दौरान 6,36,911 पात्र मतदाताओं को अतिरिक्त रूप से जोड़ा गया।
Tejraftarnews.in: *असम-पुड्डुचेरी और केरल में वोटिंग आज, एक चरण में होंगे विधानसभा चुनाव, ममता ने भवानीपुर से भरा नामांकन*
विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में एक ही चरण में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुड्डुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदान होगा। वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से बुधवार को नामांकन भरा। भाजपा ने इसी सीट से शुभेंंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है।
तमिलनाडु में मतदाताओं की संख्या 6.36 लाख बढ़ी
चेन्नई। तमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद कुल 6.36 लाख नए मतदाता जोड़े जाने से मतदाताओं की कुल संख्या 5.73 करोड़ हो गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 23 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में 5.67 करोड़ मतदाता थे। विशेष नामांकन अभियान के दौरान 6,36,911 पात्र मतदाताओं को अतिरिक्त रूप से जोड़ा गया।
Tejraftarnews.in: *मनरेगा में पांच दिन काम करने वाले भी BPL में, ग्रामीण विकास विभाग ने चयन में फिर संशोधन को भेजा प्रस्ताव*
ग्रामीण विकास विभाग ने BPL चयन में फिर संशोधन को भेजा प्रस्ताव
बीपीएल परिवारों का संख्या पूरी करने के लिए नियमों किया जा रहा बदलाव
पांच दिन काम करने वालों को बीपीएल में शामिल करने सरकार से मांग अनुमति
मनरेगा में पांच दिन काम करने वाले परिवारों को भी अब बीपीएल में प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग ने बीपीएल परिवारों के चयन के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। ग्रामीण विभाग की ओर से बीपीएल से जुड़े नियमों में संशोधन किया जा रहा है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें अब ऐसे परिवार, जिनके सभी वयस्क सदस्यों ने पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत कम से कम पांच दिन काम किया है, उन्हें बीपीएल चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, जिन परिवारों की मुखिया महिला हो और परिवार में 27 से 59 वर्ष के बीच कोई व्यस्क पुरुष सदस्य न हो तथा जिन परिवारों के मुखिया को 50 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता हो, उन्हें भी बीपीएल सूची में रखा जाएगा। बीपीएल परिवारों का संख्या पूरी करने के लिए नियमों में बदलाव किया जा रहा है।
अन्य पात्र परिवारों में जिन परिवारों के कमाने वाले सदस्य कैंसर, अल्जाइमर, पार्किंसन, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हीमोफीलिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीडि़त हों या कोई ऐसी बीमारी हो जिससे स्थायी दिव्यांगता होती हो, उन्हें भी बीपीएल में शामिल किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने पक्के मकान वाले वे परिवार जिन्होंने राज्य या केंद्र सरकार की आवास योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता ली है, उन्हें भी बीपीएल सूची में शामिल करने का निर्णय लिया है।
प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब पांच दिन काम करने वालों को भी बीपीएल में प्राथमिकता दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश में बीएल की श्रेणी में 75 हजार 434 परिवारों को शामिल किया गया है। बीपीएल के पहले चरण में 27144 परिवारों को बीपीएल में शामिल किया गया है। इसके अलावा दूसरे चरण में 21547 परिवारों को बीपीएल में शामिल किया गया है। वहीं तीसरे चरण में 11997 परिवारों को बीपीएल में शामिल किया गया है। इसके अलावा चौथे चरण में 14746 परिवारों को बीपीएल में शामिल किया गया है। बीपीएल प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही खंड स्तरीय समिति द्वारा पात्र परिवारों की पंचायतवार सूची जारी की जाएगी।
Tejraftarnews.in: *जीरो एनरोलमेंट वाले 24 स्कूल डिनोटिफाई, आदेश जारी, सूची में 19 प्राइमरी, पांच मिडल स्कूल शामिल*
हिमाचल में शिक्षा विभाग ने जीरो एनरोलमेंट वाले राज्य के 24 स्कूलों को डिनोटिफाई कर दिया है। इनमें 14 प्राथमिक और पांच मिडिल स्कूल शामिल हंै। निदेशक स्कूल शिक्षा ने इस संबंध में बुधवार को आदेश भी जारी कर दिए हैं। डिनोटिफाई किए गए स्कूल शिमला, सिरमौर, सोलन और लाहुल स्पीति से संबंधित हैं। आदेशों के तहत शिमला जिला के शिक्षा खंड टिक्कर के प्राइमरी स्कूल जरला, कुमारसैन का सराहन, सेरीधार, ठियोग का सकरौट, सराहन बुशहर के रूनपू, पिथवी, नेरवा का सुनोग, कुपवी का सैंज खड्ड, रामपुर-प्रथम का खरनोटू, मंझली, शारन, सुन्नी का शील, रनसर को मसटोट, जुब्बल का जराश्ली, छाबड़ा का हिंगोरी स्कूल शामिल है।
विभाग ने सिरमौर जिला के शिक्षा खंड राजगढ़ का भनाट, नारंग का लाना कसर, सुरला का छोरन व सोलन जिला के कंडाघाट शिक्षा खंड के बखेला प्राइमरी स्कूल को डिनोटिफाई किया गया है, जबकि डिनोटिफाई किए गए मिडल स्कूलों में शिमला का रूनपू और लाहुल के सलपट, जिस्पा, गोहरमा और जसराथ शामिल हैं। निदेशालय के आदेशों में डी-नोटिफाई किए गए स्कूलों से जुड़े सभी आवश्यक कार्य तय समय के भीतर पूरे किए जाएं। इसमें शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का समायोजन, भवन, रिकॉर्ड और अन्य संसाधनों का स्थानांतरण शामिल है। सभी जिला उपनिदेशकों और शाखा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सरकार द्वारा पहले जारी गाइडलाइन के अनुसार पूरी प्रक्रिया को अमल में लाएं। साथ ही सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसकी अनुपालन रिपोर्ट तुरंत निदेशालय को भेजना अनिवार्य किया गया है।
Tejraftarnews.in: *Himachal : घर-घर पाइप से गैस पहुंचाएगी सरकार, 13,000 घरों तक बिछाई पाइपलाइन*
ऊना जिला में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम के तहत 13,000 घरों तक बिछाई पाइपलाइन
प्रदेश सरकार एलपीजी पर निर्भरता कम करने और पाइप्ड नेचुरल गैस की पहुंच बढ़ाने के लिए सीजीडी यानी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है। इस दिशा में ऊना जिले में लगभग 13,000 घरों तक पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, जिनमें से करीब 6,000 उपभोक्ता वर्तमान में खाना बनाने के लिए प्राकृतिक गैस का उपयोग कर रहे हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, आरडी नजीम ने आज यहां राज्य में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क के विस्तार की समीक्षा बैठक में इसकी जानकारी दी। बैठक में राज्य में कार्यरत चार सीजीडी कंपनियों के समक्ष आ रही चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सीजीडी नेटवर्क भूमिगत पाइपलाइनों का आपस में जुड़ा तंत्र है, जो घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को सीधे प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करता है। उन्होंने कहा कि सीजीडी कंपनियों को नेटवर्क विस्तार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
इन समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार ने मार्च, 2026 में एक अधिसूचना जारी कर हिमाचल प्रदेश भूमि सुधार अधिनियम की धारा 118 के तहत भूमि खरीद प्रक्रिया को सरल बनाया है। संशोधित प्रक्रिया के अनुसार सीजीडी कंपनियां अब अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित सीधे निदेशक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले को प्रस्तुत करेगी। इसके बाद निदेशक उक्त मामलों को प्रशासनिक विभाग के माध्यम से राजस्व विभाग को स्वीकृति के लिए अग्रेषित करेंगे। आरडी नजीम ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार सीजीडी कंपनियों को सरकारी भूमि या संपत्तियों पर कार्य करने के लिए लोक निर्माण विभाग को बैंक गारंटी देनी होगी। साथ ही उन्हें खुदाई और पुनस्र्थापन कार्य संबंधित विभागों अथवा स्थानीय निकायों के अनुसार करना होगा।
सभी विभागों को निर्देश
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी विभागों को लंबित आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने और निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध स्वीकृति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीजीडी कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी संबंधित विभागों के अधिकारियों संग सक्रिय समन्वय स्थापित कर प्रक्रियाओं में तेजी लाने को कहा।
