आज सुबह का मुख्य समाचार जो 26 जनवरी को आज के दिन क्या होने वाला है लिए हम आपको इस तरफ का न्यूज़ के जरिए बताते हैं
अच्छी तरीके से जानकारी पाने के लिए तेज रफ्तार न्यूज़ देश का गोल वाला वेबसाइट भेजें जहां से आपको हर एक जानकारी मिले डब्ल्यू डब्ल्यू तेज रफ्तार news.in पर जाएं और जानकारी प्राप्त करें
TRN LIVE TRNDKB JITENDRA KUMAR: एम एस मेकओवर ब्यूटी पार्लर की सुप्रिया गुप्ता ने धूमधाम से मनाया "सरस्वती पूजा"
देवघर। स्थानीय जलसार रोड स्थित एम एस मेकओवर ब्युटी पार्लर की सुप्रिया गुप्ता द्वारा पूरे उत्साह, भक्ति, श्रध्दा, व हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा मनाया गया। पंडित द्वारा विधिवत पूजा व आरती की गई। प्रसाद व खीर का भोग लगाया गया। गाजे-बाजे के साथ भजन की गई। माँ शारदे को फूलों एवं लाईटों से आकर्षक व भव्य रूप से सजाया गया। आगन्तुकों को प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर भारतीय वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने सरस्वती पूजा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माँ सरस्वती की कृपा से हम सबों का जीवन ज्ञान, सद्बुद्धि और सृजनात्मकता से परिपूर्ण हो। साथ ही नए सपने, और नई ऊर्जा का संचार हों।
TRN LIVE: निशिकांत राउत को भावभीनी श्रद्धांजलि*
देवघर। अखाड़ा, जलसार रोड निवासी निशिकांत राउत के असामयिक निधन पर राष्ट्र जागृति मंच के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता एवं पप्पू राउत, प्रमंडलीय अध्यक्ष, हिंद मजदूर किसान यूनियन ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार अनन्त राउत, गौतम राव, एवं अन्य के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। और कहा कि दुःख कि इस महान घड़ी में ईश्वर परिजनों को धैर्य धारण करने की असीम शक्ति प्रदान करें। और मृतात्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा की मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर है, यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुःख होता है। हमें ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें।
मौके पर अनेको गणमान्य लोग, समाजसेवी, नगरवासी, सगे-संबंधी, मित्र-शुभचिंतक एवं नाते-रिश्तेदार भारी संख्या में मौजूद थे।
TRNDKB JITENDRA KUMAR JEETUDR राज्यों से बड़ी खबरें*
👇🏻
==================================
*1* मन की बात कार्यक्रम के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी ने विभिन्न समसामयिक, सामाजिक और पर्यावरण के मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चर्चा से अपनी बात शुरू की। इसके बाद उन्होंने स्टार्ट अप इंडिया, भजन क्लबिंग, परिवार व्यवस्था आदि विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे
*2* पीएम मोदी ने कहा, 'आज 25 जनवरी का दिन भी अहम है। आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है, 'मैं युवाओं से एक आग्रह करना चाहता हूं कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में हम सभी पर एक बड़ी जिम्मेदारी है, वह है गुणवत्ता पर जोर देने की
*3* मतदाता दिवस पर पीएम का संदेश: पहली बार वोटर बनने को उत्सव की तरह मनाएं, कहा- मतदान एक बड़ी जिम्मेदारी
*4* इन दिनों मैं सोशल मीडिया पर एक मजेदार ट्रेंड देख रहा हूं। लोग 2016 की अपनी यादों को ताजा कर रहे हैं। मैं भी आज आपसे अपनी एक याद को साझा करना चाहता हूं। आज से 10 साल पहले हमने एक शुरुआत की। मैं जिस जर्नी की बात कर रहा हूं, वह स्टार्ट अप इंडिया की जर्नी है।'
*5* राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर खरगे बोले- चुनाव आयोग दबाव में, इसकी आजादी बचाना हमारी जिम्मेदारी
*6* मोहन भागवत ने कहा कि भारतीय परंपरा और धर्म हमें विविधता में एकता सिखाते हैं। रास्ते अलग हो सकते हैं लेकिन मंजिल एक ही है। भारतीय धर्म हमें सिखाता है कि सभी अलग-अलग रास्ते सही हैं और उनमें से कोई भी गलत नहीं है। यही सनातन, हिंदू और भारतीय धर्म है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म किसी खास पूजा पद्धति का नाम नहीं है, बल्कि यह एक साथ रहने का तरीका है।
*7* भागवत ने समझाया कि हिंदू शब्द बाद में आया लेकिन इसका सार जल (पानी), जंगल (वन) और खेती (कृषि) में निहित है। उन्होंने कहा कि वेद और उपनिषद का दर्शन प्रकृति के साथ इसी रिश्ते से पैदा हुआ है तथा अथर्ववेद में विविधता के प्रति सम्मान के विचार झलकते हैं, जहां धरती मां सभी जीवों का पालन-पोषण करती हैं और सभी भाषाओं का सम्मान किया जाता है
*8* पूर्व कांग्रेस सांसद शकील अहमद के गंभीर आरोप: कहा- राहुल वरिष्ठ नेताओं को निकालना चाहते हैं, अब पार्टी में लोकतंत्र नहीं
*9* गणतंत्र दिवस पर 982 पुलिस कर्मियों को सेवा मेडल, इनमें 125 वीरता पुरस्कार शामिल; जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा 45 मेडल
*10* वंदे मातरम् के संस्कृत शब्दों पर पेंटिंग्स बनी थीं, 123 साल पहले तेजेंद्र मित्रा ने कैनवास पर उकेरा; कर्तव्य पथ के बैकग्राउंड में दिखेंगी
*11* गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल,
*12* स्टालिन बोले- तमिलनाडु में हिंदी के लिए कोई जगह नहीं, इसे थोपने का हमेशा विरोध करेंगे, तमिल के लिए हमारा प्यार कभी नहीं मरेगा
*13* अविमुक्तेश्वरानंद बोले- कितने भी जुल्म कर लो, पीछे नहीं हटूंगा, कुछ लोगों ने शिविर में घुसने की कोशिश की थी, 'योगी जिंदाबाद' के नारे लगाए
*14* RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव, पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला; परिवार संग पहुंचे लालू, संजय यादव भी मौजू
*15* कैंसर, हार्ट अटैक की वजह राजस्थान की जहरीली हवा, हर व्यक्ति के फेफड़ों में जा रहा आधा ग्राम जहर; जयपुर, जोधपुर, कोटा और अलवर सबसे खतरनाक
*16* बांग्लादेश में एक और हिंदू को जिंदा जलाया, दुकान में सो रहा था, बाहर से आग लगा दी; पिछले 40 दिनों में 10 हिंदुओं की हत्या
*17* NATO देशों की नाराजगी के बाद ट्रम्प ने बदला सुर, ब्रिटिश सैनिकों की तारीफ की, कहा- अफगानिस्तान में जो शहीद हुए, वे महान योद्धा
*18* कनाडाई पीएम बोले- लोग स्वदेशी सामान खरीदें, ट्रम्प की 100% टैरिफ धमकी के बाद कहा- हमारी अर्थव्यवस्था पर बाहरी खतरा
*19* जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, हिमाचल में तापमान माइनस 7°: 1300 से ज्यादा रास्ते बंद, नेशनल हाईवे खुला; यूपी के 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट।
=================================
TRN LIVE: *आज का राशिफल व पंचांग*
**********************
*26 जनवरी, 2026, सोमवार*
*===================*
*आज और कल का दिन खास*
***********************
26 जनवरी 2026 : गणतंत्र दिवस आज।
26 जनवरी 2026 : मासिक दुर्गाष्टमी आज।
26 जनवरी 2026 : खोडियार माताजी की जयंती आज।
26 जनवरी 2026 : भीष्माष्टमी आज - भीष्म पितामह की श्राद्ध तिथि।
27 जनवरी 2026 : गुप्त नवरात्र कल होंगे पूर्ण।
27 जनवरी 2026 : महानंदा नवमी कल।
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।
आज का राशिफल
*******************
26 जनवरी, 2026, सोमवार
=====================
मेष राशि : बहुत सारी व्यावसायिक गतिविधियां हो सकती हैं, किन्तु यह अधर में ही लटक सकती हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।
वृष राशि : क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे है। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। स्वास्थ्य के संदर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें। आर्थिक संदर्भ में अतीत के प्रयास अब फल देंगे।
मिथुन राशि : स्त्री जातकों का सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। आज आप केंद्रित रहें, समर्पित रहें।
कर्क राशि : आज आपको बहुत अ'छे अवसर मिलेंगे, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि आप इन अवसरों का कितना लाभ उठा पाते हैं। आज शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोतों में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बड़ा निवेश कर के जोखिम न लें।
सिंह राशि : नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है, अत: यथा स्थिति को बनाए रखने का प्रयास करें। कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। आपकी सेहत में भी सुधार होगा। आज आप खुश और संतुष्ट रहेंगे।
कन्या राशि : व्यावसायिक संदर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने वाक् चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें। कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाए रखें।
तुला राशि : भाग्य आपको अपने वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है।वर्तमान समय शुभ फल प्रदान करने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें ना कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कहीं से अचानक धन आने के संकेत मिल रहे हैं।
वृश्चिक राशि : संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आज का दिन कुछ मिश्रित परिणाम प्रदान करने वाला हो सकता है। कुछ सकारात्मक घटनाक्रम होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राज कार्य से जुड़े जातको के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुक्कसान हो सकता है।
धनु राशि : आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आपको अपने कार्यस्थल पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
मकर राशि : आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठाएंगे। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कुम्भ राशि : धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन राशि : लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। आज ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है। आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 911608917
आज का पंचांग
==========
26 जनवरी 2026, सोमवार
************************
तिथि अष्टमी 09:20 PM
नक्षत्र अश्विनी 12:33 PM
करण विष्टि, 10:19 AM,
बव 09:20 PM
पक्ष शुक्ल
योग साघ्य, 09:11 AM,
अगले दिन
शुभ 06:19 AM
वार सोमवार
सूर्योदय 07:12 AM
सूर्यास्त 05:55 PM
चन्द्रमा मेष
राहुकाल 08:32 - 09:53 AM
विक्रमी संवत् 2082
शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
मास अमांत माघ
मास पूर्णिमांत माघ
शुभ मुहूर्त
अभीजित 12:12 - 12:55 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।
विक्की प्रजापत की पोस्ट.?