Tejraftarnews.in: *Una News : ऊना में बस से गिरा यात्री, होशियारपुर सडक़ पर भदसाली के पास यात्री ने मौके पर तोड़ा दम*
ऊना-होशियारपुर मार्ग पर भदसाली में बस से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विश्व सिंह निवासी भदसाली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को विश्व सिंह एक निजी बस में अपने घर भदसाली आ रहा था। जब बस भदसाली में पहुंची तो विश्व सिंह अपना सामान लेकर उतरने के लिए दरवाजे के पास पहुंचा था कि बस से गिर गया। हादसे के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बस रुकी तक नहीं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे उठाया और सूचना हरोली पुलिस को दी। एसपी सचिन हिरेमथ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सोलन में मशीन के नीचे दबा कामगार
कंडाघाट में आंजी के पास तेज रफ्तार से पेश आया दर्दनाक हादसा
पुलिस थाना कंडाघाट के अंतर्गत आंजी के समीप कंकरीट मशीन के सडक़ पर पलटने से उसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मशीन चालक मौके से फरार हो गया। कमलेश कुमार निवासी चनावग शिमला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मशीन में चालक अरविंद व दो लेबर वाले के साथ आंजी के पास पहुंचे तो चालक ने मशीन को तेज रफ्तारी से चलाने के कारण मशीन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे मशीन सडक़ पर पलट गई। मशीन पलटने के कारण विकास की मशीन के नीचे दबने से मौत हो गई। एएसपी सोलन राजकुमार चंदेल ने बताया कि छानबीन जारी है।
Tejraftarnews.in: *सुंदरनगर में नर्सिंग प्रशिक्षु ने लगाई फांसी, मृतका के पिता ने पंजाब के युवक पर लगाया उत्पीडऩ का आरोप*
मंडी जिला के सुंदरनगर क्षेत्र में एक 22 वर्षीय बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षु द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती कथित तौर पर एक युवक की ओर से किए जा रहे मानसिक उत्पीडऩ से परेशान थी। मृतका की पहचान 22 वर्षीय दिव्य ज्योति (दत्तक पुत्री) किशोर चंद गांव रोपा डाकघर भोजपुर जिला मंडी के रूप में हुई है, जो इन दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुंदरनगर में प्रशिक्षण ले रही थी। परिजनों के अनुसार उसने छह अप्रैल को अपने पिता को बताया था कि एक युवक उसे बार-बार फोन कर परेशान कर रहा है और मिलने के लिए दबाव बना रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी ने उसे गत चार अप्रैल को भी आरोपी युवक ने उसे कई बार कॉल कर उसे सीएचसी सुंदरनगर के बाहर मिलने के लिए कहा, लेकिन युवती ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया था।
इसके बावजूद युवक द्वारा लगातार परेशान किए जाने से वह मानसिक तनाव में थी। परिजनों ने आरोप है कि इसी उत्पीडऩ से तंग आकर युवती ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद जब परिवार ने कमरे की तलाशी ली तो वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। शिकायतकर्ता ने आरोपी की पहचान ललित कुमार पुत्र दर्शन लाल, निवासी नरोट मेहरा, तहसील पठानकोट पंजाब के रूप में की है। बताया गया है कि आरोपी पहले उनके घर सोलर उपकरण लगाने के सिलसिले में आया था। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर सुंदरगनर ले आए हैं। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।
Tejraftarnews.in: *बार-बार बदलते रोस्टर ने चढ़ाया सियासी पारा, चौथी बार हुआ बदलाव, चुनावी दंगल में कूदने वालों की धडक़न बेकाबू*
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की घोषणा से पहले ही सियासी पारा अपने उफान पर है। मुद्दा है आरक्षण और रोस्टर का। प्रदेश में आरक्षण नियमों को लेकर मचे घमासान के बीच अब चौथी बार नया रोस्टर जारी किया गया है। सरकार के बार-बार बदलते फैसलों ने जहां भावी उम्मीदवारों की नींद उड़ा दी है, वहीं विपक्ष भी पंचायत चुनावों के सस्पेंस को लेकर हमलावर है। पंचायत इसकी शुरुआत तब हुई, जब सरकार ने घोषणा की कि इस बार आरक्षण पूरी तरह नए सिरे से तय होगा। इस खबर के आते ही भावी उम्मीदवारों ने अपनी गोटियां सेट करनी शुरू कर दीं, लेकिन यह उत्साह ज्यादा दिन नहीं टिका। सरकार जल्द ही अपने कदम पीछे खींचती नजर आई और नया फरमान जारी हुआ कि जो पंचायतें लगातार दो बार आरक्षित रही हैं, उन्हें इस बार सामान्य कर दिया जाएगा। विवाद तब और गरमाया जब तीसरे चरण में सरकार ने जिलाधिकारियों को पांच प्रतिशत तक आरक्षण तय करने की विशेष शक्तियां दे दीं।
इस फैसले को आनन-फानन में हाई कोर्ट में चुनौती दी गई। अदालत ने सरकार के इस कदम पर ब्रेक लगा दिया, जिससे चुनावी तैयारियों पर असमंजस के बादल छा गए। अदालती दखल के बाद अब चौथी बार जारी रोस्टर में सरकार ने बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की है। नए नियमों में फिर से दो बार आरक्षित रही पंचायतों को इस बार आरक्षित न करने की बात दोहराई गई है, जबकि पंचायती राज अधिनियम के तहत महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण को सख्ती से लागू किया जाना है। इसके अलावा एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए संवैधानिक कोटा सुनिश्चित करना भी अनिवार्य है। ऐसे में बार-बार बदलते नियमों ने प्रदेश की राजनीति को दो धड़ों में बांट दिया है। विपक्ष इसे सरकार की प्रशासनिक विफलता बता रहा है। वहीं, प्रदेश सरकार का तर्क है कि आरक्षण की प्रक्रिया जटिल है और वे सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए नियमों को पारदर्शी बना रहे हैं।
समीकरणों से परेशान
नियमों के इस यू-टर्न से सबसे ज्यादा परेशान वो उम्मीदवार हैं, जो पिछले कई महीनों से जमीन पर पसीना बहा रहे हैं। रोस्टर बदलते ही कई दिग्गजों की सीटें सुरक्षित से सामान्य या सामान्य से आरक्षित हो गई हैं।
Tejraftarnews.in: *कांग्रेस जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग में आएंगे राहुल गांधी, विनय कुमार बोले, जल्द होगी ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा*
21 से धर्मशाला में आरंभ होगा प्रशिक्षण, तीन राज्यों के जिला अध्यक्ष लेंगे हिस्सा
विनय कुमार बोले, जल्द होगी ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा
जिला शिमला ग्रामीण और किन्नौर में जिला अध्यक्षों की तैनाती अभी तक नहीं
लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसी माह हिमाचल आ सकते है। कांगड़ा जिला के धर्मशाला में कांग्रेस जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है। आमतौर पर इस तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम में राहुल गांधी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हंै। लिहाजा माना जा रहा है कि हिमाचल में होने जा रहे इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में राहुल गांधी आ सकते है। शिमला में हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार ने यह खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला में 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण में हिमाचल के अलावा पंजाब और जम्मू-कश्मीर के जिला अध्यक्ष हिस्सा लेंगे।
शिमला में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि इस तरह के शिविर में राहुल गांधी भी आते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दो संगठनात्मक जिलों में अध्यक्ष की तैनाती भी जल्द होगी। चूंकि जिला अध्यक्षों का धर्मशाला में प्रशिक्षण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग प्रोग्राम से पहले दोनों जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। इनकी तैनाती के बाद जिला कार्यकारिणी के लिए उनकी राय जानने के बाद इसकी भी घोषणा कर दी जाएगी। जाहिर है कि कांग्रेस के दो संगठनात्मक जिला शिमला ग्रामीण और किन्नौर में जिला अध्यक्षों की तैनाती अभी तक नहीं हो पाई है।
फील्ड में जाएंगे अध्यक्ष