TRN LIVE TRNDKB JITENDRA KUMAR
: *पंजाब में चक्का जाम: PRTC ठेका कर्मियों ने दी चेतावनी, गणतंत्र दिवस पर सभी डिपो पर गेट रैलियां करेंगे*
पंजाब सरकार के खिलाफ एक बार फिर से पीआरटी/पनबस ठेका मुलाजिमों विरोध की ललकार भर दी है। कर्मचारियों ने हड़ताल कर चक्का जाम की चेतावनी दी है।
पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने सरकार पर मांगों की अनदेखी और निजीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि 28 जनवरी की बैठक में उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो चक्का जाम, पक्के धरने और मुख्यमंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा
शनिवार को लुधियाना के इसरू भवन में हुई राज्य स्तरीय बैठक में सीटू के राज्य महासचिव महा सिंह रोड़ी मुख्य अतिथि रहे। यूनियन संरक्षक कमल कुमार, चेयरमैन बलविंदर सिंह राठ, राज्य प्रधान रेशम सिंह गिल समेत अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे।
58 दिन से जेल में बंद यूनियन नेताओं की रिहाई की मांग
यूनियन ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों में कई पदाधिकारी जेल में हैं। नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक देश में आवाज उठाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार इसे दबाने की कोशिश कर रही है।
निजीकरण और किलोमीटर स्कीम पर विरोध
यूनियन ने कहा कि सरकार बार-बार किलोमीटर स्कीम के टेंडर निकालकर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है, जबकि यूनियन ने इसके घाटे के पुख्ता प्रमाण है
TRN LIVE: *पंजाब के मानसा में पूर्व महिला सरपंच की दिनदहाड़े हत्या, घात लगाए बैठे हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग*
पंजाब के मानसा में दिनदहाड़े पूर्व महिला सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने महिला महिंद्रजीत कौर के घर के पास ही वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए
मानसा जिले के गांव खिल्लन में पीआरटीसी के पूर्व डायरेक्टर व कांग्रेसी नेता कर्म सिंह चौहान की भतीजी और पूर्व महिला सरपंच महिंद्रजीत कौर (40) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनके सिर में पिस्तौल से तीन गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।
TRN LIVE: *हिमाचल में 26 से 28 जनवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट*
हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में भारी बारिश हुई और धौलाधार पर्वत श्रृंखला में पिछले दो दिनों से हिमपात हो रहा है। कई महीनों के लंबे सूखे के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के लिए अलर्ट जारी कर कहा है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के 26 से 28 जनवरी तक राज्य को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे कई क्षेत्रों में भारी हिमपात और बारिश हो सकती है
मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने, आपातकालीन प्रतिक्रिया योजनाओं को सक्रिय करने और जनता को समय पर सलाह जारी करने का निर्देश दिया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सड़कों को सुचारू रूप से चलाने के लिए मशीनरी तैनात करने का निर्देश दिया गया है, जबकि बिजली बोर्ड को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
जल शक्ति विभाग को पेयजल व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। पुलिस और पर्यटन विभाग को यातायात नियंत्रित करने और जहां आवश्यक हो वहां यात्रा संबंधी सलाह जारी करने के लिए कहा गया है। सभी संबंधित विभागों को राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) और जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों (डीईओसी) के साथ घनिष्ठ समन्वय स्थापित करने और दैनिक स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
TRN LIVE: *बांग्लादेश में एक और हिंदू को जिंदा जलाया, पेट्रोल डालकर लगाई आग,40 दिन में 10 हिंदुओं की हत्या*
गैराज में सो रहा था 23 साल का चंचल भौमिक, बाहर से पेट्रोल डालकर लगाई आग
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का एक और गंभीर मामला सामने आया है। नरसिंदी पुलिस लाइन्स से सटे मस्जिद मार्केट इलाके में 23 साल के हिंदू युवक चंचल चंद्र भौमिक की बेरहमी से हत्या किए जाने का आरोप है। आशंका जताई जा रही है कि चंचल को गैराज के भीतर ही जिंदा जला दिया गया। मृतक चंचल चंद्र भौमिक कुमिल्ला जिला के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था। वह पिछले कई वर्षों से नरसिंदी के एक गैराज में काम करता था और काम के सिलसिले में वहीं रह रहा था। चंचल अपने परिवार का मंझला बेटा था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य भी था। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात जब चंचल गैराज के अंदर सो रहा था, तभी दुकान के बाहर लगे शटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आग लगते ही लपटें तेजी से पूरे गैराज में फैल गई। घटना से जुड़े एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति दुकान के बाहर आग लगाता है, जिसके बाद आग तेजी से अंदर फैल जाती है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस को सूचना दी। नरसिंदी फायर सर्विस की एक टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद गैराज के अंदर से चंचल चंद्र भौमिक का जला हुआ शव बरामद किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंचल लंबे समय तक आग में जलता रहा और उसकी बेहद दर्दनाक मौत हो गई.परिजनों ने इस घटना को पूरी तरह पूर्व नियोजित हत्या बताया है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य इक_ा किए गए हैं। मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
स्थानीय हिंदू नेताओं में आक्रोश
स्थानीय हिंदू समुदाय के नेताओं ने इस निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने दोषियों की तुरंत पहचान और गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन से इलाके में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।
TRN LIVE: *हिमाचल हित में लिए जा रहे कड़े और बड़े फैसले, CM सुक्खू बोले, व्यवस्था परिवर्तन से बदल रही प्रदेश की तस्वीर*
परागपुर में पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान बोले सीएम सुक्खू, व्यवस्था परिवर्तन से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों को बढ़ाकर और गैरजरूरी खर्चों में कटौती करके वित्तीय स्थिति को और बेहतर करने का काम किया है। राज्य सरकार ने प्रदेश में ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। प्रदेश सरकार संसाधनों की लूट की इजाजत नहीं देगी, जबकि पूर्व सरकार ने राज्य के हितों से समझौता किया था। मुख्यमंत्री ने सुक्खू ने कहा कि आज हमें अपने पैरों पर खड़ा होना है और इसके लिए कड़े फैसले लिए जा रहे हैं। राज्य का अपना राजस्व, जो पूर्व सरकार के पांच साल के कार्यकाल में 55, 000 करोड़ रुपए था, वह मौजूदा सरकार के सिर्फ तीन वर्षों में 49,500 करोड़ रुपए पहुंच गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के परागपुर में आयोजित 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार को राजस्व घाटा अनुदान के रूप में 46,862 करोड़ रुपए मिले थे, जबकि मौजूदा सरकार को अब तक सिर्फ 18,903 करोड़ रुपए मिले हैं। उन्होंने कहा कि अगर कुल केंद्रीय हस्तांतरण को ध्यान में रखा जाए, तो भाजपा सरकार के दौरान यह राशि 1,16,000 करोड़ रुपए थी जबकि मौजूदा सरकार को आज तक सिर्फ 70,191 करोड़ रुपए मिले हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी मुआवजे के तहत भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान 12,861 करोड़ रुपए दिए गए, जबकि हमारी सरकार के कार्यकाल में यह मुआवजा राशि बंद कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के कार्यकाल के दौरान पूर्व भाजपा सरकार को वर्ष 2020-21 और 2021-22 में कोविड अवधि के दौरान अतिरिक्त ऋण लेने की अनुमति दी गई थी। हालांकि पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के कारण वर्तमान सरकार को 1700 करोड़ रुपए के अतिरिक्त ऋण लेने की सुविधा पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए अपने दस वादों में से सात पूरे कर दिए हैं। पात्र महिलाओं को हर माह 1500 रुपए चरणबद्ध तरीके से दिए जा रहे हैं और यह गारंटी अगले दो वर्षों के भीतर पूरे राज्य में लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वह किसान के बेटे हैं और उन्होंनेे किसानों, बागबानों वपशुपालकों के संघर्षों को बेहद करीब से देखा और अनुभव किया है। इसलिए प्रदेश सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि पैसा सीधे किसानों के हाथों में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने न्यूजीलैंड से सेब पर आयात शुल्क का मुद्दा भी केंद्र सरकार के समक्ष उठाया है। प्रदेश सरकार हर मंच पर सेब बागबानों के मामलों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में मनरेगा योजना को खत्म करके एक और बड़ा झटका दिया है। केंद्र सरकार ने मनरेगा की मूल भावना को ही खत्म कर दिया है। इसके विपरीतप्रदेश सरकार ने मनरेगा मजदूरी को 247 रुपए से बढ़ाकर 320 रुपए कर ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन शिकायतों का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। काफी समय से लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से विशेष राजस्व अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।
सभी आईआरडीपी परिवारों को मिलेगा पक्का घर
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने पक्का घर होने की शर्त को हटाकर बीपीएल चयन के मानदंडों में ढील दी है। इसके अतिरिक्त पहली बार सरकार उन 27,717 परिवारों को पक्के घर देने जा रही है, जो पिछले 20 सालों से आईआरडीपी का हिस्सा रहे हैं। यह परिवार कई वर्षों से कच्चे घरों में रहने को मजबूर थे। उन्होंने कहा कि गंभीर वित्तीय संकट से जूझते हुए राज्य ने 2023 और 2025 में दो विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया। राज्य सरकार ने नुकसान के मुआवजे का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष बार-बार उठाया लेकिन पर्याप्त सहायता प्रदान नहीं की गई। उन्होंने कहा कि विपक्ष भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा।
स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में हो रहे सुधार
सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में सुधारों पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। राज्य सरकार ने 15 से 20 वर्ष पुरानी मशीनरी और उपकरणों को बदलने के लिए 3000 करोड़ रुपए खर्च करने का निर्णय लिया है। राज्य में पहली बार रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत की गई है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और समसामयिक जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम और शिक्षण प्रणालियों में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार हिमाचल प्रदेश ने हाल ही में देश में छात्रों को गुणवत्ता शिक्षा देने में 5वां स्थान हासिल किया है, जबकि 2021 में यह 21वें पायदान पर था। इसके साथ ही प्रदेश ने छात्रों के पढऩे और सीखने के स्तर के मामले में पहला स्थान हासिल किया है।
जंगलों से चुका सकते थे कर्ज
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पास लाखों करोड़ों रुपए की वन संपदा है। उन्होंने कहा कि अगर हम चाहते, तो अपना सारा कर्ज चुकाने के लिए एक वर्ष में अपने जंगल बेच सकते थे, लेकिन हम ऐसा गैर-जिम्मेदाराना कदम कभी नहीं उठाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के संसाधनों की रक्षा करने और उसे समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हिमाचल प्रदेश उत्तर भारत के फेफड़ों की तरह काम करता है। अगर पंजाब और हरियाणा को देश का अन्न भंडार कहा जाता है, तो यह हिमाचल की नदियों की वजह से है, क्योंकि ये इन राज्यों की जमीन की सिंचाई में अहम भूमिका निभाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों को आपदा के दौरान नुकसान हुआ था, उनके लिए सरकार द्वारा बढ़ी हुई वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
परेड में शामिल प्रतिभागियों को सम्मान
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा बनाई गई वेब सीरीज ‘द व्हाइट ट्रुथ’ भी रिलीज की। इस वेब सीरीज का उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परेड में शामिल प्रतिभागियों और सांस्कृतिक दलों को भी सम्मानित किया। समारोह के दौरान आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, भवानी सिंह पठानिया, केवल सिंह पठानिया, संजय रतन, आशीष बुटेल, कमलेश ठाकुर, राकेश कालिया, रंजीत सिंह, मलेंद्र राजन, अनूप रतन, डा. राजेश शर्मा, अजय वर्मा, नरदेव सिंह कंवर, मनोज ठाकुर, राम चंद्र पठानिया, निशु मोंगरा, अनुराग शर्मा, कुलदीप पठानिया, सुरेंद्र काकू, सुरेंद्र मनकोटिया, संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
TRN LIVE: *दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र और क्रिकेटर रोहित शर्मा को पद्म अवार्ड, सुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र*
केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र समेत पांच हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा। झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नेता शिबु सोरेन और बालीवुड सिंगर अलका याग्निक समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हाकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 19 महिलाएं हैं। इनमें छह विदेशी/एनआरआई/पीओआई/ओसीआई कैटेगरी के लोग भी हैं। 16 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। चुनावी राज्य केरल से आने वाले आठ, तमिलनाडु से 13, बंगाल से 11 और असम से पांच लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से 11 और महाराष्ट्र से 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मिला है। पद्म विभूषण पुरस्कारों की बात की जाए, तो दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को कला के लिए और केरल के वीएस अच्युतानंदन को सामाजिक कार्यों के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण मिला है। इनके अलावा केरल से आने वाले केटी थॉमस को सामाजिक कार्यों के लिए और केरल के ही पी नारायणन को साहित्य और शिक्षा के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, जबकि यूपी से आने वाले एन राजम को कला के लिए पद्म विभूषण मिला है। देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण इस साल 13 नायकों को मिला है। इनमें अलका याग्निक को कला के लिए, भगत सिंह कोश्यारी को सार्वजनिक मामलों के लिए यह अवार्ड मिला है।
क्रिकेटर रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर के अलावा, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और भारतीय महिला हाकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इनके साथ बलदेव सिंह, भगवनदास रायकवार और के पाजनिवेल को भी खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस बार गुमनाम नायकों की श्रेणी में देशभर से 45 शख्सियतों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उधर, सरकार ने गैलेंट्री अवाड्र्स और सर्विस मेडल की घोषणा की। एस्ट्रोनॉट और एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं तीन जवानों को कीर्ति चक्र और 13 को शौर्य चक्र दिया जाएगा। इस बार 982 पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़ें कर्मियों को बेहतरीन (उत्कृष्ट) सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल्स) भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 45 वीरता पदक जम्मू और कश्मीर ऑपरेशन थिएटर में तैनात कर्मियों को दिए गए हैं।
TRN LIVE: *भुभू जोत टनल-सडक़ निर्माण को रक्षा मंत्रालय की सैद्धांतिक मंजूरी,*
बहु प्रतिक्षित निर्माण को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने सांझा की है जानकारी
एनएचएआई ने डीपीआर बनाने के लिए शुरू कर दी है टेंडर प्रक्रिया
निर्माण से कुल्लू-मंडी और कांगड़ा की दूरियां होगी कम
सेना को भी मिलेगा बड़ा लाभ, कारगिल-लद्दाख तक राह होगी आसान
सामरिक महत्व वाली प्रस्तावित भुभू जोत टनल और सडक़ निर्माण को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इस बीच एनएचएआई ने इस निर्माण से जुड़ी डीपीआर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पांच फरवरी को टेंडर की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जिसके बाद आगामी प्रक्रिया आरंभ होगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस संबंध जानकारी भी सोशल मीडिया पर साझा की है। जानकारी के अनुसार घटासनी शिल्हा-बधानी-भुभू जोत -कुल्लू मार्ग को रक्ष मंत्रालय ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया एकाउंट पर इस बावत जानकारी सांझा की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हिमाचल को बहुत जल्द बड़ी सौगात मिलने वाली है। उन्होंने लिखा है कि भुभू जोत टनल व सडक़ निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय ने हरी झंड़ी दे दी है।
अहम है कि इस सडक़ को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करने को लेकर कवायद आरंभ हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस मार्ग के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए परामर्श सेवाओं का टेंडर जारी कर दिया है। शिमला स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से इस संबंध में एक पत्र एनएच के चीफ इंजीनियर को भी भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि घटासनी से कुल्लू तक प्रस्तावित इस सडक़ को टू लेन मानक पर उन्नत किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार करने का कार्य बीओटी-हाइब्रिड एन्युइटी-ईपीसी मोड के तहत किया जाएगा। जिससे परियोजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
आपदा के समय वैकल्पिक मार्ग बनेगी भुभु जोत टनल
वर्ष 2023 से 2025 के दौरान आई प्राकृतिक आपदाओं ने मंडी-कुल्लू सडक़ मार्ग लंबे समय तक बंद रहा था। वहीं हर वर्ष मानसून के दौरान भूस्खलन के कारण यह मार्ग घंटों और कई बार दिनों तक बंद रहता है। ऐसे में भुभु जोत से बनने वाली टनल आपदा के समय एक मजबूत वैकल्पिक सडक़ मार्ग के रूप में उभर सकती है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी और यातायात सुचारु बना रहेगा।
मंडी, कांगड़ा और कुल्लू की दूरी होगी कम
भुभु जोत टनल बनने के बाद कुल्लू से कांगड़ा, जोगिंद्रनगर और धर्मशाला की दूरी काफी कम हो जाएगी। यह सडक़ कुल्लू मुख्यालय से लगघाटी होते हुए मंडी के घटासनी में पठानकोट रोड से जुड़ेगी। इससे न केवल यात्रा समय घटेगा बल्कि क्षेत्रीय संपर्क भी बेहतर होगा।
कारिगल-लद्दाख तक सेना की राह होगी आसान
भुभू जोत टनल व सडक़ निर्माण सेना के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण होने से पठानकोट से सेना की कारिगल और लद्दाख तक पहुंचने की राह आसान होगी और समय की भी बचत होगी।
TRN LIVE: *Whatsapp Image Scam : फोटो डाउनलोड करते ही खाली हो सकता हैं आपका बैंक खाता, ऐसे करें बचाव*
व्हाटसएप इमेज स्कैम को लेकर साइबर सेल ने जारी की एड़वाईजरी
साइबर ठग आए दिन ठगी के नए-नए तरीके अजमा रहे हैं। साइबर ठग कभी नकली कॉल करते हैं, तो कभी फर्जी वेबसाइट बनाते हैं और नकली ऐप्स भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब साइबर ठग एक नया तरीका अपना रहे हैं, जिसमें वे एक सीधी-सादी दिखने वाली फोटो का इस्तेमाल कर रहे हैं। शातिर व्हाट्सएप पर अनजान नंबरों से लोगों के नंबरो पर फोटो भेज रहे हैं। फोटो डाउनलोड करते ही शातिर लोगों के बैंक खाते से राशि उड़ा रहे हैं। यह एक नया ऑनलाइन स्कैम है जिसमें फोटो फाइल के अंदर खतरनाक वायरस छिपा होता है। यह नया स्कैम लोगों को ऐसी फोटो भेजकर फंसाता है जिसके अंदर वायरस छिपा होता है, ये फोटो अक्सर व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग ऐप के जरिए भेजी जाती है। हैकर्स एक खास तकनीक स्टेग्नोग्राफी का इस्तेमाल करते हैं, जिससे वे फोटो फाइल के अंदर खराब कोड डाल देते हैं।