प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि दो से चार दिनों में कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी जाएगी। उसके बाद जिला की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग को लेकर व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान जिला अध्यक्षों को फील्ड में ले जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी रू-ब-रू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही हिमाचल कांग्रेस की कार्यकारिणी को पूरा करने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि धर्मशाला में आयोजित होने जा रहे जिला अध्यक्षों के ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने दो समन्वयकों की तैनाती भी की है।
Tejraftarnews.in: *बंगाल चुनाव के बीच महासंग्राम, टीएमसी का आरोप, सीईसी ने पांच मिनट में भगाया, कहा, दफा हो जाओ*
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और निर्वाचन आयोग (ईसी) के बीच कड़वाहट अपने चरम पर पहुंच गई है। बुधवार को दिल्ली में चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ और टीएमसी प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई महज सात मिनट की मुलाकात एक बड़े विवाद के साथ समाप्त हुई। टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, चुनाव आयोग की तरफ से भी सफाई दी गई और टीएमसी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दरअसल सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के नेतृत्व में टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार सुबह दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा था। डेरेक ने कहा कि हमने एसआईआर के मुद्दे पर समय मांगा था, लेकिन मीटिंग के दौरान हमारे साथ खराब व्यवहार किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने हमें सिर्फ पांच मिनट में भगा दिया।
डेरेक ओ’ब्रायन ने दावा किया कि जब प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के अधिकारियों के तबादलों और भाजपा के साथ उनके कथित संबंधों के सबूत सौंपे तो मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने उनसे कहा कि ‘दफा हो जाओ’। टीएमसी का कहना है कि 10:02 बजे शुरू हुई यह बैठक 10:07 बजे ही खत्म हो गई। डेरेक के अनुसार, ज्ञानेश कुमार के अलावा किसी अन्य चुनाव आयुक्त ने एक शब्द भी नहीं बोला। दूसरी ओर, चुनाव आयोग के सूत्रों ने टीएमसी के दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे झूठ करार दिया है। आयोग के सूत्रों ने कहा है कि डेरेक चुनाव आयुक्तों पर चिल्ला रहे थे और उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को बोलने तक नहीं दिया। सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कथित तौर पर डेरेक से मर्यादा बनाए रखने का अनुरोध किया और कहा कि चीखना-चिल्लाना और अभद्र व्यवहार आयोग के कक्ष में उचित नहीं है।
Tejraftarnews.in: *Iran-US Ceasefire : भारत सहित दुनियाभर के देशों ने किया ईरान-अमरीका युद्धविराम का स्वागत*
उम्मीद है लंबी चलेगी शांति
भारत सहित कई देशों ने ईरान और अमरीका के बीच हुए दो सप्ताह के युद्धविराम का स्वागत करते हुए इसे पश्चिम एशिया में शांति की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम बताया है। भारत ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को कहा कि वह युद्धविराम का स्वागत करता है और उम्मीद करते हैं कि इससे क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित होगी। भारत ने यह भी कहा कि इस संघर्ष से भारी जनहानि हुई है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा व्यापार प्रभावित हुआ है। बयान में होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध नौवहन और वैश्विक व्यापार के सुचारू प्रवाह की आवश्यकता पर जोर दिया गया। दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने युद्धविराम का स्वागत करते हुए सभी पक्षों से इसका पालन करने और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील की। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इसे ‘बहुत अच्छा घटनाक्रम’ बताया, जबकि स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि युद्धविराम सकारात्मक है, लेकिन इससे विनाश और जनहानि को भुलाया नहीं जा सकता है।
सांचेज ने कहा कि स्पेन दुनिया में आग लगाने वालों की तारीफ नहीं कर सकता। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे तनाव में बहुत जरूरी कमी आई है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का समर्थन करते हुए इसे सही कदम बताया। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भी युद्धविराम का स्वागत किया और कहा कि उनका देश लंबे समय से तनाव कम करने की मांग करता रहा है। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरु किहारा ने कहा कि प्राथमिकता स्थिति के समाधान और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करना है। मिस्र और इराक ने भी इस युद्धविराम का स्वागत करते हुए कहा कि यह क्षेत्र में तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान का अवसर प्रदान करेगा।
रूस ने कहा, जंग में बुरी तरह हारे यूएस-इजरायल
मिडल ईस्ट में युद्धविराम पर सहमति जताने के बाद रूस ने अमरीका पर तंज कसा है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा के अनुसार इस जंग में अमरीका-इजरायल की हार हुई है। मारिया जखारोवा ने कहा कि 28 फरवरी को ईरान पर बिना उकसावे के किया गया एकतरफा हमले में दोनों (यूएस-इजरायल) की करीबी हार हुई है। हमारे देश ने शुरू से ही अपने पहले बयानों में कहा था कि इस हमले को तुरंत रोकना जरूरी है।
Tejraftarnews.in: *रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हारी दिल्ली, काम नहीं आया राहुल-मिलर का तूफान, गुजरात की पहली जीत*
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल2026 में पहली जीत हासिल की है। टीम ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मैच में एक रन से हराया। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।
राशिद खान ने 3 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए। सिराज को एक विकेट मिला। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 92 रनों की पारी खेली। आखिर में डेविड मिलर ने 20 बॉल पर 41 रन बनाए, लेकिन ये दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 45 बॉल पर 70, जोस बटलर ने 27 बॉल पर 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 32 बॉल पर 55 रन बनाए। दिल्ली से मुकेश कुमार ने दो विकेट झटके। एनगिडी और कुलदीप ने एक-एक विकेट लिया।
Tejraftarnews.in: *एसएमसी शिक्षकों की सैलरी का ई-वितरण पोर्टल से होगा भुगतान*
टोकन बजट जारी ऑनलाइन बिलिंग अनिवार्य
हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे एसएमसी, स्कूल प्रबंधन समिति शिक्षकों के मानदेय के लिए टोकन बजट जारी कर दिया है। बता दें कि निदेशालय की ओर से सभी जिलों के उच्च शिक्षा उपनिदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकों का वेतन समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ वितरित किया जाए। नए आदेशों के तहत अब सभी स्कूलों के आहरण एवं संवितरण अधिकारी डीडीओ को ई-सैलरी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन बिल तैयार करना अनिवार्य होगा।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बजट आबंटन केवल ई-वितरण पोर्टल पर उपलब्ध बिलों के आधार पर ही किया जाएगा, जिससे मैन्युअल प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त कर दी गई है और भुगतान व्यवस्था को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी विद्यालय में एसएमसी शिक्षक को निर्धारित राशि से अधिक भुगतान किया जाता है, तो इसके लिए संबंधित डीडीओ को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा की कमलेश कुमारी ने यह जानकारी दी है।
Tejraftarnews.in: *Chitta News: 40 ग्राम चिट्टे सहित महिला गिरफ्तार, शिमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोची तस्कर*
शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। शिमला पुलिस की स्पेशल सैल टीम ने थाना सदर शिमला के क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक महिला को 40 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान रेखा निवासी मोलिजागरा शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़ी गई आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी महिला के बैक वर्ड लिंकेज भी खंगाल रही है। पुलिस पता लगा रही है कि अरोपी महिला के तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं।