जब कोई उस फोटो को डाउनलोड करता है या खोलता है, तो वह वायरस चुपचाप अपने आप इंस्टॉल हो जाता है। इंस्टॉल होने के बाद यह वायरस कई खतरनाक काम कर सकता है, जैसे कि यह वायरस बैंक डिटेल्स, लॉगिन आईडी, वन-टाइम पासवर्ड और पासवर्ड चुरा सकता है। यह स्कैमर्स को आपके फोन या कंप्यूटर का कंट्रोल दे सकता है, जिससे शातिर आपकी जरूरी जानकारी और पैसे चुरा सकते हैं। स्कैमर्स आपको सीधे कॉल करके उस खराब फाइल को डाउनलोड करने के लिए कह सकते हैं ताकि वे आपके डिवाइस को कंट्रोल कर सकें।
व्हाट्सएप इमेज स्कैम से ऐसे करें बचाव
एसपी साइबर क्राइम रोहित मालपानी का कहना है कि अंजान नंबरों से आई फाइलें न खोलें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आप नहीं जानते, उनसे आई कोई भी फाइल या फोटो डाउनलोड या न खोलें। इसके अलावा व्हाट्सएप की ऑटो-डाउनलोड सेटिंग को बंद कर दें, ताकि अनजान फाइल्स या फोटो अपने आप आपके फोन में डाउनलोड न हों। एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि अपने फोन को हमेशा लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट के साथ अपडेट रखें। इन अपडेट में अक्सर कमियों को ठीक करने वाले सुधार शामिल होते हैं।
अपने डिवाइस को संभावित नुकसान से बचाने के लिए एक अच्छा एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें। इसके अलावा संदिग्ध कॉल या मैसेज से बचें। अगर आपको किसी फोटो को खोलने या किसी अनजान व्यक्ति को पहचानने के लिए कॉल या मैसेज आता है, तो ऐसे में सावधान रहें। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी के मामलों को लेकर नेशनल साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
TRN LIVE: *बर्फबारी से HRTC के 592 रूट बंद, आसमान से बरसी आफत, 187 रूट पर फंसी बसें*
आसमान से बरसी आफत से सडक़ों पर थमे गाडिय़ों के पहिए, 187 रूट पर फंसी बसें
हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद सडक़ों के बंद रहने से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवाएं लगातार तीसरे दिन भी पूरी तरह प्रभावित रहीं। बर्फबारी के कारण प्रदेश भर में 592 रूटों पर बस सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं, जबकि 187 रूटों पर बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को मौसम में आंशिक सुधार और प्रशासन द्वारा सडक़ बहाली कार्य तेज किए जाने के बाद कुल्लू, शिमला, मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों में कई प्रमुख सडक़ों को आंशिक रूप से बहाल किया गया।
सडक़ों के खुलते ही विभिन्न मार्गों पर फंसी एचआरटीसी की बसों को सुरक्षित रूप से उनके संबंधित डिपुओं तक पहुंचाया गया। निगम ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित डिपो या निगम की सूचना सेवा से बस संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
प्रदेश में आज से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 और 27 जनवरी के लिए राज्य में भारी बर्फबारी, बारिश, अंधड़ और आसमानी बिजली गिरने की आशंका जताते हुए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एक बार फिर से भारी बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं। विभाग के अनुसार इस दौरान कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चल सकता है। 26 जनवरी को प्रदेश के सभी 12 जिलों में अंधड़ और आसमानी बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट रहेगा। इस दिन कई क्षेत्रों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 27 जनवरी को मौसम और ज्यादा बिगडऩे के आसार हैं।
TRN LIVE: *सीएम से गले मिल छलक पड़े बुजुर्ग के आंसू, पति प्रताप चंद की स्मृति में स्मारक बनाने की गुहार*
परागपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान उस वक्त माहौल भावुक हो गया, जब गांब नलेटी की 92 वर्षीय सत्या देवी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से गले मिलते ही रो पड़ीं। सत्या देवी प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक स्व. प्रताप चंद शर्मा की धर्मपत्नी हैं, जिनकी लोक संस्कृति को समर्पित गायकी आज भी प्रदेश के जन-जन में जीवित है। मुख्यमंत्री से मिलते ही सत्या देवी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष स्वर्गीय प्रताप चंद शर्मा की स्मृति में स्मारक बनाए जाने की गुहार लगाई।
सत्या देवी ने कहा कि उनके पति ने जीवनभर हिमाचल की लोक संस्कृति, लोकगीतों और पहाड़ी बोली को मंच दिया, लेकिन आज नई पीढ़ी उनके योगदान को धीरे-धीरे भूलती जा रही है। मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग महिला को ढांढस बंधाया और पूरे सम्मान के साथ उनकी बात सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की पहचान उसकी लोक संस्कृति और लोक कलाकार हैं और जिन्होंने जीवन भर इस धरोहर को संजोया, उनका सम्मान सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सत्या देवी की मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। यह दृश्य न केवल मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सत्ता और संवेदना जब आमने-सामने आती हैं, तो राजनीति से ऊपर इंसानियत बोलती है।
TRN LIVE: *नालागढ़ में फायरिंग, बच्ची को लगी गोली, जागो की रस्म के दौरान हवाई फायर करना पड़ा महंगा, जांच शुरू*
बोदला में जागो की रस्म के दौरान हवाई फायर करना पड़ा महंगा, पुलिस ने शुरू की जांच
विवाह समारोह के दौरान जागो की रस्म के समय की गई एक गंभीर लापरवाही ने पूरे आयोजन को दहशत में बदल दिया। दरअसल नालागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बोदला में आयोजित शादी समारोह के दौरान हवाई फायरिंग की घटना में छह वर्षीय बच्ची गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात गांव बोदला में जागो एवं विवाह समारोह चल रहा था। इसी दौरान आरोपी बलवीर सिंह निवासी गांव बोदला दभोटा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन द्वारा पिस्टल से हवाई फायर किया गया। फायरिंग के दौरान चली गोली पास में मौजूद प्रभजोत कौर की टांग में जा लगी, जिससे वह घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
परिजनों एवं उपस्थित लोगों द्वारा घायल को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर नालागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। इस संबंध में पुलिस थाना नालागढ़ में आरोपी के विरुद्ध आम्र्स एक्ट की धारा 25, 54 व 59 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और 115 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त हथियार की वैधता व फायरिंग की परिस्थितियों तथा अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विनोद धीमान ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को लेकर पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
TRN LIVE: *छुट्टी के दिन भी डटे रहे विद्युत कर्मी, हिमाचल में अब तक 1172 ट्रांसफार्मर बहाल, उपभोक्ताओं को दी राहत*
हिमाचल प्रदेश के अंधेरे में डूबे गांवों और कस्बों में बिजली बहाली के लिए राज्य विद्युत बोर्ड के प्रयास रंग ला रहे हैं । राज्य में 1172 ट्रांसफार्मरों को अब तक बिजली बोर्ड ने बहाल कर दिया है। बड़ी बात यह है कि बिजली बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी देर.रात तक काम कर रहे हैं। रविवार को अवकाश के बावजूद बोर्ड के अफसर फील्ड में कर्मचारियों के साथ डटे रहे। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड की बारिश और बर्फबारी के कारण बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों, खंभों और टावरों को गंभीर क्षति पहुंची, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। बिजली बोर्ड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना ने स्थिति की निरंतर निगरानी करते हुए अवकाश के दिन भी फील्ड अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पतालों, पेयजल योजनाओं, संचार सेवाओं और अन्य आवश्यक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर बिजली उपलब्ध कराई जाए। रविवार को हमीरपुर जिला में 108 ट्रांसफार्मरों को चालू किया गया, जबकि अब केवल 22 ट्रांसफार्मर बहाली के लिए शेष हैं। बोर्ड के अनुसार प्रदेश में कुल 1172 ट्रांसफार्मर बहाल किए जा चुके हैं । बिजली बोर्ड प्रबंधन ने कहा कि मौसम अनुकूल होते ही शेष क्षतिग्रस्त लाइनों और उपकरणों की मरम्मत कार्य को भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।
TRN LIVE: *गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय यात्रा का अहम पड़ाव, जेपी नड्डा बोले, राष्ट्रीय पर्व पर अपनी सहभागिता निभाएं नौजवान*
भाजपा के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत की राष्ट्रीय यात्रा का एक ऐतिहासिक और महत्त्वपूर्ण पड़ाव है। 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र की विविधता को प्रतिबिंबित करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने यहां जारी बयान में कहा कि इस वर्ष 77वें गणतंत्र दिवस समारोहों की विषय-वस्तु ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ है।
परेड, झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतियोगिताएं इसी भावना पर आधारित होंगी। उन्होंने कहा कि यह विषय भारत के राष्ट्रीय गीत को स्वतंत्रता, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और वर्तमान की आकांक्षाओं से जोडऩे का कार्य करेगा। नड्डा ने युवाओं से आग्रह किया कि वे ‘माई भारत’ और ‘माई गॉव’ जैसे मंचों पर आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राष्ट्र पर्व में अपनी सहभागिता निभाएं।
गणतंत्र के आयोजन में हजारों अतिथि आमंत्रित
जेपी नड्डा ने कहा कि गणतंत्र दिवस 2026 के आयोजनों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। देशभर से किसानों, वैज्ञानिकों, महिला उद्यमियों, नवोन्मेषकों, छात्रों, खिलाडिय़ों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों सहित हजारों विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
TRN LIVE: *पूर्व पीएम हसीना के दिल्ली कार्यक्रम से बांग्लादेश नाराज, भारत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप*
बांग्लादेश सरकार ने कहा कि वह इस बात से हैरान और नाराज है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को नई दिल्ली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करने की अनुमति दी गई। ढाका से जारी एक प्रेस रिलीज में बांग्लादेश सरकार ने कहा कि शेख हसीना के बयान देश की शांति, सुरक्षा और लोकतांत्रिक बदलाव के लिए खतरा हैं। सरकार का कहना है कि शेख हसीना को इंटरनेशनल क्राइम्स ट्राइब्यूनल ने मानवता के खिलाफ अपराधों में दोषी ठहराया है।
बयान के मुताबिक, शेख हसीना ने 23 जनवरी को दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में बांग्लादेश की मौजूदा सरकार को हटाने की अपील की और अपनी पार्टी के समर्थकों और आम लोगों को हिंसा और आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाया। बांग्लादेश सरकार का आरोप है कि उनका मकसद आगामी आम चुनावों को बिगाडऩा है।
TRN LIVE: *नितिन नबीन ने मथुरा में फूंका चुनावी बिगुल, बोले, कमर कस लीजिए, देश को बांटने वाली ताकतों से भी लडऩा है*
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए रविवार को मथुरा से चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब हर कार्यकर्ता को कमर कसकर मैदान में उतरना होगा, क्योंकि 2027 दूर नहीं है। नितिन नबीन ने कहा कि देश में कुछ ऐसी ताकतें हैं, जो समाज को तोडऩे और बांटने की राजनीति करती हैं। ये लोग केवल चुनाव के वक्त सक्रिय होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसी सोच का मुकाबला करने का आह्वान किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में बंदूक की नोक पर सरकारें चलती थीं, लेकिन आज प्रदेश में जनता के मत से चुनी गई सरकार सुशासन के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यूपी जिस तेजी से प्रगति कर रहा है, वह कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा।
TRN LIVE: *बंकर में छिपे आयतुल्लाह खामेनेई, अमरीकी धमकी के बाद तीसरे बेटे को सौंपी ईरान की कमान*
ईरान और अमरीका के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इस बीच खबर आ रही है कि ईरानी सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अमरीका के संभावित हमले के खतरे को ध्यान में रखते हुए सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई तेहरान में अंडरग्राउंड हो गए हैं। वह किसी बंकर में छिप गए हैं। ईरान इंटरनेशनल के अनुसार, खामेनेई को एक ऐसी सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है, जिसमें कई आपस में जुड़ी सुरंगें और आधुनिक सुरक्षा उपकरण हैं। उनके भूमिगत होने के दौरान उनके तीसरे बेटे मसूद खामेनेई कार्यालय का दैनिक कामकाज संभाल रहे हैं और सरकार के साथ संचार के मुख्य माध्यम बने हुए हैं।
ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने चेतावनी दी है कि सर्वोच्च नेता पर किसी भी तरह का हमला पूरे देश के खिलाफ पूर्ण युद्ध माना जाएगा। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि एक अमरीकी ‘अर्माडा’ (जंगी बेड़ा) ईरान की ओर बढ़ रहा है। अमरीकी रक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन और कई विध्वंसक पोत वर्तमान में हिंद महासागर में तैनात हैं। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि हम ईरान की ओर फोर्स भेज रहे हैं। बस जरूरत पडऩे पर कार्रवाई की जाएगी।
भारत का धन्यवाद
तनाव के बीच, ईरान के राजदूत मोहम्मद फताली ने भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में ईरान के खिलाफ लाए गए एक प्रेरित प्रस्ताव के विरोध में भारत ने मतदान किया। भारत ने चीन और पाकिस्तान के साथ मिलकर इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया, जो ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई हिंसा की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग कर रहा था। भारत का यह वोट प्रस्तावों के खिलाफ उसकी पुरानी नीति का हिस्सा माना जा रहा है।
TRN LIVE: *हिमाचल राष्ट्रीय पैरा कबड्डी के फाइनल में, सेमीफाइनल में विदर्भ को दी मात, खिताब से एक कदम दूर*
विशाखापट्टनम में सेमीफाइनल में विदर्भ को दी मात, खिताब से एक कदम दूर
हिमाचल प्रदेश की पैरा कबड्डी टीम ने तीसरी राष्ट्रीय पैरा कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मेें जगह बना ली है। हिमाचल की टीम अब खिताब से महज एक कदम दूर है। विशाखपट्टनम में खेले गए सेमीफाइनल में विदर्भ जैसी मजबूत टीम को एकतरफा मुकाबले में हराकर हिमाचल ने साबित कर दिया है कि वह इस बार स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार है। विदर्भ की टीम को प्रतियोगिता की सबसे संतुलित टीमों में से एक माना जा रहा था, लेकिन हिमाचल के जांबाजों ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया और मुकाबला 62-38 के अंतर से जीता।
हिमाचल के रेडर्स ने विदर्भ के पाले में लगातार अंक बटोरे, जबकि डिफेंडर्स ने विदर्भ के मुख्य रेडर्स को पूरी तरह खामोश रखा। हिमाचल प्रदेश पैरा कबड्डी टीम के मैनेजर संगीत चौहान ने इस जीत पर खुशी जाहिर की है।
TRN LIVE: *जेईई मेन्स 2026: 28-29 की परीक्षा को प्रवेश पत्र जारी, यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड*
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 और 29 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2026 सत्र-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा। एनटीए 28 जनवरी को होने वाली जेईई मेन (बीई/बीटेक) परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित करेगी। पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। वहीं, 29 जनवरी को जेईई मेन्स (बीआर्क और बीप्लानिंग) की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। बीआर्क के लिए ड्रॉइंग टेस्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।
हिमाचल समाचार पत्रिका
केंद्र पर रिपोर्टिंग समय
एनटीए के निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। सुबह की शिफ्ट के लिए प्रवेश का समय सुबह सात बजे से 8:30 बजे तक और शाम की शिफ्ट के लिए दोपहर एक बजे से 2:30 बजे तक तय किया गया है। गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जेईई एडवांस्ड का बदलेगा परीक्षा पैटर्न
नई दिल्ली। केंद्र सरकार जेईई एडवांस के परीक्षा पैटर्न में बदलाव की तैयारी कर रही है। नए पैटर्न में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स (पीसीएम) के साथ एप्टीट्यूड के प्रश्न भी शामिल होंगे। ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड की देखरेख में आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आईआईटी विशेषज्ञ छह महीने में जेईई एडवांस रिफॉर्म का रोडमैप बनाकर देंगे। उसके बाद पायलट रिजल्ट और विश्लेषण के आधार पर चरणबद्ध तरीके से कार्ययोजना लागू की जाएगी। जेईई मेन्स की तर्ज पर साल में दो से तीन या चार बार जेईई एडवांस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभी इसकी साल में एक ही बार परीक्षा होती है।
TRN LIVE: *ऊना के जोगिंद्र कुमार शर्मा को पुलिस पदक*
आईटीबीपी में कार्यरत असिस्टेंट कमांडेंट जोगिंद्र कुमार शर्मा को उनके उत्कृष्ट, निष्कलंक एवं 33 वर्षों से अधिक की विशिष्ट सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान से उनके परिवार, रिश्तेदारों, भाईचारे एवं स्थानीय क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। जोगिंद्र कुमार शर्मा मूल रूप से जिला ऊना की उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत अंबेहड़ा धीरज के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अंबेहड़ा स्कूल में हुई तथा उन्होंने दसवीं कक्षा की शिक्षा चौकी मन्यार स्कूल से पूर्ण की। उन्होंने 19 अक्तूबर, 1992 को आईटीबीपी में अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं। आल इंडिया प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से उनका चयन सब इंस्पेक्टर पद पर हुआ। सेवा के दौरान आईटीबीपी की प्रत्येक ट्रेनिंग में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कई ट्रॉफियां अपने नाम कीं।
उनकी कार्यकुशलता और मेरिट के आधार पर उनका चयन (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) में हुआ, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में नौ वर्षों से अधिक समय तक सुरक्षा अधिकारी के रूप में सेवाएं दीं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में भी छह वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। एसपीजी में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें पुलिस स्पेशल ड्यूटी मेडल से सम्मानित किया गया था। वर्तमान में वह आईटीबीपी हेडक्वार्टर में सेवाएं दे रहे हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिवार, शुभचिंतकों, स्वर्गीय माता-पिता एवं बुजुर्गों के संस्कार और आशीर्वाद को दिया है। वर्तमान में उनके पुत्र आईआईटी दिल्ली में अध्ययनरत हैं तथा उनकी पुत्री हैदराबाद से ईएनटी सर्जन की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। उनकी पत्नी एक कुशल गृहिणी हैं, जिनका उनके जीवन में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर शर्मा ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि समय को कभी व्यर्थ न करें और ईमानदारी व निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहें।
TRN LIVE: कार ने कुचला राहगीर, ताऊ देवी लाल पार्क के सामने पेश आया हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम
नेशनल हाई-वे (जीटी रोड) पर तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इससे पैदल चल रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के बादीखेड़ा गांव के रहने वाले 34 वर्षीय धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जो हाल में हरमन सिटी में रह रहे थे और प्लंबर का काम किया करते थे। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के अकबाल गंज गांव के रहने वाले धर्मेंद्र के साढ़ू राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साढ़ू से मिलने हरमन सिटी आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे दोनों पैदल हरमन सिटी से पिपली की ओर जा रहे थे।
ताऊ देवी लाल पार्क के सामने जीटी रोड के किनारे पहुंचते ही करनाल की ओर से आई एक नीली कार ने धर्मेंद्र को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से धर्मेंद्र सडक़ पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। राजकुमार ने उन्हें तुरंत लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बाद में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने राजकुमार के बयान और कार के नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है और जांच जारी है।