पुलिस की जांच में आरोपी महिला से जुड़े चिट्टा तस्करों के बारे में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। शिमला पुलिस की स्पेशल सैल की टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि रेखा निवासी मोलिजागरा, मनीमाजरा, कोडी बस्ती डाउनडेल, शिमला में चिट्टा बेच रही है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत मौके पर दबिश दी और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में महिला पुलिस कर्मी द्वारा आरोपी के पर्स की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसएसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने आरोपी महिला से पकड़ी गई चिट्टे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना सदर शिमला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Tejraftarnews.in: *एचपीवी वैक्सीन का विदेश यात्रा से कोई संबंध नहीं, एनएचएम ने टीकाकरण पर फैली सूचनाओं को बताया भ्रामक*
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हिमाचल प्रदेश ने एचपीवी वैक्सीन को लेकर फैल रही भ्रामक सूचनाओं को निराधार बताया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई सरकारी गाइडलाइन जारी नहीं की गई है, जिसमें बेटियों के लिए विदेश यात्रा के लिए एचपीवी टीकाकरण या उसका प्रमाणपत्र अनिवार्य बताया गया हो। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एचपीवी टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक प्रक्रिया है। यह केवल अभिभावकों की सूचित सहमति के बाद ही पात्र किशोरियों को लगाया जाता है। टीकाकरण से पहले अभिभावकों को इसके लाभ और आवश्यक जानकारी विस्तार से दी जाती है और उनकी सहमति विधिवत दर्ज की जाती है।
यह टीका मुख्य रूप से 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा यानी सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। वैज्ञानिक अध्ययनों में यह साबित हुआ है कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और यह वैक्सीन इस गंभीर बीमारी के जोखिम को कम करने में प्रभावी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने आमजन और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही, यदि किसी को एचपीवी टीकाकरण से संबंधित कोई शंका या जानकारी चाहिए, तो वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान, चिकित्सा अधिकारी या आशा कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।
शिमला में अब तक सिर्फ 871 किशोरियों का टीकाकरण
प्रदेशभर में 29 मार्च से आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष तक की सभी लड़कियों को यह टीका लगाया जा रहा है। तीन दिन के एचपीवी टीकाकरण सत्र में जिला शिमला में 871 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में 4000 के करीब किशोरियों की यूविन पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवाई गई है। बता दें कि बाजार से करीब 11000 रुपए में खरीदे जाने वाला एचपीवी टीका अस्पतालों और केंद्रो में नि:शुल्क लगाया जा रहा है।
Tejraftarnews.in: *ऑनलाइन होगी पांच वन विश्राम गृहों की बुकिंग, वन विभाग ने बनाई योजना, चैनल मैनेजर के लिए हायर की भुवनेश्वर की कंपनी*
हिमाचल के पांच वन विश्राम गृहों की बुकिंग ओटीए (ऑनलाइन टै्रवल एजेंसी) प्लेटफार्म के जरिए आरंभ हो गई है। चैनल मैनेजर के तौर पर भुवनेश्वर की एक कंपनी को इसका जिम्मा सौंपा गया है, जबकि विश्राम गृहों पर नियंत्रण पूरी तरह से वन विभाग का ही रहेगा। शुरुआती चरण में विभाग इन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के इन पांच रेस्ट हाउस को इसमें शामिल किया है। ओटीए प्लेटफार्म पर वन विश्राम गृहों की बुकिंग का फैसला फायदेमंद साबित हो रहा है और शुरुआती चरण में इसका बेहतर रूझान भी विभाग को मिला है। जानकारी के अनुसार वन विभाग के ईको टूरिज्म सोसायटी के तहत चल रहे रेस्ट हाउस में से 25 की बुकिंग ओटीए प्लेटफार्म के जरिए करने की विभाग की योजना है, जिसके लिए विभाग ने बाकायदा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर भुवनेश्वर की बुकिंग गिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को इसका जिम्मा सौंपा है।
विभाग ने शुरूआती चरण में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के वन विश्राम गृहों की बुकिंग ओटीए प्लेटफार्म के जरिए करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इन विश्राम गृहों में कांगड़ा जिला के बीड़, बरोट और सतोवरी स्थित विश्राम गृह के अलावा सिरमौर जिला के राजगढ़ स्थित टानू जुब्बड़ और शिमला के कोटगढ़ का हब्बन रेस्ट हाउस शामिल हैं। उिधर, प्रिंसीपल चीफ कंजरवेटर आफ फारेस्ट डा. संजय सूद का कहना है कि शुरुआती दौर में विभाग के पांच विश्राम गृहों की बुकिंग ओटीए प्लेटफार्म के जरिए आरंभ की गई है। उनका कहना है कि इसके बेहतर परिणाम भी सामने आने लगे हैं। विभाग की आरंभ में 25 विश्राम गृहों को ओटीए पर लाने की योजना है। उनका कहना है कि इन विश्राम गृहों का नियंत्रण पूरी तरह से संबंधित वनमंडलाधिकारी के अधीन ही रहेगा।
Tejraftarnews.in: *नाबालिग ने घर से गहने चोरी कर लिया गोल्ड लोन, फोन के लिए दो लोगों की मदद से फाइनांस कंपनी से उठाया पैसा*
पुलिस थाना नादौन के तहत आने वाले क्षेत्र से गहने चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नाबालिग ने अपने ही घर से सोने के गहने चोरी किए तथा दो लोगों की मदद से फाइनांस कंपनी में जमा करवाकर गोल्ड लोन प्राप्त किया। यह भी बात सामने आई है कि नाबालिग ने मोबाइल इत्यादि लेने के लिए यह हरकत की है। हालांकि जब मामला पुलिस में दर्ज हुआ तो परतें उधड़ती चली गईं। मामले में नाबालिग लडक़े सहित एक व्यक्ति व महिला भी संलिप्त पाए गए हैं। नादौन थाना में मुकेश कुमार निवासी गांव गगाल डा. भरमोटी नादौन द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई कि उसकी पत्नी के सोने के गहने घर की अलमारी से चोरी हो गए हैं। शिकायत में मांग टीका, दो नथ, दो जोड़ी झुमके तथा दो अंगूठियां चोरी होना बताया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना नादौन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच के दौरान पाया कि शिकायतकर्ता का बेटा नाबालिग है, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने उक्त सोने के गहने व्यक्ति निवासी गांव कुठार भरमोटी नादौन को दे दिए थे। आगे पूछताछ करने पर सामने आया कि व्यक्ति ने अपनी बहन निवासी टिल्लू, डा. बेला नादौन के साथ मिलकर उक्त गहनों को फाइनांस कंपनी नादौन शाखा में गिरवी रखकर गोल्ड लोन प्राप्त किया। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए गिरवी रखे गए गहनों को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर ङ्क्षसह ठाकुर ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Just: *गुड नाइट शुभ रात्रि*
*HRTC कर्मियों को नहीं मिला वेतन, घर का चूल्हा चलाना हुआ मुश्किल*
अप्रैल माह की 8 तारीख बीत जाने के बाद भी एचआरटीसी कर्मचारियों, अधिकारियों व चालक-परिचालकों को वेतन नहीं मिला है। हालांकि डीए के एरियर की 3 प्रतिशत की राशि अभी हाल में 31 मार्च को निगम कर्मचारियों के खाते में आई है, लेकिन कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने पर रोष है, जबकि बीते माह 2 मार्च को निगम कर्मचारियों के खाते में वेतन आया था, जिससे कर्मचारियों में राहत थी और उन्हें उम्मीद थी कि अप्रैल माह में भी निगम प्रबंधन समय पर वेतन जारी करेगा। चालक-परिचालकों का कहना है कि पूरे साल मेें मार्च व अप्रैल महीना सबसे महंगा माना जाता है कि क्योंकि इन महीनों में स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थान खुलते हैं।
ऐसे में स्कूलों की भारी-भरकम फीस व अन्य खर्चे कैसे पूरे होंगे। कर्मचारियों को बच्चों की स्कूल व कॉलेज फीस देना भी मुश्किल हो गया है। निगम कर्मचारियों का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन के लिए मार्च तक तो ग्रांट जारी हो गई थी, जिससे कर्मचारियों को मार्च माह में वेतन मिल गया था। लेकिन अप्रैल माह की सरकार ने ग्रांट जारी नहीं की है और वेतन जारी करने को लेकर प्रबंधन साफ कर रहा है कि कर्मचारियों के खाते में वेतन आएगा।
वेतन जारी करने के लिए सरकार समय पर जारी करे ग्रांट
वेतन समय पर न मिलने को लेकर एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष प्रीत मेंहद्र व महासचिव दीपेंद्र कंवर ने कहा कि समय पर वेतन न मिलने से निगम के सभी कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और अप्रेल माह में प्रदेश के सभी जिलों में स्कूल खुलते है बच्चों की नई एडमिशन होती है और खर्च अधिक होता है लेकिन समय पर वेतन ही नहीं मिलेगा तो यह खर्च कैसे पूरे किया जाएंगे वही परिवहन मजदूर संघ के महामंत्री हरीश पराशर ने कहा कि बीते माह् मे समय पर वेतन जारी हो गया था लेकिन इस माह वेतन में फिर देरी हो गई है निगम के कर्मचारी दिन रात बसों में सेवाएं दे रहे हैं निगम कर्मचारियों के वेतन के लिए पहले ग्रंा ट जारी की जाए ताकि माह के पहले दो या तीन दिन वेतन मिल सके
Tejraftarnews.in: नेपाल के सुदान गुरुंग ने गृहमंत्री का पद संभालते ही एक बेहतरीन फैसला लिया है
जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
उन्होंने देशभर की ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया है कि किसी भी VIP या किसी भी नेता को सड़कों पर विशेष सुविधा या प्राथमिकता न दी जाए।
इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य
-सभी नागरिकों को समान व्यवहार
-अनावश्यक देरी को कम करना
-ट्रैफिक नियमों को सबके लिए बराबर लागू करना
उनका मानना है कि इससे देश में अधिक जिम्मेदार तथा जनता के हितों को प्राथमिकता देने वाली व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
Tejraftarnews.in: *बार-बार बदलते रोस्टर ने चढ़ाया सियासी पारा, चौथी बार हुआ बदलाव, चुनावी दंगल में कूदने वालों की धडक़न बेकाबू*
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की घोषणा से पहले ही सियासी पारा अपने उफान पर है। मुद्दा है आरक्षण और रोस्टर का। प्रदेश में आरक्षण नियमों को लेकर मचे घमासान के बीच अब चौथी बार नया रोस्टर जारी किया गया है। सरकार के बार-बार बदलते फैसलों ने जहां भावी उम्मीदवारों की नींद उड़ा दी है, वहीं विपक्ष भी पंचायत चुनावों के सस्पेंस को लेकर हमलावर है। पंचायत इसकी शुरुआत तब हुई, जब सरकार ने घोषणा की कि इस बार आरक्षण पूरी तरह नए सिरे से तय होगा। इस खबर के आते ही भावी उम्मीदवारों ने अपनी गोटियां सेट करनी शुरू कर दीं, लेकिन यह उत्साह ज्यादा दिन नहीं टिका। सरकार जल्द ही अपने कदम पीछे खींचती नजर आई और नया फरमान जारी हुआ कि जो पंचायतें लगातार दो बार आरक्षित रही हैं, उन्हें इस बार सामान्य कर दिया जाएगा। विवाद तब और गरमाया जब तीसरे चरण में सरकार ने जिलाधिकारियों को पांच प्रतिशत तक आरक्षण तय करने की विशेष शक्तियां दे दीं।
इस फैसले को आनन-फानन में हाई कोर्ट में चुनौती दी गई। अदालत ने सरकार के इस कदम पर ब्रेक लगा दिया, जिससे चुनावी तैयारियों पर असमंजस के बादल छा गए। अदालती दखल के बाद अब चौथी बार जारी रोस्टर में सरकार ने बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की है। नए नियमों में फिर से दो बार आरक्षित रही पंचायतों को इस बार आरक्षित न करने की बात दोहराई गई है, जबकि पंचायती राज अधिनियम के तहत महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण को सख्ती से लागू किया जाना है। इसके अलावा एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए संवैधानिक कोटा सुनिश्चित करना भी अनिवार्य है।
Tejraftarnews.in: *हिमाचल में अप्रैल बना दिसम्बर, 5 जिलों में बारिश व बर्फबारी का यैलो अलर्ट*
हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के बीच मौसम ने ऐसी करवट ली है कि लोगों को भारी जैकेट और हीटर दोबारा निकालने पड़ गए हैं। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है, जिससे जिले की 26 सड़कें पूरी तरह ठप्प हो गई हैं। राजधानी शिमला के पास स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा बर्फ से लकदक हो गए हैं।
इसके अलावा अटल टनल, रोहतांग, खड़ापत्थर, चौपाल और चम्बा के भरमौर व पांगी में भी ताजा हिमपात हुआ है। पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी से पर्यटक तो उत्साहित हैं, लेकिन स्थानीय लोगों और बागवानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार रोहतांग दर्रा से कोकसर मार्ग भारी बर्फ के कारण बंद है। दारचा से सरचू मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप्प है। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से दारचा तक केवल सीमित समय के लिए ही वाहन भेजे जा रहे हैं। दारचा-शिंकुला मार्ग पर केवल स्नो चेन वाले 4 बाई 4 वाहनों को ही अनुमति दी जा रही है।
प्रदेश के निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। सबसे अधिक बारिश रेणुकाजी में 65 और राजगढ़ में 60 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को 5 जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 अप्रैल फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा,
Tejraftarnews.in: *काँगड़ा थुरल के बैरघट्टा में वोल्वो बस के चालक पर चाकू से जानलेवा हमला*
बुधवार देर शाम वोल्वो बस के चालक पर हुए जानलेवा हमले में चालक लहूलुहान हो गया है। जानकारी के मुताबिक थुरल से करीब सात किलोमीटर दूर बैरघट्टा नामक स्थान एक थार गाड़ी में सवार चार युवक जो पंजाब के बताए जा रहे हैं, जिन्होंने कथित तौर पर वोल्वो बस को रोक कर एकदम से चालक को खींच कर चाकू के साथ वार कर दिया, साथ ही पिस्टल भी तान दी।
चालक ने घायल अवस्था में ही गाड़ी से एकदम उतर कर थार गाड़ी की चावी निकाल ली उतने में ही स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए और आरोपियों को पकड़ लिया। वोल्वो बस के चालक को स्थानीय लोगों द्वारा सिविल अस्पताल थुरल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है, जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल हुए चालक का उपचार कर चालक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा मैडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tejraftarnews.in: *प्रिंटिंग प्रैस पर काम करते हुए तबीयत बिगड़ी, टांडा में उपचार के दौरान मौत*
कांगड़ा (कालड़ा): एक 65 वर्षीय व्यक्ति की प्रिंटिंग प्रैस में सफाई करते हुए अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उसे ज्वाली से रैफर करके डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी अनुसार 5 तारीख को यह व्यक्ति एक प्रिंटिंग प्रैस में उनके बुलावे पर सफाई करने गया। पुलिस अनुसार परिजनों ने बताया कि जब भी प्रिंटिंग प्रैस वालों को जरूरत पड़ती थी वैसे बुला लिया करते थे। तबीयत खराब होने पर पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
Tejraftarnews.in: *जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा-'हिमाचल में लागू हो रहा पाकिस्तान मॉडल*
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल में पाकिस्तान मॉडल लागू कर रहे हैं। मंडी में भाजपा कार्यसमिति की बैठक के बाद एक प्रैस वार्ता में उन्होंने कहा कि जिस तरह आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में कर्मचारियों का वेतन रोका जाता है, वही स्थिति अब हिमाचल में आ गई है, जहां सरकार अधिकारियों, कर्मचारियों और यहां तक कि जनप्रतिनिधियों का वेतन भी समय पर नहीं दे पा रही है।
सरकार की वित्तीय नीतियां पूरी तरह विफल
जयराम ठाकुर ने सरकार की वित्तीय नीतियों को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि यह प्रदेश के इतिहास में अभूतपूर्व और शर्मनाक है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि उनकी सरकार ने पांच साल में 19 हजार करोड़ का कर्ज लिया था, जबकि सुक्खू सरकार ने मात्र सवा साल में ही 40 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज लेकर प्रदेश पर कुल 1.10 लाख करोड़ का बोझ डाल दिया है।
चेस्टर हिल मामले में बेनामी सौदे का आरोप
नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा का एकमात्र एजेंडा इस सरकार को उखाड़ फैंकना है। उन्होंने चेस्टर हिल मामले का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें धारा 118 का खुला उल्लंघन हुआ है और यह बेनामी ट्रांजैक्शन का स्पष्ट मामला है।
Tejraftarnews.in: *मंडी मे सिरफिरे आशिक से तंग आकर नर्सिंग छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द*
सुंदरनगर में 22 वर्षीय युवती ने एक युवक द्वारा लगातार दी जा रही मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर देर शाम आत्महत्या कर ली। हाल ही में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर अपने सुनहरे भविष्य के सपने संजोने वाली इस बेटी के अरमान हकीकत बनने से पहले ही बिखर गए। पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, पिता किशोर चंद निवासी गांव रोपा डाकघर भोजपुर तहसील सुंदरनगर ने बताया कि उसकी पुत्री हाल ही में बीएससी नर्सिंग कर चुकी थी और इन दिनों प्रशिक्षण ले रही थी। परिवार की उम्मीदों का केंद्र बनी यह बेटी अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही थी, लेकिन मानसिक तनाव से जूझ रही थी।
परिजनों के अनुसार युवती ने कुछ दिन पहले बताया था कि चंडीगढ़ निवासी युवक उसे लगातार फोन कर परेशान कर रहा था और मिलने के लिए दबाव बना रहा था। युवती उससे कोई संपर्क नहीं रखना चाहती थी, लेकिन लगातार हो रही इस प्रताडना ने उसके मन को गहराई तक आहत कर दिया।
बताया जा रहा है कि 4 अप्रैल को भी आरोपी ने उसे कई बार कॉल कर मिलने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। इस निरंतर मानसिक दबाव ने होनहार बेटी के आत्मविश्वास को इस कदर तोड़ दिया कि उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद जब परिजनों ने कमरे की तलाशी ली तो वहां से युवती द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसकी पीड़ा और मजबूरी साफ झलक रही ह
Tejraftarnews.in: *मंडी मे शादी के महज 2 माह बाद नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, पति पर लगे गंभीर आरोप*
सुंदरनगर में एक नवविवाहिता ने अपने पति की कथित प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीड़िता को गंभीर हालत में नैरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जाहडू गांव की स्नेहा की शादी 9 फरवरी, 2024 को फंगवास गांव के नील कमल से हुई थी। पीड़िता के पिता यदविंदर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद ही नील कमल उनकी बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं, जो इस प्रताड़ना का मुख्य कारण है। पीड़िता के पिता ने बताया कि पहले भी इस संबंध में शिकायत की गई थी, जिस पर समझौता हो गया था, लेकिन उसके बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। मंगलवार को इसी से तंग आकर स्नेहा ने यह खौफनाक कदम उठाया।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़िता की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
Tejraftarnews.in: *कुल्लू मे दुष्कर्म की शिकार नाबालिग लड़की ने दिया बच्ची को जन्म*
जिला कुल्लू के एक गांव में दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। पुलिस ने पीड़िता की माता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि कपिल नामक लड़के ने उसकी 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती किया और 7 अप्रैल को पीड़िता ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। एसपी मदन लाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tejraftarnews.in: *धर्मशाला में 21 से शुरू होगा कांग्रेस का प्रशिक्षण कार्यक्रम, राहुल गांधी भी आएंगे*
संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए जिला अध्यक्षों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों पर धर्मशाला में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। आगामी 21 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिमाचल के साथ ही पंजाब और जम्मू-कश्मीर के जिला अध्यक्ष भी भाग लेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने बुधवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से यह बात कही। उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से संवाद भी करेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि शिमला ग्रामीण और किन्नौर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम से पहले कर दी जाएगी, ताकि दोनों जिला अध्यक्ष भी इसमें भाग ले सकें। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी गठित कर दी है और अब एक-दो दिन के भीतर ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां भी कर दी जाएंगी, जिसके बाद जिला कमेटियों के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
Tejraftarnews.in: *हिमाचल में गैस पाइप लाइन का होगा विस्तार, उपभोक्ताओं को मिलेगी सस्ती गैस*
हिमाचल प्रदेश में गैस उपभोक्ताओं को सस्ती व सुरक्षित प्राकृतिक गैस घर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार पाइप लाइन गैस विस्तार करने जा रही है। पाइप लाइन गैस विस्तार को लेकर सीजीडी (सिटी गैस वितरण नैटवर्क) कंपनियों को आ रही परेशानियों को लेकर एक बैठक बुधवार को आरडी नजीम अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले हिमाचल सरकार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश में सीजीडी नैटवर्क का विस्तार करने और प्रदेश में कार्यरत 4 कंपनियों को पेश आ रही दिक्कतों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि सिटी गैस वितरण नैटवर्क भूमिगत पाइप लाइनों की एक परस्पर जुड़ी प्रणाली है, जो सीधे घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं उद्योगों तक प्राकृतिक गैस पहुंचाती है, जो एलपीजी की अपेक्षा स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती विकल्प है। सीजीडी नैटवर्क के अंतर्गत तरलीकृत पैट्रोलियम गैस, पाइप प्राकृतिक गैस उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में सीजीडी नैटवर्क का विस्तार किया जा रहा है, ताकि एलपीजी पर निर्भरता घटाई जा सके। बैठक में कुमुद सिंह, निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Tejraftarnews.in: *जीरो एनरोलमेंट वाले 24 स्कूल डिनोटिफाई, आदेश जारी, सूची में 19 प्राइमरी, पांच मिडल स्कूल शामिल*
हिमाचल में शिक्षा विभाग ने जीरो एनरोलमेंट वाले राज्य के 24 स्कूलों को डिनोटिफाई कर दिया है। इनमें 14 प्राथमिक और पांच मिडिल स्कूल शामिल हंै। निदेशक स्कूल शिक्षा ने इस संबंध में बुधवार को आदेश भी जारी कर दिए हैं। डिनोटिफाई किए गए स्कूल शिमला, सिरमौर, सोलन और लाहुल स्पीति से संबंधित हैं। आदेशों के तहत शिमला जिला के शिक्षा खंड टिक्कर के प्राइमरी स्कूल जरला, कुमारसैन का सराहन, सेरीधार, ठियोग का सकरौट, सराहन बुशहर के रूनपू, पिथवी, नेरवा का सुनोग, कुपवी का सैंज खड्ड, रामपुर-प्रथम का खरनोटू, मंझली, शारन, सुन्नी का शील, रनसर को मसटोट, जुब्बल का जराश्ली, छाबड़ा का हिंगोरी स्कूल शामिल है।
विभाग ने सिरमौर जिला के शिक्षा खंड राजगढ़ का भनाट, नारंग का लाना कसर, सुरला का छोरन व सोलन जिला के कंडाघाट शिक्षा खंड के बखेला प्राइमरी स्कूल को डिनोटिफाई किया गया है, जबकि डिनोटिफाई किए गए मिडल स्कूलों में शिमला का रूनपू और लाहुल के सलपट, जिस्पा, गोहरमा और जसराथ शामिल हैं। निदेशालय के आदेशों में डी-नोटिफाई किए गए स्कूलों से जुड़े सभी आवश्यक कार्य तय समय के भीतर पूरे किए जाएं। इसमें शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का समायोजन, भवन, रिकॉर्ड और अन्य संसाधनों का स्थानांतरण शामिल है। सभी जिला उपनिदेशकों और शाखा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सरकार द्वारा पहले जारी गाइडलाइन के अनुसार पूरी प्रक्रिया को अमल में लाएं। साथ ही सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसकी अनुपालन रिपोर्ट तुरंत निदेशालय को भेजना अनिवार्य किया गया है।
Tejraftarnews.in: *असम-पुड्डुचेरी और केरल में वोटिंग आज, एक चरण में होंगे विधानसभा चुनाव, ममता ने भवानीपुर से भरा नामांकन*
विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में एक ही चरण में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुड्डुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदान होगा। वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से बुधवार को नामांकन भरा। भाजपा ने इसी सीट से शुभेंंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है।