TRN LIVE: *कांगड़ा में दो नशा तस्कर नजरबंद, धर्मशाला जिला कारागर भेजे, नशे की खेप के साथ पकड़े थे आरोपी*
कांगड़ा में दो नशे के बड़े तस्करों को तीन-तीन महीने के लिए नजरबंद किया गया है। दोनों ही आरोपी चिट्टे संग अन्य नशे की तस्करी में शामिल हैं। कांगड़ा पुलिस ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों नशा तस्करों को हिरासत में लिया है। इसमें नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मोहित कुमार उर्फ बुल्ली व अमित मल्होत्रा को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन-तीन माह के लिए धर्मशाला जिला कारागर में नजरंबद कर जेल में भेज दिया है। आरोपी मोहित पुत्र गोपाल दास निवासी सिविल बाजार धर्मशाला के विरुद्ध पुलिस थाना धर्मशाला एवं शाहपुर, जिला कांगड़ा में एनडीपीएस एक्ट 1985 के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित चार मामले दर्ज हैं। इसके अलावा दूसरे आरोपी के मामले में आरोपी अमित मल्होत्रा पुत्र स्व. राम मूर्ति निवासी राम चौक घुग्गर पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट 1985 के अंतर्गत मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से संबंधित तीन मामले पंजीकृत हैं।
TRN LIVE: *गणतंत्र दिवस पर रिज पर होगी फूलों की बारिश, राज्य स्तरीय समारोह आज; राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे अध्यक्षता*
शिमला में राज्य स्तरीय समारोह आज; राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे अध्यक्षता, सीएम रहेंगे मौजूद
ऐतिहासिक रिज में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को मनाया जाएगा। इस दौरान सेना के हेलिकॉप्टर रिज पर फूल बरसाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। समारोह में परेड, विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। उधर, रविवार को होने वाले समारोह के दौरान रिज मैदान पर परेड कमांडर लेफ्टिनेंट शाश्वत तिवारी जेएंडके राईफल के अगुवाई में मार्च पास्ट करेगी। सेना प्रथम जेएंडके राइफल, जतोग, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस टुकड़ी, सशस्त्र सीमा बल, सेना पाइप बेंड (प्रथम जे एंड के राइफल जतोग), पंजाब पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस तृतीय वाहिनी आई.आर.बी.एन. पंडोह, हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रथम वाहिनी आईआरबीएन. बनगढ़, हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वितीय वाहिनी आईआरबीएन सकोह, हिमाचल पुलिस (महिला), यातायात पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड की टीम मार्च पास्ट में हिस्सा लेगी।
चौपाल के रितिक को मिलेगा उत्तम जीवन रक्षक सम्मान
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान शिमला की चौपाल तहसील के रहने वाले रितिक चौहान को उत्तम जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा। रितिक चौहान ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए अप्रैल 2024 में सोलन के पास कालका-शिमला रेलवे ट्रैक परखेल रही दो बच्चियों को बचाया था। इस दौरान रितिक का एक पांव ट्रेन के नीचे आ गया था और उपचार के दौरान उनकी एक टांग घुटने से नीचे काटनी पड़ी थी। लिहाजा चौपाल के युवा के इस साहस पर गणतंत्र दिवस पर उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।
ये मिलाएंगे कदम से कदम
हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक टुकड़ी (पुरुष), हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक टुकड़ी (महिला), हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक बैंड, हिमाचल प्रदेश डाक सेवा, पूर्व सैनिक टुकड़ी, राष्ट्रीय कैडेट कोर (बाल), राष्ट्रीय कैडेट कोर (कन्या), एनएसएस (बाल), एनएसएस (कन्या), भारत स्काउट एवं गाइड (बाल), स्काउट एवं गाइड (कन्या) और हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन टुकड़ी इस दौरान रिज पर कदम से कदम मिला मार्च पास्ट करेगी।
संस्कृति की झलक दिखेगी
समारोह में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला -जम्मू कश्मीर, पटियाला – हरियाणा, एकलव्य कला मंच हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रथम वाहिनी आईआरबीएन बनगढ़ ऊना, हमीरपुर, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के साथ उत्तराखंड और जिला शिमला के सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे। समारोह में रिज मैदान पर जे एंड के राइफल जतोग शस्त्र प्रदर्शन करेगा। कृषि विभाग, उद्योग विभाग, फोरेंसिक सेवा निदेशालय, वन, पर्यटन , महिला एवं बाल विकास , विद्युत, शिक्षा, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला, नगर निगम शिमला, हिम ऊर्जा, पशुपालन और भाषा एवं संस्कृति समेत स्वास्थ्य विभाग की झांकी प्रदर्शित की जाएगी।
TRN LIVE: मेरी नजर से
मनरेगा पर कुछ बाते
मनरेगा आने क़े बाद लोगो को घर द्वार रोजगार मिलना लगा जिससे बड़े बड़े पूंजी पतियों ठेकेदार को मजदूर मिलना बंद हो गए या दोगुने दाम पर लेवर मिलने लगी।
कोरोना काल में ज़ब बड़ी बड़ी फैक्ट्रीयां बंद हुई तब गांव में मनरेगा ओर खेतीबाड़ी लोगो का सहारा बनी।
अब उन्ही पूँजीपतियों को मजदूर उपलब्ध करवाने क़े लिए केंद्र सरकार ने मनरेगा कानून में संशोधन किया गया है VBGRAMG नाम रखने से कोई फर्क नहीं पड़ता दिक्क़त वहा है जो इसमें बदलाब किया है।
जैसे अब मनरेगा मजदूर अपनी मर्जी से काम नहीं मांग सकता।पहले ग्रामसभा पास करती थी की कौन सा काम करना है कौन सा काम नहीं करना अब केंद्र सरकार तय करेगी कहा कौन सा काम करवाना है
अब ज़ब खेतीबाड़ी का काम चल रहा होगा तब मनरेगा का काम नहीं होगा
पहले मनरेगा में अनलिमिटेड बजट था अब बजट लिमिटेड होगा उसमे भी केंद्र ने अपना बजट कम कर दिया है।
अतः केंद्र सरकार गरीव विरोधी सरकार है
Sunil kumar
TRN LIVE: *पंजाब में चाइना डोर से कटा महिला का गला, स्कूटी पर सवार थी सरबजीत कौर, तड़प-तड़प कर हुई मौत*
आज रविवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में चाइना डोर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला स्कूटी पर विवाह की खरीदारी करने के लिए जा रही थी।
मुल्लांपुर के रायकोट रोड पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में चाइना डोर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला विवाह की खरीदारी के लिए बाजार जा रही थी। मृतका की पहचान सरबजीत कौर पत्नी मनदीप सिंह, निवासी अकालगढ़ के रूप में हुई है, जो मुल्लापुर दाखा के रायकोट रोड पर एक फूड प्वाइंट चलाती थीं।
चाइना डोर से कटा महिला का गला, स्कूटी पर सवार थी सरबजीत कौर, तड़प-तड़प कर हुई मौत; लुधियाना में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए रिहर्सल करते योगशाला के सदस्य; लुधियाना के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन में नेशनल वोटर्स डे पर जागरूकता रैली; इंटरनेशनल पैराशूटर ने किया दोस्त का मर्डर: MBA स्टूडेंट के साथ बहस के बाद मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार; लुधियाना में गणतंत्र दिवस की तैयारी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
TRN LIVE: *क्या अमेरिकी हमले की आशंका से डरे खामेनेई ईरानी सर्वोच्च नेता बंकर में शिफ्ट, बेटे ने संभाला कामकाज*
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई अमेरिकी हमले के खतरे के बीच राजधानी तेहरान के एक सुरक्षित भूमिगत बंकर में चले गए हैं। उनके दैनिक कार्य उनके बेटे मसूद खामेनेई संभाल रहे हैं। हालांकि ईरान ने अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की है
अमेरिकी हमले के खतरे को देखते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई राजधानी तेहरान के एक बंकर में शिफ्ट हो गए हैं। ईरान के मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बंकर को युद्धकालीन सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह किले की तरह तैयार किया गया है। खामेनेई के तीसरे बेटे मसूद खामेनेई अब उनके कार्यालय के दैनिक कामकाज को संभाल रहे हैं और ईरान के उच्च अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं।
*खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें*
TRN LIVE: *🚩श्री गणेशाय नम:🚩*
*📜 दैनिक पंचांग 📜*
*शुभ प्रभात देश और*
*दुनिया की निशुल्क*
*खबरों के साथ आपका*
*स्वागत है*🙏
*🌳26 - Jan - 2026🌳*
☀ पंचांग
🔅 तिथि अष्टमी 09:20 PM
🔅 नक्षत्र अश्विनी 12:33 PM
🔅 करण :
विष्टि 10:19 AM
बव 10:19 AM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग :
साघ्य 09:11 AM
शुभ 09:11 AM
🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 07:12 AM
🔅 चन्द्रोदय 11:31 AM
🔅 चन्द्र राशि मेष
🔅 सूर्यास्त 05:55 PM
🔅 चन्द्रास्त +01:29 AM
🔅 ऋतु शिशिर
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 10:42 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास अमांत माघ
🔅 मास पूर्णिमांत माघ
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:12:22 - 12:55:12
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 12:55 PM - 01:38 PM
🔅 कंटक 09:20 AM - 10:03 AM
🔅 यमघण्ट 12:12 PM - 12:55 PM
🔅 राहु काल 08:32 AM - 09:53 AM
🔅 कुलिक 03:03 PM - 03:46 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 10:46 AM - 11:29 AM
🔅 यमगण्ड 11:13 AM - 12:33 PM
🔅 गुलिक काल 01:54 PM - 03:14 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ
TRN LIVE: *काँगड़ा के सलियाणा में युवक पर दराट से हमला, अस्पताल में भर्ती*
ग्राम पंचायत सलियाणा के अंतर्गत वार्ड नंबर 3 के सुमन कुमार पुत्र प्रकाश चंद पर अमित पुत्र रणजीत सिंह ने दराट से हमला कर घायल कर दिया। सुमन ने बताया कि वह अपनी जमीन पर काम कर रहा था। पीछे से अमित ने दराट से हमला कर घायल कर दिया। जिस कारण सुमन को करीब 8 से 9 टांके लगे हैं। सुमन ने इसकी शिकायत थाना पंचरुखी को दे दी है व सुमन का उपचार पालमपुर के समीप निजी अस्पताल में चल रहा है
TRN LIVE: *धर्मशाला में पंजाब के तरनतारन का कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से मिली चिट्टे की खेप*
जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंजाब के तरनतारन के एक नशा तस्कर को 10.58 ग्राम चिट्टे सहित धरा गया है। आरोपी की पहचान ललित कुमार उर्फ टिंकू (34) पुत्र दर्शन प्रकाश शर्मा निवासी वार्ड नंबर-1 कालोनी गुरु तेगबहादुर नगर गली नंबर-4, थाना सिटी तरनतारन, पंजाब के रूप में हुई है। इस संदर्भ में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी अनुसार उक्त आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध धंधे में सक्रिय था और निरंतर पुलिस की निगरानी में था। शनिवार को जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ललित तरनतारन पंजाब से चिट्टे की खेप लेकर धर्मशाला आया है तथा शिवनगर नजदीक तिब्बतियन कालोनी के समीप एक निजी होटल में ठहरकर चिट्टा बेचने की फिराक में है। पुलिस की टीम ने उक्त आरोपी को मौके पर धर दबोचा व उससे 10.58 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच में यह भी पाया गया है कि आरोपी एक कुख्यात नशा तस्कर है, जिस पर वर्ष 2020 में 2.04 किलोग्राम चिट्टे की भारी खेप बरामद होने के अलावा भी कई अन्य मामले दर्ज ह
TRN LIVE: *काँगड़ा में भयानक हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई बाइक, घर का इकलौता चिराग बुझा*
पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत आते डरोह गढ़ चौक पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान राहुल पुत्र ओम प्रकाश निवासी गरला पंचायत (गरला गांव) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार राहुल पालमपुर के एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। बीती रात वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने साथ काम करने वाले एक दोस्त को छोड़ने उसके घर डरोह आया था। दोस्त को छोड़ने के बाद जब वह अपनी बाइक पर वापस अपने घर जा रहा था ताे गढ़ चौक पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा के समीप यह हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि राहुल की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्राला जीप से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और राहुल को गंभीर चोटें आईं। हादसा देर रात होने के कारण मौके पर कोई चश्मदीद मौजूद नहीं था। इसी बीच वहां से गुजरी एक वोल्वो बस से उतरे यात्री की नजर सड़क पर पड़े घायल राहुल पर पड़ी, जिसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। राहुल की मौत से गरला पंचायत में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि राहुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन है।
TRN LIVE: *मंडी में बड़ा देव कमरुनाग के गूर का विवाद खत्म, पुजारी बोधराज को मिलेगी गद्दी*
बड़ा देव कमरुनाग से जुड़ा गूर का विवाद अब थम गया है। सात गढ़ के लोगों ने देवता के परता स्थल धगयारा गलू में जुटकर सर्वसम्मति से पुजारी बोधराज को बड़ा देव कमरुनाग का गूर स्वीकार करने का निर्णय लिया है। गूर की गद्दी को लेकर चले घमासान के बीच रविवार को देवता के स्थल पर सात गढ़ के सैंकड़ों किसान और बागवान एकत्रित हो गए। हालांकि इस दौरान देवता के पूर्व गुर देवी सिंह ठाकुर के समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंच गए थे। गुर की गद्दी पर ताजपोशी को लेकर हालांकि दोनों धड़ों के बीच कई बार बहसबाजी हुई, लेकिन सात गढ़ से आए लोगों ने बोधराज के पक्ष में निर्णय लिया। निर्णय के अनुसार पुजारी बोधराज आगामी मंडी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में देवता के साथ पुजारी के रूप में ही मंडी जाएंगे। मेले के समापन के बाद नव संवत के अवसर पर धार्मिक विधि-विधान के साथ उन्हें गूर पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
पूर्व गूर द्वारा दिया परता नहीं किया मान्य
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व गूर देवी सिंह द्वारा दिया गया परता सात गढ़ के लोगों को मान्य नहीं हुआ। उसके बाद लगातार बैठकों और धार्मिक विमर्श के बीच धगयारा गलू में आयोजित महाजुटान में पुजारी बोधराज के नाम पर सर्वसम्मति बन पाई। देवता के कटवाल चिन्तराम ठाकुर ने कहा कि सात गढ़ के लोगों की सहमति से पुजारी बोधराज को गूर बनाए जाने का फैसला हुआ है और आगे की धार्मिक प्रक्रिया देव रीति-रिवाजों
TRN LIVE: *कुल्लू जिले के इस गांव के लोगों ने किया बिजली के स्मार्ट मीटर का विरोध*
बिजली के स्मार्ट मीटर के विरोध में लोगों ने काईस गांव में नाराजगी जताई। इस प्रदर्शन में काईस क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने भाग लिया तथा स्मार्ट मीटर विधेयक का पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन वरिष्ठ किसान नेता देवराज ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। इस प्रदर्शन में जितेंद्र ठाकुर, डाटा राम, एलू राम, लोट राम, मेहर चंद और ब्रेस्तू राम आदि किसानों ने भाग लिया।
वरिष्ठ किसान नेता ने प्रदेश सरकार से प्री पैड स्मार्ट मीटर को न लगवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकल किसान कमेटी ने गांव-गांव जाकर स्मार्ट मीटर के विरोध में जनता को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के विरोध में 12 फरवरी को कुल्लू में एक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा और मुख्यमंत्री को स्मार्ट मीटर के विरोध में एक ज्ञापन जिलाधीश के माध्यम से भेजा जाएगा।
TRN LIVE: *विंटर क्वीन बनीं मंडी की स्नेहा, संयोगिता-इशिता के सिर भी ताज; नितिन वॉयस ऑफ कार्निवल*
निर्णायक मंडल ने विंटर क्वीन के लिए टॉप 5 सुंदरियों को चुना था। प्रतियोगिता में कुल 21 सुंदरियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा वॉयस ऑफ कार्निवल के विजेता मंडी के नितिन बने हैं।
विंटर कार्निवल मनाली में आकर्षण का केंद्र रही विंटर क्वीन प्रतियोगिता में मंडी की स्नेहा शरद सुंदरी (विंटर क्वीन) चुनी गई हैं। फर्स्ट रनर अप मनाली की संयोगिता और सेकंड रनरअप धर्मशाला की इशिता चुनी गई हैं। निर्णायक मंडल ने विंटर क्वीन के लिए टॉप 5 सुंदरियों को चुना था। प्रतियोगिता में कुल 21 सुंदरियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा वॉयस ऑफ कार्निवल के विजेता मंडी के नितिन बने हैं।
TRN LIVE: *छुट्टी के दिन भी डटे रहे विद्युत कर्मी, हिमाचल में अब तक 1172 ट्रांसफार्मर बहाल*
उपभोक्ताओं को दी राहत
हिमाचल प्रदेश के अंधेरे में डूबे गांवों और कस्बों में बिजली बहाली के लिए राज्य विद्युत बोर्ड के प्रयास रंग ला रहे हैं । राज्य में 1172 ट्रांसफार्मरों को अब तक बिजली बोर्ड ने बहाल कर दिया है। बड़ी बात यह है कि बिजली बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी देर.रात तक काम कर रहे हैं। रविवार को अवकाश के बावजूद बोर्ड के अफसर फील्ड में कर्मचारियों के साथ डटे रहे। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड की बारिश और बर्फबारी के कारण बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों, खंभों और टावरों को गंभीर क्षति पहुंची, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। बिजली बोर्ड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना ने स्थिति की निरंतर निगरानी करते हुए अवकाश के दिन भी फील्ड अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पतालों, पेयजल योजनाओं, संचार सेवाओं और अन्य आवश्यक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर बिजली उपलब्ध कराई जाए। रविवार को हमीरपुर जिला में 108 ट्रांसफार्मरों को चालू किया गया, जबकि अब केवल 22 ट्रांसफार्मर बहाली के लिए शेष हैं। बोर्ड के अनुसार प्रदेश में कुल 1172 ट्रांसफार्मर बहाल किए जा चुके हैं । बिजली बोर्ड प्रबंधन ने कहा कि मौसम अनुकूल होते ही शेष क्षतिग्रस्त लाइनों और उपकरणों की मरम्मत कार्य को भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।
TRN LIVE: *हिमाचल में 397 कैदियों की कम होगी सजा, गणतंत्र दिवस पर अच्छे आचरण वाले बंधियों को सरकार देगी राहत*
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की जेलों में बंद कैदियों को बड़ी राहत देते हुए सजा में छूट देने की घोषणा की है। यह निर्णय अच्छे आचरण वाले पात्र कैदियों के लिए लिया गया है। प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद 1083 कैदियों में से 397 कैदी इस रिमिशन का लाभ उठाएंगे। यह छूट 26 जनवरी की पूर्व संध्या से प्रभावी होगी। महानिदेशक, कारागार एवं सुधार सेवाएं अभिषेक त्रिवेदी ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार कैद की अवधि के आधार पर रिमिशन की अवधि अलग-अलग निर्धारित की गई है। दस वर्ष से अधिक या आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों को 45 दिन की छूट दी जाएगी। पांच वर्ष से अधिक और दस वर्ष तक की सजा वाले बंदियों को 30 दिन, तीन वर्ष से अधिक और पांच वर्ष तक की सजा वालों को 21 दिन, एक वर्ष से अधिक और तीन वर्ष तक की सजा वाले कैदियों को 15 दिन तथा छह माह से अधिक और एक वर्ष तक की सजा काट रहे कैदियों को सात दिन की छूट मिलेगी।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह रिमिशन केवल उन्हीं कैदियों को दी जाएगी, जिनका जेल में आचरण संतोषजनक रहा है और जिन्होंने नियमों का पालन किया है। जेल प्रशासन द्वारा पात्र कैदियों की सूची तैयार कर नियमानुसार रिमिशन लागू की जाएगी। सजा में छूट का यह निर्णय भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 473, दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 432 तथा हिमाचल प्रदेश जेल मैनुअल 2021 के अध्याय-18 के तहत प्रदान की गई है। यह अधिकार राज्य सरकार को कानून के तहत प्राप्त है। यह फैसला गणतंत्र दिवस की भावना के अनुरूप मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है।
TRN LIVE: *कनाडा पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, पीएम कार्नी बोले, हमारी अर्थव्यवस्था को बाहरी खतरा*