तमिलनाडु में मतदाताओं की संख्या 6.36 लाख बढ़ी
चेन्नई। तमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद कुल 6.36 लाख नए मतदाता जोड़े जाने से मतदाताओं की कुल संख्या 5.73 करोड़ हो गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 23 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में 5.67 करोड़ मतदाता थे। विशेष नामांकन अभियान के दौरान 6,36,911 पात्र मतदाताओं को अतिरिक्त रूप से जोड़ा गया।
Tejraftarnews.in: *ऊना में बस से गिरा यात्री, होशियारपुर सडक़ पर भदसाली के पास यात्री ने मौके पर तोड़ा दम*
ऊना-होशियारपुर मार्ग पर भदसाली में बस से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विश्व सिंह निवासी भदसाली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को विश्व सिंह एक निजी बस में अपने घर भदसाली आ रहा था। जब बस भदसाली में पहुंची तो विश्व सिंह अपना सामान लेकर उतरने के लिए दरवाजे के पास पहुंचा था कि बस से गिर गया। हादसे के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बस रुकी तक नहीं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे उठाया और सूचना हरोली पुलिस को दी। एसपी सचिन हिरेमथ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सोलन में मशीन के नीचे दबा कामगार
कंडाघाट में आंजी के पास तेज रफ्तार से पेश आया दर्दनाक हादसा
पुलिस थाना कंडाघाट के अंतर्गत आंजी के समीप कंकरीट मशीन के सडक़ पर पलटने से उसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मशीन चालक मौके से फरार हो गया। कमलेश कुमार निवासी चनावग शिमला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मशीन में चालक अरविंद व दो लेबर वाले के साथ आंजी के पास पहुंचे तो चालक ने मशीन को तेज रफ्तारी से चलाने के कारण मशीन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे मशीन सडक़ पर पलट गई। मशीन पलटने के कारण विकास की मशीन के नीचे दबने से मौत हो गई। एएसपी सोलन राजकुमार चंदेल ने बताया कि छानबीन जारी है।
Tejraftarnews.in: *40 ग्राम चिट्टे सहित महिला गिरफ्तार, शिमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोची तस्कर*
शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। शिमला पुलिस की स्पेशल सैल टीम ने थाना सदर शिमला के क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक महिला को 40 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान रेखा निवासी मोलिजागरा शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़ी गई आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी महिला के बैक वर्ड लिंकेज भी खंगाल रही है। पुलिस पता लगा रही है कि अरोपी महिला के तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं।
पुलिस की जांच में आरोपी महिला से जुड़े चिट्टा तस्करों के बारे में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। शिमला पुलिस की स्पेशल सैल की टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि रेखा निवासी मोलिजागरा, मनीमाजरा, कोडी बस्ती डाउनडेल, शिमला में चिट्टा बेच रही है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत मौके पर दबिश दी और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में महिला पुलिस कर्मी द्वारा आरोपी के पर्स की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसएसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने आरोपी महिला से पकड़ी गई चिट्टे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना सदर शिमला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Tejraftarnews.in: *ऑनलाइन होगी पांच वन विश्राम गृहों की बुकिंग, वन विभाग ने बनाई योजना, चैनल मैनेजर के लिए हायर की भुवनेश्वर की कंपनी*
हिमाचल के पांच वन विश्राम गृहों की बुकिंग ओटीए (ऑनलाइन टै्रवल एजेंसी) प्लेटफार्म के जरिए आरंभ हो गई है। चैनल मैनेजर के तौर पर भुवनेश्वर की एक कंपनी को इसका जिम्मा सौंपा गया है, जबकि विश्राम गृहों पर नियंत्रण पूरी तरह से वन विभाग का ही रहेगा। शुरुआती चरण में विभाग इन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के इन पांच रेस्ट हाउस को इसमें शामिल किया है। ओटीए प्लेटफार्म पर वन विश्राम गृहों की बुकिंग का फैसला फायदेमंद साबित हो रहा है और शुरुआती चरण में इसका बेहतर रूझान भी विभाग को मिला है। जानकारी के अनुसार वन विभाग के ईको टूरिज्म सोसायटी के तहत चल रहे रेस्ट हाउस में से 25 की बुकिंग ओटीए प्लेटफार्म के जरिए करने की विभाग की योजना है, जिसके लिए विभाग ने बाकायदा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर भुवनेश्वर की बुकिंग गिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को इसका जिम्मा सौंपा है
विभाग ने शुरूआती चरण में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के वन विश्राम गृहों की बुकिंग ओटीए प्लेटफार्म के जरिए करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इन विश्राम गृहों में कांगड़ा जिला के बीड़, बरोट और सतोवरी स्थित विश्राम गृह के अलावा सिरमौर जिला के राजगढ़ स्थित टानू जुब्बड़ और शिमला के कोटगढ़ का हब्बन रेस्ट हाउस शामिल हैं। उिधर, प्रिंसीपल चीफ कंजरवेटर आफ फारेस्ट डा. संजय सूद का कहना है कि शुरुआती दौर में विभाग के पांच विश्राम गृहों की बुकिंग ओटीए प्लेटफार्म के जरिए आरंभ की गई है। उनका कहना है कि इसके बेहतर परिणाम भी सामने आने लगे हैं।
Tejraftarnews.in: *गलत नीतियों से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक स्थिति*
मंडी में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की महत्त्वपूर्ण बैठक के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। जयराम ठाकुर ने तंज कसा कि जिस प्रकार पाकिस्तान में गंभीर आर्थिक संकट के कारण कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन समय पर नहीं दिया जाता और उसे डेफर (आस्थगित) करने का प्रचलन है, ठीक वही स्थिति आज हिमाचल प्रदेश में पैदा हो गई है, जहां सरकार न केवल अधिकारियों-कर्मचारियों बल्कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के वेतन को भी रोकने पर मजबूर हो गई है
उन्होंने प्रदेश के इतिहास में इस घटनाक्रम को अभूतपूर्व और शर्मनाक बताते हुए कहा कि आर्थिक मोर्चे पर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और इसकी गलत नीतियों ने राज्य की वित्तीय स्थिति को पूरी तरह डगमगा दिया है।
Tejraftarnews.in: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 09 अप्रैल 2026*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप परिजनों के लिए भाग्यशाली साबित होंगे। आज भाग्य का साथ मिलने से आपके द्वारा जल्दबाजी में लिए निर्णय भी लाभ दिलाने वाले ही रहेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति भी आज समय पर करेंगे लेकिन आज विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा जल्द ही बातों में आ जाएंगे। संतोषजनक व्यवसाय रहने से धन की आमद होगी। दैनिक कार्य में व्यस्तता अधिक रहेगी। घूमने-फिरने की योजनाएं बनाएंगे परन्तु इसमें व्यवधान आ सकते है। मध्यान के बाद स्थिति परेशानी वाली बनेगी परन्तु कुछ समय के लिये ही। बनते कामो में अड़चने आने लगेगी। व्यवसाय में किये वादे अंतिम समय पर ना निभा पाने के कारण खरी-खोटी सुन्नी पड़ेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपके मन मे बड़ी-बड़ी योजनाए चलती रहेंगी लेकिन आज शारीरिक अस्वस्थता कार्यो में बाधा डालेगी। स्फूर्ति की कमी प्रातः काल से ही बनेगी दैनिक कार्यो को भी लाचारी में करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर मध्यान बाद लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन मन एकाग्र ना होने से उचित लाभ नही मिल सकेगा। आपकी प्रशंशा करने वाले भी पीठ पीछे आलोचना करेंगे। परन्तु इससे उदास ना हों अपने कार्य में निष्ठा से लगे रहे जल्द ही समय आपके अनुकूल बनेगा। आज अहम् को लेकर किसी से टकराव भी हो सकता है वाणी अथवा व्यवहार से किसी