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के सामने झुकने से इनकार कर दिया है। मार्क कार्नी ने शनिवार को अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की नई टैरिफ धमकी के जवाब में देशवासियों से कनाडाई सामान खरीदने का आह्वान किया है। शनिवार को ही अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से व्यापारिक संबंधों को लेकर कनाडा पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। मार्क कार्नी ने चेतावनी दी कि कनाडा की अर्थव्यवस्था पर फिलहाल विदेश से खतरा है। उन्होंने इसका मुकाबला करने के लिए ऐसी रणनीति की वकालत की, जिसमें देश खुद अपना सबसे अच्छा ग्राहक बने। कार्नी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था विदेश से खतरे में हैं।
कनाडाई लोगों ने एक विकल्प चुना है- उस पर ध्यान केंद्रित करना, जिस पर हम कंट्रोल कर सकते हैं। कनाडाई पीएम ने आगे कहा कि हम कंट्रोल नहीं कर सकते कि दूसरे देश क्या करते हैं। हम खुद अपने सबसे अच्छे ग्राहक बन सकते हैं। हम कनाडाई सामान खरीदेंगे। हम कनाडा में निर्माण करेंगे। साथ मिलकर हम और मजबूत बनेंगे। कार्नी का संदेश अमरीका के साथ बढ़ते तनाव के बीच आया है। शनिवार को ट्रंप ने कनाडा और पीएम मार्क कार्नी को चीन के साथ आर्थिक डील के खिलाफ खुली चेतावनी दी थी कि अगर ओटावा ऐसे समझौतों पर बढ़ता है तो उस पर भारी शुल्क लगाया जाएगा।
कनाडा और चीन आ रहे करीब
ट्रंप की टिप्पणी मार्क कार्नी की इसी महीने की गई बीजिंग की यात्रा को लेकर थी, जिसका मकसद कनाडा और चीन के आर्थिक सहयोग को फिर से शुरू करना था। चीन कनाडा का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है।
TRN LIVE: *चंबा आसमान में सेना के हैलीकॉप्टर, जमीन पर हाईटैक ड्रोन से चलाया सर्च ऑप्रेशन, लापता युवकों का नहीं मिला सुराग*
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में लापता हुए दो युवकों की खोजबीन के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। *शनिवार को जहां सेना के हैलीकॉप्टराें ने आसमान से मोर्चा संभाला, वहीं रविवार को एसडीआरएफ के हाईटैक ड्रोन और स्थानीय लोगों की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया गया*। तमाम कोशिशों के बावजूद अभी तक लापता युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
*सेना के हैलीकॉप्टराें ने की 1 घंटे तक तलाश*
शनिवार को लापता युवकों को खोजने के लिए सेना के दो हेलिकॉप्टरों को बुलाया गया। सेना ने भरमाणी माता, कुकड़ू कंडा और सिमरा धार जैसे दुर्गम इलाकों में करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, घने जंगलों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण हवाई सर्वेक्षण में युवकों का कोई पता नहीं चल सका और हेलिकॉप्टर वापस लौट गए।
*हाईटैक ड्रोन से जुटी SDRF की टीम*
रविवार को खोज अभियान को तकनीकी धार दी गई। शुरुआत में एक सामान्य ड्रोन के जरिए तलाश की कोशिश हुई, लेकिन कम क्षमता होने के कारण वह अधिक ऊंचाई तक नहीं पहुंच सका। इसके तुरंत बाद, एसडीआ
TRN LIVE: *हिमाचल बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 3 मार्च से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं; 30 अप्रैल तक परिणाम*
Himachal Board Datesheet: लाखों छात्रों और अभिभावकों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने वार्षिक परीक्षा-2026 का कार्यक्रम घोषित किया है। निष्पक्षता और छात्र कल्याण को ध्यान में रखते हुए परीक्षा पद्धति में कई बड़े सुधार किए गए हैं। यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एचपीबीओएसई के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं, जिनमें राज्य मुक्त विद्यालय (एचपीएसओएस) की परीक्षाएं भी शामिल हैं, 3 मार्च से एक साथ शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने परीक्षाओं के समय पर संचालन और परिणामों की शीघ्र घोषणा सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक कार्यसूची तैयार की है।
बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में अहम बदलाव
एक महत्वपूर्ण सुधार पर प्रकाश डालते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि विभिन्न प्रश्न पत्र श्रृंखलाओं (ए, बी, सी) से संबंधित लंबे समय से चली आ रही शिकायत का समाधान कर दिया गया है। इस वर्ष से तीनों श्रृंखलाओं में समान प्रश्न होंगे, केवल प्रश्नों के क्रम में फेरबदल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे कठिनाई स्तर में एकरूपता, निष्पक्ष मूल्यांकन और मेरिट सूची की विश्वसनीयता में वृद्धि सुनिश्चित होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप और छात्रों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए, बोर्ड ने प्रश्न पत्र प्रारूप को आधुनिक बनाया है। कुल अंकों का बीस प्रतिशत बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) पर आधारित होगा। परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए, मॉडल प्रश्न पत्र और एक विस्तृत प्रश्न बैंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने कहा छात्रों के रोल नंबर और प्रवेश पत्र जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
30 अप्रैल तक परिणाम घोषित करने का लक्ष्य
बोर्ड ने बताया कि इस वर्ष लक्ष्य रखा गया है कि 30 अप्रैल 2026 तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएं। समयबद्ध परिणाम जारी होने से छात्रों को कॉलेज प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए छात्रों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करें। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
TRN LIVE: *हिमाचल 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में एसडीएम-शिक्षा विभाग और बोर्ड के दस्ते भी रखेंगे नकल पर नजर*
*हिमाचल प्रदेश में 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में इस बार परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग सीधे बोर्ड मुख्यालय से की जाएगी। हर परीक्षा केंद्र की गतिविधियों पर रियल टाइम नजर रखी जाएगी।*
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च माह में शुरू हो रही 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए कड़े और हाईटेक इंतजाम किए जाएंगे। *पहली बार प्रदेशभर में बनाए गए 2,384 परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग सीधे बोर्ड मुख्यालय से की जाएगी। इसके लिए बोर्ड मुख्यालय में विशेष स्क्रीनें स्थापित की जाएंगी, जिनके माध्यम से हर परीक्षा केंद्र की गतिविधियों पर रियल टाइम नजर रखी जाएगी।* नकल या अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सकें।
बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष बनाने के लिए इस बार पांच स्तर पर मॉनीटरिंग व्यवस्था लागू की गई है। इसमें उपमंडल स्तर पर उड़नदस्तों का गठन प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से किया जाएगा। शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। वहीं स्कूल शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्ते भी नकल रोकने के लिए सक्रिय रहेंगे। वहीं इन सभी उड़नदस्तों पर नजर रखने के लिए बोर्ड अलग से विशेष उड़नदस्ते गठित करेगा। यह उड़नदस्ते न केवल परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उड़नदस्ते अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन कर रहे हैं या नहीं।
शिक्षा बोर्ड पहली बार प्रदेशभर में 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए बनाए गए 2,384 परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग बोर्ड मुख्यालय से करेगा। इसके लिए विशेष स्क्रीनों का प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा बोर्ड एक विशेष उड़नदस्ते का भी गठन करेगा, जो परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के साथ-साथ प्रशासनिक, शिक्षा विभाग और बोर्ड की ओर से गठित उड़नदस्तों की भी निगरानी करेगा। *- डॉ. राजेश शर्मा, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला*
*शिक्षक घर नहीं ले जा सकेंगे अब उत्तरपुस्तिकाएं : डॉ. राजेश*
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शिक्षकों को मूल्यांकन केंद्रों पर ही करना होगा। उत्तरपुस्तिकाओं की चेकिंग के लिए शिक्षकों को केंद्र में खाली हाथ आना होगा और उन्हें खाली हाथ जाना होगा। मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। यह बात हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी सख्ती और पारदर्शिता से करवाया जाएगा। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान गलत मार्किंग से परीक्षार्थियों का भविष्य प्रभावित होता है, इसलिए ऐसी लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर भी बोर्ड कार्रवाई करेगा।
उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नकल से जुड़ी सूचनाओं के लिए बोर्ड की ओर से जल्द एक मोबाइल नंबर जारी किया जाएगा। यदि दसवीं कक्षा के किसी छात्र की मार्च में आयोजित परीक्षा में परफॉर्मेंस अच्छी नहीं रहती है, तो उसे जून में दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। जून की परीक्षा में प्राप्त अच्छे अंकों को मार्च की परीक्षा के अंकों में जोड़ दिया जाएगा। इससे छात्रों को अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का मौका मिलेगा और उसका साल बर्बाद नहीं होगा।
TRN LIVE: विधानसभा अध्यक्ष 28 जनवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 28 से 31 जनवरी तक भटियात विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 28 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे समिति हॉल चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र की योजनाओं से संबंधित वार्षिक बजट प्राथमिकताओं बारे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वे 29 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 30 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत मेल में मेल से निकली व परला मेल के लिए बनने वाली संपर्क सड़क की आधारशिला रखने के उपरांत एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 31 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष प्रातः 11:30 बजे बहाव सिंचाई योजना लाहड़ू का उद्घाटन करने के पश्चात एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया 1 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे सिंहुता से शिमला के लिए रवाना होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