को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखें। आध्यत्म से जुड़ें मानसिक शान्ति मिलेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको हर जगह अनुकूल वातावरण मिलेगा परन्तु आज एक साथ कई काम आने से दुविधा में पड़ जाएंगे जिससे विलंब होगा। मध्यान बाद आप सभी कार्यो को धैर्य से सोच समझ कर करेंगे इसलिए सफलता की संभावना भी अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नौकरों की लापरवाही के कारण हानि हो सकती है। मध्यान का समय धन लाभ वाला रहेगा। नविन योजनाओं से भी आज लाभ होगा। महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा खर्चीली रहेंगी लेकिन खर्च अनावश्यक नही होंगे। मनोरंज के लिये भी समय निकाल लेंगे। परिजनों के साथ पर्यटन भोजन पर जाएंगे घर का वातावरण कुछ समय के लिये उग्र बनेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने बुद्धि एवं कार्य कौशल से परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर प्रभाव बनाएंगे। लेकिन प्रत्येक क्रिया को संदेह की दृष्टि से देखने के कारण किसी से झगड़ा भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति अचनाक धन लाभ होने से सुधरेगी आज आप इच्छा पूर्ति एवं सुखोपभोग पर खर्च करने में सोचेंगे नही। घरेलु कार्यो के कारण व्यवसायिक कार्य स्थगित करने पड़ सकते है इसका विपरीत असर भी अवश्य देखने को मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिये खरीददारी पर भी अधिक खर्च होगा। कार्य क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने से मन की चिंता दूर होगी। संध्या का समय मौज-शौक पूर्ण करने में बितायेंगे। स्त्री वर्ग के कारण पीड़ा हो सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपके मन के विपरीत घटनायें घटित होंगी जिससे मन कुछ समय के लिये विचलित होगा लेकिन आज आपकी विवेक शक्ति प्रखर रहने से हर प्रकार की परिस्थितियों का सामना करने का साहस रहेगा। आज आप कार्य क्षेत्र पर धन कमाने से ज्यादा महत्त्व व्यवहार बनाने को देंगे। मध्यान बाद का अधिकांश समय आनंद प्रमोद में बितायेंगे। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। किसी मनोकामना की पूर्ति होने की संभावना है। धन लाभ के लिए थोड़ा इन्तजार करना पड़ेगा परन्तु निराश नहीं होंगे। परिजन-मित्रो के साथ उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। संध्या का समय प्रेम-प्यार के लिए भी यादगार रहेगा। खर्च लगे रहेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन परिस्थितियां बाधा डालने वाली बन रही है आवश्यक कार्यो को टालना ही बेहतर रहेगा। आज किसी ना किसी रूप में धन हानि की संभावना है। उधारी जल्द चुकाने का प्रयास करें अन्यथा मानभंग हो सकता है। कार्य व्यवसाय को लेकर चिंतित रहेंगे। समय पर कार्य पूरा ना कर पाने के कारण शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है। क्रोध भी आज सामान्य से अधिक रहने से घर-बाहर का वातावरण अशान्त बनेगा। कार्य क्षेत्र पर अधिक परिश्रम करने पर भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज परिवार की आवश्यकता पूर्ती करने में असमर्थ रहेंगे। महिलाओ का मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आप सुख-शांति से बिताएंगे। कार्य व्यवसाय में कम मेहनत के बाद भी अधिक लाभ होने से आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर बनेगा। मनोरंजन अथवा अन्य घरेलू सुखों पर खर्च करने के लिये ज्यादा सोचना नही पड़ेगा। परिजन आज आपकी पसंद का विशेष ख्याल रखेंगे। किसी से धन संबंधित व्यवहारों को लेकर कहाँ-सुनी होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अनदेखी के कारण लाभ होने में विलंब हो सकता है। संबंधो की लिहाज के कारण हानि भी उठानी पड़ सकती है। सेहत उत्तम बनी रहेगी। किसी ऐतिहासिक अथवा धार्मिक यात्रा का आयोजन करेंगे। धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। परिजनों का साथ मिलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप भागदौड की जिंदगी को छोड़ चैन से समय व्यतीत करना पसंद करेंगे लेकिन आकस्मिक कार्य आने से आपकी यह कामना पूरी नही हो सकेगी। घर के सदस्य आपके व्यवहार में अचानक आई उदासीनता से परेशान होंगे। आप लाभ-हानि की परवाह किये बिना अपनी ही मस्ती में रहेंगे। किसी का हस्तक्षेप करने से विवाद पर भी उतर सकते है। प्रेम प्रसंगों में आपके गलत निर्णय के कारण हानि होगी। परिजन आज आपके ऊपर नजर लगाए हुए है किसी भी अनैतिक गतिविधि से दूरी बनाए रखें अन्यथा पारिवारिक सुख शांति बिगड़ सकती है। धन लाभ से खर्च ज्यादा रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप काम-काज से मन चुरायेंगे। घरेलू कार्य भी आज आपको आफत ही लगेंगे इसकी जगह मौज शौक यात्रा पर्यटन की तरफ ज्यादा आकर्षित होंगे जहां आवश्यकता नही वहां भी खर्च करेंगे। मान सम्मान मिलने से अहम की भावना भी रहेगी। व्यवसाय के अलावा भी आज विविध क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है परन्तु सहकर्मियों का कम सहयोग मिलने से पूर्ण सफल नही हो पाएंगे। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिये भी समय निकालेंगे। समाज के प्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बढ़ेगी। घरेलु आवश्यकताओ की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। मनोरंजन के लिए पर्यटन पर भी जाने के अवसर आएंगे। स्त्री सुख मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए कष्ट साध्य रहेगा। आज आप जिस किसी से भी सीधी बात करेंगे उसका उल्टा ही जवाब मिलेगा। परिवार में आज किसी पुराने विवाद को लेकर आपस मे झड़प हो सकती है। बनी बनाई योजनाएं अधर में लटक सकती है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। स्वास्थ्य भी विपरीत रहने से उत्साहहीनता रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक कारणों से किसी से लड़ाई हो सकती है। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। परिवार में आपके कारण विवाद होने से अशांति बनी रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रातः काल का समय आलस्य में खराब होगा परन्तु इसके बाद कही से प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप मध्यान तक कि गतिविधियों से दिन भर का लाभ कमा लेंगे। नौकरी वाले जातक आज आराम करना पसंद करेंगे। व्यवसाय में बेजिझक निवेश करेंगे शीघ्र ही इसका लाभ मिलेगा। आपकी अथवा किसी सहकर्मी की गलती से हानि होने की भी सम्भावना है परंतु इसका दैनिक क्रियाओं पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। घर के सदस्य आपसे कई उम्मीदे लगाए रहेंगे संभवतः उन्हें निराश नही करेंगे। स्त्रीवर्ग आपकी मनोदशा को भली भांति समझेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप जो भी कार्य करेंगे वह अपना हो या किसी अन्य का उसमे सफलता अवश्य मिलेगी। स्वभाव में व्यवहारिकता रहने से लोग आपसे समीपता बढ़ाना चाहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा अन्य जगह किसी की सहायता करनी पड़ेगी इसमे धन एव समय खर्च होंगे लेकिन आत्मशांति भी मिलेगी। दोपहर बाद का समय अधिक सुखदायक रहेगा। बड़े बुजुर्गों अथवा अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से आज मनमाना व्यवहार करेंगे अपनी बात मनवाने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है। जिद्दी व्यवहार के कारण पारिवारिक विवाद का कारण भी बन सकते है। ससुराल-अथवा मायके पक्ष से स्वार्थ सिद्धि की पूर्ति कर लेंगे। असंयमित खान-पान के कारण उदर शूल-कब्ज की शिकायत रहेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
TRNLIVE: *जिंदगी में लोगों का आना भी एक मकसद होता है, कुछ हमें आजमाएंगे, कुछ हमें सिखाएंगे, कुछ हमारा इस्तेमाल करेंगे और कुछ हमें जीने का सही मतलब भी बताएंगे। मौन का प्रत्येक क्षण हमे अनंत काल से जोड़ता है।*
*🙏🌷 *सुप्रभात जी* 🌷🙏
*🙏आपका दिन शुभ हो 🙏*
Tejraftarnews.in: *जिंदगी में लोगों का आना भी एक मकसद होता है, कुछ हमें आजमाएंगे, कुछ हमें सिखाएंगे, कुछ हमारा इस्तेमाल करेंगे और कुछ हमें जीने का सही मतलब भी बताएंगे। मौन का प्रत्येक क्षण हमे अनंत काल से जोड़ता है।*
*🙏🌷 *सुप्रभात जी* 🌷🙏
*🙏आपका दिन शुभ हो 🙏*
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

